Category: health

  • आपकी छोटी सी आदत बचाएगी आपको ह्रदय रोग से

    स्वास्थ्य:- आज के समय मे भागदौड़ इतनीं बढ़ गई है की लोगो को अपने स्वास्थ्य का कोई खयाल नहीं रहता है वह काम मे इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें न ठीक से कुछ खाने की चिंता रहती है और न आराम करने की। लोगो अपने इस व्यवहार के चलते वह अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं और उन्हें कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ता है। 

    वही अगर हम बात ह्रदय रोग की करे तो आज के समय मे 100 में से 90 लोग ऐसे हैं जिन्हें ह्रदय की समस्या होती है। लेकिन लोगो को यह नहीं पता होता है कि वह अपने दिल का खयाल कैसे रखे और अपनी लापरवाही के चलते कई बार उन्हें बड़ी समस्या से जूझना पड़ जाता है। तो आइए जानते हैं की कैसे रखे अपने ह्रदय का खयाल …

    ग्रीन टी की डाले आदत:- 

    ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए लोगो को ग्रीन टी पीने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि ग्रीन टी में antioxidants होता है जो की कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसके साथ ही यह कैंसर की सेल्स को पनपने से पूर्व ही मार देता है और आपका ह्रदय इसके सेवन से स्वस्थय रखता है।

    Olive Oil का प्रयोग करें: 

    लोगो को आज के समय मे चटपटा और मसालेदार खाना अधिक पसंद होता है लेकिन वह यह नहीं जानते उनके द्वारा इस प्रकार का भोजन करना उनके ह्रदय के लिए कितना घातक होता है। स्वास्थ्य ह्रदय के लिए लोगो को खाना बनाने के लिए जैतून तेल का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि यह fat bad LDL cholesterol को कम करने में सहायक होता है इसमे antioxidants होते हैं हमे बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं।

    नींद से न करें समझौता:-

    आज के समय मे लोगो को देर रात तक जगने की आदत होती है उन्हें लगता है देर रात तक जगना उनकी लाइफस्टाइल को संदर्भित करता है लेकिन वास्तव में यह उनके लिए काफी घातक सिद्द होता है। जब आप अपनी नींद से समझौता करते हैं तो आप डिप्रेस्ड रहते हैं और आपको अनेको समस्याओ से जूझना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति के लिए अच्छी नीद बहुत ज़रूरी है. पर्याप्त नीद ना लेने पर शरीर से stress hormones निकलते हैं, जो धमनियों को block कर देते हैं और जलन पैदा करते हैं।

    खाने में ले हेल्थी फूड:- 

    हार्ट की बीमारी से बचने के लिए लोगो को खाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए उन्हें अपना ध्यान इस बात पर केंद्रित करना चाहिए की वह क्या खाते हैं और कैसा खाते हैं तेल वाली चीजो से बचना चाहिए और फाइबर ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए। क्योंकि जो लोग फाइबर का अधिक सेवन करते हैं उन्हें ह्रदय की समस्या नहीं होती है। लोगो को अधिक से अधिक beans, soups, और salad का प्रयोग करें। Meat की जगह Sea-food खाना सहायक होगा।

  • How To Use Condom:- सेक्स से पहले जान ले कंडोम के उपयोग का सही तरीका

    रिलेशनशिप:- सेक्स वैसे तो हमारे जीवन का हिस्सा है और हर कपल अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिए सेक्स का सहारा लेता है। सेक्स के संदर्भ में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह रिश्ते में रोमांच भरता है और रिश्ते को मजबूती देता है। जब दो पार्टनर सेक्स करते हैं तो उनमें विश्वशनीयता बढ़ती है और उनके बीच भावनात्मक समन्वय स्थापित होता है। लेकिन कई बार सेक्स करते समय लोग प्रोटेक्शन का सही उपयोग नहीं कर पाते और उन्हें अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना करना पड़ता है। 

