Category: health
-
धन और मन यदि साफ नहीं तो जीवन रहेगा कष्टदायक
आध्यात्मिक- लोग कहते हैं कि यदि उनके पास धन आ गया तो वह जीवन मे सबकुछ हासिल कर सकते हैं। कई लोग धन को सबसे ऊपर रखते हैं। वहीं कई लोग मानते हैं कि यदि आपके पास धन है। तो आप अपने जीवन मे कुछ भी आसानी से हासिल कर सकते हैं।लेकिन आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन और मन अगर व्यक्ति का साफ नहीं होता है। तो व्यक्ति अपने जीवन मे कुछ भी नहीं हासिल कर सकता है। यदि व्यक्ति गलत तरीके से धन कमाता है और लोगों का अहित करके स्वयं का हित साधता है। तो वह अपने जीवन में खुश नहीं रह सकता।क्योंकि यदि धन और मन साफ नहीं होते हैं। इसमें आपके संघर्ष का पसीना नहीं लगा होता है। तो यह कभी भी आपके जीवन को आनंदित नहीं करते। आनंदित रहने के लिए व्यक्ति को अपना मन सकारात्मक कार्यो में लगाना चाहिए और धन अपने संघर्ष के बलबूते पर कमाना चाहिए। -
कैल्शियम नहीं इस चीज की कमी से होते हैं नाखून सफेद
लाइफस्टाइल– हमने अक्सर देखा होगा कि किसी किसी के नाखून पर सफेद दाग होते हैं। हमें लगता है यह ऐसे ही नेचुरल है। लेकिन वास्तव में यह दाग इशारा करते हैं कि हमारे शरीर मे एक विशेष चीज की कमी हो गई है और हमें अभी सतर्क हो जाना चाहिए। नहीं तो इसका दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है।कई लोग यह भी कहते हैं कि नाखून पर सफेद दाग कैल्शियम की कमी के कारण पड़ते हैं। लेकिन वास्तव में यह सच नहीं है। क्योंकि नाखून पर सफेद दाग जिंक की कमी से पड़ते हैं।जानकारों का कहना है कि जिंक हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। यदि यह हमारे शरीर मे कम हो जाता है तो हमें समस्याओं से जूझना पड़ता है। क्योंकि यह हमारे फेफड़ों, हड्डियों और ह्रदय के लिये काफी उपयोगी है। वहीं यदि हमारे शरीर मे जिंक की कमी होती है तो यह हमारे अंगों को प्रभावित करने लगता है।विशेषज्ञ का कहना है कि आयरन के बाद जिंक दूसरा हमारे शरीर के लिए सबसे उपयोगी तत्व है। यह प्रोटीन उत्पादन, कोशिका वृद्धि और उसके विभाजन, डीएनए संश्लेषण, प्रतिरक्षा तंत्र के प्रबंधन और एंजाइम प्रतिक्रियाओं के लिए आवश्यक माना जाता है।वहीं अगर आप जिंक से भरपूर आहार खाते हैं तो आपको स्वस्थ से सम्बंधित जो भी समस्या होती है। उससे राहत मिलती है। केकड़ा, झींगा सीप जैसे सीफूड, मांस और पॉल्ट्री फूड जिंक के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा आप मशरूम, पालक, ब्रोकली, लहसुन, केला, पीनट, कद्दू, साबुत अनाज खाते हैं तो भी आपको जिंक की कमी नहीं होगी। -
जानें दूध के सेवन से कैसे घटेगा वजन
लाइफस्टाइल- दूध को सम्पूर्ण आहार की श्रेणी में रखा गया है। कहते हैं कि यदि आप रोजाना दूध का सेवन करते हैं तो आपके शरीर मे पौष्टिक तत्व की कमीं नहीं होती है और आप सदैव स्वस्थ रहते हैं। वहीं लोग अब दूध में कई अलग अलग तरह की चीजें मिलाकर पीते हैं।किसी को दूध चॉकलेट वाला पसन्द है। तो कोई केसर वाला दूध पीता है। कोई दूध में काजू बादाम मिलाकर पीता है। तो कोई सादा और गर्म दूध पीता है। लेकिन क्या आपको पता पता है कि अगर आप दूध में कुछ विशेष चीजें मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका वजन भी कम होता है।जानें दूध में क्या मिलाकर पीने से होगा वजन कम-
