Category: job

  • ECIL Recruitment 2022: सिर्फ मैरिट के आधार पर मिल रही सरकारी नौकरी, क्या आप हैं एलिजिबल जानिए

    ECIL Recruitment 2022: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी अनिवार्य है।

    आईटीआई पास कर सरकारी नौकरी की तलाश में रहने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Electronics Corporation Of India Limited) द्वारा ट्रेड अपरेंटिस के कई पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सिंतबर 2022 की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 8 अगस्त 2022

    आवेदन प्रक्रिया की समाप्त होने की तारीख- 12 सितंबर 2022 है।

    वेकैंसी की डिटेल्स

    वेल्डर, पेंटर, कारपेंटर, फिटर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेड अपरेंटिस के कुल 284 पदों पर भर्तियां की जानी है।

    शैक्षिणक योग्यता

    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य होगा। इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।

    कितनी रखी गई है आयु सीमा 

    उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 25 के मध्य में होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी।

    कैसे होगा चयन

    इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाना है। मेरिट लिस्ट शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की जाएगी तो वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के 5 वर्ष की छूट भी मिलेगी।

  • UPPSC मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती अभी करें आवेदन

    रोजगार: आज के समय सरकारी नौकरी करना हर किसी की चाहत है। देश के लाखो युवा इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं को बेसब्री से सरकारी नौकरी की भर्ती निकलने का इंतजार रहता है।

     अब अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिये यह खबर काम की होने वाली है। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी सरकारी नौकरी के बारे में जिंसमे आप अपना आवेदन करके एग्जाम बीट करने सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
    अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य सेविका (हेड सर्वेंट) मुख्य परीक्षा 2022 के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
    प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के मुख्य सेविका हेड की भर्ती में 611 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रीक्स 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। 
    इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 5 सितंबर है।

  • UP में 2800 पदों पर निकलीं भर्ती, अलग-अलग लोकेशन के साथ जानिए जॉब रोल

    डेस्क। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी में 2800 पदों पर भर्तियां निकली गईं हैं। इसके लिए अलग-अलग विभाग और संस्थानों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है।

    इन पदों पर नौकरी करने के अगर आप इच्छुक हैं तो आप जारी किए गए नोटिफिकेशन को अच्छी तरह डिटेल में भी पढ़ सकते हैं। एवं अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर इस पदों पर अपनी सेवा दे सकते हैं।

    जानिए किन पदों पर निकलीं है भर्ती-

    उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन में निकली भर्तियां।

    इस पद का नाम : Mukhya Sevika

    इसे लिए योग्यता : स्नातक।

    कुल पदों की संख्या : 2693 

    नौकरी करने का स्थान : लखनऊ

    आवेदन करने की आखरी तारीख: 24 अगस्त 2022

    आवेदन के लिए किस वेबसाइट पर जाएं: www.upsssc.gov.in

    इसके बाद नेशनल हेल्थ मिशन उत्तर प्रदेश में भी भर्तियां निकली हैं-

    पद : PHN Tutor

    शैक्षणिक योग्यता : बीएससी, एमएससी।

    कुल पदों की संख्या : 100 पद।

    नौकरी का स्थान : प्रयागराज।

    आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त 2022

    आधिकारिक वेबसाइट का लिंक : www.upnrhm.gov.in

    बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में कर सकते हैं कई पदों पर आवेदन-

    पद : Research Assistant

    योग्यता : एमएससी पास होनी चाहिए

    चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू 

    नौकरी का स्थान : वाराणसी।

    आवेदन की अंतिम तिथि : 21 अगस्त 2022

    आधिकारिक वेबसाइट का लिंक : www.bhu.ac.in

    कैसे कर सकतें हैं अप्लाई

    अगर आप उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज या वाराणसी में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर पहले प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें बाद में बताई गई प्रक्रिया अनुसार अपना आवेदन भरें।

  • Ircon ने निकाली ढेरों नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

     

    डेस्क। भारतीय रेलवे के अंतर्गत कार्यरत इंजीनियरिंग कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Ircon International Limited) ने कई अपरेंटिस पदों पर भर्ती ओपन की हैं। अपरेंटिसशिप भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन इरकॉन इंटरनेशनल के पोर्टल ircon.org पर जाकर करवा सकते हैं।

    इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त की है। कंपनी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, इरकॉन इंटरनेशनल में अपरेंटिसशिप के लिए कुल 31 वैकेंसी निकलीं गईं हैं। इसमें से 19 वैकेंसी ग्रेजुएट अपरेंटिस एवं 12 डिप्लोमा अपरेंटिस या टेक्नीशियन अपरेंटिस की भी निकलीं गई हैं।

    जानिए इस पद पर काम करने के लिए योग्यता:-

    शैक्षणिक योग्यता:-

    ग्रेजुएट अपरेंटिस के पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है। टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस इंजीनियरिंग के संबंधित डिसिप्लिन में दो वर्षों का डिप्लोमा होना चाहिए।

