Category: health

  • अगर आप भी बनना चाहते हैं अमीर तो बदलने अपनी यह आदते

    बाजार:- आज के समय मे हर कोई लखपती बनने का सपना देखता है और रईसों वाली जिंदगी जीना चाहता है। सबसे मन मे यह विचार आता है कि रतन टाटा, अनिल अंबानी, एलन मस्क के पास इतना पैसा कहां से आ गया है आखिर इन्होंने ऐसा क्या किया की लक्ष्मी इनके ऊपर पानी की तरह बरस रही है और क्या है ऐसा जो आपको अमीर बनाने में मदद करता है। तो आज हम आपको बताते जा रहे हैं अमीर बनने के कुछ ऐसे मूल मंत्र जिनका अगर आप अपनी जिंदगी में पालन करते हैं तो आपको कभी भी आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।

    खुद को बदलें:-

    आप ने अक्सर अपने आस पास के सफल लोगो को देखा होगा की वह खुद पर निवेश करते हैं और अपनी आदतों में समय के साथ परिवर्तन लाते हैं। तो अमीर बनने के लिए व्यक्ति को दूसरों पर निवेश करने से पहले स्वम् पर निवेश करना चाहिए और अपनी आदतों को बदलना चाहिए।

    लक्ष्य निर्धारित करें:- 

    अमीर बनने के लिए आपको अपना लक्ष्य अवश्य निर्धारित करना चाहिए और उसी के आधार पर इंवेसमेन्ट करना चाहिए। मान लीजिए आप यह प्लानिंग कर चुके है कि आपको हर महीने 100 रुपये निवेश के साथ हजार रुपये कमाने है तो आप इस लक्ष्य को एक माह में अवश्य पूरा करें।

    स्टार्ट अप से जुड़े:- 

    अमीर बनने के लिए आपको स्टार्ट अप से जुड़ना चाहिए क्योंकि जब आप स्टार्टअप करते हैं और आपके पास कोई बेहतरीन आइडिया होता है तो लोग आपका सपोर्ट करते हैं और आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।

    जोखिम ले:-

    अमीर बनने के लिए आपको जोखिम लेना सीखना चाहिए। क्योंकि अगर आप जोखिम नहीं लेते हैं और आगे बढ़कर अपनी चीजो को खुद नहीं करते हैं तो आपको सफलता नहीं मिलती है और आप जहाँ पर पहले होते हैं वही पर रह जाते हैं। 

    शेयर में लॉन्ग टाइम के लिए जुड़े:-

    यदि आप पैसा कमाकर अमीर बनने का विचार कर रहे हैं तो आपको शेयर बाजार से जुड़ना चाहिए और अपने पैसे को लॉन्ग टर्म प्लान के साथ शेयर मार्केट में लगाना चाहिए। क्योंकि शेयर मार्केट डे नाइट का बाजार है यह किसी को भी रातों रात लखपति बना सकता है।

    बचत पर दें ध्यान:-

    यदि आप अमीर बनना चाहते हैं तो आपको अपनी बचत का खास खयाल रखना चाहिए और अपनी सेविंग जरूर करनी चाहिए। क्योंकि सेविंग न सिर्फ आपके फजूल खर्चों पर लगाम लगाती है बल्कि आपको पैसे का महत्व भी समझाती है।

    सोच-समझकर ही करें निवेश :-

    आपका एक गलत निवेश आपकी बड़ी बचत को खत्म कर सकता है। इसलिए आप जो भी निवेश करने जा रहे हों, उसके बारे में तसल्ली कर दें। विशेषज्ञों से राय-मशवरा जरूर करें। जिससे आपके निवेश का आपको बेहतर रिटर्न मिल सके।

  • ब्रेस्ट में होता है दर्द या बदल रहा आकर, संभल जाइये कहीं ये ब्रेस्ट कैंसर तो नहीं

    (Breast Cancer Causes) यह कैंसर तब होता है जब कोशिकाओं को नियंत्रित करने वाले जीन में कोई म्यूटेशन होने आ जाए। इस म्यूटेशन की वजह से कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती है जो इस बीमारी को जन्म देता है। बता दें ये कैंसर स्तन की कोशिकाओं में विकसित होता है। जानकारों के मुताबिक यह कैंसर फैटी कोशिकाओं, लोब्यूल्स या ब्रेस्ट की नली में बनता है। जिसके बाद अनियंत्रित कैंसर कोशिकाएं ब्रेस्ट की स्वस्थ कोशिकाओं को भी अपनी चपेट में ले लेती हैं और बाहों के नीचे लिम्फ नोड्स तक गंभीर होती चलीं जाती हैं।

