Category: health
-
जाने कब मिला कोरोना का पहला मरीज और अब तक संक्रमण से कितनों की गई जान
Health – कोविड ने पूरे देश मे अपना तांडव मचाया और इसके चलते देश के लाखों लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन अब स्थिति स्थिर है। लेकिन क्या आपको पता है आज ही के दिन यानी 1 दिसम्बर को दुनिया का पहला कोविड केस सामने आया था।साल 2019 में 1 दिसम्बर को चीन के एक व्यक्ति में पहला कोविड का केस देखा गया। वही चीन में कोरोना वायरस की पुष्टि नवम्बर में कर दी गई थी। कोविड का केस जैसे ही सामने आया लोगों की टेंशन बढ़ गई। क्योंकि यह उस समय एक ऐसा वायरस था जिसका इलाज दुनिया मे नही था।एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कोरोना ने दुनिया के करीब 66 लोगों की जान ली है। वही अब तक 55 लाख लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण देंखने को मिला है।जानकारी के लिए बता दें कोरोना का विस्फोट चीन के वुहान शहर से देखने को मिला था। यही कोविड का पहला केस आया और अचानक से कोरोना ने अपने पैर चीन के साथ साथ वैश्विक स्तर पर पसारने शुरू कर दिए थे।दिसम्बर चीन के लिए सबसे बुरा महीना बन गया। कोरोना के मरीजों का आकड़ा बढ़ने लगा और 1 जनवरी को कोरोना के संक्रमण से दुनिया की पहली मौत हो गई। मौत 61 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई थी। वही 13 जनवरी ऐसा दिन था जब कोविड का केस चीन के बाहर देंखने को मिला। -
अगर आंखे हो जाती है लाल तो हो जाएं सावधान
हेल्थ– बदलते वक्त के साथ हम अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी लापरवाह हो गए हैं। कई बार हम देर रात तक जागते जिसके चलते हमारी आंखों में दर्द होने लगता है ओर आंखे लाल हो जाती है। वैसे तो यह नींद पूरी न होने के कारण होता है। लेकिन कई दफा ऐसा संक्रमण में कारण भी हो सकता है। आंखों के लाल होने को लेकर जानकारों की क्या है राय आइये जानते हैं।जाने क्या कहते हैं विशेषज्ञ –
विशेषज्ञ का कहना है कि आंखों का लाल होना संक्रमण का संकेत है। कई लोग इसपर ध्यान देते हैं। वही कई लोग ऐसे होते हैं जो इसे नजरअंदाज करते हैं। लेकिन सभी को आंखों के लाल होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। क्योंकि यह सिर्फ संक्रमण का नहीं। अपितु कई बड़ी बीमारियों का भी संकेत देता है।कोरोना-
वैसे तो हम सब जानते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जो सींधे हमारे ह्रदय और फेफड़ों को प्रभावित करती है। लेकिन कई बार इसका प्रभाव हमारी आंखों पर दिखाई देता है। आंखों का लाल होना कोरोना का संकेत हो सकता है।ब्यूटी प्रोडक्ट्स-
अगर आप बार बार ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। उसका प्रभाव आपकी आंखों पर पड़ता है। इसके साइड इफेक्ट से आपकी आंख की रोशनी कमजोर होती है और आपको कम दिखाई देने लगता है।एलर्जी-
कई बार हमे फीवर आता है तो हमारी आंखे लाल हो जाती है। यह एक तरह की एलर्जी होती है। लेकिन इसके प्रभाव से बचाव हेतु उपाय जरूर करने चाहिए। क्योंकि इसके प्रभाव से आंखों की रोशनी कमजोर होती है। -
अगर पार्टनर करता है इग्नोर तो अपनाएं यह उपाय