दूध प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन, खनिज, वसा, ऊर्जा, विटामिन ए, डी, के और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं अगर आप दूध में लौंग मिलाकर पीते हैं तो यह आपके वजन को घटाने में मददगार साबित होता है।क्योंकि लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और कॉपर होता है। यह दोनो ही स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।वहीं अगर आप लौंग और दूध का सेवन रोजाना करते हैं। तो इसका असर आपको एक सफ्ताह में दिखाई देने लगेगा और आपका वजन तेजी से घटेगा। इसके साथ ही आप स्वस्थ भी रहेंगे और आपको बीमारियों से निजात मिलेगा। -
क्या पुरूषों को नहीं आता है रोना, क्या पुरुष होते हैं भावनाहीन
रिलेशनशिप– हमने सुना है कि लड़कियां भावनात्मक होती है और लड़के मजबूत। लड़के जल्दी रोते नहीं हैं। उन्हें रोने का हक नहीं है। वह फौलादी होते हैं। उन्हें सभी का दर्द बांटना होता है लेकिन स्वयं का दुख वह जाहिर नहीं कर।सकते।लेकिन ऐसा क्यों है क्या आपने कभी सोचा है। क्या सच मे लड़के फौलादी होते हैं। क्या सच मे लड़कों को दुख नहीं होता है। क्या लड़को के मन मे भावनाएं नहीं होती हैं। आज हम इन्हीं सवालों के जवाब देते हैं।जब लड़को की बात आती है। तो उन्हें बचपन से यह सिखाया जाता है कि वह रो नहीं सकते। क्योंकि लड़के रोते नहीं हैं। उनके मन मे सामाज द्वारा यह धारणा बिठा दी जाती है कि यदि वह रोए तो उनकी तुलना लड़कियों से की जाएगी और लड़के दबाव में आकर अपने भाव छुपाने लगते हैं।उनपर यह प्रेशर बनाया जाता है कि वह अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकते और उन्हें रोने के लिए नहीं बनाया गया। लेकिन वास्तव में लड़के भावनात्मक होते हैं। उनके मन मे करूणा, प्रेम, सुख, दुख व्यक्त करने का भाव होता है। लड़के भी टूट जाते हैं। लेकिन दवाब की वजह से वह सबके सामने अपना दुख जाहिर नहीं कर सकते हैं।क्योंकि समाज मे उनसे यह हक छीन लिया है कि वह प्रखर होकर अपने भाव व्यक्त कर सकें। वास्तविकता यही है कि पुरुष के मन मे कई भाव होते हैं और उसकी भावनाएं स्त्री से भिन्न नहीं होती। लेकिन उसे अपनी भावनाएं व्यक्त करने का हक समाज ने नहीं दिया होता है और पुरुष अंदर ही अंदर घुटन महसूस करता रहता है। -
Basant Panchami:- इस अंदाज में भेजें बसंत पंचमी के शुभकामना संदेश
Basant Panchami 2023:- बसंत पंचमी का पर्व इस साल 26 जनवरी के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन लोग माता सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं। कई लोग बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जानते हैं। यह त्यौहार ज्ञान, बुद्धि, बल और सुख-समृद्धि का प्रतीक है।वहीं अगर आप अपने अपनों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह हिंदी के सन्देश आपके लिए काफी मतलब के होंगे… क्योंकि आज हम आपको हिंदी के बेहतरीन सन्देश बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने परिजनों को भेज सकते हैं।बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के शुभकामना संदेश-
