Category: health-lifestyle
-
डेनिम से पाएं परफैक्ट स्टाइल व लुक्स
फैशन के मामले में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों हमेशा राज ही रहता है। चाहे बात इंडिया लुक में दिखने की या फिर वेस्टर्न अवतार में। डेनिम तो हर किसी की ऑलटाइम फैवरेट रहा हैं यह बहुत कंफर्ट होती हैं और यह इजी टू विअर होने की वजह से डेली यूज में रहती हैं। डेनिम को मतलब जींस माना जाता था, लेकिन अब इस फैब्रिक के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स हो रहे हैं…इसी का परिणाम है कि डेनिम में अब खूबसूरत आउटफिट की खासी वैराइटी मिल रही है और भी वह हर लेटेस्ट स्टाइल और लुक्स में देखने को….डेनिम एक सदाबहर फैब्रिक है और यह हर उम्र के बीच में पॉपुलर है। तभी तो फैशन वल्र्ड में इसे एक खास जगह और डिजाइनर्स डेनिम के साथ कई एक्सपेरिमेंट भी करते रहते हैं।डेनिम की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि अब यह वूलन स्टाइल में शर्ट जंपसूट ड्रेसेज, कुर्ता, शॉर्ट्स, वेस्ट, ब्लाउज, के साथ खूब नजर आ रहा है।बॉलीवुड के फंक्शन हो चाहे कोई भी इवेंट में ब्यूटीफुल जैकलिन फर्नांडिस के लुक्स देखने लायक होते हैं अब हाल ही में जैकलिन एयरपोर्ट पर नजर आयीं यहां अगर आप गौर करें तो लाइट मेकअप, खुले बाल के साथ लॉन्ग एयरिंग्स में जैकलिन सारी लाइम-लाइट बनीं रहती हैं।शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती, स्टाइल और लुक्स के लिए हमेशा चर्चा का विषय बनीं रहती हैं। हाल ही में इंस्टा पर शिल्पा का डिजाइनर डेनिम के आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत लुक सामने आया है। लाइट मेकअप, स्टाइल हेयर में शिल्पा क्या लग रही हैं।०० -
Home Tips : नाभि के कालेपन पाएं छुटकारा
खुद को फैशनेबल व ग्लैमर्स डे्रेस में देखने के लिए महिलाओं फिट और एक्टिव रहने की कोशिश कर रहीं है, वहीं लंबे ब्लाउज पहनने का फैशन अब गायब सा हो गया हैं नाभि को सजा कर इस पर बालियां पहनने का शौक इसी जमाने का फैशन है। वहीं नाभि का कालापन दूर करने के लिए यहां हम आपके लिए लाये हैं कुछ घरेलू टिप्स…नाभि का कालापन दूर करने के लिए थोडी-सी मुलतानी मिट्टी, दो बूंद बादाम का तेल, दो बूंद नांबू का रस गुलाबजल में इन तीनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। स्नान के 15 मिनट पहले यह पेस्ट नाभि पर अचछी तरह लगाएं। स्नान के समय इसे साफ कर लें। यह प्रयोग कुछ दिनों तक करने से नाभि का कालापन दूर हो जाता है।रात को सोते समय नाभि में 1-2 बूंद सरसों का तेल लगाने से होंठ नहीं फटते। नाभि में अधिक कालापन होने पर उबला आलू मसल कर नाभि पर रगडें।पके पपीते की छोटी-छोटी पीस लेकर नाभि पर रगडने से भी नाभि का कालापन दूर हो जाता है।गरमी के दिनों में नाभि को सुबह-शाम पानी से जरूर साफ करें जिससे पसीने की दुर्गंध निकल जाए। -
हर पति अपनी पत्नी से छिपाता है ये खास राज की बातें
किसी भी रिश्ते की नींव हमेशा विश्वास पर टिकी होती है। खासकर अगर वो रिश्ता पति-पत्नी का हो, क्योंकि इस रिश्ते में प्यार और विश्वास बेहद अहम होता है। ऐसे में दोनों को किसी से कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए। लेकिन बहुत से पति अपनी पत्नी से कई बातें छिपाते है, जिसका उनकी शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो पति अपनी पत्नी से अकसर छिपाते हैं।
