लाइफस्टाइल- आत्मविश्वास हमारे लिए बेहद आवश्यक है। यह हमें समाज मे मजबूती से खड़े होने का साहस प्रदान करता है। आत्मविश्वास के बलबूते हम अपने जीवन में लोगों का सामना कर पाते हैं। लोगों से बात करने का हौसला आत्मविश्वास से ही आता है।
Category: health-lifestyle
-
ये टिप्स अपनाएं और आत्मविश्वास बढ़ाएं
लेकिन कई लोगों को हमनें देखा होगा कि वह लोगों से बात करने में झिझकते हैं। अगर अधिक लोगों के बीच उन्हें अपनी बात रखनी पड़ जाए तो उनका कॉन्फिडेंस कम होने लगता है। कई लोगों को बोलते समय कंपन भी होता है और लोग अपनी बात को उचिय तरीके से लोगों के बीच नहीं कह पाते हैं।वहीं आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जो आपके आत्मविश्वास को काफी बढ़ाएगी और आप लोगों के बीच अपनी बात प्रखरता के साथ रख पाएंगे।जानें कैसे बढ़ेगा आत्मविश्वास-सकारात्मक सोच-अगर आप सकारात्मक सोच के साथ अपने काम पर निकलते हैं। सकारात्मक लोगों के मध्य रहते हैं। तो आपके भीतर बेस्ट ऊर्जा का संचार होगा और आपका आत्मविश्वास स्वतः ही बढ़ेगा। क्योंकि आत्मविश्वास का पॉजिटिव एनर्जी से सीधा संबंध है जो व्यक्ति सकारात्मक नहीं है उसके भीतर भय होता है और भय के चलते व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर होता है।शानदार कपड़े-आपके आत्मविश्वास को मजबूत करने में आपके कपड़े भी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप किसी से मिलने जा रहे हैं और अपने बेहतर तरीके से ड्रेसिंग नहीं की है तो आपके मन मे हीन भाव आने लगता है और आपको लगता है कि सामने वाला आपके बारे में क्या सोच रहा होगा। जो हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करता है।स्वास्थ्य-व्यक्ति का स्वास्थ्य भी उसके आत्मविश्वास से जुड़ा हुआ है। अगर आप बेहतर हैं स्वस्थ हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने जीवन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। वहीं अगर आपका स्वास्थ्य बिगड़ा है आप लोगों से मिलने से पीछे हटते हैं। आपको अपने लक्ष्य से अधिक दूसरों के रिएक्शन से फर्क पड़ता है तो आपका आत्मविश्वास कमजोर होगा।नवीन ज्ञान-ज्ञान आपको लोगों के बीच सम्मान दिलाता है। लोग आपकी सराहना करते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपने ज्ञान को बढ़ाता नहीं है। उसके पास जो है उसी तक सीमित रहना चाहता है। तो उस व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर होता है। क्योंकि ऐसे लोगों को ज्ञान होता है लेकिन वह समय के हिसाब से स्वयं को अपडेट नहीं कर पाते और कॉम्पटीशन में लोगों से हारने का भय इनके साहस को तोड़ता है। वही अगर कोई व्यक्ति नया ज्ञान अर्जित करता रहता है तो उसके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और व्यक्ति सफल होता है। -
Kepanikan bank mereda di Wall Street. Selanjutnya: Kepanikan Fed – Jansandeshonline
[ad_1]
Setelah beberapa hari ditandai dengan hiruk pikuk bank, anjloknya saham, dan intervensi pemerintah yang luar biasa, suasana di Wall Street menjadi lebih ceria pada hari Selasa.
Mengapa? Langkah- langkah darurat pemerintah yaitu mendukung simpanan dan menyiapkan fasilitas pinjaman untuk bank yang membutuhkan uang tunai dan telah berhasil, setidaknya untuk saat ini.
Tidak ada bank yang gagal pada hari Senin, meskipun ada kekhawatiran bahwa gejolak dari keruntuhan Silicon Valley Bank akan menyebar, menyebabkan bank-bank indigenous yang berada di posisi yang sama mengalami kerugian. Saham bank-bank itu, termasuk First Republic, telah bangkit kembali dengan tajam pada Selasa setelah aksi jual brutal pada Jumat dan Senin.
Post Views: 8[ad_2]
-
इस विवाह को कहा जाता है असुर विवाह, जानें भारत में सबसे अधिक होता है कौन सा विवाह?
