Category: national

  • VIDEO : शाहरूख ने 3 हजार रुपए के लिए दोस्त की बेरहमी से कर दी हत्या, दिल दहलाने वाला वीडियो देखें !

    देश की राजधानी दिल्ली से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि एक दोस्त ने   तीन हजार रूपये के लिए दोस्त की चाकु से गोदकर हत्या कर दी। 
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक ने अपने दोस्त शाहरूख से कई महीने पहले तीन हजार रूपये उधार लिये थे। जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। दोनों के बीच कई बहसबाजी और झगड़ा भी हुआ था। 

    लेकिन आज जब झगड़ा हुआ तो शाहरूख ने अपने दोस्त युसुफ पर चाकु से हमला कर हत्या कर दी। वायरल हो वीडियो में साफ देखा जा सकता है। दुकान के सामने युसूफ पर चाकू से लगातार हमला कर रहा है। 

    इसी दौरान कुछ लोग हिम्मत दिखाते हुए हत्यारे को पकड़ लेते है। वहीं लाठी से उसके हाथों पर मारकर चाकू छीन लेते हैं। एक शख्स लाठी से पीटकर आरोपी को घायल कर देता है। कुछ ही देर बाद सड़क पर आरोपी और मृतक दोनों बेहोश होकर गिर पड़ते हैं।  घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

     

  • India Per Capita Income: 2030 तक 4000 डॉलर हो जाएगी हर व्‍यक्ति की आय

    India Per Capita Income: भारत की प्रति व्‍यक्ति आय 2030 तक करीब 70 फीसदी बढ़ने की संभावना है. स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी प्रति व्‍यक्ति आय 2,450 डॉलर और 2030 तक बढ़कर 4,000 डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. रिसर्च में कहा गया है कि आय में बढ़ोतरी से देश को 6 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ मध्‍यम आय वाली अर्थव्‍यवस्‍था बनने में मदद मिलेगी और इसका आधा हिस्‍सा घरेलू खपत से आएगा. 

    2001 के बाद प्रति व्‍यक्ति आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी 

    2001 के बाद से प्रति व्यक्ति आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है. यह 2001 में 460 डॉलर था, जो 2011 में बढ़कर 1,413 डॉलर और 2021 में 2,150 डॉलर हो गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को गति बाहरी व्‍यापार के कारण सबसे ज्‍यादा मिलेगी. यह अभी के वित्त वर्ष में  1.2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2030 तक करीब दोगुना होकर 2.1 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है. 

    घरेलू उपभोग बढ़ोतरी में दूसरा भागीदार 

    रिपोर्ट में कहा गया है कि जीडीपी में 10 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बढ़ोतरी में दूसरा प्रमुख योगदान घरेलू उपभोग की ओर से होगा. इसके 2030 तक 3.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो सकल घरेलू उत्‍पाद के मौजूदा साइज के बराबर होगा. इसके उलट, फाइनेंशियल ईयर 2023 में घरेलू उपभोग 2.1 ट्रिलियन डॉलर था. 

    5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था  

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कह चुके हैं कि उनके अगले कार्यकाल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्‍था दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल होगी और 5 ट्रिलियन डॉल्‍र तक पहुंच जाएगी. वर्तमान में भारत, जापान, संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका और चीन के बाद है. 

    कौन सा राज्‍य टॉप पर 

    रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में तेलंगाना राज्‍य 2.75 लाख रुपये के साथ शीर्ष स्थान पर है. इसके बाद कर्नाटक 2.65 लाख रुपये, तमिलनाडु 2.41 लाख रुपये, केरल 2.30 लाख रुपये और आंध्र प्रदेश 2.07 लाख रुपये के साथ टॉप पर हैं. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2030 तक इस रैंकिंग में बदलाव हो सकता है, जिसमें गुजरात टॉप पर आ सकता है. इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश रहने वाला है. 

  • Ayodhya: राम जन्मभूमि के आसपास के घरों को लेकर हुआ बड़ा फैसला

    Ayodhya Ram Temple: अयोध्या को अत्याधुनिक शहर बनाने की दिशा में लिये गये निर्णय के तहत राम जन्मभूमि के आसपास के घरों की छतों पर कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे. अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने गुरुवार को बताया कि मंदिर स्थल के आसपास के क्षेत्रों को ऐतिहासिक महत्व वाले चिह्नों से सजाया जाएगा और जन्मभूमि पथ एवं भक्ति पथ पर आसपास के घरों की छतों पर विशेष कैफेटेरिया (Cafeteria) विकसित किए जाएंगे. अयोध्या प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, ‘अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) इच्छुक मकान मालिकों को एजेंसियों के साथ एक संविदात्मक व्यवस्था के माध्यम से अपने घरों का सर्वेक्षण कराने और छत पर कैफेटेरिया बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा.’ 

