Category: health

  • 6th International Yoga Day 2020 : CM योगी आदित्यनाथ के साथ अपने घर पर रहकर योगाभ्यास करें और योगा डे चैलेंज को स्वीकार करें, जीतें पुरस्कार

    [object Promise]

    लखनऊ । 6th International Yoga Day 2020 : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोविड-19 को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शारीरिक दूरी और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में लोगों को उनके घर पर परिवार के साथ योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। योग के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ तनाव से राहत मिलती है।मुख्य सचिव ने कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाये जाने के लिए किसी भी प्रकार का सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम न आयोजित किया जाए।

    [object Promise]
    6th International Yoga Day 2020 : CM योगी आदित्यनाथ के साथ अपने घर पर रहकर योगाभ्यास करें और योगा डे चैलेंज को स्वीकार करें, जीतें पुरस्कार

    मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को एक परिपत्र निर्गत कर सभी को अपने-अपने घरों पर परिवार के साथ सुबह सात बजे से सामान्य योग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास का वीडियो अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करें। सामान्य योग अभ्यास का वीडियो एवं पाठन सामग्री आयुष विभाग की वेबसाइट एवं आयुष कवच एप से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि योग दिवस के अवसर पर प्रदेश में योग पर आधारित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागियों को दो चरणों से गुजरना होगा। प्रथम चरण के अन्तर्गत प्रतिभागियों को योगाभ्यास करते हुए अपनी तीन से पांच मिनट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा।

    मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने यह भी बताया कि वीडियो को अपलोड एवं पोस्ट करते समय अपनी पोस्ट में अनिवार्य रूप से योगा विद सीएम योगी हैशटैग का उपयोग करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के सोशल मीडिया पेज एवं हैंडल को टैग करना होगा। दूसरे चरण के अन्तर्गत जिन प्रतिभागियों द्वारा आयुष कवच एप का प्रयोग किया जा रहा है, उनके द्वारा एप पर लॉगिन कर पंजीकरण कराने का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर समस्त श्रेणी के वर्गों में पहला पुरस्कार नकद 51 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 21 हजार रुपये व तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये दिए जाएंगे।

    घर पर रहकर ही मनाएं योग दिवस, लें चैलेंज : छठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घर पर ही रहकर मनाएं। आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह कोरोना महामारी के चलते 21 जून को योग दिवस पर अपने घर पर रहकर ही योग करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योगाभ्यास करें और योगा डे चैलेंज को स्वीकार करें। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कोई भी नागरिक पुरस्कार जीत सकता है। इसके लिए अपने घर पर योग करें और उसका वीडियो बनाकर फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर हैशटैग के साथ आयुष मिशन के सोशल मीडिया हैंडल्स को टैग करते हुए शेयर करें। आयुष कवच एप या आयुष मिशन की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा। प्रतियोगिता में सबसे अच्छी योगमुद्रा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

    प्रतिभागियों का पंजीकरण अनिवार्य : प्रमुख सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये जीत सकते हैं। वहीं, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 2100 रुपये का प्रथम पुरस्कार, 1100 रुपये का द्वितीय और 501 रुपये का तृतीय पुरुस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में कम से कम एक हजार और जिला स्तर की प्रतियोगिता में सौ प्रतिभागियों का पंजीकरण अनिवार्य है, तभी यह प्रतियोगिता मान्य होगी।

  • Heart Attack से कैसे बचें, इसे दिन में एक बार करें !

    [object Promise]

    हार्ट अटैक किसी को भी, कभी भी पड़ सकता है, लेकिन रिसर्च से वो बातें सामने आई हैं जिससे उस समय के बारे में पता चलता है जब हार्ट अटैक सबसे ज्यादा होते हैं.  सप्ताह का वो दिन जब हार्ट अटैक सबसे ज्यादा होते हैं वो सोमवार है. उसके बाद शनिवार. ज्यादातर हार्ट अटैक सुबह के समय आते हैं. 4 बजे से 10 बजे के भीतर. सर्दियों के मौसम को हार्ट अटैक का सीज़न कहा जाता है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए दिल का दौरा ज्यादा घातक है. महिलाओं में पहली बार दिल का दौरा पडऩे के बाद एक साल के भीतर मौत होने की आशंका पुरुषों की तुलना में अधिक होती है.

