Category: health-lifestyle

  • क्रीम पाउडर तेल शैम्पू बन रहे हैं कैंसर का कारण- रिसर्च

    लाइफस्टाइल– साफ सफाई हमारे शरीर के लिए काफी आवश्यक है। साफ सफाई से हमे बेहतर महसूस होता है और बीमारियां हमसे काफी दूर रहती है। 
    वही हम साफ सफाई के लिए कई अलग अलग तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शोधकर्ताओं ने हमारे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स जैसे, शैंपू, साबुन आदि को हमारे लिए खतरा बताया है।
     टोरंटो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया और कहा , हमारे घर मे इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स, तेल शैम्पू, क्रीम ,साबुन और पाउडर हमारे लिए खतरा है। इससे कैंसर होने की संभावना अधिक है।
    क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में बहुत अधिक मात्रा में रसायन मिले होते हैं। जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। क्योंकि इन रसायनों का सीधा ताल्लुख एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से होता है। जो बैक्टीरिया को मारने वाली एंटीबॉडीज को नुकसान पहुँचाते है।
    पेंग के नेतृत्व में हुई इस रिसर्च में कहा गया। जो भी प्रोडक्ट्स का उपयोग हम करते हैं। यह हमारे लिए बड़ी समस्या है। इन रसायनों में विभिन्न तरीके के कैमिकल मिले हुए होते हैं। अगर आप इन रसायनों का ज्यादा उपयोग करते हैं।
     तो यह बैक्टीरिया को मारने वाली सेल्स को खत्म कर देते हैं और इससे हमें प्रोटेक्शन मिलने की जगह नुकसान होने लगता है। हमारी स्किन इससे प्रभावित होती है और हमे कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। 
    उन्होने रिसर्च में यह दावा किया है कि इसकी वजह से दुनियाभर में 1.27 मिलियन लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2019 में होने वाली लगभग पांच मिलियन यानी 50 लाख लोगों की मौत से इसका संबंध है.

  • अगर अपनाते है यह टिप्स तो पार्टनर कभी नही छुपायेगा आपसे अपने दिल की बात

    रिलेशनशिप– जब आप किसी के साथ रिश्ते में बढ़ते हैं। तो उस रिश्ते की इमारत विश्वास अपनेपन और प्रेम पर खड़ी होती है। वही कई बार हमने देखा है कि कुछ पार्टनर अपने पार्टनर के साथ उतना कम्फर्टेबल नही महसूस करते जितना उन्हें महसूस करना चाहिए।
    वह अपने जीवन से जुड़ी कोई भी बात अपने पार्टनर को नही बताते हैं। वही अगर वह उन्हें कुछ बताते है तो उससे पहले कई बार सोचते हैं। कि क्या यह सही है या नही। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जो आपके रिश्ते को मजबूती देगे और आपका पार्टनर आपपर अटूट विश्वास कर पाएगा।

    गुस्सा-

    अगर आप बात बात पर गुस्सा करते हैं और अपने पार्टनर की पूरी बात सुने बिना ही उससे नाराज हो जाते हैं। तो आपकी यह आदत आपके रिश्ते में विश्वास कम करती है। आपको अपने रिश्ते में गुस्से के लिए जगह नही रखनी चाहिए। अपने पार्टनर को सुनना चाहिए और उसे यह विश्वास दिलाना चाहिए की आप उसके साथ है।

    प्रॉमिस-

    रिश्ते में वादा काफी बड़ा रोल निभाता है। अगर आप अपने पार्टनर से यह वादा करते हैं कि आप उसे पूरी जिंदगी प्यार करेंगे। आप उसकी बात सुनेंगे और उसका हर परिस्थिति में साथ देगे। तो पार्टनर आपसे कभी अपनी बातें नही छुपाता है और आप उसका विश्वास बन जाते हैं।

    दुख के साथी-

    आपको अपने पार्टनर के दुख का साथी बनना चाहिए। उसकी समस्याओं को समझ कर उन्हें सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो उसे यह यकीन हो जाता है कि आज उसके पास कोई ऐसा व्यक्ति है। जो बिना किसी शर्त के उसके दुख दर्द को बांटने के लिए खड़ा है।

