Category: health

  • हस्तमैथुन से हो सकती है नपुंसकता?

    डेस्क। हस्तमैथुन करने से नपुंसकता आती है? करना भी चाहिए या नहीं? अगर करें तो कितनी बार करें? क्यों और कब करें? हस्तमैथुन से कमजोरी आ जाएगी? अगर आप नहीं करेंगे तो क्या बॉडीबिल्डर बन जाएंगे? ऐसे न जाने कितने सवाल अक्सर आपके मन में जन्म लेते होंगे। और आज हम इन्ही में से कई सवालों के जवाब देंगे। 

    सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण ही मौजूद नहीं हैं कि हस्तमैथुन से पुरुषों की सेहत पर असर पड़ता है और न ही इस बात के प्रमाण हैं कि हस्तमैथुन से व्यक्ति नामर्द या नपुंसक हो सकता है। 

    आमतौर पर हस्तमैथुन को अपनी सेक्शुअल जरूरत जो पूरा करने का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है, जिसका कोई नुकसान भी नहीं होता है। पर हां, इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको कभी भी अति में हस्तमैथुन नहीं करना है। एक सीमा से ज्यादा हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए। 

    अगर एक दिन में आप 9-10 बार हस्तमैथुन करते हैं, तो यह तो बहुत ज्यादा है और ये आपकी बॉडी काफी बुरे प्रभाव डाल सकता है। साइंस की माने तो आपको हफ्ते में 1 या 2 बार ही हस्तमैथुन करना चाहिए।  

    अगर आप ज्यादा हस्तमैथुन करेंगे तो इसका एक नकारात्मक असर ये हो सकता है कि जब आप वास्तव में अपने पार्टनर के साथ सेक्स करेंगे, तो आप खुद को और अपने साथी को संतुष्ट न कर पाएं। 

    अगर आप ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं तो इसे छोड़ने के तरीके खोजे और इसे नीड पूरा करने के लिए करें इसको आदत न बनाए। अपने आप को बिजी रखें और अपना ध्यान बिल्कुल भी भटकने न दें। अगर आपको पॉर्न देखने की लत है, तो इसे बंद कर दें।

  • रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बेडरूम में सेक्स को लेकर क्या सोचते हैं भारतीय पुरुष

    रिलेशनशिप:- भारतीय पुरूषों को लेकर नेशनल हेल्थ सर्वे की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमे यह खुलासा हुआ है कि जब भारतीय पुरुष अपने पार्टनर के साथ अकेले कमरे में होते हैं तो उनके मन मे उनको लेकर तरह तरह के विचार आते हैं और वह पत्नियों द्वारा सेक्स के लिए इनकार किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हैं। वर्ष 2019 से 2021 में आई रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि भारत की महिलाएं जब अपने कमरे में अपने पुरुष पार्टनर के साथ होती है और पुरुष पार्टनर द्वारा सेक्स के ऑफर पर इनकार करती है तो पुरुष उसपर कोई रिएक्ट नहीं करते और आसानी से उनकी बात मानते हैं।

    [object Promise]
    इस रिपोर्ट में यह खुलासा भी किया गया है कि यदि महिला पुरुष द्वारा दिए गए सेक्स के ऑफर को न बोलती है तो उसके पीछे पहला कारण पुरुष का किसी अन्य महिला के साथ सम्बंध। दूसरा महिला का थका होना और तीसरा पुरुषों का हठी स्वभाव होता है। हालाकि इस रिपोर्ट में बताए गए सेक्स के लिए इनकार के कारण को 8 फीसदी महिलाओं और पुरुषों ने नकार दिया है और कहा है कि बेडरूम में सेक्स के लिए न बोलने के पीछे यह कारण प्रमुख नहीं हो सकते हैं।
    [object Promise]
    वही रिपोर्ट में कहा गया की जब महिलाओं से सेक्स को लेकर सवाल किए गए तो भारत की 82 फीसदी महिलाओं ने कहा है कि वह अपने पति को सेक्स के लिए आसानी से नही बोल सकती है। इसमे उन्हें किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। वही गोवा की महिलाएं अपने पति को सेक्स के लिए सबसे अधिक न बोलती है( 92 फीसदी) इसके बाद अरुणाचल प्रदेश की महिलाएं और सबसे कम सेक्स के लिए न बोलने वाली महिलाएं कश्मीर की हैं।
    वही जब महिलाएं पुरुष को सेक्स के लिए न बोलती है तो बेडरूम में भारतीय पुरुष उनकी बात तो मान लेते हैं लेकिन उनके व्यवहार में काफी परिवर्तन देंखने को मिलता है वह चिढचिढा जाते हैं और उन्हें गुस्सा भी आता है। लेकिन वह इसे जाहिर नहीं करते वही कई पुरुष ऐसे होते हैं जो सेक्स के लिए महिलाओं द्वारा न बोलने पर उन्हें मारते पीटते भी है।

