Category: health

  • अखरोट का छिलका देता है आपको चमचमाती और निखरी त्वचा

    डेस्क। क्या आप जानते हैं कि अखरोट का इस्तेमाल स्किन पर करने से कील-मुहांसों से आपको निजात मिलती है। अखरोट का पाउडर स्किन से मुंहासे और अतिरिक्त तेल (Extra Oil)  को कम करने में काफी मदद करता है। आज की भाग- दौड़ भरी जिंदगी में चेहरे का ख्याल रखना काफी मुश्किल और जरूरी हो गया है। 

    पॉल्यूशन, गर्मी, पसीना और सूरज की हानिकारक किरणें स्किन का सारा ग्लो छीन लेती हैं ऐसे में अगर आप चेहरे की केयर नहीं करते तो चेहरा फ्रेश नहीं दिखता और आप एनर्जेटिक भी महसूस नहीं करते। ऐसी परिस्तिथि में स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होगया है। आप भी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो स्किन पर अखरोट के छिलकों को बारीक पीसकर इसका इस्तेमाल करके चमचमाती हुई त्वचा पाई जा सकती है।

    बता दें कि अखरोट में विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मौजूद होता है जो स्किन को सॉफ्ट बनाते है। इसका इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन ग्लोइंग और यंग दिखती है। जानिए अखरोट के फायदे

    स्किन को सॉफ्ट करता है अखरोट के छिलका:

    अखरोट के छिलकों को लगाने से आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकते हैं। अखरोट का पेस्ट स्किन की ड्राईनेस को भी दूर करता है और स्किन में निखार भी लेकर आता है।

    स्किन चिकनी करता है:

    अखरोट के छिलके के पाउडर से मसाज करने से त्वचा धीरे धीरे एक्सफोलिएट भी होती है जिसका इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन चिकनी और टोन एक जैसा होता है। साथ ही आपकी त्वचा भी चिकनी होती है।

    कील मुहांसों से छुटकारा दिलाता है:

    अखरोट स्किन पर अप्लाई करने से कील-मुहांसों से भी निजात मिलती है। अखरोट का पाउडर स्किन से मुंहासे और एक्स्ट्रा ऑइल को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। 

    डेड स्किन सेल्स को हटाता है

    अखरोट के छिलकों का पाउडर डेड स्किन सेल्स से रिमूव कर देता है। यह स्किन से मृत और शुष्क त्वचा कोशिकाओं को हटाता है जिससे स्किन हेल्दी दिखती है। 

  • आसमान छूते सिलेंडर से बचने के केवल हैं ये उपाय

     

    डेस्क। आज सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुँच चुके हैं। ऐसे में रसोई गैस का प्रयोग संभल कर करने में ही आपकी भलाई है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिससे आप अपने रसोई गैस को ख़त्म होने से पहले ही बचा पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिससे आपका खाना भी सही तरीके से बनेगा और रसोई गैस की बचत भी होगी।

    नॉन स्टिक पैन

    गैस की बचत करने के लिए आपके पास एक तरीका ये है कि आप नॉन स्टिक पैन का प्रयोग खाना बनाने के लिए करें। यह आपकी गैस की बचत करने में बहुत कारगर साबित होगा। वहीं नॉन स्टिक पैन में खाना पकाने से खाना बिल्कुल परफेक्ट बनता है और जलता या चिपकता भी नहीं है।

    फ्रिज से निकले खाने को ऐसे पकाएं

    दूध, सब्‍जी या फ्रिज से निकाला हुआ कोई भी सामान आपको सीधा गैस पर नहीं चढ़ाना है। उसे पहले बाहर 1 से 2 घंटे के लिए रख दें ऐसा करने से आपका खाना रूम टेम्परेचर पर आ जाएगा और इससे आपका खाना गैस पर अधिक समय नहीं लेगा।

    प्रेशर कुकर

    दाल, मीट, चिकन और कई सब्जियों को किसी और बर्तन में उबालने में अधिक समय जाता हैं, वहीं कुकर इसे किसी और बर्तन के मुकाबले कम समय में ही पकाने की क्षमता रखता है। इसके अलावा अगर आप कुकर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसे माइक्रोवेव में सेमी कुक भी कर सकते हैं। 

    ढक कर पकाएं

    आपको हमेशा खाना ढक कर ही पकाना चाहिए। इससे आपका खाना जल्दी ही पक जाएगा और गैस भी कम लगेगी। इसके साथ में हमें यह ध्यान रहे जब आप खाना पका रहे हों तो खाना पकाने वाला बर्तन एकदम सूखा हुआ होना चाहिए। 

