Category: national

  • Spiritual Leader Rambhadracharya: हरियाणा के सीएम को दे देना चाहिए इस्तीफ़ा, सरकार हुई फेल, बीजेपी बनाए नया सीएम

    Spiritual Leader Rambhadracharya: जगद्गुरु रामभद्राचार्य प्रभु श्री राम के परम भक्त हैं कलियुग में उन्होंने आपने तप से प्रभु श्री राम की कृपा पाई है। राम मंदिर के पक्ष में उन्होंने ही कोर्ट में गवाही दी थी। वह जो भी बात करते हैं तार्किक और जगत के कल्याण के परिपेक्ष्य में करते हैं। बीते दिन हरियाणा में जो हुआ वह किसी से छुपा नहीं है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने समाचार चैनल एबीपी से बातचीत के दौरान हरियाणा से लेकर ज्ञानवापी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर खुलकर अपनी राय रखी। 

    जगद्गुरु रामभद्राचार्य कहते हैं हरियाणा की घटना निंदनीय है जो हुआ उसमें सरकार की गलती है। मनोहर लाल खट्टर का नेतृत्व वहां के लोगों की सुरक्षा करने में असमर्थ रहा है। उनको अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। बीजेपी को किसी अन्य योग्य व्यक्ति को हरियाणा का मुखिया नियुक्त करना चाहिए। वही ज्ञानवापी परिसर में चल रही सुनवाई के संदर्भ में जब एबीपी न्यूज़ जगद्गुरु रामभद्राचार्य से सवाल करता है तो वह कहते हैं समय बदल गया है अब सोमनाथ मंदिर टूटने या चंगेज खान का वक्त नहीं है। अब हिन्दुओं के सम्मान का स्वाभिमान का वक्त है। ज्ञानवापी का फैसला हिन्दुओं के पक्ष में होगा यह मेरी भविष्यवाणी है। 

    जगद्गुरु रामभद्राचार्य आगे कहते हैं अब यूपी की स्थिति बदल गई है अब यूपी का मुखिया एक संत है। उनके पास पारिवारिक मोह नहीं है वह यूपी की सत्ता का दायित्व उम्दा और शास्त्रों के अनुकूल निभा रहे हैं। योगी ने समाज के लिए कल्याणकारी नीतियां बना रहे हैं और यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था लागू करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 

    वही पीएम मोदी देश काम कर रहे हैं। हमने उनके सम्मुख जो भी मुद्दे रखे उन्होंने उनमे से कई मद्दों पर काम किया है। अभी कुछ काम पूर्ण होने बाकी हैं लेकिन हम जानते  अपने तीसरे कार्यकाल में अपने प्रत्येक वादे को पूरा कर देंगे।

  • Nuh Violence: नूंह हिंसा के बाद पुलिस के डर से अरावली की पहाड़ियों में छिपे सैकड़ों लोग

    Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है. इसी बीच नूंह में कई लोग गिरफ्तारी के डर से अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए हैं. इनमें से कई लोगों ने अरावली की पहाड़ियों को ही अपना ठिकाना बना लिया है. बताया जा रहा है कि इनमें वो दंगाई भी शामिल हैं, जो 31 जुलाई को हुई हिंसा में शामिल थे, वहीं कुछ ग्रामीण भी गिरफ्तारी के डर से इन बीहड़ इलाकों में छिप रहे हैं. 

    इन्हीं पहाड़ियों से हुआ था हमला
    इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरावली की सुंदर पहाड़ियों के बीच बड़े पैमाने पर लोग छिपे हुए हैं, साथ ही ये अपने साथ खाने और रहने का सामान भी लेकर गए हैं. इन्हीं पहाड़ियों का सहारा लेकर बृज मंडल यात्रा पर हमला किया गया था. रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडिया टुडे की एक टीम अरावली के इन पहाड़ियों पर इसकी पड़ताल करने गई थी. 

