Category: job

  • जाने कब से शुरू होगी NEET UG Counselling 2022

    शिक्षा– मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2022 के सम्बंध जरूरी जानकारी दी है। MCC ने कहा है कि नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जो भी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार है वह अपने दस्तावेज तैयार कर ले। क्योंकि जल्द ही उनकी काउंसलिंग करवाई जाएगी।

    उम्मीद जताई जा रही है कि नीट यूजी की काउंसलिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी। काउंसलिंग से पूर्व उम्मीदवार को नीट परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के साथ काउंसलिंग होगी। सभी को इस लिए पहले से अपने दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है
    जानकारी के मुताबिक नीट यूजी काउंसलिंग का पहला राउंड अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है। MCC द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस में कहा गया, ‘जिन उम्मीदवारों ने NTA की वेबसाइट पर खुद को पीडब्ल्यूडी के रूप में रजिस्टर्ड किया है और पीडब्ल्यूडी रिजर्वेशन का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन मोड के माध्यम से नामित नीट विकलांगता प्रमाणन केंद्र में से किसी एक से जारी विकलांगता सर्टिफिकेट हासिल करना होगा।

  • Up Sarkari Naukri: यूपी में निकलीं ढेरों सरकारी नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

    डेस्क।  उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर  है। बता दें इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court Vacancy 2022) में आपकी Up में Sarkari Naukri की इच्छा  पूरी हो सकती है।
    बता दें उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के लिए स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर समेत ग्रुप डी के 3932 पदों पर नियुक्ति के लिए Up Government ने Jobs अधिसूचना प्रकाशित की है। वहीं इसके लिए आठवीं, दसवीं, 12वीं पास अभ्यर्थी के आवेदन भी कर सकते हैं। 
    आवेदन करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले Allahabad High Court Online Form भी प्रस्तुत कर सकते हैं। Allahabad High Court Recruitment 2022 की ऑफिशल नोटिफिकेशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
    Allahabad High Court Vacancy के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में गवर्नमेंट जॉब की तलाश भी कर रहे अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका मिला है। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो Allahabad High Court Jobs के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्टेनोग्राफर उत्तेजना किए होना जरूरी है।
    बता दें इलाहाबाद हाईकोर्ट सरकारी नौकरी 2022 के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। इस विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन अवलोकन करें एवं आयु सीमा कैलकुलेटर के माध्यम से कैलकुलेट भी कर सकते हैं। 
    वहीं जारी अधिसूचना के आधार पर जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सातवां वेतनमान के आधार पर प्रतिमाह वेतन का भुगतान भी किया जाएगा।
    किस पद पर कितने उम्मीदवारों की हैं जरूरत
    1. स्टेनोग्राफर 1186
    2. जूनियर असिस्टेंट 1021
    3. ड्राइवर 28
    4. ग्रुप डी 1699
    कुल पद 3923

  • लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    रोजगार– उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकाली गई पटवारी और लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।UKPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 563 पदों पर भर्तियां होंगी।
    वही जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नही किया है। वह ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.gov.in या psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें इस भर्ती के लिए आप ऑनलाइन मोड़ में आवेदन कर सकते हैं।

    जाने आवेदन की विधि-

    आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ukpsc.gov.in पर जाएं.
    वेबसाइट की होम पेज पर RECRUITMENT के लिंक पर जाएं.
    इसके बाद Uttarakhand UKPSC Revenue Sub Inspector Patwari and Lekhpal Recruitment 2022 के लिंक पर क्लिक करें.
    अब Apply Online के लिंक पर जाएं.
    अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें.
    रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
    आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

  • India Post Recruitment 2022: 98083 पदों पर खुली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

