Category: health-lifestyle

  • अगर अनजान लडक़ी से करनी है बात तो अपनाएं यह तरीका

    रिलेशनशिप- लड़के काफी बिंदास लाइफ जीते हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन कई बार जब लड़कों को किसी आजन लड़की से बात करनी होती है। तो वह घबरा जाते हैं। उनका मन कांपने लगता है और उन्हें समझ नहीं आता कि वह उनसे क्या बात करें और कैसे अपनी बात उनके समाने रखें।
    लड़ाकों का यह व्यवहार लड़की को प्रभावित करता है और लड़की लड़के से बिना कोई बात चीत किए यह धारणा बना लेती है कि यह किस टाइप का लड़का होगा। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बतानें जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल से आप किसी भी अनजान लड़की से आसानी से बातचीत कर सकते हैं।

    जानें अनजान लड़की से कैसे शुरू करें बात-

    अगर आप किसी अनजान लड़की से बात करने जा रहे हैं। तो सींधे उसके पास न जाएं। पहले आप उसकी रुचि के विषय मे जानकारी प्राप्त कर लें। जिससे आपके पास बात करने के लिए एक विषय हो। फिर उसके पास जाकर उससे उससे हेलो बोलें। वहीं बात करते समय आप ज्यादा बनावटी व्यवहार न करें। आप जैसे हैं उसी लहजे में उससे बात करें और उसकी पंसद ना पंसद को जानने का प्रयास करें।
    इसके साथ ही बातचीत के दौरान आप उसे कॉफी या चाय ऑफर कर सकते हैं। वहीं यदि लड़की आपको न बोले तो उसका सम्मान करें और उसकी राय जानने के बाद उसके साथ बातचीत करते रहें। आपके इस व्यवहार से आप लड़की के विश्वसनीय बनते हैं और वह आपके साथ अच्छा महसूस करती है।

  • जानें दूध के सेवन से कैसे घटेगा वजन

    लाइफस्टाइल- दूध को सम्पूर्ण आहार की श्रेणी में रखा गया है। कहते हैं कि यदि आप रोजाना दूध का सेवन करते हैं तो आपके शरीर मे पौष्टिक तत्व की कमीं नहीं होती है और आप सदैव स्वस्थ रहते हैं। वहीं लोग अब दूध में कई अलग अलग तरह की चीजें मिलाकर पीते हैं।
    किसी को दूध चॉकलेट वाला पसन्द है। तो कोई केसर वाला दूध पीता है। कोई दूध में काजू बादाम मिलाकर पीता है। तो कोई सादा और गर्म दूध पीता है। लेकिन क्या आपको पता पता है कि अगर आप दूध में कुछ विशेष चीजें मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका वजन भी कम होता है।

    जानें दूध में क्या मिलाकर पीने से होगा वजन कम-

    दूध प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन, खनिज, वसा, ऊर्जा, विटामिन ए, डी, के और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं अगर आप दूध में लौंग मिलाकर पीते हैं तो यह आपके वजन को घटाने में मददगार साबित होता है। 
    क्योंकि लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और कॉपर होता है। यह दोनो ही स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।
    वहीं अगर आप लौंग और दूध का सेवन रोजाना करते हैं। तो इसका असर आपको एक सफ्ताह में दिखाई देने लगेगा और आपका वजन तेजी से घटेगा। इसके साथ ही आप स्वस्थ भी रहेंगे और आपको बीमारियों से निजात मिलेगा।

  • Basant Panchami:- इस अंदाज में भेजें बसंत पंचमी के शुभकामना संदेश

    Basant Panchami 2023:- बसंत पंचमी का पर्व इस साल 26 जनवरी के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन लोग माता सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं। कई लोग बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जानते हैं। यह त्यौहार ज्ञान, बुद्धि, बल और सुख-समृद्धि का प्रतीक है।
    वहीं अगर आप अपने अपनों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह हिंदी के सन्देश आपके लिए काफी मतलब के होंगे… क्योंकि आज हम आपको हिंदी के बेहतरीन सन्देश बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने परिजनों को भेज सकते हैं।

    बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के शुभकामना संदेश-

    बसंत का त्यौहार आया
    खुशियों की सौगात लाया 
    आप सभी परिजनों को खुशियों के पर्व बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    ओम ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः।
    ज्ञान की देवी माता सरस्वती की कृपा सदैव आपपर बनी रहे एवं आपके घर मे सुख समृद्धि का वास हो। सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं।
    माता का आशीर्वाद मिले
    ज्ञान को विस्तार
    खुशियों से भर जाए
    आपका घर परिवार
    बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की अनेकानेक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    ज्ञान मिले अपार
    घर मे हो सुख समृद्धि का वास
    हर ओर से बरसे माता की कृपा
    खुशियां से भर दे जीवन
    बसंत पंचमी का त्यौहार
    सभी प्रियजनों को बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की अशेष बधाई एवं शुभकामनाएं। माता सरस्वती की कृपा सदैव बनी रहे और आपके ज्ञान में दिनप्रतिदिन वृद्वि हो।

  • होटल, मोटल और रेस्टोरेंट में होता है ये अंतर

    डेस्क। देश में होटल का नाम सुनकर ज्यादातर लोग यही समझते हैं कि खाने की जगह के बारे में पूछा रहा है।
    जबकि ऐसा नहीं है होटल सिर्फ खाने की जगह नहीं होता है वहीं इसी तरह से आपने होटल, मोटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट के बारे में भी सुना होगा। अक्सर ज्यादातर लोग इनको लेकर कंफ्यूज भी रहते हैं। उन्हे इनके बीच का अंतर पता नहीं होता है इसलिए वो किसी खाने की जगह को भी होटल कहकर ही बताते हैं। तो आइए आज इन सबके बीच के अंतर को अच्छे। से समझते हैं।
    होटल
    होटल वो जगह होती है जहां आपको रहने के लिए कमरा, खाने के लिए खाना और बाक़ी की सुविधाएं पैसे के अनुसार मिलती हैं । होटल का पहला काम पराए शहर में मुसाफिर को रिहाइश उपलब्ध कराना होता है । यहां आपको रहने-खाने के अलावा टीवी, फ्रिज, वाईफाई जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं । हालांकि हर जगह ये ज़रूरी नहीं। कुछ सस्ते होटल इन सुविधाओं के बगैर भी होते हैं । और रूम सर्विस का सिस्टम आपको अपने कमरे में ही तमाम चीज़ें मयस्सर भी कराता है । खाना होटल की पर्सनल किचन से परोसा जाता है और मात्र ₹6000 से खड़ी की 5 करोड रुपए की कंपनीकुछ बड़े होटलों का अपना पर्सनल रेस्टोरेंट भी होता है ।
    मोटल
    मोटल, होटल का छोटा भाई है और ये शब्द मोटर और होटल से मिलके बना है। मोटल का सिस्टम मुख्यतः हाइवे पर ही होता है। इनका काम उन मुसाफिरों को रात रुकने का जरिया उपलब्ध कराना है जो लंबे सफ़र पर निकले हैं और रात में ड्राइव करना नहीं चाहते है। ज़्यादातर मोटल सड़क के किनारे बने होते हैं, जहां कमरे के साथ ही ओपन पार्किंग स्पेस भी मौजूद होता है। मोटल में होटल जैसी तमाम सुविधाएं अक्सर नहीं होती है और कई मोटल खाना उपलब्ध करा देते हैं लेकिन ये ज़रूरी भी नहीं। 
    रेस्टोरेंट
    वो जगह जहां आप सिर्फ खाना खाने के लिए जाते हो। ये देसी ढाबों का थोड़ा अपग्रेडेड वर्जन है। यहां आप रेस्टोरेंट की शोहरत, साज सज्जा या खाने की क्वालिटी के अनुसार तय की गई कीमतों पर खाना भी खाते हैं और लौट आते हैं। किसी रेस्टोरेंट में रहने की व्यवस्था नहीं होती। बस खाओ और घर चले जाओ भले ही पैक करवा लो।