    प्रॉसेस को बनाया जाएगा आसान

    मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा, ‘एडीए एक पैनल के माध्यम से आवश्यक अनुमतियां और संबंधित प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाएगा. अयोध्या आने वाले भक्त राम जन्मभूमि के आसपास के मकानों की छतों पर बनने वाले कैफेटेरिया अथवा खुले आसमान वाले रेस्तरां के जरिये श्री राम मंदिर का मनमोहक नजारा देख सकेंगे.

    उन्होंने बताया कि भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या को उसकी पौराणिक महिमा के अनुरूप सजाया भी जा रहा है. साथ ही अयोध्या में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.

    राम मंदिर को लेकर सबसे बड़ी खबर

    अयोध्या के राम मंदिर में जाकर दर्शन करने की घड़ियां नजदीक आ रही हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बयान आ चुका है कि अयोध्या में राम मंदिर का लगभग 70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. मंदिर का निर्माण कार्य जनवरी 2024 में पूरा हो जाएगा. मंदिर संभवत: अगले साल जनवरी में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा.

  • Nuh Violence: आग के हवाले हुआ नूह, धार 144, बजरंग दल करेगा प्रदर्शन

    Nuh Violence: बीते सोमवार को हरियाणा के नूह में हिंसा भड़क गई। बस, कार दुकानें सब को हिंसकों ने आग के हवाले कर दिया। हर तरफ से गोलियां बरसने लगीं और लोग अपने घरों में कैद हो गए। स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने गुरुग्राम में धारा 144 लागू की है। वही बजरंग दल ने आज यानी बुधवार के दिन पूरे देश में हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करने का एलान किया है। 

    प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक – गुरुग्राम में धारा 144 लागू है। दुकानों, पेट्रोल पम्प खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह अपने घरों में रहें, भ्रामक जानकारी से दूर रहें, सोशल मीडिया प्रसारित झूठी खबरों पर विश्वास न करें और सामजिक शांति स्थापित करने का प्रयास करें। 

    बता दें मंगलवार की रात को नूह पुनः जल उठा। जगह -जगह रेस्त्रा और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है जिन लोगों ने कल आगजनी की घटना को अंजाम दिया वह धार्मिक नारेबाजी कर रहे थे। 

    बता दें नूह हिंसा में अबतक 4 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं। सीएम कट्टर के मुताबिक इस परिपेक्ष्य में 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा- यह एक प्रकार की साजिश है नूह में हिंसा भड़काने और शांति भंग करने के लिए यह सब किया गया है। 

     

  • Delhi Bill: लोकसभा में बोले अमित शाह- केंद्र को

    Amit Shah News: लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 की चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में ऐसे प्रावधान हैं जो केंद्र को दिल्ली के लिए कानून बनाने की अनुमति देते हैं. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि साल 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी सत्ता में आई जिसका मकसद सिर्फ लड़ना था, सेवा करना नहीं. मकसद ट्रांसफर पोस्टिंग करने का अधिकार हासिल करना नहीं, बल्कि अपने बंगले बनाने जैसे भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर कब्ज़ा करना है.’

    बता दें केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 मई को ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक’ को मंजूरी दी थी. यह 19 मई को केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश की जगह लेने के लिए पेश किया गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने अध्यादेश का कड़ा विरोध किया है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भी इस अध्यादेश के विरुद्ध हैं.

    यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संदर्भित करता है
    चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने कहा, ‘यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संदर्भित करता है जो कहता है कि संसद को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से संबंधित किसी भी मुद्दे पर कानून बनाने का अधिकार है. अमित शाह ने कहा, ‘मेरा सभी पक्षों से निवेदन है कि चुनाव जीतने के लिए किसी पक्ष का समर्थन या विरोध करना, ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए। नया गठबंधन बनाने के अनेक तरीके होते हैं। विधेयक और कानून देश की भलाई के लिए लाया जाता है इसलिए इसका विरोध और समर्थन दिल्ली की भलाई के लिए करना चाहिए.’

