Category: health-lifestyle

  • सावधान वेस्टर्न टॉयलेट का उपयोग आपको करेगा बीमार

    जीवन शैली: आज जमाना काफी बदल गया है लोग देशी चीजों को छोड़कर विदेशी चीजों से संतुष्ट रहने लगे हैं। घर के नक्शे से लेकर रख-रख का सामान सब विदेशी हो गया है। वही अब ज्यादातर घरो में  वेस्टर्न टॉयलेट का उपयोग हो रहा है। आम तौर पर वेस्टर्न टॉयलेट काफी आरामदायक होते हैं घुटने का मरीज वेस्टर्न टॉयलेट काफी पसंद करता है। लेकिन क्या आपको पता है यह वेस्टर्न टॉयलेट हमारी हेल्थ के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। 

    जानें वेस्टर्न टॉयलेट  से क्या है खतरा :

    वेस्टर्न टॉयलेट का उपयोग बहुत से लोग करते हैं। इसमें हमारी बॉडी सीधे टॉयलेट से टच हो जाती है जिससे इन्फेक्श की समस्या हो जाती है। वेस्टर्न टॉयलेट के उपयोग से पहले उसपर टिसू या टॉयलेट पेपर बिछा लेना चाहिए। यदि आप ऐसा नही करते हैं तो इससे आप बीमार पड़ सकते हो। 

    वेस्टर्न टॉयलेट में हम आराम से बैठ जाते हैं जिससे हमारे पेट पर दबाव नही पड़ता है और हमें कब्ज की समस्या हो जाती है। वेस्टर्न टॉयलेट  की तुलना में देशी टॉयलेट काफी बेहतर होता है। 

    वही वेस्टर्न टॉयलेट के इस्तेमाल से मल त्यागने वाले द्वार पर सुजान और नसों की समस्या हो सकती है. क्योंकि वाटर जेट का प्रेशर तेज होता है इससे नसों में सूजन आ सकता है या टिशु फट सकता है.

  • पीरियड्स आने से पहले शरीर देने लगता है ये संकेत

    पीरियड्स आने से पहले और उसके दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक दिक्कतें होने लगती है. साथ ही साथ कुछ शारीरिक कष्ट भी शुरू हो जाते हैं. जैसे  ब्लॉटिंग, शरीर में अकड़न, दर्द और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें शुरू होती है. इन सारी चीजों को इग्नोर नहीं किया जा सकता है. पीरियड्स से पहले हर बार कुछ नए-नए दिक्कतें हो सकती है.  अगर आपकी लाइफस्टाइल हेल्दी है तो आपको पीरियड्स से पहले का अनुभव अलग हो सकता है. 

    पैरों में दर्द होना

    पीरियड्स आने से पहले पैरों में अजीब सा दर्द होने लगता है. सिर्फ इतना ही नहीं जांघों में भी खिंचाव का अनुभव होता है. आपने ध्यान दिया होगा कि पीरियड्स आने से पहले आपको अचानक से पैर में अजीब सा दर्द होने लगताहै. 

    पेट, पेडू के साथ कमर के आसपास दर्द होना

    पीरियड्स आने से पहले पेट के इर्द-गिर्द हल्का दर्द होने लगता है. वो दर्द ऐसा होता है कि आप आराम से भाप सकते हैं कि आपको जल्द ही पीरियड्स आने वाला है. जरूरी नहीं है कि हर महिलाओं को एक जैसा दर्द ही होगा लेकिन किसी को तेज और किसी को मीठा दर्द हो सकता है. इस दर्द के बाद आपको अंदाजा मिल जाएगा कि पीरियड्स आने वाला है. 

    कमजोर महसूस होना

    पीरियड्स से पहले कुछ लोगों को कमजोरी महसूस होती है. वह तुरंत थक जाते हैं. यह संकेत देखकर औरतें या लड़कियां समझ जाती है कि उन्हें पीरियड्स आने वाला है. 

