लाइफस्टाइल– ग्रीन टी आज हमारे जीवन का हिस्सा है। लोग सुबह की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करते हैं। जानकरों का कहना की अगर आप रोजाना ग्रीन टी पीते हैं तो इससे आपका मोटापा कम होगा। क्योंकि ग्रीन टी में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।
Category: health
-
क्या सच में ग्रीन टी से कम होगा आपका वजन
अगर आप सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं तो यह आपकी गैस की समस्या को खत्म करता है। लेकिन कई लोग कहते हैं कि खाना खाने के बाद ग्रीन टी पीने से वजन कम हो जाता है। वास्तव में ग्रीन टी हमारा वेट लॉस्ट नहीं करता है।लेकिन यह वेट लॉस्ट की प्रोसेस को कम कर देता है।आप अगर ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो यह आपको फ्रेश रखता है और आपकी स्किन को भी चमकदार बनाता है। अगर आप चाहें तो अपने घर मे नींबू, पुदीना और तुलसी की पत्ती सुखाकर ग्रीन टी बना सकते हैं।इसके लिए आपको इन तीनों चीजों की पत्ती को सुखा लेना होगा। फिर आपको इसे ग्राइंडर में फीस कर एक डिब्बे में रख लेना होगा और पानी मे उबालकर ग्रीन टी बनाकर पीना होगा। -
इस एक चीज से सुलझती है हर बिगड़ी बात
लाइफस्टाइल- आज कल हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गई है। लोग ईर्ष्या से घिरे हुए हैं, हम स्वयं से अधिक दूसरों पर ध्यान देते हैं। हमें इस बात से फर्क पड़ता है कि लोग हमारे साथ कैसा व्यवहार करते हैं लेकिन हम यह ध्यान नहीं देते कि हम स्वयं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।
कई लोग आज उलझन में फंसे हैं। उनका कोई रिश्ता हो या उनकी लाइफस्टाइल सब इतना उलझा हुआ है कि उनको समझ नहीं आता वह इस समस्या से कैसे निकलें। कई बार लोग अपनी इन उलझनों से ऊब कर गुस्से से झुलझुला जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी इन सभी समस्याओं का एक मात्र हल सत्य है।असल में हम जिन समस्याओं में उलझते हैं। हमको जो भी तकलीफ होती है। हमारे आस पास के लोगों से हमारा झगड़ा होता है। इस सबका एकमात्र कारण झूठ है।अगर हम अपने जीवन का आधार सत्य को बनाते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि भले ही हमारे सत्य से किसी को समस्या हो लेकिन मैं अपने जीवन का आधार झूठ को नहीं बनाऊंगा। तो हम अपने जीवन की हर उलझन से सुलझ जाते हैं।ज्ञानात्माओं का कहना है सत्य जीवन है। यह हमें सुख देता है। अगर आप सत्य के साथ चलते हैं जो आपको अपने जीवन में समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता। कई बार लोगों को आपके सत्य से समस्या होती है। आपके रिश्ते भी इससे प्रभावित होते हैं। लेकिन सत्य सर्वश्रेष्ठ होता है। यह आपके साथ उन लोगों को जोड़ता है जो जीवन में सकारात्मक होते हैं। -
World Health Day 2023- जानें इस दिन का महत्व और थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023- गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से एक दिन बनाया गया। इन दिनों में एड्स डे, कैंसर डे और न जाने कितने डे आते हैं।
