Category: health

  • इन लोगों से नीच कोई नही है

    Lifestyle- आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) ने लोगों के स्वभाव का विधि वत वर्णन चाणक्य नीति(Chanakya niti) में किया है। अगर कोई व्यक्ति आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) के बताए मार्ग पर चलता है तो उसके जीवन के सभी दुख नष्ट हो जाते हैं। व्यक्ति अपने जीवन मे सुख को प्राप्त करता है पर व्यक्ति का जीवन सकारात्मक(positive) मार्ग पर आगे बढ़ता है।

    वहीं आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) ने नीच व्यक्ति के बारे में बड़ा खुलासा किया है। आचार्य चाणक्य (According to Acharya Chanakya)के मुताबिक व्यक्ति अपने कर्म के आधार पर नीच होता है। वहीं तत्वों का ज्ञान रखने वाले लोगों का मानना है कि इस सम्पूर्ण संसार मे सबसे नीच व्यक्ति वही है जो मांस का सेवन करता है।
    आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति मांस खाता है तो उसकी प्रजाति राक्षस की है। वह व्यक्ति चांडाल से भी बुरा है। उसका स्वभाव असुरिय है। मांस खाने वाले लोग कभी किसी के हितैषी नहीं होते। इनके शरीर से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  • सेक्स के बाद जरूर करना चाहिए यह काम नहीं तो आप होंगे…

    लाइफस्टाइल- आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) जीवन के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने जीवन के प्रत्येक तमगे पर अपना मत रखा है। उनके बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति आसानी से अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है। वहीं संभोग को लेकर आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) का कहना है कि अगर कोई पुरूष किसी स्त्री के साथ संभोग(Sex) करता है। तो उसके मन मे महज अपनी इंद्रियों को शांत करने की अभिलाषा होती है। अगर कोई व्यक्ति सेक्स के बाद स्नान नहीं करता है तो वह चंडाल रहता है।

    आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) का मत है कि व्यक्ति को संभोग के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि स्नान करने से आपका मन शुद्ध होता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। अगर कोई व्यक्ति सेक्स के बाद स्नान नहीं करता है तो उसका स्वभाव चांडाल का होता है।
    आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति शरीर पर मालिश करवाता है। शमशान घाट जाता है। दाढी बनाता है, बाल कटवाता है और संभोग करता है। तो उस व्यक्ति को संयम से रहना चाहिए और स्नान करना चाहिए। क्योंकि यह सभी चीजें आपको चांडाल स्वरूप बनाती हैं।

  • ऐसे लोगों से नहीं करना चाहिए…विवाह

    आध्यत्मिक– आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya)व्यक्ति के जीवन के सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक हैं। जो व्यक्ति उनके बताए हुए मार्ग पर चलता है उसका जीवन सुखमय व्यतीत होता है। वहीं आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya say about women marriage) ने स्त्री और पुरूष के विवाह के परिपेक्ष्य में कई बड़े रहस्य खोले हैं। 

    आचार्य चाणक्य(According to Acharya Chanakya) का मानना है कि जब आप किसी स्त्री या पुरूष से विवाह करें तो आपको बराबरी का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप अपने से बड़े व्यक्ति से विवाह करते हैं तो कई बार आपको आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता है।
    आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) का मानना है कि अगर आप हीन परिवार में जन्में हैं तो आपको कभी भी आर्थिक रूप से बहुत मजबूत व्यक्ति के घर मे शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा विवाह कई बार जीवन मे विपदा का कारण बनता है।
    आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) ने यह तर्क भी दिया है कि अगर विवाह कर रहे हैं। तो आपके विचारों का मिलना आवश्यक है। अगर आपके विचार नहीं मिलते हैं और आप बराबरी में भी शादी कर रहे हैं तो आपकी शादी नरक बन जाती है।