    सेफ सेक्स के लिए आज के समय मे कंडोम सबसे सस्ता और कारगर उपाय है लेकिन कई बार लोग कंडोम का उपयोग ठीक तरीके से नहीं कर पाते हैं और उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं की कंडोम का उपयोग किस प्रकार से किया जाए की वह आपके लिए प्रेग्नेंसी का रिस्क न बने और आप बेहतर तरीके से अपनी सेक्स लाइफ को अनुभव कर सकें।

    जाने कैसे होता है कंडोम का सही इस्तेमाल:- 

    सबसे पहले खरीदे कंडोम:-

    हम जिस देश मे रहते हैं वहाँ आज भी लोग सेक्स पर खुलकर बात नहीं कर पाते और न ही लोग कंडोम को शॉप से खुलकर खरीद पाते हैं। लेकिन आज के समय मे सभी को दुकानदार से खुलकर कंडोम मांग लेना चाहिए और अगर आप कंडोम को खरीदने में झिझकते है तो आप इसके शार्ट नाम का उपयोग कर इसे आसानी से खरीद सकते हैं। जैसे कामासूत्रा को एक KS देना कह सकते हैं। Manforce के लिए MF बोल सकते हैं। इसके अलावा आज के समय मे ऑनलाइन सुविधाएं बढ़ गई है आप कंडोम को अब ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। 

    कंडोम को रखें सुरक्षित:-

    कंडोम के रखरखाव का व्यक्ति को खास खयाल रखना चाहिए और उसे ऐसी जगह पर सुरक्षित रखना चाहिए जहां धूप न आती हो। आप इसे अलमारी बैग, या अपने वॉलेट में नहीं रख सकते हैं इससे कंडोम पर दवाब पड़ता है और वह खराब हो जाता है। इसके अलावा इसे धूप से बचा कर रखना चाहिए क्योंकि धूप लगने से कंडोम की सुरक्षा कम हो जाती है।

    कैसे करे सेक्स के दौरान इस्तेमाल:-How To Use Condom :-

    कई लोग कंडोम खरीद तो लेते हैं लेकिन उन्हें इसका सही तरीके से उपयोग करना नहीं आता है। वास्तव में कंडोम का इस्तेमाल बिल्कुल आसान है जब आप sex के लिए रेडी हो तो आपको इसे अपने fully erected penis पर लगाना होता है।
    इसे लगाने को लेकर सभी के मन मे तरह तरह के सवाल होते हैं कंडोम को लिंग या पेनिस के erection होने के बाद लगाना चाहिए। penis पर condom; पेनिस vagina में enter करने से पहले लगाना है। अच्छा होगा कि आप erection आते ही कंडोम लगा लें वर्ना कई बार जल्दबाजी में कंडोम ठीक से नहीं लग पाता और हड़बड़ी में excitement भी ख़तम हो जाती है।

    कंडोम लगाने के स्टेप:-

    सबसे पहले आप रैपर को फाड़ लें और कंडोम को हाँथ में पकड़ ले।
    कंडोम हाँथ में लेने के बाद जिधर उसकी टिप निकली है उधर आंगुली रखकर उल्टी दिशा में अपनी आंगुली ले जाइए।
    इसके बाद एक हाथ से condom की rim को पकडिये और दुसरे हाथ से उसकी टिप को दो उँगलियों के बीच दबाईये।
    अब कंडोम को अपने erected penis पर लगाइए और रिम को ऊपर की तरफ घुमाइए।
    कंडोम खुलता चला जाएगा और आपके पेनिस पर फिट बैठ जाएगा।
    और अब आप vaginal sex के लिए तैयार हैं

  • इन बेहतरीन प्रोडक्ट्स के उपयोग से चुटकी बजाते छूटेगी सिगरेट की लत

    लाइफस्टाइल:- आज के समय मे सिगरेट पीना आम बात हों गई है आजकल का युवा अपनी शुरुआत इसके सेवन से ही करता है स्मोकिंग उसे उसकी लाइफस्टाइल का हिस्सा लगता है लेकिन यह वास्तव में अत्यधिक घातक आदत है जो लोगो का जीवन खराब कर देती है। कई लोग अपनी लाइफस्टाइल को ट्रैक पर लाने के लिए स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं और लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाते हैं उन्हें लगता है की स्मोकिंग उनके जीवन को प्रभावित कर रही है तो वह इस लत से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में जो आपकी स्मोकिंग की लत को आसानी से छुड़वा सकते हैं। 

