Category: health

  • जाने क्यों मनाया जाता है अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस

    जीवन शैली- समाज मे अब काफी परिवर्तन आया है। पुरूष और महिलाएं अब कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। वही हर साल पुरुषों की सकारात्मक छवि लोगो के मध्य दिखाने हेतु 19 नवंबर को पुरुष दिवस मनाया जाता है।
    पुरुष दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य जेंडर गैप को खत्म करना और समानता लाना है। वही पुरुषों के मुद्दों को समाज मे बीच रखना और उनके विषय मे लोगो के बीच जागरूकता फैलाना है। क्योंकि आज भी समाज मे पुरुष के मुद्दों पर बात नही होती और उन्हें अलग रूप में देखा जाता है।
    जानकारी के लिए बता दें थॉमस ओस्टर मिसौरी सेंटर फॉर मेन्स स्टडीज के एक निदेशक थे। उन्होंने 1990 के दशक में पुरुष दिवस मनाने की शुरुआत की थी। उस समय फरवरी के महीने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने के उद्देश्य से यू.एस., ऑस्ट्रेलिया और माल्टा के संगठनों को छोटे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
    ओस्टर ने दो वर्षों तक इन कार्यक्रमों की मेजबानी की, लेकिन वर्ष 1995 में बहुत कम संगठनों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप समारोह को बंद कर दिया गया.लेकिन 1999 में जेरोम टीलकसिंह के प्रयासों से इसे पुनः मनाया जाने लगा।
    भारत में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने की शुरुआत होते होते काफी साल लग गए और साल 2007 में हैदराबाद की लेखिका उमा चल्ला ने इसको शुरू किया. यानी सुनने में आश्चर्य लगे पर इंटरनेशनल मेन्स डे की शुरुआत ही महिलाओं ने की.

  • रूखेपन से मिलेगा छुटकारा अपनाएं यह सिम्पल टिप्स

    लाइफस्टाइल– सर्दियों का मौसम आ गया है। अब अगर इस समय लोग किसी चीज से सबसे अधिक परेशान हैं। तो वह है उनकी रूखी स्किन। अपनी स्किन को बेहतर बनाने के लिए लोग तरह तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। 
    लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप नहाने के पानी मे डालकर इस्तेमाल करते हैं तो आपको रूखी स्किन की समस्या से निजात मिल जाएगा। तो आइये जानते हैं…

    गुलाब जल:-

    अगर आप नहाने के पानी मे रोजाना गुलाब जल मिलाकर नहाते है। तो यह आपकी स्किन का रूखापन कम करने में मदद करेगा। साथ ही आपकी स्किन में ग्लो भी लाएगा। गुलाब जल को रोज फेस पर लगाने से स्किन में चमक भी आती है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

    एप्पल साइडर विनेगर:- 

    इसके रोजाना इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए। लेकिन अगर आप हफ्ते में एक दिन इसे पानी मे मिलाकर नहाते है। तो यह आपकी स्किन की गंदगी दूर करता है और इसे ग्लोइंग बनाता है। 

    दूध:- 

    दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है। लेकिन यह स्किन के लिये भी काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर आप हफ्ते में दो दिन नहाने के पानी मे दूध मिलाकर नहाने के बाद दूसरे साफ पानी से नहाते हैं। तो इससे अपनी स्किन का रूखा पन दूर होता है।

  • एक ही मच्छर दे रहा डेंगू और चिकनगुनिया का संक्रमण

    स्वास्थ्य:- देश इस समय डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप से काफी परेशान हैं। अस्पतालों में आय दिन मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वही अब डेंगू और चिकनगुनिया के संदर्भ में एक रिसर्च सामने आई है।
    मेडिकल डिपार्टमेंट की ओर से सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एडीज एजिप्टी नामक मच्छर एक ही साथ लोगों में डेंगू और चिकनगुनिया फैला रहा है।
    स्टडी में कहा गया है, एक ही मच्छर लोगो को दो बीमारियों की सांकल में जकड़ रहा है। यह बेहद खतरनाक है। लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर समय पर इलाज नहीं करवाया गया। तो इसके प्रकोप से मौत भी हो सकती है।

