Category: job

  • ट्रेनी असिस्टेंट इंजीनियर, UPPCL ने निकाली की बम्पर भर्तियां

    [object Promise]

    Lucknow. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) के कुल 301 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं. ये सभी नियुक्तियां विभिन्न शाखाओं के लिए की जाएंगी. योग्य उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आरक्षण से जुड़े सभी प्रकार के लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेंगे. अन्य राज्य के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2019 है. आवेदन से जुड़े अन्य विवरण इस प्रकार हैं :

    असिस्टेंट इंजीनियर-ट्रेनी, कुल पद : 301 (अनारक्षित-120)
    (विषय के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)

    असिस्टेंट इंजीनियर-ट्रेनी(इलेक्ट्रिकल), पद : 271 (अनारक्षित : 108)
    योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो.
    इसके साथ ही हिन्दी में देवनागरी लिपि की जानकारी होनी चाहिए.

    असिस्टेंट इंजीनियर-ट्रेनी(कम्प्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), पद : 22 (अनारक्षित : 07)
    योग्यता : हिन्दी में देवनागरी लिपि की जानकारी होने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन अथवा टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हो.

    असिस्टेंट इंजीनियर-ट्रेनी(इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन), पद : 05 (अनारक्षित)
    योग्यता : कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई या बीटेक डिग्री और हिन्दी में देवनागरी लिपि का ज्ञान हो.

    असिस्टेंट इंजीनियर-ट्रेनी(सिविल), पद : 03 (अनारक्षित : 01)

    योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त होने के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स

    (इंडिया) की एसोसिएट मेंबरशिप हो.

    पद से संबंधित अन्य योग्यता के बारे में जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर लॉगइन करें.

    वेतन (उपरोक्त सभी पद) : 56,000 रुपये.

    आयु सीमा : न्यूनतम 21 और अधिकतम 45 वर्ष. इसकी गणना एक जनवरी 2019 के आधार पर होगी.

    अधिक आयु में छूट का लाभ उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाएगा.

    चयन प्रक्रिया

    योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) का आयोजन किया जाएगा.

    परीक्षा का प्रारूप– परीक्षा 200 अंकों की होगी. इसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से 150 प्रश्न संबंधित ब्रांच से पूछे जाएंगे. जनरल

    अवेयरनेस/ जनरल नॉलेज और रीजनिंग से 20-20 प्रश्न और 10 अंकों के लिए 10 प्रश्न जनरल हिंदी विषय से पूछे जाएंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे.

    परीक्षा केंद्र– कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन इलाहाबाद, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, बरेली, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी, मुजफ्फरनगर में किया जाएगा.

    आवेदन शुल्क– अनारक्षित श्रेणी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये. उत्तर प्रदेश के ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए भी 1000 रुपये. उत्तर प्रदेश के एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये. दिव्यांगों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है, उन्हें केवल 10 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. इसका भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग अथवा एसबीआई बैंक चालान के माध्यम से कर सकते हैं.

    इसे ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी योग्यता की जांच कर लें. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को छह चरणों में पूरा करना होगा. पहले चरण में रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरना होगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, ई-मेल , मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें. दूसरे चरण में यूजर नेम और पासवर्ड अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा.

    तीसरे चरण में आवेदन फॉर्म भरना होगा. चौथे चरण में अपनी पासपोर्ट आकार की नवीन फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन फाइल अपलोड करनी होगी. फोटोग्राफ फाइल का साइज 80 केबी और सिग्नेचर फाइल का साइज 50 केबी होना चाहिए. दोनों ही फाइलें जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में होने चाहिए. फोटो और सिग्नेचर के साथ ही मांगे गए दस्तावेजों के स्कैन फाइल भी अपलोड करें. पांचवें चरण में मौजूद लिंक पर क्लिक कर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. छठे और अंतिम चरण में भरे गए आवेदन फॉर्म और शुल्क के भुगतान की रिसीट का प्रिंटआउट का प्रिंटआउट निकालें और उसे भविष्य के लिए संभाल कर रख लें.