    Cipla Nicotex Nicotine Sugar-Free Mint Plus Gums:- 

    स्मोकिंग छोड़ने के लिए अब लोग Cipla Nicotex Nicotine Sugar-Free Mint Plus Gums का प्रयोग करते हैं यह एक थेरैपी है। इसे 12 हफ़्तों तक लगातार करना होता है और यह स्मोकिंग की लत को कंट्रोल करती है। 

    Kapiva Noni Juice:- 

    नोनी, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर एक यलो-ग्रीन आयुर्वेदिक हर्ब है जो स्मोकिंग से हुए दुष्परिणामों को कम करती है। इसी के साथ, यह डाइडेशन और इम्यूनिटी को बेहतर करती है। नोनी एक नैचुरल मेमोरी बूस्टर होती है, इसी के साथ शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर शरीर को हेल्दी रखता है। लोग इसका उपयोग स्मोकिंग की आदत पर काबू पाने के लिए करते हैं।

    ROYAL SWAG Ayurvedic & Herbal Cigarette:-

    यह एक प्रकार की आयुर्वेदिक सिगरेट होती है इस आयुर्वेदिक सिगरेट में लौंग के गुण होते हैं जो निकोटिन की क्रेविंग को कम कर तम्बाकू की लत में कमी लाती है। रॉयल स्वैग शॉट स्मोकर्स को निकोटिन एडिक्शन से दूर करने में मदद करता है, इसीलिए जब भी क्रेविंग हो इसके 2 से 3 शॉट्स लें और फिर इस सिगरेट को जला लें।

    JUSTVEDIC Lung Detox Drink Mix:-

    कैफीन फ्री ये ड्रिंक पीने में तो स्वादिष्ट है ही इसी के साथ ये लंग्स को साफ करने में भी सहायक है। इसमें मौजूद है मुलेठी, कृष्णा तुलसी और मेथी, जिसकी वजह से ये अरोमा और फ्लेवर से भरपूर होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी है। इसे पीने से निकोटिन की लत कम होती है और लोग सिगरेट पीना छोड़ देते हैं।

    Amedyya Anti-Smoking Natural Herbal Tea:- 

    अमेद्यया हर्बल टी एक वेजिटेरियन ड्रिंक है, जो ISO 2009-2015 सर्टिफिकेशन के साथ FDA रजिस्टर्ड भी है। इस एंटी-स्मोकिंग टी में हैं हर्ब्स का यूनिक ब्लेंड, जिससे स्मोकिंग की इच्छा कम होती है। इसे नियमित रूप से पीने पर निकोटिन के एडिक्शन में भी कमी आती है और लोग सिगरेट का सेवन छोड़ देते हैं।

  • मुस्कुराहट के साथ घटाए वजन, एक घण्टे में घटेगी इतनीं कैलोरी ऊर्जा

    लाइफस्टाइल:- आज की काम काज भरी जिंदगी में लोगो को काम की इतनीं टेंशन रहती है की वह अपनी जिंदगी जीना भूल जाते हैं और उन्हें यह तक नहीं याद रहता है कि वह आखिरी बार कब मुस्कुराए थे और उन्होंने कब खुलकर अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताया था। वही आप नहीं जानते की आपकी हंसी आपके लिए किंतनी फायदेमंद है और अगर आप अपने काम के साथ मुस्कुराते रहते हैं तो आप बड़ी बड़ी बीमारियों को मात दे सकते हैं।