  • खसरा बना भारत के लिये खतरा

    हेल्थ:- देश इस समय बीमारियों की मार झेल रहा है। अभी तक लोग कोरोना, डेंगू, चिकनगुनिया के कहर से वापस नहीं निकल पाए हैं। कि अब खसरा देश के लिये एक नई मुसीबत बन गया है।
    इसका अभी सबसे अधिक प्रभाव दिल्ली में देखने को मिल रहा है। अलग अलग सरकारी अस्पतालों से रोजाना खसरा के मरीज सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है इसके बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। लेकिन कोविड के कारण देश के करोड़ों बच्चों को खसरा का टीका नहीं लग पाया था। उसी का यह परिणाम है कि बच्चे खसरा से पीड़ित हैं।
    विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल द्वारा जारी आकड़ो के मुताबिक, भारत में दुनिया में दूसरे स्थान पर है जहां 2021 में 2.5 करोड़ बच्चों की खसरा का पहला टीका नहीं लगा. नाइजीरिया पहले स्थान पर है. यहां सबसे अधिक 3.1 करोड़ बच्चों को खसरा टीका नहीं लगा।
    डॉक्टरों का कहना है कि खसरा इस समय खतरा बन चुका है। इसका ज्यादा प्रभाव बच्चों पर देखने को मिलता है। लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि यह वायरल संक्रमण है। इसके प्रभाव से लोग काफी परेशान हैं।

  • हेयरफॉल से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें यह चीजें

    हेल्थ– आज हम अपने खाने पीने पर कुछ खास ध्यान नहीं देते हैं। इसके कारण सबसे ज्यादा अगर कुछ प्रभावित होता है तो वह है हमारा स्वास्थ्य। वही आजकल हमने देखा है हर कोई अपने बालों की ग्रोथ को लेकर परेशान हैं। 
    वही आज हम आपको आपकी डाइट में शामिल करने के लिए कुछ ऐसी चीजों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनके रोजाना उपयोग से आपको हेयरफॉल की समस्या से निजात मिल जाएगा।

    तो आइए जानते हैं-

    गाजर-
    सर्दी का सीजन चल रहा है। इस मैसम में मार्केट में ताजी गाजर मिल रही है। वही अगर आप रोजाना डाइट में गाजर लेते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। क्योंकि गाजर में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K पाया जाता है। जो हमारी इम्युनिटी मजबूत करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से हेयरफॉल की समस्या से निजात मिलता है।

    पालक-

    पालक को रक्त की कमी दूर करने के लिए सबसे कारगर माना जाता है। कहते हैं पालक का रोजाना सेवन करने से शरीर मे होने वाली खून की कमी दूर होती है और हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C पाया जाता है। जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। वही इसके सेवन से हेयरफॉल की समस्या भी कम होने लगती है।

    संतरा-

    संतरा में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। अगर आप रोजाना संतरा खाते हैं तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और आपका रक्त साफ रहता है। संतरा का सेवन आपको न सिर्फ हेयरफॉल की समस्या से निजात दिलाता है बल्कि इससे स्किन में ग्लो भी आता है।

  • भारत के लोगों का कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर- रिसर्च

    हेल्थ– बदलते वक्त के साथ न सिर्फ हमारा खान पान बदला है। बल्कि हमारे जीने का तरीका भी बदल गया है। इसका अगर सबसे अधिक प्रभाव किसी चीज पर पड़ा है तो वह है हमारी हेल्थ। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत मे हाई ब्‍लडप्रेशर के एक चौथाई से भी कम मरीजों का ब्‍लडप्रेशर कंट्रोल रहता है।
    ‘द लैंसेट रीजनल हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल दर बेहद खराब है। वही अगर हम शहर की तुलना गांव के मरीजों से करें तो गांव के लोगों के ब्लड प्रेशर कंट्रोल की दर बेहतर है।
    वही भारत मे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल दर का आंकड़ा पहले की अपेक्षा सुधरा है। हृदय रोगियों की मौत की संख्या कम करने में उच्च रक्तचाप की बेहतर नियंत्रण दर हासिल करना बेहद अहम है. कारण कि हाई ब्‍लडप्रेशर भारत में मौत की प्रमुख वजहों में से एक है।

