Category: health

  • अपने पति से ये 3 सीक्रेट महिलाएं कभी नही करती शेयर

    लाइफस्टाइल– पति पत्नी का रिश्ता विश्वास का रिश्ता होता है। ज्यादातर लोग कहते हैं कि पत्नी अपने पति से अपने जीवन से जुड़े सभी रहस्य साझा करती है। लेकिन पत्नी के जीवन से जुड़ी कुछ बाते ऐसी होती है। जिन्हें वह अपने पति को कभी नही बताती।
    इसका कारण यह बिल्कुल नही होता है की वह अपने पति पर विश्वास नही करती है। अपितु इसका कारण यह है कि उन्हें लगता है कि यह बाते पति से साझा करना उचित नही है। तो आइये जानते हैं वह कौन सी बातें हैं जिन्हें अपने पति से छुपाती है पत्नियां…

    रोमांस-

    आज के समय लड़का हो या लड़की सभी को रोमांस पसन्द है। लड़के अपने रोमांटिक मुड़ को फटाक से जाहिर कर देते हैं। लेकिन महिलाओ के साथ यह समस्या होती है कि वह कभी इसे जाहिर नही करती। वही पत्नी अपने पति को अपने रोमांटिक मुड़ का हाल कभी नही बताती है।

    बचत-

    महिलाओं को पैसा बचाने का शौक होता है। वह कही काम करे या न करे लेकिन वह पैसा बचाकर जरूर रखती है। लेकिन वह कभी भी अपनी बचत के बारे में अपने पति को नही बताती है। हालाकि जरूरत पड़ने पर वह अपने पति की मदद हेतु जरूर खड़ी होती है।

    प्रेम-

    अगर कोई स्त्री शादी से पहले किसी भी व्यक्ति के प्रेम में बंधी होती है। तो वह अपने प्रेमी के बारे में कभी भी अपने पति को नही बताती है। यहां तक की वह अपने पति को यह भी जाहिर नही होने देती की उसने कभी किसी से प्रेम किया भी था।

  • समझे अंडे का फंडा, यह क्यों है शाकाहारी

    लाइफस्टाइल– अंडे को लेकर कई भ्रांतियां है। कई लोग इसे शाकाहारी बताते हैं तो कई लोग इसे मांसाहारी भी कहते हैं। कभी कभी इस तर्क के चलते बड़ी बड़ी बहस हो जाती है। वही अब हम आपका यह भ्रम दूर करने वाले हैं कि आखिर अंडा है क्या। यह वास्तव में शाकाहारी है या मांसाहारी..
    विज्ञान के मुताबिक- हर वह भोजन शाकाहारी है। जिसमे मांस का हिस्सा न हो। अब इस परिभाषा के मुताबिक अंडा शाकाहारी है। लेकिन अंडा भी दो प्रकार का होता है फर्टिलाइज्‍ड और अनफर्टिलाइज्‍ड। 
    जब मुर्गा और मुर्गी की मेटिंग के बाद मुर्गी अंडा देती है तो उसे फर्टिलाइज्‍ड एग कहते हैं. वहीं, अगर मुर्गी बिना मेटिंग के सामान्‍य अंडा दे रही है तो उसे अनफर्टिलाइज्‍ड अंडा कहते हैं.
    जो अंडा बिना चूजे वाला होता है। वह शाकाहारी माना जाता है। क्योंकि इसमें मांस नही होता है। वही अगर आप अंडे को अभी भी मांसाहारी समझते हैं तो आप गलत है। क्योंकि यह हमें जानवर से मिलता है। जैसे दूध मासांहारी नही है वैसे ही अंडा भी मासांहारी नही है।

  • जाने पूरी नींद लेने से क्या क्या मिलते हैं फायदे

    देश– टीवी9 भारत की खबर के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति अच्छी नींद लेता है। तो उसकी रचनात्मकता बढ़ती है। वह चीजो को अच्छे से याद रख पाता है। भविष्य में वह अपने जीवन को संतुलित रख पाता है और उसका जीवन बेहतर व्यतीत होता है।
    द स्लीप प्रिस्क्रिप्शन’ के लेखक डॉ एरिक प्रैथर का, जो कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में मनोवैज्ञानिक भी हैं उनका कहना है कि आपकी नींद से आपका दिन प्रभावित होता है। अगर आप पूरी नींद लेते हैं तो आप पॉजिटिव रहते हैं और आपके मन मे नकारात्मक विचार नही आते हैं।
    उन्होंने यह भी कहा है कि जो व्यक्ति पूरी नींद नही लेता। उसके काम करने की शक्ति दिन प्रतिदिन कम होने लगती है। वही अगर आपको नींद नही आती है तो आपको किताबो में बताए नियमो को अपना चाहिए।
    अगर आप सही से 6 घण्टे की नींद लेना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले चाय पीना छोड़ना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि आप हल्का नाश्ता करे और टहलें। इसके साथ ही आप गाने सुने और अपने परिजनों के साथ वक्त बिताए। इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी और आपके मन मे नकारात्मक विचार नही आएंगे।
    इसके साथ ही कमरे में बार बार अपने सोने की जगह को न परिवर्तित करें। इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। साथ ही आप अपने कमरे का वातावरण शांत और बेहतर रखे। इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी और अपना दिन व स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