    चेहरा छिपाए घूम रहे हैं ग्रामीण
    जैसे ही टीम अरावली के पहाड़ियों के बीच पहुंची तो पता चला कि ये पहाड़ियां कई लोगों के लिए छिपने का ठिकाना बनी हुई हैं. पुलिस कार्रवाई के डर से लोग इन पहाड़ियों पर आ गए हैं. इस दौरान सभी ने अपना चेहरा छिपा लिया था. चेहरा छिपाए एक स्थानीय निवासी ने दावा किया कि पुलिस के डर से वो ऐसा कर रहे हैं, उसने कहा कि वो लोग बिना पूछे उठाकर ले जाते हैं. 

    घरों से निकले करीब 500 लोग 
    यहां मौजूद लोगों ने बताया कि उनके साथ वो लोग भी शामिल हैं, जो दंगे में शामिल थे. उन्होंने बताया कि पूरा गांव तितर-बितर हो गया है. सभी ने कहीं न कहीं आश्रय लिया है और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे हैं. एक शख्स ने दावा किया कि करीब 500 लोग इस वक्त अरावली की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं. 

    यात्रा पर पहाड़ियों से हुआ हमला
    पुलिस ने इस हिंसा के मामले में जो एफआईआर दर्ज की है, उसके मुताबिक नूंह जिले के एक मंदिर में एक यात्रा को निशाना बनाने के लिए कई स्थानीय लोग अवैध हथियार, लाठियां और पत्थर लेकर पहाड़ों से उतरे थे. ये लोग पहले से ही पूरी तैयारी के साथ ऊंचे पहाड़ी इलाके में छिपे हुए थे. ऊंचाई से पथराव और गोलीबारी के वीडियो भी पुलिस के हाथ लगे हैं. 

  • Important GK Quiz Today Current Affairs: जानिये भारत की प्रथम महिला के बारे में

    Important GK Quiz Today Current Affairs: सामान्य ज्ञान व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है। अगर आपको अच्छा सामान्य ज्ञान है तो आप बड़ी से बड़ी क्विज को आसानी से हल कर सकते हैं। वही अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मालूम होगा की सामान्य ज्ञान के सवाल आपको उलझा देते हैं और आपको समझ ही नहीं आता की आपके सामने जो सवाल है आखिर उसका जवाब क्या होगा। वही आज हम आपको भारत की कुछ महिलाओं के विषय में बताने जा रहे हैं जिनका नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षर में अंकित है – 

    • भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति- प्रतिभा देवी पाटिल 
    • भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री –  इंदिरा गांधी 
    • भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष –  मीरा कुमार 
    • भारत की प्रथम महिला महासचिव – स्नेहलता श्रीवास्तव 
    • भारत की प्रथम महिला राज्य सभा उपसभापति –  वायलेट आल्वा 
    • भारत की प्रथम महिला केंद्रीय मंत्री –  राजकुमारी अमृत कौर 
    • भारत की प्रथम महिला सांसद – राधाबाई सुबारायण 
    • भारत की प्रथम महिला राजयपाल – सरोजिनी नायडू 
    • भारत की प्रथम महिला अध्यक्ष – रोज मिलियन बेथ्यू 
    • भारत की प्रथम महिला शासिका- रजिया सुलतान 
    • भारत की प्रथम महिला आईएस – अन्ना जार्ज 
    • भारत की प्रथम महिला आईपीएस- किरण बेदी 
    • भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री- सुचेता कृपलानी 
    • भारत की प्रथम महिला न्यायाधीश – मीरा साहिबा ( फातिमा बीबी )
    • भारत की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश – लीला सेठ(हिमाचल प्रदेश)
    • भारत की प्रथम महिला सत्र न्यायाधीश – अन्ना चांडी (केरल)
    • भारत की प्रथम महिला जिसे अशोक चक्र मिला – नीरजा भनोट 
    • भारत की प्रथम महिला जिसे नोबल पुरस्कार मिला – मदर टेरेसा 
    • भारत की प्रथम महिला मिस वर्ल्ड – कुमारी रीता फारिया 
    • भारत की प्रथम महिला मिस यूनीवर्स – सुष्मिता सेन 
    • भारत की प्रथम महिला भारत रत्न- इंदिरा गांधी 
    • भारत की प्रथम महिला एवरेस्ट चढ़ने वाली – बछेंद्री पाल 