  • लड़के ऐसे कपड़ो में दिख सकते हैं कूल

    Lifestyle:- दोस्तों गर्मियों का मौसम चल रहा है तो इस समय कपड़ों का चयन करते वक्त आपको खास ख्याल रखना होगा। क्योंकि अगर मौसम के अनुसार कपड़े ना पहने जाएं तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

    कुछ इस तरह चुन सकते हैं गर्मियों के कपड़े:-

    1: आपको बता दें कि काला रंग व अन्य गाढ़े रंग ऊष्मा के अवशोषी होते हैं जिसके चलते यह सूर्य की किरणों को अपनी ओर आकर्षित कर गर्मी पैदा करते हैं। अगर आपने कभी कड़ी धूप में काले कपड़े पहने होगें, तो आपने इस चीज को जरूर महसूस किया होगा। 
    इसलिए हमें गर्मियों में इन रंगों के बजाय सफेद या अन्य हल्के रंगों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
    2: कपड़े की शॉपिंग करते वक्त आपको कपड़े की थोड़ी बहुत परख तो होनी ही चाहिए। गर्मियों में आपको ऐसे कपड़ों का चयन करना है जो पसीना सोख कर ठंडक का अहसास कराये जैसे शिफॉन, कॉटन मिक्स सिल्क या खादी से बने कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।
    3: कुछ लोग गर्मियों में भी स्लिम फिट जींस पहनते हैं लेकिन गर्मियों में टाइप कपड़े पहनने से आपकी त्वचा में इचिंग जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं अगर आप गुड लुकिंग दिखना चाहते हैं तो आप कॉटन पैंट या फिर फॉर्मल पैंट पहनकर अपने लुक को और बढ़ा सकते हैं।
    4: एक अच्छे लुक के लिए आप जब भी घर में हो तो निकर या शॉर्ट्स पहन सकते हैं। गर्मियों में इस से आपको पैरों में पसीना कम आएगा।

  • आखिर क्यों 24 घण्टे महिलाएं पहनती हैं ब्रा

    लाइफस्टाइल:- ब्रा पहना आपकी अपनी च्वाइस है। आप इसे पहने या न पहनें इसके लिए आपको कोई नहीं टोकेगा। लेकिन क्या आपने कभी भी यह सोचा है कि हर एक महिला इसे क्यों पहनती हैं आखिर इसके पीछे ऐसी कौन सी कहानी छुपी हुई है कि महिलाएं इसे जरूर पहनती हैं।

    ब्रा पहनना आसान नहीं होता है यह महिलाओं के लिए किसी बन्धन से कम नहीं होता महिलाएं इसे पहनकर बाहर जाती है लेकिन इसमे कम्फर्टेबल कभी नहीं महसूस करती जिसके चलते वह घर आते ही इसे निकाल कर रख देती है। ब्रा पहनना महिलाओं का शौक़ नहीं उनकी मजबूरी होती है क्योंकि अगर वह ब्रा नहीं पहनती तो इससे उनके शरीर मे काफी परिवर्तन देंखने को मिलता है। तो आइये जानते हैं ब्रा न पहनने से क्या होता है नुकसान….

    गले मे दर्दे से पड़ सकता है जूझना:- 

    हमने अक्सर देखा है की कई महिलाओं के ब्रेस्ट काफी बड़े होते हैं। बड़े ब्रेस्ट को सपोर्ट की आवश्यकता होती है। वही अगर अपने ब्रेस्ट का कप साइज अधिक होता है तो यह गर्दन का दर्द पैदा करता है। इसलिए जिन महिलाओं का ब्रेस्ट बड़ा होता है वह स्पोर्ट के लिए ब्रा पहनती हैं। 

    बॉडी को करता है प्रभावित:-

    जो महिलाएं ब्रा नहीं पहनती उनके बॉडी पोश्चर में भी काफी परिवर्तन देंखने को मिलता है। यह समस्या छोटे और बड़े ब्रेस्ट की महिलाओं दोनो के साथ हो सकती है। अगर महिलाएं ब्रा पहनती हैं तो यह कंधों को सपोर्ट देती है और रीढ़ के दर्द से महिलाओं को कम जूझना पड़ता है।

