Category: health

  • सावधान:- महिलाओं से कमजोर है पुरूष इसलिए इनमें है हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा

    Life style| आजकल हार्ट अटैक का खतरा बेहद बढ़ गया है कोई भी यह भांप नहीं पता कि वह कैसे इसका शिकार हो गया है। यह बीमारी इतनीं घातक हो चुकी है कि आज कल कम उम्र के लोग जल्द ही इसका शिकार हो जाते हैं और अपनी जान से हाँथ धो बैठते हैं। अभी कल ही की खबर थी कि ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न हार्ट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शेन वॉर्न को अचानक से हार्ट अटैक पड़ा और यह इस दुनिया को छोड़ गए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों आता है वही यह समस्या पुरुषों में इतनीं अधिक क्यों है। 

    वैसे तो इससे जुड़े कई खुलासे हुए हैं लेकिन अमेरिका में हुए एक शोध में जो कहा गया उसे सुनकर हर कोई चौक गया। कि हार्ट अटैक महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्यादा होता है वही पुरष अब के दौर में दिल की बीमारी से अधिक ग्रसित होते हैं। यह दिन भर किसी न किसी विचार को अपने मस्तिष्क में पिरोहते है और उससे स्वयं को परेशान रखते हैं जिसके चलते उनमें हार्ट अटैक की समस्या अधिक देखने को मिलती हैं।
    यूएस सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में 7 लाख 35 हजार लोग हार्ट अटैक का शिकार हुए हैं। साल 2016 में जामा इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित नॉर्वे की ट्रोम्सो स्टडी के शोध के मुताबिक उम्र के एक पड़ाव में आते आते पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि यह उम्र बढ़ने के साथ साथ अधिक चिंतनशील हो जाते हैं। महिलाओं में पुरूष की अपेक्षा कुछ भी सहने की ताकत अधिक होती है जिसके चलते यह पुरूष से ज्यादा स्वास्थ्य रहती है।

  • ओमिक्रॉन की चौथी लहर के लिए कितना तैयार है भारत

    डेस्क। कोरोना के ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट BA2 काफी तेजी से विश्व में फैल रहा है। इसने दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों में अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दिनों के मुकाबले कोरोना का यह नया वायरस और भी ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला है।

    अगर भारत की स्थिति को देखें तो विशेषज्ञों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। वो इसका कारण टीकाकरण और इम्युनिटी समेत कई चीज़ों को गिनाते हैं। साथ ही भारत में कोरोना संक्रमण के आंकड़े भी कुछ अलग ही कहानी कह रहें हैं। जहां विश्व मे इसका प्रकोप बढ़ रहा है वहीं कुछ दिनों से देश में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 3 हजार से भी कम रही है।

    मीडिया संस्थान की एक रिपोर्ट की माने तो महाराष्ट्र सरकार के तकनीकी सलाहकार और स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉक्टर सुभाष सालुंखे ने बताया है कि, ‘हम सावधानी कम नहीं कर सकते, क्योंकि जैसा बाकी दुनिया में हो रहा है, भारत में चौथी लहर आनी है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘चौथी लहर के बारे में जो एक चीज नहीं जानते कि यह कब आएगी और कितनी खतरनाक होगी।’

  • नशे के विरोध में सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया नशा करता नशा

    जीवनशैली| शराब जिसको आज कल के युवा बड़े ही चाहो के साथ आपनी आदत बनाए हुए हैं। उन्हें लगता है शराब के सेवन से उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है और समाज मे उनकी एक अलग छवि बनती है। लेकिन वह यह नहीं जानते उनका यह स्वैग उनके स्वास्थ्य पर कितना नकारात्मक प्रभाव डालता है और शराब का सेवन उन्हें अंदर से लगातार कमजोर बनाता चला जा रहा है। क्योंकि वह यह जानते ही नहीं है आज के समय मे उनका सबसे बड़ी दुश्मन शराब है जो कि उनके शरीर को धीरे धीरे दीमक की भांति खा रही है। शराब के सेवन के व्यक्ति का मस्तिष्क प्रभावित होता है और उसकी सोचने व समझने की शक्ति कम होने लगती है। 