पत्नी से कौन सी बातें नहीं कह पाते पतिः-
– पति अकसर अपनी पत्नी से ‘आई लव यू’ सुनने की इच्छा रखते हैं। लेकिन वो कभी अपनी पत्नी से यह बात कह नहीं पाते।
– पति-पत्नी की जिंदगी में जब बच्चा आ जाता है, तो पतियों से ध्यान बंट जाता है। इससे पति खुद को नजरअंदाज महसूस करते हैं। वो चाहते हैं कि उनकी पत्नी पहले की तरह थोड़ा समय उनको भी दें।
– पति कुछ समय शांति के साथ अकेले रहना चाहते हैं, जिस कारण पत्नियों को लगता है कि उनके पति गुस्सा हैं।
– पत्नियों की तरह पति भी अपनी तारीफ सुनना पसंद करते है, लेकिन कभी बोल नहीं पाते।
– ज्यादातर पति ही रोमांस की शुरुआत करते हैं। लेकिन कभी-कभी वह भी यह चाहते है कि पत्नी अपनी तरफ से रोमांस की पहल करें। लेकिन यह बात वह चाहकर भी अपनी पत्नी से कह नहीं पाते।Read More : इस देश में है स्वर्ग जाने का रास्ता, जिसने भी देखा हो गया हैरान
-
सर्दियों में दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों का मौसम गर्म हवाओें और पसीने से तो राहत दिलाता है लेकिन बढ़ती ठंड़ भी अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आती हैं। हृदय रोगी को इस मौसम में अपनी खास केयर करने की जरूरत होती है। तापमान में बदलाव आने के कारण शरीर में भी कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए हमारी रक्त वाहिनियों में सिकुडन आने लगती है और पसीना न आने के कारण बॉडी में नमक जमा होने लगता है। इस स्थिति में ब्लड प्रैशर हाई होने का डर रहता है। इससे दिल पर दवाब पड़ना शुरू हो जाता है और कई बार तो सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है। सर्दियों को एज्वाय करने के लिए जरूरी है अपने दिल के स्वास्थ्य का पूरी तरह से ख्याल रखना।
1ण् ब्लडप्रैशर और दिल की बीमारी से ग्रस्त लोगों को सर्दी के मौसम में कम कैलोरी वाला खाना खाना चाहिए। इससे रक्तचाप नियंत्रित रखने में आसानी रहेगी।
2ण् सैर करने से सेहत अच्छी रहती है लेकिन सुबह.सुबह धुंध में टहलने न जाएं। सर्दी में सैर करने लेकिन धूप निकलने के बाद। बाहर जाने से अच्छा है कि घर पर योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए।
3ण् इस समय अपने वजन पर पूरा नियंत्रण रखें। वजन बढ़ने से ब्लड प्रैशर का खतरा भी बढ़ने लगता है।
4ण् सर्दी के मौसम में समय.समय पर डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं।
5ण् कुछ लोग सर्दी से बचने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बंद कमरे में हीटर लगा कर बैठे रहने से नमी की कमी होने लगती है। इस कारण खांसी और गले की इंफैक्शन होने का डर रहता है। हीटर का लगातार इस्तेमाल करें और गर्म पानी का सेवन करें।
6ण् खुद को स्वस्थ रखने के लिए सोने से पहले 2 मिनट के लिए गर्म पानी से भाप लें। इससे हाई ब्लड प्रैशरएडायबिटीज और दिल के रोगियों को राहत मिलती है। -
बच्चों के स्कूल से जुड़ी ये 5 बातें भूलकर भी न करें इग्नोर
हर पेरेंट्स अपने बच्चे को पढ़ा-लिखा कर काबिल इंसान बनाना चाहते है लेकिन कई बार बच्चे स्कूल जाने के नाम से ही रोना शुरू कर देते है। ऐसे में बच्चों को स्कूल और पढ़ाई की अहमियत बता कर आप उन्हें जाने के लिए मना सकते है। आज हम आपको बच्चों को स्कूल के लिए मनाने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे वो खुशी-खुशी स्कूल जाने के लिए मान जाएंगे।
1. खेल-कूद के बारे में बताना