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 14 अक्टूबर 2019

    ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 14 अक्टूबर 2019

    एसबीआई चालान से शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि : 16 अक्टूबर 2019

    लिखित परीक्षा का संभावित आयोजन : नवंबर 2019 के पहले हफ्ते में

    वेबसाइट : http://www.upenergy.in/uppcl

  • KVS TGT PGT PRT Recruitment 2020,केंद्रीय विद्यालय Primary Teacher भर्ती Notification जल्द

    [object Promise]

    नई दिल्ली। KVS TGT PGT Recruitment 2020 Notification: केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी कि केवीएस टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2020 के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जल्द जारी करेगा। केवीएस टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक और और अर्ह अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन फॉर्म भरने का पूरा स्टेप और डिटेल्स दिया जाएगा। हालांकि केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर अभी तक कोई अधिकारी का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की माने तो केंद्रीय विद्यालय पीजीटी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे।

    केंद्रीय विद्यालय टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो सीटेट पास हैं, बिना सीटेट पास किए कोई भी अभ्यर्थी टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। आपको बता दें की केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से इस भर्ती के जरिए यूपी, बिहार ,झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, असम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, हरियाणा, पंजाब सहित देश के अन्य राज्यों के केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी।

    गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 6000 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दिया था. अपने सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देशभर के केंद्रीय विद्यालय में 6000 से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं. इन पदों पर नियुक्तियां 2020 तक की जाएंगी.

    How to Apply KVS TGT PGT Teacher Jobs 2020: केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

    केंद्रीय विद्यालय टीजीटी पीजीटी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।

    आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाने के बाद केवीएस टीजीटी पीजीटी भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

    केवीएस टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें

    – नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    – केंद्रीय विद्यालय टीजीटी पीजीटी का फॉर्म भरें।
    – केंद्रीय विद्यालय टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती फॉर्म भरने के बाद संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
    – डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फीस पेमेंट करें।
    – केंद्रीय विद्यालय टीजीटी पीजीटी शिक्षक भर्ती फीस पेमेंट करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    केंद्रीय विद्यालय टीजीटी पीजीटी एप्लीकेशन फॉर्म 2020 की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रखें क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।

  • ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने निकाली भर्ती

    [object Promise]

    BEL Recruitment 2020: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर- I (Trainee Engineer-I), प्रोजेक्ट इंजीनियर- I Project Engineer-I और प्रोजेक्ट ऑफिसर- I (Project Officer-I.)की पोस्ट पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 11 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस संबंध में BEL ने ऑफिशियल पोर्टल पर एक नोटिफिकेशन जारी किया किया है। इसके मुताबिक इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने के पहले ऑफिशियल पोर्टल bel-india.in पर जाकर नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें, क्योंकि फॉर्म में अगर कोई गड़बड़ी पकड़ी जाती है तो फिर अप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

    BEL Recruitment 2020: वैकेंसी डिटेल्स 

    ट्रेनी इंजीनियर- 2

    प्रोजेक्ट इंजीनियर- 9

    प्रोजेक्ट ऑफिसर-1

    BEL की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित विषय में बीई, बीटेक, बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं ट्रेनी ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान रखें कि उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं प्रोजेक्ट ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास MBA/MSW/MA की डिग्री होनी चाहिए। वहीं ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 25 साल होनी चाहिए। वहीं प्रोजक्ट इंजीनियर एंड प्रोजेक्ट ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 28 साल होनी चाहिए।

    BEL की ओर से निकाले गए इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल bel-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है,इसलिए जो भी उम्मीदवार करना चाहते हैं, वे फटाफट आवेदन कर दें।

     

  • बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आज से करें आवेदन

    [object Promise]