  • क्रीम पाउडर तेल शैम्पू बन रहे हैं कैंसर का कारण- रिसर्च

    लाइफस्टाइल– साफ सफाई हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक है। साफ सफाई से हमे बेहतर महसूस होता है और बीमारियां हमसे काफी दूर रहती है। 
    वही हम साफ सफाई के लिए कई अलग अलग तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शोधकर्ताओं ने हमारे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स जैसे, शैंपू, साबुन आदि को हमारे लिए खतरा बताया है।
     टोरंटो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया और कहा , हमारे घर मे इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स, तेल शैम्पू, क्रीम ,साबुन और पाउडर हमारे लिए खतरा है। इससे कैंसर होने की संभावना अधिक है।
    क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में बहुत अधिक मात्रा में रसायन मिले होते हैं। जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। क्योंकि इन रसायनों का सीधा ताल्लुख एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से होता है। जो बैक्टीरिया को मारने वाली एंटीबॉडीज को नुकसान पहुँचाते है।
    पेंग के नेतृत्व में हुई इस रिसर्च में कहा गया। जो भी प्रोडक्ट्स का उपयोग हम करते हैं। यह हमारे लिए बड़ी समस्या है। इन रसायनों में विभिन्न तरीके के कैमिकल मिले हुए होते हैं। अगर आप इन रसायनों का ज्यादा उपयोग करते हैं।
     तो यह बैक्टीरिया को मारने वाली सेल्स को खत्म कर देते हैं और इससे हमें प्रोटेक्शन मिलने की जगह नुकसान होने लगता है। हमारी स्किन इससे प्रभावित होती है और हमे कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। 
    उन्होने रिसर्च में यह दावा किया है कि इसकी वजह से दुनियाभर में 1.27 मिलियन लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2019 में होने वाली लगभग पांच मिलियन यानी 50 लाख लोगों की मौत से इसका संबंध है.

  • सबसे आसान है आलू की ये रेसिपी, उंगलियां चाटते रहेंगे लोग

    डेस्क। आलू को सब्जियों का राजा भी कहा जाता हैं जो हर सब्जी के साथ मिक्स होकर उसके स्वाद को बढ़ाने का काम करता हैं। इसी कड़ी में आलू से कई तरह के व्यंजन भी बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बैंगन की तरह ही आलू का भी भरता बनता हैं।
    वहीं आलू का भरता मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाता हैं और इसका लाजवाब स्वाद हर किसी का मन मोह लेता हैं। जानिए आलू का भरता बनाने की रेसिपी।
    आवश्यक सामग्री
    आलू – 1/2 किलो
    जीरा – 1 चम्मच
    काली मिर्च – 1 चम्मच
    गर्म मसाला – 1 चम्मच
    आमचूर -1 चम्मच
    सूखी लाल मिर्च – 1-2
    साबुत धनिया – 2 चम्मच
    हींग – 1 चम्मच
    चाट मसाला – 1 चम्मच
    तेल – जरुरतअनुसार
    नमक – स्वादअनुसार
    प्याज – 2-3
    हरी मिर्च – 2
    हरा धनिया – 1 कप
    क्या है बनाने की विधि
    – सबसे पहले आप आलू को उबाल लीजिए।
    – इसके बाद उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें।
    – इस बात का भी ध्यान रखें कि आलू ज्याद न मैश करें।
    – फिर हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती को बारीक-बारीक करके काट लें।
    – इसके बाद प्याज को गोलाकार में काट लीजिए।
    – एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें साबुत धनिया, सूखी लाल मिर्च ,काली मिर्च डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
    – जैसे मसालों में खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें। इसके बाद मसाले भी ठंडे होने दें।
    – मसाले ठंडे होने के बाद इन्हें मिक्सी में डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें।
    – ग्राइंड किए हुए मसालों को मैश किए हुए आलू में डाल लीजिए। 
    – इसके बाद इन मसालों में आमचूर पाउडर, चाट मसाला और नमक को मिलाएं।
    – मिश्रण में हरी मिर्च और हरा धनिया भी काटकर डाल लीजिए।
    – अब एक कढ़ाई में दोबारा तेल गर्म करें और उसे भी मीडियम आंच पर पकाएं।
    – जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ देर के लिए उसे भूनें।
    – हींग और जीरा भूनने के बाद इसमें प्याज भी डाल दें। प्याज को सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए।
    – जैसे प्याज का रंग गोल्डन हो जाए तो इसमें आलू का मिश्रण भी मिला लें।
    – मिश्रण को सामग्री में अच्छे से पका लीजिए। अब अच्छे से पकने के बाद धनिया के साथ इसे गर्निश करें।
    – धनिया के साथ गर्निश करके आप परांठे या रोटी के साथ आलू का भरता जरूर सर्व करें।

