Category: health

  • क्या आप भी हैं बाल झड़ने की समस्या से परेशान

    डेस्क। बालों का झड़ना पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी बहुत बड़ी समस्या होती है। हेयर फॉल के बारे में जितनी भी हमारे पास जानकारी है वो ना सिर्फ गलत है बल्कि भ्रम भी फैलती है। वहीं हेयर फॉल के बारे में अभी भी बहुत कुछ जानने की जरूरत है। सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि बाल झड़ने का सबसे सटीक कारण क्या है? आपको यह बता दें कि बाल कई कारणों की वजह से झड़ते हैं जिनके बारे में आपको पता होना बेहद जरूरी है। आज हम इसी बारे में बात करेंगे।

    आइए जानते हैं क्या होंगे बालों के गिरने के प्रमुख कारणों 

    तनाव:

    तनाव पूरे शरीर की कार्यप्रणाली में बाधा डाल देता है। तनाव की वजह से बॉडी में पोषक तत्वों की कमी भी होने लग जाती है। पोषक तत्वों में असंतुलन मूल रूप से बालों के झड़ने का मुख्य कारण है।

    डाइट:

    अच्छा या बुरी डाइट हमारे बालों की सेहत को प्रभावित करती है। हम जो भी खाते हैं उससे हमारी बॉडी को काफी पोषण मिलता है। हमारे बाल रोम यानी शरीर के अंदर से पोषण प्राप्त करते हैं। हमारी डाइट में पोषक तत्वों की कमी हमारे बालों की सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है। बायोटिन, जिंक और विटामिन डी की कमी वाली डाइट से बाल पतले हो जाते हैं और हेयर फॉल होने लगता है।

    वजन कम होना:

    जब हम अचानक से बहुत अधिक वजन लूज कर लेते हैं, तो हमारी बॉडी में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जो बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं।

    उम्र:

    वहीं जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है बालों के रेशे प्राकृतिक टूट-फूट के कारण पतले होने लग जाते हैं। उम्र बढ़ने पर ये परेशानी महिलाओं और पुरुषों दोनों को होने लग जाती है।

    कैसे होता है हेयर फॉल?

    उपर दिए गए किसी भी कारण की वजह से बाल पतले होकर गिरने लग सकते हैं। इन कारणों की वजह से बालों के रोम सिकुड़ने लगते हैं और बालों के रेशे पतले हो जाते हैं। जब बालों के रेशे सिकुड़ने लगते हैं, तो बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं। एक बार जब बाल झड़ जाते हैं और फॉलिकल खाली हो जाते है, तो वो डेड हो जाते हैं। जिससे गंजापन होने लगता है। 

  • पार्टनर को बेड पर खुश करने का मूल मंत्र अभी जान लें

    रिलेशनशिप– आज के समय मे रिलेशनशिप में होना आम बात है। लोग अब लाइफ टाइम साथ रहने से पहले यह जरूर सोचते हैं कि वह अपने पार्टनर के साथ कुछ वक्त बिताए. वही अगर हम बात लड़को की करे तो उनके मन मे यह विचार हमेशा रहता है कि वह ऐसा क्या करे कि वह अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पाए। 

    लड़के अपने पार्टनर को बिस्तर पर संतुष्ट करले के लिये हर सम्भव प्रयास करते हैं। पुरुष महिलाओं को सेक्स के द्वारा रोमांस का अनुभव करवाते है। क्योंकि एक रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं को उत्तेजित होने में काफी वक्त लगता है। लेकिन पुरुष महिलाओं की तुलना में जल्द ही उत्तेजित हो जाते हैं। वही आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपना कर आप महिलाओ को बेड पर सन्तुष्ट कर सकते हैं।

    किस- 

    आपके अपने किस करने के तरीके से महिलाओं को संतुष्ट कर सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ है और उसे किस कर रहे हैं तो आपको डायरेक्ट किस करने से बचना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए धीरे धीरे उसके हाथों का चुम्बन करे और उसके करीब जाए।