Lifestyle – विवाह दो लोगों के आपसी जुड़ाव का सूत्र माना जाता है। कहते हैं विवाह करने दो लोग न सिर्फ एक साथ अपना जीवन व्यतीत करते हैं। बल्कि विवाह के बाद दो लोग एक दूसरे के साथ अपनी आदतों को भी साझा करते हैं।
वैसे तो विवाह जीवन का सबसे बड़ा निर्णय है। लेकिन कामसूत्र ग्रंथ में विवाह को लेकर बड़े खुलासे किए गए हैं। आचार्य वात्सायन ने विवाह को लेकर कहा है यह सुख भी है यह दुख भी है। इसमें जीवन भी है और यह झंझट भी है। आप विवाह को किस तरह से चुनते हैं यह आपपर निर्भर करता है। लेकिन मनुष्य को विवाह जरूर करना चाहिए।कामसूत्र ग्रन्थ में विवाह के तीन दिव्य योग बताए गए हैं।यह दिव्य योग समाज के आधार पर बनें हैं।गान्धर्व विवाह-
अगर कोई स्त्री या पुरुष अपनी इच्छा से एक दूसरे के साथ आते हैं। विवाह करते हैं तो यह विवाह गान्धर्व विवाह है। आचार्य वात्स्यायन के मुताबिक यह विवाह का सुंदर रूप है। इसमें युवक-युवती सुख का अनुभव करते हैं।असुर विवाह-
अगर कोई युवक और युवती अपनी पसन्द से विवाह नहीं करता। उसके विवाह के लिए माता-पिता को धन खर्च करना पड़ता है। पैसा देकर कोई युवक किसी से विवाह कर ले। यह विवाह असुर विवाह कहलाता है। जो भी विवाह धन के लेन देन पर आधारित हैं वह सभी इस श्रेणी में आते हैं।राक्षस/पिशाच विवाह-
अगर कोई युवक-युवती धन देकर विवाह नहीं कर पाते। परिजन उनका विवाह नहीं करवाते हैं और वह एक दूसरे का अपहरण करके विवाह करते हैं। तो यह विवाह राक्षस विवाह की श्रेणी में आता है।जानें कौन सा विवाह है सबसे उत्तम-
आचार्य वात्स्यायन के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति अपनी पसन्द के व्यक्ति के साथ विवाह करता है। युवक-युवती दोनों की विवाह में रजामंदी होती है। दोनो खुशी के साथ एक दूसरे को अपनाते हैं। विवाह में धन का लेन देन नहीं होता है। तो यह विवाह सबसे उत्तम विवाह कहलाता है और इसे सामाजिक दिव्य विवाह में गान्धर्व विवाह कहा जाता है।गान्धर्व विवाह सुख का प्रतीक होता है। इस विवाह में समर्पण का भाव होता है। स्त्री पुरूष को विवाह से पूर्व एक दूसरे को समझे का मौका मिलता है।भारत में होते हैं गान्धर्व विवाह का इतिहास-
आचार्य वात्स्यायन ने कहा है गान्धर्व विवाह बेहद पुराना है। भारत में इसकी लोकप्रियता वर्षों से रही है। पुराने समय मे राजा महाराजा स्वयंवर का आयोजन करते थे और अपनी पसन्द के वर के साथ स्त्री विवाह करती थी। यह भी गान्धर्व विवाह की परिधि में आता है। लेकिन इसके बाद अग्नि को साक्षी मानकर विवाह संपन्न करवाये जाने लगे जो काफी लोकप्रिय हुई।वहीं आज भारत मे प्रेम विवाह का प्रचलन बढ़ रहा है। यह गान्धर्व विवाह का सर्वोच्च उदाहरण है। अगर कोई प्रेम विवाह करता है तो वह अपने जीवन मे अन्य विवाह की तुलना में अधिक सुखी रहता है। वहीं इस विवाह में धन का लेन देन नहीं होता है। -
जो ऐसे करता हो सेक्स उससे स्त्री को कभी नहीं करनी चाहिए शादी..?