    आयु-

    अपरेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल की होनी चाहिए।

    क्या है चयन प्रक्रिया:-

    अपरेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए कोई परीक्षा एवं इंटरव्यू नहीं होना है। बस अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

    कितना मिलेगा वेतन

    ग्रेजुएट अपरेंटिस- 10 हजार रुपये प्रति माह तो वहीं डिप्लोमा अपरेंटिस को  8500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

  • भारत सरकार ने दिया 10वीं-12वीं पास वालों को सरकारी नौकरी करने का बड़ा मौका

    डेस्क। देश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कई पदों के लिए वैकेंसी (BSF Recruitment 2022) निकाली है। ये भर्ती 1300 से ज्यादा पदों पर की जानी है। युवाओं को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) तो मिलेगी ही साथ ही बॉर्डर की जिम्मेदारी मिलने का भी चांस है। आपको बता दें कि सीमा सुरक्षा बल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन की माने तो ये भर्ती हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर के लिए की जा रही है। 

    योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होते ही ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

    जानिए वैकेंसी की डिटेल्स

    कुल पद- 1312 

    हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर के 982 पद

    हेड कॉन्स्टेबल रेडियो मैकेनिक के 330 पद

    बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की तरफ से जो नोटिफिकेशन आया है उसके अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त, 2022 से शुरू होनी है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की चाहत रखने वाले उम्मीदवार 28 सितंबर, 2022 तक अपना आवेदन भर पाएंगे। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

    जानिए योग्यता

    बता दें कि हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर और हेड कॉन्स्टेबल रेडियो मैकेनिक के लिए 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। जिन्होंने साथ ही में 2 साल आईटीआई सर्टिफिकेट किया हो। या फिर फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स के साथ 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने वाले कैंडिडेट्स भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से कम और अधिकतम उम्र 25 साल ही होनी चाहिए।

    कितना मिलेगा वेतन

    उम्मीदवारों को हर महीने 25,500 रुपए से लेकर 81,100 तक की सैलरी मिलेगी। उम्मीदवार को अन्य सुविधाएं और भत्ता भी मिलेगा। 

  • महिला अग्निवीरो के लिये आवेदन शुरू , जाने अप्लाई करने का तरीका

    रोजगार: देश मे केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना का जमकर विरोध हुआ। लेकिन केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत भर्ती करवाना शुरू कर दिया है। अग्निवीर योजना के तहत अब महिला अग्निवीरो की भर्ती शुरू हो गई है। जिसके लिए अब महिलाएं आवेदन कर सकती है। 

    जो महिलाएं देश की सेवा करना चाहती है और इस भर्ती के जरिए इंडियन आर्मी में जाना चाहती है वह ऑफिसियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें महिला अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हुई है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर है। महिलाएं अपने राज्य के हिसाब से आवेदन कर सकती है और विवरण देख सकती है।
    आवेदन करने के लिये महिला उम्मीदवारों को जॉइन इंडियान आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और आवेदन फॉर्म वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा आपको उस फॉर्म पर क्लिक करके अपनी सम्पूर्ण जानकारी उसमे भरनी होगी। उसके बाद फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।

  • डीयू:- हिंदी पत्रकारिता का डिप्लोमा करना है तो डीयू में करे आवेदन, जाने अंतिम तिथि

    रोजगार: अगर आप पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई करना चाहते हैं। तो आप अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता के एक साल के डिप्लोमा के लिये आवेदन कर सकते हैं। डीयू के दक्षिण परिसर में एक वर्षीय स्नातकोत्तर हिंदी पत्रकारिता डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 

    इस पाठ्यक्रम के लिये कोई भी जो स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुका हो वह आवेदन कर सकता है। पाठ्क्रम करने की कोई अधिकतम उम्र नही है। अपने किसी भी विषय से ग्रेजुएशन किया है लेकिन आप पत्रकारिता की पढ़ाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2022 से है। आवेदन की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।
    इस पाठ्क्रम के लिए आवेदन करने हेतु आपको किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक में 50 फीसदीं अंक मिले हो। आवेदन प्रपत्र के साथ 450 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट (मांग पत्र) लगाना होगा। प्रवेश के लिए स्नातक में प्राप्त अंकों को 80 फीसद और साक्षात्कार को 20 फीसद फीसद दिया जाएगा। अगर आप डीयू से पत्रकारिता करने की इच्छा रखते हैं तो आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    जाने पत्रकारिता में क्या है करियर:

    अगर आप मन लगाकर पत्रकारिता की पढ़ाई करते हैं और आपकी पकड़ हिंदी व अंग्रेजी में उम्दा है। आपको तत्कालीन मुद्दों की समझ है और आप बोलने में माहिर है। तो आपको पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद अच्छी जॉब मिल सकती है। आप पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना नाम कमा सकते हैं। पत्रकारिता करके आप मुख्य रूप से समाचार एंकर, कंटेट राइटर, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर, पत्रकार बन सकते हैं। आज के समय मे पत्रकारिता का दायरा बहुत बढ़ गया है और आप अगर मेहनत करने में माहिर हैं तो इस क्षेत्र में आप अपना बेहतरीन करियर बना सकते हैं।

