AKTU Three Years BTech Programme:- अभी तक जो भी स्टूडेंट इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था उसे इंजीनिरिंग की डिग्री 4 साल में हासिल होती थी। लेकिन अब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के तहत एक नया नियम लागू करने जा रहा है। जिसके तहत आपको तीन साल में ही नहीं बीटेक की डिग्री मिल जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई है।
Category: job
-
AKTU देगा तीन साल में बीटेक की डिग्री
इस बैठक में कहा गया है कि यदि कोई स्टूडेंट किसी कारण के चलते चार साल में बीटेक नही कर पाता है तो उसे बीटेक तीन साल में पूरा कर एग्जिट करने का विकल्प दिया जाएगा। ऐसे छात्रों को बैचलर ऑफ वोकेशनल एजुकेशन की डिग्री दी जाएगी। यह इस लिए किया जा रहा है क्योंकि कई बार छात्रों को इसके कारण काफी परेशानी उठानी पड़ती है। हम नही चाहते उन्हें भविष्य में इन परेशानियों का सामना करना पड़े। हम उन्हें डिग्री के साथ एक माइग्रेन भी देने का सोच रहे हैं।उन्होंने कहा इसके तहत छात्र जिस भी विषय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उसके साथ ही वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, आईओटी जैसे इंजीनियरिंग के उभरते हुए क्षेत्र में माइनर डिग्री ले सकेगा। वही छात्रों को उन विषयों को पढ़ाने पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। जो आगामी समय मे उनकी सफलता का जरिया बनेंगे। इसके साथ ही बैठक में विशेषज्ञता के लिए बीटेक में ऑनर्स डिग्री देने पर भी चर्चा हुई है। -
CBSE 10th 12th Result 2022 Date:- CBSE 10th 12th रिजल्ट की तारीख घोषित, जाने डेट
CBSE 10th 12th Result 2022 Date: सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CBSE बोर्ड 15 जुलाई को 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित करेगी। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड ने 10 वीं की कापियो का मूल्यांकन कर लिया है ओर रिजल्ट साइट पर अपलोड कर दिए हैं। लेकिन अभी 12 वीं क्लास का रिजल्ट साइट पर अपलोड किया जा रहा है।
सूत्रों ने कहा है कि बोर्ड 15 जुलाई से पहले 12 वीं का रिजल्ट साइट पर अपलोड कर लेगा। वही 15 जुलाई को रिजल्ट पब्लिक कर दिया जाएगा। रिजल्ट जैसे ही बोर्ड जारी करेगा उसके बाद अभ्यर्थी अपना स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। आप सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।जानकारी के लिए बता दें बोर्ड ने बीते दिन नए सत्र के लिए अपना सिलेबस जारी कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद तुरंत नया सत्र शुरू किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक निर्धारित थी। शिक्षा विभाग ने बोर्ड को 20 दिन के भीतर रिजल्ट घोषित करने को कहा था लेकिन अंकों का मूल्यांकन न हो पाने के कारण रिजल्ट घोषित होने में देरी हुई।रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर जाना होगा। यहाँ आपको होमपेज पर जाकर CBSE 10th Result 2022 / CBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना क्रेडिशियलय दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें। इस प्रोसेस के बाद आपके सामने आपका रिजल्ट आ जायेगा। -
इन राज्यों में निकली प्रोफेसर के विभिन्न पदों की भर्ती अभी करे आवेदन
Sarkari Naukri 2022:- आज के समय मे जहाँ बेरोजगारी से युवा परेशान हैं वही अगर हम सरकारी नौकरी की बात करे तो लाखों युवा इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। कोई सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है तो कोई सरकारी नौकरी कर अपने जीवन की दशा को सुधारना चाहता है। इस समय स्थिति कुछ ऐसी है कि सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।
वही अब सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। वर्तमान में विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां निकली हैं। तो आइये जानते हैं कौन कौन सी भर्ती सरकार ने निकाली है ओर उन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको किन किन दस्तावेजो की आवश्यकता पड़ेगी।अगर हम असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की बात करे तो इसके पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु-सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदन पंजीकरण शुरू होने की तारीख- 9 जुलाई है वहीऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण समाप्त होने की तारीख- 7 अगस्त ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 8 अगस्त है। ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की आखिरी तारीख- 10 अगस्त है। -
SSC ने जारी किया CGL टीयर 1 का Answer key, अभी करें डाउनलोड
रोजगार: कर्मचारी चयन आयोग SSC ने टियर 1 की आंसर शीट जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इस आंसर शीट को डाउनलोड करने की अंतिम तारीख 8 अगस्त 2022 है।