    IBPS SO 2021 Registration: आईबीपीएस एसओ कॉमन रिक्रूटमेंट प्रॉसेस (CRP-SPL-X) के लिए आवेदन का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस के अप्लीकेशन पोर्टल, ibpsonline.ibps.in पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से अपना आईबीपीएस एसओ 2021-22 ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती लिए अधिसूचना 28 अक्टूबर को जारी की गयी थी, जिसके मुताबिक आईबीपीएस एसओ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2020-21 की प्रक्रिया आज से शुरू होनी थी जो कि 23 नवंबर तक चलेगी।

    ऐसे करें आवेदन

    आईबीपीएस एसओ भर्ती 2020-21 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करने के बाद ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरनी होगी। इसके बाद आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार सम्बन्धित पद के लिए अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे।

    आवेदन शुल्क

    उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ रजिस्ट्रेशन 2020-21 के समय संस्थान द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क भी भरना होगा। जनरल और ओबीसी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्गों के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग) से किया जा सकता है।

    इन पदों के लिए होना है सेलेक्शन

    आईटी ऑफिसर (स्केल -1) – 20 पद
    एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (स्केल 1) – 485 पद
    राजभाषा अधिकारी (स्केल 1) – 25 पद
    लॉ ऑफिसर (स्केल 1) – 50 पद
    एचआर/पर्सोनेल ऑफिसर (स्केल 1) – 07 पद
    मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल 1) – 60 पद

  • सरकार अगले राहत पैकेज में नकदी नहीं राहतकारी उपाय के पक्ष में…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार जल्द ही अगले राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है, लेकिन इस पैकेज के तहत सरकार खाते में नकदी देने के पक्ष में नहीं है। खाते में नकदी देने पर लोग उसे खर्च करने के बजाय बैंक में जमा रखना अधिक पसंद कर रहे हैं। जबकि सरकार का उद्देश्य उन पैसों को खर्च कराना है ताकि अर्थव्यवस्था में खपत बढ़े और नई मांग का सृजन हो। इसलिए अगले पैकेज में ऐसी स्कीम शामिल की जा रही है जिसके तहत बचत की गुंजाइश नहीं हो। लॉकडाउन आरंभ होने के तुरंत बाद सरकार ने राहत पैकेज का ऐलान किया था जिसके तहत महिला जनधन खाते में प्रतिमाह 500-500 रुपए दिए गए। लेकिन जनधन खातों में जमा राशि के आंकड़े बताते हैं कि लोगों ने खर्च की जगह पैसे को जमा करने पर अधिक फोकस किया।

    एसबीआई इकोरैप के आंकड़ों के मुताबिक महिला जनधन खाते में सरकार की तरफ से 500-500 रुपए देने की घोषणा के बाद भारी संख्या में खाते खुले। इस साल 14 अक्टूबर तक जनधन खातों की संख्या 41.05 करोड़ थी और इन खातों में 1,30,741 करोड़ रुपए जमा थे। इस साल एक अप्रैल से लेकर गत 14 अक्टूबर तक 3 करोड़ नए खाते खोले गए जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 60 फीसद अधिक है।

    एसबीआइ इकोरैप की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अप्रैल से लेकर मध्य अक्टूबर तक जनधन खातों की जमा राशि में 11,060 करोड़ की बढ़ोतरी हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में जनधन खातों की जमा राशि में 7857 करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी।

    वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक जनधन खाते में जमा रकम को देखते हुए अब शहरी बेरोजगार कर्मचारियों या किसी अन्य की मदद उनके खाते में सीधे तौर पर पैसे देकर नहीं की जाएगी। सरकार वैसी स्कीम या उन उपायों को पैकेज में शामिल करेगी जिसके तहत लोग अधिक से अधिक खर्च करे और अर्थव्यवस्था की गाड़ी रफ्तार पकड़ सके। नए साल से पहले अगले राहत पैकेज की घोषणा की उम्मीद की जा रही है।

    बड़ी कंपनियां भी ले सकेंगी एमएसएमई स्कीम वाले लोन

    इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) के तहत एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ की लोन योजना का फायदा अब बड़ी कंपनियां भी उठा सकेंगी। वित्त मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक जल्द ही वित्तीय सेवा विभाग इस मामले में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