  • World Pneumonia Day 2022:- आज है विश्व निमोनिया दिवस , जाने बीमारी के बारे में

    स्वास्थ्य– आज यानी 12 नवम्बर को देश विश्व निमोनिया दिवस मना रहा है। यह बीमारी एक ऐसी बीमारी है जो सींधे व्यक्ति के फेफड़ों पर अटैक करती है। वैसे तो यह बीमारी ज्यादातर छोटे बच्चो में होती है।
    लेकिन जिस भी व्यक्ति पर निमोनिया का अटैक होता है। वह एक झटके में बिस्तर लग जाता है। निमोनिया एक ऐसी बीमारी है जो फेफड़ों को जकड़ लेती है। व्यक्ति को सांस लेने में समस्या होने लगती है और व्यक्ति खांसी, बुखार और ठंडा से व्यथित होने लगता है।
    वही अब ठंडी आ गई है। इस बीमारी से कोई भी परेशान हो सकता है। लेकिन अभी हम आपको कुछ ऐसी खाने की हैबिट बताने जा रहे हैं जिनका अगर आप सुचारू तरीके से इस्तेमाल करते हैं। तो आपको निमोनिया की बीमारी से निजात मिल सकता है।

    हरी सब्ब्जियां-

    अगर आप निमोनिया के प्रभाव से परेशान हैं या यह चाहते हैं कि आपको निमोनिया न हो। तो आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल कर लेना चाहिए। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी और आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी।

    साबुत अनाज- 

    अगर आप अपने आप को स्वास्थ्य रखना चाहते हैं। तो आपको अपनी डाइट में सबूत अनाज को शामिल करना चाहिए। आपको कई तरह की दालों को पानी मे भिगो कर सुबह उसका नाश्ता करना चाहिए। इससे आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी और आप अच्छा फील करेंगे।

    खट्टे फल-

    विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल जैसे संतरा, जामुन, कीवी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करते हैं और इस तरह एक तेज गति से रिकवरी को बढ़ावा देते हैं. इनमें एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो विदेशी एजेंटों के खिलाफ शरीर की रक्षा करते हैं.

  • अगर अपनाते है यह टिप्स तो पार्टनर कभी नही छुपायेगा आपसे अपने दिल की बात

    रिलेशनशिप– जब आप किसी के साथ रिश्ते में बढ़ते हैं। तो उस रिश्ते की इमारत विश्वास अपनेपन और प्रेम पर खड़ी होती है। वही कई बार हमने देखा है कि कुछ पार्टनर अपने पार्टनर के साथ उतना कम्फर्टेबल नही महसूस करते जितना उन्हें महसूस करना चाहिए।
    वह अपने जीवन से जुड़ी कोई भी बात अपने पार्टनर को नही बताते हैं। वही अगर वह उन्हें कुछ बताते है तो उससे पहले कई बार सोचते हैं। कि क्या यह सही है या नही। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जो आपके रिश्ते को मजबूती देगे और आपका पार्टनर आपपर अटूट विश्वास कर पाएगा।

    गुस्सा-

    अगर आप बात बात पर गुस्सा करते हैं और अपने पार्टनर की पूरी बात सुने बिना ही उससे नाराज हो जाते हैं। तो आपकी यह आदत आपके रिश्ते में विश्वास कम करती है। आपको अपने रिश्ते में गुस्से के लिए जगह नही रखनी चाहिए। अपने पार्टनर को सुनना चाहिए और उसे यह विश्वास दिलाना चाहिए की आप उसके साथ है।

