Category: health

  • अमेरिका के वैज्ञानिकों ने बनाया हाईब्रिड कोरोना वायरस, फैला सकता है महाविनाश

    डेस्क।  अमेरिका के बोस्टन शहर में वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में हाईब्रिड कोरोना वायरस को तैयार किया है, जो महाविनाशक बताया जा रहा है, जिसको लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने बोस्टन वैज्ञानिकों पर गुस्सा भी जताया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस का ये वेरिएंट अत्यंत विनाशकारी है और इस वायरस की चपेट में आने पर 100 में से 80 लोगों की मौत निश्चित भी है।
    वहीं कोरोना वायरस के इस वेरिएंट का टेस्ट चूहों पर भी किया गया है और पता चला है, कि ये अत्यधिक संक्रामक होने के साथ ही अत्यधिक जानलेवा है और इससे 80 प्रतिशत चूहों की मौत हो जाती है।
    वहीं बोस्टन की जिस प्रयोगशाला में कोरोना वायरस का हाईब्रिड वेरिएंट तैयार किया गया है, उसके वैज्ञानिकों का कहना है कि, इस वेरिएंट के जरिए वायरस के स्पाइक प्रोटीन क्या भूमिका निभाता है, उसे बेहतर ढंग से समझने की उम्मीद लगाई गई हैं।  साथ ही दुनियाभर के कई वैज्ञानिकों ने चिंता भी जताई है, कि लैब में इतना खतरनाक वायरस तैयार करना पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी भी हो सकता है और  कोरोना वायरस से अभी भी दुनिया परेशान है, वहीं ये वायरस बाहर आ गया, तो पूरी दुनिया में तबाही मचा देगा।
     बोस्टन के वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है कि, जिस वायरस को तैयार किया गया है, वो कोरोना वायरस का ही एक म्यूटेंट वेरिएंट है और इसे ओमिक्रॉन वेरिएंट और मूल कोविड 19 वायरस से मिलाकर एक हाइब्रिड बताया जा रहा है।
     प्रयोगशाला की तरफ से कहा गया, कि जब इस वायरस को चूहों के संपर्क में लाया गया, तो 80 प्रतिशत चूहों की इससे मौत हो गई। वहीं उनके अनुसार इंसानी कोशिकाओं में ये वायरस ओमिक्रॉन वेरिएंट के मुकाबले पांच गुना ज्यादा स्पीड से रिप्लिकेट करता है। बता दें ओमिक्रोन वेरिएंट के फैलने की रफ्तार इतनी है, कि महज 3 हफ्ते में ही ये पूरी दुनिया में फैल गया था।

  • इस दिवाली जरूर ट्राई करें यह कपड़े दिखेगा अलग लुक

    दिवाली– त्योहार का सीजन चल रहा है। हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। लोग अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए तरह तरह की ड्रेस ट्राई कर रहे हैं। 
    वही कई लोग ऐसे भी है। जो यह नही समझ पा रहे हैं कि आखिर वह क्या पहनें की दीवाली पर उनका अनोखा अंदाज दिखाई दें। तो अगर आप भी इस टेंशन में है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ड्रेस के बारे में जिनसे आप नॉर्मल भी स्टाइलिश नजर आ सकते हैं।

    साड़ी-

    भारतीय संस्कृति में साड़ी का अपना एक अलग ही महत्व है। जो भी स्त्री साड़ी पहनती हैं उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वही अगर आप इस दीवाली सिल्क की साड़ी के साथ लाइट मेकअप करते हैं। तो यह रात में दियो की रोशनी के साथ आपके लुक को अनोखा बनाएगा।

    अनारकली सूट-

    आप दीवाली के मौके पर लाइट वेट अनकरली शूट भी पहन सकते हैं। यह सिम्पल होता है लेकिन अगर आप इसके साथ न्यूड मेकअप करते हैं तो यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

    शरारा – 

    आप थ्री पीस शरारा वियर कर सकती हैं. जरी, रेशम और कढ़ाई वाले शरारा आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगे। शरारा पर अगर आप अपने हेयर ओपन रखेगी तो आप खूबसूरत लगेगी।

    जीन्स-

    अगर आप दीवाली पर जींस पहनना चाहती है। तो आप टी शर्ट के साथ लाइट शर्ट पहने। इसके साथ हल्का मेकअप करे। यह आपकी खूबसूरती बढ़ाएगा और आपका लुक बेहतर दिखेगा।