  • अगर भूल से भी इन चीजो के साथ खा ली दवाई तो झेलनी पड़ेगी बड़ी मुसीबत

    स्वास्थ्य: आज के दौर में हमारी लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल गई है। रफ्तार से चलती जिंदगी के बीच हम अगर सबसे ज्यादा किसी को नुकसान पहुंचाते हैं तो वह है हमारा स्वास्थ्य। क्योंकि हम अब अपने खान पान के लिए उम्दा समय नही निकाल पाते हैं और हमे कई बीमारियां घेर लेती है। वही जब हम उन बीमारियों का इलाज करवाने डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर हमे दवाइयों का एक पैकेट पकड़ा देते हैं। 

    वही डॉक्टर हमे अपने खान पान के रूटीन व हमे क्या खाना चाहिए उसकी जानकारी भी देते हैं। डॉक्टर ऐसा हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए करते हैं। तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजे है जिन्हें खाने के बाद दवाइयों का सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
    सबसे पहले अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने के बाद दवाई खाते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। क्योंकि दवाइयों में वार्फरिन होता है। वार्फरिन का सेवन विटामिन युक्त चीजो के सेवन के बाद नही किया जाता है। क्योंकि यह बीमारी के प्रभाव को कम करने के लिए उपयोग होती है।
    अगर आपकी आदत है कि आप चाय के साथ दवाइयों का सेवन कर लेते हैं। तो आपको यह महंगा पड़ सकता है। चाय में कई कैमिकल होते हैं जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह होते हैं। वही अगर हम चाय के साथ दवाई का सेवन करते हैं तो यह हमे एसीडिटी की नई बीमारी दे सकता है।
    शराब आजकल लोगो के जीवन का हिस्सा बन गई है। लोग अब स्वैग के लिए शराब का सेवन करते हैं। लेकिन आपको कभी भी शराब के साथ दवाइयों का सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि शराब से हमारा लीवर खराब होता है और अगर आप शराब के साथ दवाइयों का सेवन करते हैं तो यह आपके लीवर पर विपरीत प्रभाव डालता है।

  • बार बार सर दर्द बन सकता है टॉन्सिल, जाने लक्षण

    Health care:- अगर गले में लगातार खराश या दर्द की शिकायत रहती है, तो इस स्थिति को आप हल्के में न लें, क्योंकि यही समस्या आगे चलकर टॉन्सिल का रूप धारण कर लेती है। टॉन्सिल एक तरह से एक गंभीर समस्या है, जिसके होने पर पीड़ित व्यक्ति को काफी दर्द सहना पड़ता है। वहीं टॉन्सिल एक तरह संक्रामक रोग है, जोकि गैर जिम्मेदाराना खानपान, साफ सफाई न रखने से होता है, वहीं इसकी समस्या होने पर गले में अंदर दाने हो जाते हैं और घाव बनने लगते हैं।

    टॉन्सिल में शरीर का यह अंग होता है प्रभावित- 

    बता दें कि टॉन्सिल गले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो गले के दोनों ओर होता है। वहीं टॉन्सिल का मुख्य कार्य बाहरी संक्रमण से शरीर की रक्षा करना होता है, जोकि जीवाणुओं को शरीर में प्रविष्ट नहीं करने देता है। 

    यह हैं टॉन्सिल के लक्षण- 

    गले में तेज दर्द, कान के निचले भाग में दर्द, गले में खराश, कमजोरी, थकान, चिड़चिड़ापन इसके साथ छोटे बच्चों में होने पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है।
     

    ऐसे करें उपचार-

    अगर आपको टॉन्सिल का इन्फेक्शन समझ आता है तो आप तुरंत ही नमक का गरारा शुरू कर दें, जिससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा। इसके साथ ही गर्म पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से भी टॉन्सिल में राहत मिलती है, वहीं अदरक के पानी का प्रयोग भी इसके लिये किया जा सकता है।

  • बस डाइट में जोड़े ये 4 चार चीज़ें और पाए मोटापे की समस्या से निजात

    लाइफस्टाइल: आज के दौर में हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गई है। हम अब हेल्थी फूड से ज्यादा जंग फूड खाना पसंद करते हैं। वही इन सबको खाने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और हमारा फैट बढ़ने लगता है। हम अपने मिटापे से काफी परेशान हो जाते हैं। हम इरीटेशन होने लगती है और हम इस बढ़े हुए फैट को कम करने के लिए बेस्ट तरीका खोजते हैं।