    तो आइए जानते हैं हंसने से किन बीमारियों से मिलता है निजात:-

    जब हम खुलकर हंसते हैं तो हमारे शरीर से एंडोर्फिन रसायन निकलता है यह ह्रदय को मजबूत बनाता है और इससे हार्ट अटैक की समस्या कम हो जाती है। वैज्ञानिको का कहना है कि जो व्यक्ति ज्यादा हंसता है उसे हार्ट की बीमारी नहीं होती और न उसे हार्ट अटैक की चिंता रहती है। 
    जब आप दिन भर खुश रहते हैं और खुलकर मुस्कुराते है तो यह शरीर से कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर देता है हमारे शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाता है मुस्कुराने से हमारे शरीर को अधिक मात्रा में आक्सीजन प्राप्त होती है और हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
    यदि कोई व्यक्ति हास्य ध्यान योग दिन में करता है तो वह बेहद प्रसन्न रहता है वही यदि वह यह योग रात में करता है तो उसे नींद अच्छी आती है। इस योग को करने से मधुमेह रोग और पीठ दर्द जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।
    यदि आप मुस्कुराते रहते हैं तो आपके पास से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है और आपका मस्तिष्क सकारात्मक सोच के तरफ विचरण करता है। हंसने से व्यक्ति का जीवन खुशहाल रहता है। 
    रिपोर्ट के अनुसार रोज एक घण्टा हंसने से 400 कैलोरी ऊर्जा की खपत होती है और मोटापे पर कंट्रोल रहता है। आज के समय मे जो महिलाएं और पुरुष योग या एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो वह हास्य क्लब जॉइन करते हैं और हंसकर अपनी कैलोरी खपत करते हैं।

  • इन तीन बातों के बारे में दिन रात सोचती हैं महिलाएं

    लाइफस्टाइल:- महिलाओं को समझ पाना आसान कहाँ है यह कथन तो सभी कहते हैं लेकिन जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो आपके लिए यह आवश्यक हो जाता है कि आप अपने पार्टनर को समझे और उसकी पंसद न पसन्द का ध्यान रखें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह आपके लिए समस्या दायक बनता है और आपको कई बार अपने रिश्ते में इसकी वजह से लड़ाई झगड़े होते दिखाई देते हैं। 

    वही जब आप अपने पार्टनर से लड़ झगड़ कर अलग हो जाते हैं तो महिलाओं को अफसोस होता है कि वह अपने जीवन मे क्या चाहती थी और उन्हें क्या मिला उनके पार्टनर ने उन्हें कभी समझने का प्रयास ही नहीं किया। लेकिन आज हम आपको महिलाओं से जुड़े तीन ऐसे रहस्य बताते जा रहे हैं जो आपके पार्टनर को समझने में आपकी काफी मदद करेंगे क्योंकि हर महिला अपने पूरे दिन की दिनचर्या में यह बातें जरूर सोचती हैं।

    जानते हैं वह कौन सी तीन बातें हैं जिनके बारे में महिलाएं अवश्य सोचती हैं:-

    आराम से रहने के विषय मे:- 

    महिलाओं को आराम से रहना बेहद पसंद है वह टाइट कपड़ो में रहना बिल्कुल नहीं पसन्द करती है। महिलाओं को हमेशा कम्फर्ट जोन पसन्द आता है और वह हमेशा चाहती है कि वह घर पहुच कर अपने इनर वियर, ब्रा को उतार कर फेंक दें और हल्के कपड़ो में रहे। वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं है कि दिनभर ब्रा पहनने के बाद उसे हटाने के बाद महिलाएं बहुत आराम महसूस करती हैं, जो उनके तन-मन दोनों को राहत पहुंचाता है।

    फाइनेंशियल प्रॉब्लम:- 

    महिलाएं अपनी प्रोफेशनल लाइफ और फाइनेंशियल लाइफ के विषय मे खूब सोचती हैं। महिलाएं ऑफिस में घटित हुई चीजों के बारे में औरतें अक्सर सोचती हैं। उनकी ज्यादातर समस्या उनके काम और इनकम को लेकर रहती है। महिलाओं की लाइफ में पहले से ही कई मुद्दे होते हैं, जिनसे उन्हें डील करना होता है और उसके बाद खुद की सेविंग्स और जॉब से जुड़ी हुई समस्याएं उनका बोझ बढ़ाने का काम करती हैं। कई बार महिलाएं इस बात को लेकर भी परेशान रहती हैं और इसके बारे में सोचती रहती है।