  • कोविड संक्रमित हुए लोगो के लिए नही टला खतरा मंडरा रहा है मौत का साया

    हेल्थ– देश कोरोना के ताहिमाम से मुक्ति पा चुका है। लेकिन कोविड के दुष्प्रभावों से नही। आज दशा इतनी खराब हो गई है कि अब लोगो को अनुभूति भी नही होती है और उनको बड़ी बीमारी हो जाती है। कई लोगो का कहना है कि यह कोविड का दुष्प्रभाव है कि अब लोग ह्रदय और फेफड़ों सम्बंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं।
    वही इसी संदर्भ में एक शोध हुआ जिसमें कोविड के दुष्प्रभाव को लेकर ऐसा खुलासा किया गया है कि उसे जानने के बाद ह्रदय कांप उठेगा। 
    यह शोध लंदन की क्वींस मैरी यूनिवर्सिटी में हुआ है। दावा किया गया है कि जिन लोगो को कोरोना हुआ था उनकी इम्युनिटी काफी कमजोर हो गई है। ऐसे लोगो मे ह्रदय और रक्तचाप सम्बंधित बीमारी होना लाजमी है।
    रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है। कि कोविड ने सभी को ह्रदय सम्बंधित बीमारियों की आग में झोंक दिया है। लेकिन इस बीमारी से ग्रसित लोग अगर कोविड संक्रमित हुए हैं तो उनमें मौत का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
    बताया गया है कि अभी हाल ही में कोविड संक्रमित हुए लोगो मे ब्लड क्लॉटिंग का खतरा 2.7 गुना ज्यादा देखा गया है।
    दावा किया गया है कि गैर संक्रमितों की तुलना में कोविड संक्रमित हुए लोगो मे ब्लड क्लॉटिंग का 27.6 गुना, हार्ट फ्लेयोर का 21.6 गुना, हार्ट स्ट्रोक का 17.5 और कार्डिक अर्थिमिया का 10 गुना खतरा ज्यादा रहता है।

  • अगर होना है सफल तो बांध लो यह बातें गांठ

    जीवनशैली– आज के समय मे कोई भी मार्ग ऐसा नही है। जिसे आप आसानी से पार कर ले। क्योंकि अब मार्ग में आप अकेले नही होते आपके कई प्रतिद्वंद्वी भी होते हैं और मार्ग को चीरते हुए आगे वही निकलता है जो अपने प्रतिद्वंद्वी को कांटे की टक्कर देता है।
    वही सफलता के लिए अगर व्यक्ति ने अपने व्यक्तित्व में कुछ खास बातों को उतार लिया तो यकीनन उसकी सफलता के बीच कोई नही आ सकता। 

    संकल्प-

    कहते हैं अगर आप संकल्प कर ले की मुझे अपने लक्ष्य को हासिल करना है। तो आपको आपका लक्ष्य जरूर हासिल होगा। क्योंकि जो अपने मार्ग से बार बार भटकता है सफलता उससे हमेशा दूर भागती रहती है। 
    लेकिन जो संकल्प करते हुए हार के बाद भी अपने पथ पर आगे बढ़ता रहता है और संकल्प लेता है कि मुझे यही चाहिए सफलता उसके कदम चूम लेती है।

    तनाव-

    अगर आप अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं। तो आपको तनाव तनाव मुक्त रहना चाहिए। क्योंकि जब आप तनाव मुक्त रहते हैं तो आपको नकारात्मक ऊर्जा से निजात मिलता है और आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।

    ईमानदारी-

    सफलता पाने के लिए ईमानदारी अत्यधिक आवश्यक उपकरण है। अगर आप ईमानदारी से अपने लक्ष्य पर काम करते रहते हैं और बिना किसी द्वेष के भाव से सत्य के मार्ग पर चलते हैं। तो आपको सफलता अवश्य मिलती है।

    हिम्मत-

    अगर आप अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं। तो आपको कभी भी हिम्मत नही हारनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए। की आप हार के बाद भी जीत की चाहत से अपना मुह नही मोड़ सकते हैं।