  • Republic Day 2023:- इस अंदाज में दो अपने दोस्तों परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    Republic Day 2023:- भारत 26 जनवरी को अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन भारत के लिए गर्व का दिन है। हर ओर गणतंत्र दिवस की तैयारी हो रही है। लोग अलग अलग अंदाज में 26 जनवरी के जश्न मनाएंगे। क्योंकि 26 जनवरी के दिन भारत के लोगों को अधिकारों वाला संविधान मिला था।
    वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे मैसेज बताने जा रहे हैं। जिनका उपयोग का आप हिंदी में बेहतरीन तरीके से अपने परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दे सकते हो उनके मन मे देश प्रेम का भाव जगा सकते हो।

    गणतंत्र दिवस बधाई संदेश-

    अधिकारों से परिचित करवाया
    भेदभाव को जिसने मिटाया
    एकता का पाठ पढ़ाया
    गर्व से जीना हमें सिखाया 
    संविधान ने भारत को
    सबसे सुंदर देश बनाया
    समस्त भारत वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    गणतंत्र दिवस की आप सभी को अशेष बधाई एवं शुभकामनाएं। इस गणतंत्र दिवस पर आओ मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने देश मे एकता लाएंगे और देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान और उसके अधिकारों से परिचित करवाएंगे।
    आजादी का मतलब संविधान ने हमें बताया है
    भारत के नागरिकों को सम्मान से जीना सिखाया है
    गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    संविधान सभा के सदस्यों के संघर्ष का प्रतिफल है संविधान
    जो देता है हम सबको समता, सम्मान स्वतंत्रता से जीने का अधिकार
    प्रियजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 
    गणतंत्र का पाठ पढ़ाता है
    संविधान हमें गर्व से जीना सिखाता है
    आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइये आज संकल्प हैं हम अपने देश हित हेतु सदैव खड़े रहेंगे और भारत के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के भाव से देखेंगे।

  • क्यों शराब पीकर बिना डरे बोलते हैं लोग

    लाइफस्टाइल- हमने अक्सर देखा है कि लोग अगर मदिरा का सेवन करते हैं तो उनके हाव भाव बदल जाते हैं। उन्हें देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि वह इस संसार के सबसे बेहतरीन इंसान हैं। एक झटके में उनकी भाषा शैली बदल जाती है और लोग अपनी काबिलियत का परिचय देने लगते हैं। अगर वह बात करते हैं तो वह अंग्रेजी भाषा में बातचीत करते हैं।
    कई बार हम यह देखकर चौंक जाते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि अचानक से व्यक्ति की भाषा बदल गई और यह शराब पीने के बाद अंग्रेजी बोलने लगा। अब इसी के परिपेक्ष्य में साइको फर्मोंकालोजी में एक रिसर्च गई।
    इस रिसर्च में खुलासा हुआ कि जो लोग जर्मनी के रहने वाले थे।और डच भाषा सीखने का प्रयास कर रहे थे। उनपर शोध किया गया। इन लोगों को शराब पिलाई गई और डच बोलने वाले स्पीकर के साथ बिठाया गया। 
    इन लोगों ने उनसे बेहतरीन तरीके से डच भाषा मे संवाद किया। इससे यह भी निष्कर्ष निकल कर आया कि जब व्यक्ति शराब का सेवन करता है तो उसके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है और व्यक्ति के मन से भय और शर्म खत्म हो जाती है। 
    वहीं वह आत्मविश्वास से बात कर पाता है। व्यक्ति का मनोबल बढ़ जाता है और उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि उसे भाषा का कितना बेहतरीन ज्ञान है। जिस कारण वह शराब पीकर आत्मविश्वास के साथ किसी भी अन्य भाषा मे बातचीत करते वक्त हिचकिचाहट नहीं महसूस करता है।