    हार्ट अटैक से कैसे बचें-

    1. अपने कोलेस्ट्रोल स्तर को 130 एमजी/ डीएल तक रखिए- कोलेस्ट्रोल के मुख्य स्रोत जीव उत्पाद हैं, जिनसे जितना अधिक हो, बचने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपके यकृत यानी लीवर में अतिरिक्त कोलेस्ट्रोल का निर्माण हो रहा हो तब आपको कोलेस्ट्रोल घटाने वाली दवाओं का सेवन करना पड़ सकता है।

    2. अपना सारा भोजन बगैर तेल के बनाएं लेकिन मसाले का प्रयोग बंद नहीं करें- मसाले हमें भोजन का स्वाद देते हैं न कि तेल का। हमारे ‘जीरो ऑयल’ भोजन निर्माण विधि का प्रयोग करें और हजारों हजार जीरो ऑयल भोजन स्वाद के साथ समझौता किए बगैर तैयार करें। तेल ट्रिगलिराइड्स होते हैं और रक्त स्तर 130 एमजी/ डीएल के नीचे रखा जाना चाहिए।

    3. अपने तनावों को लगभग 50 प्रतिशत तक कम करें- इससे आपको हृदय रोग को रोकने में मदद मिलेगी, क्योंकि मनोवैज्ञानिक तनाव हृदय की बीमारियों की मुख्य वजह है। इससे आपको बेहतर जीवन स्तर बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

    4. हमेशा ही रक्त दबाव को 120/80 एमएमएचजी के आसपास रखें- बढ़ा हुआ रक्त दबाव विशेष रूप से 130/ 90 से ऊपर आपके ब्लोकेज (अवरोध) को दुगनी रफ्तार से बढ़ाएगा। तनाव में कमी, ध्यान, नमक में कमी तथा यहाँ तक कि हल्की दवाएँ लेकर भी रक्त दबाव को कम करना चाहिए।

    5. अपने वजन को सामान्य रखें- आपका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 से नीचे रहना चाहिए। इसकी गणना आप अपने किलोग्राम वजन को मीटर में अपने कद के स्क्वेयर के साथ घटाकर कर सकते हैं। तेल नहीं खाकर एवं निम्न रेशे वाले अनाजों तथा उच्च किस्म के सलादों के सेवन द्वारा आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

    6.नियमित रूप से आधे घंटे तक टहलना जरूरी- टहलने की रफ्तार इतनी होनी चाहिए, जिससे सीने में दर्द नहीं हो और हाँफें भी नहीं। यह आपके अच्छे कोलेस्ट्रोल यानी एचडीएल कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है।

    1. 15 मिनट तक ध्यान और हल्के योग व्यायाम रोज करें- यह आपके तनाव तथा रक्त दबाव को कम करेगा। आपको सक्रिय रखेगा और आपके हृदय रोग को नियंत्रित करने में मददगार साबित होगा।

    2. भोजन में रेशे और एंटी ऑक्सीडेंट्स- भोजन में अधिक सलाद, सब्जियों तथा फलों का प्रयोग करें। ये आपके भोजन में रेशे और एंटी ऑक्सीडेंट्स के स्रोत हैं और एचडीएल या गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

    3. अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो शकर को नियंत्रित रखें- आपका फास्टिंग ब्लड शुगर 100 एमजी/ डीएल से नीचे होना चाहिए और खाने के दो घंटे बाद उसे 140 एमजी/ डीएल से नीचे होना चाहिए। व्यायाम, वजन में कमी, भोजन में अधिक रेशा लेकर तथा मीठे भोज्य पदार्थों से बचते हुए मधुमेह को खतरनाक न बनने दें। अगर आवश्यक हो तो हल्की दवाओं के सेवन से फायदा पहुँच सकता है।

    4. हार्ट अटैक से पूरी तरह बचाव- हार्ट अटैक से बचने का सबसे आसान संदेश है और हार्ट में अधिक रुकावटें न होने दें। यदि आप इन्हें घटा सकते हैं, तो हार्ट अटैक कभी नहीं होगा।

  • Coronavirus के इन 11 लक्षणों से जानें आपको कोरोना है या नहीं !