    तो आइए जानते हैं शराब के सेवन से होने वाले नुकसान:- 

    जब व्यक्ति शराब का सेवन करता है तो उसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के शरीर पर देखने को मिलता है। व्यक्ति का सोंचने समझने की शक्ति कम होती है। उनकी किडनी प्रभावित होती है। यह किडनी में यूरीन बनने से रोकता है जो बड़ी बीमारी का स्वरूप ले सकता है। वही इसके अधिक सेवन से डायबिटीज कैंसर इंसुलिन जैसी बड़ी बीमारी हो जाती है। वही आज कल शराब के विरोध में लोग अभियान चला रहे हैं। इसकी लत को छुड़ाने के लिए परिवार से लेकर बड़े स्तर तक प्रयास जारी है। 
    आज सोशल मीडिया पर शराब के विरोध में हैश टैग नशा करता नाश जमकर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस हैश टैग में साथ नशे के विरोध में जमकर ट्वीट कर रहे हैं और लोगो को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

     

  • अगर आप भी देखते हैं सपने में अपनी प्रेमिका को तो हो जाइए सावधान

    हम जो भी सपने देखते हैं वो सभी अपने साथ कई शुभ या अशुभ संकेत लेके आतें हैं ओर इन संकेतों से सभी लोग सहमत भी है। हालांकि इन दिनों लोग अपने सपनो का भविष्य के साथ कोई संबंध नहीं मानते हैं, लेकिन पुराने समय के लोग इन बातों को बहुत महत्व दिया करते थे और यह सही भी हुआ करता था। आज कल लड़को को खासकर प्रेमिका, लड़किया या फिर स्त्रियों से जुड़े सपने अधिक दिखाई देते हैं। और अगर सपने में महिला दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ फल प्राप्त करने का संकेत देता है। आपको बता दें कि प्रेमिका या स्त्री का सपने में देखना अर्थात व्यक्ति के साथ अच्छा होगा या फिर बुरा इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में आपको प्रेमिका या स्त्री किस अवस्था में दिखाई दी है। सपने में प्रेमिका दिखाई देना व्यक्ति के लिए तत्कालिक स्थति को दर्शाता है। आज हम आपको बताएंगे कि प्रेम को अगर सपने में प्रेमिका दिखाई दे तो इसका क्या मतलब होता है।

    सपने में प्रेमिका को लाल ड्रेस में देखना

    अगर आपको सपने में आपकी प्रेमिका खुबसूरत लाल ड्रेस में दिखाई देती है तो यह आपके लिए अत्यधिक खुशी की बात है, क्योंकि यह प्रेम संबंध में सफलता मिलने का संकेत है।

    सपने में प्रेमिका को लहंगा पहने देखना

    अगर प्रेमिका सपने में लहंगा पहने दिखाई दे रही है तो याद रहे कि प्रेमिका से शादी होने की संभावना को बहुत बढ़ाती है और सुखी दाम्पत्य जीवन होता है व जीवन भर का साथ मिलता है 

    सपने मे प्रेमिका को पालतू जानवर के साथ देखना

    सपने मे प्रेमिका को पालतू जानवर के साथ यानि खरगोश या तोता के साथ देखते हैं तो प्रेमिका से मिलाप की संभावना बनती है।

    सपने में प्रमिका को सपने में मिठाई खाते देखना

    अगर आप सपने में अपनी प्रेमिका को कुछ मीठा खाते हुए देखते हैं तो दोनों का जीवन अमर प्रेम से भरा होता है।

    सपने में प्रेमिका को वस्त्र उतारते देखना

    अगर आप सपने में प्रेमिका को वस्त्र उतारते देखते हैं तो आपको भारी अपमान का समना करना पड़ सकता है और आपकी समाज मे इज्जत भी कम होगी व लोग आपपर विश्वास भी नहीं करेंगे ।