  • भारी बारिश से केदारनाथ घाटी में तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गयी

    केदारघाटी में बारिश का दौर लगातार जारी है। भारी बारिश के चले नदी नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते प्रदेश में हादसे भी हो रहे हैं। रातभर हुई बारिश के कारण केदारघाटी में एक तीन मंजिला होटल देखते ही देखते जमींदोज हो गया। 

    राहत वाली बात है कि किसी हताहत होने की खबर नहीं है। होटल में रह रहे लोगों ने होटल को पहले ही खाली कर दिया था। केदारनाथ हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है। कई स्थानों पर हाईवे वॉशआउट भी हो गया है। केदारनाथ आने-जाने वाले यात्री जगह जगह फंसे हुए हैं।

    घाटी में भारी बारिश से हो रहे हादसों को लेकर लोग डरे हुए हैं। लोगों को डर सता रहा है कि कहीं भारी बारिश के चलते उनके घर ना गिर जाए। फिलहाल उत्तराखंड में बारिश जारी है।

  • Madras High Court: महिला की पहचान शादी से नहीं

    Widow Entry In Temple: मद्रास हाई कोर्ट ने विधवा महिलाओं के मंदिरों में प्रवेश पर रोक लगाने वाली प्रथाओं पर कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा है कि किसी भी सभ्य समाज में ये इस तरह की परंपराएं नहीं हो सकती हैं. अदालत ने एक महिला की याचिका पर सुनवाई के दौरान ये टिप्पणी की, जिसमें इरोड जिले में एक मंदिर में जाने और कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की गई थी.

    लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस आनंद वेंकटेश की पीठ को महिला ने बताया कि उनके पति मंदिर में पुजारी थे, जिनकी 28 अगस्त, 2017 को मृत्यु हो गई थी. उन्होंने आगे बताया कि वह अपने बेटे के साथ मंदिर के उत्सव में हिस्सा लेने और पूजा करना चाहती थीं, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया. उनसे कहा गया कि वे विधवा होने के चलते मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकती हैं. इसके साथ ही महिला ने आगामी 9 और 10 अगस्त को मंदिर में होने वाले उत्सव में हिस्सा लेने के लिए सुरक्षा की मांग की.

    पुरुषों ने अपनी सुविधा के लिए बनाए नियम- कोर्ट

    पीठ ने पूरे मामले पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा, ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस राज्य में यह पुरानी मान्यताएं कायम हैं कि यदि कोई विधवा मंदिर में प्रवेश करती है तो इससे वहां अपवित्रता हो जाएगी. हालांकि इन सभी मूर्खतापूर्ण मान्यताओं को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, फिर भी कुछ गांवों में इसका अभ्यास जारी है. कोर्ट ने आगे कहा, ये नियम पुरुषों ने अपनी सुविधा के लिए बनाए हैं. ये वास्तव में एक महिला को अपमानित करता है क्योंकि उसने अपने पति को खो दिया है.

    जस्टिस वेंकटेश ने आगे कहा कि एक महिला की अपनी अलग पहचान होती है और वैवाहिक स्थिति के आधार पर उसे किसी तरह कम नहीं किया जा सकता है. पीठ ने कहा, कानून के शासन वाले सभ्य समाज में ये कभी नहीं चल सकता. यदि किसी के द्वारा किसी विधवा को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने का ऐसा प्रयास किया जाता है, तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.

    महिला की पहचान वैवाहिक स्थिति से नहीं- हाई कोर्ट

    पीठ ने कहा, एक महिला की अपनी स्वतंत्र पहचान होती है और उसे उसकी वैवाहिक स्थिति के आधार पर किसी भी तरह से कमतर या छीना नहीं जा सकता है. याचिका में शामिल दूसरे पक्ष को संबोधित करते हुए अदालत ने कहा, याचिकाकर्ता और उसके बेटे को उत्सव में शामिल होने और भगवान की पूजा करने से रोकने का इन्हें कोई अधिकार नहीं है.

    इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ता को मंदिर में प्रवेश से रोकने वालों को साफ-साफ सूचित करें कि वे उसे और उसके बेटे को मंदिर में प्रवेश करने से नहीं रोकेंगे. अगर ऐसा होता है तो पुलिस उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले. कोर्ट ने कहा, पुलिस ये सुनिश्चित करे कि महिला याचिकाकर्ता और उसका बेटा 9 और 10 अगस्त को मंदिर के उत्सव में हिस्सा लें.

  • Swati Maliwal On Flying Kiss Row:फ्लाइंग किस’ विवाद पर स्वाति मालीवाल का स्मृति ईरानी से सवाल

    Swati Maliwal On Flying Kiss Row: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले पर अब दिल्ली महिला आयोग की स्वाति मालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. मालीवाल ने कहा कि एक फ्लाइंग किस से इतनी आग लग गई, तब क्यों नहीं लगी थी जब बृजभूषण ने यौन उत्पीड़न किया था.

    स्वाति मालिवाल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, “हवा में फेंकी हुई एक फ्लाइंग किस से इतनी आग लग गई. मालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से पूछा 2 रो पीछे एक आदमी बृजभूषण बैठा हुआ था, जिसने ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाकर छाती पे हाथ रखा और यौन शोषण किया. तब आपको उसके करे हुए पे गुस्सा क्यों नहीं आया.

    यौन उत्पीड़न के आरोपों का कर रही थीं जिक्र
    दरअसल, मालीवाल भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित छह पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का जिक्र कर रही थीं.

    क्या है मामला?
    लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में भाग लेने के बाद, राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष को देखकर फ्लाइंग किस किया था. जिस पर स्मृति ईरानी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उन्हें स्त्री द्वेषी कहा. साथ ही कहा कि सदन में ऐसा अशोभनीय काम कभी नहीं देखा गया. घटना के बाद महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और गांधी के अनुचित हावभाव के लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

    राहुल गांधी पर 20 से अधिक महिला सांसदों ने हस्ताक्षर कर एक शिकायत पत्र में यह आरोप लगाया गया कि गांधी ने अशोभनीय तरीके से व्यवहार किया, जिससे न केवल सदन में महिला सदस्यों की गरिमा का अपमान हुआ, बल्कि बदनामी भी हुई और इस प्रतिष्ठित सदन की गरिमा भी कम हुई है.

  • August 10 Events: पीएम मोदी देंगे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब

    August 10 Big Events: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज गुरुवार यानि 10 अगस्त को तीसरा दिन है. आज पीएम पीएम चर्चा पर जवाब देंगे. वहीं, आरबीआई गवर्नर मुंबई में आज मौद्रिक नीतिक का ऐलान करेंगे. इसी तरह एबीपी लाइव आपके लिए आज दिन भर में होने वाले प्रमुख घटनाक्रम की जानकारी लेकर आया है. आइए जानते हैं आज क्या-क्या होने वाला है.

    दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार (10 अगस्त) को लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. लोकसभा में 3 से 4 बजे के बीच पीएम मोदी अपनी बात रख सकते हैं. प्रधानमंत्री राहुल गांधी के बुधवार को किए गए हमले पर पलटवार कर सकते हैं.

    दिल्ली- राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को विशेषाधिकार समिति के नोटिस पर आम आदमी ने फ्रंट पर आकर लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई है. आज गुरुवार (10 अगस्त) सुबह 10 बजे ‘आप’ के सभी राज्यसभा सांसद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 

    दिल्ली- पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर देशभर के केंद्रीय व राज्य सरकार के कर्मचारी गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हुंकार भरेंगे. रैली का आह्वान ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन (एनएफआइआर) ने संयुक्त रूप से किया है. रैली में एक लाख कर्मियों के पहुंचने का दावा किया गया है.

    दिल्ली- पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक गुरुवार (10 अगस्त) को प्रेंस कॉन्फ्रेंस करेंगे. विनेश फोगाट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी हैं. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय पर होने जा रही है, जब कुश्ती महासंघ का चुनाव होने वाला है. वहीं, बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई चल रही है और एशियाई खेलों के लिए कुछ पहलवानों को मिली छूट का मुद्दा गर्माया हुआ है.