  • India Post Recruitment 2022: सरकार ने खोलीं बंपर नौकरियां, जानिए किस पड़ के लिए कैसे करें अप्लाई

    डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी है। भारतीय डाक विभाग में एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती (India Post Recruitment 2022) की केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।

    बता दें कि इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार यह भर्तियां देशभर में 23 सर्कल में खाली पदों पर की जानी हैं। पद के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इंडियन पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

    जानिए कितनी निकली हैं वैकेंसी 

    पोस्टमैन- 59,099 पद

    मेल गार्ड- 1,445 पद

    मल्टी टास्किंग- 37,539 पद पर

    क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

    आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं कुछ पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं भी मांगा गया है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को कंप्यूटर का थोड़ा बहुत नॉलेज अनिवार्य रुप से होना ही चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 32 साल तक होनी चाहिए। ज्यादा जानने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

    कैसे करें अप्लाई। How To Apply For India Post Recruitment 2022

    भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर विजिट करें।

    अब होमपेज पर ‘India Post Recruitment 2022’ के लिंक पर जाएं

    पद का चयन करें जिसपर आवेदन करना चाहते हैं

    अपना क्रेंडेशियल भरें और रजिस्ट्रेशन को कंप्लीट करें

    अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स को फिल करें

    आवेदन शुल्क का भुगतान कर, सबमिट बटन पर क्लिक कर दें

    अब अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें

  • इस राज्य में मिल रहीं ढेरों सरकारी नौकरियां, आप भी कर दीजिए अप्लाई

    सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, वे इन सभी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ओर से सिविल सर्विस के 772 पदों पर भर्ती खोली गई है। 

    जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जा कर आराम से आवेदन कर सकतें हैं। उम्मीदवारों को ये सलाह भी दी जाती है की आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर नोटिस जरूर चेक कर लें।

    ये है महत्वपूर्ण डेट्स

    इन पदों पर आवेदन करने की शुरुआत 14 अगस्त 2022 से शुरु हो गई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2022 रखी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख से पहले उम्मीदवार अप्लाई कर दें।

    इन पदों पर निकली है भर्ती जानिए

    कृषि उत्पादन और किसान कल्याण के 30 पद

    पशु/भेड़ पालन और मत्स्य विभाग में  126 पद

    सिविल एविएशन डिपार्टमेंट- 02 पद

    लॉ एंड जस्टिस डिपार्टमेंट के 2 पद

    एस्टेट्स डिपार्टमेंट- 5 पद

    फॉरेस्ट डिपार्टमेंट- 523 पद

    सामान्य प्रशासन विभाग के 28 पद

    मेडिकल एजुकेशन- 04 पद

    होम डिपार्टमेंट- 23 पद

    प्रोटोकॉल डिपार्टमेंट में 1 पद

    टूरिज्म- 10 पद

    ट्रांस्पोर्ट डिपार्टमेंट में 17 पद

    क्या है आवेदन की फीस

    इन पदों पर आवेदन फीस 550 रुपये है,वहीं SC, ST, PWD और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवेदन फीस रखी गई है। 

    जानिए कैसे होगा चयन

    इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के अधार पर किया जाना है। परीक्षा में उम्मीदवारों से ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। इस के अलावा स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट भी पास करना पड़ेगा। 

    उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों से अलग-अलग योग्यताओं की मागं की गई है। इसी के साथ आयु सीमा भी अलग रखी गई  है। 

    कैसे करें आवेदन

    1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jkssb.nic.in पर विजिट करें। 

    2. वेबसाइट की होम पेज पर दिए Notifications ऑप्शन को ओपन करें।

    3. इसके बाद JKSSB Recruitment 2022 notification released for District, Cadre and other posts के लिंक पर क्लिक करना होगा।

    4. अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें ।

  • Government Jobs in India: आज से शुरू हुआ इन पदों के लिए आवेदन, जल्दी करो अप्लाई

    डेस्क। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका आ गया है। बिहार के हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के कई पदों पर सरकार ने भर्ती खोली है।

    इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को BCECE Bihar की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। 

    वहीं उम्मीदवारों को यह भी बता दें कि कुल 1511 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर आवेदन करने की शुरुआत 19 अगस्त 2022 यानी आज से होगी,अभी बस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2022 की है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

    कैसे करें आवेदन

    सबसे पहले वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

    अब आपके होम पेज पर Online Application Forms के लिंक पर ।

    आपको Online Portal of Senior Resident / Tutor under Health Dept के लिंक पर जाना है।

    अब आवेदन फॉर्म को भर दें।

    जानिए किन पदों पर निकली है भर्ती

    एनाटॉमी- 78

    फिजियोलॉजी- 72

    मेडिसिन- 94

    एनेस्थीसिया- 141

    स्किन-68

    पैथोलॉजी- 72

    क्या होनी चाहिए योग्यता

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की कम से कम 37 साल और वहीं महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल की रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को देखने की सलाह दी गई है।