Category: health-lifestyle

  • ये तीन बातें जो महिलाएं किसी को नहीं बताती हैं

    आचार्य चाणक्य:- वैसे तो महिलाओं के पेट मे कोई बात नहीं रुकती। वह अपने मन की बात किसी न किसी को जरूर बताती हैं। वहीं यदि व्यक्ति उनका प्रिय है तो वह अपने जीवन के हर राज उनके सामने खोल कर रख देती हैं। 
    वहीं आचार्य चाणक्य का कहना है कि महिलाओं के कुछ राज ऐसे भी हैं जिनके बारे में किसी को बोध नहीं होता है और महिलाएं अपने मन की कुछ विशेष बातें होती हैं जो किसी के भी साथ साझा नहीं करती हैं।
    आचार्य चाणक्य का कहना है कि महिलाएं किसी भी व्यक्ति को अपना इतिहास नहीं बताती हैं। आप उनके कितने भी विश्वसनीय क्यों न बन जाएं लेकिन वह अपने मन की बात अपने भीतर ही रखती हैं और आपसे उसे नहीं साझा कर सकती। आप कभी पूर्ण रूप से यह नहीं समझ सकते हैं कि आपकी महिला मित्र का अतीत क्या है।
    आचार्य चाणक्य के मुताबिक महिलाएं कभी भी अपने परिवार की बुरी बातें अपने साथी को नहीं बताती हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बातें उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान आपकी नजरों में कम करेगा।
    इसके साथ ही महिलाएं बचत करने में अब्वल होती हैं। यह कभी भी किसी को यह नहीं बताती हैं कि वह कितनी बचत कर रही है और उनके पास कितना धन है।

  • पुरुषों की वो आदतें जो जीत लेते हैं महिलाओं का दिल

    लाइफस्टाइल– जब आप किसी के साथ रिश्ता बनाते हैं। तो आपको अपने जीवन मे कई विशेष बदलाव लाने पड़ते हैं। आपको अपने आप को अपने पार्टनर के मुताबिक ढालना पड़ता है। 
    वहीं कई बार हम यह नहीं समझ पाते हैं कि महिला पार्टनर को क्या चीजें बेहद पसंद हैं और किन चीजों से वह सबसे ज्यादा खुश रहेगी। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। महिलाओं की उन तीन इच्छओं के बारे में जिन्हें अपने पार्टनर से महिलाएं चाहती हैं। 

    सम्मान-

    महिलाएं अपने पार्टनर से सम्मान चाहती हैं। महिलाओं को हमेशा अपने पार्टनर से बराबरी का दर्जा को सम्मान की अभिलाषा रहती है। जो भी व्यक्ति महिलाओं का सम्मान करता है। उसे जीवन मे सदैव सुख प्राप्त होता है और उनका गृहस्थ जीवन बेहद सुखमय होता है।

    केयर-

    अगर महिला का पार्टनर अपने पार्टनर की केयर करता है और हर छोटी छोटी बात का ध्यान रखते हुए उसका ख्याल रखता है। उसके सुख दुख में उसके साथ खड़ा रहता है। तो महिला ऐसे पार्टनर पर आंख बंद करके विश्वास करती हैं और।उनका रिश्ता बेहद खूबसूरत बना रहता है।

    काम मे मदद-

    महिलाओं को घर का काम बहुत अधिक करना पड़ता है। लोग यही सोचते हैं कि महिलाएं सिर्फ घर के काम करने के लिए बनी हैं। लेकिन अगर पार्टनर घर के काम में महिलाओं की मदद करती है। तो उनका रिश्ता मजबूत होता है और घर मे सुख समृद्धि बनी रहती है।

  • आज के दिन मार्क जुकरबर्ग ने बनाया था फेसबुक

    इतिहास:- आज का इतिहास विश्व के लिए काफी खास है। क्योंकि हम जिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक का उपयोग लोगों से जुड़ने और अपना मत प्रखर रूप से लोगों के मध्य रखने के लिए उपयोग करते हैं। आज के दिन मार्क जुकरबर्ग के प्रयास से वह हम सब के बीच आया था। 
    आज के दिन साल 2004 में मार्क जुकरबर्ग ने यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर फेसबुक को बनाया। जब फेसबुक बना तो उसमें इतने अधिक फीचर्स नहीं थे। लेकिन शुरुआती दौर में मार्क जुकरबर्ग ने यह एक ऐसा प्लेटफार्म विकसित किया था। जिसने देश को एक दूसरे से जुड़ने का तरीका बताया।
    लोग फेसबुक के माध्यम से विश्व के कोने में कहीं भी बैठे अपने सगे संबंधियों से जुड़ सकते थे। वहीं बदलते समय के साथ आज फेसबुक हम सबके जीवन का हिस्सा बन गया है। अब आप रचनात्मकता का उपयोग करके इससे धन भी कमा सकते हैं और अपना मनोरंजन भी कर सकते हैं। लोगों को वैश्विक स्तर पर विख्यात करने में फेसबुक अहम भूमिका निभाता है।
    वहीं आज के दौर में फेसबुक के माध्यम से लोग अपने विचार रखते हैं और अपने क्षेत्र के अमुख मुद्दे को उठाते हैं व उन समस्याओं के निष्पादन हेतु एक मुहीम भी चलाते हैं।

