Category: national

  • Manipur Violence: विपक्ष से मेरा अनुरोध है मणिपुर पर चर्चा करें

    Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला तूल पकड़े हुए है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और राज्य सरकार की आलोचना कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज इस मामले पर बयान देते हुए कहा- हम इस मुद्दे पर सदन में चर्चा करना चाहते हैं मुझे नहीं मालूम विपक्ष इसपर बात क्यों नहीं करना चाहता है। 

      
    उन्होंने आगे कहा- मणिपुर में जो हुआ वह सम्वेदनशील घटना है ,पूरा देश मणिपुर के सत्य को जानना चाहता है। हम इस विषय पर सदन में बात करने के लिए तैयार हैं। लेकिन विपक्ष इसमें टांग अड़ा रहा है। मेरा अनुरोध है कि विपक्ष सदन में इस विषय पर चर्चा होने दे। बता दें विपक्ष ने सदन में पीएम के बयान को लेकर जमकर नारेबाजी की थी। जिसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था। 

    जानें किस बात का विपक्ष कर रहा विरोध –

    मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और विपक्ष ने मणिपुर के हालातों पर केंद्र की चुप्पी पर सवाल किए। पीएम ने मणिपुर की घटना पर भाषण देते हुए कहा- मन दुखी है, मुझे क्रोध आ रहा है। मणिपुर में जो हुआ उसने देश के 140 करोड़ देशवासियों को शर्मिंदा किया है। पीएम के इस बयान पर विपक्ष लगातार हंमागा काट रहा है। 

     

  • Manipur Violence: क्या जनता चाहती है मणिपुर के सीएम का इस्तीफ़ा

    Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। पूरे देश में क्रोध देखने को मिला, विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग उठ रही है। वही इस संदर्भ में ABP News के C-Voter Survey में बड़ा खुलासा हुआ है। 

    ABP News C-Voter Survey में जनता से पूछा गया क्या वह चाहती है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए। जनता  का मत जानने के लिए जब जनता से सवाल किया गया तो 59 फीसदी लोगों का मत आया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को अपने पद से त्वरित इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। 23 फीसदी लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री को अपने पद पर बना रहना चाहिए। बल्कि 18 फीसदी लोगों ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझा है। 

    बता दें मणिपुर में बीते दो महीने से हिंसा भड़की हुई है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह 4 मई है। वीडियो वायरल होने के बाद मणिपुर हिंसा मामले पर पीएम की प्रतिक्रिया आई थी। पीएम ने कहा- अपराधी चाहें जो हो उसे माफ़ नहीं किया जा सकता, जो घटना मणिपुर में हुई है उसके 140 करोड़ देशवासियों को शर्मशार किया है। 

  • Chandrayaan 3 Mission: 1997 का वो सैटेलाइट लॉन्च

    Chandrayaan 3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) ने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था. ये चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की चौथी कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर चुका है, लेकिन सवाल है कि आखिऱ ये सफर कहां से शुरू हुआ था. 

    इंडिया टुडे के मुताबिक, भारतीय स्पेस प्रोग्राम की शुरुआत 1960 के दशक में हुई थी. शुरुआत में संसाधनों की भारी कमी के कारण इंजीनियर रॉकेट के पार्ट को अपनी साइकिल पर ले जाते थे. इसके बाद से हम लंबा सफर तय कर चुके हैं. 

    साल 1969 में इसरो की स्थापना हुई. इसरो के संस्थापक और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक कहे जाने वाले दिवंगत विक्रम साराभाई ने ये सुनिश्तित किया कि हम कम से पैसे में मिशन पूरा कर सके.  

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में बताया कि चंद्रयान-3 परियोजना की लागत लगभग 600 करोड़ रुपये है. इस मिशन ने इसरो की विश्वसनियता दुनिया के सामने फिर से एक बार साबित कर दी. इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा क्योंकि अमेरिका के नासा और  रोस्‍कोस्‍मोस जैसे के बीच इस कद को हासिल करने की कोशिश कठिन रही है. 

  • Delhi: दिल्ली में दो बड़ी मस्जिदों को हटाने का आदेश

    Indian Railway Mosque Notice: रेलवे ने दिल्ली की दो बड़ी मस्जिदों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया है. रेलवे ने शनिवार (22 जुलाई) को एक नोटिस जारी कर कहा कि रेलवे लाइनों पर स्थित दिल्ली की दो मस्जिदों, बंगाली मार्केट मस्जिद (Bengali Market Mosque) और तकिया बब्बर शाह (Takia Babbar Shah Mosque) को 15 दिनों या उससे कम समय में हटा दिया जाना चाहिए.

