शिक्षा: आज के समय मे हर कोई अपना बेहतर भविष्य चाहता है। सभी को यह ख्वाईश रहती है कि उसका दाखिल एक अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में हो जाए और वह अपना भविष्य बेहतर बना सके। लोग अच्छी यूनिवर्सिटीज की तलाश इंटरनेट के माध्यम से करते हैं और रेटिंग देखकर उन यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लेते हैं।
Category: job
-
अगर इन यूनिवर्सिटी में कर ली पढाई तो 100 फीसदी सेट हो जाएगी लाइफ
वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी यूनिवर्सिटी के नाम जिनमे पढाई करने से आपका करियर 100 फीसदी बन जायेगा और आपको कभी भी इधर उधर नजर भटकना पड़ेगा। यह यूनिवर्सिटी अपने यहाँ पढ़ने वाले बच्चो को अच्छी शिक्षा के साथ साथ सेटल लाइफ भी देती है और यहां से पढ़कर निकला बच्चा कभी भी बेरोजगार नही रहता है।एजुकेशन.कॉम ने शिक्षा के मामले में बेस्ट जगहों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में शिक्षा और पढ़ाई के लिए सबसे बढ़िया मुल्कों की लिस्ट में पहला स्थान ऑस्ट्रेलिया ने हासिल किया है। वही दूसरे नम्बर पर कनाडा का नाम लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो, कोलंबिया ब्रिटिश यूनिवर्सिटी जैसे नाम शुमार हैं।इस लिस्ट में शिक्षा के परिदृश्य से जर्मनी को तीसरे नम्बर पर रखा गया है। वही चौथे नम्बर पर अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी का नाम शामिल हैं। पांचवे नम्बर पर स्विट्जरलैंड हैं. इस मुल्क में जेनेवा यूनिवर्सिटी, ज्यूरिच यूनिवर्सिटी, बेन यूनिवर्सिटी जैसे कई बड़े नाम हैं. -
इस राज्य में निकली बंफर नौकरियां,जल्दी करें अप्लाई
डेस्क। झारखंड सरकार के स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने उद्योग विभाग के तहत कीटपालक, कुशल शिल्पी एवं अन्य समकक्ष श्रेणी के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वहीं इसके लिए इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स JSSC के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन भी कर सकते हैं।
वहीं अतिरिक्त कैंडिडेट्स सीधे इस लिंक https://jssc.nic.in/ पर जाकर भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही इस लिंक JSSC Recruitment 2022 Notification PDF के माध्यम से भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को आराम से चेक भी कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 455 पदों को भरा जाना है।
जान लीजिए JSSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 11 सितंबर 2022 की हैं
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 10 अक्टूबर 2022 है
जानिए इन पदों के लिए रिक्ति विवरण:-
कुल पदों की संख्या- 455
क्या है JSSC Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता:-
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना की अनिवार्यता रखी गई हैं। साथ ही झारखंड रेशम तकनीकी विकास संस्थान, चाईबासा से 1 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स किया हुआ भी होना चाहिए।
JSSC Recruitment 2022 के लिए कितनी होनी चाहिए आयुसीमा-
कैंडिडेट्स की आयुसीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होने की अनिवार्यता रखी गई है।
JSSC Recruitment 2022 के लिए कितना होगा आवेदन शुल्क-
कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
कितना मिलेगा वेतन-
कीटपालक एवं समकक्ष, उद्योग विभाग के लिए वेतन लेवल 1: 18000 रुपये से 56900 रुपये का रखा गया है।
कुशल शिल्पी एवं समकक्ष पद जो कि उद्योग विभाग के लिए वेतन है उसका लेवल2 का वेतन 19900 रुपये से 63200 रुपये तक है।
-
बिना किसी परीक्षा के पाएं Sarkari Naukri, मैनेजर तक का मिल सकता है पद
डेस्क। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तलाश में जुटे युवाओं के पास बैंक में ऑफिसर बनने बेहतरीन मौका है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ऑफिसर और मैनेजर पदों के लिए आवेदन (PNB Recruitment 2022) मांगें है।
बिना परीक्षा ही इन पदों पर नियुक्ति हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त, 2022 बताई गई है। वहीं पीएनबी में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103 पदों पर नियुक्ति होनी है।
क्या है वैकेंसी डिटेल्स
कुल- 103 पद
ऑफिसर (अग्नि सुरक्षा)- 23 पद
मैनेजर (सुरक्षा)- 80 पद
जानिए कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल की होनी चाहिए। वहीं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट्स इसपर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों के पास कुछ अनुभव भी होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं-
कितना है आवेदन शुल्क
पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर और मैनेजर बनने आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि सामान्य, ओबीसी और ईडब्यूएस के उम्मीदवारों के लिए इसका आवेदन शुल्क 1003 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और PWD कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 59 रुपए रखा गया है।
-
टीचर के पद पर होने जा रहीं 3 हजार भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Teacher Recruitment 2022: झारखंड के कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विभिन्न विषयों के लिए पीजीटी शिक्षक पदों पर आवेदन खोले है जिसपर आवेदन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के जरिए 23 सितंबर 2022 तक आवेदन को एक्सेप्ट करने में लगे हैं।
