Category: health

  • ब्रेकअप के बाद ये काम करती है हर लड़की

    रिलेशनशिप: आज के समय मे किसी के साथ रिलेशनशिप में आना आम बात है। लेकिन उस रिलेशनशिप को निभा पाना बहुत मुश्किल। लोग रिलेशनशिप में आसानी से आ जाते हैं लेकिन कई बार छोटी छोटी बातों पर रिलेशनशिप टूट जाता है और पार्टनर का ब्रेकअप हो जाता है। 

    जब भी कोई पार्टनर एक दूसरे से अलग होता है तो उनकी लाइफ एकदम खराब होने लगती है। कई लोगो की जिंदगी बदल जाती है तो कई लोग अपनी लाइफ में काफी परिवर्तन करने लगते हैं। तो कई लोग ब्रेकअप के बाद खुद को बर्बाद कर देते हैं। 
    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कियों के कुछ ऐसे सच जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि आज हम बात करेंगे उन बातों की जो लड़कियां ब्रेकअप के बाद सोचती हैं।

    ब्लॉक करने का मूड ;- 

    लड़कियां अपने पार्टनर से इमोशनल जुड़ी होती है। वह ब्रेकअप के बाद चाहती है उनके बीच की सभी यादें खत्म हो जाए। इसके लिए वह अपने पार्टनर को सबसे पहले ब्लॉक करने का मूड बनाती है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपने एक्स से जुड़ी सभी यादों को खत्म करने की कोशिश करती है। उनकी कोशिश रहती है कि वह अपने एक्स से कभी भी कनेक्ट न हो पाए। क्योंकि वह उसकी यादों के दर्द से जल्द ही उभरना चाहती है।

    पार्टनर के बारे में जानने की कोशिश:-

    लड़कियों की आदत होती है कि जब भी वह अपने पार्टनर से लड़ती है। या उनका उनके पार्टनर के साथ ब्रेकअप होता है। तो वह सबसे पहले अपने पार्टनर के अतीत को खंगालना चाहती है। उन्हें हमेशा यह जानने की ललक रहती है कि आखिर वह लड़की थी कौन जिसकी वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है और उनके रिश्ते में दरार आई है।

    हमेशा मुस्कुराते रहना:-

    लड़कियां ब्रेकअप के बाद एक कोशिश हमेशा यह करती है कि वह खुद को खुश रख सके। उन्हें यह दिखाना रहता है कि उनके पार्टनर के जाने से उन्हें कोई फर्क नही पड़ा है। वह पहले की अपेक्षा अधिक खुश हैं। वह हमेशा ऐसी चीजो को खोजती है जो उनकी खुशी को बढ़ा देते हैं।

  • ब्रेकअप के बाद ये काम करती है हर लड़की

    रिलेशनशिप: आज के समय मे किसी के साथ रिलेशनशिप में आना आम बात है। लेकिन उस रिलेशनशिप को निभा पाना बहुत मुश्किल। लोग रिलेशनशिप में आसानी से आ जाते हैं लेकिन कई बार छोटी छोटी बातों पर रिलेशनशिप टूट जाता है और पार्टनर का ब्रेकअप हो जाता है। 

    जब भी कोई पार्टनर एक दूसरे से अलग होता है तो उनकी लाइफ एकदम खराब होने लगती है। कई लोगो की जिंदगी बदल जाती है तो कई लोग अपनी लाइफ में काफी परिवर्तन करने लगते हैं। तो कई लोग ब्रेकअप के बाद खुद को बर्बाद कर देते हैं। 
    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कियों के कुछ ऐसे सच जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि आज हम बात करेंगे उन बातों की जो लड़कियां ब्रेकअप के बाद सोचती हैं।

    ब्लॉक करने का मूड ;- 

    लड़कियां अपने पार्टनर से इमोशनल जुड़ी होती है। वह ब्रेकअप के बाद चाहती है उनके बीच की सभी यादें खत्म हो जाए। इसके लिए वह अपने पार्टनर को सबसे पहले ब्लॉक करने का मूड बनाती है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपने एक्स से जुड़ी सभी यादों को खत्म करने की कोशिश करती है। उनकी कोशिश रहती है कि वह अपने एक्स से कभी भी कनेक्ट न हो पाए। क्योंकि वह उसकी यादों के दर्द से जल्द ही उभरना चाहती है।