    एक्सरसाइज पर इम्पैक्ट:-

    अगर आप बिना ब्रा पहने एक्सरसाइज करने जाती है तो यह आपके शरीर को काफी प्रभावित करता है और आपका मन सही तरीके से एक्सरसाइज में नहीं लगता इसके साथ ही इससे आपके चेस्ट में पेन भी होने लगता है और आपको हार्ट की समस्या भी हो सकती है।

    ब्रेस्ट सैगिंग की हो सकती है समस्या :-

    ग्रैविटी का असर ब्रेस्ट्स पर भी पड़ता है और बिना ब्रा के ज्यादा समय तक रहने पर ब्रेस्ट सैगिंग की समस्या हो सकती है। हैवी ब्रेस्ट वैसे भी सैगिंग का शिकार रहते हैं और ऐसे में ब्रा न पहन कर उन्हें सपोर्ट न देना उन्हें और भी ज्यादा खराब बना सकता है।

  • योग करने से मिलेगा लाभ होगा मन शान्त

    स्वास्थ्य:- योग भारत की संस्कृति का हिस्सा माना जाता है योग ने न सिर्फ रोगों का विनाश होता है बल्कि यह मनुष्य के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। योग के कारण भारत को विश्वगुरु भी कहा गया है। योग से मनुष्य का शरीर स्वास्थ्य रहता है और उसका मन शान्त रहता है यह मन को विकारों से दूर रखता है और एकाग्रता प्रदान करता है। 

    योग जन जन तक पहुंचाने के लिए और इसका औचित्य लोगो को समझाने के लिए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। योग दिवस को भारत सरकार खूब प्रमोट करती है और भारत वासियों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए कई बड़े अभियान भी चलाती है। वही योग एक ऐसी विधा है जो मनुष्य के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होती हैं।
    अगर हम योग की वास्तविक परिभाषा पर ध्यान केंद्रित करे तो यह संस्कृत के ‘युज’ धातु से बना है जिसका अर्थ है जोड़ना यानि शरीर,मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ना। योग के संर्दभ में गीता में कहा गया है कि में कहा गया है – योग: कर्मसु कौशलम।

    जाने योग करने से होने वाले फायदे:- 

    योग करने से मनुष्य का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हुआ है जिसे खुद चिकित्सा ने स्वीकार किया है।
    जिम जहां कुछ विशेष अंगों का व्यायाम है और उन्हीं को प्रभावित करता है वही योग पूरे शरीर को प्रभावित करता है और यह पूरे शरीर को स्वास्थ्य रखता है।
    योग रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाता है और बढ़ापे में व्यक्ति के स्वास्थ्य को उत्त्तम रखता है। इससे चेहरे में चमक आती है।
    इससे स्वास्थ्य बेहतर होता है और दुबला पतला व्यक्ति हष्ट पुष्ट हो जाता है और भोजन में भी उसकी रुचि बढ़ती है।
    आज के समय मे हर कोई ध्यान करने में अधिक जोर देता है यह मानसिक तनाव दूर होकर गहन आत्मिक शांति महसूस होती है, कार्य शक्ति बढती है ,नींद अच्छी आती है | मन की एकाग्रता एवं धारणा शक्ति बढती है |

  • सेक्स से बढ़ता है सौंदर्य कम दिखती है उम्र

    रिलेशनशिप:- आज के समय मे हमने अक्सर सुना होगा की लोगो का मानसिक स्वास्थ्य नहीं सही रहता हर 10 में से 6 लोग हमें ऐसे मिल जाते हैं हो डिप्रेशन व तनाव में रहते हैं। वही विशेषज्ञ का कहना है कि सेक्स एक ऐसी प्रकिया है जो व्यक्ति के डिप्रेशन और तनाव को दूर करती है सेक्स से मनुष्य का मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है और उसे अनेको बीमारियों से निजात मिल जाता है। हालाकि भारत मे सेक्स को लेकर अनेको प्रकार की भ्रांतियां हैं और लोग यहां सेक्स करने से कतराते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की सेक्स आपके शरीर के लिए कितना लाभदायक है और सेक्स करने से आपके शरीर को क्या क्या लाभ होता है। तो आइए जानते हैं सेक्स से होने वाले लाभ के बारे में…

