Category: job

  • इस महीने में होगा यूजीसी नेट का एग्जाम

    Education| हर साल यूजीसी नेट का एग्जाम लाखो की संख्या में लोग देते हैं। वही पिछले साल नेट की परीक्षा कोविड के चलते काफी लेट हुई थी लेकिन इस वर्ष अगली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी)-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) परीक्षा जून के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में होगी। परीक्षा के संदर्भ में यह जानकारी यूजीसी के अध्यक्ष ममीडाला जगदीश कुमार ने जानकारी दी।

    बता दें अभी यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हुई है। यह परीक्षा NTA द्वारा आयोजित होगी इसलिए एनटीए द्वारा तारीखों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद सटीक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। 
    बता दें यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्विटर कर कहा दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्रों के लिए, अगला यूजीसी-नेट जून 2022 के पहले/दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। एनटीए की तारीखों को अंतिम रूप देने के बाद सटीक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

  • जल्दी करें Radio city india लाया है इंटर्नशीप का शानदार मौका

    जॉब| मीडिया के स्टूडेंट्स के लिए Radio city india बड़ी opportunity लेकर आया है। यह मीडिया के स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया इंटर्नशिप का मौका दे रहा है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से मीडिया में करियर बनाने के इच्छुक छात्र आसानी से अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। वही बड़ी कम्पनी के साथ जुड़कर बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

    Radio city india इंडिया में इंटर्नशीप करने के लिए अभी अपनी samiaa@myradiocity.com पर भेजें। 
    इस जॉब को करने के लिए क्वॉलिफिकेशन का विवरण नहीं है लेकिन आपका बैचलर होगा तो यह आपके लिए बेहतर होगा। इसके साथ ही आपको सोशल मीडिया की समझ होना आवश्यक है।

  • NEET PG Result 2022 Declared:- जारी हुआ NEET PG का Result, मनसुख मांडविया ने की एशोसिएशन की तरीफ

    Neet pg result 2022 declared:- नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन (NEET-PG 2022) के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रिजल्ट जारी करते हुए इस परीक्षा में पास हुए छात्रों को बधाई दी वही नीट के रिजल्ट को 10 दिनों में उम्दा तरीके से घोषित करने को लेकर एसोशिएशन की काफी तारीफ की है।

    छात्र नीट के रिजल्ट को एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। आज नीट का कटऑफ जारी हुआ है वही 8 जून को छात्र बोर्ड की ऑस्फीशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें बोर्ड की ओर से नीट पीजी 2022 की परीक्षा का आयोजन 21 मई को किया गया था. परीक्षाएं 849 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. इस परीक्षा के लिए कुल 1,82,318 छात्र उपस्थित हुए थे।

    जाने कैसे चेक करें रिजल्ट:-

    रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। 
    इसके बाद छात्र होंम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन लिंक से नीट।रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
    इसके बाद छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपका रिजल्ट ओपन होकर आपके सामने खुल जाएगा।

  • JEE Main 2022 Admit Card: जल्द ही डाउनलोड कर पाएंगे JEE Main का Admit Card

    Employment:- संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 की परीक्षा के संदर्भ में स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है और अब जल्द ही इसका एडमिट कार्ड जारी होने को है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार NTA इसी सप्ताह जून सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

    छात्र अपना एडमिट कार्ड अपने लॉगिन नम्बर के माध्यम से डाउनलोड कर कसते हुए हैं। JEE Main 2022 का जून सेशन पहले अप्रैल के लिए निर्धारित किया गया था. परीक्षाएं 20 जून से शुरू होंगी. NTA ने JEE Main परीक्षा आयोजित करने के लिए 10 दिन अलग रखे हैं। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले शेड्यूल जारी होगा और उसी के आधार पर लोगो को एग्जाम सिटी की जानकारी मिलेगी।
    एडमिट कार्ड पर ही छात्रों को एग्जामिनेशन सिटी , परीक्षा केंद्र की जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी छात्रों को पहले ही दे दी जाएगी लेकिन एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले छात्र डाउनलोड कर पाएंगे। JEE Main एडमिट कार्ड जारी होने की कोई डेट घोषित नहीं की गई है. हालांकि, पिछले रुझानों के अनुसार, एडमिट कार्ड इसी सप्‍ताह जारी होने की संभावना है।

  • Rajasthan Board 12th Result 2022 LIVE: अभी देखे राजस्थान आर्ट्स बोर्ड 12 का रिजल्ट

    Rajasthan Board 12th Result 2022 LIVE: आज यानी 6 जून को राजस्थान में 12 वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट आते ही स्टूडेंट्स के चेहरे खिल गए हैं। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) के प्रशासक एल एन मंत्री द्वारा की गई है। आर्ट्स के रिजल्ट जारी हुए जिसके आकड़े के अनुसार आज 96.33% स्‍टूडेंट्स एग्‍जाम में पास हुए हैं। 