लाइफस्टाइल– जीवन मे कई उतार चढ़ाव देंखने को मिलते हैं। लेकिन विवाह इस संसार का सबसे सुंदर रूप माना गया है। कहते हैं विवाह में दो लोगों का मिलन होता है। दो परिवार एक साथ आते हैं और अपने विचारों को साझा करते हुए एक दूसरे के संबंधी बनते हैं। वहीं कामसूत्र ग्रन्थ में विवाह के परिपेक्ष्य में कई बड़े राज खोले गए हैं।
आचार्य वात्स्यायन ने स्त्रियों को सचेत करते हुए कहा है कि अगर कोई पुरूष अपने स्वभाव में जबरन रिश्ता बनाने का भाव रखता। आपसे पहली मुलाकात में ही अश्लीलता भरी बातें करता है। स्त्री की मर्जी जानें बिना उसके साथ सेक्स करता है। बिना अनुमति के आपको स्पर्श करने के लिए व्याकुल होता है। तो स्त्री को ऐसे पुरुषों से सावधान रहना चाहिए और इनसे कभी शादी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि यह पुरूष स्त्री को भोग की वस्तु समझते हैं और असुरिय स्वभाव के होते हैं।आचार्य वात्स्यायन का कहना है जो पुरूष आपसे प्यार का दावा करता है लेकिन शादी के नाम से दूर भागता है। बार – बार आपको टहलता है। बहाने बनाता है। शराब का सेवन करता है। जुआ खेलता है। स्त्रियों को हीन भाव से देखता है। उसके बच्चे हैं। एक पत्नी के देहांत के बाद दूसरे विवाह की इच्छा रखता है। स्त्री को इन सभी प्रकार के पुरुषों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह स्त्री के सम्मान के लिए कभी नहीं खड़े होते और उनको सिर्फ अपनी जरूरत के लिए इस्तेमाल करते हैं। इन स्वभाव के लोग विवाह योग्य नहीं होते हैं। -
कामोत्तेजक आहार से आपको मिलेगा सेक्स का बेस्ट अनुभव
डेस्क। सेक्स तब और भी आनंददायक हो जाता है जब आप और आपका साथी सेक्स पावर बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ खाने का विकल्प चुनते हैं! कुछ खाद्य पदार्थ कामोद्दीपक (Aphrodisiac) के रूप में कार्य भी करते हैं जो शरीर में ऑक्सीटोसिन और ‘फील गुड’ हार्मोन की रिहाई को बढ़ाते भी हैं जो किसी व्यक्ति को और उत्तेजित भी बना सकते हैं…ये सभी खाद्य पदार्थ संभावित रूप से यौन इच्छा को बढ़ाते हैं और आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन प्रदान करके यौन स्वास्थ्य में सुधार भी करते हैं। यहां कुछ कामोत्तेजक खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन आप वास्तव में अच्छा सेक्स करने के लिए कर सकते हैं।डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट में फेनिलथाइलामाइन (Phenylethylamine) होता है, जो एंडोर्फिन (Endorphins) ko रिलीज कर सकता है और मूड में सुधार भी करता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स (Flavonoids) भी होते हैं, जो रक्त प्रवाह और निम्न रक्तचाप को बेहतर बनाने में काफी मदद करते हैं, जो स्तंभन दोष के लिए सहायक हो सकते हैं और आप दोनों को उत्तेजित करने के लिए रक्त प्रवाह को पर्याप्त बना देते हैं। अगर आप एक कदम आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आप अपने साथी के शरीर पर कुछ डार्क चॉकलेट लगा सकते हैं और कुछ अतिरिक्त प्रभाव के लिए उसे चाट भी सकते हैं।ओइस्टर: ओइस्टर को अक्सर कामोत्तेजक माना जाता है, क्योंकि इसमें उच्च स्तर का जस्ता होता है, जो टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) के उत्पादन के लिए आवश्यक भी होता है। जिंक शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता में सुधार करने में भी यह मदद करता है। डेट नाइट पर ओइस्टर खाना आपको और आपके पार्टनर को जुनून एवं डिजायर की रात का आश्वासन दे सकता है।एवोकाडो: एवोकाडो स्वस्थ वसा और पोटेशियम से काफी भरपूर होता है, जो रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। इसमें विटामिन ई भी होता है, जो स्वस्थ यौन जीवन के लिए आवश्यक हार्मोन उत्पादन में सुधार करने में भी मदद कर सकता है इससे आपकी यौन इच्छा और आनंद भी बढ़ता है।