    [object Promise]

    देश में कोरोना से रिकवरी की दर भी तेजी से बढ़ी है। भारत में राहत की बात ये है की कोरोना संक्रमण से ठीक होनेवाले मरीजों का प्रतिशत भी बढ़ रहा है।  वहीं दूसरी ओर समय के साथ कोरोना वायरस का म्यूटेशन भी होता रहा है यानी यह वायरस अपना रूप बदलता रहा है और इसी के साथ कोरोना संक्रमण के लक्षण भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी हो या ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी एनएचएस, सभी ने समय के साथ कोरोना के नए लक्षणों को इसमें जोड़ा है। भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस के 11 लक्षणों की सूची जारी की है।

    कोरोना वायरस के लक्षण
    कोरोना संक्रमण की शुरूआत में इसके चार ही लक्षण सामने आए थे। ये चार लक्षण थे,
    तेज बुखार ,सूखी खांसी, गले में खराश होना ,सांस लेने में तकलीफ होना
    आइए, जानते हैं इसके नए लक्षणों में क्या-क्या शामिल किया गया है।

    डब्ल्यूएचओ समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और चिकित्सक कोरोना वायरस के अन्य लक्षणों की पहचान और अध्ययन करने में जुटे हुए हैं। कोरोना वायरस का म्यूटेशन यानी रूप बदलना भी वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के लिए चुनौती बना हुआ है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के बारे में भी लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इन उपायों में 15 जरूरी टिप्स को शामिल किया गया है।

    बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
    उचित दूरी रखते हुए दूसरों का अभिवादन करें
    सार्वजनिक स्थानों पर दो गज (6 फीट) की दूरी रखें
    दोबारा प्रयोग होने वाला घर पर बना मास्क या फेस कवर प्रयोग करें
    बिना वजह आंख, नाक व मुंह को छूने से बचें
    श्वसन क्षमता बनाए रखें, बार-बार हाथ धोएं
    तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें
    अक्सर छूई जाने वाली सतहों को नियमित साफ करें, कीटाणु रहित रखें

    इन व्यवहारों को अपनी आदत में शामिल करें
    अनावश्यक यात्रा न करें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं
    आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर एक्टिव रखें
    सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें
    संक्रमित या देखभाल में जुटे लोगों से भेदभाव न करें
    विश्वसनीय सूचनाओं पर ही भरोसा करें

     

     

  • जन्माष्टमी का पर्व इस तरह से मना रहे हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

    जन्माष्टमी का पर्व इस तरह से मना रहे हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज

    नई दिल्ली । जन्माष्टमी के पर्व पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को बधाई दी और साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को वे किस तरह से मना रहे हैं, इसकी भी झलकी साझा कीं। अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेल्ट्टी सहित और भी कई सितारों ने ट्विटर व इंस्टाग्राम की मदद से लोगों को भी अपने इस जश्न में शामिल किया।

    कंगना रनौत ने भगवान श्रीकृष्ण की एक तस्वीर को साझा कर इसके कैप्शन में लिखा, “श्रीकृष्ण भगवान के एकमात्र फैशनिस्टा अवतार हैं..उन्हें खुद को मोरपंख, फूलों और रेशम के पीले वस्त्र से सजाना पसंद था। वह बांसुरी बजाते हुए एक दिव्यता के साथ नाचते थे, कृष्ण के बारे में और क्या कहूं, वह भगवान नहीं, वह खुशियों के मार्ग हैं।”

    अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी भगवान श्रीकृष्ण की एक तस्वीर को ट्विटर पर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को इस त्यौहार की बधाई दीं।

    शिल्पा शेट्टी ने इस्कॉन मंदिर में अपने पिछले साल के जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के एक वीडियो को साझा किया और इसके साथ उन्होंने लिखा, “हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे। पिछे साल इस दिन इस्कॉन मंदिर में कृष्णा का अभिषेक करते हुए..जन्माष्टमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान कृष्ण हमारी सभी चिंताओं को हर लें, हर दिन का सामना साहस के साथ करने की हमें शक्ति दें और हम सभी को खुशी, प्यार और शांति का आशीर्वाद दें।”