  • ये तेल आपको देता है सॉफ्ट और चमचमाती त्वचा

    डेस्क। Coconut Oil For Skin Care: स्किन की केयर करना काफी लोगों की प्रायोरिटी लिस्ट में शामिल होता है, पर ज्यादातर इंसान ये चाहते है कि उसकी त्वचा और चेहरा हमेशा ही जवां दिखे और दाग-धब्बे, कील मुहांसों का नामोनिशान न हो,पर तेज धूप, भीषण सर्दी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण हमारी फेशियल स्किन बेजान सी होने लग जाती है।
    इसके साथ ही अगर हम न्यूट्रीशनल डाइट की जगह ऑयली और मसालेदार भोजन ज्यादा करते हैं तो शरीर में गर्मी बढ़ने लग जाती है और इसका बुरा असर आपके फेस पर दिखाई देने लगता है। वहीं ऐसे में एक खास तेल आपके काफी काम आ सकता है।
    स्किन के लिए वरदान होता है ये ऑयल
    हम जिसकी बात कर रहे हैं वह नारियल तेल है। जिसका इस्तेमाल हम बालों में लगाने के लिए करते हैं साथ ही केरल समेत कुछ दक्षिण भारत के राज्यों में इसे कुकिंग ऑयल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि कोकोनट ऑयल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। वहीं नारियल तेल में पोषक तत्वों की कोई कमी भी नहीं होती, साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है और साथ ही ये त्वचा को काफी अच्छी तरह मॉइश्चराइज भी करता है।
    त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद होता है नारियल का तेल?
    -मार्केट में मौजूद तेल की जगह अगर आप वर्जिन कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो ये स्किल के लिए बहुत ही फायदेमंद भी साबित होगा।
    -चेहरे पर कील-मुहांसो, दाग-धब्बों को दूर करने के लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल काफी अच्छा साबित होता है, इसलिए इसको रेगुलर भी यूज कर सकतें हैं।
    -नारियल तेल चेहरे में अच्छी तरह से समा जाता है, क्योंकि ये पूरी तरह अब्जॉर्ब होने लग जाता है। जिससे ये अंदरूनी तौर पर पोषण और नमी भी प्रदान करता है।
    -नारियल तेल को ऑयली स्किन वाले लोग भी लगा सकते हैं, और ये उनकी त्वचा को काफी नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
    -नारियल तेल लगाने से स्किन बहुत ही सॉफ्ट हो जाती है, हालांकि ये इसपर भी डिपेंड करता है कि नेचुरली आपकी त्वचा कैसी है, वहीं इसलिए स्किन केयर एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर से लें।
    – बता दें नारियल तेल का फायदा तभी है जब आप इसे सीमित मात्रा में लगाएं, जरूरत से ज्यादा उपयोग करने पर स्किन पोर्स बंद भी हो सकते हैं।

  • सावधान आपका एक मैसेज कर देगा रिश्ते को बर्बाद

    लाइफस्टाइल– जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं। तो हमे लगता है कि हमे अपने पार्टनर को अधिक से अधिक समय देना चाहिए और उससे ज्यादा बात करनी चाहिए। अपनी इस आदत की वजह से हम अपने पार्टनर को कई बार दिन में कॉल और मैसेज भी कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पार्टनर को बार बार मैसेज करना आपके रिश्ते के लिए कितना खराब साबित हो सकता है। अगर नहीं तो आइये जानते हैं।
    1) अगर आप अपने पार्टनर को बार बार मैसेज करते हैं और उससे उसकी लाइफस्टाइल के बारे में ज्यादा पूंछते है। तो इससे आपके रिश्ते में खटास आती है और आपके पार्टनर को यह महसूस होने लगता है कि आप उसे प्राइवेट टाइम नहीं दे रहे हैं। आप उसकी निजी जिंदगी में इन्टरफेयर कर रहे हैं। जिसके चलते आपकी और आपके पार्टनर की बॉन्डिंग कमजोर होने लगती है।
    2) कई लोगों की आदत होती है कि अगर पार्टनर से झगड़ा हो गया है। तो वह उसे अनगिनत मैसेज कर देते हैं। और मैसेज में कुछ ऐसी बातें लिख देते हैं जो बात को बिगाड़ने के लिए काफी होती है। पार्टनर को यह ध्यान रखना चाहिए कि झगड़े के बाद वह अपने पार्टनर को मैसेज न करें। क्योंकि ऐसा करना रिश्ते पर बुरा प्रभाव डालता है।
    3) कई लोग अपनी लाइफस्टाइल को अपनी तरह जीने के शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर पार्टनर अपने साथी की व्यस्तता का ध्यान नहीं रखता है और बार बार उसे मैसेज करके परेशान करता है। तो इससे रिश्ते में खटास आती है और एक अच्छा खासा रिश्ता बिगड़ जाता है ।

  • सावधान ये लक्षण बताते हैं आपमे है आयरन की कमी

    Health – पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी होते हैं। इन्ही पोषक तत्वों में से एक आयरन भी है। अगर हमारे शरीर मे आयरन की कमी होती है। तो हमे कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जो यह बता देते हैं कि आपके शरीर मे आयरन की कमी है या नहीं?