    पुरानी बंगाली मार्किट मस्जिद 250 साल और तकिया बब्बर शाह मस्जिद 500 साल पुरानी है. आजतक के अनुसार, रेलवे ने नोटिस में कहा कि 15 दिन के अंदर मस्जिद को नहीं हटाया गया तो रेलवे खुद एक्शन लेगा. रेलवे ने दावा किया कि ये मस्जिदें रेलवे की जमीन पर बनी हैं. 

    रेलवे ने मस्जिदों को जारी किया नोटिस

    उत्तर रेलवे ने अपने नोटिस में कहा कि सूचित किया जाता है कि जिन्होंने रेलवे भूमि को अनाधिकृत रूप से अतिक्रमित किया हुआ है. आप लोग अनाधिकृत रूप से रेलवे की जमीन पर बने अनाधिकृत भवन मंदिर/मस्जिद/मजार को इस सूचना के 15 दिनों के अन्दर स्वेच्छा से हटा दें. 

    नहीं हटाया गया तो रेलवे लेगा एक्शन

    रेलवे ने कहा कि अगर इन्हें खुद नहीं हटाया तो रेलवे प्रशासन की ओर से रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतगर्त अनाधिकृत रूप से अतिक्रमित भवनों को हटा दिया जायेगा और इस प्रक्रिया में होने वाले नुकसान के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे, रेलवे प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा. 

    एमसीडी को भी दिया नोटिस

    इसके अलावा उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने एक मस्जिद के पास बने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालय को भी नोटिस देकर जगह खाली करने का कहा है. उत्तर रेलवे के इस नोटिस पर मस्जिद तकिया बब्बर शाह के सेक्रटरी अब्दुल गफ्फार ने कहा कि ये मस्जिद 400 साल से ज्यादा पुरानी है. इसी मस्जिद के पास में बने एमसीडी के मलेरिया दफ्तर को भी रेलवे ने खाली करने का नोटिस दिया है और यहां नोटिस चस्पा कर दिया गया है.

    इससे पहले भी इस साल अप्रैल में भूमि और विकास कार्यालय, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की ओर से संयुक्त अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई में बंगाली बाजार में स्थित मस्जिद के एक हिस्से को गिरा दिया गया था.

  • Twitter Logo Update: ट्वीटर का बदल जाएगा नाम और लोगो

    Twitter Logo Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर लोगों को खूब पंसद है। जबसे ट्विटर का आधिपत्य एलन मस्क के पास गया है उन्होंने ट्विटर की पॉलिसी में कई बड़े बदलाव किए हैं। अब ट्विटर वैरिफिकेशन के लिए लोगों को भुगतान करना पड़ता है। लेकिन इस सबके बीच खबर यह भी ट्रेड कर रही है कि अब मस्क ट्विटर का नाम बदलने वाले हैं। अब ट्विटर को लोग X के नाम से जानेंगे। 

    X एलन मस्क का पसंदीदा नाम है। उनकी जितनी भी कम्पनी हैं वह सभी X से हैं। अब मस्क ने ट्विटर के लोगों को यह बता दिया है कि जल्द ही ट्विटर के लोगो और उसके नाम को आप लोगों को अलविदा करना होगा। मस्क ने एक यूजर का ट्वीट भी पिन किया था ट्वीट में X बना हुआ था। लोग यह अनुमान भी लगा रहे हैं कि आज मस्क ट्वीटर का नाम और लोगो बदलने वाले हैं। 

     

  • Manipur Violence: महिलाओं के साथ दरिंदगी का वीडियो मणिपुर की छवि खराब करने वाला- सीएम एन बीरेन सिंह

    Manipur Violence: बीते दिन मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो ने पूरे देश को शर्मिंदगी से झुका दिया। केंद्र सरकार सवालों के घेरे में खड़ी हो गई। विपक्ष द्वारा सरकार से कई सवाल किये गए। घटना को इंगित करते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा- यह मणिपुर की छवि खराब करने वाला वीडियो है। सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने केंद्र और राज्य सरकार पर कटाक्ष किया है। 

    असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा-  नरेंद्र मोदी और बीरेन सिंह के लिए लोगों के अधिक आवश्यक है भारत की छवि। हम उनकी असफलताओं पर सवाल नहीं उठा सकते, इससे हमारा नाम खराब होगा। असदुद्दीन ओवैसी ने द वायर में छपा एन बीरेन सिंह का बयान शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था वीडियो ने राज्य की छवि खराब की है. सीएम बीरेन ने कहा था कि उन्होंने वीडियो की निंदा करने के लिए राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.