    सपने में प्रेमिका को कंगन पहनाते हुए देखना

    अगर आप सपने में अपनी प्रेमिका को कंगन पहनाते हुए या कंगन के साथ देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि यह आपकी प्रेमिका आपके लिए योग्य वधु का संकेत देते हैं और यह आने वाले जीवन में धन का संकेत देता है।

    किसी अन्य पुरुष के साथ प्रेमिका को देखना;

    यह स्वप्न यह दर्शाता है कि आप अपने जीवन के किसी पे विश्वास नहीं कर पा रहे होंगे जिस कारण आपका किसी के साथ संबंध लंबे समय तक नहीं चल पाता है ।

  • कड़वा करेला भी मीठा लगेगा बस इसके चमत्कारी गुण जान लो

    डेस्क। हरी सब्जियों में आकर्षित करने वाला करेला, अपनी बनावट से आपको अपनी ओर घसीटता होगा लेकिन इसका कड़वापन आपको कभी भी इसे खाने पर मजबूर नहीं कर सकता। पर अगर आपने करेले के कुछ चमत्कारी लाभ जान लिए तो आपको स्वाद में कड़वा करेला भी मीठा लगने लगेगा। क्या आप जानते हैं, करेले से स्वास्थ्य को होने वाले इन लाभों के बारे में। अगर नहीं जानते तो आज हम आपको बताएंगे करेले के कुछ चमत्कारी फायदे-

    1. करेले में फास्फोरस बड़ी मात्रा में होता है इसलिए यह कफ, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। इसका सेवन करने से भोजन ठीक तरह से पचता है और साथ ही आपको भूख भी खुलकर लगती है। 

    2. अगर आपको या आपके परिवार में किसी को अस्थमा की शि‍कायत है तो करेला का सेवन आपको जल्दी ही इस समस्या से बाहर निकाल देगा 

    3. पेट में गैस बनने और अपच होने पर करेले के रस का सेवन करना अच्छा माना जाता है, इससे आपको जल्द ही इस समस्या से निजाद मिल जाएगा साथ ही लंबे समय के लिए यह बीमारी दूर हो जाती है।

    4. करेले का जूस आपके लीवर को भी मजबूत बनाता है और लीवर से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो जाती है। प्रतिदिन इसका सेवन करने से बस सप्ताह के भीतर ही आपको परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। इससे पीलिया जैसी बीमारी से भी निजाद मिलता है।   

    5 करेले की पत्त‍ियों या फल को पानी में उबालकर इसका रस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और कई बैक्टीरिया,  वायरस के संक्रमण के खिलाफ लड़ने से ताकत मिलती है। 

    6. करेला आपको लकवा या पैरालिसिस की समस्या से भी निजाद दिलाता है। इसमें कच्चा करेला खाने से रोगी को काफी आराम मिलता है।

    7. करेले का सेवन करने से खून होता है। खून के लिए करेला अमृत के समान है। मधुमेह में यह बेहद असरकारक माना जाता है। मधुमेह में एक चौथाई कप करेले का रस, उतने ही गाजर के रस के साथ पीने पर रोगी को काफी लाभ मिलता है। 

  • रूसी से झटप पाएं निजात अपनाएं यह उपाय

    रूसी आज कल की आम समस्या हो गई है यह खासकर सर्दियों में जादा होती है अगर आपको भी मौसम के बदलाव से होती है ये परेशानी तो कुछ घरेलु नुस्खों से इनसे निजाद पाया जा सकता है ।

    हम वैसे तो अपने पूरे शरीर से प्यार करते हैं, लेकिन हमारे बाल हमारे लिए काफी खास होते हैं। लड़के हो या फिर लड़कियां सभी अपने बालों का खास ख्याल रखते हैं। शैंपू से लेकर कंडीशनर और फिर कौन सा तेल बालों पर लगेगा, इन सब बातों का खास ख्याल रखा जाता है। लेकिन बवाजूद इसके खासकर सर्दियों के मौसम में बालों का टूटना-गिरना और रूसी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