    सेक्स से कम होता है तनाव:- 

    तनाव एक व्यक्ति को असहाय बनाता है और उसका मन कही भी नहीं लगता है तनाव के कारण व्यक्ति काफी परेशान रहता है और इधर उधर भटकता रहता है उसका मन कही नहीं लगता। लेकिन सेक्स को लेकर विशेषज्ञ का कहना है कि यह एक ऐसी दवा है जो तनाव को खत्म करती है तनाव पर यह संजीवनी बूंटी है सेक्स करने से लोगो का डिप्रेशन कम होता है और वह हल्का महसूस करते हैं इसके साथ ही सेक्स के दौरान जब दो लोग करीब आते हैं तो हमारे मस्तिष्क के सभी रासायनिक हार्मोन स्वतंत्र अवस्था मे प्रवाहित होते हैं और उनके बेहतर प्रवाह से व्यक्ति का मानसिक तनाव कम होता है।

    सेक्स के दौरान इन तीन हार्मोन का अधिक होता है प्रवाह:-

    डोपामाइन:-

    यह एक ऐसा हार्मोन होता है जो व्यक्ति के व्यवहार को प्रभावित करता है यह व्यक्ति की प्रेरणा बढ़ाता है और आम तौर पर व्यक्ति का मार्गदर्शन करता है। सेक्स के दौरान इसका प्रवाह संतुलित मात्रा में होता है।  

    एंडोर्फिन :- 

    हमारे शरीर के प्राकृतिक दर्द और तनाव से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है और इसके प्रवाह से व्यक्ति मजबूत होता है। 

    ऑक्सीटोसिन :-  

    इस हार्मोन को प्यार से “कडल हार्मोन” के रूप में जाना जाता है, जो करुणा की भावनाओं को ट्रिगर कर सकता है और लोगो को भावनात्मक रूप से जोड़ता है।

    सेक्स बढ़ाता है आत्मसम्मान:- 

    सेक्स के विषय मे वैसे तो हमने अनेको तरह की बातों को सुना है लेकिन प्रख्यात मनोवैज्ञानिक अब्राहम मास्लो ने सेक्स के संदर्भ में कहा है कि यह व्यक्ति का आत्मसम्मान बढ़ाता है और सेक्स करने से व्यक्ति समाज के बीच मजबूती से खड़ा होता है और उसके आत्मसम्मान में वृद्धि होती है। 

    सेक्स करने से दिखते हैं स्मार्ट:-

    कई लोग हमने ऐसे देखे हैं जो सेक्स करने में विश्वास नहीं रखते हैं और उन्हें लगता है कि सेक्स सही नहीं है उनकी इस आदत के चलते वह उम्र से पहले ही बूढ़े होने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जब आप सेक्स करते हैं तो यह आपके लुक को भी प्रभावित करता है। सेक्स करने से व्यक्ति के सौंदर्य में वृद्धि होती है और व्यक्ति की स्मार्टनेस बढ़ती है सेक्स व्यक्ति को स्मार्ट और गुड लुकिंग बनाता है जो व्यक्ति सेक्स करता है वह उस व्यक्ति की तुलना में ज्यादा खूबसूरत होता है जो सेक्स नहीं करता है।

  • जानिए कैसे फैलती है Monkeypox बीमारी और क्या होते है लक्षण

    डेस्क। Covid-19 महामारी से अभी दुनिया के कई देश जूझ ही रहे हैं। कि विदेशों में एक नए वायरस ने जन्म ले लिया है। यह वायरस भी जानलेवा और आसानी से संक्रमण फैलाने वाला बताया जा रहा है। बता दें कोरोना के बाद Monkeypox नामक एक बीमारी के एक दर्जन से अधिक संदिग्‍ध मामले कनाडा के क्यूबेक प्रांत में पाए गए हैं। 

    इन मामलों के मिलने के बाद से ही स्वास्थ्य अधिकारी Monkeypox के मामलों की जांच कर रहे हैं। अभी तक कि रिपोर्ट के मुताबिक यह एक दुर्लभ लेकिन संभावित रूप से गंभीर वायरस बताया जा रहा है। 

    किन देशों में मिले हैं मामले

    इस गंभीर Monkeypox के मामले US के साथ ही ब्रिटेन, पुर्तगाल और स्पेन आदि देशों में देखने को मिले हैं। 

    यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारी की माने तो, इस सप्ताह के शुरू में इसके दर्जनों मामलों दर्ज किए गए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को एक व्यक्ति में Monkeypox के संक्रमण की पुष्टि की है, जो हाल ही में कनाडा की यात्रा से लौटीं थी। बता दें कि इस वायरस के मिलने के बाद से ही क्यूबेक शहर में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी कम से कम 13 मामलों की जांच में लगे हुए हैं।