    सेक्स को लेकर करती हैं चिंतन:- 

    महिलाएं सेक्स को लेकर काफी सोचती हैं और उनके दिमाग मे रोमांस और सेक्स जैसे विषयों पर दिनभर खयाल आते रहते हैं। वही विशेषज्ञयों का कहना है की महिलाएं पुरुष की तुलना में अधिक सेक्स के सपने देखती है वही इसी के माध्यम से वह अपने साथी को अपने प्यार का एहसास दिलाती है।

  • क्या आपके खाने में नमक है? तो अब जरा संभल जाइए वर्ना जाएगी जान

    डेस्क। नमक, खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाने में डाला जाता है। नमक खाने के पीछे सिर्फ स्वाद ही नहीं है बल्कि आईयोडीन भी नमक खाने का एक प्रमुख कारण होता है। वैसे तो आप सोचते होंगे कि हम चुटकी भर नमक खाते हैं। पर अगर पूरे दिन के इन्टेक को मापे तो आप पाएंगे कि हम दिन भर में लगभग 1 से 2 चम्मच नमक का सेवन करते हैं। खाने में नमक कम हो को चलता है लेकिन नमक के बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर क्या आप जानते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है, साथ ही किडनी की परेशानी भी हो सकती है।

     

    ज्यादा मात्रा में नमक खाने से किडनी के लिए तरल पदार्थों को बॉडी से बाहर निकालना बहुत ही मुश्किल होता है और किडनी की परेशानियां भी यहीं से जन्म लेतीं हैं। इसी लिए खाने में नमक का सीमित सेवन बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन करने से बॉडी में कौन-कौन से साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

    रोज कितना नामक लें?

    WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार हमें रोज़ाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे ज्यादा नमक का सेवन करने से बॉडी में सोडियम और पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है। जो कई जानलेवा बीमारियों को जन्म देता है।

    WHO ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि लोग आमतौर पर 9 से 12 ग्राम रोजाना नमक खाते हैं जो सेहत के लिए नुकसान दायक है।

    ब्लड प्रेशर

    खाने में नमक ज्यादा होने के कारण ब्लड प्रेशर हाई होने का खतरा बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर में अचानक इनक्रीज कई दिल की बीमारियों का कारण बन जाती है। और स्ट्रोक का खतरा भी पैदा हो सकता है। साथ ही यह आंखों की रोशनी को भी कम कर सकता है। 

    मोटापे का कारण

    अक्सर आपने ज्यादा चीनी खाने को मोटापे का कारण सुना होगा पर क्या आप जनते हैं कि खाने में अधिक नमक का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है। नमक के सेवन भी बॉडी में कैलोरी को बढ़ाता है जिससे बॉडी फैट तेजी से बढ़ता है। अगर आपका मोटापा बढ़ रहा है तो नमक पर कंट्रोल करना शुरू कर दें।

    किडनी पर बुरा असर

    ज्यादा नमक का सेवन आपकी किडनी की सेहत भी खराब कर देता है। बॉडी में ज्यादा सोडियम पहुंचने पर किडनी को उसे पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो पूरे फिल्ट्रेशन प्रोसेस पर बुरा असर डालती है।

    चेहरे का फफी हो जाना

    इसके अधिक सेवन से आपके चेहरे पर सूजन दिखने लगती है। नमक का अधिक मात्रा में सेवन आपके चेहरे को पफी बनाता है।

  • इस पानी को पीने से 7 दिन में मोटापा गायब

    स्वास्थ्य:- आज के समय मे मोटापा लोगो पर हावी है हर कोई मोटापे से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए तरह तरह के उपाय अपनाता है। कोई अपना मोटापा घटाने के लिए जिम जाता है तो कोई योग का सहारा लेता है। वही कई लोगो को मोटापा के कारण इतनी समस्या होने लगती है कि उन्हें डॉक्टर के पास अपने इलाज के लिए जाना पड़ता है और हम एक प्रकार से बीमार हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा घरेलू उपाय जिससे आप अपने मोटापे को घटा सकते हैं और आपको डॉक्टर के पास जाने से छुटकारा मिल सकता है। 