    क्यूँ होती है रूसी

    दरअसल, जब शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो जाती है तो हमारे सिर की कोशिकाएं बेजान होने लगती है, जिसके बाद ये मृत कोशिकाएं धीरे-धीरे रूसी के रूप में हमारे सिर के बालों पर नजर आने लगती है।

    तो चलिए जानते हैं रूसी से बचने के लिए कुछ नुस्खें

    बालों में रूसी से बचने के लिए आप लेमनग्रास तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं और ये रोगाणुरोधी भी होता है, और साथ ही ये रूसी को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकता है।

    बालों की इस समस्या में आपकी मदद टी ट्री तेल भी कर सकता है। इस तेल में टेरपिनेन 4 ओएल नाम का यौगिक होता है, जिसमें शक्तिशाली रोगाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं। टेरपिनेन 4 ओएल के उच्च मात्रा वाले टी ट्री तेल स्कैल्प पर फंगी बैक्टीरिया के विकास को दबाने और रूसी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जेल भी आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि इसकी पत्तियों के जेल में कई बायोएक्टिव कंपाउंड्स अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रूसी को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    बालों की रूसी खत्म करने के लिए बेकिंग सोडे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, क्योंकि ये बालों से रूसी निकालने में काफी मदद कर सकता है। बेकिंग सोडा लेकर सिर पर बालों की जड़ों पर लगाकर उसे रगड़ना है। इसके थोड़ी बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे अच्छे से धो लें। इसके अलावा बालों से रूसी निकालने के लिए अच्छे शैंपू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बाजार में मिलने वाले अच्छे शैंपू से हफ्ते में एक से दो बार सिर धो सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इनका ज्यादा इस्तेमाल न करें।

    इसके अलावा दही भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको बालों की जड़ों तक दही को हाथों की मदद से लगाना है और फिर वहां मालिश करनी है। इसके बाद इसे एक से दो घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर किसी अच्छे शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें। ऐसा करने  से आपकी रूसी खत्म होने में काफी मदद मिल सकती है।

  • आम खाने के बाद अगर गलती से भी खाई यह चीज तो गड़बड़ा जाएगा स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल:- आम का सीजन आ गया है लोगों को आम खाना खूब पसंद है वही आम एक ऐसा फल है जो हर किसी को खूब पसंद है। आपने आम के फायदे तो बहुत सुने होंगे, लेकिन हम आपको बताएंगे कि आम खाने के बाद हमें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि कुछ ऐसे पदार्थ हैं जो आम खाने के बाद खाने से आपके शरीर पर दुष्प्रभाव डाल सकते हैं।

    चलिए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन नहीं करना है:-

    1: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि करेला बीमारियों में रामबाण की तरह होता है। इसमें कई ऐसे औषधिय गुण पाए जाते हैं जिसके कारण शरीर में होने वाले त्वचा रोग, पेट फूलना या अन्य कई रोगो से यह आप को बचाता है। लेकिन अगर आप करेले का सेवन आम खाने के तुरंत बात करते हैं तो यह आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है क्योंकि इसका स्वाद आम के विपरीत होता है इससे आपको जी मतलाना, उल्टी आना जैसी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
    2: स्वाद में खट्टा और थोड़ा कड़वा “रायता” का सेवन अगर आप आम खाने के बाद तुरंत करते हैं तो यह कहीं ना कहीं आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
    3: बहुत से लोग सलाद के रूप में मिर्च का सेवन करते हैं क्योंकि मिर्च खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है लेकिन अगर यही मिर्च आम खाने के तुरंत बाद इस्तेमाल में ली जाए तो आपकी आंतो को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मिर्च जितनी कड़वी होती है आम उतना ही मीठा होता है।
    आपको बता दें कि इन चीजों का इस्तेमाल करने से आपको तुरंत कोई समस्या नहीं दिखेगी। लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर एक प्रकार से slow poison की तरह काम करेगी।