    पार्टनर के बारे में जानने की कोशिश:-

    लड़कियों की आदत होती है कि जब भी वह अपने पार्टनर से लड़ती है। या उनका उनके पार्टनर के साथ ब्रेकअप होता है। तो वह सबसे पहले अपने पार्टनर के अतीत को खंगालना चाहती है। उन्हें हमेशा यह जानने की ललक रहती है कि आखिर वह लड़की थी कौन जिसकी वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है और उनके रिश्ते में दरार आई है।

    हमेशा मुस्कुराते रहना:-

    लड़कियां ब्रेकअप के बाद एक कोशिश हमेशा यह करती है कि वह खुद को खुश रख सके। उन्हें यह दिखाना रहता है कि उनके पार्टनर के जाने से उन्हें कोई फर्क नही पड़ा है। वह पहले की अपेक्षा अधिक खुश हैं। वह हमेशा ऐसी चीजो को खोजती है जो उनकी खुशी को बढ़ा देते हैं।

  • इटली के एक आदमी को एक साथ हुआ कोरोना, मंकीपॉक्स और HIV

    डेस्क। इटली में एक आदमी को कोरोना संक्रमण, मंकीपॉक्स और HIV एड्स, तीनों ही घातक बीमारियाँ एक साथ हो गईं है। उसने एक अन्य पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे जिसके बाद उसे इन बीमारियों ने जकड़ लिया। 

    आपको यह भी बता दें कि पूरी दुनिया में ये पहली बार हुआ है, जब ये तीनों ही खतरनाक संक्रमण किसी व्यक्ति में एक साथ देखने को मिले हों। बता दें कि 36 वर्षीय उस व्यक्ति को कमजोरी, बुखार और गले की खराश की समस्या भी लगातार हो रही थी। परंतु अभी, उस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

    बता दें कि इससे पहले वह 9 दिनों के लिए स्पेन गया था और 16 जून से लेकर 20 जून, 2022 तक स्पेन में ही रहा। उसने स्वीकार किया है कि स्पेन ट्रिप के दौरान उसने एक अन्य पुरुष के साथ बिना किसी प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध भी बनाए।

    वहीं 2 जुलाई को उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसी दिन से उसकी बाँह पर चकत्ते निकलने भी शुरू हो गए। इसके बाद उसके शरीर पर घाव पड़ने लगे।

    वहीं ‘जर्नल ऑफ इन्फेक्शन’ में भी इस मामले को लेकर रिपोर्ट पेश की है। युवक के शरीर पर जगह-जगह, यहाँ तक कि चेहरे पर भी घाव और चकत्ते निकलने लगे है इससे उसको बहुत दर्द भी हो रहा था।

    इसके बाद कोरोना और मंकीपॉक्स से रिकवर होने के बाद उसे 11 जुलाई को अस्पताल ने डिस्चार्ज कर दिया था। अब उसके शरीर पर केवल कुछ दाग ही बचे हैं। इसके बाद डॉक्टरों ने रिपोर्ट पेश कर कहा है कि कोरोना और मंकीपॉक्स का संक्रमण एक साथ हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ अन्य रिसर्च के बाद यह भी पता चल सकेगा कि तीनों बीमारियाँ एक साथ होने से रोगी की हालत कितनी बिगड़ सकती है।

  • अपना यह घरेलू उपाय और पाएं ब्लैकहेड्स से निजात

    लाइफस्टाइल: स्किन प्रॉब्लम होना आम बात है। वही अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको पिम्पल की समस्या से भी जूझना पड़ता है और ब्लैकहेड्स की समस्या हमारी स्किन को डल कर देती है। जब स्किन पर ब्लैकहेड्स की समस्या होती है तो यह हमारी खूबसूरती को कम कर देती है। 

    वही जब हमारी स्किन पर ब्लैकहेड्स होते हैं तो हम इसे छुपाने के कई तरीके खोजने लगते हैं। हमे हमेशा उस आइडिया की तलाश रहती है जो हमारी स्किन पर मौजूद इन ब्लैकहेड्स की समस्या को छुपा सके। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो आपके ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