  • ये नहीं है प्रेम का वास्तविक रूप

    लाइफस्टाइल- प्रेम (love’)इस संसार का सबसे सुंदर अनुभव है। प्रेम के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है। जो व्यक्ति प्रेम को नहीं समझता वह इस संसार मे कभी भी सुखी नहीं रहता है। अगर कोई व्यक्ति प्रेम(Love) में छल करता है तो ईश्वर उस व्यक्ति के जीवन को दुखों की खाई में धकेल देता है।
    आज के समय में लोग जहां प्रेम के वास्तविक मूल को समझ नहीं पा रहे हैं। वहीं आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya about love,) ने प्रेम के वास्तविक स्वरूप का वर्णन चाणक्य नीति में किया है। आचार्य चाणक्य का मानना था कि वास्तविक प्रेम वही है जो निस्वार्थ है। जिसमे समर्पण का भाव होता है और जो सत्य को सबसे पहले देखता है।
    आचार्य चाणक्य(Acharya Chanakya) ने कहा कि प्रेम सत्य है। जिसके बिना जीवन का कोई औचित्य नहीं। प्रेम वह भाव है जो दूसरों को दिया जाता है। अगर आप स्वयं से प्रेम करते हैं, स्वयं के लिए जीते हैं। आपका समर्पण सिर्फ आपके लिए है। तो यह प्रेम वास्तव में प्रेम नहीं स्वार्थ है।
    चाणक्य (According to Acharya Chanakya)कहते हैं कि अगर कोई भोजन पहले ब्राह्मण को देता है और बाद में स्वयं भोजन करता है तो वह भोजन सर्वश्रेष्ठ होता है। प्रेम सत्य का स्वरूप है। अगर कोई स्वयं से प्रेम करता है तो वह वास्तविक प्रेम नहीं। क्योंकि प्रेम दूसरों को दिया जाता है। बुद्धि वही है जो आपको नकारात्मक मार्ग पर जाने से रोके। वहीं दान सफल वही है जो किसी को बिना बताए दिया जाए।
     

  • इस विवाह को कहा जाता है असुर विवाह, जानें भारत में सबसे अधिक होता है कौन सा विवाह?

    Lifestyle – विवाह दो लोगों के आपसी जुड़ाव का सूत्र माना जाता है। कहते हैं विवाह करने दो लोग न सिर्फ एक साथ अपना जीवन व्यतीत करते हैं। बल्कि विवाह के बाद दो लोग एक दूसरे के साथ अपनी आदतों को भी साझा करते हैं।

    वैसे तो विवाह जीवन का सबसे बड़ा निर्णय है। लेकिन कामसूत्र ग्रंथ में विवाह को लेकर बड़े खुलासे किए गए हैं। आचार्य वात्सायन ने विवाह को लेकर कहा है यह सुख भी है यह दुख भी है। इसमें जीवन भी है और यह झंझट भी है। आप विवाह को किस तरह से चुनते हैं यह आपपर निर्भर करता है। लेकिन मनुष्य को विवाह जरूर करना चाहिए।
    कामसूत्र ग्रन्थ में विवाह के तीन दिव्य योग बताए गए हैं।यह दिव्य योग समाज के आधार पर बनें हैं। 

    गान्धर्व विवाह-

    अगर कोई स्त्री या पुरुष अपनी इच्छा से एक दूसरे के साथ आते हैं। विवाह करते हैं तो यह विवाह गान्धर्व विवाह है। आचार्य वात्स्यायन के मुताबिक यह विवाह का सुंदर रूप है। इसमें युवक-युवती सुख का अनुभव करते हैं।

    असुर विवाह- 

    अगर कोई युवक और युवती अपनी पसन्द से विवाह नहीं करता। उसके विवाह के लिए माता-पिता को धन खर्च करना पड़ता है। पैसा देकर कोई युवक किसी से विवाह कर ले। यह विवाह असुर विवाह कहलाता है। जो भी विवाह धन के लेन देन पर आधारित हैं वह सभी इस श्रेणी में आते हैं।

    राक्षस/पिशाच विवाह-

    अगर कोई युवक-युवती धन देकर विवाह नहीं कर पाते। परिजन उनका विवाह नहीं करवाते हैं और वह एक दूसरे का अपहरण करके विवाह करते हैं। तो यह विवाह राक्षस विवाह की श्रेणी में आता है।