    ईसीएलजीएस के तहत लोन लेने की अवधि गत 31 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी जिसे आगामी 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। 31 अक्टूबर तक लगभग 2 लाख करोड़ रुपए के लोन की मंजूरी दी गई थी और अभी एक लाख करोड़ रुपए की मंजूरी देने की गुंजाइश है।

    औद्योगिक संगठनों ने सरकार से इस स्कीम में बड़ी कंपनियों को भी शामिल करने की गुजारिश की थी। सरकारी भी इस बात को समझ रही है कि छोटे उद्यमी अगर लोन में बहुत दिलचस्पी ले रहे होते तो 31 अक्टूबर तक 3 लाख करोड़ के लोन की मंजूरी हो जाती।

     

  • अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लेखपाल के 7700 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी

    [object Promise]

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपालों के लगभग 7700 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। लेखपालों की भर्ती के लिए राजस्व परिषद विभिन्न मंडलों से रिक्तियों का ब्योरा जुटाकर अधियाचन (भर्ती प्रस्ताव) को अंतिम रूप देने में जुटा है, जिसे शीघ्र ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा।

    राजस्व परिषद ने चयन वर्ष 2017-18 के आधार पर लेखपालों के रिक्त पांच हजार पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा था। लेखपालों की भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिखित परीक्षा कराने से पहले ही राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 2020 को बीती 31 अगस्त को गजट में अधिसूचित कर दिया।

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सरकार ने इस अधिनियम को एक फरवरी 2019 से लागू किया है। सरकारी सेवाओं में अधिनियम के प्राविधान के अनुरूप आरक्षण की व्यवस्था को लागू करने के लिए कार्मिक विभाग ने गत आठ सितंबर को शासनादेश जारी किया था।

    इस पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व परिषद को लेखपाल भर्ती का अधियाचन वापस भेजते हुए इसमें अधिनियम के अनुसार आरक्षण का प्राविधान करने को कहा था। इस बीच समय गुजरने पर लेखपालों के कुछ और पद रिक्त हो गए। चयन वर्ष 2019-20 के आधार पर लेखपाल के कुल रिक्त पदों की संख्या लगभग 7700 है। लिहाजा अब राजस्व परिषद इन रिक्त पदों पर चयन के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जल्दी प्रस्ताव भेजेगा।

     

  • 2021 में नियुक्तियां और अप्रेजल बढ़ाने की तैयारी….

    [object Promise]

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के दौरान घर से काम करने की नई व्यवस्था को अपनाने के बाद कंपनियां अब 2021 में नई नियुक्तियां करने और कर्मचारियों को बेहतर मेहनताना देने को लेकर आगे बढ़ रहीं हैं। कोरोना वायरस महामारी का भारतीय रोजगार परिदृष्य पर काफी बुरा असर पड़ा है। कंपनियों के लिये उनके कर्मचारियों द्वारा घर से काम करना और दूर रहकर भी दफ्तर का काम करने की नई व्यवस्था सामान्य बन गई। पेशेवरों के लिये आनलाइन कामकाज और डिजिटल कौशल कंपनियों की सोच के केन्द्र में आ गया है।

    व्यवस्था चलाने में आनलाइन कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका बन गई है। वर्ष 2020 में ज्यादातर कंपनियों को अपनी नियुक्ति की योजना को नये सिरे से तैयार करना पड़ा। कोरोना वायरस के कारण आर्थिक परिवेश अनिश्चित बन गया। यात्रा, पर्यटन, होटल, खुदरा कारोबार, उड्डयन, रियल एस्टेट, निर्माण और आटोमोबाइल उद्योग इस दौरान बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

