Category: health-lifestyle

  • Morning Ritual: सुबह-सुबह जरूर करें यह काम, मिलेगा बहुत आराम

    Morning Ritual: जिंदगी का रूटीन अब शांत नहीं बचा, लोगो के पास स्वयं के लिए टाइम नहीं बचा। न किसी को सोने की सुध है न जागने की जल्दी। न खाने का तरीका, न स्वस्थ्य जीवन की चिंता। लोगो के इस व्यवहार ने आज के समय में उन्हें अपाहिज बना दिया है। बच्चे हों या बूढ़े सभी अब सुस्त रहने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके उत्तम स्वास्थ्य का कनेक्शन आपकी सुबह से जुड़ा है। असल में लोग सुबह हड़बड़ी में उठते हैं और जानवरों की तरह अपने काम में जुट जाते हैं। लेकिन अगर आप सुबह कुछ नियम बना लेते हैं और उनको फॉलो  करते हैं तो आपका जीवन स्वस्थ्य और खुशहाल रहेगा। 

    सुबह उठने का समय –

    कई लोग देर रात तक जागते रहते हैं और सुबह उठने का उनका कोई निश्चित समय नहीं होता है। कभी वह सूरज चढ़ने के बाद उठते हैं तो कभीआधा दिन बीत जाने के बाद। लेकिन लोगों की यह आदतें उन्हें बीमार बनाती हैं। विशेषज्ञ का मानना है कि व्यक्ति को सुबह 6 बजे तक उठ जाना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से आप नेचर से जुड़ते हैं आपको ताजी हवा मिलती है जो उत्तम स्वास्थ्य के लिए जरुरी होती है। 

    योग –

    कुछ लोग बड़े आलसी होते हैं वह सुबह उठ तो जाते हैं लेकिन योग और एक्सेर्साइज़ से परहेज करते रहते हैं। लोगों सुबह वर्क आउट जरूर करते चाहिए। क्योंकि यह हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति  है और हमें स्वस्थ्य रखता है। अगर आपको पास अधिक वक्त नहीं है तो पांच से दस मिनट के लिए आपको ग्राउंड या पार्क में दौड़ने चले जाना चाहिए। 

    नाश्ता –

    आपको अपने नाश्ते का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। कुछ लोग बिना नाश्ता किये दोपहर तक बैठे रहते हैं यह स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और इससे फैट की समस्या हो जाती है। वही कुछ लोग ऐसे  भी हैं जो नाश्ते में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं। कोशिश करनी चाहिए की आप नाश्ते में हेल्थी फ़ूड खाएं। अगर आपके पास नाश्ता बनाने के बहुत वक्त नहीं है तो आप एक केला और एक गिलास दूध का सेवन करें यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। 

    पानी –

    सुबह जब आप उठे तो आपको खाली पेट गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है और आप बेहतर महसूस करते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में रक्त संचरण सही होता है और आप स्वयं को थका हुआ महसूस नहीं करते हैं.

  • Healthy Food: शरीर के लिए मैगनीशियम युक्त भोजन कितना जरुरी

    जीवनशैली: उत्तम आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा साबित होता है। जो व्यक्ति पौष्टिक भोजन करता है उसका शरीर हष्ट-पुष्ट और बीमारियों से मुक्त रहता है। जब भी हम भोजन के परिपेक्ष्य में किसी जानकार से सलाह लेते हैं तो वह हमें प्रोटीन, विटामिन, आयरन और मैगनीशियम युक्त भोजन करने की सलाह देता है। जो लोग इन तत्वों से परिपूर्ण भोजन करते हैं उनका शरीर स्वस्थ रहता है लेकिन जो लोग अपने भोजन के साथ लापरवाही दिखाते हैं उन्हें कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती हैं। 

    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मैगनीशियम युक्त भोजन शरीर के लिए कितना आवश्यक है और इससे क्या लाभ है। असल में मैगनीशियम का सीधा संबंध हमारे ह्रदय और मस्तिष्क से होता है। अगर शरीर में मैगनीशियम की कमी होती है तो व्यक्ति को ह्रदयघात होने की समस्या बढ़ जाती है। शरीर में 25% मैगनीशियम होता है जो हमारे शरीर को बेहतर बनाता है।