इसके साथ ही यह भी बता दें कि आयोग ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन काफी पहले ही जारी कर दिया था। और अभ्यर्थी जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आवेदन फॉर्म को भी भर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पीजीटी शिक्षकों के कुल 3120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अप्लाई भी कर सकते हैं।
आवेदन के लिए क्या है योग्यता
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है।
अधिक संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेश को भी देख सकते हैं।
Jharkhand Teacher Recruitment 2022: वहीं आवेदक की उम्र 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए साथ ही आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम उम्र की सीमा में भी छूट दी गई है।
बता दें कि एससी व एसटी वर्ग के लिए 50 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, वहीं अन्य वर्ग के आवेदक को 100 रूपए आवेदन शुल्क देना पड़ेगा।
कैसे करें आवेदन। How to Apply Jharkhand PGT Teacher Recruitment 2022:
सबसे पहले इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए Application Forms(Apply) सेक्शन में जाएं।
फिर यहां संबंधित पद के लिए Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
और अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
अंत में आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें। और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करदें।
-
Neet exam रिजर्व की डेट घोषित ऐसे करे चेक अपना रिजल्ट
Neet exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट की आंसर कुंजी जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। Neet परीक्षा की आंसर key 30 अगस्त को जारी की जाएगी और 7 सितंबर को इसका रिजल्ट घोषित होगा। जानकारी के लिए बता दें इन दोनों की आधिकारिक घोषणा होने के बाद जिन अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा दी थी वह अपना रिजल्ट और आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा और अपनी डीटेल्स सबमिट करने अपनी आंसर की और रिजल्ट देखना होगा। जानकारी के लिए बात दें 17 जुलाई को नीट यूजी 2022 एग्जाम का आयोजन हुआ था. नीट एग्जाम के लिए 18.72 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस परीक्षा में 95 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे।नीट परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद आप होमपेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी का ऑप्शन चुनें. अब नीट प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें. अगले स्टेप के तौर पर एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ फिल करें। सभी जरूरी जानकारी को फिल करने के बाद लॉगिन करें और आंसर की चेक करें -
ITBP Recruitment 2022: मिल रहा 69 हजार तक का वेतन, ऐसे करें अप्लाई
ITBP Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पर पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकली है। इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी ITBP Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 29 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2022 की रखीं गई है।
इस जारी नोटिफिकेशन की माने तो, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल (एनिमल ट्रांसपोर्ट) के 52 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 33 पद, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 12 पद भी शामिल हैं।
साथ ही इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिए जाने की बात भी नोटिफिकेशन में कही गई है।
इन कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा को पास किये हुए होने चाहिए। इसके साथ ही उनकी न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। वहीं सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
-
CUET UG Topper List 2022: CUET का जारी हुआ रिजल्ट देखे टॉपर की लिस्ट
रोजगार– केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भाग ले रहे राज्य, डीम्ड व निजी विश्वविद्यालयों, इन सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में सत्र 2022-23 के दौरान अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2022 के नतीजों की घोषणा 15-16 सितंबर 2022 की रात को की गई।
जारी आकड़ों के मुताबिक, सीयूईटी यूजी 2022 के लिए 14.9 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया था और इनमें से 9.6 लाख ही सम्मिलित हुए थे। एनटीए द्वारा सीयूईजी यूजी 2022 रिजल्ट की घोषणा के अंतर्गत सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के स्कोर जारी किए गए, जिसे उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल, cuet.samarth.ac.in पर अप्लीकेशन नंबर व जन्म-तिथि के माध्यम से लॉग-इन करके देख सकते हैं और साथ ही, NTA स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।बता दें एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2022 में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है और यह उम्मीदवारों द्वारा आवेदित पंसद के विश्वविद्यालयों द्वारा अलग-अलग कोर्सेस के लिए जारी की जाएगी। उम्मीदवार सम्बन्धित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपने कोर्स/विषय के लिए मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।जाने टॉपर के नाम-