    मूड स्विंग भी होने लगते हैं

    पीरियड्स होने से पहले मूड स्विंग होने लगते हैं. जिसकी वजह से चिड़चिड़ापन, उदासी, तनाव जैसी स्थिति होती है. पीरियड्स से पहले पिंप्लस भी आ सकते हैं. 

    ब्रेस्ट में दर्द या साइज में होते है बदलाव

    पीरियड्स आने से पहले कई ऐसी महिलाएं जिनके ब्रेस्ट में बदलाव होने लगते हैं. जैसे ब्रेस्ट में सूजन, साइज में बदलाव और दर्द जैसी समस्या हो सकती है. ब्रेस्ट में कुछ ऐसे चेंजेज देखने को मिलते हैं जिसकी वजह से पता चल जाता है पीरियड्स आने वाला है. 

    पीरियड्स आने से पहले होने वाली दिक्कतों से बचना है तो इन बातों का रखें ख्याल

    अपना डाइट अच्छा रखें. यानि हेल्दी डाइट लें

    8 घंटे की नींद पूरी करें

    शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम दें

    साफ-सफाई का ध्यान रखें

    अच्छे क्वालिटी के सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करें

  • Bathing Tips: क्यों निर्वस्त्र होकर स्न्नान करने से रोकते हैं पूर्वज

    Bathing Tips:  स्नान हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। व्यक्ति सुबह उठकर सबसे पहले  स्नान करता है। कुछ लोग  स्नान विधि पूर्वक करते हैं तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इसे काम समझ कर सिर्फ निपटाते हैं। लेकिन हमारे धार्मिक ग्रंथो में  स्नान को लेकर कुछ विशेष नियम बताए गये हैं। मान्यता है जो व्यक्ति धर्म शस्त्रों के नियमों के मुताबिक स्न्नान करता है उसके सभी कष्ट दूर होते हैं, घर में सुख समृद्धि आती है। 

    जानें शस्त्रों के मुताबिक स्न्नान के नियम :

    नग्न अवस्था में न करें स्न्नान :

    धर्म ग्रंथो के मुताबिक किसी भी व्यक्ति  अवस्था में स्नान नहीं करना चाहिए। स्न्नान करते समय शरीर पर एक कपड़ा जरूर पड़ा होना चाहिए। यदि आप नग्न अवस्था में स्न्नान करते हैं तो इससे पितृ दोष लगता है क्योंकि हिन्दू धर्म में मृत्यु के बाद के श्राद कर्म में निर्वस्त्र होकर स्नान करने का प्रावधान है। 

    देवताओं का अपमान :

    यदि कोई निर्वस्त्र होकर नहाता है तो उससे हमारे देवी -देवताओं पर जल के छींटे जाते हैं। धर्म शस्त्रों के मुताबिक निर्वस्त्र स्नान से वरुण देव नाराज होते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। 

    मानसिक तनाव :

    धर्म शस्त्रों के मुताबिक़ स्नान एक परम्परा है जो मन को शुद्ध करती है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति निर्वस्त्र होकर स्न्नान करता है तो उसके मन में कई नकारात्मक विचार आते हैं जिसके चलते वह मानसिक तनाव झेलता है।

  • Success tips: सफलता के यह सरल मंत्र आज ही रट लें

    जीवन शैली: जीवन में प्रत्येक व्यक्ति सफल होने का विचार करता है। हर किसी की यही अभिलाषा रहती है कि वह अपने जीवन को एक सकारात्मक दिशा में ले जाए और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर जीवन को सफल बनाए। कई बार हम सफल होने के लिए अपने दैनिक व्यवहार में परिवर्तन करते हुए अपने जीवन को व्यवस्थित करते हैं। वहीं आज हम आपको जीवन के कुछ ऐसे विशेष नियम बताने जा रहे हैं जिनका यदि आप अनुसरण करते हैं तो आप अपने जीवन को सफलता के मार्ग की ओर अग्रसर कर पाते हैं। 