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन से 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की। यह दिन सभी बीमारियों में स्वयं को कैसे स्वस्थ रखें इसके लिए लोगों को जागरूक करता है।7 अप्रैल 1940 में विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन हुआ। संगठन के गठन के 2 साल बाद पूरे विश्व मे यह दिन मनाया जाने लगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन UN का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व में फैली गंभीर बीमारियों से लोगों को आगाह करवाना और उनपर नजर रखना है।विश्व स्वास्थ्य दिवस एक पहल है जो दुनियाभर में फैली स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारियों से लोगों को आगाह करती है। उनको जागरूक करने का प्रयास करती है। विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम हेल्थ फ़ॉर ऑल यानी सभी के लिए स्वास्थ्य रखी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की यह 75 वीं वर्षगांठ है। -
अगर आपका बच्चा भी दूसरों में तलाशता है अपनों को तो अपनाएं ये टिप्स
लाइफस्टाइल– हमारे अपने हमारे खुश रहने की वजह होते हैं। अगर हम अपनों के साथ रहते हैं। उनके साथ वक्त बिताते हैं। उनको अपने दिल की बात बताने मे हिजकिचाते नहीं हैं तो हमारे आपने हमारे साथी बन जाते हैं। हमें कहीं बाहर आपने लिए सुख की तलाश नहीं करनी पड़ती है।
लेकिन कई बार हम देखते हैं घर के बच्चे घरवालों से ज्यादा बाहर वालों पर विश्वास करते हैं। बच्चों को लगता है उनके अपने वही हैं। क्योंकि वो बाहर वाले उनके अपनों से ज्यादा उनको समझते हैं। अब अगर आपके बच्चे भी किसी बाहर वाले पर विश्वास करते हैं तो आप अपने स्वभाव मे इन आदतों को ले आओ। अगर आप इन आदतों के साथ अपने बच्चों ने बात करेंगे तो आप उनका विश्वास आसानी से जीत पाएंगे।दोस्त-
अभिभावकों को अपने बच्चों का दोस्त बनकर रहना चाहिए। उनको समझने का प्रयास करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि वो अपने बच्चों की मनोस्थिति समझें और उनपर अपनी इच्छओं का बोझ न लादें। दोस्त की तरह उनके साथ हंसी मजाक करें वक्त बिताएं और कभी-कभी उनको लेकर बाहर भी चले जाएं।भावनाओं का करें सम्मान-
अगर आपका बच्चा किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा है। तो आप उसकी भावनाओं का सम्मान करें। उसके मन की बात को समझें। उसको सहारा दें और उसके साथ के साथ उसके रिश्ते को समझकर उसकी कठिन परिस्थितियों में सहायता करें।वक्त बिताएं-
समय-समय पर अपने बच्चों के साथ वक्त बिताने के कार्यक्रम बनाएं। उनको कहीं बाहर लेकर जाएं। उनके साथ बातें करें और उनकी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप अपने बच्चों के साथ उनकी इच्छाओं को खुश करने के लिए जुड़ते हैं तो इससे आपके बच्चों का आपके साथ भावनात्मक जुड़ाव हो जाता है और आपके बच्चे किसी अन्य व्यक्ति में अपनों की तलाश नहीं करते हैं। -
सच्चे मित्र में होती हैं यह तीन आदतें
रिलेशनशिप– मित्रता इस सम्पूर्ण संसार का सबसे सुंदर रूप है। अगर किसी व्यक्ति के पास समर्पित मित्र है तो उस व्यक्ति का जीवन सफल रहता है। मित्र के होने से हमें कठिनाइयों से लड़ने का साहस मिलता है।
हम परिस्थितियों से आसानी से उभर सकते हैं। यदि हम किसी मुसीबत में होते हैं तो सबसे पहले यदि कोई हमारा साथ देने आता है तो वह मित्र होता है। कुल मिलाकर अगर इस दुनिया मे सबसे सुंदर रिश्ता कोई है तो वह मित्रता का है।लेकिन आज के समय मे मित्रता का मूल बदल गया है। लोग अब मित्रता भी स्वार्थ साध कर करते हैं। कोई किसी के प्रति समर्पित नहीं होना चाहता। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अपना स्वार्थ चाहता है। आज हम स्वार्थ भरी दुनिया के बीच आपको सच्चे मित्र को पहचाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। यदि आपके मित्र में यह आदतें हुई तो वह आपके लिए कोहिनूर से कम नहीं है…जानें सच्चे मित्र की आदतें..?