    लेकिन अगर मनुष्य के शरीर में मैगनीशियम की कमी हो जाती है तो आप स्वयं में कमजोरी महसूस करते हैं,आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती है, ह्रदयघात की समस्या बढ़ जाती है और आप चढ़चिढ़े होने लगते हैं। 

    जानें किन चीजों में पाया जाता है मैगनीशियम –

    पालक 
    बीन्स 
    लौकी,कद्दू 
    नट्स 
    सीड्स 
    जौं

  • Shopping Website Online: Amazon-Flipkart से भी सस्ता सामन खरीदें सरकारी साइट से

    Shopping Website Online: फेस्टिवल सीजन अपने साथ कई उम्मीदें और खर्चा लेकर आता है। जो कमाता है उसे सबके लिए बेहतर करने के लिए सोचना पड़ता है और जो नहीं कमाता वह इस उम्मीद में रहता है कि फेस्टिवल में उसे कुछ बेस्ट गिफ्ट मिलेगा। कई लोग फेस्टिवल सीजन में अपने परिजनों के लिए बेहतरीन कपड़े या घर का कोई बेहतरीन सामान खरीदते हैं। 

    सामान खरीदने के लिए अधिकतर लोग ई-कॉमर्स बेवसाइट अमेजन या फ्लिपकार्ट का इस्तेमान करते हैं। वैसे तो फेस्टिवल सीजन में इन वेबसाइट्स पर सस्ते दामों में सामान मिलता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सरकारी ई-कॉमर्स साइट के विषय में बताने जा रहे हैं। जो सस्ते सामन बेचने के मामले में अमेजन और फ्लिपकार्ट से भी आगे है। 

    जानें सरकारी बेवसाइट की विषय में:

    जिस सरकारी वेबसाइट पर सामान बेहद सस्ते दामों में मिलता है उसका नाम है Gem. जो बेहद सस्ते दामों में अपने उपभोक्ताओं को उम्दा सामान देती है। Gem ब्रांड के मामले में एक बेहतरीन वेबसाइट है। अगर आप Gem से कोई भी सामान खरीदते हैं तो यह आपको सस्ते दाम में बेस्ट क्वालिटी में प्राप्त होगा। Gem अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करता है। 

    सर्वे के मुताबिक अगर आप Gem से सामान खरीदते हैं तो यह निश्चित रूप से आपको सस्ते दामों में मिलेंगे। अन्य वेबसाइट की तुलना में Gem 10 सामानों को आपको सस्ते दामों में दिलाता है। 9.5 ई-कॉमर्स साइट ऐसी है जिनकी तुलना में आपको Gem पर सस्ते दामों में सामान मिलेगा। 

  • Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी के लिए करें यह काम

    Karwa Chauth 2023: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रत्येक वर्ष करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिनें अपने पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चाँद की पूजा करने के बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलती हैं।

    मान्यता है जो स्त्री विधि पूर्वक करवा चौथ का व्रत करती है उसका वैवाहिक जीवन सुखी और पति दीर्घायु होता है। इस वर्ष करवा चौथ का पावन पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की 31 अक्टूबर 2023 को रात 9.30 मिनट पर शुरू होगी। चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर 2023 को रात 9.19 मिनट तक होगा। हालाकि पूर्ण रूप से करवा चौथ का व्रत 1 नवम्बर हो रखा जाएगा।  

    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि करवा चौथ के दिन पति अपनी पत्नी के लिए ऐसा क्या करें की उनका दिन ख़ास बन जाए और दो लोगों के संबंध में माधुर्य स्थापित हो। 

    डेट प्लान:

    अगर आपकी नई शादी हुई है तो आप अपनी पत्नी के लिए एक बेहतरीन डेट प्लान कर सकते हैं। पूजा के बाद आप दोनों डेट पर जा सकते हैं और आपकी पत्नी का पहला करवा चौथा यादगार बना सकते हैं। 

    गिफ्ट:

    करवा चौथ के दिन आप अपनी पत्नी को गिफ्ट में साड़ी या कोई जेवर दे सकते हैं। क्योंकि यह दोनों ही वस्तुएं स्त्रियों को खूब पसंद हैं और यदि आप उनको यह गिफ्ट देंगे तो वह आपसे बहुत खुश हो जाएंगी। 

    वक्त:

    वक्त बेहद कीमती तोहफा माना जाता है यदि कोई स्त्री आपके लिए पूरे दिन का निर्जला व्रत कर रही है तो आपको उसको अपना वक्त तोहफे में दीजिये और घर में कामों में उनका हाथ बंटाइए। ऐसा करने से आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आपके संबंध मजबूत होंगे। 

  • अकेलेपन की बेड़ियों ने पुरुषों को जकड़ा

    तनाव, अकेलापन लोगों को दिमक की भांति खाने लगा है। हर चौथे व्यक्ति के मन में भावनाओं का बवंडर उठा है लेकिन उसके भावों को समझने के लिए उसके आसपास कोई नहीं है। अकेलपन ने समाज के युवा, बूढ़े, बच्चे सभी को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। लोग इसके चलते अपना जीवन जीना भूल गए हैं और अवसाद का शिकार हो रहे हैं। 

    अकेलपन के संदर्भ में ग्लोबल स्टेट ऑफ़ सोशल कनेक्शन 2023 की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है अकेलापन लोगों को अपनी गिरफ्त में तेजी से ले रहा है। लोग आज न सुख से जी पा रहे हैं न अपने मन की व्यथा किसी से कह पा रहे हैं। दुनिया में 49 फीसदी लोग ऐसे हैं जो अकेलेपन से परेशान हैं। वही 65 फीसदी लोग स्वयं को किसी न किसी से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। हालांकि यह लोग अपने मन की बात अपनों से कह पाते हैं यह कहना संभव नहीं है। 

    कितने लोगों पर हुआ सर्वे: 

     ग्लोबल स्टेट ऑफ़ सोशल कनेक्शन 2023 का सर्वे 142 देशों के करीब 3 अरब से अधिक लोगों पर किया गया। सर्वे के मुताबिक दुनिया में हर चौथा इंसान स्वयं को अकेला महसूस करता है। उसके जीवन में सबकुछ होने के बाद भी अपनों का साथ नहीं होता है। रिपोर्ट के अनुसार 45 साल की उम्र के 20 फीसदी लोग स्वयं को अकेला महसूस करते हैं। 24 फीसदी पुरुष, और 24 फीसदी महिलाएं भी स्वयं को को अकेला महसूस करती हैं।  

    भारत में अकेलेपन की स्थिति:

    भारत में अकेलपन की स्थिति बेहद खराब है। महिलाओं से अधिक भारत में पुरुष अकेलापन महसूस करते हैं। आकड़े के मुताबिक़ भारत में 31 फीसदी पुरुष और 28 फीसदी महिलाएं अकेलापन महसूस करते हैं। लोगों का कहना है कि अकेलापन उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर रहा है। उनके मनोभावों को कोई समझना नहीं चाहता। 

  • Road Accident Reasons: इन वजहों से होते हैं सड़क हादसे, आज भी बदलें आदत

    Road Accident Reasons: हमारा कोई अपना जब सड़क पर वाहन लेकर निकलता है या यात्रा करता है। तो हमारा मन चिंतित रहता है। हम भगवान से बस यही प्रार्थना करते हैं कि वह सुरक्षित अपने गंतव्य स्थल तक पहुंच जाए। क्योंकि आय दिन हो रहे सड़क हादसो की वजह से हमारा मन व्यथित रहता है। हम सब सोचते रहते हैं कि कहीं हमारे अपने जो यात्रा कर रहे हैं उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। ले

    किन इस सबके बीच एक सवाल जो सभी के मन में भ्रमण करता है कि आखिर इन सड़क हादसों का अमुख कारण क्या है। क्यों सड़क हादसों का आकड़ा बढ़ता जा रहा है। वाहन चालक क्या गलती कर रहा है। वही आज इस लेख में हम सड़क हादसे क्यों होते हैं उसके कुछ प्रमुख कारणों के विषय में जानेंगे। क्योंकि अगर इन चीजों से आप बच गए तो सड़क दुर्घटना की संभावना काफी कम हो जाएगी। 

    जानें सड़क दुर्घटना के अमुख कारण:

    ट्रैफिस सिग्नल तोडना:

    कई लोगों को अपने गंतव्य स्थल पहुंचने की बड़ी जल्दी होती है। उनको अपने गंतव्य के अलावा अन्य कोई चीज नहीं दिखाई देती और उनकी यह जल्दबाजी उनके लिए समस्या बन जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक 0.5 फीसदी सड़क हादसों का कारण रेड लाइट तोडना है। लोग रेड लाइट का सिग्नल नहीं मानते और उन्हें दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। 