    वैसे तो डॉक्टर का कहना है कि पानी हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए क्योंकि पानी पीने से हाइड्रेट रहती है और आपको कई प्रकार की बीमारियों से निजात मिल जाता है। वही आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि अगर आप पानी मे कुछ विशेष चीजे मिलाकर रेगुलर उसका सेवन किया जाए तो यह मोटापा कम करता है और आपको डॉक्टर के घर जाने से निजात दिला सकता है। तो आइये जानते हैं क्या पीने से कम होता है मोटापा…..

    क्या है सामग्री:-

    खीरा
    1 चम्मच साफ की हुई अदरक
    1 नींबू का रस 
    20 ग्राम पुदीना की पत्तियां
    इन सब सामग्री को लेकर मिक्सर में मिक्स कर ले फिर इसका जूस बना लें। जूस बनने के बाद इस पानी को 7 ग्लास और साफ पानी में मिलाकर रातभर के लिए रख दें।
    फिर सुबह उठकर इस पानी को पिएं। वही जब भी आपको प्यास लगे आप इस पीनी को पी सकते हैं। इस पानी को आपको सात दिनों तक पीना है। यह रेगुलर करने से आपको अपनी बॉडी में फर्क दिखेगा और आपका फैट कम होता है।
    जानकारी के लिए बता दें यह पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है, फैट डिससोल्व करता है,मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, डाइजेशन को ठीक करता है। लेकिन अगर आपको पेट से सम्बंधित कोई भी बीमारी है तो आपको इस पानी का सेवन नहीं करना चाहिए यह आपके लिए समस्या का कारण भी बन सकता है।

  • अगर आपकी भी है ऑयली स्किन तो इससे निजात हेतु फॉलो करें यह टिप्स

    लाइफस्टाइल;- गर्मी में ऑयली स्किन वाले लोग काफी परेशान रहते हैं। गर्मी की वजह से ऑयली स्किन वाले लोगो की स्किन काफी चिपचिपाती रहती है और यह लोग इससे निजात पाने के लिए तरह तरह के तरीकों का उपयोग करते हैं। यह लोग ऐसे होते हैं कि गर्मियों में इनकीं स्किन पर मेकअप और कोई भी क्रीम ज्यादा देर तक नहीं टिक पाती और मेकअप के बाद इन्हें अधिक पसीना आने लगता है जिससे परेशान होकर यह मेकअप करना छोड़ देते हैं। 

    कई लोगो को अपनी ऑयली स्किन की वजह से पिम्पल्स की समस्या से जूझना पड़ता है और यह इनकीं पूरी स्किन को खराब कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनका उपयोग करके आप अपनी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को निकलने से रोक सकते हैं। 

    तो आइए जानते हैं कैसे ऑयली स्किन वाले लोग रोके स्किन से निकलने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को:-

    माइल्ड क्लींजर का उपयोग:-

    जिन लोगो की स्किन ऑयली होती है वह अक्सर फेस वॉश से बार बार अपना मुह धुलते रहते हैं। उन्हें चेहरे पर बार बार फेस वॉश का यूज नहीं करना चाहिए। या तो चेहरे को वह सादे पानी से धोकर अपनी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटा सकते हैं नहीं तो आप चेहरे पर माइल्ड क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे का नेचुरल ऑयल खत्म नहीं होता है।

    स्किन को करते रहे मॉश्चराइज:-

    कई लोगो की आदत होती है कि उनकी स्कीन ऑयली होती है तो वह अपनी स्किन को मॉश्चराइज करना छोड़ देते हैं लोगो को ऐसा करने से बचना चाहिए और स्किन पर जेल बेस्ड मॉश्चराइजर लगाना चाहिए। 