निस्वार्थ-
अगर कोई व्यक्ति आपके साथ निस्वार्थ जुड़ा है। तो वह आपके धन को देखकर आपकी ओर आकर्षित नहीं होगा। ऐसे लोग सिर्फ आपसे मतलब रखते हैं। इन लोगों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आप क्या करते हैं और कैसे हैं। क्योंकि इनको सिर्फ यह पता होता है कि आप उनके मित्र हैं।कम बात दिल से साथ-
कुछ लोग होते हैं कि रोज मिलते हैं दोस्तो के साथ घूमने जाते हैं। पैसा पानी की तरह उड़ाते हैं। लेकिन जो आपका सच्चा मित्र होगा। वह आपसे रोजाना बात नहीं करेगा। वह आपको अपने करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। आपको सलाह देगा कि धन का सदुपयोग करें। इसे पानी की तरह न बर्बाद करें। समय की गरिमा को समझें और अपने जीवन मे सफल हो जाएं।साथ-
एक सच्चा मित्र भले ही आपके साथ खुशी के वक्त न हो। लेकिन जब आपकी परिस्थिति खराब होगी और आपको एक साथी की आवश्यकता होगी। तो वह सदैव आपका साथ देगा, आपकी परिस्थितियों को समझेगा और आपको पुनः सही मार्ग पर लाने का प्रयास करेगा। -
World Liver Day 2023: सावधान आपकी एक आदत आपको दे सकती है गंभीर बीमारी
World Liver Day 2023: आज हमारा खान पान पूरी तरह से बदल गया है। हम न तो सुबह समय पर सो कर उठते है और न रात में समय पर सोते हैं। जीवन के रूटीन में आये परिवर्तन में हमारे भोजन के रूटीन को भी काफी प्रभावित किया है। ज्यादातर लोग आज हेल्थी फ़ूड की जगह फ़ास्ट फ़ूड खाने के शौक़ीन हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खान-पान में हमारी लापरवाही हमारे स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती है। जी हाँ ठीक पढ़ रहे हैं आप अगर आप अपने खाने का रूटीन सही नहीं रखते और फ़ास्ट फ़ूड अधिक खाते हैं तो आपको लीवर से जुडी कई बीमारियां हो सकती हैं।
लिवर कैंसर –
यह एक ऐसी बीमारी है जो लीवर की कोशिकाओं को इफेक्ट करती है. इसमें लिवर की कोशिकाएं बहुत तेज स्पीड से बढ़ती हैं। इस कंडीशन में हेल्दी कोशिकाओं को डेवलप होने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। लिवर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में रिब केज के नीचे स्थित होता है और शरीर का सबसे बड़ा ठोस ऑर्गन होता है. प्राइमरी कैंसर लिवर के टिश्यू में पैदा होता है।
लीवर सिरोसिस-
लीवर से जुड़ी एक क्रोनिक डिजीज है. इसकी शुरुआत लीवर में फैट जमा होने से होती है. फैट की वजह से डैमेज हुए लीवर को फैटी लीवर के नाम जाना जाता है. इस समय लिवर कठोर हो जाता है. इसके बाद लिवर फाइब्रोसिस की समस्या रहने लगती है. लगातार कई साल तक ऐसी ही स्थिति रहने पर लिवर सिरोसिस हो जाता है. ये लिवर डैमेज होने की स्थिति होती है.
हेपेटाइटिस-
हेपेटाइटिस (Hepatitis) लिवर का एक गंभीर रोग है. ये वायरल इन्फेक्शन के कारण होता है. इस बीमारी में लीवर में सूजन आने लगती है. हेपाटाइटिस 5 तरह के वायरस से होता है, यानि ये 5 तरह का होता है. ए,बी,सी,डी और ई. इन पांचों वायरस को गंभीरता से लेना चाहिए. खराब खान पान, अधिक शराब पीने, ऑटो इम्यून, दवा के साइड इफेक्ट के कारण ये हो जाता है.