  • लम्बे समय तक सेक्स न करने से शरीर पर पड़ता है यह प्रभाव

    लाइफस्टाइल– सेक्स जीवन की एक क्रिया है। कई अध्ययनों में यह खुलासा हुआ है कि सेक्स स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेक्स करने से व्यक्ति को मानसिक तनाव से निजात मिलता है। व्यक्ति को नींद अच्छी आती है और स्ट्रेस कम होता है। वहीं ब्लडप्रेशर जैसी बड़ी समस्याओं से निजात मिलता है।

    जानकारों का कहना है कि सेक्स करने से व्यक्ति को सिर्फ शारीरिक समस्याओं से निजात नहीं मिलता। बल्कि इससे आपके और आपके पार्टनर के मध्य मजबूत रिश्ता विकसित होता है। वहीं अगर आप लम्बे समय तक सेक्स करते हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। तो आइये जानते हैं लम्बे समय तक सेक्स नहीं करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है…

    जानें लम्बे समय तक सेक्स नहीं करने से शरीर पर क्या पड़ता है प्रभाव-

    जानकारों के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति सेक्स करता है तो इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सेक्स एक्टिविटी में कमी के कारण होमोसिस्टीन नामक अमीनो एसिड में वृद्धि होती है। अगर आप कम सेक्स करते हैं तो आपकी ब्लड वैसेल्स कमजोर होती हैं।
    कई बार इसकी वजह से ह्रदय घात होने की समस्या बढ़ जाती है। तो अगर आप लम्बे समय तक सेक्स करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखता है और आपकी लाइफ अच्छी रहती है।
    विशेषज्ञ का कहना है कि अगर कोई महिला या पुरुष लम्बे समय तक सेक्स नहीं करता है। तो महिलाओं का सौंदर्य कम हो जाता है और उनके चेहरे से ग्लो चला जाता है। वहीं बच्चे होने में भी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
    एक्सपर्ट के अनुसार महिला सेक्स हार्मोन का पुरुषों की तुलना में इम्यून सिस्टम पर अधिक प्रभाव पड़ता है। इस वजह से इम्यूनोडेफिशिएंसी की समस्या हो सकती है। ऐसा खासकर तब होता है जब महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझ रही हों। सेक्स करने से सेरोटोनिन निकलता है. ये एक खुशी वाला हार्मोन है। ये पुरुषों और महिलाओं की इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद है।

  • Rose Day 2023: आज है रोज डे, जाने लाल, पीले और सफेद गुलाब का इशारा

    Rose Day 2023: फरवरी को लोग प्रेम का महीना कहते हैं। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्रेम के दिन सेलीब्रेट किए जाते हैं। इन दिनों में लोग अपने पार्टनर को खुश करने का हर सम्भव प्रयास करते हैं। वहीं आज प्रेम के दिनों का पहला दिन रोज डे है।

    आज के दिन लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका को गुलाब देकर उनसे अपने दिल की बात बताते हैं। आज के दिन लोग अलग अलग अंदाज में अपने साथी को गुलाब देते हैं। कहते हैं कि गुलाब से आपके रिश्ते में मजबूती आती है और आपके दोस्त या पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होता है।
    लेकिन हम मार्केट में देखते हैं कि आज के दिन तीन तरीके के गुलाब अधिक बिकते हैं। सफेद, लाल और पीले। लेकिन क्या आपको पता है कि इन तीनों गुलाबों को देने का अलग अलग संकेत होता है। अगर कोई अपने पार्टनर को रेड रोज देता है तो इसका सीधा मतलब होता है कि वह व्यक्ति आपको प्रसन्द करता है और इस वैलेंटाइन डे पर आपको प्रपोज करने की योजना बना रहा है।
    इसके साथ ही अगर कोई आपको सफेद गुलाब देता है तो इसका मतलब यह है कि वह व्यक्ति आपको अपना सबसे विश्वसनीय व्यक्ति मानता है। उस व्यक्ति के लिए आप उसका सबकुछ हैं और आपके विश्वास के साथ वह कभी खेलना नहीं चाहता है।
    वहीं यदि कोई आपको पीला गुलाब देता है तो इसका सीधा मतलब है कि वह व्यक्ति आपको पसन्द करता है। यानी आप उसके क्रश हो और वह आपसे अपने दिल की बात कहने से डरता है।