  • टेम्पोंन से नही खत्म होती वर्जिनिटी जाने महावीर से जुड़े कुछ झूठ

    स्वास्थ्य– मासिक धर्म महिला के जीवन की एक प्रक्रिया है। कहते हैं यह महिला को पूर्ण करती है। वही समाज मे आज भी लोग मासिक धर्म को अछूत मानते हैं। इसको लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली है।
    वही महिलाएं आज भी मासिक धर्म पर खुलकर बात नही कर पाती। पुरुष इस दौरान महिलाओं की स्थिति क्या होती है इसपर कभी बात नही करते। वही आज हम आपको मासिक धर्म से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौक जाएगे। क्योंकि यह मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों का सच है.. इसे जानने के बाद आप इसपर लोगो से तर्क के साथ बात कर पायेगी और अपने लिए आवाज उठा सकेंगी।

    जाने मासिक धर्म से जुड़े झूठ –

    कई लोग मासिक धर्म को बीमारी समझते हैं। महिला को इस दौरान घर की चीजें नही छूने देते हैं और उसे सबसे पृथक करके अलग रखते हैं। उन्हें लगता है इसका प्रभाव अन्य लोगो पर भी पड़ सकता है। लेकिन वास्तव में यह कोई बीमारी नही है। यह महिला के जीवन की प्रकिया है। इसमे अण्डोत्सर्ग होता है।
    कई लोग कहते हैं कि माहवारी के दौरान महिला के शरीर से जो रक्त निकलता है। वह गंदा और जहरीला होता है। लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नही है। इसमें गर्भाशय की अंदरी परत और अनिषेचित अंडा होता है।
    एक भ्रांति यह भी है कि अगर महिलाएं रक्तस्राव के दौरान अधिक काम करती है। तो उनके रक्त का स्राव बढ़ जाता है। यह वास्तव में सत्य नही है। काम से महावारी पर कोई प्रभाव नही पड़ता है।
    अगर आप टेम्पोंन का इस्तेमाल करें तो। ये टेम्पोंन आपके माहवारी के खून को सोख लेगा। लेकिन इसको लेकर यह भ्रांति है कि इसके इस्तेमाल से लड़की वर्जिन नही रहती है। लेकिन यह सच नही है आपकी वर्जिनिटी तक खत्म होती है लेकिन सच यह है कि कुंवारापन (वर्जिनिटी) खोने के लिए आपको अपनी योनि के अन्दर पुरुष लिंग डालना जरूरी है। 
    कई लोग कहते हैं कि महावीर के दौरान सेक्स नही करना चाहिए। लेकिन ऐसा नही है अगर इस दौरान आप अपने पार्टनर के करीब आते हैं और सेक्स करते हैं तो इससे आपको दर्द से राहत मिलती है। लेकिन हां इस दौरान सेक्स करने से गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है।

  • अपने पार्टनर के लिए बस यह 3 तीन काम रिश्ते से कभी नही होंगे बोर

    रिलेशनशिप– एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए प्रेम के साथ के साथ सेक्स की अहम भूमिका रहती है। सेक्स हमारे जीवन का हिस्सा है इसके बिना लाइफ अधूरी सी लगती है। वही पार्टनर अपने रिश्ते को बेहतर भावनात्मक जुड़ाव के लिए शरीरिक रूप से नजदीक आते हैं।
    लेकिन कई बार ऐसा होता है। पार्टनर अपने ही साथ से उभने लगते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि उनके रिश्ते में अब पहले जैसी बात नही रही है। वही अगर आप अपने रिश्ते में पहले की तरह उत्साह रखना चाहते हैं तो आपको अपने जीवन मे कुछ आदतो को अपना लेना चाहिए।

    किस-

    किस आपके पार्टनर को आपसे जोड़ता है। आप अपने पार्टनर को अनोखे तरीके से किस करने और उसके साथ रोमांटिक हो जाए। अगर आप उसको रोमांटिक तरीके से किस करते हैं तो आपका पार्टनर आपके साथ वैसे ही जुड़ा रहता है जैसे वह पहली बार आपसे मिल रहा हो।

    म्यूजिक-

    व्यक्ति के जीवन मे म्यूजिक की अहम भूमिका होती है। यह हमारे शरीर मे एक अलग से ऊर्जा पैदा करता है और हमे उत्साह से भर देता है। वही अगर आप अपने पार्टनर के क्लोज आना चाहते हैं। तो आपको म्यूजिक का सहारा लेना चाहिए। रोमांटिक गाना बचाते हुए उसके हाथ को थामना चाहिए। इससे आपके पार्टनर का आपपर ट्रस्ट बढ़ता है और वह आपके साथ से भोर नही होता है।