    डेस्क। India Post Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट डिपार्टमेंट ने आधिकारिक इंडिया पोस्ट वेब पोर्टल पर पोस्टमैन, मेल गार्ड, मल्टी-टास्किंग स्टाफ आदि के पदों के लिए कुल 98083 रिक्तियां खोली हैं।
    सभी उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक इंडिया पोस्ट वेब पोर्टल indiapost.gov.in पर अपना पंजीकरण भी करा सकते हैं।
    आपको बता दें इंडिया पोस्ट के आधिकारिक नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने अपनी कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं पास की है, वे इंडिया पोस्ट भर्ती 2022 के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं भारतीय डाक विभाग जल्द ही ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि की घोषणा भी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक इंडिया पोस्ट वेब पोर्टल पर जाकर पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद के लिए आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 32 वर्ष की रखी गई है।
    बता दें सबसे पहले इंडिया पोस्ट वेब पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
    फिर, पोर्टल के होमपेज पर ‘इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट 2022’ के लिंक पर टैप करें।
    उसके बाद, ‘अभी पंजीकरण करें’ पर टैप करें।
    इसके बाद, आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई देने वाले आवश्यक विवरणों के साथ पूरा आवेदन पत्र भी भरना होगा।
    आवेदकों को पंजीकरण फॉर्म के साथ ही अपने आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
    अपना नाम, फोन नंबर, लिंग, श्रेणी और जन्मतिथि सहित अपनी जानकारी यहां दर्ज करें।
    अब आपके फोन नंबर को सत्यापन के लिए एक ओटीपी प्राप्त होगा।
    किसी भी प्रधान डाकघर में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान भी करें।
    उसके बाद, आपका पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा भी हो जाएगा।
    अब आप भविष्य में उपयोग के लिए एप्लिकेशन का प्रिंट आउट लेकर रख लें।
    इसके अतिरिक्त, आप ‘आवेदन की स्थिति’ का चयन करके अन्य आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
    इंडिया पोस्ट भर्ती 2022 चयन की प्रक्रिया
    जानकारी के लिए बता दें कि एमटीएस और मेल गार्ड भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर विजिट करें और फिर एक ऑनलाइन आवेदन भी जमा करें। डाकघर की रिक्तियां कुल 23 सर्किलों में पोस्ट की जाती हैं वहीं आवेदक अपने राज्य या सर्कल के आधार पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • Rojgar Mela: 10 लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरी

    डेस्क। Rojgar Mela । नौकरी की तलाश कर रहे युवा अभ्यर्थियों के लिए बड़ा ही सुनहरा मौका सामने आया है। वहीं देश के 45 शहरों में 10 लाख नौकरियां देने की योजना भी बनी है। बता दें यह नौकरियां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा दी जानी है।
    वहीं इसके लिए 22 नवंबर को 45 जगहों पर रोजगार मेला आयोजित भी किया जाएगा। इसके आलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन इन रोजगार मेला को संबोधित भी करने वाले हैं। वहीं इस दौरान केंद्र सरकार के मंत्री रोजगार मेला सेंटर पर उपस्थित रहने वाले है और वो युवाओं से बात भी करेंगे।
    आपको बता दें कि रोजगार मेला देश के 45 शहरों में लगने वाला है और इसमें उत्तरप्रदेश के 3 शहरों लखनऊ, प्रयागराज और ग्रेटर नोएडा में रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। इसमें बंगाल के 2 शहर कोलकाता और सिलीगुड़ी भी शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जनरल वीके सिंह की मौजूदगी में रोजगार मेला भी लगेगा।
    इसी कड़ी में खास बात यह है कि प्रत्येक रोजगार मेला में युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा मंत्रियों की लिस्ट भी तैयारी की गई है जिसके मुताबिक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में प्रतिमा भौमिक और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राव इंद्रजीत सिंह रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र भी बांटने वाले हैं।
    इस कड़ी में तमिलनाडु में 2 जगह राजधानी चेन्नई निर्मला सीतारमण और शिवगंगाई में एस जयशंकर रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र को बांटेंगे।
    यहां जानिए शहर और मंत्रियों के नाम
    गंगटोक – अश्वनी चौबे
    जयपुर – अश्वनी वैष्णव
    जोधपुर – अर्जुन मेघवाल
    जालंधर – मंत्री सोम प्रकाश
    भुवनेश्वर – विशेषेश्वर टुडू
    दीमापुर – रामेश्वर तेली
    आइजॉल – सुभाष सरकार
    शिलांग – जॉन बारला
    इम्फाल – राजकुमार रंजन सिंह
    नागपुर – नितिन गडकरी
    पुणे – रामदास अठावले
    भोपाल – फग्गन सिंह कुलस्ते
    इंदौर – नरेंद्र सिंह
    ग्वालियर – ज्योतिरादित्य सिंधिया
    लेह – मंत्री अजय कुमार
    त्रिवेंद्रम – वी मुरलीधरन
    बैंगलोर – राजीव चंद्रशेखर
    रांची – अर्जुन मुंडा
    हजारीबाग – अनापूर्णा देवी
    पलौरा कैंप जम्मू – कृष्णपाल गुर्जर
    श्रीनगर – भागवत कराड़
    उधमपुर – पंकज चौधरी
    गुरुग्राम – अनुराग ठाकुर
    सोनीपत – आरके सिंह
    पंचकुला – अनुप्रिया पटेल
    पणजी – श्रीपाद यशोनाइक
    रायपुर – मंत्री रेणुका सिंह
    दिल्ली – जितेंद्र सिंह
    चंडीगढ़ – हरदीप सिंह
    पटना – गिरिराज सिंह
    पोर्ट ब्लेयर – मंत्री अजय भट्ट
    गुवाहाटी – सर्वानंद सोनोवाल
    इटानगर – किरण रिजिजू
    हैदराबाद – किशन रेड्डी