    सीबीसी ने इस वायरस को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में अगर जांच की जाएं इस बीमारी के अन्‍य मामलों के होने की पुष्टि हो सकती है।

    खबरों की माने तो जहां-जहां इन बीमारियों का इलाज किया गया है, उन क्लिनिक को सील कर दिया गया है। 

    जानिए इस बीमारी के लक्षण

    यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मिताबिक यह बीमारी फ्लू जैसे लक्षणों जैसे बुखार, मांसपेशियों में दर्द और सूजन लिम्फ नोड्स से शुरू होती है, इससे पहले चेहरे और शरीर पर चिकन पॉक्स जैसे दाने हो जाते हैं।

    कैसे फैलती है ये बीमारी

    सीडीसी ने बताया कि, कोरोना वायरस की तरह ही यह बीमारी भी किसी संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थ या घावों या फिर शेयर किए गए सामान (जैसे कपड़े और बिस्तर) के डायरेक्ट कंटैंक्ट में आने से होती है।  रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, मंकीपॉक्स के मामले सबसे अधिक यौन संपर्क में आने से फैल रहे हैं।

  • फोन सेक्स करते समय याद रखें इन तीन बातों को

    रिलेशनशिप:- आज के समय मे फोन सेक्स कॉमन हो गया है जो पार्टनर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं उनके लिए यह बेहतर विकल्प साबित होता है और पार्टनर को एक दूसरे के करीब लाता है। फोन सेक्स दोनो पार्टनर को भावनात्मक रूप से जोड़ने में मदद करता है और उनके बीच प्यार को बढ़ाता है। वही कुछ पार्टनर ऐसे होते हैं जिन्हें फोन सेक्स के विषय मे सही जानकारी नहीं होती है तो अगर आप भी उन लोगो मे से है जिन्हें फोन सेक्स की जानकारी नहीं है तो यह टिप्स आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

    मुड़ बनाए:- 

    फोन सेक्स करने से पहले आप अपने पार्टनर के साथ फोन पर नॉर्मल बात करें और रोमेंटिक अंदाज में सेक्स का मूड बनाए। मुड़ बनाने के लिए अपना कमरा सेट करें लाइट कम रखे और सेक्सी अंदाज में बैठें। जब आपका और आपके पार्टनर का सेक्स का मूड बन जाता है तो फोन सेक्स आपको बेस्ट अनुभव दे सकता है।

    क्रिएटिव तरीके का करें प्रयोग:-

    फोन सेक्स शुरू करने से पहले अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और उसे पहले से ही यह बता दें की आप उससे क्या चाहते हैं आपको उससे क्या उम्मीद है और वह आपकी इन बातों में किंतना इंटरेस्ट ले रहा है अगर आप उससे यह पता कर लेते हैं कि वह फोन सेक्स करने के लिए तैयार है तो आपका और आपके पार्टनर का यह अनुभव बेस्ट अनुभव साबित होगा। 

    अच्छे शब्दो का करें प्रयोग:-

    हमने अक्सर देखा है की लोग सेक्स को लेकर कई घटिया शब्दो का उपयोग करते हैं आप को इन घटिया शब्दो की जगह कुछ बेहतरीन शब्दो का उपयोग करना चाहिए और ऐसे शब्दों का उपयोग करना चाहिए जो अपने पार्टनर को संतुष्ट रखे और आपके पार्टनर का मन आपके साथ लगा रहे।

  • भारतीयों का सेक्स ज्ञान अधूरा , बिना जाने समझे करते हैं सेक्स

    Relationship:- सेक्स मनुष्य के जीवन का आधार है यह मनुष्य को न सिर्फ सुखी रखता है बल्कि इससे व्यक्ति का मानसिक तनाव भी कम होता है और यह व्यक्ति के जीवन को सुखी बनाता है। लेकिन सेक्स को लेकर भारत मे कई भ्रांतियां है यहां के लोग सेक्स जैसे विषय पर खुलकर बात नहीं करना चाहते हैं।