    दिल्ली- यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हो सकते हैं. सांसद बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर आज सुनवाई होगी.

    दिल्ली- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के सरकारी बंगले का आवंटन रद्द किए जाने के मामले में गुरुवार को सुनवाई होनी है. राघव चड्ढा ने बंगला रद्द किए जाने के राज्यसभा सचिवालय के फैसले के खिलाफ अपील की है. वहीं, राज्यसभा सचिवालय ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सूट रद्द करने की मांग की है. पटियाला हाउस कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है.

    मुंबई- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास आज आज मौद्रिक नीति का ऐलान करेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में 8 अगस्त  से बैठक चल रही है. गवर्नर शक्तिकांत दास 10 अगस्त को एमपीसी बैठक के फैसलों की घोषणा करेंगे.

    वाराणसी- ज्ञानवापी में हो रहे वैज्ञानिक सर्वेक्षण का आज 7वां दिन है. गुरुवार को सुबह 8 से 5 बजे तक सर्वे किया जाएगा, जो दो शिफ्ट में चलेगा. अब तक की सर्वे की कार्रवाई से दोनों पक्षों ने संतुष्टि जताई है. मुस्लिम पक्ष भी लगातार सहयोग कर रहे हैं.

    प्रयागराज- माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में मौके से गिरफ्तार किए गए तीनों शूटर्स की ज्यूडिशियल कस्टडी आज खत्म हो रही है. 10 अगस्त को तीनों शूटर एक बार फिर प्रयागराज की सेशन कोर्ट में पेश किए जाएंगे. सुरक्षा कारणों से तीनों शूटरों की पेशी वर्चुअल तरीके से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी. शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह इन दिनों प्रतापगढ़ की जिला जेल में बंद है.

    प्रयागराज- अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में गुरुवार को तीनों शूटर्स पर प्रयागराज की डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट में आरोप तय होंगे. तीनों आरोपियों को पहले ही चार्जशीट की कॉपी मुहैया करा दी गई है. चार्ज फ्रेम किए जाने से पहले सभी पक्षों के आरोपियों को अपनी दलीलें पेश करने का मौका दिया जाएगा. आरोप तय होने के बाद ही मुकदमे का ट्रायल शुरू होगा.

  • Uniform Civil Code : केरल विधानसभा में UCC के खिलाफ प्रस्ताव पारित, सीएम विजयन बोले- यूसीसी लाना संविधान का उल्लंघन

    केरल विधानसभा ने यूसीसी के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। यूसीसी के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज (8 अगस्त) केरल विधानसभा में समान नागरिक संहिता के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया। केरल विधानसभा में मंगलवार को सर्वसम्मति से समान नागरिक संहिता के विरोध में प्रस्ताव पास हो गया। केरल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ दोनों ने समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन का विरोध किया है। यह प्रस्ताव पेश करते हुए केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि यह एकतरफा और जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। सीएम ने कहा कि संघ परिवार ने जिस यूसीसी की कल्पना की है, वह हिंदू शास्त्र मनुस्मृति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि संघ परिवार ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह संविधान में मौजूद किसी चीज को लागू करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। 
     
    विजयन ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत तलाक कानूनों का अपराधीकरण किया है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बजाय हाशिए पर रह रहे लोगों के कल्याण की खातिर कदम नहीं उठाए। सीएम विजयन ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत जब धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी गई है और इसमें धार्मिक निजी नियमों का पालन करने का अधिकार शामिल है, तो उस पर रोक लगाने वाला कोई भी कानून संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 44 केवल यह कहता है कि सरकार एक समान नागरिक संहिता स्थापित करने का प्रयास करेगी। विजयन ने कहा कि ऐसा कोई भी कदम बहस और चर्चा के बाद लोगों के बीच आम सहमति बनने पर उठाया जाना चाहिए और ऐसा नहीं करना चिंताजनक है। 

    इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि समान नागरिक संहिता पर चर्चा शुरू करना, संघ परिवार की चुनावी पैंतरेबाजी है ताकि अपने बहुमत के एजेंडे को आगे बढ़ाया जाए और सांप्रदायिक भेदभाव को गहराया जाए। केरल सीएम ने केंद्र सरकार और न्यायिक आयोग से अपील की है कि वह समान नागरिक संहिता लागू करने के प्रस्ताव को छोड़ दे और इसे जबरन लागू ना किया जाए। विजयन ने कहा कि समान नागरिक संहिता का कदम, देश की सांस्कृतिक विविधता और एक देश, एक संस्कृति को खत्म करने के सांप्रदायिक एजेंडे का हिस्सा है। 

  • Weather Update: उत्तराखंड में बारिश से तबाही! दिल्ली से बिहार

    IMD Weather Update: देश भर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

    दिल्ली में शुक्रवार 11 अगस्त को बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 27 न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि 12 अगस्त को मौसम साफ रहेगा. उसके बाद 15 अगस्त तक गरज के साथ बारिश का अनुमान है.

    उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत तेज बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक,11 से 13 अगस्त के दौरान हल्की बारिश होगी. उत्तराखंड में पिछले महीने भी बहुत ज्यादा बारिश हुई थी, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में रहने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    15 अगस्त के बाद जमकर बरसेंगे बादल
    राजस्थान में अगले एक हफ्ते के दौरान कम बारिश होने के आसार है. मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो रखे हैं. मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 15 अगस्त के बाद ही बारिश होने की संभावना है.

    इन इन राज्यों में होगी बारिश
    बिहार और झारखंड में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. बंगाल, ओडिशा तेलंगाना, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है.

  • Droupadi Murmu दक्षिण भारत के तीन दिवसीय दौरे

    President Tamilnadu Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है. राष्ट्रपति शनिवार (5 अगस्त) को तमिलनाडु और पुडुचेरी की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं. उनके कार्यालय के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले चेन्नई हवाई अड्डे पहुचेंगी. इसके बाद वह राज्य के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व जाएंगी और वहां पर महावत से बातचीत करेंगी.

    राष्ट्रपति मुर्मू ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री में एक्टिंग करने वाले महावत बोम्मन और बेली से भी मिलेंगी. इस दौरान मुदुमलाई टाइगर रिजर्व और थेप्पाकाडु एलिफेंट कैंप की तरफ जाने वाली सड़कें प्रेसिडेंट के प्रोटोकॉल और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद रहेंगी. 

    स्थानीय प्रशासन ने यहां के सभी होटलों और रिजॉर्ट्स को बीते दिनों एक एडवाइजरी जारी करके कहा था कि राष्ट्रपति के दौरे तक किसी भी पर्यटक को कोई कमरा किराये पर नहीं दिया जाए. यहां का दौरा पूरा करने के बाद राष्ट्रपति देर शाम चेन्नई पहुचेंगी और यहां गुइंडी के राजभवन में विश्राम करेंगी. 

    तमिलनाडु राजभवन के दरबार हाल को मिलेगा नया नाम
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार (6 अगस्त) को राज्य की ही अन्ना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. इसी दिन वह राजभवन में विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समूहों के साथ बातचीत करेंगी. इस दौरान प्रेसिडेंट प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सकारात्मक परिवर्तन का वार्षिक थीम भी लॉन्च करेंगी.

    रविवार शाम को राष्ट्रपति तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती के चित्र का राजभवन में अनावरण करेंगी और उसके तुरंत बाद राजभवन के दरबार हॉल का नामकरण करेंगी. इसके बाद दरबार हाल को भारथियार हॉल के नाम से जाना जाएगा. अपने इस व्यस्त कार्यक्रम के बाद उनकी यात्रा का अगला चरण पॉंडिचेरी होगा. सोमवार (7 अगस्त) को पॉंडिचेरी में वह वहां के प्रसिद्ध अरबिंदो आश्रम और ऑरोविले मित्र मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगी, उसके बाद उसी दिन वह दिल्ली वापस लौट आएंगी.