    फोरप्ले- 

    अगर आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने जा रहे हैं। तो आपको सेक्‍स के दौरान फोरप्ले करना महिलाओं को संतुष्‍ट करने का मूलमंत्र है। इसकी शुरुआत आप गर्दन से कर सकते हैं और अपने चुंबन का दायरा बढ़ाते हुए कमर तक जा सकते हैं। इस दौरान ध्‍यान रखें कि आपकी स्‍पीड स्‍लो हो, क्‍योंकि फोरप्ले को जल्दी समाप्त करना अपने पार्टनर को मझधार में छोड़ने जैसा है।

    ओरल सेक्स- 

    आप अपने पार्टनर को संतुष्ट करने के लिये ओरल सेक्स का सहारा ले सकते हैं। ओरल सेक्स महिलाओं को काफी पसन्द होता है और वह इसे करने में ज्यादा हिचकिचाहट नही महसूस करती है। अगर आप अच्छे से ओरल सेक्स करते हैं तो आपकी पार्टनर आपकी और आकर्षित होती है और आप उसके साथ इंस्टेंट सेक्स कर सकते हैं।

  • जीवनसाथी चुनते समय इन 3 बातों का रखे ध्यान तो पूरी लाइफ होगी बिंदास

    जीवन– कहते हैं आपकी एक गलती आपके लिए नासूर बन जाती है। उस गलती का खामियाजा आपको अपनी पूरी उम्र भरना पड़ता है। आप कई बार चाहते हैं कि आप इस दर्द को खत्म कर दे लेकिन यह दर्द तब आपको और जख्म देता है। ठीक ऐसा ही होता है जीवनसाथी चुनने में। 

    अगर अपने सही कदम उठाया और सोच समझकर एक अच्छा जीवन साथी चुन लिया। तो यह आपके लिए स्वर्ग सा होगा। लेकिन अगर अपने जीवन साथी चुनते समय गकती कर दी तो आपको पूरी जिंदगी पछताना पड़ सकता है।
    वैसे तो जीवनसाथी का चुनाव करते समय हर लड़की काफी सावधानी बरतती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर अगर आप अपना जीवन साथी चुनती है तो आपको काफी मदद मिल सकती है। तो आइए जानते हैं जीवन साथी चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें….

    खुशी-

    खुशी एक ऐसी अनुभूति है जो जीवन को कई रंगों से भर देती है। वही अगर आप अपना जीवनसाथी चुन रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपनी खुशी देखनी चाहिए।
    परिवार वालो की ख़ुशी कई बार हमारे लिए नासूर बन जाती है। किसी और की खुशी के लिए अपनी खुशियों की भेंट चढ़ाना समझदारी नही बेवकूफी है और हर किसी को यह बेवकूफी करने से बचना चाहिए।

    दवाब-

    कई बार जब आप अपने लिए जीवनसाथी चुनते हैं तो आपको पूरे परिवार से खरी खोटी सुनाई जाती है। आप पर परिजनों का दवाब बनाया जाता है। वही अगर आपके परिजनों को कोई पसन्द होता है तो वह आपपर यह दवाब बनाते है की आप भी उसे पसन्द करे। 
    ज्यादातर लोग परिवार के दवाब में आकर रिश्ते को स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन किसी को भी दवाब में आकर अपना जीवनसाथी चुनने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकी खुशियों की भेंट चढ़ा देता है।

    कैरेक्टर-

    ज्यादातर लोग पार्टनर चुनते समय लुक्स पर ध्यान देते हैं। लेकिन आपको लुक्स से बचना चाहिए। क्योंकि यह जरूरी नही है कि जिस व्यक्ति का लुक अच्छा हो उसका चरित्र भी अच्छा हो। अगर आप अच्छे चरित्र वाले व्यक्ति को अपना जीवनसाथी चुनते हैं तो यह आपकी पूरी जिंदगी के लिए एक अच्छा निर्णय होता है और आपका जीवन खुशहाल रहता है। 
    वही अगर आप सिर्फ लुक्स देखते है और व्यक्ति का चरित्र परखे बिना उसके साथ जन्मजन्मांतर तक के रिश्ते में रहना पसंद कर लेते हैं। तो आपको काफी समस्याओं को झेलना पड़ता है।