  • इन तीन आदतों से आप समझ सकती हैं कि आपका पार्टनर आपको लेकर है कितना सीरियस

    लाइफस्टाइल- जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं तो आपकी पूरी लाइफस्टाइल बदल जाती है। क्योंकि आप सिर्फ किसी से रिश्ता नहीं बनाते हैं बल्कि उसकी अच्छी बुरी आदतों को भी अपनाते हैं। 
    वहीं कई बार हम देखते है कि कुछ लोगों का रिश्ता बड़ी जल्दी ही टूट जाता है। लोग चाह कर भी अपने पार्टनर के साथ एक मजबूत रिश्ता नहीं बना पाते और उनकी लड़ाई उनके लिए समस्या बन जाती है।
    कुछ लोगों को लगता है कि यह उनकी किस्मत है। लेकिन वास्तव में यह उनकी किस्मत नहीं उनके पार्टनर का स्वभाव होता है। जहां कुछ लोग जीवन पर्यंत का रिश्ता बनाते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने पार्टनर के साथ सिर्फ टाइम पास करते हैं।
    आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप अपने पार्टनर को पहचान सकते हैं कि वह आपको लेकर सीरियस है या सिर्फ आपके साथ वक्त बिता रहा है और एक समय आने के बाद वह आपको अकेला छोड़कर चला जाएगा।

    बेपरवाही-

    जब आप रिश्ते में होते हैं। तो एक दूसरे से लड़ाई होना आम बात है। लेकिन उस लड़ाई में अगर आपका पार्टनर आपकी परवाह नहीं करता है और न आपको मनाने की कोशिश करता है। तो आप इस बात को गांठ बांध लें वह आपके साथ सिर्फ टाइम पास कर रहा है और समय के साथ वह आपको छोड़कर चला जाएगा।

    खूबसूरत चेहरे से प्यार-

    कई लोग ऐसे होते हैं। जिन्हें मोहब्बत व्यक्ति की शक्ल देख कर होती है। वह यह नहीं देखते की आपका व्यवहार कैसा है और आप कितने समर्पित हैं। अगर आपका पार्टनर भी आपकी सूरत से प्यार करता है और उसे सिर्फ आपके शरीर की अभिलाषा है। तो वह आपको लेकर सीरियस नहीं है और समय के साथ वह आपसे अलग हो जाएगा।

    शरीरिक सम्बंध बनाने के लिए कहना-

    अगर आपका पार्टनर बार बार आपसे सेक्स करने और हमबिस्तर होने के लिये कहता है। तो आपके बीच प्रेम नहीं है और आपका पार्टनर आपसे नहीं आपके जिस्म से जुड़ाव रखता है। ऐसे लोग स्वार्थी होते हैं और समय के साथ आपको छोड़कर चले जाते हैं।

  • जानें बुजुर्ग क्यों देते हैं सुबह जल्दी उठने की सलाह

    लाइफस्टाइल- अगर हम अपने बुजुर्गों की बात याद करें तो वह हमेशा हमें यही सलाह देते थे। कि सभी को सुबह जल्दी उठना चाहिए और योग व ध्यान के साथ अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के साथ आज हमारी दिनचर्या भी पूरी तरह बदल गई है और हमलोग अब समय के अनुकूल स्वयं को नही व्यवस्थित रखते। 
    बदलते दौर में न तो हम सही से भोजन ग्रहण करते हैं। न समय पर सोते हैं और न समय पर उठाते हैं। हमारी इन सभी आदतों से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है और हम बीमारियों से घिर जाते हैं। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं और पुराने लोग हमें सुबह जल्दी उठने की सलाह क्यों देते हैं।

    जानें सुबह उठने के फायदे—

    सुबह जल्दी उठने का सबसे बड़ा फायदा हमारे शरीर को मिलता है। क्योंकि इससे हम फूर्त रहते हैं और हमे स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से नही झूझना पड़ता है।
    बुजुर्ग कहते हैं कि यदि आप सुबह जल्दी उठकर योग करते हैं तो आपका मन स्थिर रहता है और काम करने में आपका मन लगा रहता है।
    सुबह जल्दी उठने से आपके मन मे नकारात्मक विचार नही आते और आप सदैव सकारात्मक रहते हैं। घर मे क्लेश कम होता है और आपके घर मे सुख समृद्धि का वास होता है।