  • 6 हजार लोगों की जाएगी नौकरी इस कम्पनी ने लिया निर्णय

    रोजगार:- कई बड़ी बड़ी कंपनियां अपने यहां एम्प्लॉय की छटनी करने में जुटी हुई है। वही अब खबर है कि जानी मानी टेक कम्पनी Hewlett-Packard यानी एचपी (HP Company) जल्द ही 6000 नौकरियों को खत्म कर देगी।
    सूत्रों का कहना है कि मार्केट में पर्सनल कम्प्यूटर की डिमांड कम हो गई है। लोग अब कम्प्यूटर नही खरीद रहे हैं। कम्पनी को रेवेन्यू नही मिल रहा है। नुकसान को ध्यान में रखते हुए कम्पनी ने यह निर्णय लिया है।
    कंपनी के सीईओ एनरिक लोरेस के अनुसार कम्पनी अब अपने यहां प्रोडक्ट के निर्माण में लग रही लागत कम करेगा। वही अपने यहां के 61 हजार कर्मचारियों में से 10 फीसदी कर्मचारियों की कटौती करेगा।
    कंपनी के लिए रिस्टक्चरिंग कॉस्ट कुल 1 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है, जिसमें से लगभग 60 फीसदी कॉस्ट नए वित्तीय वर्ष 2023 में कम होनी शुरू हुई।

  • KVS Recruitment 2022: 13 हजार पदों पर होगी भर्ती, आज से शुरु हुए आवेदन

    डेस्क। KVS Recruitment 2022 for 13404 TGT PGT PRT Posts: देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग समेत विभिन्न पदों पर भर्ती खोली हैं। जिसके तहत 13,000 से अधिक पद भरे भी जाने हैं।
    इसी कड़ी में ऐसे में अगर आप भी केंद्रीय विद्यालयों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए बड़ा ही सुनहरा मौक़ा है। 
    भर्ती के लिए आवेदन भी आज यानी कि 5 दिसंबर से शुरू भी हो गए हैं। ऐसे में इससे संबंधित सभी जानकारी नीचे चेक कर जल्द से जल्द पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
    इन पदों पर होगी इतनी भर्ती
    केंद्रीय विद्यालय संगठन, KVS की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 13,404 पदों पर भर्ती के माध्यम से भरे भी जा रहे हैं। वहीं इनमें टीचिंग पदों की वैकेंसी कुछ इस प्रकार है-
    पीआरटी – 6414
    पीआरटी म्यूजिक – 303
    पीजीटी – 1409
    टीजीटी – 3176
    प्रिंसिपल – 239
    वाइस प्रिंसिपल – 203
    जानिए नॉन टीचिंग पदों के लिए वैकेंसी डिटेल क्या है-
    जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – 702
    स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 – 54
    वरिष्ठ सेक्रेटेरियल सहायक – 322
    हिंदी अनुवादक – 11
    सहायक खंड अधिकारी – 156
    सहायक इंजीनियर सिविल – 2
    वित्तीय अधिकारी – 6
    लाइब्रेरियन – 355
    असिस्टेंट कमिश्नर – 52
    जानिए कैसे करें आवेदन
    पदों पर आवोदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करना पड़ेगा और अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसी के साथ आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास व्यक्तिगत ईमेल आईडी एवं मोबाइल नम्बर भी होना चाहिए। साथ ही आवेदन पत्र भरने के बाद फ़ोटो, सिग्नेचर एवं अंगूठे की स्कैन्ड की हुई प्रति भी आपको अपलेड करनी होगी।
    जानिए कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
    पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 दिसंबर 2022 से 26 दिसंबर 2022 तक होनी है।  
    जानिए कौन भर सकता है आवेदन
    अलग अलग पदों के लिए विभिन्न डिग्रियां शैक्षिक योग्यता के रूप में निर्धारित की गई हैं। जिसकी पूरी जानकारी उम्मीदवार भर्ती के नोटिफिकेशन से चेक भी कर सकते हैं। इसी के साथ पीआरटी भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवार इस लिंक पर जाकर विस्तृत जानकारी पा सकते हैं।
    kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/ANN_02_02-12_2022.PDF 