लाइफस्टाइल– रिश्ता कोई भी हो उसमे रूठना मनाना तो चलता ही रहता है। वही अगर आप किसी के साथ शादी के बंधन में बंध जाते हैं। तो आपके पार्टनर के साथ आपका झगड़ा कुछ समय का ही होता है। वही कई बार परिस्थिति ऐसी हो जाती है कि रिश्ते में दरार आने लगती है और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है।ऐसा सामान्य तौर पर तब होता है। जब आपका पार्टनर आपको इग्नोर करता है और आपके साथ ज्यादा टाइम एक्सपेंड नही करता है। वही आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनका उपयोग करके आप अपने रिश्ते को नया जीवन दे सकती है और उसमें पहले जैसी जान भी डाल सकती है।जाने कैसे अपने पार्टनर की इग्नोरेंस को करें गायब-
बातचीत-
अपने पार्टनर के साथ ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करें और अपने कामो में व्यस्त रहने की जगह अपने पार्टनर के साथ बैठें और उससे बातचीत करें। जब आप अपने पार्टनर के साथ बैठते हैं और उससे बातचीत करते हैं। तो आपके रिश्ते में न सिर्फ मिठास रहती है बल्कि आपके पार्टनर को यह विश्वास रहता है। कि कोई है उसके पास ऐसा जो उसकी समस्याओं को दूर कर सकता है।जरूरत-
अपने रिश्ते को जीवंत रखने के लिये आपको अपने पार्टनर की जरूरतों को समझना चाहिए और उन्हें नजरअंदाज करने की जगह पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। जब आप अपने पार्टनर की ज़रूरतों को पूरा करते हैं तो इससे आपके रिश्ते को मज़बूती मिलती है और आपके रिश्ते में एक दूसरे के प्रति जीवन भर समर्पण का भाव रहता है।तर्क करने से बचें-
कई बार आपका पार्टनर आपसे इसलिए भी दूरी बना लेते हैं। क्योंकि आप तर्क बहुत ज्यादा करते हैं। आपको अपने पार्टनर से तर्क करने से बचना चाहिए और अगर आप दोनो के मध्य तनाव है तो उसे प्रेम से सुलझा लेना चाहिए। क्योंकि तर्क बात को बिगाड़ता है ओर रिश्ते में खटास लाता है। -
सर्दियों में आपको राहत देगा ये गुड़ का पराठा, जानिए बनाने की विधि
डेस्क। सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में आप जितना खाते है वो सब आपकों पच भी जाता है। ऐसे में आप सर्दियों में गुड़ भी को काफी पसंद करते होंगे। लेकिन आपने आज तक कभी गुड़ के परांठे शायद नहीं खाएं होंगे।तो आज हम आपकों बताने जा रहे है गुड़ के परांठे बनाने की विधि।होनी चाहिए ये सामग्रीगेंहू का आटा 3 कप
गुड़ 150 ग्राम
तिल 4 चम्मच
बेसन 50 ग्राम
तेल आवश्यकता अनुसारजानिए बनाने की विधिसबसे पहले आपकों तिल लेने है और उनकी सिकाई करनी है। इसके बाद आप इनकों दरदरा पीस लीजिए।अब इसके बाद बेसन को भी भून ले। इसके बाद गुड़ को कूटकर इसके छोटे छोटे टुकड़े कर लें। अब एक कढ़ाही में भुना बेसन, तिल और कुटा हुआ गुड़ डाल दीजिए। वहीं तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करके मिश्रण भी तैयार कर लें। वहीं अब इसके बाद आटा लेकर उसे गूंथ ले और इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बना कर तैयार कर लें और इसके ऊपर गुड़ के मिश्रण को रखकर इसे बेल दें। अब गर्म तवे पर हल्की आंच पर इसे सेकें। अब आपका परांठा तैयार है। -
भारत मे गर्मी मचाएगी तबाही- रिपोर्ट
देश- भारत में पिछले कुछ दशकों में हजारों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लू का प्रकोप चिंताजनक गति से बढ़ रहा है और देश जल्द ऐसी भीषण गर्म हवाओं का सामना करने वाला दुनिया का पहला देश होगा जो इनसान की बर्दाश्त की सीमा से बाहर होगी. एक नयी रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है।विश्व बैंक की भारत में शीतलन क्षेत्र में जलवायु निवेश के अवसर शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि देश अपेक्षाकृत ज्यादा गर्मी का सामना कर रहा है, जो जल्द शुरू हो जाती हैं और कहीं ज्यादा समय तक टिकती है.अप्रैल में समय से पहले आई लू