    पीलापन-

    अगर आपकी स्किन पर पीलापन है और आपकी जीभ और आपका चेहरा पीला है। तो यह आयरन की कमी का संकेत देता है।

    सिरदर्द-

    अगर आपके शरीर मे आयरन की कमी है तो आपको सर दर्द की समस्या हो सकती है। वही आपको दवाओं के उपयोग से भी इन चीजों से निजात नहीं मिलेगा। ऐसा सामान्यतः तब होता है जब ऑक्सीजन मस्तिष्क तक नहीं पहुंचती है।

    पैर में कंपन-

    अगर आपके शरीर मे हीमोग्लोबिन की कमी है तो कई बार आपके पैर हिलने लगते हैं। वही लोगों में रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की समस्या होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

    डिप्रेशन-

    अगर आपके शरीर मे पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं है। तो आपको डिप्रेशन भी हो सकता है। डिप्रेशन की वजह से आपका व्यवहार बदल जाता है और आप स्वाभाविक रूप से चिढ़ चिढ़े हो जाते हैं।

  • अपने बच्चों से बनाना है मजबूत रिश्ता तो अपनाएं यह टिप्स

    लाइफस्टाइल– आज समय काफी बदल गया है। बच्चे हों या बड़े किसी को भी अपनी निजी जिंदगी में दखल अंदाजी बिल्कुल नहीं पसन्द है। वही अगर आज के समय मे पैरेंट्स अपने बच्चों को अधिक टोकते हैं और उनकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हैं। तो इससे पैरेंट्स और बच्चों की लाइफस्टाइल काफी प्रभावित होती है।
    बच्चे अपने माता पिता से दूरी बनाने लगते हैं। वह उनसे अपनी बातें भी छुपाते हैं और उन्हें अपने जीवन से जुड़ी कोई भी बात बताने से बचते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनका अगर आप अनुसरण करते हैं तो आपकी और आपके बच्चे के बीच की दूरियां कम हो जाएगी।

    जाने कैसे कम होंगी आपके और आपके बच्चे के बीच की दूरी-

    आजादी- 

    आज के समय मे हर किसी को आजादी पसन्द है। अगर आप अपने बच्चे को आजादी देते हैं और उसे उसके जीवन से जुड़े निर्णय लेने को कहते हैं। तो आपका बच्चा आप पर अधिक विश्वास करेगा और आप दोनो के बीच एक मजबूत रिश्ता बनेगा।

    गर्व-

    कई माता पिता की आदत होती है कि वह अपने बच्चो पर गर्व नहीं करते और दूसरों के बच्चों की उनके सामने तारीफ करते हैं। पैरेंट्स की यह आदत बच्चों पर मानसिक प्रभाव डालती है और वह अपने पैरेंट्स से दूरी बनाने लगते हैं। पैरेंट्स को अपने बच्चों की छोटी छोटी सफलताओं की सराहना करनी चाहिए इससे उनका अपने पैरेंट्स पर विश्वास बढ़ता है।

    तुलना-

    कई पैरेंट्स अपने बच्चों की तुलना किसी अन्य के बच्चे के साथ करने लगते हैं। पैरेंट्स को कभी भी यह नहीं करना चाहिए और उनका बच्चा जैसा है जो कर रहा है उसमें उन्हें अपने बच्चों का साथ देना चाहिए। 

    दोस्त-

    पैरेंट्स को अपने बच्चों का दोस्त बनकर रहना चाहिए। क्योंकि अगर आप उनसे सख्त रहते हैं तो वह आपसे अपने दिल की बात नहीं करते हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चों के दोस्त बनकर रहते हैं तो वह आपसे अपने दिल की बात करते हैं और आपके रिश्ते में मजबूती आती है।