    ब्लैकहेड्स से निजात पाने के घरेलू उपाय-

    अगर आपको ब्लैकहेड्स की समस्या है तो आप ओट्स का स्क्रब बना कर उसे त्वचा पर लगा सकते हैं। बाउल में ओट्स, दही और नींबू का रस मिलाएं और स्क्रब बनाकर चेहरे पर लगाए और फिर उसको पानी से धो लें।
    इसके अलावा आप अपनी स्किन पर ब्लैक हेड्स वाले स्थान पर दूध और शहद का मिश्रण रुई से लगाये और थोड़ी देर तक उसको मसाज करें। इसे 15 मिनट तक स्किन पर लगाए और बाद में पानी से स्किन को धो ले। यह ब्लैकहेड्स पर सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।
    ब्लैकहेड्स पर दालचीनी पाउडर भी काफी प्रभावी होता है। अगर आप दालचीनी पाउडर के नींबू का रस मिलाकर ब्लैकहेड्स पर लगाते है। तो इससे आपको ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात मिलता है।

  • अगर मिल रही है महंगी और खराब दवाई तो अभी अपने फोम से करे शिकायत, जाने तरीका

    देश: स्वास्थ्य सेवाओं को उम्दा बनाने के लिये सरकार निरंतर कोई न कोई कदम उठा रही है और लोगो से जुड़कर उनकी समस्याओं को सुलझाने का उपाय खोज रही है। वही अब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से आप खराब गुणवत्ता वाली दवाओं की और अगर आपको दवा महंगी मिल रही है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं।

    दवाओं से जुड़ी जानकारी के सम्बंध में फार्मा सही दाम नामक एप लॉन्च किया गया है। इस एप पर आप दवाई की गुणवत्ता में होने वाली खराबी या दवाई के दामो से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। इस एप से आप अंग्रेजी या हिंदी भाषा मे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आपकी शिकायत पर इस एप के माध्यम से त्वरित कार्यवाही होगी। 
    वही आप अगर चाहे तो इस एप के माध्यम से अपनी दवाइयों के ओरिजनल दाम भी इसपर चेक कर सकते हैं और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करके लोगो को जागरूक कर सकते हैं।
     
    जानकारी के लिए बता दें सोमवार को राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस फोन एप को लॉन्च किया।

  • भारत की सबसे सुंदर घूमने वाली जगह जाने जाने के बाद मिलता है सुकून

    लाइफस्टाइल– आज के समय मे हर कोई घुमने का शौकीन हैं। सभी को लगता है कि वह अपने बलबूते पर पूरी दुनिया की सैर कर ले। लेकिन जब बात यूरोप की आती है तो सभी का दिल धड़कने लगता है हर किसी को यूरोप की खूबसूरती पसन्द आती है।

    लेकिन कई बार हमारा बजट नही होता है और हम यूरोप का टूर नही कर पाते हैं। लेकिन अगर आप अपने मन मे यूरोप जाने की सोच रहे हैं तो आप भारत मे भी यूरोप की यात्रा कर सकते हैं और आपको यूरोप के टूरिस्ट प्लेस का मजा मिल सकता है।

    कश्मीर-

    भारत का कश्मीर राज्य की अगर हम बात करे तो भारत का स्वर्ग कहा जाता है। भारत के लोग कश्मीर घुकने बड़ी चाहो से जाते हैं।यहां मौजूद डल झील और ट्यूलिप गार्डन, गुलमर्ग सबसे अट्रैक्टिव प्वाइंट हैं. इन्हें देखने के लिए भारतीय ही नहीं विदेशी भी यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

    गोवा- 

    अगर आप यूरोप जाने का मूड बना रहे हैं तो गोवा आपके लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस साबित हो सकता है। गोवा के नजारे लोगो का खूब ध्यान आकर्षित करते हैं। यहां आज भी मकान यूरोपियन स्टाइल में बने हुए हैं. ये जगह गोवा हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर है और यहां आकर आपको फॉरेन लोकेशन वाली फील आएगी.