अक्सर स्कूल जाते समय बच्चे माता-पिता से दूर होने के कारण डरते है। ऐसे में आप उन्हें वहां पर होने वाले खेल-कूद के बारे में बताकर स्कूल जाने के लिए मना सकते है।
2. दोस्त बनाना
स्कूल में बच्चे को दूसरे बच्चों के साथ दोस्ती करने बारे में बताएं। इससे आपका बच्चा दोस्तों के साथ खेल-कूद के बहाने स्कूल जाने लगेगा।
3. लंच बाक्स
बच्चों के लंच बाक्स में उनकी पंसद से ही खाना पैक करें। टिफिन पैक करने से पहले बच्चों से ही पूछ लें कि वो लेच में क्या खाना चाहते है।
4. टीचर से दोस्ती
आजकल के बच्चे टीचर से जल्दी अटैच हो जाते है लेकिन अगर आपका बच्चा किसी टीचर से डरता है तो उनसे बात करें। इससे बच्चों का डर दूर हो जाएगा और वो स्कूल जाने के लिए तैयार हो जाएंगे।
5. होमवर्क
कई बार बच्चे होमवर्क न करने के कारण भी स्कूल जाने से डरते है। इसलिए रोजाना रूटीन से बच्चों का होमवर्क करवाए। होमवर्क पूरा होने पर उन्हें स्कूल जाने से डर नहीं लगेगा।
6. पनिशमेंट का डर
कई बार बच्चे पनिशमेंट के डर की वजह से स्कूल जाने में कतराते है। अगर ऐसा है तो बच्चों से बात करके इसका कारण पूछें। इसकी वजह जानकर उसका हल निकालें और बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्यार से मनाए।
0000 -
रात को पीएं ये रामबाण जूस, 10 मिनट में दिखेगा चमत्कार
स्ट्रेक भरी लाइफ और इसकी वजह से नींद न आना. आज कल के लाइफस्टाइल में ये कॉमन प्रॉब्लम है. इसके लिए लोग तरह-तरह की दवाइयां लेते हैं. लेकिन, कोई असर नहीं होता. बल्कि दवाइयों का रिएक्शन भी होने लगता है. इसलिए हम आपको ऐसा अचूक उपाए बता रहे हैं जो 10 मिनट में चमत्कार दिखाएगा. ये और कुछ नहीं एक चमत्कारी जूस है, जिसको पीने से आपको 10 मिनट में नींद आ जाएगी. ये है तीखी चेरी का जूस. इसको पीने के बाद आपको बच्चों की तरह नींद आ जाएगी.शोध में हुआ खुलासालुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटीज के रिसर्चर्स ने इस पर एक शोध किया है. रिसर्चर्स ने 8 लोगों पर इस जूस को टेस्ट किया. ये वो लोग थे जिन्हें नींद आने में प्रॉब्लम थी. इसमें कुछ लोगों को ड्रग दी गई, वहीं कुछ को तीखी चेरी का जूस. जिन लोगों को तीखी चेरी का जूस दिया गया था उनका स्लीप टाइम 84 मिनट बढ़ गया.कैसे करता है असरचेरी जूस में नेचुरल प्लांट कम्पाउंड होता है जिसे प्रोंथोसाइनीडियन कहते हैं जो एमीनो एसिड ट्राइप्टोफन को बूस्ट करता है, जो सेरोटॉनिन को रिलीज करता है. सेरोटॉनिन एक नेचरोट्रांसमीटर है जो कि रिलेक्सेशन और स्लीपीनेस देता है.क्या रखें ध्यानइस जूस को पीते वक्त इस बात रखें कि इसमें शक्कर नहीं डालनी है.अगर आप इसमें शक्कर एड कर देते हैं ये जूस काम नहीं करेगा.जल्दी नींद आने के लिए रात में सोने से पहले हेवी डाइट लेने से बचें.सोने का टाइम फिक्स करें और उसी टाइम पर बेड पर चले जाएंरात में कैफीन इंटेक न लें. -
वजन कंट्रोल करें अखरोट तो डायबिटीज से बचाएं पिस्ता, जानें हर ड्राईफ्रूट के बेमिसाल फायदे