रिपोर्ट में कहा गया है, अप्रैल 2022 में भारत समय से पहले लू की चपेट में आ गया था, जिससे आम जनजीवन ठहर-सा गया था और राजधानी नयी दिल्ली में तो तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. मार्च का महीना तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि का गवाह बना था और यह इतिहास का सबसे गर्म मार्च महीना बनकर उभरा था।यह रिपोर्ट तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार के साथ साझेदारी में विश्व बैंक द्वारा आयोजित दो दिवसीय भारत जलवायु और विकास साझेदारों की बैठक में जारी की जाएगी. रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि भारत में जल्द लू की तीव्रता उस सीमा को पार कर जाएगी, जो इनसान के बर्दाश्त करने के योग्य है. इसमें कहा गया है, अगस्त 2021 में जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) की छठी आकलन रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि भारतीय उपमहाद्वीप में आने वाले दशक में भीषण लू चलने के अधिक मामले सामने आएंगे.25 गुना अधिक समय तक चलने लू की आशंकारिपोर्ट के मुताबिक, जी20 क्लाइमेट रिस्क एटलस ने भी 2021 में आगाह किया था कि यदि कार्बन उत्सर्जन का स्तर अधिक बना रहता है तो पूरे भारत में 2036 से 2065 के बीच लू 25 गुना अधिक समय तक चलने की आशंका है. यह आकलन आईपीसीसी के सबसे खराब उत्सर्जन परिदृश्य के मद्देनजर किया गया था.रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि भारत में बढ़ती गर्मी आर्थिक उत्पादकता में कमी ला सकती है. इसमें कहा गया है, भारत का 75 फीसदी कार्यबल यानी लगभग 38 करोड़ लोग, ऐसे क्षेत्रों में काम करते हैं, जिनमें उन्हें गर्म वातावरण में रहना पड़ता है. कई बार उन्हें जीवन के लिए संभावित रूप से खतरनाक तापमान में काम करना पड़ता है. …2030 तक गर्मी के तनाव से संबंधित उत्पादकता में गिरावट के कारण वैश्विक स्तर पर जो आठ करोड़ नौकरियां जाने का अनुमान जताया गया है, उनमें से 3.4 करोड़ नौकरयां भारत में जाएंगी.रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण एशियाई देशों में भारी श्रम पर गर्मी का सबसे ज्यादा असर भारत में देखा गया है, जहां सालभर में 101 अरब घंटे गर्मी के कारण बर्बाद होते हैं. वैश्विक प्रबंधन सलाहकार फर्म मैकिन्से एंड कंपनी द्वारा किए गए विश्लेषण से पता चलता है कि बढ़ती गर्मी और उमस से होने वाला श्रम का नुकसान इस दशक के अंत तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.5 प्रतिशत यानी लगभग 150-250 अरब अमेरिकी डॉलर खतरे में होगा. कंपनी ने कहा कि भारत की दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा एक विश्वसनीय कोल्ड चेन शृंखला पर निर्भर करेगी.नोट- यह खबर टीवी9 भारतवर्ष से ली गई है। टीम द्वारा इसमे कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-
रिश्ते में दरार डाल देती हैं आपकी यह तीन आदतें
लाइफस्टाइल– जब आप किसी के साथ कोई रिश्ता बनाते हैं। तो आपको सिर्फ अपने बारे में नहीं उसके बारे में भी सोचना चाहिए। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कई बार आपका अच्छा खासा रिश्ता खराब हो जाता है। वही आपका पार्टनर आपसे खिन्न रहने लगता है।लेकिन क्या आपको यह पता है कि आपकी कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं। जो आपके रिश्ते को पूरा बर्बाद कर देती हैं और आपका और आपके पार्टनर का बात बात पर झगड़ा शुरू हो जाता है। अगर नहीं तो आइये जानते हैं वह कौन सी आदतें हैं जो आपके और आपके पार्टनर के मध्य अनबन का कारण बन जाती हैं….बदलें कूल बनने की परिभाषा-