  • जानें मलाइका अरोरा ने ब्यूटी टिप्स

    जानें मलाइका अरोरा ने ब्यूटी टिप्स

    मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने ब्यूटी टिप्स साझा किया, जिसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कौन कहता है कॉफी सेहत के लिए हानिकारक होती है, यहां इस टिप के जरिए अपने विलेन को हीरो में बदलें।”

    मलाइका ने इसके उपयोग के बारे में बताते हुए लिखा, “बॉडी स्क्रब: बचे हुए कॉफी ग्राउंड को कुछ ब्राउन शुगर और नारियल तेल के साथ मिलाएं। इसको धीरे धीरे लगाएं, यह तुरंत और सुगंधित घरेलू स्क्रब के रूप में काम करता है। कॉफी में मौजूद कैफीन में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो त्वचा को सूरज की क्षति से बचाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा भी स्वस्थ रहती है।”

    हाल ही में मलाइका ने एलोवेरा के सही उपयोग के बारे में बताया था, उनका कहना है कि वह खुद एलोवेरा इस्तेमाल करती हैं।

  • सेहत पर भारी पड़ रहा कोरोना, लोगों में आर्थिक दशा बिगड़ने के साथ ही बढ़ा रहा तनाव

    कैलिफोर्निया, आइएएनएस। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि कोरोना वायरस (COVID-19) का आम जन-जीवन पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। यह जिंदगियों पर भारी पड़ने के साथ ही सामान्य लोगों की मानसिक सेहत को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। लोगों में संक्रमण के खतरे और आर्थिक दशा बिगड़ने को लेकर डर का माहौल है। इसके चलते तनाव बढ़ गया है।

    सेहत पर भारी पड़ रहा कोरोना, लोगों में आर्थिक दशा बिगड़ने के साथ ही बढ़ा रहा तनाव
    अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता क्लेयर कैनन ने कहा कि हमारे अध्ययन का आकलन है कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

    अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता क्लेयर कैनन ने कहा, ‘हमारे अध्ययन का आकलन है कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।’ सस्टेनबिलिटी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं की टीम ने यह निष्कर्ष 374 लोगों पर ऑनलाइन किए गए एक सर्वे के आधार पर निकाला है।

    मौजूदा हालात और तनाव की स्थिति के बारे में किए सवाल

    यह अध्ययन अमेरिका में गत अप्रैल में प्रारंभ होकर दस हफ्ते से ज्यादा समय तक चला था। इन प्रतिभागियों से आपदा से जुड़े उनके पूर्व के अनुभवों, कोरोना संबंधी मौजूदा हालात और तनाव की स्थिति के बारे में सवाल किए गए थे। इनसे रोजगार और नौकरी गंवाने के बारे में भी जानकारी ली गई थी।

    अध्ययन के नतीजों के मुताबिक, दो-तिहाई प्रतिभागियों ने मध्यम से लेकर उच्च स्तर तक के तनाव की शिकायत की। यह जवाब देने वालों में ज्यादातर महिलाएं रहीं, जो अध्ययन की अवधि के दौरान कामकाजी थीं।

    शोधकर्ताओं ने कहा कि महामारी के खत्म होने की अनिश्चितता के चलते सरकारों को ऐसे उपाय करने चाहिए, जिससे प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहे लोगों के तनाव को दूर करने में मदद मिल सके।

    दुनियाभर में दो करोड़ 40 लाख से अधिक हुए कोरोना संक्रमित

    वहीं, दूसरी ओर जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ( Johns Hopkins University) द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के सभी देशों में कोरोना के मामले 2 करोड़ 40 लाख से अधिक हो गए हैं। वहीं पूरी दुनिया में अब तक इस घातक वायरस ने 8 लाख 24 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है।

    इन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के मामलों में अमेरिका पहले नंबर पर है वहीं ब्राजील और भारत क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर। चौथे नंबर पर आने वाले देश रूस में अभी संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार नहीं पहुंची है।

  • आज नवरात्रि के पहले दिन इस प्रकार करें मां शैलपुत्री की पूजा

    [object Promise]