    केंद्र क्यों लाई थी अध्यादेश
    केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश 19 मई को लाया गया था. इससे एक सप्ताह पहले सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को सेवा से जुड़े मामलों का नियंत्रण प्रदान कर दिया था हालांकि उसे पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से जुड़े विषय नहीं दिए गए. शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती उपराज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थे. इस अध्यादेश में कहा गया, ‘राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्रधिकरण नाम का एक प्राधिकरण होगा, जो उसे प्रदान की गई शक्तियों का उपयोग करेगा और उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा।’

  • Nuh Violence: नूह हिंसा पर बोले अमेरिकी प्रवक्ता

    Nuh Violence: हरियाणा में जलाभिषेक के दौरान हुई हिंसा पूरे हरियाणा में फ़ैल गई है। हर तरफ तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 अगस्त तक के लिए हिंसा प्रभावित क्षेत्र में इंटरनेट सेवा नीलंबित की गई है। राहुल गांधी ने दोनों पक्षों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपीलकरते कहा- हिंसा से कुछ प्राप्त नहीं होगा इससे देश का नुकसान होगा। वही अब नूह से उठी हिंसा की आग पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। 

    अमेरिकी प्रवक्ता मैथ्यू मिलर कहते हैं हम हमेशा की तरह शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और पार्टयों को हिंसक कार्यवाही से दूर रहना चाहिए। हमें नहीं पता इस विषय में हमें हमारे लोगों से पता चला। हमनें दूतावास में सम्पर्क किया। 

    बता दें नूंह में सोमवार को सावन के उपलक्ष्य में जलाभिषेक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी और दोनों गुटों में झड़प हो गई। हिंसा कुछ ही वक्त में विद्रोह का रूप ले लिया। हर तरह आग, गोलियों की आवाज गूंजने लगी। हिंसा ने पूरे हरियाणा को अपनी चपेट में लिया। सूत्रों के मुताबिक़ हिंसा की चपेट में लगभग 20 पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों  लोग आये है। 

    सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हिंसा में जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई उपद्रियों से की जाएगी। राज्य में शांति बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने हिंसा प्रभावित इलाकों में 5 अगस्त तक के लिए इंटरनेट सेवा नीलंबित की है। 

  • Shocking News : 65 वर्षीय प्रिंसिपल ने 10 साल की मासूम छात्रा को अपने घर ले जाकर किया बलात्कार

    Shocking News : बेंगलुरु। पुलिस के मुताबिक, एक स्कूल में कक्षा दो की दस वर्षीय मासूम बच्ची जो डिस्लेक्सिया से ग्रस्त है। स्कूल के प्रिंसिपल ने लड़की (छात्रा) को बहला फुसलाकर स्कूल के बगल में स्थित अपने आवास ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची ने घर आकर अपनी मां पेटदर्द की शिकायत की। और बच्ची बहुत घबराई हुई थी।
     
    मां ने बच्ची के अंडरगारमेंट में खून बहता देखा तो उसे अस्पताल ले गईं और उसका इलाज कराया। अस्पताल में धीरे-धीरे बच्ची ने अपनी मां को सबकुछ बता दिया।

    जिसे सुनकर वह बच्ची को मेडिकल जांच के लिए पास के अस्पताल में ले गई। व्हाइटफील्ड डिवीजन के डीसीपी एस गिरीश के मुताबिक, बच्ची की मां से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। और हमने जांच की तो पता चला कि लड़की की बात सच है। इसके बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

    उन्होंने बताया कि बच्ची की मां गृहणी हैं और उसके पिता की बीमारी के कारण 2020 में मृत्यु हो चुकी है।

  • US News: दो US नौसैनिक गिरफ्तार

    World News in Hindi: अमेरिका के दो नौसैनिकों पर गुरुवार को चीन को संवेदनशील सैन्य जानकारी प्रदान करने के आरोप लगाए गए. इन जानकारियों में युद्धाभ्यास, नौसैनिक अभियान और महत्वपूर्ण तकनीकी वस्तुओं से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं.

    कैलिफॉर्निया के दोनों नौसैनिकों पर चीन को संवेदनशील खुफिया जानकारी देने के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या एक ही चीनी खुफिया अधिकारी ने एक बड़ी साजिश के तहत दोनों को रिश्वत का भुगतान किया था. संघीय अधिकारियों ने सैन डिएगो में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बताने से मना कर दिया कि आरोपी नौसैनिक एक-दूसरे से परिचित हैं या नहीं.

    सैनिकों ने खुद को बताया निर्दोष
    नौसैनिकों ने सैन डिएगो और लॉस एंजिलिस की संघीय अदालतों में खुद को निर्दोष बताया. दोनों को आठ अगस्त को उन्हीं के शहर में होने वाली सुनवाई तक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया.

    अमेरिकी अधिकारियों ने चीन सरकार की ओर से की जा रही कथित जासूसी को लेकर वर्षों से चिंता जताई है. पिछले कुछ वर्षों में बीजिंग के कई खुफिया संस्थानों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. आरोप है कि इन संस्थानों ने अवैध हैकिंग के जरिये संवेदनशील सरकारी और वाणिज्यिक जानकारी चुराई है.