बसंत का त्यौहार आयाखुशियों की सौगात लायाआप सभी परिजनों को खुशियों के पर्व बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।ज्ञान की देवी माता सरस्वती की कृपा सदैव आपपर बनी रहे एवं आपके घर मे सुख समृद्धि का वास हो। सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं।माता का आशीर्वाद मिलेज्ञान को विस्तारखुशियों से भर जाएआपका घर परिवारबसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की अनेकानेक बधाई एवं शुभकामनाएं।ज्ञान मिले अपारघर मे हो सुख समृद्धि का वासहर ओर से बरसे माता की कृपाखुशियां से भर दे जीवनबसंत पंचमी का त्यौहारसभी प्रियजनों को बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की अशेष बधाई एवं शुभकामनाएं। माता सरस्वती की कृपा सदैव बनी रहे और आपके ज्ञान में दिनप्रतिदिन वृद्वि हो। -
इलायची के इस्तमाल से आपको मिलेंगे अनगिनत लाभ
डेस्क। Elaichi Upay 2023 : हमारे रसोईघर में कई सारी खाने की सामग्री रखी जाती हैं, जो खाने को बेहद स्वादिष्ट भी बना देती है। साथ ही क्या आप जानते हैं, जीवन को खुशहाल बनाने के लिए भी आप अपने रसोईघर की सामग्री का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।साथ ही अगर आपकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं है, जिससे आपको अपने जीवन में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में इलाइची के कुछ उपायों के बारे में बताएंगे। वहीं जिन उपायों को करने से आपके जीवन में आ रही सभी अड़चनें दूर हो जाएंगे आपके सारे काम इससे बनने भी लग जाएंगे।इलाइची के इन उपायों से सभी अड़चने भी दूर हो जाएंगी1.अगर आपके काम में अड़चने आ रही है, तो एक लोटा जल लें और उसमें दो इलाइची डालकर उस पानी को उबाल भी लें। साथ ही अब जब पानी उबलकर आधा हो जाए, तो इसे बाल्टी में डालकर उस पानी से स्नान भी करें, और स्नान करते समय ‘ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली’ मंत्र का जाप करें। इससे अगर आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होगी, तो वह दूर हो जाएगी और आपको हर क्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।2.अगर आप आर्थिक संकट से बहुत परेशान है, इसके अलावा अगर आपके हाथ में पैसे नहीं टिकते हैं, तो अपने पर्स में 5 हरी इलाइची को रखें। इससे आपके आय में बढ़ोतरी भी होगी आपके खर्चों में कमी आएगी और अगर आप किसी गरीब को एक सिक्का दान करते हैं तो साथ में इलाइची खिलाते हैं, तो इससे दरिद्रता भी दूर हो जाएगी।3.गुरुवार के दिन पांच छोटी इलाइची को अगर आप पीले कपड़े में बांधकर किसी गरीब को दान करते हैं तो इस उपाय को 5 गुरुवार तक आपको करना है, इससे आपको मनचाहा जीवनसाथी भी मिलेगा।4. वहीं अगर आप नौकरी या व्यपार में सफलता पाना चाहते हैं, तो एक हरे कपड़े में इलायची को बांधकर रात में तकिए के नीचे रख के सो जाएं सुबह उठकर किसी बाहरी व्यक्ति को खिला दें, इससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी।5.पीपल के पेड़ के नीचे पांच छोटी इलाइची रख दें घर आते समय पीछे मुड़कर न देखें इससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता जरूर मिलेगी। -
जानें क्या होते हैं वास्तविक प्रेम के संकेत