    शांत-

    अपने पार्टनर के साथ कभी भी जल्दबाजी में सेक्स न करे। यह न सिर्फ आपके पार्टनर के मन मे आपकी छवि खराब करता है। बल्कि उसके मन को भी आहत करता है। कोशिश करे शांत स्वभाव के साथ रोमांटिक होते हुए धीरे धीरे सेक्स के लिए उसे मनाए और जब उसकी हां हो तब उसके साथ सेक्स करें। यह आपके पार्टनर का विश्वास भी जीतना है और आपको एक बेहतर अनुभव देता है।

  • अगर आपका पार्टनर भी जल्दी हो जाता है इमोशनल तो ऐसे करें कंट्रोल

    रिलेशनशिप– अगर आप रिलेशनशिप में है तो यह बात तो आप भली भांति जानते होंगे की रिलेशनशिप में लड़ाई झगड़ा होना आम बात है। लेकिन कई बार लड़ाई झगड़े के बीच फीमेल पार्टनर की आंखे भर आती है और वह रोने लगती है। असल में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिला पुरुष की अपेक्षा अधिक भावनात्मक होती है।
    वही जब महिला रोती है। तो पुरुष काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं कि अब वह क्या करे की वह अपने पार्टनर को शान्त करवा सके और उन्हें खुश कर दे। लेकिन पुरुषों के लिए यह करना काफी मुश्किल हो जाता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनका उपयोग करके आप अपनी फीमेल पार्टनर का रोना भी शान्त करवा सकते हैं और उसे खुश भी कर सकते हैं।

    इमोशन-

    अगर आपकी पार्टनर इमोशनल हो जाती है और उसे रोता देखकर आप भी इमोशनल हो जाते हैं। तो यह सिचुएशन स्थिति को और बिगड़ सकती है। जब आपकी पार्टनर इमोशनल हो जाए तो आपको खुद को थोड़ा गम्भीर दिखाना चाहिए।

    सलाह-

    कई लोगो की आदत होती है कि जब उनकी पार्टनर इमोशनल होती है। तो वह उसे सलाह देने लगते हैं। उन्हें समजाने लगते हैं और उनसे बड़ी बड़ी बातें करते हैं। लोगो को ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि जब आप इमोशन के बीच सलाह को लाते हैं तो यह आपके रिश्ते में समस्या पैदा करता है।

    गुस्सा- 

    कई पार्टनर अपने पार्टनर के इमोशनल होने पर गुस्सा करने लगते हैं। उसपर भड़क उठते हैं। लोगो को ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि जब आप गुस्सा करते हैं तो आपका पार्टनर यह सोच लेता है कि आपको उसके इमोशन की कोई कद्र नही है और आपके रिश्ते पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

    सुनने की आदत-

    अगर आपका पार्टनर दुखी हो जाता है। वह आपसे बात नही करता है। तो आपको उसे सुनना चाहिए। उससे पूंछना चाहिए की आखिर वह क्यों परेशान हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके पार्टनर का आपपर विश्वास बढ़ेगा और आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

  • कभी मत फेंकना लहसुन के छिलके को है अनेकों फायदे

    लाइफस्टाइल– लहसुन हमारे किचन का एक प्रमुख मटेरियल है। इसके बिना हम किसी भी सब्जी को नही बनाते। वही यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन आम तौर पर जब हम सब्जी बनाते है। तो उसमें लहसुन का छिलका निकाल कर लहसुन डालते हैं। 
    वही जो छिलका निकलता है उसे हम वेस्ट मटेरियल समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि लहसुन का छिलका काफी काम का होता है। वही आज हम आपको लहसुन के छिलके के कुछ ऐसे बेनिफिट्स बताने जा रहे हैं जिनको जानने के बाद आप कभी भी लहसुन के छिलके को नही फेकेंगे। 