    ब्रेस्ट कैंसर डीएनए के डैमेज होने या जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से भी विकसित होता है। एस्ट्रोजेन के संपर्क में आने, आनुवांशिक जीन्स में डिफेक्ट या माता-पिता से मिले जीन्स इसके लिए अक्सर जिम्मेदार होते हैं।

    बता दें कि जब भी कोई व्यक्ति स्वस्थ होता है तो उसका इम्यून सिस्टम किसी भी असामान्य DNA की वृद्धि या हमले पर उसे रोकता है। पर जब किसी व्यक्ति को कैंसर हो जाता है तो ऐसा नहीं होता है। नतीजतन, ब्रेस्ट की कोशिकाएं अनियंत्रित होकर बढ़ने लग जाती हैं और कोशिकाओं की ये असामान्य वृद्धि ट्यूमर का रूप ले लेती हैं जिससे कोशिकाओं तक जरूरी पोषक तत्व और ऊर्जा भी नहीं पहुंचती।

    ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण (Breast Cancer Symptoms)

    शुरुआती स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर को पहचानने के कोई लक्षण नहीं  हैं।  ज्यादातर मामलों में ये ट्यूमर इतना छोटा होता है कि महसूस तक नहीं किया जा सकता। यह ट्यूमर तब महसूस किया जा सकता है, जब ब्रेस्ट में एक नई गांठ महसूस हो जो पहले नहीं थी वोभी बड़ी। वैसे सभी गांठ कैंसर नहीं होतीं पर एक आम साइन या लक्षण के तौर पर इसे देख सकते हैं।

    ये भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत

    -ब्रेस्ट में दर्द होना या ब्रेस्ट की स्किन का लाल हो जाना -ब्रेस्ट के आसपास के हिस्सों में सूजन रहना

    -अपने आप निप्पल डिस्चार्ज

    -निप्पल से खून का निकलना

    -ब्रेस्ट में कई जगह या निप्पल की त्वचा का छिल जाना

    -ब्रेस्ट के आकार में अचानक बदलाव होना

    -निप्पल के आकार में अचानक बदलाव, निप्पल का अंदर की तरफ घुस जाना

    -ब्रेस्ट में गांठ या सूजन का महसूस होना

    अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको ब्रेस्ट कैंसर है पर इसके बाद आप ब्रेस्ट कैंसर की संभावना को ट्रेस कर सकते है।

  • अरे ये लड़के कितना फ़्लर्ट करते हैं एक साथ कैसे सब मैनेज करते हैं

    Lifestyle:- ज्यादातर लोगों का नाम उनकी राशि के आधार पर रखा जाता है और उनका व्यवहार उनके नाम के अनुकूल ही होता है। व्यक्ति का नाम उसके व्यवहारिक जीवन पर खूब प्रभाव डालता है और उसकी दैनिक गतिविधियों को भी प्रभावित करता है। वही आज कल फ़्लर्ट करने का ट्रेंड खूब चला है और कुछ लड़के ऐसे होते है जो कभी भी फ्लर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। वही ज्योतिष शास्त्र में इन लड़को के विषय मे कहा गया है कि यह इनके नाम का प्रभाव होता है और जो लड़के ज्यादा फ्लर्ट करते हैं उनके नाम का पहला अक्षर यह होता है।

    अगर हम बात A नाम के लड़कों की करें तो यह अपने फ़्लर्ट करने के स्वाभव के कारण लड़कियो का ध्यान अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं और लड़कियों को इनका यह अंदाज खूब पसंद है। यह ऐसे होते हैं कि यह शादी के बाद भी लोगो के साथ फ़्लर्ट करते रहते हैं और अपने जीवन साथी के प्रति ईमानदार रहते हैं।
    वही C नाम के लड़कों को ज्योतिष शास्त्र में आकर्षक का केंद्र कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लड़को का नाम C से शुरू होता है वह बेहद आकर्षक होते हैं और उन्हें देखकर हर कोई अपना दिल हार जाता है। लेकिन कई बार इस वजह से इनके रिलेशनशिप में समस्या आती है और इनकीं पार्टनर इनसे रूठी रहती है।
    L नाम के लड़के बेहद फ्लर्टी स्वभाव के होते हैं यह किसी को भी देखकर आकर्षित होने लगते हैं और यह अपने पार्टनर के प्रति काफी ईमानदार रहते हैं लेकिन इनको देखकर हर कोई इनके साथ टाइम एक्सपेंड करने का विचार करता है इस अक्षर के नाम वाले लोग बेहद अटेंशन लेने वाले होते हैं।
    S इस अक्षर से जिन लड़को का नाम शुरू होता है वह बेहद टतेज होते हैं यह किसी एक जगह स्थिर नहीं रहते। इनके जीवन मे कई लड़कियां होती है हालाकि यह प्यार किसी एक से करते हैं लेकिन इनका मन चारो तरह भवरों की तरह मंडराता रहता है।