    हालांकि वर्ष के उत्तरार्घ में आटोमोबाइल और खुदरा कारोबार की स्थिति में कुछ सुधार दिखा। कंपनियां अपनी नियुक्ति योजना को लेकर लगातार सतर्क बनी हुई हैं और नये साल के दौरान उनकी इस योजना पर इसकी झलक दिखाई देती है। टीमलीज सविर्सिज के व्यवसाय प्रमुख (नियुक्ति) देवल सिंह ने कहा, ‘‘बेशक, बाजार में सकारात्मक संकेत हैं और करीब करीब सभी उद्योगों में नियुक्तियों के लेकर वृद्धि का रुख दिखाई देता है लेकिन यह काम सतर्कता बरतते हुये हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर नियुक्ति की मंशा जो कि लॉकडाउन के दौरान 11 प्रतिशत थी वह वित्त वर्ष की पहले छमाही में बढ़कर 18 प्रतिशत पर पहुंच गई और यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।’’

    सिंह के मुताबिक लॉकडाउन के दिनों के मुकाबले रोजगार के अवसरों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। दिवाली के बाद जयादातर कंपनियों में वेतन कटौती समाप्त हो गई है और कुछ में बोनस का भी भुगतान किया गया है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कुछ कंपनियों ने तो कर्मचारियों की समय से पहले वेतन वृद्धि की भी घोषणा की है। मैनपॉवर समूह रोजगार परिदृश्य के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया है कि कार्पोरेट इंडिया में सुधार के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं।

    कंपनियां 2021 के पहले तीन माह में दिसंबर तिमाही के मुकाबले अधिक लोगों को रोजगार देने की योजना बना रही हैं। समूह के सर्वेक्षण में देशभर के 1,518 नियोक्ताओं को शामिल किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि घर पर रहकर दफ्तर का काम करने की नई व्यवस्था ने कर्मचारियों के साथ साथ नियोक्ताओं के लिये भी नये अवसरों के द्वार खोल दिये हैं। इसके बाद अब कोविड- 19 से पूर्व की स्थिति में ज्यों का त्यों जाने की संभावना नहीं दिखाई देती है।

    भारतीय कार्यबल के कामकाज की स्थिति में 2020 में जो डिजिटल बदलाव आया है वह 2021 और उसके आगे भी और आगे बढ़ने की उम्मीद है। वर्ष 2020 में भारतीय कंपनियों, संगठनों के लिये कर्मचारियों की नियुक्ति, साक्षात्कार और अन्य कार्यों के लिये प्रौद्योगिकी आधारित निदान को देखने परखने, अपनाने और शुरुआती परीक्षण करने का भी अवसर मिला है। जिन प्रोद्योगिकीयों को अपनाने के लिये 2019 में केवल बातें होतीं थी कोरोना वायरस के काल में उन्हें तुरंत अमल में ला दिया गया।

     

  • आईआईपी में निकली 21 पदों की भर्ती, 7 मई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी), देहरादून में सरकारी नौकरी में इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। सीएसआईआर के भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने प्रोजेक्ट एसोशिएट – 1 और प्रोजेक्ट एसोशिएट – 2 के अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू के आयोजन के लिए विज्ञापन जारी किया है। संस्थान द्वारा 25 अप्रैल 2021 को जारी विज्ञापन (सं.02/2021) के अनुसार विभिन्न विभागों में प्रोजेक्ट एसोशिएट के कुल 21 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट, iip.res.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 मई तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

    ऐसे करें आवेदन

    आवेदन के लिए उम्मीदवार आईआईपी की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद भर्ती सेक्शन में जाएं और फिर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अप्लीकेशन पेज पर दिये निर्देशों एवं अन्य सूचनाओं को ध्यान से पढ़ने के बाद रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करें। फिर मांगे गये विवरणों को भरकर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन स्टेप पूरा कर सकते हैं। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उम्मीदवार अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    प्रोजेक्ट एसोशिएट 1 और 2 के कुल पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त सम्बन्धित विभाग/ट्रेड में एमएससी या बीई/बीटेक की डिग्री उत्तीर्ण की हो। नेट परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अन्य उम्मीदवारों की अपेक्षा अधिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं, प्रोजेक्ट एसोशिएट 2 पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव भी होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख (7 मई 2021) को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • COVID 19 :Not from a Lab ! Animal Virus Again !