तरबूज: तरबूज में सिट्रूलाइन (Citrulline), एक एमिनो एसिड पाया जाता है जो लिंग में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने और यौन क्रिया को बढ़ाने में काफी मदद करता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन को बढ़ाने में भी आपकी काफी मदद कर सकता है, जो यौन उत्तेजना को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह भी एक बहुत ही हाइड्रेटिंग फल है जो प्राकृतिक स्नेहन में आपकी मदद कर सकता है।Maca: Maca एक जड़ वाली सब्जी है, जिसे अक्सर यौन क्रिया और कामेच्छा में सुधार के लिए पूरक के रूप में उपयोग किया जाता है और इसमें यौगिक होते हैं जो हार्मोन के स्तर को संतुलित करने और ऊर्जा और सहनशक्ति में सुधार करने में काफी मदद कर सकते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखता है और आपको सक्रिय महसूस भी कराता है।नोट- बता दें इस लेख में दी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है और इसकी वास्तविकता, सटीकता एवं विशिष्ट परिणाम की हम कोई गारंटी नहीं लेते हैं। -
Summer Travel fashion Outfit for Men: आराम के साथ फैशन गेम हो जाएगा डबल
डेस्क। अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने डेली रूटीन से ब्रेक लेने की सोच रहे हैं और कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आरामदायक यात्रा के लिए सही कपड़े चुनना बेहद ही आवश्यक है।गर्मियों के दौरान गर्मी और पसीना आपकी यात्रा को खराब कर सकता है। हालांकि, सही और आरामदायक कपड़ों से आप न केवल अपनी यात्रा के दौरान बेहतर महसूस करेंगे, साथ ही यह आपके स्टाइल और लुक को भी निखारेगा।आपको यात्रा शुरू करने से पहले इसकी योजना बनाने और अपनी आवश्यकता के अनुसार कपड़े चुनने की आवश्यकता होती है।आज हम आपके साथ कुछ ऐसे टिप्स को शेयर करने जा रहे हैं, जिससे आप गर्मियों में आरामदायक यात्रा के साथ ही साथ खुद को स्टाइलिश और कूल लुक दे सकते हैं।Summer Travel fashion Outfit for Men: लिनन की शर्ट या टी शर्ट (Linen Shirt and T-shirt)
गर्मी के मौसम में लिनन शर्ट या टी-शर्ट आपके सफर को काफी आरामदायक बना सकती है। खासकर अगर आप गर्म मौसम वाली जगह पर जा रहे हैं, तो ये हल्के कपड़े की शर्ट आपको रिलैक्स देगी।Summer Travel fashion Outfit for Men: कार्गो पैंट
अगर आप गर्मी के मौसम में जींस कैरी करने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें, कि ये आपका गलत फैसला साबित हो सकता है। जींस भारी होती है और गर्म मौसम में इसे पहनना मुश्किल भीं होता है। इसके बजाय, कार्गो पैंट ले जाएं जो आपको कूल लुक देगा और फील्ड ट्रिप के दौरान आपको आराम भी मिलेगी।Summer Travel fashion Outfit for Men: समर बैग (डफल बैग)
भारी बैग की जगह डफल बैग ले जाना बहुत ही मददगार हो सकता है। यह न केवल आपके कंधों पर भार कम करेगा, बल्कि आपके सामान को सुरक्षित रखने में भी आपकी काफी मदद करेगा।Summer Travel fashion Outfit for Men: हैट या कैप
खुद को धूप से बचाने के लिए आप हैट या कैप का प्रयोग भी कर सकते हैं। इससे आपको कूल लुक भी मिलेगा और ये आपके सिर को ठंडा रखेंगी और धूप से होने वाली परेशानी से बचाने में भी मदद करेंगी।Summer Travel fashion Outfit for Men: आरामदायक जूते
अगर आप गर्मियों में हैवी शूज कैरी करते हैं, तो आपको काफी दिक्कत भी महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान कैनवास, फ्लोटर्स या लोफर्स चुनना काफी बेहतर निर्णय साबित होता है।ये पहनने में आरामदायक हैं और गर्मियों में एकदम सही भी दिखते हैं। यदि आपके पास दोनों में से कोई भी विकल्प नहीं है, तो आप स्पोर्ट्स शूज भी कैरी कर सकते हैं।Summer Travel fashion Outfit for Men: सनग्लासेज