  • ये पत्ती आपको देगी निखरी चमचमाती त्वचा, एक यूज़ में ही Tan गायब

    डेस्क। गर्मी ने लोगो का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसी चिलचिलाती गर्मी में हमारी स्किन को बहुत ज्यादा सफर करना पड़ रहा है। गर्मी में तेज धूप और प्रदूषण के कारण लोगों के हाथों का निखार कम होने लगता है। इतना ही नहीं कई बार हाईपेरपिग्मेंटशन जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। गर्मी में आमतौर पर टैनिंग की समस्या सबसे ज्यादा होती है। टैनिंग को हटाने के लिए लोग काफी तरीके आजमाते हैं। 

    पर टैन एक दम से गायब नहीं होता। ऐसे में अगर आप चेहरे के दाग धब्‍बों को दूर करके चेहरे पर फिर से  निखार लाना चाहते हैं तो इसके आप बस एक आसान ट्रिक अपना कर बेदाग चमचमाती त्वचा पा सकेंगे। 

    इसके लिए आप पुदीने के पत्ते का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि पुदीना चेहरे को ठंडा रखता है गर्मी के मौसन में ये आपको राहत देगा।  तो आइये जानते हैं कि पुदीने से आप कैसे चेहरे के दाग धब्बे हटा सकते हैं।

    दरअसल पुदीने में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की हर तरह की समस्‍याओं को दूर करते है। पुदीने का इस तरह से इस्‍तेमाल करने से कील-मुहांसे, चेहरे की सूजन और डलनेस से छुटकारा मिलता है।

    चमकती त्वचा के लिए ऐसे करें पुदीने का इस्तेमाल

    पुदीने और खीरे का फेस पैक

    इन दोनों का उपयोग फेस पैक के तौर पर करने के लिए आप कुछ फ्रेश पुदीने की पत्तियां लें और करीब आधा खीरा ले लें। खीरे को कद्दूकस कर के इसका रस निचोड़ लें। अब खीरे के रस में पुदीने की पत्तियों को ग्राइंड कर के पेस्‍ट बना लीजिए। और इस पेस्ट को चेहरे अपनी गर्दन और हाथों पर लगाएं 20 मिनट बाद चेहरे को नार्मल पानी से धूल लें। 

    पुदीना और तुलसी 

    पुदीना तुलसी फेस पैक स्किन की कई समस्‍याओं को दूर करने में कारगर साबित होता है। इसके लिए आप पुदीने, तुलसी और नीम की कुछ पत्तियां ले लें। इन सभी को मिक्सर ग्राइंडर में डाल कर फाइन पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद 15 से 20 मिनट लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें।

  • सफेद बालों से हो गए परेशान, नेचुरल काला रंग पाना बेहद आसान

     

    डेस्क। वैसे सफेद बाल आना बुढ़ापे की निशानी है पर आज कई युवाओं को भी यह दिक्कत होती है। ऐसे में जब समय से पहले सफेद बाल आने लगते हैं, तो आप कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं? कुछ नैचुरल उपायों की मदद से ही सफेद बालों का इलाज किया जा सकता है और कम उम्र में बूढ़ा होने से खुद को आराम से बचाया भी जा सकता है।

    आज हम आपको बताएंगे कि सफेद बालों का नैचुरल इलाज क्या है। पर इससे पहले आप सफेद बालों का कारण जान लीजिए कि आखिर बाल सफेद होते क्यों हैं।

    सफेद बाल होने के पीछे का कारण

    जब आपके स्कैल्प और हेयर हेल्थ खराब होने लगती है, तो आम तौर पर सफेद बालों की समस्या हो जाती है। सफेद बालों का मुख्य कारण सिर में ब्लड सर्कुलेशन की कमी, केमिकल वाले हेयर केयर प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल, सर में पोषण की कमी या फिर प्रदूषण व गंदगी होती है। बता दें कि आपको सफेद बालों का इलाज करने वाले नैचुरल उपायों के साथ ही व्हाइट हेयर के इन कारणों से भी खुद को बचाना होता है।