    सनस्क्रीन का जरूर करें इस्तेमाल;-

    लोगो को कोशिश करनी चाहिए की वह धूप में अधिक बाहर न निकले और जब निकले तो उस धुप की चमक से बचने हेतु सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें। क्योंकि धूप से त्वचा पर टैन हो जाता है। अगर आप सनस्क्रीन का उपयोग करते हैं तो यह आपको टैन से बचाता है।

    टोनर के उपयोग से रखे स्किन का खयाल:- 

    स्किन को साफ करने के बाद टोनर का उपयोग अवश्य करना चाहिए यह स्किन को अंदर से साफ करता है और ऑयल फ्री बनाता है।

    फाउंडेशन के उपयोग से बचें:-

    लोगो को फाउंडेशन के साथ साथ गर्मियों में मेकअप से बचकर रहना चाहिए क्योंकि मेकअप से स्किन और ज्यादा ऑयली हो जाती है। इससे पोर्स बन्द होते हैं और यह मुँहासे होने का कारण बनता है।

  • न लक्षण न इलाज, तेजी से फैल रहा जानलेवा Norovirus

     

    रविवार को, केरल सरकार ने आधिकारिक तौर पर Norovirus के दो मामलों दर्ज किए गए।  तिरुवनंतपुरम के पास रहने वाले दो बच्चों में इसका पता चला था।  स्वास्थ्य विभाग ने मूल्यांकन के बाद पुष्टि की, कि एहतियाती कदम उठाए गए हैं।  छात्रों द्वारा फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद सैंपल में संक्रमण का पता चला था।  मिड-डे मील को संक्रमण का कारण माना गया है। आज हम आपको Norovirus से जुड़ी कम्पलीट देंगे।

    Norovirus क्या है? 

    यूएस सीडीसी के अनुसार, Norovirus एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है जो दस्त और उल्टी का कारण बनता है।  इसे मौसमी झुकाव और प्राथमिक लक्षण के कारण पहचाना मुश्किल हो रहा है। इसके लक्षण के रूप में उल्टी के साथ रोगियों को लगातार दस्त और पेट मे दर्द की शिकायत रहती है। जिसे ‘विंटर उल्टी बग’ के रूप में भी जाना जाता है। 

    कैसे फैलता है संक्रमण?

    वायरस मुख्य रूप से दूषित पानी और भोजन और संक्रमित लोगों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।  दूषित सतहों और वस्तुओं को छूने से भी वायरस फैल सकता है।

    इस वायरस की एक खासियत भी हैं कि, भले ही संक्रमित मनुष्यों के अरबों Norovirus कणों को छोड़ने की संभावना होती है पर इनमें से कुछ ही कण अन्य लोगों को संक्रमित कर पाते हैं।

    कितनी बार Norovirus प्रकोप की सूचना दी जाती है?

    सीडीसी के अनुसार, वायरस के तेजी से और आसानी से फैलने की प्रवृत्ति के कारण Norovirus का प्रकोप बेहद आम है। अधिकांश घटनाएं नवंबर और अप्रैल के बीच दर्ज की जाती हैं।

    Norovirus के लक्षण क्या हैं?

    आमतौर पर, वायरस के संपर्क में आने के 12-48 घंटे बाद एक व्यक्ति में लक्षण विकसित होते है।  एक संक्रमित व्यक्ति उल्टी और दस्त और पेट दर्द के सामान्य लक्षणों की रिपोर्ट करेगा।  चरम मामलों में, विशेष रूप से बच्चों, बड़े वयस्कों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों में, दस्त और उल्टी से निर्जलीकरण भी हो सकता है।  बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द भी इसके अन्य लक्षण हैं।

    ऐसे कई मामले होते हैं जिनमें लक्षण नहीं होते हैं जहां संक्रमित व्यक्ति सामान्य लक्षणों का अनुभव नहीं करता है लेकिन फिर भी संक्रमण से गुजरता है।

    क्या है Norovirus के संक्रमण का इलाज?