    कई बार हम सुबह उठकर जिम जाना शुरू कर देते हैं। तो कई बार हम अपने खाने पीने में बदलाव करने अपना फैट कम करना चाहते हैं। वही आज हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो लो कैलोरी फूड है और इनके सेवन से आपको जल्द ही भूंख नहीं लगेगी और आप अपनी डाइट को बेहतर करके अपने मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

    तो आइये जानते हैं लो कैलोरी फूड जो तेजी से घटाते है आपका वजन:-

    मखाना:-

    आप अगर अपनी डाइट में मखाना शामिल कर लेते हैं। तो इससे आपको काफी स्वास्थ्य लाभ होगा। इसमे काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। मखाने में कैलोरी कम होती है जिससे इसका सेवन फैट नही बढ़ाता। वही इसे खाने के बाद आपको जल्दी भूंख नहीं लगती है। आप मखाने को घी में तल कर रोजाना खा सकते हैं।

    भुना चना:

    आप अपनी डाइट में भुना चना शामिल कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। अगर आप चने को गुड़ के साथ खाते हैं तो यह आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाएगा और आपको स्वास्थ्य रखेगा। चना खाने से आपको भूंख नही लगेगी और आपका मोटापा कम होगा।

    मुरमुरा:

    अगर आप अपनी डाइट में मुरमुरा शामिल करती है तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मुरमुरा में भारी मात्रा में विटामिन, मिनरल और कैल्शिमय पाए जाते हैं। मुरमुरा खाने से आपको बार बार भूंख नही लगेगी और अपना स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

    काजू: 

    अगर आप काजू को घी में फ्राई करके रोजाना खाते हैं तो यह आपके बेवज़ह के बढ़ते मोटापा को कम करता है। काजू में कई प्रकार के पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। काजू खाने से आपका फैट नही बढ़ता और यह आपको एनर्जी प्रदान करता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है।

  • अगर खाने पीने में कर दी यह छोटी सी चूक तो हो सकता है कैंसर

    स्वास्थ्य: हमारा शरीर अगर स्वास्थ्य नही होता है तो हम काफी खराब महसूस करते हैं। वही आज के समय मे कई तरह तरह की बीमारियां चली है जो अंदर ही अंदर हमारे शरीर को ध्वस्त कर देती है और हमे पता भी नही चल पाता। वही अगर हम जिक्र कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी का करे तो इसे सुनते ही हमारी रूह कांप जाती है और मन मे डरावने ख्याल आने लगते हैं।

    वही इस समय एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि भारत मे कैंसर मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है। हम अनुभव नहीं कर पाते और हम इस गम्भीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इस समय कैंसर मरीजो का आंकड़ा 3 करोड़ से अधिक हो गया है। वही हर कोई इसके पीछे की वजह जानना चाहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके खाने पीने की सामग्री से भी यह बीमारी आपको हो सकती है। वही हम खाना खाने में कुछ ऐसी लापरवाही करते हैं जो हमारे शरीर को कमजोर बनाती है और हमे कैंसर होनी की संभावना बढ़ जाती है।
    जानकारो का कहना है कि जब हम स्वास्थ्य भोजन नही करते और रोजना अधिक तेल वाली चीजें खाते हैं तो यह हमारे लीवर को कमजोर ही नही बनाता। बल्कि हमारे शरीर मे कैंसर होने की सम्भानाएँ भी बढ़ जाती है। वही अगर हम बात ओरल कैंसर की करे तो यह हमारे खाने और पीने की अनुचित आदतो के कारण होता है।
    असल में अगर हम सिगरेट पीते हैं, दारू पीते हैं, स्मैक लेते हैं या चरस गांजे का सेवन करते हैं तो इससे हमें मुह का कैंसर हो सकता है। क्योंकि यह एक ऐसी लत है जो लग जाती है तो इसे छुड़ाया नही जा सकता और रोजाना इसके सेवन से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
    इसके अलावा कई बार हम बाजार से ज्यादा हरी सब्जियां खरीद लाते हैं और फिर उन्हें फ्रिज में रख देते हैं और धीरे धीरे बनाकर उन्हें खाते हैं। अब अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि रखी हुई हरी सब्जियों में लाखों घातक कीटाणु होते हैं और उनमें विटामिन कम हो जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं और हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को कम करते हैं। इससे भी कैंसर होने की सम्भानाएँ बढ़ जाती है।

  • इस बदलते मौसम में रखे अपनी सेहत का ध्यान, दिनचर्या में इन घरेलू नुस्खो को अपनाइए