आज समय काफी बदल गया है। अब लोग कूल बनने के लिए अच्छा व्यवहार नहीं दिखाते बल्कि शराब पीते हैं और सिगरेट पीते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी यह आदते उन्हें कूल बनाती है ओर सोसाइटी में उनका स्टेटस बनाता है। लेकिन आपकी इन आदतों को पार्टनर बिल्कुल नहीं पसन्द करते। क्योंकि हर पार्टनर अपने साथी को एक साधारण ओर हेल्थी लाइफ जीते हुए देखना चाहता है।व्यवहार-
आप कभी भी अपना व्यवहार दोहरा न रखें। क्योंकि दोहरे चरित्र का व्यक्ति किसी को नहीं पसन्द आता है। वहीं अगर आप दोहरे चरित्र के साथ अपने पार्टनर का दिल जीतने का प्रयास करते हैं तो यह आपके रिश्ते को खराब करता है और आप दोनो के मध्य मतभेद आरम्भ हो जाता है।गलतियों पर बहस-
कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनी गलती नहीं मानते हैं और अपने पार्टनर की गलतियां निकालते रहते हैं। आपको अपने पार्टनर की बात बात पर गलतियां नहीं निकालनी चाहिए ओर उसे लेकर बहस नहीं करनी चाहिए। इससे आपका रिश्ता खराब होता है और आपका पार्टनर आपके साथ रहना नहीं पसन्द करता है। -
अब नसबंदी या कंडोम से नहीं बल्कि जेल से रुकेगी प्रेग्नेंसी
रोचक- बर्थ कंट्रोल के लिए आज तक आपने सुना होगा लोग या तो कंडोम का उपयोग करते है या फिर नसबंदी का सहारा लेते हैं। लेकिन स्वीडन के वैज्ञानिक ने केकड़े से एक ऐसा जेल बनाया है जो की बर्थ कंट्रोल के लिए उपयोगी साबित होगा।स्वीडन के वैज्ञानिक ने दावा किया है कि यह जेल 98 फीसदी प्रेगनेंसी रोकने में मददगार साबित होगा। इनके मुताबिक यह जेल कीटोसंस नाम के केमिकल से तैयार किया गया है। यह केकड़े के कंकाल में पाया जाता है। यह एक ऐसा जेल है जो की व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं देता है।वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जेल वेजाइना पर लगाया जाता है। इसमें मौजूद केमिकल के कारण शुक्राणुओं को सर्विक्स में एंट्री करना मुश्किल हो जाता है। इसका असर कई घण्टो तक रहता है। वहीं इसका परीक्षण भेड़ो पर किया गया है जो पूर्णतः सफल हुआ है।वैज्ञानिकों का कहना है, नया जेल महिला के सर्विकल म्यूकस में ऐसा बदलाव लाता जो स्पर्म को रोकने में सफल साबित होता है। यह प्रेग्नेंसी रोकने में काफी मददगार है। -
जानिए कैसे पाएं निखरी बेदाग त्वचा
डेस्क। How To Remove Pigmentation From Face: वैसे तो स्किन की प्रॉब्लम्स से काफी लोग परेशान रहते हैं, क्योंकि यह आपकी फेस की ब्यूटी पर काफी बुरा असर डालती है वहीं इसके लिए एजिंग, हार्मोंस, जेनेटिक रीजन, स्किन डैमेज और कई अन्य कारण भी जिम्मेदार होते हैं।इसके साथ ही कई लोग पिगमेंटेशन को हटाने के लिए महंगे केमेकिल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं पर इससे फायदे की जगह उनको नुकसान भी होता है। वहीं अगर आप भी ऐसी परेशानियों से जूझ रहे हैं तों इससे निजात पाने के लिए आप एक खास तरह के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और इस ऑयल की मदद से कई तरह के दाग धब्बे गायब भी हो जाते हैं।