    BS(UT Austin), Masters(Cornell), MBA(University of Chicago)

    The COVD19 Pandemic has been devastating. It has killed nearly 3.4 million people around the world, and spread to over 220 countries. In this article, I explain why the Wuhan strain is from an Animal Virus, and not from a Lab ! Second, the Variants are caused by different Animals (Vaccine YES, but will solve only 50% of the Problem, Times of India, Ashish Kalra, May 15, 2021).

    1. Dr Embark’s recent WHO trip helps validate the above. Dr Rasmussen at Georgetown’s piece in Nature Medicine provides further corroboration on this.
    2. SYMPTOMS :From the Chart below, symptoms of Humans EATING Pigs, Chicken and Bats – causes major complications. Now symptoms of Humans suffering from SARS, MERS & Corona is the SAME – severe acute respiratory syndrome. Second reason that the Virus has NOT come from a Wuhan Lab ! Human Consumption of Pangolin/Badger this time; not Civets in the case of SARS (2003, China). Different Animal. Same Conclusion.

    3. Nicholas Wade in “Origin of COVID19” in Bulletin of Atomic Scientists, states “Scientists overwhelmingly conclude” that this coronavirus originated in Wildlife”. He cites evidence on why the Virus has come from Animals, and not from a Lab. First, he cites highly rated scientists/virologists at the Scripps Institute that the “virus must have arisen by natural selection, not manipulation”. Wade cites “Research would have calculated the strongest possible fit between the Human ACE2 receptor and the Spike Protein with which the virus latches onto it. Then they would design the Spike protein accordingly, by selecting the string of Amino Acids that compose it”. Anderson comes to the conclusion, that the SARS2 Spike Protein is not of the calculated best design, and hence it cannot be “manipulated”. This is the BEST evidence of the above.
    4. Dr Angie Rasmussen (Georgetown University) – noted Scientist also in a recent article in Nature Medicine validates COVID19 has come from Natural sources
    5. The Virus has come from Human Consumption of a Bat infected mammal. Page,WSJ,Feb 9″Coronavirus likely came from a Mammal, not a Laboratory”

    A. THEORY OF ANIMAL VIRUSES :[A-H] +[H-H Transmission] raise to N
    ANIMAL VIRUSES driven by Human Consumption of Animals for the last 80-100 years. Mad Cow Disease was caused due to Human consumption of CATTLE, H5N1 Virus due to Human Consumption of Chiicken (Source: CDC), the Recent H5N8 Virus in RUSSIA (See Gorman, New York Times, “Recent Bird Flu Jumps to Humans, April 21). Prof Lucey, reputed Professor of Pandemics at Georgetown University, mentions “H5N8 is of concern”. This is very important.

    B. CORONAVIRUSES TRANSFERRING TO DIFFERENT ANIMALS :
    According to Top Virologists, Dr Stanley Perlman and Anthony Fehr, “Coronaviruses : a review of their Replication and Pathogenesis” (National Library of Medicine)- Coronaviruses cause a variety of Diseases in Mammals & Birds, ranging from Enteritis in COWS & PIGS, upper respiratory disease in CHICKENS These findings are from the Top Virologists in the World. KEY.Variants are caused by the Mega-Multiplier effects of Human Consumption of these Animals. Not from thin air. My hypothesis is that the Variant B1617 (India variant) is caused due to Human Consumption of Chicken. There is Animal-Human Transmission (A-H) and then Human to Human (H-H Transmission) and then (Human-Human Transmission) raise to N. This has happened with several Animal Viruses with (Human to Human Transmission) raise to N- Nipah (1997) Ebola (Bats,1997 &2013), Swine Flu Pandemic (2009)SARS (Civets, 2003), MERS (Camels,2004) & now COVID19.
    C. DYNAMICS OF COVID19 = SAME AS ASIAN FLU PANDEMIC(1959) & SARS
    There was the Deadly Avian Flu in 1959 in China (H2N2) Virus which was caused due to Human Consumption of Ducks (Source: Center for Disease Control). By the time the second wave had ended, the Virus had infected between 250million to a billion people & killed between 1-4 million people (Source : The CoronaVirus, Dr Rajesh Parikh, 2020). Same thing with SARS. Different Animal = Civets in SARS (2002/2003). Same thing with MERS (Camels, 2012/13). Human consumption of Civets. Schematic shown below explains the (H-H Transmission)