    प्रॉमिस-

    रिश्ते में वादा काफी बड़ा रोल निभाता है। अगर आप अपने पार्टनर से यह वादा करते हैं कि आप उसे पूरी जिंदगी प्यार करेंगे। आप उसकी बात सुनेंगे और उसका हर परिस्थिति में साथ देगे। तो पार्टनर आपसे कभी अपनी बातें नही छुपाता है और आप उसका विश्वास बन जाते हैं।

    दुख के साथी-

    आपको अपने पार्टनर के दुख का साथी बनना चाहिए। उसकी समस्याओं को समझ कर उन्हें सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो उसे यह यकीन हो जाता है कि आज उसके पास कोई ऐसा व्यक्ति है। जो बिना किसी शर्त के उसके दुख दर्द को बांटने के लिए खड़ा है।

  • इस जापानी टॉवल एक्सरसाइज से दस दिन में घट जाएगी चर्बी

    डेस्क। Weight Loss Exercise: हर कोई फ्लैट टमी और टोंड एब्स की ख्वाहिश में लगा रखता है। इसके लिए व्यक्ति घंटों कई तरह के व्यायाम भी करता हैं और जिम में पसीना भी बहाते हैं। इसके साथ व्यक्ति क्रंचेज, सिट-अप्स, प्लैंक जैसी हर एक्सरसाइज आजमाते हैं जिससे उभरे हुए पेट की चर्बी को बर्न किया जा सकता है। पर कई बार ऐसा करने के बाद भी पेट अंदर नहीं होता और इन दिनों एक जापानी एक्सरसाइज ट्रेंड कर रही है, जिससे दावा किया जा रहा है कि 10 दिनों में फ्लैट टमी, टोंड बॉडी और एब्स हासिल किए जा सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में –
    क्या है जापानी टॉवल एक्सरसाइज ?
    जानकारी के अनुसार शरीर को सही आकार में लाने के लिए लगभग एक दशक पहले जापानी टॉवल एक्सरसाइज को विकसित किया गया था। साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि इस एक्सरसाइज की तकनीक पेट की चर्बी से छुटकारा पाने, सही मुद्रा, पीठ को मजबूत बनाने और कमर दर्द को कम करने में उपयोगी साबित होती है। विशेषज्ञों की माने तो इस एक्सरसाइज से पेट के आसपास जमे फैट को कम किया जा सकता है, जो पेल्विक मसल्स के मिसप्लेसमेंट का कारण भी बढ़ता है।
    कैसे की जाती है जापानी टॉवल एक्सरसाइज
    इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक चटाई और तौलिया की जरूरत पड़ती है। आप फर्श पर मैट बिछा लें और फिर इन स्टेप्स को फॉलो करें-
    स्टेप 1: सबसे पहले अपने हाथों और पैरों को शरीर से दूर फैलाकर अपनी पीठ के बल लेट जाएं।
    स्टेप 2: अब अपनी पीठ के निचले हिस्से के ठीक नीचे यानी जहां आपकी नाभि है, वहां एक तौलिया रख लें।
    स्टेप 3: अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें और पंजों को एक दूसरे से स्पर्श भी करें।
    स्टेप 4: अपनी भुजाओं को अपने सिर के ऊपर फैलाएँ और हथेलियाँ नीचे की ओर कर लें।
    स्टेप 5: अब कम से कम 5 मिनट तक ऐसे ही रहें और फिर धीरे-धीरे अपने शरीर को रिलैक्स करने दें।