इस तेल की मदद से दूर हो जाएंगी झाइयांहम बात कर रहे हैं बादाम के तेल (Almond Oil) की जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद भी माना जाता है, वहीं इसका इस्तेमाल बालों से लेकर त्वचा के लिए होगा। इसे कुकिंग ऑयल के तौर पर भी यूज करा जाता है और बादाम के तेल के तेल के साख विटामिन ई (Vitamin E) की कैप्सूल की भी मदद लें क्योंकि ये वो न्यूट्रिएंट है जो झाइयों के खिलाफ असरदार तरीके से काम करता है।इसके साथ ही आप एक कटोरी में बादाम का तेल लें और इसके साथ विटामिन ई की कैप्सूल भी मिक्स कर लें। वहीं इस मिक्चर को रात के वक्त सोने से पहले फेस पर अप्लाई कर लें और सुबह जागने के बाद चेहरे को धो लें वहीं हफ्ते में करीब 3 बार इस प्रॉसेस को अगर आप अपनाएंगे तो इसका इफेक्ट महीनेभर में आपकी स्किन पर नजर आ जाएगा।इन घरेलू नुस्खे को भी करें ट्राई1. बादाम के तेल (Almond Oil) के अलावा आप पिग्मेंटेशन को हटाने के लिए कुछ और तरीके भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके लिए आप आलू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते है साथ ही आप आलू के छिलके उतार दें और इस क्रश करके इसका रस निकाल लें और अब इस रस को रूई के गोलों की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने का इंतजार भी करें। आखिर में अपने फेस को साफ पानी से धो लें।2. खीरे का इस्तेमाल भी आप पिगमेंटेशन को हटाने के लिए काफी असरदार साबित हो सकते हैं। इसके लिए खीरे को स्लाइस करके इसे काट लें और चेहरे पर रख लें या फिर इसके रस को निकालकर फेस पर लगा लें और सूखने के बाद अपने चेहरे को धो भी लें।3. पानी की कमी से भी चेहरे पर कई झाइयां आ सकती हैं, इसलिए बॉडी को हमेशा हाइड्रेट रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीते रहें। हेल्थ एक्सपर्ट एक दिन में 8 ग्लास पानी पीने की सलाह भी देते हैं। -
इस दिन शरीर और बालों में मत लगाना तेल
डेस्क। Jyotish Shastra About Oil: बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए लोग सिर में अक्सर तेल की मालिश करते हैं। इससे एक ओर जहां थकावट दूर होती है। वहीं, मन भी काफी शांत रहता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में तेल लगाने को लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं।
इन नियमों का पालन न करने पर आपको कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं। वहीं ऐसे में जरूरी है कि तेल लगाने के नियमों का पालन किया जाए और ज्योतिष शास्त्र में तेल लगाने के लिए दिन भी निर्धारित किए गए हैं।मंगलवार
मंगलवार के दिन भी तेल नहीं लगाना चाहिए वहीं ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को तेल लगाने के हिसाब से अशुभ भी माना गया है। मंगलवार के दिन तेल लगाने से इंसान की आयु भी कम होती है और ऐसे में जरूरी है कि इस दिन तेल लगाने से बचे।
बृहस्पतिवार
बृहस्पतिवार का दिन तेल लगाने के हिसाब से काफी अच्छा बताया जाता है वहीं इस दिन बालों और शरीर में तेल लगाने से भी बचना चाहिए। साथ ही इस दिन तेल लगाने से धन की हानि होती है और आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है।
शुक्रवार
शुक्रवार का दिन भी शरीर और बालों में तेल लगाने के लिहाज से अच्छा नहीं बताया जाता है वहीं इस दिन न तेल लगाना चाहिए और न ही बाल धोने चाहिए क्योंकि इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन की हानि भी होती है।
रविवार
अक्सर आप तेल लगाने के लिए रविवार का दिन यूज करते हैं और इसके पीछे की वजह इस दिन छुट्टी का होना भी होता है पर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन सिर और शरीर में तेल बिलकुल नहीं लगाना चाहिए। साथ ही यह दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है और ऐसी मान्यता है कि इस दिन तेल लगाने से शरीर का ताप भी बढ़ता है।