    जानें कौन सा विवाह है सबसे उत्तम- 

    आचार्य वात्स्यायन के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति अपनी पसन्द के व्यक्ति के साथ विवाह करता है। युवक-युवती दोनों की विवाह में रजामंदी होती है। दोनो खुशी के साथ एक दूसरे को अपनाते हैं। विवाह में धन का लेन देन नहीं होता है। तो यह विवाह सबसे उत्तम विवाह कहलाता है और इसे सामाजिक दिव्य विवाह में गान्धर्व विवाह कहा जाता है।
    गान्धर्व विवाह सुख का प्रतीक होता है। इस विवाह में समर्पण का भाव होता है। स्त्री पुरूष को विवाह से पूर्व एक दूसरे को समझे का मौका मिलता है।

    भारत में होते हैं गान्धर्व विवाह का इतिहास-

    आचार्य वात्स्यायन ने कहा है गान्धर्व विवाह बेहद पुराना है। भारत में इसकी लोकप्रियता वर्षों से रही है। पुराने समय मे राजा महाराजा स्वयंवर का आयोजन करते थे और अपनी पसन्द के वर के साथ स्त्री विवाह करती थी। यह भी गान्धर्व विवाह की परिधि में आता है। लेकिन इसके बाद अग्नि को साक्षी मानकर विवाह संपन्न करवाये जाने लगे जो काफी लोकप्रिय हुई।
    वहीं आज भारत मे प्रेम विवाह का प्रचलन बढ़ रहा है। यह गान्धर्व विवाह का सर्वोच्च उदाहरण है। अगर कोई प्रेम विवाह करता है तो वह अपने जीवन मे अन्य विवाह की तुलना में अधिक सुखी रहता है। वहीं इस विवाह में धन का लेन देन नहीं होता है।

  • Self confidence लोगों में होते हैं यह गुण, आप भी अपनाएं

    लाइफस्टाइल- कई बार हम समाज मे बाहर निकलते हैं तो हमको कुछ ऐसे लोग मिल जाते हैं। जिनके पास लोगों की भीड़ लगी होती है। वह लोग जिससे बात कर लें वो उनका हो जाता है। अगर कोई उनके संपर्क में आया तो उन्हें वह कभी नहीं भूल सकता। 

    यह लोग किसी की भी अटेंशन आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। लोगों का सहारा बनते हैं। लोगों को मोटिवेट करते हैं। लेकिन इन लोगों को देखकर हर कोई चकित रहता है कि आखिर यह लोग हैं कौन हैं? यह लोग ऐसा कैसे कर लेते हैं कि हर कोई इनकी और आकर्षित हो जाता है। क्या खास है इन लोगों में जो अन्य में नहीं।
    असल मे यह लोग मजबूत आत्मविश्वास वाले लोग होते हैं। जो परिस्थितियों के अनुकूल स्वयं को ढलान जानते हैं। इन लोगों का विश्वास होता है निस्वार्थ लोगों की सहायता करता और उनके दुखों में उनका सुख बनाना- ऐसा नहीं है कि इन लोगों का जीवन बेहद सरल होता है लेकिन यह लोग अपनी मजबूत आत्म शक्ति से स्वयं को मजबूत रखते हैं। इन लोगों के कुछ विशेष गुण होते हैं। जिनको अगर कोई व्यक्ति अपना लेता है तो वह इनके जैसी मजबूत पर्सनालिटी का बन जाता है।
    जानें strong पर्सनालिटी के गुण-
    लोगों को पहचाने का गुण-
    मजबूत व्यक्तित्व वाले लोग लोगों को पढ़ने का हुनर जानते हैं। यह लोग सभी की परिस्थितियों के अनुकूल उससे बात करते हैं। लोगों के छल से सतर्क रहते हैं। लोगों का मार्गदर्शन करने का प्रयास करते हैं और उनका सहारा बनाते हैं। यह लोगों की बातों से लोगों के स्वभाव को पहचान जाते हैं। यह लोग अपने अलावा किसी पर विश्वास नहीं करते। यह सिर्फ लोगों का साथ देते हैं।
    स्वयं से संवाद-
    मजबूत व्यक्तित्व वाले लोग अक्सर अपने आप से बात करते हैं। यह किस परिस्थिति में हैं यह कोई नहीं समझ सकता। यह लोग किसी के सामने अपना दुख व्यक्त नहीं करते। जब यह किसी से मिलते हैं तो खुशमिजाज स्वभाव के साथ मिलते हैं। वहीं अपनी प्रत्येक परिस्थिति को अपने आप से संवाद करने सुलझाते हैं।
    आत्मविश्वास से लबरेज-
    मजबूत व्यक्तित्व वाले लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। यह लोग हर परिस्थिति को आराम से झेल लेते हैं। इन्हें इस बात से कभी फर्क नहीं पड़ता लोग इनको लेकर क्या सोचते हैं। यह अपनी मस्ती में मस्त रहते हैं। यह अपने आप को भली भांति जानते हैं। यह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदैव पप्रयास करते हैं और हारने के बाद भी मजबूती से संघर्ष करते हैं।
    सीखने की चाहता-
    मजबूत व्यक्तित्व के लोग सीखने की चाहत रखते हैं। इन्हें नई चीजों से भय नहीं लगता। यह खुद को अपडेट करते रहते हैं और नवीन ज्ञान से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।