  • लड़को की इन हरकतों से लड़कियां करती है नफरत

    लाइफस्टाइल– आज समय काफी बदल गया है। अब लड़का हो या लड़की वह किसी न किसी के साथ इंगेज्ड अवश्य रहते है। दोनो ही एक दूसरे को खुश रखने का हर सम्भव प्रयास करते हैं। वही अगर लड़को की बात करे तो वह अपनी महिला मित्र को खुश करने के लिए ज्यादा सोचते हैं।

    वह उनके लिए बेहतरीन सरप्राईज प्लान करते हैं उनकी पसन्द के गिफ्ट उन्हें देते हैं और कई बार उन्हें लेकर उस जगह जाते हैं। जिसे वह खूब पसंद करती है। लेकिन फिर भी लड़को से लड़कियां गुस्सा हो जाती है। 
    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं लड़को की उन आदतों के बारे में जिन्हें लड़कियां ज्यादातर नही पसन्द करती है और उनकी इन हरकतों के कारण ही उनके रिश्ते में दरार आती है।

    खुद के लिए टाइम-

    लड़कियां हमेशा यह चाहती है कि उन्हें खुद के साथ व्यक्त बिताने का मौका मिले। उन्हें हर समय किसी के साथ रहना नही पसन्द होता है। वही लड़को की यह आदत रहती है कि वह अपनी महिला मित्र से यह उपेक्षा करते हैं कि वह उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय दे और सिर्फ उन्हीं के साथ रहे। वह जब भी उसे फोन करे तो वह उठा ले और उनसे घण्टो बाते करे। लड़को की इस हरकत से लड़कियां काफी परेशान रहती है और वह एक समय ऐसा आता है जब उनसे दूर होने लगती है।

    शक की नजर-

    लड़कियां लड़को पर आंख मूंद कर विश्वास करती है। लेकिन लड़के उनपर हमेशा शक करते रहते हैं और बार बार उन्हें फोन करते हैं। कई बार कुछ लड़के अपनी महिला मित्र के सोशल मीडिया प्लेटफार्म को अपने फोन में एक्सेस करते हैं और देखते है वह किन लोगो से बात करती है। लड़को की इन हरकतों से लड़कियां सख्त नफरत करती है और इस हरकत की वजह से भी लड़कियों का रिश्ता टूट जाता है।

    एक्स से तुलना-

    कई लड़के ऐसे होते हैं जो अपनी महिला मित्र के साथ अपनी एक्स की जमकर तारीफ करते हैं। अपनी महिला मित्र की तुलना अपनी एक्स से करते हैं जो लड़कियों को बिल्कुल नही पसन्द आता है। लेकिन लड़के अपनी यह आदत नही छोड़ते और उनकी यह आदत रिश्ते में फूट डालने का काम करती है।

    चिल्लाना-

    कई लड़को की आदत होती है कि वह हर चीज में हां सुनना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि अगर वह चिल्लाएंगे तो लोग उनकी बता सुनेंगे और उन्हें अटेंशन मिलेगी। लेकिन सच तो यह है कि लड़कों की इस हरकत से महिलाएं सख्त नफरत करती है और वह किसी भी लड़के में यह आदत देखना बिल्कुल नही पसन्द करती है।

  • अगर टैनिग ने कर रखा है नाक में दम तो अपनाएं यह घरेलू उपाय

    जीवनशैली– कई बार हम देखते है हमारे पैर काले पड़ रहे होते हैं। यह हमें काफी खराब लगता है और लोगो पर भी इसका खराब इंप्रेशन पड़ता है। लेकिन अगर आपके साथ टैनिंग की समस्या है तो हम आपको आज एक ऐसा घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसका उपयोग करके आप टैनिंग की समस्या से निजात पा सकते हैं।