    D. OPTIMIZATION OF THE COVID19 VIRUS (MEGA MULTIPLIER EFFECT)
    Passenger (Pngolin in Wine Sauce) carries the Virus, then spreads it to 60 other passengers on the Plane to New York/Europe/Iran & another 50 people at the Airport; so 3000 people , each passes it on to 100 people each, so now 300,000 people have got the Virus. Spreads Exponentially. See :”Optimization of the Virus” (www.ashishkalra.org )There is Animal-Human Transmission (A-H) & then (Human-Human Transmission) raise to N.The Virus spreads Human Mouth to Mouth. Over very short distances (Aerosol Transmission), could be upto 3m. This helps the Virus spread faster. Exponential. Not Linear. This is the Design of the Virus to affect as many Humans as possible. If the Passenger from Wuhan was to spread it to just say 6 people (who die subsequently), no one would have cared and we would have kept doing performing wrong action. DISRUPTION OF THE ANIMAL FOOD CHAIN IS NECESSARY & CRITICAL (as shown below).
    E. ” THE CIRCLE OF LIFE

    E. WHY NOT GET RID OF BATS : Bats are an INTEGRAL part of the ANIMAL ECOSYSTEM. They eat harmful mosquitoes and pollinate over 500 Flowers.
    F. CONCLUSION :Human Beings and Animals are Different Ecosystems. Animals have “Natural inbuilt mechanisms” to PROTECT themselves from Human Consumption. Human Beings CANNOT encroach on the Animal Ecosystem.
    BOTTOMLINE : Human Beings CANNOT encroach on the Animal Ecosystem. Different Ecosystem. Deadly Animal Viruses emerge. Obey the Design of Life.
    This Material is copyrighted to Ashish Kalra @2021. Attorneys :DePenning & DePenning. Cannot be be reproduced in any form @Ashish Kalra 2021.
    www.ashishkalra.org ,
    Email : ashish.kalra@mayfaircapital.in
    Twitter: @AshishKalra44 ,
    Instagram: AshishKalra_official

    Disclaimer: Content Produced by Ashish Kalra

  • सेना में 3 साल के भर्ती होंगे जवान, Recruitment Process में हुआ बड़ा बदलाव

    India| indian Army नाम सुनते ही हर भारतीय का सीना गर्व से फूल जाता है। वही इनकी recruitment को लेकर लोगो के मन मे अनेको सवाल रहते हैं। लेकिन अब इसकी recruitment process में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। क्योंकि केंद्र सरकार आर्मी के योद्धाओं के लिए अग्रिपथ प्रवेश योजना लाने ली योजना बनाई है। इस योजना के तहत भर्ती हुए सेना के जवानों को अग्रिपथ कहा जाएगा। 

    बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत जिन सैनिकों को सेना में भर्ती किया जाएगा वह महज तीन साल की देश सेवा के बाद नौकरी से हट जाएंगे। वह सिविल सेवा में ट्राई कर सकते हैं। लेकिन जब कोई भी अग्रिपथ सैनिक बनेगा तो उसे तीन साल की नौकरी में कई कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 
    जानकारी के लिए बता दें जब से कोरोना का दौर आया है तब से सेना में कोई भर्ती नहीं हुई है। भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ी है और सेना के तीनो अंगों में लगभग सवा लाख पद रिक्त है जिन्हें भरने के लिए केंद्र द्वारा यह कदम उठाया गया है। अग्रिपथ सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर तीनो सेनाओं के मूल अधिकारियों द्वारा प्रजेंटेशन दिया जा चुका है। वही सरकार ने इस पर सकारात्मक प्रतिपुष्टीकरण दिया है। अब जल्द ही इस योजना को हरी झंडी मिलने के आसार हैं।