गर्मियों में बिना सनग्लासेज के आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कभी-कभी सूरज की रोशनी इतनी तेज होती है, कि आपके लिए आंखें खोलना काफी मुश्किल होता है। -
चॉकलेट से बढ़ती है उम्र, स्किन की है चिंता तो मत खाएं यह चीजें
लाइफस्टाइल– हम अपनी स्किन को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। हमारी स्किन पर अगर एक दाना भी निकल आए तो हम घबरा जाते हैं। अनेकों प्रकार की क्रीम मंगवाकर हम अपनी स्किन की केयर करने में लग जाते हैं। खाने पीने के तौर तरीकों में काफी बदलाव करते हैं।
वहीं आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के विषय में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपकी स्किन के लिए सबसे अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप इन चीजों को खाना नहीं छोड़ते हैं तो आपकी स्किन खराब होगी और आप अपनी स्किन को लेकर परेशान होते रहेंगे।जानें क्या है स्किन के लिए जहर-
फ़ास्ट फूड-
आज कल हम हेल्थी फूड नहीं खाते। हम काम के चलते बाहर जाते हैं और वहां आराम से स्ट्रीट फूड या पिज्जा बर्गर खाकर अपनी भूख शांत करते हैं। यह फास्ड फूड हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी आरामदायक होते हैं। लेकिन आप शायद नहीं जानते अगर आप इसका सेवन नित्य करते हैं तो यह आपकी स्किन को सबसे अधिक नुकसान देते हैं। इससे आपके चेहरे पर पिम्पल निकलने लगते हैं और स्किन पर स्पॉट आने लगते हैं।तली भुनी चीजें-
पकोड़े, पूड़ी, तेल में तली हुई सब्जी खाना लोगों की आदत बन गई है। इसे लोग बड़े शोक से खाते हैं। लेकिन यह सब आपके शरीर के लिए जहर है। जब आप तेल वाली चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपकी चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं। इसके साथ ही आपके शरीर मे कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। आपका वजन बढ़ने लगता है।चाय-
चाय लोगों की आदत है। लोग इसे सर दर्द का इलाज मानते हैं। कई लोग तनाव में चाय पीते हैं। कई लोग खुशी में चाय पीते हैं। वहीं आपको पता होना चाहिए कि चाय आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकती है। चाय स्किन को नुकसान करती है। कई बार इसके सेवन से पूरे शरीर पर दाने निकलते हैं।चॉकलेट-
अगर आप चॉकलेट के शौकीन हैं तो आप आज ही सावधान हो जाइये। चॉकलेट में शुगर और क़ाबर्स होता है। यह शरीर में सीबम की मात्रा को बढ़ा देता है इससे कई लोगों के चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं। -
ऐसे रखें अपनी भावनाओं पर काबू
लाइफस्टाइल– आज कल हमारा ध्यान हमारे काम पर केंद्रित नहीं रहता है। हम एक दिशा में नहीं रह पाते। मन निरंतर भटकता रहता है। हमको हर उस चीज से फर्क पड़ता है जो हमारे आस पास होती है। अगर कोई हमसे बात नहीं करता तो हम व्याकुल होने लगते हैं। उसके व्यवहार से हमारा मन रोने लगता है और हम अपने इमोशन पर काबू नहीं रख पाते।
लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि अगर आप अपने इमोशन पर काबू नहीं रख पाते हैं। तो यह आपके लिए समस्या बन जाता है और आपका भावनात्मक स्वभाव आपके लिए समस्या बन जाता है। तो आइए आज हम जानते हैं कैसे करें अपने इमोशन को कंट्रोल-इमोशन पर कंट्रोल का तरीका-
खुलकर बात-
हम पीड़ा में होते हैं। लेकिन हम किसी से कहना नहीं पसंद करते। हमें किसी की आदत लग चुकी होती है लेकिन हम उससे अपने मन की व्यथा नहीं बताते। हम न स्वयं से बात करते हैं और न ही अपने किसी सबसे प्रिय व्यक्ति से। अगर हम अपनी बातों को बयां कर दें तो हम भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं और हर किसी के सामने हमारे मन का भाव नहीं दिखता है।भावनाओं पर न करें काबू-