  • ये टिप्स अपनाएं और आत्मविश्वास बढ़ाएं

    लाइफस्टाइल- आत्मविश्वास हमारे लिए बेहद आवश्यक है। यह हमें समाज मे मजबूती से खड़े होने का साहस प्रदान करता है। आत्मविश्वास के बलबूते हम अपने जीवन में लोगों का सामना कर पाते हैं। लोगों से बात करने का हौसला आत्मविश्वास से ही आता है। 

    लेकिन कई लोगों को हमनें देखा होगा कि वह लोगों से बात करने में झिझकते हैं। अगर अधिक लोगों के बीच उन्हें अपनी बात रखनी पड़ जाए तो उनका कॉन्फिडेंस कम होने लगता है। कई लोगों को बोलते समय कंपन भी होता है और लोग अपनी बात को उचिय तरीके से लोगों के बीच नहीं कह पाते हैं।
    वहीं आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जो आपके आत्मविश्वास को काफी बढ़ाएगी और आप लोगों के बीच अपनी बात प्रखरता के साथ रख पाएंगे।
    जानें कैसे बढ़ेगा आत्मविश्वास-
    सकारात्मक सोच-
    अगर आप सकारात्मक सोच के साथ अपने काम पर निकलते हैं। सकारात्मक लोगों के मध्य रहते हैं। तो आपके भीतर बेस्ट ऊर्जा का संचार होगा और आपका आत्मविश्वास स्वतः ही बढ़ेगा। क्योंकि आत्मविश्वास का पॉजिटिव एनर्जी से सीधा संबंध है जो व्यक्ति सकारात्मक नहीं है उसके भीतर भय होता है और भय के चलते व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर होता है।
    शानदार कपड़े-
    आपके आत्मविश्वास को मजबूत करने में आपके कपड़े भी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप किसी से मिलने जा रहे हैं और अपने बेहतर तरीके से ड्रेसिंग नहीं की है तो आपके मन मे हीन भाव आने लगता है और आपको लगता है कि सामने वाला आपके बारे में क्या सोच रहा होगा। जो हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करता है। 
    स्वास्थ्य-
    व्यक्ति का स्वास्थ्य भी उसके आत्मविश्वास से जुड़ा हुआ है। अगर आप बेहतर हैं स्वस्थ हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने जीवन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। वहीं अगर आपका स्वास्थ्य बिगड़ा है आप लोगों से मिलने से पीछे हटते हैं। आपको अपने लक्ष्य से अधिक दूसरों के रिएक्शन से फर्क पड़ता है तो आपका आत्मविश्वास कमजोर होगा। 
    नवीन ज्ञान-
    ज्ञान आपको लोगों के बीच सम्मान दिलाता है। लोग आपकी सराहना करते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपने ज्ञान को बढ़ाता नहीं है। उसके पास जो है उसी तक सीमित रहना चाहता है। तो उस व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर होता है। क्योंकि ऐसे लोगों को ज्ञान होता है लेकिन वह समय के हिसाब से स्वयं को अपडेट नहीं कर पाते और कॉम्पटीशन में लोगों से हारने का भय इनके साहस को तोड़ता है। वही अगर कोई व्यक्ति नया ज्ञान अर्जित करता रहता है तो उसके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और व्यक्ति सफल होता है।