लंबी उम्र तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो उचित खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सिर्फ शारीरिक स्वास्थय का ही नहीं बल्कि खूबसूरती का राज भी आपके हैल्दी भोजन में ही छिपा है इसलिए जो भी खाएं वह पौष्टिक तत्वों से भरपूर ही खाएं। हमारे स्वास्थय और एनर्जी के लिए सूखे मेवे यानि की ड्राई फ्रूट्स बहुत ही फायदेमंद होते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स, कैल्शियम एवं एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन ई एवं सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। सर्दियों में इन्हें खाना और भी फायदेमंद हो जाता है क्योंकि यह एनर्जी के साथ शरीर को गर्मी भी देते हैं जिससे ठंड से बचाव रहता है। खुद को फिट रखने के लिए बादाम, किशमिश, पिस्ता, काजू, अखरोट, अंजीर आदि का सेवन जरूर करें। हर मेवे में सेहत व खूबसूरती से जुड़े अपने अनोखे ही फायदे होते हैं। इन्हें आप दूध के साथ मुट्ठी भर वैसे भी खा सकते हैं या फिर पसंदीदा डेजर्ट, स्वादिष्ट दही वाले सलाद के ऊपर से डालकर भी खा सकते हैं।
1. ऑलराऊंडर है बादाम
बादाम को सूखे मेवों का राजा कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर के साथ कैल्शियम, एंटीऑक्घ्सीडेंट, विटामिन ई और फैटी एसिड्स भी भरपूर होते हैं।
-दांतों और हड्डियों को मजबूती
-कोलेस्ट्राल कम
-रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ाएं
-चमकदार त्वचा
-स्तन कैंसर से बचाव
– दिमाग तेज
2. आंखों के लिए बढ़िया है किशमिश
अंगूर को विशेष प्रक्रिया के तहत सुखाकर किशमिश बनाया जाता है। इसमें अंगूर जैसे सारे गुण होते हैं। किशमिश का इस्तेमाल आप दूध, खीर व मिठाईयों को सजाने में किया जाता है। यह फाइबर, विटामिन ए,पोटेशियम, मैग्नीशियम, फासफोरस, आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है।
– आंखों की रोशनी तेज
– कब्ज से राहत
-दांतों की बीमारियों से छुटकारा
– शरीरिक कमजोरी दूर
– वजन बढ़ाने में फायदेमंद
3. मैटाबॉलिज्म बढ़ाए काजू
ड्राई फ्रूट की लिस्ट में काजू सबसे टेस्टी होता है। इसमें मैग्निशियम, पौटाशियम, कॉपर,जिंक,मैग्निशियम और मिनरल्स भरपूर होते हैं जो एंटी-एजिंग का काम भी करता है और साथ ही मैटाबॉलिज्म को बढ़ाता भी है। दिन में 5 से 7 काजू जरूर खाएं।
– दिल की बीमारियां दूर
-इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित
-त्वचा में निखार आदि
-दिमाग को करें तेज
4. डायबिटीज से बचाव करें पिस्ता
विटामिन ई से भरपूर पिस्ता खाने में बहुत टेस्टी होता है और एक पिस्ते में 4 से भीकम कैलोरी होती है।
-आंखों की समस्या दूर
-हृदय संबंधित बीमारियों से राहत
-डायबिटीज से बचाव
-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत
-कैंसर से बचाव
5. वजन कंट्रोल में रखें अखरोट
अखरोट में ओमेगा3 फैटी एसिड्स होते हैं। रोजाना 1 औंस अखरोट खाने से सेहत की बहुत सारी परेशानियों का हल होता है। शोधकर्ताओं की मानें तो डाइट में इन्हें शामिल करने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।
-ब्रैस्ट कैंसर का खतरा कम
-कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार
– याद्दाश्त तेज और डायबिटीज में फायदेमंद
– बालों और स्किन के लिए बेस्ट
6. कब्ज से छुटकारा दिलाएं अंजीर
अंजीर में सोडियम, पोटाशियम, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कब्ज मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। रात को आधा कम पानी में अंजीर को भिगोकर रख दें। सुबह इसे चबाकर खाएं। इससे पेट संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। -
कैसे हटायें कपडों से जिद्दी दाग