  • नींबू पानी पीते हैं तो रहे सावधान नही तो होगा बड़ा नुकसान

    लाइफस्टाइल– कई लोग अपने मोटापे से काफी परेशान रहते हैं। मोटापे को कम करने के लिए लोग तरह तरह की दवाइयों के साथ साथ घरेलू उपाय भी अपनाते हैं। कई लोग कहते हैं कि नींबू पानी पीने से वजन कम होता है। 
    वही बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं। जो नींबू पानी रोजाना पीते हैं। लेकिन आज हम आपको नींबू पानी पीने से होने वाले कुछ ऐसे नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएगी।
    असल मे नींबू अपनी में अधिक मात्रा में एसिड और फोलिक एसिड होता है। इसकी अधिक मात्रा हमारे दांत और किडनी को प्रभावित करती है। वही अगर शरीर मे एसिड की मात्रा अधिक बढ़ जाती है तो आपको एसिडिटी की समस्या से जूझना पड़ता है।
    वही अगर आप अधिक नींबू का रस उपयोग करते हैं। तो यह आपके दांतों को प्रभावित करता है। इससे आपके दांतों में सड़न आ जाती है। वही इसके कारण माइग्रेन की समस्या भी बढ़ जाती है। लोगो को सर दर्द शुरू हो जाता है।

  • सर्दियों में ये हरी सब्जी रखेंगी आपका ब्लड शुगर कंट्रोल

    डेस्क। Diabetes Control:डायबिटीज के मरीज़ खाने-पीने पर कंट्रोल न करें तो डायबिटीज बढ़ने का खतरा भी अधिक रहता है। वहीं शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट पर भीं कंट्रोल करना पड़ता है। वहीं बॉडी को एक्टिव रखना और तनाव से दूर रहना भी बेहद जरूरी है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो ये आपकी बॉडी को काफी नुकसान पहुंचाने लग जाती है। ब्लड में शुगर का स्तर हाई होने से आपको कई बीमारियां जैसे दिल के रोग, किडनी के रोग, स्ट्रोक का खतरा और आंखों को भी नुकसान होने का डर होता है।
    डायबिटीज के मरीजों पर की गई रिसर्च की माने तो अगर उनकी डाइट से कार्बोहाइड्रेट को आधा कर दिया जाए और प्रोटीन की मात्रा को 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाए तो डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल भी किया जा सकता है। वहीं डायबिटीज के मरीज डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल भी करें जिनमें कार्ब्स कम और पोषक तत्व ज्यादा हो। इसके साथ ही डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए डायबिटीज के मरीज प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों को भी शामिल कर सकते हैं।  
    बता दें मटर सर्दी में पाई जाने वाली एक ऐसी सब्जी है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और डायबिटीज को भी कंट्रोल में रखती है। इसी कड़ी में हरी मटर पोषक तत्वों का पावर हाउस बताई गई है। बता दें हरी मटर पोषक तत्वों और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो बॉडी को हेल्दी रखती है और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रहती है। न्यूट्रिशन डेटा के अनुसार मटर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन बी6, राइबोफ्लेविन अधिक मात्रा में मौजूद होता है जो बॉडी को हेल्दी बनाए रखता है। तो आइए जानते हैं कि मटर कैसे डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है।
    मटर कैसे ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है:
    मटर एक ऐसी हरी सब्जी है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद ही कम होता है और ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार भी साबित होती है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर मटर ब्लड शुगर को बढ़ने से भी रोकती है। इसके साथ ही मटर में मौजूद विटामिन B,विटामिन A,विटामिन K और विटामिन C ना सिर्फ इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता हैं वहीं इसके साथ ही डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता हैं। साथ ही सर्दी की ये हरी सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान साबित होती है।