  • ऐसे बनाएं मटर पनीर उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

    डेस्क। Matar paneer fans: सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय व्यंजनों में से एक मटर पनीर होता है। वहीं घरों से लेकर रेस्तरां तक, मटर पनीर को इसके स्वाद और भारतीय मसालों के समृद्ध स्वाद के लिए भी जाना जाता है।
    मसालेदार टमाटर-आधारित ग्रेवी में इसे पकाया जाता है और मटर पनीर भारत में एक मुख्य व्यंजन के रूप में पसंद भी किया जाता है।
    ताजी हरी मटर सर्दियों के मौसम का मुख्य आकर्षण रहती है। जैसा कि हम इस वर्ष सर्दियों के आखिरी कुछ दिनों का आनंद ले रहे हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं कि भारतीय मसालों और ताजी सब्जियों के साथ घर पर मटर पनीर कैसे बनाया जाता है।
    सामग्री:
    ताजी हरी मटर
    पनीर
    जीरा चूर्ण
    धनिया पाउडर
    गरम मसाला
    हल्दी पाउडर
    टमाटर का भर्ता
    नमक
    ताजा हरा धनिया
    तरीका बनाने का:
    एक पैन में तेल गरम करें और अब उसमें जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालें। जब मसाला चटकने लगे तो इसमें हरे मटर के दाने डालकर कुछ मिनट तक इसे भूनें। फिर टमाटर की प्यूरी डालकर मध्यम आंच पर ग्रेवी के गाढ़ा होने तक अच्छे से पकाएं। ग्रेवी तैयार होने के बाद पनीर को डालने का समय आ गया है तो ताजा कटे हुए पनीर के टुकड़े और गरम मसाला ग्रेवी में डालना है और फिर कुछ मिनट के लिए पकाना है।
    अंत में, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और कुछ मिनट के लिए उबाल लें फिर ग्रेवी तैयार होने के बाद आंच बंद कर दें और एक तरफ रख दें। ताजा धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम परोसें और मटर पनीर गर्म चपातियों या उबले हुए चावल के साथ एक बेहतरीन मेल बनाता है और प्रियजनों के साथ मिलकर इसका आनंद भी लें।

  • जानें क्या होते हैं वास्तविक प्रेम के संकेत

    लाइफस्टाइल- आज के समय मे लोग एक दूसरे से जुड़ते हैं और उन्हें लगता है कि वह एक दूसरे के लिए ही बनें हैं। बड़ी आसानी से लोग जीवन पर्यंत का निर्णय ले लेते हैं। लेकिन कई बार उनके जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय उनके लिए समस्या बन जाते हैं। क्योंकि उनका यह जुड़ाव प्रेम होता ही नहीं है लेकिन वह लोग लगाव को प्रेम समझ कर अपने जीवन को दुख की खाई में धकेल देते हैं।
    लेकिन आज हम आपको प्रेम के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं। जिसके माध्यम से आप यह समझ सकती हैं कि आपका पार्टनर आपसे प्रेम करता है या आपका रिश्ता बनावटी है।
    जानें वास्तविक प्रेम के संकेत-

    समर्पित-

    अगर कोई व्यक्ति आपसे वास्तविक प्रेम करता है तो वह आपसे कोई अभिलाषा नहीं रखता है। ऐसे लोग सिर्फ आपके प्रति समर्पित रहते हैं। उनके पास हो होता है वह उसमे खुश रहते हैं और बात बात पर आपसे सवाल नहीं करते।

    सत्य-

    जब कोई व्यक्ति आपसे सच्चा प्रेम करता है। तो वह आपके साथ कोई भी रिश्ता झूठ के बलबूते पर नहीं बनाता है। क्योंकि इन्हें सत्य पर विश्वास होता है और सत्य के माध्यम से यह अपने प्रेम की नींव रखते हैं और जीवन पर्यंत का रिश्ता बनाते हैं।

    संदेह मुक्त-

    अगर व्यक्ति आपसे वास्तव में प्रेम करता है तो वह आपपर संदेह नहीं करेगा और न ही उसे आपसे किसी बात के स्पस्टीकरण की अभिलाषा होगी। उसकी नजर में आप उसके विश्वसनीय होंगे और आपकी कही बात ही उसके लिए सत्य होगी।

    शारिरिक सम्बंध-

    जब व्यक्ति आपसे सच्चा प्रेम करता है तो वह कभी भी आपसे शारिरिक सम्बंध बनाने की इच्छा नहीं रखता है और न ही वह किसी भी चीज के लिए आपपर दवाब बनाता है।