    नींबू और आलू-

    नींबू में विटामिन सी होता है जो ग्लो के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। वही अगर आप नींबू के रस के साथ आलू के रस का उपयोग करते हैं तो इससे आपको टैनिंग हटाने में काफी मदद मिलती है। आप इसे टैनिंग पर लगाकर अपनी स्किन को साफ कर सकते हैं।

    बेसन दही-

    .कई लोग बेसन और दही का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या अब जानते हैं कि अगर आप बेसन और दही का उबटन टैनिग पर लगाते है तो इससे आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। और यह स्किन को किसी भी तरीके से कोई नुकसान नही पहुंचाता है।

    कॉफी शहद: 

    लोग काफी और शहद को अपने चेहरे पर लगाते है। कहते हैं इससे चेहरे पर ग्लो आता है। लेकिन अगर आप इसे टैनिग वाली जगहों पर लगाते है तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है और टैनिग की समस्या से आपको निजात मिलता है।

  • नवरात्र में बनाए शानदार पुलाव खाने में स्वाद और एनर्जी दोनो मिलेगा

    नवरात्र– हिंदूओ का प्रमुख त्योहार नवरात्र चल रहा है। कई लोग बड़े श्रद्धा भाव से माता का उपवास करते हैं। वही अगर हम बात उपवास के दौरान खाने की करे तो लोगो समा के चावल को नवरात्र में बड़ी ही चाव के साथ खाते हैं। लोग सामान्य तौर पर सादा समा का चावल बनाकर खाते हैं।

    लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं समा के चावल का पुलाव बनाने की एक शानदार रेसिपी। जो न सिर्फ आपको पसन्द आएगी बल्कि आप इसे व्रत के दौरान खाकर अपने मन को तृप्ति कर सकते हैं और इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी।

    जाने रेसिपी-

    अगर आप समा के चावल का पुलाव बनाकर व्रत में खाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको समा के चावल, जीरा, कसी हुई अदरक, सेंधा नमक, कटा हरा धनिया, आवश्यकता अनुसार पानी, आलू, काजू, हरी मिर्च, चम्मच नींबू का रस, करी पत्ते, घी की आवश्यकता होगी।

    बनाने का तरीका-

    सबसे पहले आप समा चावल को पानी मे कुछ देर भिगो कर रख दें। फिर चावल को उबाल लें। कढ़ाई में घी डाल कर जीरा अदरक मिर्च पका लें। फिर उसमें आलू और काजू डालकर थोड़ा फ्राई कर ले। फिर इस मिश्रण में समा चावल डालकर अच्छे से पकाए और धनिया व करी पत्ता से सजाकर परोसे।

  • अगर आपके भी झड़ते हैं बाल तो न करना कभी यह काम

    जीवनशैली– आज जैसे जैसे समय बदल रहा है लोगो की लाइफस्टाइल भी पूरी तरह बदल गई है। अब लोग काम काज पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और अपने खान पान को नजरअंदाज कर रहे हैं। उनकी इस आदत का प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। वही आज के समय मे बालो का झड़ना जैसे आम बात हो गया है।

    आज बच्चे बड़े सभी के बाल झड़ना उम्र से पहले ही शुरू हो जाते हैं। बाल झड़ने का कारण धूल, प्रदूषण और हार्मोनल बदलवा हो सकता है। लेकिन इन बालो के झड़ने की समस्या से कई बार आपको इरिटेशन होने लगती है। क्योंकि बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते है और अगर आपके सर में बाल नही होते हैं तो आपकी उम्र ज्यादा लगती है। 
    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनको फॉलो करके आप अपने कम बालो का अच्छा ध्यान रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं।