लाइफस्टाइल- आज के समय मे लोग एक दूसरे से जुड़ते हैं और उन्हें लगता है कि वह एक दूसरे के लिए ही बनें हैं। बड़ी आसानी से लोग जीवन पर्यंत का निर्णय ले लेते हैं। लेकिन कई बार उनके जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय उनके लिए समस्या बन जाते हैं। क्योंकि उनका यह जुड़ाव प्रेम होता ही नहीं है लेकिन वह लोग लगाव को प्रेम समझ कर अपने जीवन को दुख की खाई में धकेल देते हैं।लेकिन आज हम आपको प्रेम के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं। जिसके माध्यम से आप यह समझ सकती हैं कि आपका पार्टनर आपसे प्रेम करता है या आपका रिश्ता बनावटी है।जानें वास्तविक प्रेम के संकेत-समर्पित-
अगर कोई व्यक्ति आपसे वास्तविक प्रेम करता है तो वह आपसे कोई अभिलाषा नहीं रखता है। ऐसे लोग सिर्फ आपके प्रति समर्पित रहते हैं। उनके पास हो होता है वह उसमे खुश रहते हैं और बात बात पर आपसे सवाल नहीं करते।सत्य-
जब कोई व्यक्ति आपसे सच्चा प्रेम करता है। तो वह आपके साथ कोई भी रिश्ता झूठ के बलबूते पर नहीं बनाता है। क्योंकि इन्हें सत्य पर विश्वास होता है और सत्य के माध्यम से यह अपने प्रेम की नींव रखते हैं और जीवन पर्यंत का रिश्ता बनाते हैं।संदेह मुक्त-
अगर व्यक्ति आपसे वास्तव में प्रेम करता है तो वह आपपर संदेह नहीं करेगा और न ही उसे आपसे किसी बात के स्पस्टीकरण की अभिलाषा होगी। उसकी नजर में आप उसके विश्वसनीय होंगे और आपकी कही बात ही उसके लिए सत्य होगी।शारिरिक सम्बंध-
जब व्यक्ति आपसे सच्चा प्रेम करता है तो वह कभी भी आपसे शारिरिक सम्बंध बनाने की इच्छा नहीं रखता है और न ही वह किसी भी चीज के लिए आपपर दवाब बनाता है। -
ये तीन बातें जो महिलाएं किसी को नहीं बताती हैं
आचार्य चाणक्य:- वैसे तो महिलाओं के पेट मे कोई बात नहीं रुकती। वह अपने मन की बात किसी न किसी को जरूर बताती हैं। वहीं यदि व्यक्ति उनका प्रिय है तो वह अपने जीवन के हर राज उनके सामने खोल कर रख देती हैं।वहीं आचार्य चाणक्य का कहना है कि महिलाओं के कुछ राज ऐसे भी हैं जिनके बारे में किसी को बोध नहीं होता है और महिलाएं अपने मन की कुछ विशेष बातें होती हैं जो किसी के भी साथ साझा नहीं करती हैं।आचार्य चाणक्य का कहना है कि महिलाएं किसी भी व्यक्ति को अपना इतिहास नहीं बताती हैं। आप उनके कितने भी विश्वसनीय क्यों न बन जाएं लेकिन वह अपने मन की बात अपने भीतर ही रखती हैं और आपसे उसे नहीं साझा कर सकती। आप कभी पूर्ण रूप से यह नहीं समझ सकते हैं कि आपकी महिला मित्र का अतीत क्या है।आचार्य चाणक्य के मुताबिक महिलाएं कभी भी अपने परिवार की बुरी बातें अपने साथी को नहीं बताती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बातें उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान आपकी नजरों में कम करेगा।इसके साथ ही महिलाएं बचत करने में अब्वल होती हैं। यह कभी भी किसी को यह नहीं बताती हैं कि वह कितनी बचत कर रही है और उनके पास कितना धन है। -
शोधकर्ताओं ने मूत्र के माध्यम से ब्रेन ट्यूमर का पता लगाने वाला उपकरण बनाया