     सफेद बालों को दूर करने के नैचुरल उपाय

    क्या आप सफेद बालों को दूर करके बालों का नैचुरल ब्लैक कलर वापस पाना चाहते हैं, तो इन नैचुरल उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

    1. त्रिफला पाउडर का इस्तेमाल

    त्रिफला पाउडर में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर से फ्री-रेडिकल को बाहर निकालने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं। त्रिफला चूर्ण में मौजूद आयरन और पोटैशियम बालों की जड़ों को हेल्दी रखकर हेयर ग्रोथ में भी कारगर साबित होते हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला पाउडर, आंवला पाउडर को एक साथ मिलाकर हर रात सोने से पहले इसका गर्म पानी के साथ सेवन करें।

    2. प्याज का रस 

    सफेद बालों का इलाज करने के लिए प्याज के रस को नैचुरल ट्रीटमेंट के रूप में यूज़ किया जाता है। कुछ शोधकर्ताओं की माने तो बालो की अच्छी ग्रोथ के पीछे प्याज में मौजूद catalase नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह बालों की जड़ों में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को कम करने में मदद करता है। इससे बालो का नेचुरल कॉलर वापस लौट आता है। 

    3. आंवला के साथ नींबू

    आंवला और नींबू दोनों ही चीजों में विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है, जो कि स्कैल्प का डैंड्रफ व इंफ्लामेशन को दूर करने में मदद करता है। जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। सफेद बालों से निजाद पाने के लिए और उनको काला बनाने के लिए 1 गिलास पानी में आंवला पाउडर और नींबू का रस मिलाकर हर मॉर्निंग में पीएं।

    4. करी पत्ता

    व्हाइट हेयर के नैचुरल ट्रीटमेंट के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल भी लंबे समय से किया जाता रहा है। एक्सपर्ट्स भी बताते हैं कि करी पत्ता में मौजूद विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स के वजह से बालों की जड़ों के अंदर मेलानिन का उत्पादन बढ़ता है जिससे बाल अपने आप काले होने लगते हैं।

  • इन बियर में है ऐसा नशा की महंगी महंगी एल्कोहल है इसके सामने फेल

    लाइफस्टाइल:- आज के समय मे बियर के शौकीनों की कमी नहीं है युवा से लेकर बुजुर्ग तक बियर के शौकीन हैं और इसे अपने स्वैग के लिए खूब इस्तेमाल करते हैं। मार्केट के अलग अलग टाइप के बियर प्रोडक्ट उपलब्ध है जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं वही कई विदेशी बियर के प्रोडक्ट ऐसे हैं जिंसमे काफी मात्रा में एल्कोहल पाया जाता है और वह आज भी लोगो की पहली पसंद बन हुए हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बियर के कुछ अनोखे नाम जो की युवाओं की अब पहली पसंद बन गए हैं। 

    BroCode;-

    अगर हम BroCode बियर की बात करे तो मार्केट में इसका खुब ट्रेंड है लोग इसे काफी पसंद करते हैं और इसमे 15 फीसदीं एल्कोहल पाया जाता है। 

    Kingfisher Strong:-

    आज के समय मे Kingfisher Strong ने मार्केट के अपनी बेहतरीन जगह बना ली है। यह व्यापारिक ग्रुप की पहली पसंद बनी हुई है इसमे 8 प्रतिशत एल्कोहल होती है।
    इसमे 1000 हेवर्ड्स है। हेवर्ड्स तीन दशकों से भारतीय बाजारों में राज कर रहा है। इस बियर में अल्कोहल की मात्रा 8 प्रतिशत है।

    Godfather:- 

    यह काफी स्ट्रॉग बियर है इसे यूथ खूब पसंद करता है। इसमे 8 फीसदीं एल्कोहल पाया जाता है। यह वैसे तो काफी सस्ती रहती है और यंग एज का यूथ इसे खूब पसंद करता है। 

    Knock Out:- 

    यह भारत का काफी लोकप्रिय ब्रांड है इसकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और लोग इसे काफी पसन्द करते हैं। इस बियर में 8 फीसदीं एल्कोहल होता है और यह लोगो के बजट के अनुसार है।