    राजस्थान आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट अभ्यार्थी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देंखने के लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और फिर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नम्बर एंटर करना होगा।
    रोल नम्बर एंटर करने के बाद आपको अपनी जन्मतिथि डालनी होगी और सबमिट बटन पर क्लिक करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप अपने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड करके भी रख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें 01 जून को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम घोषित होने के साथ ही यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि बोर्ड किसी भी स्‍ट्रीम के टॉपर्स की घोषणा नहीं करेगा।

  • West Bengal 12th Result 2022: बंगाल बोर्ड ने जारी किया 12 वीं का रिजल्ट ऐसे देखे ऑफलाइन अपना परिणाम

    WBCHSE 12th Result 2022:- आज वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE 12th Result 2022) द्वारा बंगाल बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा के रिजल्ट (West Bengal 12th Result 2022) को जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbchse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

    जो छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देखना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और फिर अपना रोल नम्बर व जन्म तिथि डालकर अपना रिजल्ट देख ले। आप चाहे तो यहाँ से अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
    वही अगर कोई छात्र ऑफ़लाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देखना चाहता है तो वह मैसेज के जरिए अपना रिजल्ट देख सकता है मैसेज के जरिये रिजल्ट देंखने के लिए रिजल्ट देखने के लिए छात्र अपने फोन में एसएमएस ऐप खोले
    और यहां WB12rollnumber टाइप करें। 
    अब टाइप किए गए मैसेज को 5676750 या 58888 पर भेज दें। आपके रजिस्टर्ड नंबर पर आपका रिजल्ट अब भेज दिया जाएगा।

  • ECGC PO का रिजल्ट देखने में आ रही दिक्कत ऐसे चेक करें

     

    ECGC PO Result 2022 declared at ecgc.in । ईसीजीसी लिमिटेड (ECGC Limited) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ‌जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वह अब आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    बता दें कि प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 मई 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के राउंड से गुजरना होगा।

    जानिए कैसे सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे

    How to check ECGC PO Result 2022

    स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in को ओपन करें।

    स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Click here for Recruitment of Probationary Officers FY 2022-23’ के लिंक पर टैप करें।

    स्टेप 3: अब ‘प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2022-23 के साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची (परीक्षा तिथि – रविवार, 29 मई 2022)’ पर टैप करें।

    स्टेप 4: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल कर आ जाएगा।

    स्टेप 5: उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 75 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 10 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 7 पद और अनारक्षित पद के लिए 34 पद इसमें शामिल हैं। पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से 21 मार्च से 20 अप्रैल 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे।

  • गेम डिज़ाइनर बनना आने वाले समय में आपको देगा भरपूर पैसे, जानिए कोर्स से जुड़ी एक-एक बात

     

    Game Designing As A Career । इस आधुनिक युग में कई ऐसे करियर ऑप्शन है जो आने वाले समय के लिए बेस्ट करियर के तौर पर देखे जा रहें हैं। आज हर घर और हर हाथ में कंप्यूटर या मोबाइल होना एक अनिवार्य और आम चीज़ है। साथ ही इस डिजिटलीकरण ने इंडोर गेम खेलने का तरीका और सलीका भी बदल दिया है। गेमिंग आज के समय में एक आर्ट और पैशन के तौर पर देखी जाती है।

    पहले लोग अपने दोस्‍तों के साथ गलियों में या घर से बाहर पार्क में आउटडोर खेल खेलते थे। पर आज लोग घर के अंदर बैठकर अपने दोस्‍तों के साथ सीओडी, जीटीए, फीफा, पबजी जैसे गेम खेलना पसंद करते हैं। मोबाइल या कंप्यूटर पर गेम खेलने की इसी तकनीक को डिजिटल गेमिंग या ऑनलाइन गेमिंग भी कहा जाता है। अगर आपको भी ऑनलाइन गेम खेलना पसंद है, तो आप इस फील्‍ड में अपना गेम डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट का कोर्स कर शानदार करियर भी बना सकते हैं।

    कोर्स के लिए क्या है योग्‍यता

    गेम डिजाइनिंग और डेवलपमेंट के फील्ड में करियर बनाने के लिए आपके अंदर कुछ खास स्किल का होना बेहद जरूरी है। इस फील्ड के लिए छात्रों के पास काफी धैर्य और लगन की आवश्यकता होती है। आपमें इनोवेशन, क्रिएटिविटी होने के साथ गेम्स क्रिएट करने के लिए, प्रोफेशनल स्किल्स सीखने और गेम डेवलपमेंट प्रोसेस भी आने की अनिवार्यता है। वहीं इस फील्‍ड में एलिजिबिलिटी और क्वालिफिकेशन आपके कोर्स और इंस्टीट्यूट के मुताबिक अलग-अलग हो होती है; जैसे, अगर आप गेम डिजाइनिंग में सर्टिफिकेट लेवल कोर्स करते हैं, तो आपको 10 वीं क्लास पास होना जरूरी है। वहीं डिप्लोमा व ग्रेजुएट लेवल कोर्स के लिए 12वीं पास होना चाहिए।

    गेम डिजाइन एंड डेवलपमेंट के प्रमुख कोर्सेज

     