News:- जापान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने मूत्र में महत्वपूर्ण प्रोटीन की पहचान करने वाला नया उपकरण बनाया है, जिससे यह पता चल जाएगा की मरीज को ब्रेन ट्यूमर है या नहीं है। टोक्यो विश्वविद्यालय के सहयोग से एसोसिएट प्रोफेसर ताकाओ यासुई और जापान स्थित नागोया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर योशिनोबू बाबा के नेतृत्व में एक शोध समूह ने नैनोवायर का उपयोग करके ब्रेन ट्यूमर ईवी के लिए नया विश्लेषण मंच विकसित किया है।उन्होंने ब्रेन ट्यूमर के रोगियों के मूत्र के नमूनों में सीडी31 और सीडी63 के रूप में ज्ञात दो प्रकार के बाह्य पुटिका (ईवी) झिल्ली प्रोटीन की पहचान करने के लिए इस उपकरण का उपयोग किया। लक्षण विकसित होने से पहले डॉक्टर ट्यूमर के रोगियों की पहचान करने में सक्षम हो सकते हैं, यदि वह इन टेल-टाली प्रोटीन की तलाश करते हैं।
किसी व्यक्ति के मूत्र में ट्यूमर से संबंधित बाह्य पुटिकाओं (ईवीएस) की उपस्थिति एक संभावित संकेत है कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ईवीएस नैनोपार्टिकल्स हैं जो सेल-टू-सेल संचार सहित विभिन्न प्रकार के कार्य करते हैं। यासुई ने कहा, वर्तमान में, ईवी आइसोलेशन और डिटेक्शन मेथड्स को अलग करने और फिर ईवी का पता लगाने के लिए दो से अधिक उपकरणों और एक परख की आवश्यकता होती है।
इसके अलावा, शोधकर्ताओं का मानना है कि मूत्र में मौजूद प्रमुख झिल्ली प्रोटीन का उपयोग मस्तिष्क कैंसर का पता लगाने के लिए किया जा सकता है, इनवेसिव परीक्षणों की आवश्यकता को समाप्त कर सकता है और सर्जरी के लिए पर्याप्त जल्दी ट्यूमर का पता लगाने की संभावना को बढ़ा सकता है। यासुई ने कहा- शरीर के कई तरल पदार्थों का उपयोग करके तरल बायोप्सी की जा सकती है, लेकिन रक्त परीक्षण खतरनाक होते हैं। मूत्र परीक्षण एक प्रभावी, सरल और गैर-इनवेसिव विधि है।
-
क्यों नहीं व्यक्ति रह पाता है एकाग्र
ज्ञान:- कई बार हम लाख कोशिश करते हैं लेकिन हमारा ध्यान हमारे लक्ष्य पर केंद्रित नहीं रह पाता है। हम बार बार परेशान हो जाते हैं। लेकिन हम यह नहीं समझ पाते हैं कि आखिर हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है।लेकिन अगर आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में असफल हो रहे हैं। तो इसके कुछ अमुख कारण हैं। क्योंकि कोई भी काम इस संसार मे बिना कारण के नहीं होता है। व्यक्ति के जीवन की प्रत्येक गतिविधि किसी न किसी कारण से जुड़ी होती है।वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि व्यक्ति किस कारण के चलते अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित नहीं कर पाता है और उसे समस्याओं से जूझना पड़ता है। जानकारों का कहना है कि व्यक्ति जब अपने लक्ष्य पर केंद्रित नहीं हो पाता है तो इसका एक मात्र कारण व्यक्ति में एकाग्रता की कमी होना है।जो व्यक्ति एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को साधता है उसे जीवन मे सफलता मिलती है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि हम एकाग्र क्यों नहीं रह पाते हैं। एकाग्र न रहने का मूल कारण लक्ष्य निर्धारित न होना।लक्ष्य निर्धारित न होना-
ज्ञानी पुरूषों का कहना है कि जिन लोगों को यह नहीं पता होता है कि जीवन मे। उन्हें क्या हासिल करना है और किस दिशा में आगे बढ़ना है। वह कभी भी एकाग्र नहीं रह पाते हैं। क्योंकि ऐसे लोग हर दिशा में भटकते रहते हैं और लगातार अपने लक्ष्य को बदलते रहते हैं। जिस कारण यह कभी एकाग्र नहीं हो पाते हैं और इन्हें कभी भी अपना लक्ष्य हासिल नहीं होता है।