  • सिर्फ फिटकरी नहीं अपनी त्वचा के लिए इसे संजीवनी समझो

     

    डेस्क। फिटकरी के वैसे तो घर में कई सारे उपयोग होते हैं। आमतौर पर इसको बर्तनों से दाग धब्बे मिटाने के लिए उपयोग किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि यह आपके चेहरे से भी दाग मिटाने के लिए कारगर साबित होता है। साथ ही यह शरीर से बह रहे खून को भी बंद करने के काम में आता है। इसीलिए अक्सर आपने देखा होता कि पुरुषों की शेविंग किट में फिटकरी जरूर होती है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटकरी का इस्तेमाल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

    फिटकरी को दूसरे ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ इस्तेमाल करने से ना केवल दाग-धब्बे और झुर्रियां दूर होती हैं बल्कि आपकी स्किन चमचमाती और ग्लोइंग भी बनती है। फिटकरी से आंखों के नीचे के काले घेरे और सूजन भी कम हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि फिटकरी को किस तरह से इस्तेमाल करने से त्वचा को क्या फायदा पहुँचता है।

    आंखों के नीचे सूजन आ गई है या फिर काले घेरे हो गए हैं तो फिटकरी और गुलाब जल के मिश्रण से आपको इससे निजाद मिल जाएगा। सबसे खास बात यह है कि फिटकरी स्किन पर किसी तरह का इरिटेशन भी नहीं देती। बस आप फिटकरी के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे धूल लें। ऐसा करने के कुछ ही दिनों बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।

    अगर आपके चेहरे की त्वचा पर ढीलापन दिखने लगा है तो फिटकरी से बने टोनर का इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में काफी असरदार होता है। टोनर बनाने के लिए सबसे पहले फिटकरी को पानी में डाल लें इसके साथ में कुछ तुलसी के पत्ते भी डाल लें। अब पानी को उबाल लें। उबालने के तुरंत बाद ही फिटकरी पानी में घुल जाएगी। अब गैस को बंद कर पानी को छान लीजिए। फिर इसमे कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिलाकर किसी शीशी में स्टोर कर के रख लें। इसे टोनर के तौर पर चेहरे पर लगाएं। 

    आपके फेस पर अगर कील -मुंहासे के दाग रह गए हैं तो भी आप फिटकरी को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इस पैक को बनाने के लिए फिटकरी के पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर गढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल भी कर सकतें हैं। चेहरे पर लगा लें और फिर 15 मिनट बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें। 

  • कम हाइट वाले पुरुषों की सेक्स लाइफ पर हुआ शोध , हुए चौकाने वाले खुलासे

    रिलेशनशिप:- आज के समय मे ज्यादातर लड़कियों को लंबी हाइट के लड़के पसन्द आते हैं। लेकिन कम हाइट के लड़कों को लेकर द जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन की एक रिपोर्ट आई है जिसमे इनको लेकर कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो पुरुष कम हाइट के होते हैं वह सेक्सुअ तौर पर ज्यादा एक्टिव होते हैं। 

    इस शोध में कई हाइट के पुरुषों पर शोध किया गया। जिसमे 175 सेंटीमीटर से कम हाईट वालो की सेक्स पावर बेहतरीन पाई गई। वही यह सेक्स को लेकर काफी एक्टिव थे। रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि कम हाइट वाले पार्टनर अपने सहयोगी पार्टनर को लेकर काफी सजग रहते हैं यह सेक्स को लेकर जितना एक्टिव होते हैं इनके तलाक की संभावनाएं भी उतनी कम होती है। 
    शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन पुरुषों की हाइट कम होती है यह हर काम मे निपुण होते हैं। यह घर के काम करने से लेकर अपने पार्टनर की केयर और पैसा कमाने में काफी माहिर होते हैं। जहाँ लम्बे पुरुष अपने लुक के चलते महिलाओं को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं और उनपर अपने लुक्स का जादू चलाते हैं। 
    वही कम हाइट वाले पुरुष अपने आकर्षक स्वाभव से लड़कियों को आकर्षित करते हैं और जिनके साथ यह जुड़ते हैं उनके साथ ईमानदारी के साथ लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप में रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें 531 पुरुषों पर की गई ये स्टडी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (New York University) के शोधकर्ताओं ने की है।