    अंडमान निकोबार द्वीप समूह:

    यह जगह भारत के लोग काफी पसंद करते हैं। यह चारो ओर से समुद्र से घिरी हुई है। हर तरफ पानी और हरियाली ही नजर आती है। आप यहाँ एडवेंचर एक्टिविटी जैसे सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा आप शांति और सुकून भरी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

    चित्रकोट फॉल्स: 

    इसे भारत के नियाग्रा फॉल्स के रूप में भी जाना जाता है और ये छत्तीसगढ़ में मौजूद है. झरने से गिरते हुए पानी का नजारा मन को मोह लेने वाला है. यहां करीब 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है. मॉनसून में यहां की ब्यूटी दोगुनी हो जाती है, इसलिए आपको यहां जुलाई से अक्टूबर के बीच में जाना चाहिए.

  • कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव: अबतक 12 फीसदी पूरा हुआ टीकाकरण का काम

    डेस्क। देश में 18-56 साल के उम्रवर्ग के 77 करोड़ पात्र लोगों में से अब तक केवल 12 फीसद ने कोरोनारोधी टीके की एहतियाती खुराक लगवाई है। अधिकारियों ने मंगलवार के दिन यह जानकारी साझा की है। वहीं अधिकारियों ने यह भी बताया कि इनके अलावा 60 साल या उससे अधिक उम्र के 16.80 करोड़ लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चा कर्मियों में 35 फीसद को एहतियाती खुराक लगाई गई है।

    आधिकारिक सूत्रों की माने तो अब तक 15.66 करोड़ एहतियाती खुराक दी जा चुकी है जिनमें से 10.39 करोड़ खुराक ‘कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव’ शुरू किए जाने के बाद 15 जुलाई से अबतक के समय के दौरान लगाई गई है। 

    वहीं उनके मुताबिक 14 जुलाई तक 18-59 साल उम्रवर्ग के 64,89,99,721 पात्र लोगों में से आठ फीसद को एहतियाती खुराक भी दी गई थी। वहीं उनके अनुसार 15 जुलाई को शुरू किए गए अभियान के तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने 9,28,598 विशेष टीकाकरण शिविर भी लगाए हैं।

    मंत्रालय के सूत्रों का यह भी कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर 4,259, बस स्टेशनों पर 9,183, हवाई अड्डों पर 370, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 1,16,675, धार्मिक स्थलों के मार्ग में 3,522 तथा अन्य स्थानों पर 7,94,589 शिविर भी लगाए गए और लोगों कोनयः सुविधा दी गई। 

    उनका यह भी कहना है कि 15 जुलाई से कोविशील्ड की 10,16,78,376, कोवैक्सीन की 1,68,14,771 और कोरबेवैक्स की 85,03,008 खुराक लोगों को दी गई थीं।

  • काजल लगाने के होते हैं ये नुकसान, लगाने से पहले जान लीजिए

    डेस्क : सोलह श्रंगार में काजल (Kajal) भी एक श्रंगार माना जाता है। जिसका इस्तेमाल अमूमन हर औरत जरूर करती है। यहां तक कि कुछ मर्द भी काजल आंखों में लगाते हैं और बच्चों को भी ढेर सारा काजल लगाया जाता है ताकि उनको नज़र न लगे।

    काजल से आंखे बड़ी और खूबसूरत होती है। पर क्या आप जानते हैं कि आंखों में काजल या सूरमा जैसी चीजें लगाने से आंखों पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है? अगर आप यह नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 

    जानिए काजल लगाने के 10 नुकसान (side effects of Kajal) 

    1. कंजंक्टिवाइटिस (नेत्रश्लेष्मलाशोथ)

    2. संक्रामक एलर्जी

    3. विषाक्तता / रासायनिक प्रतिक्रिया

    4. मेइबोमाइटिस

    5. स्टाई और होर्डियोलम यह आंखों की पलकों की ग्रंथियों का संक्रमण

    6. कॉर्नियल अल्सर – जिससे संभावित रूप से अंधापन भी हो सकता है।

    7. यूवाइटिस – काजल में मौजूद कुछ रसायन आंखों के अंदर सूजन को पैदा कर सकते हैं।

    8. ग्लूकोमा – कुछ घटक आंखों के दबाव को भी बढ़ा सकते हैं, जिससे ग्लूकोमा हो सकता है।