  • ऐसे समय पर सेक्स करने के लिए लड़कियां हमेशा रहती हैं तैयार

    लाइफस्टाइल- सेक्स जीवन(Sex Life) का एक अनोखा अनुभव है। यह दो लोगों के सम्बन्धो को मजबूत बनाता है। सेक्स के माध्यम से आप अपने जीवन में सुख को महसूस करता हैं। यह आपके मानसिक तनाव को कम करता है और आपके सौंदर्य को बढ़ाया है। 

    वहीं कई बार जब प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ सेक्स करने से इनकार करती है। जब प्रेमी उसके करीब आता है तो वह उससे दूर जाने का प्रयास करती है। लेकिन वात्स्यायन के मुताबिक अगर कोई पुरुष किसी स्त्री के साथ रात्रि के समय सेक्स करता है या उसके करीब आता है तो वह कभी भी उसको न नहीं बोलती है और उसके साथ शारिरिक सम्बंध बनाने में झिझकती नहीं है।
    आचार्य वात्स्यायन कहते हैं- जब प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ अंधेरे में होता है और उससे सेक्स करने के लिए अनुरोध करता है तो वह उसके साथ सेक्स के लिए हामी भरती है। क्योंकि स्त्री हमेशा सेक्स के लिए एक ऐसा स्थान चुनना चाहती है जहां उसे कोई न देखे। 
    आचार्य वात्स्यायन का कहना है कि स्त्री के साथ सेक्स से पूर्व आलिंगन करना चाहिए और उसके मन में सेक्स की इच्छा जागृत करनी चाहिए। क्योंकि जब स्त्री के मन मे काम वासना जाग जाती है तो वह अपने प्रेमी की ओर सेक्स के लिए स्वयं आकर्षित होती है और बड़े शौक से अलग-अलग पोजीशन के साथ अपने प्रेमी के साथ सेक्स करती है।

  • रोज सुबह ट्राई करें यह चार ड्रिंक तेजी से कम होगा वजन

    लाइफस्टाइल– आज हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गई है। हम अपने खान पान का ध्यान नहीं रख पाते। काम का बोझ इतना बढ़ गया है कि हम न तो एक्सरसाइज करते हैं और न ही अपने बढ़ते फैट को कम कर पाते हैं। रोज हम अपने मोटापे को देखकर झलझलाते हैं लेकिन हमें कोई उपाय नहीं सूझता कि हम आखिर क्या करें कि हमारा मोटापा कम हो जाए। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन अगर आप रेगुलर सुबह खाली पेट करते हैं तो यह आपका फैट कम करने में बड़ी मदद करेगा।

    जानें फैट कम करने वाले ड्रिंक के बारे में-

    हर्बल टी-

    अगर आप रोज सुबह उठकर खाली पेट अदरक, पुदीना से बनी हुई हर्बल टी का सेवन करते हैं। तो यह आपके स्वस्थ को बेजतर रखती है और आपका वजन कम करती है। यह टी शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में काफी मददगार है।

    घी और गर्म पानी-

    घी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यह हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं अगर आप खाली पेट गर्म पानी के साथ रोज सुबह घी का सेवन करते हैं तो यह आपके वजन को कम करता है।

    एप्पल साइडर विनेगर –

    अगर कोई सुबह उठकर एप्पल साइडर विनेगर में नींबू, शहद मिलाकर खाली पेट सेवन करते हैं। तो यह आपके वजन को तेजी से घटाता है और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसके सेवन से आपका बल्स शुगर भी मेंटेन होता है।