    शराब का सेवन:

    शराब के सेवन के बाद व्यक्ति की मानसिक स्थिति संतुलित नहीं रहता है। उसे कुछ भी स्पष्ट नहीं दिखाई देता। वही जब व्यक्ति शराब का सेवन करके कार चलाता है तो दुर्घटना होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। आकड़े के मुताबिक 2.2 फीसदी हादसों का कारण शराब के साथ ड्राइव करना है। यदि आप चाहते हैं आपकी यात्रा सुरक्षित हो तो आपको शराब पीकर ड्राइव करने से बचना चाहिए। 

    अधिक स्पीड:

    सड़क दुर्घटनाओं का एक कारण अधिक स्पीड में ड्राइव करना भी है। आकड़ों के मुताबिक 77 फीसदी हादसे तेज रफ्तार में वाहन चलाने से होते हैं। आपको अपने करीबियों को सलाह देनी चाहिए कि वह कम रफ़्तार में वाहन चलाएं और सुरक्षित यात्रा करें। 

    मोबाइल फोन का उपयोग:

    आकड़ों के मुताबिक 1.5 फीसदी हादसे ड्राइव करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से होते हैं। ड्राइव करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचना चाहिए। क्योंकि मोबाइल चलाते समय आपका ध्यान भटक जाता है और आप दुर्घटना के शिकार होते हैं। 

  • सेक्स में सबसे आगे महिलाएं

    बढ़लते समय के साथ सेक्स पर लोगों की राय भी बदल रही है। जो बातें पहले बंद कमरे में होती थीं वह बातें आज सार्वजानिक रूप से हो रही हैं। सेक्स पर चर्चा करने में स्त्री -पुरुष किसी को भी शर्म का अनुभव नहीं होता। खुलापन इतना बढ़ गया है कि स्त्री अपनी इच्छा आराम से जाहिर कर सकती है। लेकिन सेक्स पर चर्चा के संदर्भ में जब एक सर्वे किया गया तो खुलासे से सभी दंग रहे गए। सर्वे के मुताबिक सेक्स पर ओपन चर्चा करने में पुरुषों से अधिक स्त्रियां माहिर हैं। स्त्रियों को सेक्स पर चर्चा करना बेहद पसंद है और ऐसी चर्चाओं को वह खुले मन से इंजॉय करती हैं। 

    क्या कहती है रिसर्च:

    सर्वे के मुताबिक सेक्स एक अनुभव है जिसे स्त्री पुरुष समान रूप से अनुभव करते हैं। आज सेक्स पर चर्चा बंद कमरे तक सीमित नहीं है। स्त्री-पुरुष बराबरी से सेक्स पर खुले मन से चर्चा करते हैं। चर्चा और वातावरण का बदलाव हमे अपने आसपास भी देखने को मिल रहा है। विषम लैंगिक लोगों के प्रति भी समाज का नजरिया बदल रहा है। लोग सेक्स को जरूरत समझते हैं। लोगों का मत है कि सेक्स के प्रति आकर्षण जेंडर देख कर नहीं बल्कि भावनाएं देख कर होता है। 

    वही 65 फ़ीसद महिलाओं को सेक्स पर चर्चा करना बेहद पसंद है। महिलाओं का कहना है कि वह पुरुषों के प्रति सेक्स को लेकर आकर्षित होती हैं। उनको सेक्स पसंद है और सेक्स वह सिर्फ पुरुषों के साथ करना पसंद करती हैं। महिआलों को सेक्स एन्जॉय करने से मतलब है यदि उनकी इच्छा एक पुरुष से संतुष्ट नहीं होती तो वह किसी भी लिंग के इंसान के साथ सेक्स करने को आतुर हो जाती हैं। 

    गे या लेस्बिन किससे करता समाज नफरत:

    सर्वे में गे और लेस्बिन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासे में स्पष्ट हुआ है कि समाज लेस्बिन महिलाओं की तुलना में गे पुरुषों से नफरत करता है। समाज का कहना है महिलाओं को एकसाथ देखना व्यवस्थित लगता है लेकिन गे पुरुष समाज की व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। गे पुरुष जब समाज के सम्मुख आते हैं तो समाज पर उसका निगेटिव प्रभाव पड़ता है और समाज किसी भी कीमत पर गे पुरुषों को एकसाथ नहीं देखना चाहता है। 