    1. यदि गंभीर लक्षण देखे जाते हैं तो अपने स्वास्थ्य

    2.सेवा प्रदाता को कॉल करना पहला कदम होना चाहिए।  

    3. सीडीसी के अनुसार, कोई विशिष्ट इलाज नहीं है।  

    4.संक्रमित लोगों को खूब सारे तरल पदार्थ पीने चाहिए।  

    5.हालांकि मौखिक पुनर्जलीकरण तरल पदार्थ हल्के निर्जलीकरण का मुकाबला कर सकते हैं, गंभीर मामलों में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता हो सकती है।

     Norovirus संक्रमण को कैसे रोका जा सकता है?

    कड़े स्वच्छता प्रोटोकॉल के माध्यम से संक्रमण को रोका जा सकता है।  हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना और उचित स्वच्छता रखने से आप अपनी और अपने आसपास के लोगों की रक्षा कर सकते हैं।  हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग हाथ धोने के अलावा भी किया जा सकता है।

    नोरोवायरस दूषित भोजन से भी फैलता है और इसलिए भोजन को सुरक्षित रूप से संभालना और तैयार करना और खाना बनाने से पहले खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह से धोना भी अनिवार्य है।  दूषित भोजन को बाहर फेंक देना चाहिए। पर ऐसी जगह की जानवर भी इसकी चपेट में न आएं।

    एक संक्रमित व्यक्ति को बीमार होने पर दूसरों के कांटेक्ट में नहीं आना चाहिए और ठीक होने के बाद भी दो-तीन दिन आराम करना चाहिए।

    वायरस की रोकथाम के लिए सफाई और कीटाणुशोधन बहुत महत्वपूर्ण है। कपड़ो को अच्छी तरह से धोया जाना चाहिए और सावधानी से संभाला जाना चाहिए।  सीडीसी सफाई करते समय रबर के दस्ताने पहनने की सलाह भी देता है।

    केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, “इस समय चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सभी को सावधान रहना चाहिए और स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए।”

  • Money Dream: पैसे का ढेर लगा देंगे आपके यह सपने

    लाइफस्टाइल:- दुनिया मे ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो की स्वप्न न देखता हो वही हमारे प्रत्येक सपने के पीछे कुछ न कुछ रहस्य अवश्य छिपा होता है। वही अगर हम बात स्वप्न शास्त्र की करे तो इसके अनुसार हर व्यक्ति के सपने का सम्बंध उसके व्यक्तिगत या पारिवारिक जीवन से होता है। वही अगर व्यक्ति अपने सपने के मूल को समझ लेता है और उसके आधार पर उपाय करता है तो उसका सपना उसके जीवन को बदल देता है और लाइफ सेट हो जाती है।

    वही आज के समय मे धन पाने की इच्छा हर किसी को होती है हर कोई एक ऐसा माध्यम खोजता है जिससे उसे धन लाभ हो सके। वही हमारे सपने का धन से काफी कनेक्शन है हमारे द्वारा देखे गए कुछ सपने ऐसे होते हैं जो धन प्राप्ति के संकेत देते हैं और अगर हम शास्त्रों के बताए नियमों का पालन करते हैं तो हमारी जिंदगी हमारे इन सपनो से बदल जाती है। 
    धर्म शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में हांथी की सवारी करते हैं तो यह शुभ सपना माना जाता है और कहा जाता है जो व्यक्ति यह सपना देखता है उसके जीवन मे धन योग हमेशा बना रहता है। ये सपना धन लाभ होने का संकेत देता है। वही यदि आप सपने में सोने और चांदी के बर्तन में खुद को भोजन करते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको सरकारी अधिकारी से लाभ मिल सकता है। वही अगर कोई सपने में खिले हुए फूल को देखता है तो वह भी धन लाभ का संकेत माना जाता है।
    अगर सपने में खुद की गोद भराई होते हुए देखते हैं तो ये सपना भी धन लाभ होने का संकेत देता है। यदि सपने में आप खुद को शबरत या जल पीते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको संपत्ति या धन की प्राप्ति होने वाली है। यदि आप सपने में कुआं देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपका घर धन-धान्य से भरने वाला है। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।