    स्ट्रेटनर और ड्रायर से करें परहेज-

    अगर आपके बाल झड़ते हैं और आपके बाल पतले हो गए हैं। तो आपको अपने बालों को हीटिंग टूल के उपयोग से बचाना चाहिए। क्योंकि हीटिंग टूल एक पल के लिये आपको अच्छा लुक दे सकते हैं। लेकिन यह बाल को ड्राई कर देते हैं और बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं।

    पतले बालो को न करें स्ट्रेट-

    अगर आपके बाल काफी पतले है और आप उन्हें स्ट्रेट कर लेते हैं तो वह आपके लुक को खराब करते हैं। यह देखने मे काफी भद्दा लगता है और कई बार पतले बालो के कारण आपको शर्मिंदगी महसूस होती है। पतले बाल वाले लोगो को हमेशा स्ट्रेटनिंग से परहेज करना चाहिए।

    न यूज करें तरह तरह के प्रोडक्ट्स-

    आज कल मार्केट में तरह तरह के बालों की ग्रोथ बढाने वाले और हेयरफॉल कम करने बाले प्रोडक्ट उपलब्ध है। जिन लोगो के बाल झड़ते हैं उन्हें कैमिकल वाले प्रोडक्ट के उपयोग से बचना चाहिए और अपने खान पान को अच्छा करना चाहिए।

  • चुटकी मे चमकाए अपनी काली गर्दन

    लाइफस्टाइल– हम सभी ने देखा है गर्मी में पसीने से सबसे ज्यादा हमारा शरीर प्रभावित होता है। यह सिर्फ हमारे शरीर को चिपचिपा नही बनाता बल्कि इससे जगह जगह हमारी स्किन भी काली पड़ जाती है। वही अगर हम बात अपनी गर्दन की करे तो ज्यादा पसीना आने से हमारी गर्दन पर मैल जम जाती है और गर्दन काली पड़ जाती है।

    कई बार हमारी काली गर्दन हमे बिल्कुल नही पसन्द आती और हम इसे साफ करने के लिए तरह तरह के कैमिकल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह मैल साफ ही नही होता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनको फॉलो करके आप घरेलू तरीके से अपनी गर्दन को साफ कर सकते हैं।

    जाने काली गर्दन साफ करने का तरीका-

    अगर आपकी गर्दन काली पड़ गई है तो आप इसे अपने घर पर आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में एक चम्मच फिटकरी, एक चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। फिर इस पेस्ट को आप अपनी गर्दन पर लगा ले। कम से कम 15 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगा रहने दे और बाद में इसे साफ कर ले। यह करने से आपको काफी आराम मिलता है।
    इस पेस्ट में आप बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। यह पेस्ट मैल साफ करने में काफी मददगार साबित होगा। वही इस पेस्ट में किसी प्रकार का कैमिकल नही होता है तो यह हमारी स्किन को किसी तरह से नुकसान नही पहुंचाता है।

  • अगर आप बार बार बदलते हैं जॉब , तो भविष्य में यह बन जाएगा आपके लिए खतरा

    जीवनशैली– आज के समय मे लोगो को अपने करियर की काफी चिंता रहती है। कुछ लोग इसलिए परेशान रहते हैं कि उनको एक अच्छी जॉब मिलेगी या नही। तो कुछ लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें प्रमोशन कैसे मिलेगा। वही कई लोग तो ऐसे होते हैं जो जल्दी ही सफलता हासिल करके के लिये अपनी नौकरी को जल्दी जल्दी बदलते हैं।
    ऐसे लोग जो जल्दी जल्दी अपनी नौकरी चेंज करते हैं उन्हें ऐसा लगता है कि नौकरी बदलने से उनकी सैलरी में इंक्रीमेंट होगा और उनकी पोजीशन भी इनक्रीज होगी। लेकिन वास्तविकता उनकी सोच से बिल्कुल भिन्न होती है। उनकी जल्दी जल्दी नौकरी बदलने की आदत किसी भी पहलू से उनके लिये सही साबित नही होती है।