    आज से नवरात्रि शुरू हो गई है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज के दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है।

    मां शैलपुत्री, मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप हैं। ये पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। कहा जाता है कि पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या थीं। तब इनका नाम सती था। नवरात्रि के पहले दिन मां की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जानी चाहिए। आइए जानते हैं माता शैलपुत्री की पूजा विधि, मंत्र, आरती।

    माता शैलपुत्री की पूजा विधि:

    नवरात्रि प्रतिपदा के दिन कलश या घट स्थापना करें। इसके बाद दुर्गा पूजा का संकल्प लें। फिर माता दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा करें। मां को अक्षत्, सिंदूर, धूप, गंध, पुष्प आदि अर्पित करें। मां शैलपुत्री के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद कपूर या गाय के घी से दीपक जलाएं। मां की आरती करें। शंखनाद के साथ घंटी बजाएं। मां को प्रसाद अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद घर में सभी को प्रसाद दें।

    माता शैलपुत्री के मंत्र:

    1. शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी,

    पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी,

    रत्नयुक्त कल्याण कारीनी..

    2. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:

    बीज मंत्र: ह्रीं शिवायै नम:.

    3. वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्‌ .

    वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥

    4. प्रथम दुर्गा त्वंहि भवसागर: तारणीम्.

    धन ऐश्वर्य दायिनी शैलपुत्री प्रणमाभ्यम्॥

    त्रिलोजननी त्वंहि परमानंद प्रदीयमान्.

    सौभाग्यरोग्य दायनी शैलपुत्री प्रणमाभ्यहम्॥

    चराचरेश्वरी त्वंहि महामोह: विनाशिन.

    मुक्ति भुक्ति दायनीं शैलपुत्री प्रणमाम्यहम्॥

    माता शैलपुत्री की आरती:

    मां शैलपुत्री की आरती शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार।

    शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।

    पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।

    ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

    सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।

    उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

    घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।

    श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

    जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।

    मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

  • मध्य रात्रि के बाद उत्‍तराखंड के उच्च हिमालय में अपने पूरे यौवन पर होता है ब्रह्मकमल का यह फूल

    [object Promise]

    देहरादून। समुद्रतल से 12 हजार फीट से लेकर 15 हजार फीट तक उगने वाला देवपुष्प ब्रह्मकमल इन दिनों चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के उच्च हिमालयी क्षेत्र में छठा बिखेर रहा है। दुर्लभ प्रजाति का यह पुष्प अमूमन जून के आखिर में खिलना शुरू हो जाता है और सितंबर तक देखने को मिलता है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, देहरादून के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अंबरीष कुमार बताते हैं कि कुछ स्थानों पर अक्टूबर में भी ब्रह्मकमल को देखा जा सकता है। लेकिन, इस साल यह केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में बहुतायत में देखा जा रहा है। इसकी वजह लॉकडाउन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही न होना भी है। इसे उत्तराखंड के राज्य पुष्प का दर्जा हासिल है।

    ब्रह्मकमल को पवित्रता और शुभ का प्रतीक माना गया है। ब्रह्मकमल का अर्थ ही है ‘ब्रह्मा का कमल’। यह पुष्प भगवान शिव को भी अत्यंत प्रिय है। सावन में भक्त ब्रह्मकमल से ही भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। यह फूल केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजा के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। ब्रह्मकमल का वैज्ञानिक नाम सोसेरिया ओबोवेलाटा है। सफेद रंग का यह फूल 15 से 50 सेमी ऊंचे पौधों पर वर्ष में केवल एक ही बार खिलता है, वह भी सूर्यास्त के बाद। मध्य रात्रि के बाद यह फूल अपने पूरे यौवन पर होता है। यह अत्यंत सुंदर और चमकते सितारे जैसे आकार का मादक सुगंध वाला पुष्प है।