  • Rose Day 2023: आज है रोज डे, इन शायरियों के साथ अपने साथी को करें खुश

    Rose Day 2023: आज प्रेम का दिन यानी रोज डे है। आज के दिन लोग अपने साथियों को गुलाब देकर खुश करते हैं। गुलाब लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ता है और प्रेम में गुलाब का अलग ही महत्व है। क्योंकि जो का आपके महंगे तोहफे नहीं कर पाते वह काम एक गुलाब कर देता है।

    वहीं आज हम आपको कुछ ऐसी शायरी बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप रोज डे पर अपने पार्टनर को भेजकर उनका दिल जीत सकते हैं।
    तुम्हें देखा तो तुम्हारे हो गए
    तुम्हें क्या गुलाब भेजें 
    तुम्हारे जैसा गुलाब हमें मिलता ही नहीं।
    Happy Rose Day 
    गुलाब से क्या तुम्हारी तुलना करें
    तुम तो खुद गुलाब से खूबसूरत हो
    Happy Rose Day 
    तुम्हारे प्रेम में हम खुद लुटा देंगे
    गुलाब देना क्या है
    तुम मांग कर देखो
    तुम्हारी मुस्कुराहट के लिए
    हम अपने आप को मिटा देंगे
    Happy Rose Day 
    नयन तुम्हारे देखें जबसे
    तुमसे सुंदर कुछ भी नहीं
    तुम्हें गुलाब मैं क्या दूंगा
    तुम खुद गुलाब से सुंदर हो
    Happy Rose Day 
    तुम्हारे चेहरे को देखा
    और तुम्हें देंखने के बाद 
    हमने कुछ नहीं देखा
    Happy Rose Day

  • सेक्स से पहले पूछे ये दो सवाल

    लाइफस्टाइल– जब आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं तो उससे पूर्व अपके मस्तिष्क में कई सवाल आते हैं। कई बार सेक्स से पूर्व हम यह भी सोचते हैं कि हमारे पार्टनर को हम सेक्स के दौरान सन्तुष्ट कर पाएंगे या नहीं। वहीं कई बार हमें लगता है कि हम दोनों सेक्स के लिए अभी रेडी हैं या नहीं। क्योंकि अगर कोई एक भी सेक्स के लिए तैयार नहीं होता है तो सेक्स का एन्जॉयमेंट कम हो जाता है।

    वहीं आज हम आपको उन दो सवालों के विषय मे बताने जा रहे हैं। जो आपको सेक्स के दौरान खुद और अपने पार्टनर से अवश्य पूछना चाहिए। क्योंकि यह सवाल आपके रिश्ते को सही दिशा देते हैं।

    भावनात्मक लगाव-

    अगर आप किसी व्यक्ति के साथ सेक्स करने जा रहे हैं। तो आपको स्वयं से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि आप उसके साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हैं या नहीं। वहीं वह व्यक्ति आपके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा है या नहीं। क्योंकि सेक्स के बाद दो लोग आपसे में एक दूसरे के हो जाते हैं। वहीं यदि आप किसी के साथ बिना लगाव के सेक्स करते हैं तो यह आपके लिए तकलीफ बनता है।

    क्या आप सेक्स करना चाहते हैं-

    सेक्स के पूर्व स्वयं से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि आप सेक्स के लिए रेडी हैं या नहीं। क्योंकि कई बार हम दुनिया को देखते हुए सेक्स करते हैं। वहीं सेक्स के बाद हमें पूरी उम्र अफसोस करना पड़ता है कि यार मैंने गलती कर दी। अगर आपको एक बार भी यह महसूस हो की आप अभी सेक्स के लिए रेडी नहीं हैं तो आपको कभी भी सेक्स नहीं करना चाहिए।

  • अगर शरीर से आती है पसीने की बदबू तो हो सकती हैं यह बीमारियां

    लाइफस्टाइल– कभी-कभी हम अपने शरीर से आने वाली बदबू से परेशान हो जाते हैं। ऐसा होता है हम इससे बचने के लिए कई तरह के महंगे डियो इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर हमें यही लगता है कि यह गंध हमारे शरीर में आने वाले पसीने से आता है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। कई बार हमारे शरीर की गंध कई बड़ी बीमारियों का संकेत देती है।