    गेमिंग इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए कई कोर्स हैं। इसमें से आप अपनी पसंद के अनुसार कोर्स का चयन कर सकते हैं। अगर आप सर्टिफिकेट लेवल के कोर्स करने में इंटरस्टेड है तो आपको गेमिंग में सर्टिफिकेट कोर्सेज, गेम आर्ट एंड डिजाइन में सर्टिफिकेट कोर्स आसानी से मिल जाएगा। वहीं गेम डिजाइन और इंटीग्रेशन में डिप्लोमा, गेमिंग एंड स्पेशल इफ़ेक्ट में डिप्लोमा, गेम आर्ट एंड 3डी गेम कंटेंट क्रिएशन में एडवांस्ड डिप्लोमा, गेम आर्ट में प्रोफेशनल डिप्लोमा, एनीमेशन में डिप्‍लोमा जैसे कोर्सेज भी अवेलेबल हैं। 

    साथ ही ग्रेजुएशन के लिए ग्राफिक्स, एनीमेशन और गेमिंग में बैचलर ऑफ साइंस, कंप्यूटर साइंस और गेम डेवलपमेंट में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी, डिजिटल फिल्ममेकिंग और एनीमेशन में बैचलर ऑफ आर्ट्स और एनीमेशन गेम डिजाइन और डेवलपमेंट में बैचलर ऑफ साइंस कोर्स भी अलग-अलग कॉलेज में ऑफर किये जातें हैं। इन सभी विषयों में मास्‍टर लेवल के कोर्स भी अवलेबल हैं।

    कितनी होती है सैलरी

    गेम डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट में कोर्स पूरा करने के बाद आप किसी कंपनी के साथ जुड़कर बड़े आराम से 4 से 5 लाख रुपए का शुरुआती सालाना पैकेज ले सकते हैं। फिर खुद को ग्रूम कर एक्सपरटीज़ पाने के बाद आप अपने अनुभव और टैलेंट के दम पर प्रतिमाह लाखों रुपये की सैलरी हासिल कर सकते हैं।

  • NHM Recruitment 2022। नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत निकली नौकरियां 60 हजार तक मिल रहा वेतन

    NHM MO Recruitment 2022। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), महाराष्ट्र ने मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य कई पदों के लिए भर्ती खोलीं हैं। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट nrhm.maharashtra.gov.in पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। आप ओफ्फिशल वेबसाइट nrhm.maharashtra.gov.in पर जाकर इसको आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर आप इसके लिए योग्यता (Eligibility for NHM Maharashtra) आदि जानना चाहते है तो आज हम आपको इसकी भी जानकारी देंगे। योग्य उम्मीदवार NHM Maharashtra Recruitment 2022 के लिए आगामी 20 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2022 से शुरू हुई है।

    NHM Maharashtra Vacancy 2022 के पदों पर भर्ती आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 420 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें, मेडिकल ऑफिसर के 140 पद, महिला नर्स के 126 पद, नर्स (पुरुष) के लिए 14 पद और मल्टी परपज वर्कर (पुरुष) के 140 पद पर भर्ती की जाएगी। जानकारी के अनुसार मेडिकल ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। 

    साथ ही नर्स पदों के लिए 20,000 रुपए और मल्टी परपज वर्कर पदों के लिए 18,000 रुपए महीने तक का वेतन रखा गया है।

    (NHM MO Eligibility) क्या होनी चाहिए योग्यता

    बता दें कि मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस की डिग्री और नर्स पदों के लिए B.Sc. नर्सिंग की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही मल्टी परपज वर्कर के पद पर उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। इन सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर के विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    (NHM MO Application) 20 जुलाई तक करें आवेदन

    योग एवं इच्छुक उम्मीदवारो को NHM MO Recruitment 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन कर के अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर भेजना होगा। 

    सभी उम्मीदवारो को आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता (Eligibility) अवश्य जांच लेनी चाहिए। आप आगे के नोटिफिकेशन्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डेली बेसस पर विजिट करते रहिए।

  • JEE Main Result 2022:- जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा का परिणाम घोषित, अभी देंखने के लिए क्लिक करें

    JEE Main Result 2022:- NTA( National testing agency) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE main के परिणाम की घोषणा कर दी है। NTA ने कल रात JEE Main के परिणाम को ऑनलाईन माध्यम से जारी किया है। वही अभ्यर्थी इसे डायरेक्ट पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं क्योंकि अब इसका लिंक एक्टिव हो चुका है। 

    जानकारी के लिए बता दें जिन उम्मीदवारों ने इस बार इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दाखिला परीक्षा जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
    NTA ने JEE Main की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2022 से शुरू किया था। NTA के तहत पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा हुई थी। इसके बाद 24 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस बार इस परीक्षा के लिए 9 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वही इन सभी अभ्यर्थियों ने अलग अलग परीक्षा केंद्र पर कोरोना की सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षा दी थी। 
    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परिणाम जारी करने से पहले इसकी आंसर सींट जारी की थी। इसके बाद जिन अभ्यर्थियों की आंसर सींट जांच में कोई समस्या थी उसे सुलझाया गया था। वही अब इस परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। रिजल्ट देंखने के लिए आपको सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।