-
भूलकर भी इन चीजों के साथ मत खाना दही नहीं तो बढ़ेगा मोटापा
हेल्थ- दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। कहते हैं अगर आप गर्मी के मौसम में दही का सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट सही रहता है और दही आपको लू से बचाता है। वहीं घरों में दही का उपयोग करके कई अलग – अलग प्रकार के पकवान बनाएं जाते हैं जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।
दही प्रोबायोटिक्स, विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को काफी लाभ देता है लेकिन कई बार जब हम कुछ विशेष चीजों के साथ दही का सेवन कर लेते हैं तो हमारे लिए फायदे की जगह नुकसान दे सकता है।
आइये जानते हैं किन चीजों के साथ दही खाने से होता है नुकसान –
गुड़ के साथ नहीं खान चाहिए दही –
अगर आप दही और गुड़ के शौक़ीन हैं और दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो यह आपकी हेल्थ को प्रभावित करता है और इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। असल में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म और दही की तासीर ठंडी होती है जो फैट बढ़ाता है।
दूध और दही का सेवन –
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति दूध और दही का सेवन साथ में करता है तो उसको संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और यह मोटापा भी बढ़ता है।
चाय के साथ दही खाने से बचें-
कई लोगों का स्वभाव होता है कि वह चाय के साथ दही का सेवन करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि दही ठंडा और चाय गर्म होती है अगर आप एक साथ इसका सेवन करते हैं तो आपके मेटाबॉलिक सिस्टम में असंतुलन पैदा होता है और आपका स्वास्थ्य बिगड़ जाता है।
फलों के साथ दही-
कई लोग दही शेक के बड़े शौक़ीन होते हैं उनको दही और फल साथ में खाना पसंद होता है। लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि – दही में एनिमल प्रोटीन पाया जाता है, जो फलों के साथ मिलने पर बॉडी में फर्मेंटेशन पैदा कर सकता है।
-
Drinks For Summer: रोजाना पिएं यह ड्रिंक नहीं होगी डिहाइड्रेशन की समस्या
Drinks For Summer: गर्मियों का सीजन आ गया है। पार दिन-प्रतिदिन चढ़ता जा रहा है। लोग तेज धुप के थपेड़ों से परेशान हैं। वहीं जो लोग बाहर निकल रहे हैं उनकी एनर्जी एकदम डाउन हो गई है। कोई डिहाइड्रेशन से परेशान है तो कोई स्वयं को बेहद कमजोर महसूस करता है। किसी की स्किन एकदम डल हो गई है तो कोई पिम्पल्स से ऊब गया है। लेकिन इन सभी समस्याओं का कारण सिर्फ एक है शरीर में पानी की कमी। पानी की कमी से हम आज कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप गर्मी के सीजन में आप पीते हैं तो आपको न सिर्फ इन समस्याओं से निजात मिलेगा बल्कि आपके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी।
खीरे का पानी –
खीरे का पानी कोई स्पेशल पानी नहीं है लेकिन अगर आप इसका सेवन रोजाना करते हैं तो इससे आपका शरीर ठडा रहता है, आपका मुँह बार-बार नहीं सूखता है और आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इस पानी को बनाने के लिए आपको सादे पानी में खीरे की दो से तीन स्लाइस काटकर डालनी होती हैं, आधा नीबू और साथ में दो तीन पुदीने की पत्ती। इस पानी को खीरे का फ्लेवर वॉटर भी कहते हैं।
खीरे का जूस-
खीरे में पानी की भरपूर मात्रा होती है अगर आप गर्मी के सीजन में खीरे का जूस सुबह,शाम पीते हैं तो इससे आपकी स्किन पर ग्लो आता है। शरीर ठडा रहता है,पानी की कमी से आपको वीकनेस नहीं महसूस होती है और आपको डीहाइड्रेशन की समस्या से नहीं जूझना पड़ता है।
पुदीने का जूस –