  • इन तीन बातों से होती है सच्चे प्रेमी की पहचान

    प्यार अनुभव है। जिसे हर कोई महसूस नहीं कर सकता। लेकिन जो लोग प्रेम को महसूस करते हैं उन्हें इसकी वास्तविकता की परख होती है। प्रेम में यदि आपको वास्तविक साथी मिल जाता है तो आपका जीवन साकार हो जाता है। लेकिन यदि आपको कोई ऐसा साथी मिल जाता है जो आपके भाव को नहीं समझता तो प्रेम आपके लिए पीड़ा बन जाता है। वही आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप पता लगा सकते हैं कि जिसके प्रेम में आप पड़े हैं वह वास्तव में आपसे प्रेम करता भी है या नहीं –

    भावनात्मक जुड़ाव:

    अगर आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो उससे आपका भावनात्मक जुड़ाव अवश्य होगा। आप उसकी पीड़ा को समझ कर उसे सलाह नहीं देंगे बल्कि उसका साथ देने के लिए तत्पर होंगे। आप उसके दर्द को अपना समझ कर महसूस कर पाएंगे। आपका आपके प्रेमी से इतना भावनात्मक जुड़ाव हो जाएगा कि आप उसके प्रति समर्पित होंगे और अभिलाषा से अधिक उससे सत्य से जोड़ कर रखेंगे। अब अगर आपके पार्टनर का आपसे भावनात्मक जुड़ाव है तो आप लकी हैं कि आपको इस कलियुग में सच्चा प्रेम करने वाला पार्टनर प्राप्त हुआ है। 

    बातों को साझा करना:

    अगर आप अपने पार्टनर के साथ हैं और आप अपने मन की सभी बातें एक दूसरे से बिना सोचे-समझे साझा कर पाते हैं। तो आपका पार्टनर आपसे सच्चा प्रेम करता है। लेकिन अगर आपको यह महसूस होता है कि आप अपने पार्टनर से अपने मन की बात नहीं कह पा रहे हैं। कुछ भी कहने से आपको कई बार सोचना पड़ता है। तो आपके रिश्ते में प्रेम की कमी है और आपको ऐसे रिश्तों से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

    मर्यादा:

    कुछ लोग प्रेम के नाम पर अपनी शरीरिक अभिलाषा पूर्ण करते हैं। ऐसे में आपको सदैव यह देखना चाहिए कि आप जिससे प्रेम करते हैं क्या वह मर्यादा में रहता है और आपके साथ शरीरिक अभिलाषा से नहीं बल्कि मर्यादा से जुड़ा है। यदि आपका पार्टनर मर्यादा में रहता है आपके भाव का सम्मान करता है। आपको समझता है और सेक्स के लिए नहीं अपितु भाव के लिए आपसे जुड़ा है तो आप उसे हमेशा आपसे साथ रखें क्योंकि सच्चे प्रेमी की यही पहचान है। 

  • Black Salt Health Benefits: खाने का बदलें नमक और पेट की समस्यों को कहें अलविदा

    Black Salt Health Benefits: आजकल के लोगों के खान पान में काफी बदलाव हुआ है। जो कुछ भी कच्चा-पक्का खाना खाते हैं। खाने को न तो लोग अब समय देते हैं और न ही सही ढंग से खाना खाते हैं। अब ऐसे में लोगों को पेट से संबंधित समस्या अक्सर होती रहती है। आय दिन हम अपने आसपास को लोगों से सुनते हैं उनको पेट की समस्या है शायद गैस बन गई है। भोजन नहीं पचता। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपका भोजन झटपट पच जाएगा और आपको पेट से जुडी कोई समस्या भी नहीं होगी।

    असल में ऐसा कोई भी भोजन नहीं जो बिना नमक के बनाया जाए। ज्यादातर लोग भोजन में सफेद नमक का प्रयोग करते हैं। लेकिन अगर आप अपने भोजन में पड़ने वाले नमक को बदल दें तो आपको पेट से जुडी सभी समस्याओं से आराम मिल जाएगा। वैध जी के मुताबिक यदि आप अपने भोजन में रोजाना काले नमक का उपयोग करें तो आपको पेट की समस्या नहीं होगी। क्योंकि काला नमक पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है।