    जानें किन टिप्स को अपनाकर आप अपने जीवन में हो सकते हैं सफल:

    संकल्प:-
     
    संकल्प सफलता का पहला मंत्र है यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है और अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल करना चाहता है तो आपको अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लेना होगा और अपने संकल्प के आधार पर अपनी तैयारी को सुनियोजित करना होगा  और सफलता के पथ पर आगे बढ़ना होगा। 

    सुबह उठने का समय:

    यदि आप अपने जीवन में कुछ बेहतर करना चाहते हैं, अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल करना चाहते हैं तो आपको अपनी सुबह उठने की आदत में बदलाव करना होगा क्योंकि कई लोग रात  में देर तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं आपकी यह आदत आपके भीतर आलस को जन्म देती है। 

    अब अगर आप समय पर उठना नहीं जानते हैं तो आप अपने लक्ष्य को कैसे हासिल करेंगे। जो व्यक्ति सुबह उठता है उसका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है और व्यक्ति अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाता है जीवन में सफल रहने के लिए व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए। 

    पूजा – पाठ :

    जो व्यक्ति सफल और सुखी है उसका आध्यात्म से जुड़ाव रहा है। आध्यात्म आपको मन की शांति देता है अगर आप अपने जीवन में अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं तो आपको आध्यात्म से जुड़ाव रखना होगा और नियमित रूप से पूजा-पाठ करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप सकारात्मक रहते हैं व अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। 

  • Tulsi Plant Remedies: तुलसी की जड़ से करें यह काम हो जाएगा चमत्कार

    जीवन शैली: तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म में पुज्यनीय है। घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। प्रत्येक शुभ काम में तुलसी पूजन का प्रावधान है। वही यदि अगर तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ काम आप करते हैं तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और घर से सुख-समृद्धि दौड़ी चली जाती है। 

    ज्योतिष के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति अपने घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांधता है तो घर में धन बढ़ता है। आपसी विवाद खत्म होता है और सभी का जीवन सुखमय रहता है। यदि आपके घर में नियमित रूप से तुलसी की पूजा नहीं होती है तो यह आपके परिवार के लिए संकट पैदा करता है वही जिस घर के लोग तुलसी की पूजा करते हैं और उसको जल अर्पित करते हैं तो आपके घर में सुख-समृद्धि आती है और आपके बिगड़े हुए कार्य सफल हो जाते हैं। 

    वही अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाए तो आपको घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांध देना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में शांति बनी रहती है और सभी के बीच प्रेम पूर्ण व्यवहार होता है। 

  • जानें भुट्टा खाने के फायदे

    जीवन शैली: बरसात का मौसम चल रहा है। घरों में चाय के साथ पकोड़ों का मजा उठाया जा रहा है। गलियों में भुट्टे के स्टॉल लगे मिल जाते हैं और लोग जमकर भुट्टे का सेवन करते हैं। भट्टा और बरसात लोगों को खूब पसंद हैं वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भुट्टे को खाने से हमारे स्वास्थ्य को क्या फायदा होगा। 

    ऊर्जा-कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा का मेन सोर्स माना जाता है. और मक्के में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है. इसलिए इसे खाने से पेट भरने के साथ-साथ आपको ढेर सारी एनर्जी मिलती है. इसके अलावा मक्के में मौजूद कार्ब्स ऐसे होते हैं कि वो आपके शरीर द्वारा धीरे-धीरे अवशोषित होते हैं. जिससे आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बने रहने में मदद मिलती है.

    कोलेस्ट्रॉल –आप सब तो जानते ही हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारी के जोखिम को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है. ऐसे में कॉर्न खाने से आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं. बता दें कि भुट्टे में विटामिन सी बायोफ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है और आपके एड्रेस को ब्लॉक होने से बचाता है. इसे खाने से हार्ट डिजीज होने का रिस्क कम होता है.