    बीरेन सिंह ने कहा, हमें इसकी निंदा करने की जरूरत है, क्योंकि ये वे राज्य है, जहां के रहने वाले लोग महिलाओं को अपनी मां मानते हैं. लेकिन उपद्रवियों ने ऐसा किया और हमारी छवि खराब कर दी. इस पहाड़ से लेकर घाटी तक, जहां भी हम हैं, इसकी निंदा करेंगे. जो लोग इस अपराध के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

  • Anju Nasrullah Love Story: अंजू के पिता ने कही ऐसी बात की सुनकर खड़े होंगे आपके कान

    Anju Nasrullah Love Story: प्रेम के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू (Anju Nasrullah Love Story)  लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अभी हाल ही में खबर आई थी की अंजू ने अपने प्रेमी  नसरुल्लाह के साथ निकाह कर लिया है और इस्लाम धर्म को अपना लिया। सोशल मीडिया पर अंजू और  नसरुल्लाह की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। अंजू की हरकत से उनका परिवार सदमे में है। पिता प्रसाद थामस का खाने है कि उनकी बेटी उनके लिए मर चुकी है। 

    वही बीते दिन अंजू के पिता प्रसाद थामस ने अपनी बेटी से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बात की। प्रसाद ने अंजू को खूब डांटा, उसके उसकी गलती पर अफ़सोस होगा यह भी कहा और अंत में उससे अपना रिश्ता खत्म करने की बात रखते हुए स्पष्ट कहा तुम मेरे लिए मर चुकी हो। पिता को जवाब देते हुए अंजू बोली यदि मैं आपके लिए मर चुकी हूँ तो आप मुझे पुनः कॉल मत कीजियेगा। 

    बता दें अंजू के पिता ने अंजू से पाकिस्तान जाने के बाद बात की है। उन्होंने उसे पति,धर्म और उसका रहन-सहन बदलने को लेकर फटकार लगाई है। अंजू के पिता ने दावा किया है कि जब वह वीडियो कॉल पर बात कर रही थी तो उसके साथ कई लोग थे। महसूस हो रहा था वह दबाव में है। वही जब उसका मैसेज आया तो लग रहा है उसका ब्रेनवाश किया गया है। वह लोग अंजू के भारत के साथ संबंध खत्म करना चाहते हैं।

  • SONIYA GANDHI: सोनिया ने क्यों किसान महिला से कहा आप ढूढो राहुल के लिए लड़की

    राजनीति: कांग्रेस नेता राहुल गांधी साल 2024 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन हेतु हर संभव प्रयास करने में जुटे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल जनता के नेता बन गए हैं। वह जब तब आम आदमी की तरह लोगों से मिलते रहते हैं। बीते महीनों में वह हरियाणा के खेतों में किसानों के साथ धान की रोपाई करते दिखे। वही अब सोशल मीडिया पर हरियाणा के सोनीपत की कुछ महिलाओं किसानो के साथ बातचीत करते राहुल की बहन प्रियंका गांधी और उनकी माँ सोनिया गांधी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

    वीडियो में जिस तरह सोनिया गांधी महिला किसानों के साथ सौम्यता और सादगी से बात कर रही हैं उसकी सराहना हर कोई कर रहा है। वीडियो तब का है जब महिला किसान सोनिया के घर डिनर पर आए थे। यह दृश्य बेहद आकर्षित करने वाले है क्योंकि राहुल के इस कदम ने अमीरी और गरीबी की खाई को मिटाते हुए मानवता को सर्वप्रथम रख दिया है। 

    महिलाएं सोनिया गांधी से बातचीत के दौरान राहुल की शादी की बात छेड़ देती हैं। एक महिला कहती है अब राहुल गांधी की आपको शादी करवा देनी चाहिए। महिला को जवाब देते हुए सोनिया गांधी कहती हैं आप उनके लिए एक लड़की ढूढ़ लीजिये। वीडियो में गांधी परिवार और महिलाओं के बीच बेहतरीन तालमेल देखा जा सकता है। 