    वही कंडोम कम्पनी ड्यूरेक्स ने सेक्स से जुड़ी समस्याओं के संदर्भ में एक सर्वे किया जिंसमे यह ख़िलास हुआ की सेक्स के विषय मे आपको जितना अधिक ज्ञान होता है यह आपको उतना ही ज्यादा सुख प्रदान करता है। सेक्स आपके जीवन का प्रमुख हिस्सा है इसके विषय मे शिक्षा का अभाव आपको दुख देता है और आप सही तरीके से यह नहीं समझ पाते हैं कि जिस चीज से हम इतना कतरा रहे हैं वह हमारे सुख का कारण बन सकती है।
    सर्वे में सेक्स को लेकर कहा गया की भारत एक ऐसा देश है जहां अभी भी लोग सेक्स को लेकर जागरूक नहीं है। क्योंकि वह सेक्स के विषय मे अधिक नहीं जानते उनके लिए उनकी सेक्स डिक्शनरी उनके मित्र रहते हैं उन्हें सेक्स के विषय मे जानकारी प्राप्त करने के उत्त्तम सोर्स नहीं प्राप्त होते जिसके कारण भारत के लोग सेक्स को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां पाले रहते हैं।
    सर्वे के अनुसार भारत मे 52 फीसदीं लोग ऐसे हैं जो यह महसूस करते हैं कि उनके पास सेक्स से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी है और वह सेक्स को बखूबी समझते हैं। लेकिन इन 52 फीसदीं लोगो को यह सेक्स ज्ञान उनके दोस्तों से प्राप्त होता है उनके पास कोई ऐसा सोर्स नहीं होता जो उन्हें सटीक जानकारी दे सके। 
    इसके अलावा आज बढ़ती तकनीकी के बाद भारत के कई लोग ऐसे है जो सेक्स ज्ञान के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं यहां किसी भी स्कूल या संस्थान में अभी सेक्स एडुकेशन नहीं दी जाती है जो वास्तव ने अजीब है। भारत मे 10 में से 4 स्कूल ऐसे हैं जहां सेक्स से जुड़ी शिक्षा दी जाती है बाकी स्कूल सेक्स पर बात करना बिल्कुल नहीं पसन्द करते हैं।

  • ड्राइविंग करते वक्त हीट स्ट्रोक से कैसे बचे

    डेस्क। देश के कई हिस्‍सों में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं है। इस कड़ी में लोगों का घर से निकलना भी बहुत दूभर हो गया है। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में तापमान 40 से 45 के बीच जा पहुँचा है। इतने तापमान में अगर आप पंखे से गुजरा करने की सोच रहे हैं तो यह बड़ा आश्चर्य जनक लगता है। इस बिलबिला देने वाले तापमान में केवल जो लोग घर के अंदर हैं, एसी व कूलर जैसी चीजों से राहत पा रहे वहीं स्वस्थ हैं। वार्ना जो घर के बाहर जा रहें हैं। उनको हीटवेव, सन बर्न जैसी कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको बाहर से ही काम लगता है तो किस तरह से आप अपने आप को हीटवेव से बचा सकते हैं, जानिए।

    1. अपनी गाड़ी की AC की जांच करते रहें। सबसे पहले अपको अपने गाड़ी के एसी की जांच करनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि आपका AC सही से काम कर भी रहा है या की नहीं। कहीं इसके कूलेंट को बदलने की आवश्यकता तो नहीं।

    2. गाड़ी में इंजन कूलेंट की पर्याप्‍त शीतलन नहीं होने के कारण वाहन गर्म भी हो सकती है, ऐसी स्थिति में बोनट से धुंआ भी निकलता दिखाई दे सकता है। इंजन के गर्म होने से वाहन के अंदर भी गर्मी बढ़ जाती है। इसलिए इंजन के कूलेंट की जांच भी जरूर करें। 

    3. वैसे तो पार्किंग के टाइम गाड़ी को सील लॉक करने की सलाह दी जाती है पर पार्क करते वक्‍त खिड़कियों को थोड़ा नीचे रखें। ताकि अगर गाड़ी धूप में भी खड़ी हो तो अंदर का तापमान अधिक गर्म न हो, इस कारण पार्क के दौरान कार की खिड़कियों को थोड़ा नीचे रखें। जिससे हवा के अंदर जाने से तापमान समान्‍य रहे और हीटवेव जैसी स्थिति पैदा ही न होगी। 

    हमेशा याद रखें कि इस तपा देने वाली गर्मी में जानवरों और बच्‍चों को गाड़ी के अंदर न छोड़ें। पार्क करते वक्‍त या कहीं आते जाते वक्‍त बच्‍चों और जानवरों को गाड़ी से बाहर निकालकर अपने साथ ले जाएं या किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दें।