    विशेषज्ञ का कहना है कि पसीने से आने वाली बदबू कई बार हमें लोगों के बीच शर्मिंदा कर देती है। लेकिन यह एक सामान्य बात नहीं हो सकती है। जिन लोगों को सामान्य से अधिक पसीना आता है, वह हाइपरहाइड्रोसिस की स्थिति का डायग्नोस कर सकते हैं। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर से आने वाली गंध किन-किन बीमारियों के देती है संकेत—-

    मधुमेह- 

    अगर आपके शरीर से बदबू आती है। तो यह मधुमेह का भी इशारा हो सकता है। क्योंकि अधिक पसीने के साथ आपकी सांस भी फूलती है और आपके शरीर से बदबू भी आने लगती है।

    किडनी की समस्या-

    अगर आपके शरीर से बदबू आती है। तो यह इशारा है कि आपकी किडनी में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है। क्योंकि जब किडनी की समस्या होती है तो शरीर मे टॉक्सीन का निर्माण होता है और शरीर से बेहद खराब बदबू आती है।

    हार्मोनल उतार-चढ़ाव: 

    मुख्य रूप से गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव, प्री-मेनोपॉज या मेनोपोस में महिलाओं को गर्म चमक और रात के पसीने का अनुभव हो सकता है, जिससे अत्यधिक पसीना और गंध बढ़ जाती है।

  • Valentines Day 2023:- जानें वैलेंटाइन डे का इतिहास

    Valentines Day 2023- फरवरी के महीने को लोग प्रेम का महीना कहते हैं। क्योंकि आज के दिन लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति को अपने दिल की बात बताते हैं और उसे अपना बना लेते हैं। वैलेंटाइन डे एक सफ्ताह का पर्व होता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है। सात फरवरी को लोग रोज देकर अपने पार्टनर को अपने करीब लाते हैं और 14 फरवरी को अलग-अलग अंदाज में अपने साथी को प्रपोज करते हैं।

    जानें क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे-

    बताया जाता है कि वैलेंटाइन डे की कहानी रोम के एक संत वैलेंटाइन से जुड़ी हुई है।रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ थे, क्योंकि उनका मानना था कि अगर सैनिक प्यार करने लगेंगे,तो उनका मन काम से भटक जाएगा और इससे रोम की सेना कमजोर होगी। 
    यही वजह थी कि उन्होंने सैनिकों के शादी करने पर भी रोक लगा रखी थी। वहीं, दूसरी तरफ संत वैलेंटाइन प्यार का प्रचार करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थी।।
    संत वैलेंटाइन ने लोगों की शादियां करवाकर राजा क्लाउडियस की धारणा को गलत साबित किया, जिसकी वजह से रोम के राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। इसके बाद 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई और उसी दिन से वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई।
    बता दें दुनिया में पहली बार 496 में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद पांचवी शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने का एलान किया।

  • जानें क्यों बिगड़ते जा रहे हैं बच्चे

    ज्ञान– आज कल हम देखते हैं कि बच्चे घर के बड़ों का सम्मान नहीं करते हैं। हर बात का वह जवाब देते हैं। यदि आप उनको सही मार्ग दिखाते हैं तो वह आपको गलत समझते हैं। बच्चों को लगता है कि आज उनका सबसे बड़ा दुश्मन उनके अपने ही हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बच्चों का व्यवहार इस प्रकार का क्यों होता जा रहा है।

    असल में बच्चे नासमझ होते हैं। वह वैसा व्यवहार ही करते हैं जैसा उन्हें अपने परिजनों से देखने को मिलता है। यदि आप अपने घर के बच्चों के सामने सकारात्मक व्यवहार करते हैं। वहीं यदि हम बच्चों के सम्मुख खराब व्यवहार करते हैं तो बच्चे भी आपसे सीख कर उसी प्रकार का व्यवहार करने लगते हैं।
    लेकिन बच्चो के व्यवहार के परिदृश्य में आचार्य चाणक्य ने कुछ विशेष बातें बताई हैं। जिनका सीधा संबंध अभिभावकों से है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक यदि आप अपने बच्चों के सामने अपने से बड़ो का आदर नहीं करते हैं। उनसे ऊंची आवाज में बात करते हैं। छोटी-छोटी बात पर उनसे बहस करते हैं। तो आपके इस व्यवहार से बच्चे प्रभावित होते हैं और वह भी आपके साथ ऐसा ही व्यवहार करने लगते हैं।
    आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आपकी भाषा मे विनम्रता का भाव नहीं है। तो आप अपने आसपास के लोगों को कभी बेहतर नहीं पा सकते। क्योंकि आपकी भाषा से व्यवहार का निर्माण होता है। वहीं तीखी बोली आपके रिश्तों के साथ-साथ बच्चों के व्यवहार को प्रभावित करती है और बच्चे गलत मार्ग पर जाते हैं।