कपडों के कुछ दाग धोने में दूसरों की तुलना में ज्यादा मुश्किल होते हैं। सबसे जिद्दी दाग स्याही, रक्त, कॉफी, तेल और जंग आदि होते हैं। इन दागों को हटाने के लिए यह ध्यान में रखना जरूरी है कि एक दाग को हटाने के लिए जो चीज जरूरी है वह दूसरे दाग के लिए ज्यादा जरूरी नहीं है।चाय/कॉफी का दागबोरेक्स और पानी को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। चरण 2 कॉफी लगे दाग पर यह पेस्ट लगा दे और इसे 30 मिनट के लिए छोड दें। चरण 3 अच्छी तरह खंगाल लें,और साधारण तरीके से धो लें और प्रेस कर लें।स्याही का दागहेयर स्प्रे से दाग पर धीरे धीरे स्प्रे करें। पांच मिनट के लिए इसको छोड दे और फिर धो दे। कपडे को ड्रायर में डालने से पहले दाग को सही प्रकार से देख लें कि उसका कोई अंश छूट तो नहीं गया है, अन्यथा यदि आपने दाग सहित उसे ड्रायर में डाल दिया तो ड्रायर कि गर्मी से वह दाग परमानेंट रह जायेगा।ब्लड का दागयदि कपडे पर खून का दाग लग जाये तो जितना जल्दी हो सके कपडे को ठंडे पानी में भिगो दें। सफेद सिरका के साथ भिगोकर दाग हटा दें और साफ कपडे से सोखते हुए पोंछ दे लेकिन ध्यान रहे इसे रगडना नहीं है। तब तक सोखते रहें जब तक कि खून का दाग मिट न जाए। अब इसे पानी में से अच्छी तरह खंगाल लें ताकि सिरके कि गंध निकल जाए।ग्रीस का दागग्रीस या तेल लगे दाग को शराब से रगड दे और बाद में एक साफ कपडे से दाग को पोंछ दें रगडना नहीं है। तब तक पोंछते रहें जब तक कि दाग मिट न जाए। अब इस पर डिस बार लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड दें। अच्छी तरह खंगाल लें और साधारण तरीके से धो लें और प्रेस कर लें।जंग का दागदाग पर आराम से टार्टर क्रीम छिडक दें, यह क्रीम दाग पर लगी रहे इसके लिए कपडे को घडी कर के कुछ समय के लिए छोड दें। किसी टब या बाल्टी में गर्म पानी डालकर इसमें कपडे को 5 मिनट के लिए भिगों दें। अच्छी तरह खंगाल लें और साधारण तरीके से धो लें। -
कब्ज से तुरंत राहत पाने के ये हैं घरेलू इलाज, एक बार जरूर अजमाएं
कब्ज मिटाने के सरल उपचार पेट का तंदुरूस्त होना बहुत जरूरी है। यह शरीर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है अगर पेट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी हो तो यह और भी बहुत सी बीमारियों को न्यौता देता है। बहुत से लोग अक्सर पेट साफ न होने यानि कब्ज की शिकायत करते हैं। इसका कारण पाचन क्रिया में गड़बड़ी के अलावा खान-पान का सही न होना है। कई बार हमारा गलत लाइफस्टाइल भी पेट पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादा समय तक लगातार कब्ज की बीमारी से पीडित रहने पर त्वचा पर भी इसका असर दिखाई देने लगता है। इसेे चेहरे का कुदरती निखार खोना शुरू हो जाता है। इसके अलावा भूख न लगना,पेट की गैस,बेचैनी आदि की वजह भी पेट ही है। कब्ज मिटाने के सरल उपचार आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
कब्ज के कारण
कब्ज होने के बहुत से कारण हो सकते है लेकिन पेट से जुड़ी परेशानी होने पर इसका सही समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है।
1. पानी का सेवन कम करना
2. तले हुए भोजन का ज्यादा सेवन
3. वजन घटाने के लिए डाइटिंग करना
4. मेटाबॉलिजम का कम होना
5. पेन किलर का ज्यादा सेवन
6. लगातार एक ही जगह पर बैठे रहना
7. एक ही प्रकार का भोजन खाना
कब्ज दूर करने के आसान घरेलू उपाय
1. गर्म पानी,नींबू और कैस्टर ऑयल