    Lifestyle:- मौसम में बदलाव होते ही आमतौर पर जुकाम बुखार आने लगता है। खासकर बरसात के समय में सर्दी जुकाम बुखार की समस्यओ से ज्यादा जूझना पड़ जाता है। कोरोना के ऐसे समय में थोड़ी सी भी शारीरिक कमजोरी अनेको शंकाए पैदा कर देती है। ऐसे में बार बार डॉक्टर के पास भागना, पैसे खर्च करना जरुरी नही है। यदि कुछ घरेलू उपायो को अपना लिया जाए तो समय और पैसे दोनो की बचत हो जाती है। 

    तो आइए गौरफरमाते है हमारे कुछ घरेलू उपायो पर जो आपको देंगे मौसमी बीमारियों से निजात…

    1 गुनगुना पानी : यह बेहद ही आसान व सरल उपाय है, बदलते मौसम में रोज गुनगुने पानी का सेवन करें। यह गले में खराश, सर्दी ,खांसी एवं इंफेक्शन को कम करता है। 
    2 मसाला चाय : सर्दी जुकाम होने पर मसाला चाय बेहद लाभकारी होती है। तुलसी ,काली मिर्च और अदरक के मिश्रण से बनी यह मसाला चाय खांसी पर अधिक असर करती है।
    3 नमक और गुनगुने पानी के गरारे : गले में खराश होने या सूजन होने पर नमक और गुनगुने पानी से गरारे करना लाभकारी होता है। इससे खांसी से भी मुक्ति मिलती है।
    4 अदरक का प्रयोग : पानी को उबालकर उसमें अदरक के कुछ टुकड़े डालकर प्रयोग करें। इससे खासी और गले की खराश से निजात मिलती है।
    5 लहसुन का प्रयोग : लहसुन का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए मददगार होता है। यह सर्दी में अधिक लाभकारी होता है।
    6 दूध एवं हल्दी का उपयोग : हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जोकि कई बीमारियों से लड़ने में सहायक है। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिए। यह चोट के दर्द को कम करने में लाभकारी है।

  • लड़को के ये झूठ फटाक से पकड़ लेती है लड़कियां

    Relationship tips: इस सम्पूर्ण संसार मे कुछ भी ऐसा नही है जो पूर्णतः सत्य हो। हर इंसान इस संसार मे कभी न कभी झूंठ बोलता है। आज के दौर में झूठ हमारी भावनाओं से जुड़ गया है। अब लोग अपने रिश्ते को बचाने के लिये आय दिन झूठ बोलते हैं। वही अगर स्त्री और पुरुष के रिश्ते की बात करें। तो इन दोनों के रिश्ते में पुरुष स्त्री से अधिक झूठ बोलता है। लेकिन उसे झूठ छुपाना नही आता जिसके कारण उनका झूठ महिलाएं आसानी से पकड़ लेती है।

    वही आज हम इस लेख में बात करने जा रहे हैं पुरुषों के उन झूठ की जिन्हें वह बहुत सफाई से नही बोल पाते और महिलाओं को यह पता चल जाता है की उनके सामने उनका पार्टनर झूठ बोल रहा है। कई बार महिलाएं अपने पार्टनर की खुशी के लिये यह जाहिर नही करती है कि उन्हें उनका झूठ पता चल गया है। तो कई रिलेशनशिप में पुरुषों के यह झूठ लड़ाई झगड़े का कारण बन जाते हैं। तो आइये जानते हैं पुरुषों के झूठ….

    मैं सिर्फ तुम्हारे बारे में सोचता हूँ:

    प्रत्येक पुरुष अपनी पार्टनर को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करता है की वह उसके अलावा अपने दिमाग मे किसी का विचार नही लाता। लेकिन महिलाएं जानती है कि पार्टनर झूठ बोल रहा है। क्योंकि पुरुषों का स्वभाव बहुत लचीला होता है। वह हर वक्त कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। वही उनकी नजर हमेशा लड़कियों पर जाती रहती है।

    तुम मेरा पहला प्यार:

    पुरुष जब किसी स्त्री के साथ रिश्ता बनाता है। तो वह अपने पार्टनर को यह विश्वास दिलाता है कि वह उसका पहला प्यार है। लेकिन यह भी पुरुष का झूठ होता है। पुरुष हर उस स्त्री से यही कहता है कि वह उसका पहला प्यार है और इसी झूठ के सहारे पुरुष अपने प्रेम की गाड़ी को आगे बढ़ाता है।

    मैं कोई गलत काम नही करता:

    आज के समय मे ड्रिंक करना, स्मोकिंग करना आम बात हो गई है। लेकिन पुरुष अपने पार्टनर से इनको लेकिन झूठ बोलते हैं। वह अपने पार्टनर को यह विश्वास दिलाते हैं कि वह स्मोकिंग नही करते। लेकिन उनका यह झूठ महिलाएं आसानी से पकड़ लेती है। उनके चेहरे पर यह दिख जाता है कि वह अपनी आदतों को लेकर अपने पार्टनर से झूठ बोल रहे हैं।

    तुम्हारे बिना न रह पाना:-

    पुरुष अपनी महिला पार्टनर से झूठ बोलते हैं। कि मैं तुम्हारे बिना नही जी पाऊंगा। तुम्हारे बिना रहना मेरे लिए मुश्किल हो जाएगा। तुम मेरी आत्मा हो। लेकिन यह वह सिर्फ अपने पार्टनर का विश्वास जीतने के लिए करते हैं और जब उनकी पार्टनर उनके आसपास नही होती है। तो वह पहले की तुलना में अधिक मस्ती करते हैं।

  • ऐसा क्या है हस्बैंड का मीनिंग की चिढ़ रही है महिलाएं

    लाइफस्टाइल: हस्बैंड शब्द आज से पहले काफी लोकप्रिय रहा है। हर महिला अपने मेल पार्टनर के लिये इस शब्द का उपयोग करती थी। लेकिन अब अचानक से इस शब्द से महिलाओं को आपत्ति होने लगी। महिलाएं अब अपने पार्टनर के लिये इस शब्द का इस्तेमाल नही करना चाहती है। इसके पीछे की सिर्फ एक वजह है इस शब्द का मूल मतलब।

    असल मे हस्बैंड शब्द एक सेक्सिस्ट शब्द है। इस शब्द का मूल का अर्थ है मिट्टी या जमीन। यानी मिट्टी के मालिक के समान। जानकारों का कहना है यह शब्द अधिकार का प्रदर्शन करता है। इस शब्द से हम किसी पर अपना अधिकार सा जमाना चाहते हैं और इस प्रकार की चीजो के कारण महिलाओं को शोषण झेलना पड़ता है। 
    यही कारण है कि आज के समय मे महिलाओं ने हस्बैंड शब्द का उपयोग अपने पार्टनर के लिये करना छोड़ दिया है। महिलाओं का कहना है यह उनके पार्टनर की आजादी पर अंकुश लगाता है और उन्हें एक बन्धन में बांधता है। इसीलिए आज के समय मे महिलाएं इस शब्द के विरोध में खडी है।

  • देर रात को खाते हैं खाना तो हो जाये सावधान नही तो झेलना पड़ेगा इन बीमारियों का प्रकोप

    स्वास्थ्य: कई लोग ऐसे होते हैं। जिनका सोने और सो कर उठने का कोई टाइम नही होता है। लोग देर रात बाहर घूमने निकल जाते हैं और फिर उनके खाने पीने का शेड्यूल बिल्कुल बिगड़ जाता है। इस बिगड़े शेड्यूल का सबसे ज्यादा प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है और वह कई तरह की बीमारियों से परेशान हो जाते हैं। 

    वही आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे है। उन प्रॉब्लम्स के बारे में जो देर रात को खाना खाने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है। तो आइये जानते से देर रात खाना खाने से क्या होते हैं नुकसान….

    जाने रात को देर से खाना खाने से क्या होता है…

    अगर आप देर रात को खाना खाते हैं तो इसका सबसे ज्यादा असर आपकी हेल्थ पर दिखाई देता है। अपना वेट बढ़ने लगता है। शरीर मे फैट जमा हो जाता है। वही हम काफी खराब महसूस करते हैं। अब अगर आपका शेड्यूल है देर रात को घर आने का तो आप कोशिश करे कि आप रात में लाइट वेट खाना खाएं। क्योंकि हैवी भोजन आपके स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डालता है।
    इसके अलावा अगर आप रात में खाना खाते हैं तो यह सींधे तौर पर आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। देर रात खाना खाने से खाना पचता नही है और हमे एसीडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या इसलिए भी होती है क्योंकि हम देर रात को खाना खाकर तुरंत लेट जाते हैं और कही वाक पर नही जाते। अगर आप देर रात में खाना खाते हैं तो आप कोशिश करे कि उसे पचाने के लिए वाक जरूर करें।
    कई बार जब हम देर रात को खाना खाते हैं तो यह हमारी नींद को प्रभावित करती है। इससे हमारी नींद उड़ जाती है और हम पूरी पूरी रात सो नही पाते हैं। वही इससे ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप नियमित रूप से देर रात खाना खाते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, 
     कोलेस्ट्रॉल, ह्रदयघात जैसी बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।