गर्मियों में अगर आप गन्ने के रस में ज्यादा पुदीना मिलाकर उसका जूस पीते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती हो और न आपको वीकनेस महसूस होती है। पुदीने का जूस शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है।
तरबूज का जूस-
तरबूज में पानी की काफी मात्रा होती है। अगर आप तरबूत खाते हैं तो इससे भी पानी की कमी दूर होती है वही यदि आप रोजाना तरबूत का जूस पीते हैं तो यह आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है। तरबूज के जूस में नीबू,नमक,पुदीना मिलाकर पीना चाहिए।
-
ट्रेंड में आया कपल टॉयलेट जानें क्या है खास
लाइफस्टाइल : आज कल तकनीकी तीव्रता से आगे बढ़ती जा रही है। लोग तरह-तरह के इनोवेशन कर रहे हैं। घर का कमरा हो या बाथरूम सब नई और अनोखी डिजाइन में दिख जाता है। वहीं आज हम आपको एक ऐसे टॉयलेट के बारे में बताने जा रहे हैं जो कपल टॉयलेट है। सुनकर हैरानी हुई न लेकिन यह सच है। इस टॉयलेट को कपल एक साथ उपयोग कर सकते हैं।
असल में इस टॉयलेट का डिजाइन s शेप का होता है। टॉयलेट में एक-साथ दो कबोट लगे होते हैं। कपल इस टॉयलेट में एक साथ पोटी कर सकते हैं। यह टॉयलेट आज के समय में काफी प्रचलित है। कपल इस टॉयलट को काफी पसंद भी कर रहे हैं और कई कम्पनी इस टॉयलेट में इन्वेस्ट करने में रूचि भी दिखा रही हैं। इस टॉयलेट में आप अपने पार्टनर का चेहरा देख सकते हैं।
इको कमर्शियल स्टार्स केविन नीलॉन और विक्टोरिया जैक्सन ने साल 1991 में इसे बनाया था, लेकिन अब ये काफी चलन में है और इस पर काफी मीम भी बनने लगे हैं। उन्होंने इस उद्देश्य से इस टॉयलेट को बनाया कि जब पार्टनर साथ में भोजन करना,रहना,उठना,बैठना पसंद करते हैं तो वह साथ में टॉयलेट क्यों नहीं कर सकते हैं।
-
अगर चाहिए चमकदार स्किन तो अपनाएं यह टिप्स
स्किन ग्लो का मतलब होता है कि आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखती है। यह आमतौर पर अच्छी सेहत, सही खान-पान और सही देखभाल के चलते होता है। अगर आपका शरीर सही मात्रा में पानी, पोषक तत्वों और विटामिनों से भरपूर है तो आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है जो उसे चमकदार दिखाता है। साथ ही सही तरीके से समय-समय पर स्किन केयर करने से भी आपकी त्वचा ग्लो करती है।
लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी स्किन का बिल्कुल ख्याल नहीं रख पाते हैं और हम देखते हैं हमारी स्किन का ग्लो अचानक से चला जाता है। कई बार हम अपनी त्वचा पर पुनः ग्लो प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं लेकिन इससे हमारी स्किन की चमड़ी मोटी और खराब हो जाती है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका उपयोग करके आप अपनी स्किन का ग्लो पुनः वापस प्राप्त कर सकते हैं।
जानें कैसे प्राप्त करें चेहरे का ग्लो-
पर्याप्त पानी पिएं: दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा जो उसे ग्लोइंग बनाता है।
सही खाद्य पदार्थों का सेवन करें: आपके खाद्य पदार्थों में प्रतिदिन फल, सब्जी, अंजीर, नट्स और सलाद शामिल होने चाहिए जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
अच्छी नींद लें: रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद लेने से आपकी त्वचा को विश्राम मिलता है जो उसे ग्लोइंग बनाता है।
त्वचा को सूर्य किरणों से बचाएं: अधिक सूर्य किरणों के दायरे में रहने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य के किरणों से बचने के लिए आप सनस्क्रीन का उपयोग कर सकते हैं।
एक्सफोलिएशन करें: अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने से उसमें मौजूद रुखापन और कलियों को हटाने में मदद मिलती है। यह स्किन के लिए बेस्ट उपाय साबित होता है।