    कैंसर- मकई एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड से भरपूर है यह कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होता है ऐसा इसलिए है क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक फ्री रेडिकल कंपाउंड के नकारात्मक प्रभाव को बेअसर करते हैं जो आपको कैंसर के खतरे में डालते हैं इसके अलावा मकई में फेरूलिक एसिड होता है जो स्तन और लिवर में मौजूद ट्यूमर के आकार को कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है.

    त्वचा-जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है मारी तो अच्छा मुक्त कणों से होने वाली क्षति  से ग्रस्त हो जाती है. जिसके कारण झुर्रियां पड़ने लगती है. मक्का beta-carotene से भरपूर होता है. जो विटामिन ए विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट बनाता है. यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकता है.

    हड्डी-आपको मालूम होना चाहिए कि मक्का सिंह फॉस्फोरस मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिजों से भरपूर होता है यह खनिज आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं यह आपको गठिया जैसे हड्डियों से संबंधित बीमारियों से बचाता है.

    आंख-मकई beta-carotene से भरपूर होता है. ये एक ऐसा कंपाउंड है जो विटामिन ए के निर्माण में मदद करता है. यह विटामिन आपकी दृष्टि में सुधार करने और आंखों से संबंधित कई तरह की समस्याओं को रोकने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा मकई में मौजूद कैरीटीनॉयड मस्कुलर डिजनरेशन से बचाता है.

  • इन फूड्स को खाना शुरू करें नशों में आ जाएगी जान

    जीवन शैली: हमारा शरीर विटामिन्स और एन्जाइम्स के संतुलन से चलता है। यदि हमारे शरीर में सही मात्रा में विटामिन नहीं हैं तो हम अस्वस्थ हो जाते हैं। वही हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में न्यट्रीशन पहुंचाने का काम हमारी नशे करती हैं। नशों के माध्यम से शरीर के सभी हिस्सों में एन्जाइम्स और न्यट्रीशन का प्रवाह होता है और हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। वही आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के विषय में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपकी नशें मजबूत होती हैं और आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। 

    कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds For Healthy Nerves): कद्दू के बीच नशों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और जिंक पाए जाते हैं।  यह हमारी नशों को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से हमारी नशें रेडिकल्स  फ्री होती हैं। 

    क्विनोआ (Quinoa For Healthy Nerves): क्विनोआ में विटामिन इ और विटामिन बी पाया जाता है। इसके सेवन से नशें मजबूत होती हैं। वही यदि आप इसका सेवन रोजाना करते हैं तो इससे आपके मस्तिष्क सम्बन्धित बीमारियों से भी आराम मिलता है। 

    खट्टे फल (Citrus Fruits For Healthy Nerves): अगर आप रोजाना खट्टे फलों का सेवन करते हैं तो इससे आपकी नशें मजबूत होती हैं इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ्य रखता है। खट्टे फलों के नियमित सेवन से रक्त साफ़ होता है और आपकी स्किन भी काफी ग्लोइंग हो जाती है। 

    हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy For Healthy Nerves): अगर आप रोजाना ब्रोकली, पालक, लौकी, तोरई आदि हरी सब्जी खाते हैं तो यह आपके शरीर में रक्त की कमी पूर्ण करता है। आपकी नशों को मजबूत करता है और आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मददगार साबित होता है। हरी सब्जियों में विटामिन बी पाया जाता है जो शरीर को हेल्थी रखता है। 