  • ऐसे दूर करें अपने रिश्ते में आई कड़वाहट

    डेस्क। शादीशुदा रिश्ते में दर्रार और तकरार तो आती ही है। उतार चढ़ाव तो रिश्तों में खट्टी मीठी यादे लेकर आते हैं। ऐसे में पति पत्नी का रिश्ता एक दो पहिया गाड़ी के समान होता है जिसमे अगर कोई उतार चढ़ाव आए तो बैलेंस बिगड़ने का डर होता है। इस रिश्ते में दोनों को एक दूसरे का खयाल रखना होता है; जितना ख्याल पत्नी की खुशी का रखा जाए, उतना ही पति की हैपीनेस पर भी ध्यान दिया जाए। 

    एक दूसरे को पर्सनल स्पेस देना

    जिस तरह पत्नी चाहती हैं कि पति उनकी पर्सनल स्पेस दे उसी तरह से पति भी उससे समान आशाएं रखता है। उन पर रोकटोक न लगाएं और उनके शेड्यूल को कंट्रोल करने की कभी कोशिश न करें। उनसे हर समय बच्चे की तरह अपडेट ले, बल्कि उन पर विश्वास रखें और उन्हें खुद के लिए भी समय निकालने दें। एक दूसरे के स्पाई न बनें विश्वास बनाए रखे।

    कुछ स्पेशल प्लान करें

    हमेशा एक ही व्यक्ति क्यों डेट या ट्रिप प्लान करे? दोनों लोग एक दूसरे के लिए समय निकले। कुछ समय साथ मे बिताने का प्लान करें। एक दूसरे को सरप्राइज दें। ये यकीनन उन्हें अच्छा फील करवाएगा। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा और इससे एक दूसरे को फील होगा कि आप उनके बारे में कितना सोचते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें एक दूसरे को जरूर खुश कर देंगीं।

    बाते करें और इमोशन्स को साझा करें

    कई पुरुष इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें पता नहीं कि उनकी पत्नी उनसे क्यों नाराज है या उनकी पत्नी उन्हें कुछ बताती ही नहीं। ऐसी उम्मीद लगाना की उनके पति हर चीज़ को आसानी से समझ जाए या उनको खुद ही पता चल जाएगा बेवकूफी है। अपनी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करें। अब चाहे आप पति हो या पत्नी एक दूसरे से अपनी सभी बातों को शेयर करें। इससे नजदीकिया बढ़ेंगी और म्यूचअल अंडरस्टैंडिंग भी।  क्या अच्छा लगा और क्या बुरा, ये आप साझा करेंगे तभी तो बातचीत आगे बढ़ेगी। 

  • इस धर्म के लोग शादी से पहले करते हैं सबसे ज्यादा सेक्स

    रिलेशनशिप:- आज के समय मे सेक्स करना नॉर्मल हो गया है वही अगर हम भारत की बात करें तो यहाँ अभी भी लोग सेक्स पर खुलकर बात करना नहीं पसन्द करते हैं और इसे चोरी छुपे करते हैं। लेकिन अभी हाल ही में आई नेशनल हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट से सभी को चौका के रख दिया है क्योंकि इसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि शादी से पहले कितने भारतीय सेक्स कर चुके हैं और कितने फीसदी लोग सेक्स करने के इच्छुक रहते हैं। 

    रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक भारत मे सेक्स करने की उम्र और उनकी शादी की उम्र बिल्कुल अलग है। वही अगर हम शादी से पहले सेक्स के मामले में पुरूषों के रेश्यो की बात करें तो वह बिल्कुल भिन्न है क्योंकि रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत मे औसतन 7.4 फीसदी पुरुषों ने और 1.5 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाए।
    [object Promise]
    वही अगर हम इसे धर्म के आधार पर समझे तो शादी से पहले सेक्स के मामले में सिख पुरुष सबसे आगे रहे हैं। 12 फीसदी सिख पुरुष शादी से पहले सेक्स करते हैं। वही सिख महिलाएं 0.5 फीसदी शादी से पहले सेक्स करती है। 
    [object Promise]
    इसके साथ ही हिंदू पुरुषों 7.9 फीसदी, मुस्लिम पुरुषों 5.4 फीसदी, ईसाई पुरुषों 5.9 फीसदी शादी से पहले सेक्स करते हैं। इसके अलावा अगर हम महिलाओं की बात करें तो हिन्दू महिलाएं1.5 फीसदी, मुस्लिम महिलाएं 1.4 फीसदी और ईसाइयों महिलाएं 1.5 फीसदी शादी से पहले सेक्स करती है।