  • Yoga For Humanity के सात पूरा देश मना रहा International Yoga Day

    International Yoga Day 2022:- भारत आज 8वां International Yoga Day मना रहा है। योग दिवस का उद्देश्य लोगो को योग के प्रति जागरूक करना और योग से होने वाले लाभों से परिचित करवाना है। आज के दिन लोग जगह जगह इकट्ठा होते हैं और खुले आसमान के नीचे योग करते हैं। धार्मिक ग्रन्थों में योग को लेकर कहा गया है कि योग मनुष्य के मस्तिष्क को सकारात्मक रखता है योग से मन प्रसन्न रहता है और लोगो को यह रोग मुक्त कर दीर्घायु जीवन प्रदान करता है। 

    International yoga day Theam

    योग को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए लोगो को इसके प्रति जागरूक करने हेतु। 21 जून 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस पर प्रत्येक वर्ष कोई न कोई थीम रखी जाती है। वही इस बार योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ (Yoga For Humanity) रखी गई है। जिसका मतलब है मानवता के लिए योग। इस साल इसी थीम को ध्यान में रखते हुए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाएगा।

    Why Yoga Day celebrate 21 June

    अगर हम 21 जून को योग दिवस मनाने के पीछे के रहस्य को समझे तो यह दिन गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है।जिसे लोग ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय संस्कृति के मुताबिक ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है।माना जाता है कि सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए फायदेमंद है। साथ ही योग करने से लोगों की आयु भी लंबी होती है। भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए योग दिवस की तारीख 21 जून रखी गई थी।
    जानकारी के लिए बता दें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसंबर 2014 को इस बात की घोषणा की गई कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

  • क्या आपकी गर्दन हो गई है काली, ट्राई करें ये होम रेमिडीज

     

    डेस्क। क्या आप अपने फेस और हाथ पैरों का विशेष ध्यान रखते हैं उनकी केअर करते हैं। वैसे तो आमतौर पर लोग अपने चेहरे और हाथ पैरों का पूरा ख्याल रखते हैं नियमित रूप से साफ- सफाई भी करते हैं। चेहरे पर क्रीम, सीरम आती लगते हैं। पर कई बार आप शरीर के अन्य हिस्सों की उतनी देखभाल नहीं कर पाते जितनी उनको नीड होती है। जैसे कि गर्दन, एल्बो, नीज आदि।

    गर्दन को हम अकसर इग्नोर कर देते हैं। यहीं वजह है कि कई बार गर्दन और उसके आसपास की स्किन काली हो जाती और ये कब होता है हमें पता भी नहीं चल पाता साथ ही हमारे फेस और गले की स्किन का कलर काफी मिसमैच हो जाता है जो बहुत ही खराब लगता है।

    इसी कड़ी में बता दें कि धूप की वजह से गर्दन पर कई बार टैनिंग भी हो जाती है जिससे शरीर से हिस्सा बिल्कुल अलग दिखने लगता है।

    ऐसे में टैनिंग होने का पता चलते ही अधिकतर लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि सिर्फ एलोवेरा का इस्तेमाल करके भी आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप एलोवेरा से काली हुई गर्दन की समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

    एलोवेरा और नींबू का रस

    आप काली गर्दन पर एलोवेरा जेल और नींबू का पैक लगा सकते हैं। इससे धीरे-धीरे कालापन दूर हो जाता है। इसके लिए आपको एक चम्मच एलोवेरा जेल लेना होता है। अब उसमें आधे नींबू का रस निचोड़ कर मिला लें। आप चाहें तो इसमें शहद और गुलाब जल भी डाल सकते हैं पर ऐसे भी यह बहुत कारगर है। इस पैक को अब इसे 15 मिनट के लिए गर्दन पर लगा लें। जल्दी ही इसके प्रयोग से आपको काली गर्दन से छुटकारा मिल जायेगा।

     

    एलोवेरा के साथ हल्दी

    गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल को हल्दी में मिलाकर पैक बना के भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए आप 3 चम्मच एलोवेरा जेल लें और अब इसमें चुटकी भर हल्दी और आधा चम्मच बेसन मिला दें। इसके बाद इस पैक को अपनी गर्दन पर अच्छे से लगा लें। आधे घंटे बाद इसको ठंडे पानी से धूल लीजिए। 

    दही और एलोवेरा 

    एलोवेरा और दही का पेस्ट भी गर्दन के कालेपन को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इस पैक को बनाने के लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच दही और उसमें कुछ बूंद नींबू के रस को मिला लें। अब इस पेस्ट को अपनी पूरी गर्दन पर लगाएं और आधे घंटे के बाद इसको धूल लें।