  • सर्दियों में ये हरी सब्जी रखेंगी आपका ब्लड शुगर कंट्रोल

    डेस्क। Diabetes Control:डायबिटीज के मरीज़ खाने-पीने पर कंट्रोल न करें तो डायबिटीज बढ़ने का खतरा भी अधिक रहता है। वहीं शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट पर भीं कंट्रोल करना पड़ता है। वहीं बॉडी को एक्टिव रखना और तनाव से दूर रहना भी बेहद जरूरी है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो ये आपकी बॉडी को काफी नुकसान पहुंचाने लग जाती है। ब्लड में शुगर का स्तर हाई होने से आपको कई बीमारियां जैसे दिल के रोग, किडनी के रोग, स्ट्रोक का खतरा और आंखों को भी नुकसान होने का डर होता है।
    डायबिटीज के मरीजों पर की गई रिसर्च की माने तो अगर उनकी डाइट से कार्बोहाइड्रेट को आधा कर दिया जाए और प्रोटीन की मात्रा को 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाए तो डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल भी किया जा सकता है। वहीं डायबिटीज के मरीज डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल भी करें जिनमें कार्ब्स कम और पोषक तत्व ज्यादा हो। इसके साथ ही डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए डायबिटीज के मरीज प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों को भी शामिल कर सकते हैं।  
    बता दें मटर सर्दी में पाई जाने वाली एक ऐसी सब्जी है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और डायबिटीज को भी कंट्रोल में रखती है। इसी कड़ी में हरी मटर पोषक तत्वों का पावर हाउस बताई गई है। बता दें हरी मटर पोषक तत्वों और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो बॉडी को हेल्दी रखती है और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रहती है। न्यूट्रिशन डेटा के अनुसार मटर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी6, राइबोफ्लेविन अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी बनाए रखता है। तो आइए जानते हैं कि मटर कैसे डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है।
    मटर कैसे ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है:
    मटर एक ऐसी हरी सब्जी है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद ही कम होता है और ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार भी साबित होती है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर मटर ब्लड शुगर को बढ़ने से भी रोकती है। इसके साथ ही मटर में मौजूद विटामिन B,विटामिन A,विटामिन K और विटामिन C ना सिर्फ इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता हैं वहीं इसके साथ ही डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता हैं। साथ ही सर्दी की ये हरी सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान साबित होती है।

  • नाक का मैल खाने से कम होता है डेंटल कैविटी का खतरा: रिपोर्ट

    डेस्क। Why People Put Finger in Nose: कई ऐसे काम होते हैं जो हम खुद से जानकर नहीं करते पर अक्सर ये होते ही रहते हैं। वहीं हम तब भी वह काम करते हैं, जब हम ये जानते हैं कि ऐसा करना सही नहीं है और इसे कुछ न कुछ नुकसान ही हो सकता है।
    इस काम को करने पर दूसरे लोग हमारा मजाक भी बनाते हैं और इससे हमारी पर्सनैलिटी भी कमजोर हो जाती है, क्या आप जानते हैं कि ऐसी ही एक हरकत है हमारा नाक में उंगली डालना। अब इसे लेकर वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया और यह जानने की कोशिश भी की है कि आखिर इंसान ऐसा क्यों करता है वहीं हम आपको यह बताने जा रहे हैं इससे जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी।
    12 प्राइमेट्स को लेकर किया रिसर्च
    इस स्टडी को रिसर्चर्स ने प्राइमेट्स (Primate) की 12 प्रजातियों को लेकर किया गया है। इस कड़ी में जर्नल ऑफ जूलॉजी में पब्लिश एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक, नाक में उंगली डालने का काम मनुष्‍य अकेला नहीं करता इसके अलावा कई जानवर ऐसा करते हैं। इस स्‍डटी की प्रमुख लेखक और लंदन में प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय की वैज्ञानिक ऐनी-क्लेयर फैबरे इस संबंध में यह बताती हैं कि इसे लेकर अभी ठोस रूप से तो कुछ प्राप्त नहीं हुआ है, पर जितना मिला है वह काफी फनी रहा।
    रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐ-ऐ (aye-aye) नाम का एक प्राइमेट जोकि मूल रूप से मेडागास्कर (Madagascar) का है जो खाली होने पर अक्सर ऐसा करता है। वहीं रिसर्चर्स ने जाना कि यह प्राइमेट अपनी नाक में हाथ की सबसे लंबी उंगली डालता है। और वैज्ञानिकों ने उसके इस व्यवहार को जानने के लिए एक इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल भी किया है। इसके बाद वैज्ञानिकों को पता चला कि ऐ-ऐ के ऐसा करने के लिए अपनी बीच की उंगली का इस्‍तेमाल करता है। वैज्ञानिक यह भी कहते हैं कि हो सकता है कि यही आदत इंसानों में भी विकसित हुई हो। और ऐसा करना काफी नुकसानदायक हो सकता है।
    साथ ही इसके अलावा एक और रिसर्च वैज्ञानिकों ने बताया  है कि जो लोग अपनी नाक का मैल खाते हैं, उन्‍हें कम डेंटल कैविटीज होती हैं और रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार नाक में उंगली डालने से बॉडी में स्टैफिलोकोकस (Staphylococcus) जैसे वायरस आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। स्टैफिलोकोकस बैक्‍टीरिया अगर शरीर में फैल जाए, तो व्‍यक्ति को निमोनिया, हृदय वॉल्व और हड्डियों से जुड़े गंभीर संक्रमण का खतरा हो सकते हैं तो ऐसे में बेहतर है कि आप इससे दूर रहें।