    हल्दी पानी-

    हल्दी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप खाली पेट हल्दी पानी का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर की सूजन को कम करता है और फैट कम करने में मददगार साबित होता है। आप सुबह गर्म पानी मे हल्दी पाउडर, शहद, नींबू का रस मिलाकर पीते हैं तो यह आपके वजन को तेजी से घटाता है।

  • Summer Travel fashion Outfit for Men: आराम के साथ फैशन गेम हो जाएगा डबल

    डेस्क। अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने डेली रूटीन से ब्रेक लेने की सोच रहे हैं और कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आरामदायक यात्रा के लिए सही कपड़े चुनना बेहद ही आवश्यक है। 
    गर्मियों के दौरान गर्मी और पसीना आपकी यात्रा को खराब कर सकता है। हालांकि, सही और आरामदायक कपड़ों से आप न केवल अपनी यात्रा के दौरान बेहतर महसूस करेंगे, साथ ही यह आपके स्टाइल और लुक को भी निखारेगा।
    आपको यात्रा शुरू करने से पहले इसकी योजना बनाने और अपनी आवश्यकता के अनुसार कपड़े चुनने की आवश्यकता होती है। 
    आज हम आपके साथ कुछ ऐसे टिप्स को शेयर करने जा रहे हैं, जिससे आप गर्मियों में आरामदायक यात्रा के साथ ही साथ खुद को स्टाइलिश और कूल लुक दे सकते हैं।

    Summer Travel fashion Outfit for Men: लिनन की शर्ट या टी शर्ट (Linen Shirt and T-shirt) 

    गर्मी के मौसम में लिनन शर्ट या टी-शर्ट आपके सफर को काफी आरामदायक बना सकती है। खासकर अगर आप गर्म मौसम वाली जगह पर जा रहे हैं, तो ये हल्के कपड़े की शर्ट आपको रिलैक्स देगी।

    Summer Travel fashion Outfit for Men: कार्गो पैंट

    अगर आप गर्मी के मौसम में जींस कैरी करने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें, कि ये आपका गलत फैसला साबित हो सकता है। जींस भारी होती है और गर्म मौसम में इसे पहनना मुश्किल भीं होता है। इसके बजाय, कार्गो पैंट ले जाएं जो आपको कूल लुक देगा और फील्ड ट्रिप के दौरान आपको आराम भी मिलेगी।

    Summer Travel fashion Outfit for Men: समर बैग (डफल बैग)

    भारी बैग की जगह डफल बैग ले जाना बहुत ही मददगार हो सकता है। यह न केवल आपके कंधों पर भार कम करेगा, बल्कि आपके सामान को सुरक्षित रखने में भी आपकी काफी मदद करेगा।

    Summer Travel fashion Outfit for Men: हैट या कैप

    खुद को धूप से बचाने के लिए आप हैट या कैप का प्रयोग भी कर सकते हैं। इससे आपको कूल लुक भी मिलेगा और ये आपके सिर को ठंडा रखेंगी और धूप से होने वाली परेशानी से बचाने में भी मदद करेंगी।

    Summer Travel fashion Outfit for Men: आरामदायक जूते

    अगर आप गर्मियों में हैवी शूज कैरी करते हैं, तो आपको काफी दिक्कत भी महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान कैनवास, फ्लोटर्स या लोफर्स चुनना काफी बेहतर निर्णय साबित होता है। 
    ये पहनने में आरामदायक हैं और गर्मियों में एकदम सही भी दिखते हैं। यदि आपके पास दोनों में से कोई भी विकल्प नहीं है, तो आप स्पोर्ट्स शूज भी कैरी कर सकते हैं।

    Summer Travel fashion Outfit for Men: सनग्लासेज

    गर्मियों में बिना सनग्लासेज के आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कभी-कभी सूरज की रोशनी इतनी तेज होती है, कि आपके लिए आंखें खोलना काफी मुश्किल होता है।