    देखें वीडियो –

     

  • Viral video: यूनिवर्सिटी में छात्राओं के 5500 अश्लील Video वायरल

    Pakistan university obscene viral video: पाकिस्तान में 5500 कॉलेज छात्राओं के अश्लील वीडियो मिलने की घटना हड़कंप मच गया है. इसे इसे दुनियाभर में अब तक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया जा रहा है. इसमें हजारों लड़कियों को ड्रग का आदी बनाकर फंसाया गया है. इस मामले पर पुलिस का हैरानी भरा बयान भी सामने आया है जिसमें वह कह रही है कि लड़कियों को बचाना हमारा काम नहीं है. वहीं शर्मसार करने वाले इस मामले के सामने आते ही पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर (आईयूबी) मामले की जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने का फैसला किया है, जिसमें तीन कुलपति और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को शामिल किया गया है.

    दरअसल, ये मामला पाकिस्तान की इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर का है. वीडियो सामने आने के बाद जब इसकी पड़ताल की गई तो आरोपियों के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो और वाट्सएप चैट मिले हैं. मोबाइल से अहम सबूत हाथ लगने से माना जा रहा है कि पाकिस्तान की इस्लामिया यूनिवर्सिटी में ये गंदा खेल कई सालों से चल रहा था. छात्राओं के सेक्स स्कैंडल के इस पूरे शर्मनाक मामले का कर्ता धर्ता एजाज हुसैन नाम के व्यक्ति को माना जा रहा है. एजास का गैंग हजारों लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उनका शोषण कर रहा था. इस्लामिया यूनिवर्सिटी नशीली दवाओं और यौन शोषण का अड्डा बन चुकी है.

    यूनिवर्सिटी के अधिकारी के मोबाइल से मिले कई वीडियो-
    पुलिस को इस सेक्स स्कैंडल की भनक इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर के डायरेक्टर फाइनेंस अबू बकर की गिरफ्तारी के बाद लगी. उन्हें 28 जून को एक लड़की के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया था. उनके पास से 10 ग्राम चरस भी बरामद की गई थी. पुलिस ने जब उसके मोबाइल फोन को खंगाला तो चौंक गई. मोबाइल की मैमोरी हजारों अश्लील वीडियो से भरी पड़ी थी. इन्हीं वीडियो के जरिए वह छात्राओं को ब्लैकमेल कर उनका शोषण कर रहा था. इसके बाद पुलिस के हत्थे कॉलेज का सिक्योरिटी ऑफिसर रिटायर्ड मेजर एजाज हुसैन भी चढ़ गया जो सैक्स स्कैंडल के खेल में शामिल था. पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरप्तार किया है

    एजाज हुसैन के इशारे पर कॉलेज की लड़कियों को बनाया शिकार
    बताया जा रहा है कि एजाज हुसैन के इशारे पर ही कॉलेज की लड़कियों को शिकार बनाया जा रहा था. इनमें वह लड़कियां शामिल हैं, जो गरीब हैं. ऐसी लड़कियों को स्कॉलरशिप का लालच देकर उनकी फीस माफ करवाने की बात कहकर फंसाया जाता था. पुलिस को अबतक छात्राओं के 5500 के वीडियो मिल चुके हैं.

  • PM Modi LIVE: PM मोदी कुछ ही देर में करेंगे अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन

    PM Narendra Modi LIVE Updates: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट करके कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मौके पर एक लेख लिखा है. जिसमें वे लिखते हैं कि यह नीति किस प्रकार भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों का केंद्र बनाने के लिए तैयार की गई है. धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने लेख में कहा कि ज्ञान ही शक्ति है. भारत की समृद्ध ज्ञान क्षमता वेदों और उपनिषदों में स्पष्ट है, जो सदियों से ज्ञान के विशाल स्रोत के रूप में काम कर रहे हैं. नालंदा और तक्षशिला जैसे हमारे प्राचीन भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ, भारत अतीत का एक अंतरराष्ट्रीय ज्ञान केंद्र रहा है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को उभरती प्रौद्योगिकियों का केंद्र बनाने के लिए तैयार की गई है.