जानकारी के लिए बता दें SSC CGL टियर 1 की परीक्षा पूरे देश में 11 से 21 अप्रैल 2022 को हुई थी। वही अब इसकी आंसर शीट साइट पर जारी की गई थी। इससे पहले 04 जुलाई को आयोग ने एसएससी सीजीएल का परिणाम घोषित किया था। अब अगर अपने SSC टियर 1 का पेपर दिया हों तो आप अपनी आंसर शीट को डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं। आंसर सीट को डाउनलोड करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नही करना पड़ेगा।इसके लिए आपके पास इंटरनेट वाला स्मार्टफोन होना चाहिए। अगर आपके पास फोन है ओर आप आंसर शीट डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आपको होंम पेज पर मौजूद लिंक लिंकCombined Graduate Level Examination (Tier-I) 2021: Uploading of Final Answer Keys along with Question Paper(s) पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके पास एक अन्य पेज खुलकर आएगा जिंसमे आपको SSC टियर1 आंसर KEY पर क्लिक करना होगा। फिर उसमें आपसे जो जानकारी मांगी गई है वह फील करनी होगी ओर अंत मे आपको आंसर key डाउनलोड कर लेना होगा। -
ssc.nic.in पर जाकर चेक करें SSC CPO SI Final Result 2020, ये है सबसे आसान तरीका
SSC CPO SI Final Result 2020 Declared at ssc.nic.in। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए हुईं परीक्षा का परिणाम अब जाकर घोषित किया है। बता दें कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए 3060 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद कुल 1553 उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन कर उन्हें सफल घोषित किया गया है। बता दें कि इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 131 और पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1422 है।
आधिकारिक वेबसाइट पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कैसे देखे। How to check SSC CPO SI Final Result 2020
1: सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2: फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट के टैब पर जाकर CAPF पर क्लिक करें।
3: इसके बाद ‘SUB-INSPECTOR IN DELHI POLICE AND CAPFs EXAMINATION, 2020: LIST OF CANDIDATES RECOMMENDED FOR APPOINTMENT (IN ROLL NO. ORDER)’ के रिजल्ट का लिंक दिया गया होगा देखकर उसपर क्लिक करें।
4: अब आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगा जिसमें आप अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC CPO SI Result 2020 । बता दें कि उम्मीदवारों के अंक जल्दी ही आयोग के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। यह सुविधा 12 अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आप आसानी से आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
-
UPPSC Staff Nurse Exam हुआ स्थगित जानिए अब कब होगी परीक्षा
UPPSC Staff Nurse Exam 2022 । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स पद के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख को घोषित कर दिया है। जो छात्र प्रिलिमनरी परीक्षा में सफल हुए है, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर मुख्य परीक्षा का नोटिस देख कर आगे की तैयारी में जुट सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती (UPPSC Staff Nurse Exam 2022) के लिए मुख्य परीक्षा 4 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिविर कार्यालय, सेक्टर डी अलीगंज, लखनऊ स्थित परीक्षा भवन में आयोजित करवाई जाएगी।
बता दें यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। इससे पहले यह परीक्षा 24 जुलाई को होनी वाली थी जिसको अब कुछ कारण के चलते स्थगित कर दिया गया है।
मुख्य परीक्षा में दो भाग होंगे। पहले भाग में 5 अंक के 5 सवाल होंगे और सभी प्रश्नों को करना अनिवार्य होगा। वहीं दूसरे भाग में 6 सवाल दिए जाएंगे जिसका हर सवाल 15 अंकों का होगा। इसमें से अभ्यर्थी को 4 सवालों का उत्तर देना अनिवार्य होगा।
मुख्य परीक्षा कुल 85 अंको की होगी और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय छात्रों को दिया जाएगा।
-
Delhi Police Recruitment 2022: दिल्ली पुलिस में निकली हजारों पदों पर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तारीख
नौकरी: आज के समय मे हर कोई चाहता है कि उसकी सरकारी नौकरी लग जाए और उसका बाकी का जीवन आराम से गुजरे। युवा सरकारी नौकरी की चाहत में जमकर तैयारी कर रहे हैं। लाखों युवाओं को भर्ती का इंतजार रहता है। वही अब दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल के दो हजार पदों से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। बता दें लिये आवेदकों के पास यह अंतिम मौका है।
जानकारी के लिए बता दें दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई है। यदि आप इस भर्ती के लिये आवेदन करना चाहते हैं तो यह आपके पास अंतिम मौका होगा।जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिये आवेदन करना चाहते हैं उनके पास यह अंतिम मौका है आवेदन करने के लिये आपको ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करना होगा। बताया जा रहा है कि इस बार इस भर्ती में काफी कॉम्पटीशन होने वाला है क्योंकि अभ्यार्थी लम्बे समय से इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।इस दोनों भर्तियों में हिस्सा लेने वाले जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी सी लेवल सर्टिफिकेट होगा, उन्हें पांच फीसदी अतरिक्त मार्क्स, एनसीसी बी लेवल सर्टिफिकेट वालों को तीन फीसदी अतिरिक्त मार्क्स और एनसीसी ए लेवल सर्टिफिकेट वालों को दो फीसदी अतिरिक्त मार्क्स प्रदान किये जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी से डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे। इस भर्ती के परिपेक्ष्य में ज्यादा जानकारी के लिये आपको SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना चाहिए। -