    मान्यता है कि रात को खिलते समय अगर इस पर किसी की नजर पड़ जाए तो उसके लिए यह बेहद शुभ होता है। ब्रह्मकमल स्वत: उगने वाला फूल है और इसका विस्तार भी प्राकृतिक रूप से ही होता है। हालांकि, नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और बदरीनाथ वन प्रभाग में इसके संरक्षण के लिए कार्य हो रहा है। वन विभाग ट्रांसप्लांट के जरिये इसे ऐसे स्थानों पर रोप रहा है, जहां अभी इसका फैलाव नहीं है। इसके अलावा बीज से भी इसे उगाने की योजना है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर बताते हैं केदारपुरी की पहाड़ी पर ध्यान गुफा के आसपास ब्रह्मकमल की वाटिका तैयार करने की योजना बनाई गई है। ताकि यात्री इसके दर्शनों से आनंदित हो सकें।

    श्रीविष्णु ने भोलेनाथ को अर्पित किए थे 1000 ब्रह्मकमल

    मान्यता है कि जब भगवान विष्णु हिमालयी क्षेत्र में आए तो उन्होंने भगवान भोलेनाथ को एक हजार ब्रह्मकमल अर्पित किए। लेकिन, किसी कारण एक पुष्प कम पड़ गया। तब भगवान विष्णु ने पुष्प के रूप में अपनी एक आंख भोलेनाथ को ब्रह्मकमल दी।

    तभी से भोलेनाथ का एक नाम ‘कमलेश्वर’ व विष्णु जी का ‘कमल नयन’ पड़ा। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल बताते हैं कि एक अन्य आख्यान के अनुसार, यक्षराज एवं भगवान नारायण के खजांची कुबेर के सेवक हेममाली शिव पूजन के लिए इसी फूल को लेने कैलास गए थे। लेकिन, विलंब के चलते वह इसे शिव को अíपत नहीं कर पाए। तब कुबेर ने हेममाली को शापित कर अलकापुरी से निकाल दिया।

    देवपुष्प होने के साथ औषधीय गुणों की खान है यह फूल

    ब्रह्मकमल देवपुष्प होने के साथ ही औषधीय गुणों की खान भी है। विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रह्मकमल की जड़ एंटीसेप्टिक का काम करती है। यह कटे हुए अंग के इलाज के लिए महत्वपूर्ण है। तिब्बती क्षेत्र में इससे लकवा का इलाज होता है। जड़ी-बूटी शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. विजय भट्ट बताते हैं कि ब्रह्मकमल की पंखड़ियों से निकलने वाले पानी को पीने से थकान मिट जाती है। सर्दी, जुकाम, पुरानी (काली) खांसी और हड्डी के दर्द के साथ ही जले-कटे पर भी इसका उपयोग किया जाता है। इससे कैंसर समेत कई खतरनाक बीमारियों का इलाज होता है। इस फूल में लगभग 174 फाम्र्युलेशन पाए गए हैं। वनस्पति विज्ञानियों ने इस दुर्लभ-मादक फूल की 31 प्रजातियां चिह्न्ति की हैं। ब्रह्मकमल का पौधा जड़ से लेकर पुष्प तक औषधीय गुण लिए हुए है। इसे सुखाकर तैयार किए जाने वाले पाउडर में कई गुण मौजूद हैं।

    बन रही ब्रह्मवाटिका

    केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर के पास ब्रह्मवाटिका तैयार की जा रही है। साथ ही ब्रह्मकमल उगाने के लिए विभाग धाम में ही एक नर्सरी भी तैयार कर रहा है। जो एक हेक्टेयर क्षेत्र में होगी। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दस जून को इसकी वर्चुअल समीक्षा की थी।

     

  • अमित अग्रवाल का नया संग्रह ब्रह्मांड से प्रेरित है

    [object Promise]

    नई दिल्ली। लैक्मे फैशन वीक के चल रहे डिजिटल संस्करण के तीसरे दिन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने अपना कलेक्शन पेश किया।

    ब्रह्मांड से प्रेरित अपने इस कलेक्शन को डिजाइनर ने एक फैशन फिल्म के माध्यम से लॉन्च किया। वीडियो में आकाशगंगा या गैलेक्सी को बैकग्राउंड के तौर पर पेश किया गया। अमित ने इस दौरान अपने परिधानों के माध्यम से सितारों, ग्रह-नक्षत्रों, धरती की प्रतिकृति को उकेरने का प्रयास किया। वीडियो की एक और खासियत यह रही कि इसे बिल्कुल ही स्लो मोशन में प्रदर्शित किया गया।