कई बार परिस्थिति ऐसी होती है कि हमारा मन भारी हो जाता है। या हम किसी अपने को देखकर उससे कुछ कहना चाहते हैं। लेकिन हम चुप्पी साध लेते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी भावनाओं को काबू में न रखकर उनपर खुलकर बात करता है। तो वह खुश रहता है और हर कोई उसके मन के भाव को पढ़ने में असमर्थ हो जाता है।नजरअंदाज करें-
लोगों की आदत होती है वह हर बात को महत्व देते हैं। कोई अगर उनके साथ है तो वह प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर किसी ने उनका साथ छोड़ दिया तो उनका मन भारी हो जाता है। हमें इन आदतों को छोड़ना चाहिए। जो लोग हमारे आसपास हैं उनको स्वतंत्र रखना चाहिए। लोगों के साथ सामान्य व्यवहार करें। कोई क्या कर रहा है उसमें दखल कम दें।समस्याओं को देखें पॉजिटिव-
अगर आपके साथ कुछ गलत होता है। तो आप सकारात्मक रहें। समस्याओ को देखने का अपना नजरिया बदलें। हर चीज को गलत न ठहराए। लोगों के साथ खुश रहें। हर बात में निगेटिव होने की आवश्यकता नहीं है। -
सेक्स के लिए स्त्री का ऐसा स्वभाव देख पुरुष को होती है नफरत
रिलेशनशिप- सेक्स(Sex) जीवन का सुंदर अनुभव है। जब दो लोग एक दूसरे पर अटूट विश्वास करते हैं। एक दूसरे के साथ सुखी जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। तो वह शारिरिक रूप से एक दूसरे के प्रति समर्पित हो जाते हैं। सेक्स को लेकर हमारे समाज में आज भी खुलकर बात नहीं होती। लेकिन इस समाज मे कोई भी ऐसा नहीं है जो सेक्स से दूर हो।
जब दो लोगों के मध्य सेक्स होता है तो यह उन दो लोगों के बीच मजबूत भावनात्मक सम्बंध स्थापित करता है। सेक्स से हमारे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है। लेकिन कामसूत्र ग्रन्थ में महिलाओं की सेक्स इच्छा के परिपेक्ष्य में ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।आचार्य वात्स्यायन ने कामसूत्र ग्रन्थ में कहा, अगर कोई स्त्री सेक्स के लिए उत्सुकता दिखाती है। खुद सेक्स करने के लिए प्रयास करती है। अपने साथी को सेक्स के लिए कहती है तो उसका सौभाग्य नष्ट हो जाता है। ऐसी स्त्रियों से पुरुष को नफरत होने लगती है। पुरुष इन स्त्रियों को चरित्रहीन समझने लगते हैं।कामसूत्र ग्रन्थ के अनुसार- पुरुष ऐसी स्त्रियों से दूरी बना लेता है। धीरे-धीरे उनसे अपना रिश्ता खत्म करता है। अपना मन उन स्त्रियों के आकर्षण से हटा लेता है। लेकिन अगर स्त्री सेक्स की इच्छा रखते हुए भी उसे जाहिर नहीं करती। पुरुष की ओर से सेक्स की इच्छा का इंतजार करती है। जब पुरुष उसके साथ आलिंगन करता है तो वह उसकी ओर आकर्षित होती है। तो ऐसी स्त्रियों को पुरुष खूब पसंद करते हैं और उनके साथ सेक्स करना पुरूषों को खूब पसंद होता है। -
सुख के लिए संघर्ष क्यों
सुख के लिए बहुत अधिक संघर्ष मत कीजिए। सुख और दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यदि जीवन में सुख है तो जीवन में दुख होना निश्चित है। आपका जीवन किससे प्रभावित होता है यह आपके व्यवहार पर निर्भर करता है। आप अगर जीवन भर सुखी रहना चाहते हैं तो आपको अपने आस-पास के लोगों को सुख देने का प्रयास करना चाहिए।
सुख और दुख क्रिया है- जो आप अपने लिए करते हैं। इसके लिए ईश्वर को दोष देना निंदनीय है। ईश्वर सबको समान शक्तियां देता है। अब यह आपको निर्धारित करना चाहिए कि आप सुखी रहना चाहते हैं या जीवन में होने वाली प्रत्येक घटना को स्वीकार करने की जगह उसपर दुखी होना चाहते हैं।सुख के लिए प्रयास की नहीं स्वीकृति की आवश्यकता है। अगर आप स्वीकार लेते हैं कि जो हो रहा है वह उचित है। शांत मन से मुस्कुराते हैं। लोगों पर प्रतिबंध लगाने की जगह उनको स्वतंत्र छोड़ देते हैं। किसी को परखने की जगह स्वयं को निखारने लगते हैं।आपके इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सब आपके साथ कैसे व्यवहार करते हैं। आप निस्वार्थ लोगों के प्रति समर्पित रहते हैं और सुख के लिए अपने कर्म पर निर्भर हो जाते हैं। तो सुख बेहद सरल हो जाता है और आप दुख पर विजय प्राप्त करते हैं।