पॉलिटिकल साइंस – हर्षिल वर्मा – 100 फीसदी (200 अंक) सोशियोलॉजी – अमृतांश – 100 प्रतिशत (200 अंक) अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान – जया झा – 100 फीसदी (200 अंक) अंग्रेजी, रसायन विज्ञान – नयशु यादव – 100 फीसदी अंक (200 अंक अंग्रेजी, (199.14285 अंक केमिस्ट्री) जीव विज्ञान – अवंती पाटिल – 100 फीसदी (199.5384700 अंक)बिजनेस स्टडीज – आकाश जीसी – 100 फीसदी (200 अंक)। -
Prasar Bharati Recruitment 2022: प्रसार भारती में निकली न्यूज़ रीडर सह ट्रांसलेटर और रिपोर्टर के पद पर भर्ती
Prasar Bharati Recruitment 2022: प्रसार भारती ने न्यूज़ रीडर सह ट्रांसलेटर एवं रिपोर्टर /एडिटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन खोले गए हैं। मुझे ध्यान दें कि पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर की है वहीं इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं की नहीं।जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जर्नलिज्म अथवा मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा अथवा एमए डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. शैक्षिक योग्यता एवं पात्रता मानदंड की पूरी डिटेल भर्ती के अधिसूचना से मिलेंगी।आयु सीमापदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा जिसमें जीके, जनरल अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, एप्टिट्यूड एवं मीडिया कम्युनिकेशन से प्रश्न पूछे जाएं बजे हैं।आवेदन शुल्कपदों के लिए आवेदन शुल्क ₹300 और एससी, एसटी एवं ओबीसी के लिए यह ₹225 है।कैसे करें आवेदनउम्मीदवारों को यह भी बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर दिए गए आवेदन पत्र को भरकर, ‘THE HEAD OF OFFICE, All India Radio, Aizawl’ के पते पर 28 सितंबर तक आपको भेजना होगा. इसके अलावा इस लिंक https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2022/09/Advt-Application-format.pdf पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन आराम से देखा जा सकता है। -
India Post Recruitment 2022: 10 वीं पास वालों को के लिए निकलीं तीन पदो पर भर्ती
India Post Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट ने पोस्टमैन, मेल गार्ड और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं वहीं इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। और बता दें इन पदों के लिए आवेदन 23 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक स्वीकार हो रहे हैं।
नोटिस के मुताबिक, कुल 98,083 रिक्ति पद उपलब्ध हैं और उन्हें भर्ती अभियान के माध्यम से भरा जाना है। वहीं सरकार ने देशभर के 23 सर्किलों में इन रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी भी दी है।
India Post Recruitment 2022: वैकेंसी डिटेल
1. पोस्टमैन – 59099 पद
2. मेलगार्ड – 1445 पद
3. मल्टी-टास्किंग (MTS) – 37539 पद
India Post Recruitment 2022: कितनी होनी चाहिए योग्यता
सभी पदों के लिए योग्यता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। कुछ उम्मीदवारों ने अपनी कक्षा 10वीं पूरी कर ली होगी और उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होगी तो वो इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं वहीं अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 की डिग्री होनी भी आवश्यक है।
इसके साथ ही सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड के बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन भी चेक कर लेनी चाहिए।
क्या होगी आयु सीमा
भारतीय डाक विभाग ने डाकघर में नौकरी के लिए आवेदन कर रहे युवाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष की होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन
– इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर विजिट करें।
– यहां आपको होमपेज में पोस्ट ऑफिस रिक्रूटमेंट के बटन पर क्लिक करना है।
– अब उसके बाद इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
– फिर रजिस्टर बटन पर जाएं और आगे बढ़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करें।
– इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती फॉर्म 2022 पर क्लिक कर भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड कर दें।
– आवेदन पत्र जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट कर दें।
-
SSC CGL Recruitment 2022- SSC CGL में निकली भर्ती करे आवेदन
जॉब– अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है और आप बीते कई सालों से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए मतलब की साबित हो सकती है। क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग, SSC की ओर से आयोजित की जा रही संयुक्त स्नातक स्तरीय, CGL परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में अब लगभग एक हफ़्ते का समय बचा है।
इस भर्ती प्रकिया के लिये आवेदन 17 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों एवं मंत्रालयों में ग्रुप बी एवं सी के लगभग 20,000 पद भरे जायेगे। अगर अपने ग्रेजुएशन कर रखा है तो यह जॉब आपके लिए शानदार साबित हो सकती है। इस जॉब के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है।तो अगर आपको लगता है कि यह जॉब आपके मतलब की साबित होगी तो आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर दे। जानकारी के लिये बता दें आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार 12-13 अक्टूबर 2022 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे. इसके बाद भर्ती के लिए टियर 1 की परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी. जो कि कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।