  • अगर आपका दोस्त करता है यह काम तो दोस्ती पर कभी मत उठाना कोई सवाल

    जीवन शैली: दोस्ती इस संसार का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। जाति धर्म से घिरे इस संसार में एक यही रिश्ता ऐसा है जो निस्वार्थ होता है। लेकिन दोस्ती हर कोई नहीं कर सकता, आपका दोस्त हर कोई नहीं बन सकता। क्योंकि दोस्ती सिर्फ कहने तक सीमित नहीं दोस्ती समर्पण का भाव है जो व्यक्ति अपने मित्र के प्रति बिना स्वार्थ के समर्पित है वही दोस्ती के बंधन में बंधा हुआ है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिससे आप यह अनुमान लगा सकते हैं आपके साथ जो व्यक्ति है वह आपका सच्चा मित्र है या आपके साथ किसी लाभ सिद्दी हेतु जुड़ा हुआ है। 

    जानें सच्चे मित्र के गुण-

    निस्वार्थ प्रेम- 

    जो व्यक्ति आपका सच्चा मित्र होगा वह आपसे अपना लाभ नहीं साधेगा। उसके मन में आपके प्रति द्वेष का भाव नहीं होगा। वह आपसे निस्वार्थ प्रेम करेगा और आपके हर अच्छे बुरे वक्त में आपका साथ देगा। सच्चा मित्र आपको सकारात्मक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा और आपको एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश में जुटा रहेगा। 

    आगे बढ़ने की प्रेरणा-

    आप अगर किसी व्यक्ति के साथ रहते हैं तो वह हर अच्छे बुरे वक्त में आपका समर्थन करेगा उसका उद्देश्य यही होगा की आप अपने जीवन में कुछ बेहतर हासिल करें। वह आपको सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा और आपको आपके लक्ष्य के ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहता रहेगा। 

    सत्य के साथ जीना –

    आपका मित्र कभी आपको झूठ के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा नहीं देगा। जो भी आपका सच्चा मित्र होगा वह आपको सत्य के साथ जीना और सत्य को स्वीकारना सिखाएगा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपने लक्ष्य की और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

  • सिगरेट और शराब का सेवन कर सकता है आपको गंजा

    जीवन शैली: बदलने जीवन के साथ आज हमारा खान-पान भी पूरी तरह बदल गया है। आज के समय में लोग बैलेंस और हेल्थी फ़ूड खाने की जगह अनहेल्थी फ़ूड खाते हैं। स्वैग में आकर कई बार हम गलत आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं। कोई स्मोकिंग करता है तो कोई शराब का सेवन करता है। शराब और स्मोकिंग दोनों की हमारे शरीर को प्रभावित करती हैं।  

    इनके उपयोग से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है और हमारे शरीर पर इसके दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। वही अधिक शराब का सेवन हमारे बाल झड़ने का कारण भी बनता है। यदि आपके भी बाल अधिक झड़ते हैं और आप गंजे हो रहे हैं तो आपको स्मोकिंग और शराब को अलविदा कह देना चाहिए। 

    तम्बाकू और धूम्रपान से शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसमें हेयर फॉलिकल्स का नुकसान भी शामिल है। सिगरेट में मौजूद टॉक्सिन्स स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को कम कर सकते हैं, जिससे हेयर फॉलिकल्स तक महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाते। 

    इससे बाल कमजोर हो सकते हैं और समय के साथ बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। इसके अलावा, स्मोकिंग से शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है, जिससे समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं।

    शराब पीने से बालों के स्वास्थ्य सहित शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी काफी हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। शराब शरीर को डिहाइड्रेट करती है और हेल्दी बालों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को ख़त्म कर सकती है। 

    इसके अलावा शराब का सेवन हार्मोन के स्तर को भी बाधित कर सकता है, लीवर डैमेज कर सकता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। ये सभी चीजें हेयर फॉलिकल्स को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