    उन्होंने कहा, “आज हम अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए दुनिया का अनुभव कर रहे हैं, लेकिन सितारें पहले की ही तरह चमचमा रही हैं, ब्रह्मांड आज भी उतनी ही विशाल और शांत है। मैं इसी आजादी में जीने के सपने देखता हूं और मेरे मन में खूबसूरती की इसी भावना को अपने परिधानों के माध्यम से पेश करने की चाह रही थी। मेरे लिए सूक्ष्म व सटीक कारीगरी के माध्यम से ब्रह्मांड के उस हल्के व आसाधारण अनुभव को सामने लाने का अनुभव आकर्षक था।”

    उन्होंने अपने इस कलेक्शन में चंदेरी और मटका सिल्क का उपयोग किया और रंगों का चुनाव भी काफी सोच-समझकर किया, जिनमें गोल्ड, बैंगनी, गामा ग्रीन, प्लम जैसे रंग शामिल रहे। इन्हें और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने हाथों की कारीगरी पर ज्यादा गौर फरमाया। उनकी डिजाइनर साड़ियों और लंहगे इत्यादि में लहरिया तकनीक की खासियत भी देखने को मिली।

  • Beauty products का हमारी ज़िंदगी में अहम भूमिका

    [object Promise]

    Beauty Product = Enhance Confidence 

    आजकल के युवाओं के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट उनकी लाइफ में काफी अहम भूमिका निभाता है, और धीरे-2 मेकअप करना हमारी ज़िंदगी में काफी जरूरी हिस्सा बन चुका हैं, अगर मेकअप नहीं किया तो हम्हे ख़ालीपन सा महसूस होने लगता हैं।

    पुराने ज़माने में दादी माँ और घर के बुजुर्ग भी सुंदर दिखने में ज्यादा ज़ोर देते थे, पहले तो सुंदर दिखने के लिए घरेलू नुस्खे इस्तेमाल किए जाते थे जिससे हमारी त्वचा में निखार आता था। पर आज कल के युवाओं के पास इतना समय नहीं है कि घरेलू नुस्खे पे ध्यान दे, लेकिन अब तो ब्यूटी प्रोडक्ट की काफी जरुरत पड़ती है, ताकि आजकल के प्रदूषण से महिलाओं और पुरुषों के चेहरे का नुकसान ना हो, उनकी त्वचा पे लाल धब्बे ना आए और किसी भी तरह का गंदा रंग ना दिखे चेहरे पे इसलिए ब्यूटी प्रोडक्ट काफी अहम भूमिका निभाता हैं।

    Beauty products के आने से अब कोई परेशानी नहीं है और अब ब्यूटी प्रोडक्ट के आने से लोगों की ज़िंदगी आसान बना दी हैं। महिला और पुरुष किसी भी वक़्त खुद को सवार सकते है चाहें वो स्कूल जाना हो, कॉलेज जाना हो, पार्टी या ऑफिस मीटिंग ब्यूटी प्रोडक्ट हमारे चेहरे को निखारने के लिए हमेशा तैयार रहता हैं।

    कुछ एहम ब्यूटी प्रोडक्ट महिलाओं के लिए ( COMMON BEAUTY PRODUCT FOR LADIES )

    *Eyeliner

    *Foundation

    *Lipstick

    *Concealer

    *Moisturizer

    LIPSTICK EFFECT – PSYCHOLOGICAL PHENOMENON

    Lipstick लगाने से लेडीज़ को शारीरिक रूप से आत्मविश्वास मिलता है और उनके बर्ताव में भी यह विश्वास झलकता है, lipstick से महिलाओं को और ज्यादा खूबसूरती का अहसास होता है। 

    MOISTURIZER: Moisturizer हम्हे हर रोज़ लगाना चाहिए क्योंकि हमारी skin काफी प्रकार की होती है जैसे कि dry, oily, rough, etc. इसलिए रोज़ मेकअप करने से आपकी त्वचा की गहराई में जा कर आपकी त्वचा को ख़राब कर सकता है, ऐसे में moisturizer का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की काफी समस्या दूर हो जाती हैं और आपकी त्वचा को ग़लत प्रभाव से भी बचाती हैं।