     यह खाद्य पदार्थों को पचाने की प्रक्रिया को सहायता प्रदान करने में मदद करता है और खाने के प्रक्रिया को स्मूद बना सकता है। काले नमक में मौजूद धातुओं और मिनरल्स विशेष रूप से पाचन क्रिया को संबंधित ग्लैंड्स के साथ संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह भोजन में आवश्यक अम्ल की उत्पत्ति में भी मदद कर सकता है, जो पाचन में महत्त्वपूर्ण होती है। ध्यान देने वाली बात है कि काले नमक का अधिक सेवन करना अच्छा नहीं हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका उपयोग करना उत्तम होता है।

    काले नमक के फायदे:

    पाचन को सुधारना: काला नमक पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और खाने के पचाने प्रक्रिया को बढ़ावा दे सकता है।

    वातरोग में लाभकारी: इसे अनेक वातरोगों के इलाज में उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि जोड़ों का दर्द और गठिया।

    विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स की आपूर्ति: काला नमक में मौजूद मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं।

    खांसी और ठंड का उपचार: काला नमक को गरम पानी में मिलाकर गरारे करने से खांसी और ठंड में राहत मिल सकती है।

    त्वचा स्वास्थ्य: कई लोग काले नमक को त्वचा के लिए फायदेमंद मानते हैं, विशेष रूप से मुंहासों और दाद के इलाज में।

  • Discover India’s Majestic Rainforests: A Journey Through Lush Wilderness

    Discover India’s Majestic Rainforests: A Journey Through Lush Wilderness

    India, a land renowned for its diverse landscapes and rich cultural heritage, also harbors some of the world’s most enchanting rainforests. While the Amazon rainforest often steals the spotlight in discussions about these lush environments, India’s rainforests are a hidden treasure, teeming with unique flora and fauna. This exploration delves into the heart of India’s rainforests, offering a guide for nature enthusiasts eager to immerse themselves in these vibrant ecosystems.

    Andaman and Nicobar Islands: A Tropical Paradise

    The Andaman and Nicobar Islands are a haven for nature lovers, boasting tropical evergreen rainforests rich in biodiversity. This archipelago is home to a myriad of rare species, some of which are found only in Southeast Asian countries like Thailand, Bangladesh, and Myanmar. The islands host over 2200 plant varieties, making them a hotspot for botanical richness. For an immersive experience, consider staying at Barefoot at Havelock or Pristine Beach Resort. The ideal time to visit is from November to February, when the weather is most conducive to exploring this natural wonder.

    Assam’s Untouched Wilderness

    Assam, a jewel in India’s crown, offers secluded, pristine rainforests abundant in wildlife. The region is characterized by low-lying hills blanketed in dense forests, home to a variety of wild monkeys, including the Rhesus Macaque, Assamese Macaque, Slow Loris, Capped Langurs, Pig-tailed Macaque, Stump-tailed Macaque, and the famed Hoolock Gibbons. This area also supports a significant population of wild elephants. The best period for wildlife enthusiasts to visit Assam is from October to April.

    The North Western Ghats: A Biodiversity Hotspot

    Stretching across Maharashtra and Karnataka, the North Western Ghats are adorned with moist deciduous forests. Known as one of India’s prominent rainforests, this region is a sanctuary for over 1100 animal species, including 200 endemic species. The Ghats offer a spectacular natural experience, best enjoyed between September and March.

    Brahmaputra Valley: The Lesser-Known Gem

    Nestled in the northeast, the Brahmaputra Valley is a semi-evergreen forest with an impressive array of flora and fauna. The valley is home to exotic species such as the Golden Langur, Hispid Hare, Hoolock Gibbon, and Stump-tailed Macaque. For those seeking a unique wildlife experience, the Brahmaputra Valley is best visited from October to April.

    Odisha’s Enigmatic Rainforests

    Odisha’s rainforests, often overlooked as winter destinations, are a paradise for nature enthusiasts. These forests are teeming with a diverse range of animals and plants, including Tigers and Elephants. October is the ideal time to explore Odisha’s lush landscapes and discover its hidden natural wonders.