  • THDC Recruitment 2022: 10 वीं पास वालों के लिए निकली नौकरी, कैसे करें आवेदन

    डेस्क। THDC Recruitment 2022: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का जबर्दस्त मौका सामने आया है। वहीं टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (THDC)ने कई पदों पर भर्ती भी निकाली है।
    बता दें इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। साथ ही आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट thdc.co.in पर जाना पड़ेगा। वहीं उम्मीदवारों को यह भी बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। 
    क्या है महत्वपूर्ण तिथियां
    टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड (THDC) ने कई पदों पर भर्ती भी निकाली है। वहीं भर्ती के नोटिस जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तिथि 30 दिसंबर 2022 रखी गई है।
    क्या होगी योग्यता
    इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास पदों से संबंधित योग्यता भी होनी चाहिए। वहीं इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होने के साथ ITI (संबंधित ट्रेड) का सर्टिफिकेट भी होना काफी जरूरी है। 
    क्या है आवेदन की आयु सीमा
    इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु एक आयु सीमा के अंदर भी होनी चाहिए। वहीं इन पदों के लिए कम से कम आयु 18 साल की होनी चाहिए और अधिक से अधिक 30 साल की आयु सीमा होनी चाहिए।
    आवेदन करने के लिए यहां देखें आवेदन नोटिस- https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/12/THDC-Recruitment-2022-Notification-PDF.pdf

  • यूपी में सिविल जज बनने का सुनहरा मौका

    डेस्क। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन भी मांगे हैं। इसी कड़ी में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग (यूपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपी पीसीएस-जे (UPPSC PCS J Exam 2022) के लिए आवेदन भी भर सकते हैं।
    उत्तर प्रदेश में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री वाले आराम से आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते वह अधिवक्ता अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत नामांकित एक वकील या एक बैरिस्टर होने चहिए। इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिंदी का अच्छा ज्ञान भी होना अनिवार्य है। 
    अगर आयु सीमा की बात करें तो 01 जुलाई 2022 को योग्य उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक भी होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन भी आप आराम से देख सकते हैं।
    साथ ही इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी में न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर कुल 303 रिक्तियां भी भरी जाएंगी। और ऑनलाइन आवेदन 10 दिसंबर 2022 से शुरू भी हो चुके हैं। 
    वहीं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 06 जनवरी 2023 तक आवेदन भी कर सकते हैं जबकि फीस जमा करने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2023 तक है। यूपीपीएस पीसीएस-जे परीक्षा 2022 की तारीख परीक्षा से उचित समय पहले वेबसाइट के माध्यम से दे भी दी जाएगी।
    आपको बता दें कि अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 125 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक के उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये रखा गया है। इसी कड़ी में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 25 रुपये है वहीं इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाना चाहिए।

  • 4 साल के ग्रेजुएशन के बाद अब डायरेक्ट होगी पीएचडी

    ब्रिटिश काल के मैकाले की शिक्षा नीति को बदलते हुए नए भारत की शिक्षा नीति ने छात्र-छात्राओं के लिए नए और सरल रास्ते खोल दिये हैं. नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने के साथ पीएचडी का सपना देखने वाले ग्रेजुएट्स को मास्टर्स कोर्स करने की चिंता नहीं करनी होगी।
    जो छात्र 4 वर्ष का ग्रेजुएशन कोर्स करेगा, वह डायरेक्ट पीएचडी कर सकेगा. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले छात्र अब सीधे पीएचडी कर सकेंगे.

    यूजीसी अध्यक्ष ने कहा है कि तीन साल के ग्रेजुएशन कोर्स को ‘4-वर्षीय कार्यक्रम’ के पूरी तरह से लागू होने तक बंद नहीं किया जाएगा. यूजीसी काफी समय से अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए नया करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क तैयार करने में लगा हुआ था. यूजीसी की ओर से जारी किया गया नया करिकुलम एनईपी 2020 पर आधारित है।

    इसके तहत नियमों में लचीलापन आएगा और छात्रों को भी पहले के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिल पाएंगी. जिसके तहत अब चार साल का अंडर ग्रेजुएट करने के बाद छात्र पीएचडी कर सकेंगे. उन्हें मास्टर डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.