  • आदत में करें यह बदलाव और रिश्ते में डालें जान

    जीवन शैली: किसी के साथ रिलेशनशिप में में होना आज के समय में आम बात है। लोग साथ उठते बैठते हैं, टाइम एक्सपेंड करते हैं और अपने लिए पार्टनर चुन लेते हैं। जब एक व्यक्ति किसी के साथ रिलेशनशिप में होता है तो वह अपने पार्टनर के प्रति समर्पित रहता है उसकी सभी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करता है। एक दूसरे के साथ समय बिताता है लेकिन इतना सब करने के बाद भी कपल्स का रिश्ता कमजोर ही रहता है। समय-समय पर झगड़ा होता है और बहस इतनी बढ़ जाती है की लोग एक दूसरे से अलग होने का निर्णय कर लेते हैं। 

    एक व्यक्ति का रिलेशनशिप में आना जितना आसान है उतना ही अपने पार्टनर से अलग होना मुश्किल है। कई बार ब्रेकअप के बाद लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं, तो कई लोगों की जिंदगी में ब्रेकअप भूचाल मचा देता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको यदि आप अपना लेते हैं तो आपकी और आपके पार्टनर की बॉन्डिंग अच्छी होगी, आपका रिश्ता लॉन्ग टाइम तक चलेगा। 

    जानें कैसे दें रिश्ते को लम्बी उम्र :

    समस्या का समाधान :

    अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपका आपके पार्टनर के साथ झगड़ा होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आपका आपके पार्टनर के साथ बात-बात पर झंगडा हो रहा है तो आप इसे हल्के में मत लें। आप यह समझने का प्रयास करें की आखिर उसकी समस्या क्या है की वह बात -बात पर चिढ रहा है और आपसे बेवजह भी झगड़ रहा है। अगर आप अपने पार्टनर की समस्या को समझ लेते हैं और उसका समाधान करने का प्रयास करते हैं तो आपके रिश्ते में आपका यह व्यवहार नई जान डाल देता है। 

    साथी को दें इम्पोर्टेंस:

    कई लोगों की आदत होती है वह अपने पार्टनर से अधिक अपने काम को महत्व देते हैं। पूरे दिन अपने काम में व्यस्त रहते हैं, अपने साथी से न बात करते हैं और न ही उसकी खबर रखते है। पार्टनर का यह व्यवहार साथी को कभी पसंद नहीं आता। उसे महसूस होने लगता है कि उसका पार्टनर उससे प्रेम नहीं करता या उसकी लाइफ में उसकी कोई वैल्यू नहीं है। पार्टनर की यह आदत साथी को अकेलापन महसूस करवाती है और धीरे -धीरे दो लोगों के बेहतरीन रिश्ते को खराब कर देती है। 

    अपना फायदा देखना ;

    कई बार कुछ पार्टनर ऐसे भी होते हैं जो एक दूसरे के प्रति समर्पित होने से अधिक यह देखते हैं की उनका फायदा कितना है। वह रिश्ता भी अपने लाभ के लिए बनाते हैं। ऐसे पार्टनर सामान्य तौर पर अपने साथी का फाइनेंशियल स्टेटस देखकर उससे जुड़ते हैं और धन को जीवन में अधिक महत्व देते हैं। अगर आप भी अपने रिश्ते से अधिक धन को महत्व देते हैं तो आपका रिश्ता खत्म हो जाता है और एक समय के बाद आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाने लगता है। 

    अतीत को याद करना :

    जब दो लोग रिश्ते में आते हैं तो वह एक दूसरे का आज और कल सब स्वीकारते हैं। लेकिन कई लोगों की आदत होती है कि वह अपने साथी के अतीत को लेकर उसे ताने कस्ते रहते है। बार-बार अपने साथी को यह महसूस करवाते हैं की हमने तुम्हारा अतीत स्वीकार किया है। वही जब उनके बीच आपसी मतभेद होता है तो वह अपने पार्टनर के अतीत को लेकर उसे कोसते हैं। ऐसे लोगों की लाइफ में कभी एक बेहतरीन रिश्ता नहीं बन पाता है और यह लोग अपने स्वभाव से अपने रिश्ते को बर्बाद कर देते हैं।