    EYELINER/KAJAL: चेहरे पे सबसे नाज़ुक हमारी आँखें होती हैं, जो सबसे ज्यादा आकर्षक होती है, तो ऐसे में हम्हे कम से कम chemical प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हमारी आँखों पे गलत प्रभाव ना पड़े, इसलिए नए ज़माने में eyeliner/kajal जैसे नई तकनीक के ब्यूटी प्रोडक्टस आए हैं जिससे आपकी आँखों पहले से ज्यादा ग्लो करेगी और ज्यादा आकर्षित लगेगी। 

    CONCEALER: Concealer आपके चेहरे के dark circles को छुपाने में मदद करता हैं, कभी-2 ना सोने के कारण या फिर प्रदूषण की वजह से या ज्यादा tension लेने की वजह से आपकी त्वचा में काफी असर पड़ता है, ऐसे में concealer आपकी त्वचा में होने वाले ग़लत अभाव को छुपाता है और आपकी skin को सामान्य बना देता है ( even tone ) और सुंदर निखार देता हैं। 

    कुछ एहम ब्यूटी प्रोडक्ट पुरुषों के लिए ( COMMON  )

    *Moisturizer

    *Sunscreen

    *Shampoo

    *Conditioner

    *Hair Oil

    *Scrub

    मेकअप करने के फायदे: 

    • मेकअप हमारी skin को ग्लो करता हैं।
    • मेकअप हमारे चेहरे को और सुंदर बनाता हैं।
    • मेकअप बाहरी प्रदूषण से हमारी त्वचा को बचाता हैं।
    • मेकअप खुद में आत्मविश्वास दिलाता हैं।
    • मेकअप करने से आपके चेहरे के wrinkles, dark circles, red spots, uneven tone, जैसी परेशानियों से बचाता हैं।

    मेकअप करने का नुकसान:

    • ब्यूटी प्रोडक्ट्स हमेशा chemicals से बनते हैं ऐसे में मेकअप करने से chemicals आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता हैं और skin कैंसर जैसी घातक बीमारी भी दे सकता हैं।
    • मेकअप करने से आपकी skin भी rough हो सकती हैं।
    • कभी-कभी ज्यादा मेकअप करने से skin की originality भी कम हो जाती हैं।
    • ज्यादा lipstick के इस्तेमाल से आपके होंठो को भी नुकसान पहुँचा सकता हैं।

    Conclusion 

    ऐसे में सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपको कभी भी कोई नुकसान नहीं पहुँचा सकता क्योंकि आजकल के ब्यूटी प्रोडक्ट्स chemicals less बनाये जाते हैं मतलब chemicals वही इस्तेमाल होते हैं जो आपकी त्वचा को नुकसान ना होने दे।

    मेकअप की जरूरत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, पहले के ज़माने में फ़िल्म जगत के सितारे अपनी त्वचा को आकर्षित बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते थे, वो ब्यूटी प्रोडक्ट्स बहुत ज्यादा ही हानिकारक होते थे क्योंकि आपकी त्वचा बहुत sensitive होती हैं ऐसे में भारी मेकअप करके और पुराने ज़माने की excessive lights का इस्तेमाल करने से कई बार फिल्मी सितारों को काफी तकलीफ़ होती थी। फ़िल्म सेट पे चक्कर आना, skin cancer और ना जाने कई प्रकार के हेल्थ परेशानियों का सामना करना पड़ता था, परंतु अब वक़्त बदल गया है, ब्यूटी प्रोडक्ट्स हमारे जीवन में नयी उमंग लेकर आया हैं, ब्यूटी प्रोडक्ट्स सही उम्र का पता चलने नहीं देता हैं ऐसे में त्वचा को और निखारने के लिए सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करे और खुद को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाये|

    सुंदरता आपके जीवन में सफलता और आत्मविश्वास प्रदान करती है, और सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आप अपने चेहरे को काफी हद तक प्रदूषण और गंदी हवा से बचा सकते हैं इसलिए अच्छे और सुरक्षित ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करे और हमेशा खुश रहे।

    Trustworthy Beauty Products : 

    L’Oreal, NYX, NARS, Maybelline, Pantene, MAC, Bobbie Brown….etc…