    9. सूखी आंख 

    10. कंजेक्टिवल मलिनकिरण 

  • ओट्स के लड्डू घटाएंगे आपका वेट

    स्वास्थ्य: अगर हम अपनी डाइट का ध्यान नही रखते हैं तो उससे सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई बार हमारा शरीर मिटापे से घिर जाता है। लेकिन अगर हम अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करते हैं और पौष्टिक खाना खाते हैं तो यह हमारे वजन घटाने में मदद करता है और हमारे वेट को मेंटेन रखता है।

    अगर आप अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करते हैं। तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद रहता है और इससे आपके स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नही पड़ता है। ओट्स को खाने से आपका वेट नही बढ़ता है और इससे बनी डिशेज खाने से हमारी हेल्थ अच्छी रहती है। 
    आप चाहे तो ओस्ट्स से बना चीला खा सकते हैं। यह ऑयली भी नही होता है और इसमे आप अगर जीरा मिर्च और नकम डालकर इसे बनाते हैं। तो यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।
    इसके अलावा आप ओट्स के लड्डू भी बनाकर लंच में खा सकते हैं। यह उन लोगो के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं। जो लोग थोड़ी थोड़ी देर में भोजन करते है और उन्हें बार बार खाने की आदत होती है। अगर आप ओट्स में कुछ मेवा मिलाकर गुड़ के लड्डू बनाते हैं और इसको खाते हैं तो यह आपको एनर्जी देता है और इससे आपका वेट नही बढ़ता है।

  • शिकायत करने से बेहतर होता है चीजो को समझना

    अगर हम मनुष्य की बात करे तो मनुष्य का जीवन घड़ी की तरह है जो निरंतर चलता रहता है और एक दिन ऐसा आता है जब इस मनुष्य के शरीर का सेल डाउन हो जाता है और यह गति रुक जाती है। लेकिन हम सत्य को जानते हुए भी अपने जीवन का उपयोग सही से नहीं करते हम पूरी जिंदगी दूसरो से उम्मीद लगाते है। हमे समय का सदुपयोग करने से ज्यादा जरूरी लगता है दूसरो से उनका समय मांगना और यह जानते हुए की वह अपने जीवन में व्यस्त है उनके लिए अपना समय बर्बाद करना।  

    हम कभी भी उन लोगो से सीखना नहीं चाहतें की वह ऐसा क्यों कर रहे है आखिर उनके जीवन में उन्होंने खुद को ऐसा क्या दिया है की वह हमेशा व्यस्त रहते है और किसी अन्य के लिए उनके पास समय नहीं है। अगर हम एक दिन का आकलन करे तो १ दिन में २४ घंटे होती है १४४० मिनट होते है और ८६४०० सेकेण्ड होते है। जिस व्यक्ति से आप यह शिकायत करते है की वह आपको समय नहीं दे रहा है उसे रिश्तो की परवाह नहीं है। कभी विचार करो उसकी लाइफस्टाइल पर कितनी व्यस्ता भरी है। 
    २४ घंटे में उसके 8 घंटे नौकरी में निकल जाते है। 2 घंटे रास्ता ले लेता है।1 घंटा वह खाने को देता है, आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई भी जरूरी है 3 घंटे उसके किताबो में निकल जाते है 1 घंटा बामश्कक्त वह अपने परिवार को देता है और फिर आता है सोशल मीडिया जिसपर मैसेजो की लाइन लगी होती है शिकायतों का ट्रक लदा खड़ा रहता है जिसे खोलते ही वह उसके बोझ से दबने लगता है और 2 से 3 लोगो की शिकायतों को सुनते सुनते उसके ३ घंटे निकल जाते है।
    इन तीन लोगो को सुनने के बीच कई लोग धड़ाके से उस इंसान को मैसेज करके तरह तरह के नामो से सम्बोधित करते है। लेकिन वह नहीं दे पाता है उन लोगो को जवाब क्योंकि तब तक हो चुकी होती है रात और टूटने लगता है थकावट से उसका शरीर। 
    लेकिन क्या कभी आपने सोचा है की आपका यह व्यवहार आपके रिश्ते पर क्या प्रभाव डालता है जो व्यक्ति अपनी व्यस्ता के बीच तुम्हारे लिए वक्त निकालता है और तुमसे बात करने आता है उससे तुम बात करने का पूरा समय शिकायतों में निकल देते हो और आपकी शिकायतों की वजह से आपका संवाद खत्म हो जाता है।