सरकारी नौकरी का ये सुनहरा मौका, निकली ढेरों भर्ती और इतनी मिलेगी सैलरी
डेस्क। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने का सुनहरा अवसर लोगों को मिल रहा है। बता दें कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने 12, 771 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं जिसके लिए योग्य उम्मीदवार 2 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं।
सबसे ज्यादा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम की पोस्ट पर भर्ती होनी है। साथ ही कैंडिडेट की आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि जनरल / OBC / EWS के लिए आवेदन शुल्क के रुप में 200 रुपए लिए जाएंगे। वहीं SC / ST और दिव्यांग / महिला को आवेदन शुल्क के रुप में 50 रुपए तक देने होंगे पड़ेंगे।
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 1सितंबर, 2022 की है।
पदों का विवरण
ECG टेक्निशियन- 163 पद
एक्स रे टेक्निशियन- 803 पद
OT असिस्टेंट- 1096 पद
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM)-10709 पद
कुल पद-12771
हालांकि अभी इसके वेतन की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
-
बैंक में निकली बम्फर भर्ती आज ही करे अप्लाई
Job update: आज के समय मे हर कोई यही चाहता है कि उसकी सरकारी नौकरी लग जाये और उसकी आगे की जिंदगी खुशी से गुजरे। सरकारी नौकरी की चाहत लिये आज लाखो की संख्या में युवा तैयारी कर रहे हैं और अपना एग्जाम पास करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। वही अब IBPS ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक बैंक में बम्फर भर्ती निकली है। जिसके लिये आवेदन आज यानी 2 अगस्त से शुरू हो गए हैं।
IBPS की अधिसूचना के अनुसार , बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बडौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफीसर या मैनेजमेंट ट्रेनी के 6000 से ज्याद पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिये इच्छुक उम्मीदवार को IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से अपना आवेदन करना होगा। आज से इन पदों के लिये आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 है। जानकारी के लिए बता दें यह भर्ती बैंक पीओ के 6432 पदों पर की जानी है।इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 20 साल से लेकर 30 साल तक होनी चाहिए। इसके अलावा अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली हो। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन आईबीपीएस पीओ परीक्षा द्वारा किया जाएगा। अभी आईबीपीएस परीक्षा की तारीख नही घोषित हुई है। सूत्रों का कहना है कि इसकी मुख्य परीक्षा दिसम्बर महीने में होगी। वही इसका इंटरव्यू अगले साल जनवरी या फरवरी में करवाया जाएगा।अगर आप इस पद के लिए एप्लिकेशन भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करले अपना आवेदन करना होगा। -
DRDO Recruitment: 600 से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां करें अप्लाई
डेस्क। डीआरडीओ के केंद्र आरएसी ने 630 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आरएसी की ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov पर जाना होगा और फर्म को फइलल करना होगा।
आपको बता दें जो भी उम्मीदवार ने ग्रेजुएश्न या पीजी विज्ञान या इंजीनियरिंग में किया है वे इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए एलिजिबल होंगे। साथ ही अगर वे अपने फाइनल इयर में भी हैं तो वो भी इनपर आवेदन के लिए योग्य मान्य होंगे।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2022 की रखी गई है। इन पदों पर भर्ती से जुड़ी जानकारी आपको आगे इस आर्टिकल में मिलेंगी।
इन पदों पर निकली हैं भर्तियां
डीआरडीओ के भर्ती केंद्र आरएसी ने बी ‘ पदों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और वैमानिकी विकास एजेंसी (ADA) में कई पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं।
कैसे कर सकते हैं आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov पर विजिट करें।
अब -‘Apply online’ under ‘Recruitment of Scientists ‘B’ in DRDO/ADA/DST (579/43/8) vacancies’ के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद फॉर्म भर कर, डोक्युमेंट अपलोड करें और आवेदन फीस सबमिट करें। और ओके कर दें।
कैसे होगा चयन
डीआरडीओ के भर्ती केंद्र आरएसी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए गेट स्कोर या लिखित परीक्षा का आयोजन किया हैं इसके बाद आरएसी उम्मीदवारों का इंटरव्यू दिल्ली में करवाएगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को ऑफर लेटर देकर जॉइनिंग करवाई जाएगी।
बता दें कि पुरुष उम्मीदवार सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के हैं उन्हें 100 रुपये आवेदन फीस के तौर पर देने होंगे साथ ही एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।