-
इन सर्दियों में जरुर बनाए गर्मा गर्म टमाटर का शोरबा
डेस्क। सर्दियों (Winter) के दिनों में अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी हो जाता हैं। जहां इस दौरान गर्म खानपान का सेवन अच्छा रहता हैं। वहीं ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं टमाटर शोरबा बनाने की रेसिपी।गर्मागर्म टमाटर का शोरबा (Tomato Shorba) स्वाद और सेहत दोनों ने बहुत ही बेहतरीन होता हैं। वहीं जिन्हें भूख कम लगती हैं, वे खाने से पहले टमाटर का शोरबा (Tomato Shorba) भी ट्राई कर सकते हैं। साथ ही यह डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ ही भूख बढ़ाने का भी काम करता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।जानिए टमाटर का शोरबा (Tomato Shorba) बनाने की सामग्रीटमाटर – 3-4बेसन – 1 टी स्पूनजीरा – 1 टी स्पूनअदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पूनलाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पूनधनिया पाउडर – 1/2 टी स्पूनकाली मिर्च कुटी – 1/4 टी स्पूनहल्दी – 1/4 टी स्पूनलौंग – 2धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पूनतेजपत्ता – 2इलायची – 2तेल – 3 टी स्पूननमक – स्वादानुसारक्या है टमाटर का शोरबा (Tomato Shorba) बनाने की विधिटमाटर का शोरबा बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोएं और फिर उन्हें पोछकर उनके टुकड़े कर लें। अब एक कढ़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें। वहीं जब तेल गर्म हो जाए तो जीरा, लौगं, इलायची, तेजपत्ता और दालचीनी डालकर सभी मसालों को कुछ देर तक भून भी लें। इसके बाद अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें और इसे तब तक भूनना है जब तक इस पेस्ट की कच्ची सुगंध खत्म न हो जाए।अब इन मसालों में 1 चम्मच बेसन डालें और इसे तब तक रोस्ट करें जब तक कि बेसन का रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए फिर इसके बाद इसमें टमाटर और धनिया डालकर मिक्स कर लें। अब टमाटर को तब तक पकने दें जब तक कि ये नरम न हो जाएं और इसमें 3-4 मिनट का वक्त लग सकता है। साथ ही इस बीच इस मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और कुटी काली मिर्च डालकर इसे मिला भी दें। फिर स्वादानुसार इसमें नमक मिक्स कर दें।जब मसाले में से भीनी खुशबू आने लगे तो इसमें 2 कप पानी डाल दीजिए। अब कढ़ाही को ढककर शोरबा धीमी आंच पर लगभग आधा घंटे तक पकने दीजिए। वहीं इसे तब तक उबालना है जब तक कि टमाटर पूरी तरह से पक न जाएं साथ ही बीच-बीच में करछी से चलाते हुए टमाटर को पूरी तरह से मैश भी कर दें।वहीं तय समय के बाद गैस बंद कर पल्प और रस को अलग करने के लिए मिश्रण छलनी से छानें वहीं इसके बाद रस और पल्प अलग हो जाएगा। साथ ही अब पल्प को मिक्सर जार में डालकर ब्लेंड कर लें। जब चिकना पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे एक बार फिर छलनी से छाने और टमाटर के बीज को अलग कर दें। अब इस रस को भी पुराने रस के साथ मिक्स कर दीजिए।वहीं अब शोरबे को 2 मिनट तक और उबालें साथ ही स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर टमाटर का शोरबा बनकर तैयार हो चुका है और इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।