सुबह खाली पेट एक कप गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ कर इसमें एक छोटा चम्मच आरंडी यानि कैस्टर ऑयल डाल कर पी लें। इसे पीने के 15-20 मिनट बाद पेट साफ हो जाएगा। इसके अलावा रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 2-4 बूंद कैस्टर ऑयल की डालकर पीएं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
2. शहद
रात को एक कप दूध में एक चम्मच शुद्ध शहद डालकर पीएं। रोजाना इसका सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और पेट भी तंदुरूस्त रहेगा।
3. काला नमक
सुबह खाली पेट आधे नींबू के रस में काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन कर लें। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएगी।
4. त्रिफला
रात को एक लिटर पानी में 20 ग्राम त्रिफला भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में पुरानी कब्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा।
5. पपीता
पपीता में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह पेट के लिए भी बहुत लाभकारी है। रोजाना दिन में एक बार पके हुए पपीते का सेवन करें। पका हुआ अमरूद खाने से भी कब्ज से राहत मिलती है।
6. अंजीर
सूखी अंजीर को रात के समय पानी में भिगोकर रखा दें और सुबह इसे चबाकर खाएं। इसके साथ दूध भी पी सकते हैं। 5-6 दिन इसका सेवन करने से कब्ज दूर हो जाएगी।
7. पालक
पालक की सब्जी या इसके जूस की अपनी डाइट में शामिल करें। इससे कब्ज से छुटकारा मिलेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी। -
वायरल फीवर को जल्द ठीक कर देंगे ये नुस्खे
सर्द हवाओं को और हवा में नमी होने के कारण संक्रमण फैलना का खतरा रहता है। ठंड़ लगने के कारण वायरल बुखार होना आम बात है। इसके अलावा खान-पान में गड़बड़ी,गंदगी या शारीरिक कमजोरी के कारण भी हो सकता है। कई बार तो वायरल बुखार ठीक होने में 5-6 दिन भी लग जाते हैं। जल्दी ठीक होने के लिए सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। घरेलू उपायों का मदद से आप वायरल फीवर से जल्दी ही राहत पा सकते हैं।
शरीर का तापमान रखें नियंत्रित
बुखार होने पर शरीर का तापमान नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। ठंड़ लगने से परेशानी और भी बढ़ सकती है। ठंड़ में कंबल ओढकर बैठे, जल्द आराम मिलेगा।
1. खूब पीएं पानी
पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा डाइट में सूप,जूस,कॉफी को भी शामिल कर सकते हैं।
2. पैरों के रखें गर्म
पैर ठंड़े रहने से सर्दी ज्यादा महसूस होती है और ठंड़ लगने से बुखार हो जाता है। जुराबो से पैरों को कवर करके रखें। इसके अलावा एक गर्म पानी का कटोरा और एक ठंडे पानी का कटोरा भर लें। गर्म पानी वाले कटोरे में पैर डुबो कर रखें और ठंड़े पानी कर निचोड लें और इसे कुछ देर के लिए पैरों में डाल लें। बाद में उतार कर सूखी जुराबें पहन लें।
3. नींबू
एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू को काट कर पैरों को तलों पर मसाज करें। इसके बाद पैरों में जुराबें डाल लें।
4. सिरका
सर्दी के मौसम में गुनगुने पानी से नहाएं और पानी में नहाने से पहले आधा कम सिरका इसमें डाल लें। दस मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और नहा लें।
5. लहसुन
लहसुन को खाने में जरूर शामिल करें, इसके अलावा जैतून के तेल में लहसुन की दो कलियां गर्म करके इस तेल से पैरों के तलों की मसाज करें।