    जाने जल्दी जल्दी नौकरी बदलने से क्या होता है नुकसान-

    अगर आप जल्दी जल्दी नौकरी बदलते हैं। तो इससे आपकी आदतो का पता चलता है और जब आप किसी नई कम्पनी में अपना इंटरव्यू देने जाते हैं। तो आपकी सीवी का इम्पैट उस कम्पनी के अधिकारियों पर बुरा पड़ता है। कम्पनी के अधिकारियों को यह लगता है कि यह व्यक्ति अपने काम को लेकर सीरियस नही है और यह जल्दी जल्दी कम्पनी को छोड़ रहा है। इसलिए कई बार आपको नौकरी नही मिलती है।
    वही कम्पनी के सम्मुख आपकी एक निगेटिव इमेज बनती है। क्योंकि कोई भी कम्पनी अपने यहां ऐसे व्यक्ति को नौकरी नही देना चाहती। जो कुछ ही समय उनके यहां काम करे और जब उसकी जरूरत के मुताबिक उसे किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर मिले तो वहां चला जाए।

  • दिवाली से पहले आपको जरूर सीख लेने चाहिए ये क्लीनिंग हैक्स

    डेस्क। वैसे तो दिवाली और नवरात्रि की सफाई हर घर में शुरू हो गई है लेकिन आपका कमरा किचन और बाथरूम इन तीनों की सफाई और खूबसूरती आपको घर आए मेहमानों से वाहवाही दिला सकती है वहीं आपको शर्मिंदा भी कर सकती है।

    खाना बनाने से लेकर रात के बर्तन साफ करने और साफ सफाई करने तक महिलाओ का सबसे ज्यादा समय किचन में ही चला जाता है। दिन भर के खाना बनाने के चलते किचन में चिपचिपाहट भी रह जाती है।

     आप चाहे जितना भी साफ कर ले लेकिन रोज खाना बनाने के कारण तेल के छींटे मसाले और भाप के कारण इनमें चिपचिपाहट रह ही जाती है। चाहे वह गैस स्टोव हो किचन फ्लोर, टाइल्स हो या फिर फर्श हो इन में गंदगी धीरे-धीरे जमा होने लग जाती है।

    वहीं कुछ ही समय में आपका किचन काफी गंदा दिखने लगता है। ऐसे में आपको इसकी साफ सफाई के लिए महंगी चीजों का इस्तेमाल करने की जरूरत भी पड़ती है। पर आप ₹30 में ही गंदे किचन को आसानी से साफ कर सकते हैं।

     सब्जी काटने से लेकर आटा गुथने का काम स्लैब पर किया जाता है और इसका गंदा होना बहुत ही सामान है ऐसे में आप एक जग गर्म पानी में 2 बड़े चम्मच नींबू का रस डाल दें। अब बर्तन धोने वाला प्लास्टिक स्क्रबर के इस्तमाल से इसकी सफाई शुरू कर दें।

    इसके बाद साफ कपड़े और पानी की मदद से एक बार फिर से इसे साफ कर लें। अब बेकिंग सोडा को इस तरह सिंक में डालें कि वह अंदर पाइप तक पहुंचे, लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दे स्टील के बर्तन स्क्रबर से साफ करें और गर्म पानी डालकर इसे भी धो लें।

    इससे आपका सिंक एकदम चमकने लगेगा और ब्लॉकेज भी खुल जाएगी। फर्श के सफाई के लिए गर्म पानी ले उसमें सफेद सिरका डालें इस अच्छे से घोल को मिलाने के बाद इसे फर्श पर छिड़क कर 30 मिनट के लिए छोड़ दिजिए।

    अब आधा घंटे बाद सफाई करलें बाद में पोंछा लगाकर साफ करिए, अब आपका किचन एकदम नीट एंड क्लीन हो जाएगा।