    जाने लहसुन के छिलके के फायदे-

    अगर आप भोजन में लहसुन के छिलके का उपयोग करते हैं। तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और आपके भोजन में न्यूट्रिशन की शक्ति बढ़ जाती है।
    अगर किसी व्यक्ति को अस्थमा की बीमारी है तो उसके लिए लहसुन के छिलके रामबाण साबित हो सकते हैं। क्योंकि अगर आप इसके छिलके को फीसकर शहद में मिलाकर सुबह शाम खाते हैं। तो इससे आपको अस्थमा की बीमारी में आराम मिलेगा।
    इसके अलावा अगर आपको स्किन की समस्या है। आप पिम्पल से परेशान हैं। तो आपको लहसुन के छिलके को कभी नही फेंकना चाहिए। क्योंकि लहसुन के छिलके का पानी अगर आप पिम्पल्स पर लगाते हैं तो इससे आपकी यह समस्या दूर हो जाती है।
    इसके अलावा अपने अक्सर देखा होगा की कुछ लोगो के पैरों में बेवजह ही सूजन आ जाती है। अगर आपके साथ यह समस्या है तो आपको लहसुन के छिलके को उबालकर पानी मे मिलाकर उसके पानी से अपने पैर की सिकाई करनी चाहिए। इससे पैर की सूजन कम होती है।

  • शादीशुदा जीवन मे आपकी यह आदते बन जाती है आपके लिए अभिशाप

    जीवनशैली– जब आप किसी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। तब आपका जीवन बिल्कुल परिवर्तित हो जाता है। आप एक से दो हो जाते हैं। वही कई लोगो की जिंदगी शादी के बाद दुख से भर जाती है।
    जिन लोगो को शादी के बाद समस्याओं से जूझना पड़ता है। उनको लेकर आचार्य चाणक्य ने कुछ अहम बाते बताई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है अगर एक व्यक्ति में नीचे बताई गई आदते है तो उसका वैवाहिक जीवन बेहतर नही गुजरेगा और उन्हें कष्ट भी झेलना पड़ सकता है।

    गुस्सा- 

    आचार्य चाणक्य के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति बात बात पर गुस्सा करता है और अपने पार्टनर पर चिल्लाता रहता है। तो पति पत्नी के रिश्ते में दरार आती है और दोनो का जीवन कलह से भर जाता है। वही दोनो सुख दुख बांटने की जगह एक दूसरे की कलह का कारण बनने लगते हैं।

    अविश्वास-

    आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो पति पत्नी एक दूसरे पर विश्वास नही करते। एक दूसरे को शक की नजर से देखते रहते हैं। एक दूसरे पर तरह तरह के इल्जाम लगाते हैं। उन्हें अपने जीवन मे कभी सुख नही मिलता और वह अपने घर मे कलह का कारण बनते हैं।

    निर्भरता-

    शादी शुदा जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर पर अपनी निर्भरता को कम रखना चाहिए। कहते हैं जब आप पूर्ण रूप से किसी पर निर्भर हो जाते हैं तो वह कई बार जाने अनजाने में आपको ताने मारता है। 
    यदि आप अपने पार्टनर पर निर्भर नही रहते और उसका साथ देते हैं। तो आपका यह व्यवहार आपके सुख का कारण बनता है।

  • अमरूद की पत्ती से कैसे मिटेगा पीरियड्स का दर्द

    स्वास्थ्य– सर्दियों का मौसम आ चुका है। यह मौसम अमरुद का मौसम है। लोग अपने घर मे अमरूद लाते हैं और बड़ी ही चाहत के साथ उसे खाते हैं। यह ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल होता है। 
    लेकिन आपने यह कभी नही सोचा होगा की अमरूद की पत्ती भी आपके लिए फायदेमंद है। क्योंकि अमरूद की पत्ती में विटामिन सी के साथ साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। तो आज हम जानते हैं अमरूद की पत्ती का राज-

    डायबिटीज-

    .अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अमरूद की पत्ती का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजो को अमरुद की पत्ती की चाय बनाकर पीनी चाहिए।

    इम्युनिटी मजबूत-

    अमरूद की पत्ती के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमे मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इससे हम सर्दी जुकान जैसी बीमारियों से बचते हैं।

    पीरियड्स-

    पीरियड्स में होने वाला दर्द महिलाओ के लिए काफी समस्या लेकर आता है। चार दिन मानो उनके लिए 4 साल से हो जाते हैं। वही अगर आप इस दर्द से निजात पाना चाहती है। तो आपको अमरूद की पत्ती का सेवन करना चाहिए। इसको खाने से पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है।

    कैसे करे सेवन-

    अमरूद की पत्ती का सेवन आप इसकी चाय बनाकर, इसका पाउडर बनाकर या फिर सलाद के रूप में कर सकते हैं।