    दोनों ने कथित तौर पर चीन को उपलब्ध कराई ये जानकारियां
    सैन डिएगो स्थित यूएसएस एसेक्स में तैनात 22 वर्षीय नौसैनिक जिनचाओ वेई को बुधवार को जहाज पर चढ़ते समय गिरफ्तार किया गया. उस पर एसेक्स और अन्य युद्ध पोतों पर मौजूद हथियारों एवं विमानों की जानकारी साझा करने के आरोप लगाए गए हैं.

    अभियोजकों ने दावा किया कि चीन को खुफिया जानकारी उपलब्ध कराने के बदले वेई को बीते एक साल में 10 से 15 हजार अमेरिकी डॉलर की रिश्वत मिली. दोषी करार दिए जाने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है.वहीं, सैन डिएगो के उत्तर में स्थित नौसेनिक अड्डे वेंचुरा काउंटी में तैनात 26 वर्षीय वेनहेंग झाओ पर अगस्त 2021 से मई 2023 के बीच एक चीनी अधिकारी से अमेरिकी नौसैनिक अभ्यास योजनाओं और परिचालन आदेशों से जुड़ी जानकारियों के अलावा अहम उपकरणों की तस्वीरें एवं वीडियो साझा करने के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बदले उसे कथित तौर पर 15,000 अमेरिकी डॉलर की रिश्वत मिली.

  • Digital Police: सरकार के इस पोर्टल से हल होगी आपकी हर समस्या

    देश: लोगों की सुरक्षा केंद्र और राज्य सरकार की प्रथम प्राथमिकता है। सुरक्षा के परिपेक्ष्य में साल 2017 में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने गृह मंत्रालय (MHA) के साथ मिलकर एक डिजिटल पुलिस पोर्टल((https://digitalpolice.gov.in)) लॉन्च किया। यह पोर्टल आम आदमी के लिए काफी काम का साबित हुआ है। 

    इसके माध्यम से आप घर बैठे किसी भी व्यक्ति की तहरीर दर्ज करवा सकते हैं और अपनी शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं। डिजिटल पुलिस सरकार द्वारा संचालित एक ऐसी सेवा है जो नागरिकों को बार-बार थाने के चक्कर लगाने से बचाती है। 

     नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) और  गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा चलाए गए डिजिटल पुलिस पोर्टल के कई लाभ हैं अगर आप इसका उपयोग करते हैं तो यह आपकी कई समस्याओं का हल घर बैठे आपको देगा। तो आइये जानते हैं इस पोर्टल से होने वाले लाभ के विषय में –

    1. डिजिटल पुलिस पोर्टल के माध्यम से आप अपने निकटतम पुलिस स्टेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
    2. इसके माध्यम से आप कुख्यात अपराधियों की सूची देख सकते हैं। 
    3. अगर कोई व्यक्ति गुमशुदा है तो उसके विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
    4. आप अपनी तहरीर घर बैठे आसानी से दर्ज करवा सकते हैं। 
    5. इसके माध्यम से आप आसानी से अपने वाहन की एनओसी जेनरेशन करवा सकते हैं। 
    6. आप अपनी एफआईआर की प्रतियां प्राप्त कर सकते हैं। 
    7. इसके अलावा आप रोजगार से संबंधित सत्यापन हेतु अनुरोध भी कर सकते हैं।

  • Rahul Gandhi Disqualification Issue: सुप्रीम कोर्ट से राहुल को राहत, क्या लड़ सकेंगे चुनाव

    Rahul Gandhi Disqualification Issue: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है और कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकत कर उनकी संसद सदस्यता बहाल करने का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने इस परिपेक्ष्य में अपना बयान देते हुए कहा- राहुल गांधी के खिलाफ जो साजिश रची गई थी वह आज विफल हो गई है ,कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया है। हमने लोकसभा स्पीकर से मुलाक़ात की है। सदन में राहुल गांधी की अयोग्यता का मुद्दा उठाया है। कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है अब उन्हें सदन में आने की अनुमति मिलनी चाहिए। हम लोकसभा स्पीकर को इस संदर्भ में पत्र लिखेंगे। 

    कांग्रेस नेता और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- सत्य की जीत होती है। राहुल को न्याय मिल गया है। न्यायालय ने जो निर्णय दिया वह स्वागत योग्य है। लोकतंत्र की जीत हुई है, संविधान के मान को बरकरार रखा गया है। बीजेपी ने जो साजिश रची थी वह विफल हुई है। उनका असली चेहरा सबके सामने आ गया है। अब विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने का समय चला गया है। 

    बता दें सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सजा देने पर रोक लगा दी है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का खुलमन स्वागत किया है वही फैसला आने के बाद कांग्रेस कार्यालय (AICC) में जश्न भी मनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी अब सदन में वापसी कर सकते हैं और उनके लोकसभा चुनाव लड़ने पर लगी रोक हट सकती है।