  • मौत के 1 घण्टे बाद आत्मा गुजरती है इन पड़ाव से

    जीवन शैली:- मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा सत्य है मृत्यु कहते हैं जो भी इस संसार मे आया है उसे मृत्यु से अवश्य रूबरू होना पड़ेगा। क्योंकि इस प्राकृतिक में कोई भी ऐसी चीज नहीं जो युगों तक जीवित रह सके। वही हिन्दू धर्म मे कहा गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा जीवित रहती है उसकी कभी भी मृत्यु नहीं होती है वह सिर्फ एक शरीर को छोड़कर दूसरे शरीर मे प्रवेश करती है। लेकिन जब आत्मा एक शरीर से निकलती है तो यह बेहद जटिल प्रक्रिया होती है और आत्मा को कई पड़ाव से गुजरना पड़ता है। तो आइए जानते हैं जब मृत्यु होती है तो आत्मा को किन किन पड़ाव से गुजरना पड़ता है। 

    अचेत अवस्था:-

    [object Promise]
    जब आत्मा मनुष्य के शरीर से निकलती है तो कुछ वक्त के लिए वह अचेत अवस्था मे होती है बिना कुछ बोले बिना कुछ किए शान्त रहती है और कुछ समय के बाद पुनः कार्य करने लगती है। वही जब आत्मा मुनष्य के शरीर से बाहर निकलती है तो वह एकदम शांत होती है और ठीक उसी प्रकार शरीर से बाहर निकल जाती है जैसे एक ठीक मनुष्य के शरीर मे रहती है।

    छटपटाहट:-

    [object Promise]
    धार्मिक ग्रंथों को मुताबिक जब आत्मा मनुष्य के शरीर से बाहर निकल जाती है तो वह अभौतिक अवस्था मे होती है। वह अपने सगे संबंधियों को देखकर खूब छटपटाती है और उनसे बात करने के लिए बिलखती है लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाती है और अपने सगे संबंधियों को बिलखता देख खुब तड़पती है।

    नही होता संचार:-

    [object Promise]
    आत्मा जब शरीर से बाहर निकलती है तो वह मौन अवस्था मे होती है और उसका किसी के साथ संचार नहीं होता है। वह अपने मृत शरीर के पास बैठे अपने सगे संबंधियों से बात करना चाहती है उनसे बहुत कुछ कहना चाहती है लेकिन वह कुछ नहीं कह पाती है और अंदर ही अंदर घुटती रहती है।

    शरीर में लौटने का प्रयास:-

    [object Promise]
    मृत्यु के बाद आत्मा अपने शरीर मे पुनः प्रवेश करने का हर सम्भव प्रयास करती है। वह चाहती है कि वह अपने शरीर मे पुनः प्रवेश कर अपने परिजनों का दुख दर्द कम कर दे। लेकिन कई बार प्रयास के बाद भी जब आत्मा शरीर मे प्रवेश नहीं कर पाती तो उसका मोह खत्म होने लगता है और वह यह स्वीकार कर लेती है कि अब वह अपनो से दूर हो चुकी है और उसे उसके अपने सगे संबंधियों के मोह को त्यागना चाहिए।

    दुख से रूबरू:- 

    [object Promise]
    जब व्यक्ति के शरीर से आत्मा निकलती है तो वह अपनो को देखकर बिलखती है दुखी होती है। जब उसका वश नहीं चलता तो वह अपने कर्मो को याद करती है और फिर आत्मा को लेने के लिए यम दूत आता है और उनके कर्मों के आधार पर उन्हें यम लोक तक का मार्ग तय करना होता है।