  • कोट और ब्लेजर में होता है ये खास फर्क, बहुत कम लोगों को जानकारी

    डेस्क। ऑफिस की मीटिंग हो या कोई खास पार्टी फंक्शन हो, आपने लोगों को एक से बढ़कर एक ब्लेजर और कोट पहने हुए जरुर देखा होगा। पर क्या आप इन दोनों के बीच का अंतर जानते हैं? अगर नहीं, तो आज यहां जानें
    आपको बता दें बदलते वक्त के साथ लोगों का फैशन सेंस भी पूरा बदल चुका है। वहीं आज एक ही तरह के कपड़े को पुरुष और महिलाएं दोनों ही पहन भी रहे हैं। अब चाहे ये टीशर्ट हो, जूता या कोट हो आप सभी ने बिजनेस मीटिंग और बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को कोर्ट और ब्लेजर पहने हुए जरूर देखा होगा, वहीं क्या आप ये जानते हैं कि कोर्ट और ब्लेजर के बीच में क्या अंतर है? बता दें ऐसे बेहद कम लोग हैं जिन्हें इन दोनों के बीच का अंतर पता होगा तो आइए जानते हैं कि इन में क्या अंतर है।
    कोट
    कोर्ट पुरुषों का जैकेट है जो सूट के ऊपर से पहना जाता है। सूट से यहां मतलब पेंट से है और आमतौर पर कोर्ट के कई डिजाइन होते हैं जैसे कि ट्रेंचकोट, डबल फेस ओवरकोट और पैडेड क्विल्टेड कोट वहीं लोग कोट को विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपयोग भी करते हैं।
    ब्लेजर
    ब्लेजर भी काफी हद तक दिखने में एक कोट की तरह ही होता है पर, ये एक सूट का हिस्सा नहीं होता। इसे अलग से खरीदना पड़ता है और आप फॉर्मल ओर इनफॉर्मल दोनों प्रकार के पेंट के ऊपर से इसे डाल सकते हैं। ब्लेजर एक कोर्ट से इसलिए अलग है क्योंकि इसमें अधिक कैजुअल कट दिए होते हैं। वहीं ब्लेजर में नौसैनिक शैली के बटन होते हैं और इन्हें ठोस रंग के कपड़ों से बनाया भी जाता है।
    दोनों में क्या समानता होती है
    -ब्लेजर और कोर्ट दोनों ही आदमियों के लिए डिजाइन किए जाने वाली पोशाक हैं
    -दिखने में ब्लेजर और कोर्ट एक ही जैसे लगते हैं।
    जानिए क्या है अंतर
    -कोट को सूट के ऊपर पहना जाता है वहीं ब्लेजर को आप जींस के ऊपर भी डाल सकते हैं।
    -ब्लेजर की अपेक्षा कोर्ट ज्यादा फॉर्मल होता है और इसे बिजनेस मीटिंग और ऑफिशल कामकाज के लिए ज्यादा पहना जाता है। 
    -कोट अधिकतर गहरे रंग के होते हैं वहीं, ब्लेजर गहरे और हल्के दोनों ही रंग के होते हैं।
    -डिजाइन की बात करें तो ब्लेजर में कैजुअल कट देखने को मिलते हैं जबकि कोर्ट में अनस्ट्रक्चर्ड कट मौजूद होते हैं।
    -ब्लेजर मुख्य तौर पर दो तरह के होते हैं सिंगल ब्रेस्ट जो कि 2 बटन के साथ आते हैं वहीं, डबल ब्रेस्ट में 6 बटन होते हैं पर कोर्ट अलग-अलग तरह के होते हैं जिसमें ट्रेंचकोट, डबल फेस ओवरकोट आदि होते हैं।
    -सिलाई के रूप से देखें तो ब्लेजर को प्राकृतिक कंधों के साथ बिना कैनवास के सिलवाया भी जाता हैं जबकि, कोर्ट को सूट शोल्डर के साथ सिलवाया जाता है।
    -ब्लेजर कोट की अपेक्षा ज्यादा गर्माहट शरीर को प्रदान करते हैं और साथ ही ब्लेजर को लोग ठंड में ज्यादा पहनते हैं जबकि कोट गर्मियों के मौसम में भी मीटिंग्स में पहना जाता है।

  • इस जापानी टॉवल एक्सरसाइज से दस दिन में घट जाएगी चर्बी

    डेस्क। Weight Loss Exercise: हर कोई फ्लैट टमी और टोंड एब्स की ख्वाहिश में लगा रखता है। इसके लिए व्यक्ति घंटों कई तरह के व्यायाम भी करता हैं और जिम में पसीना भी बहाते हैं। इसके साथ व्यक्ति क्रंचेज, सिट-अप्स, प्लैंक जैसी हर एक्सरसाइज आजमाते हैं जिससे उभरे हुए पेट की चर्बी को बर्न किया जा सकता है। पर कई बार ऐसा करने के बाद भी पेट अंदर नहीं होता और इन दिनों एक जापानी एक्सरसाइज ट्रेंड कर रही है, जिससे दावा किया जा रहा है कि 10 दिनों में फ्लैट टमी, टोंड बॉडी और एब्स हासिल किए जा सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में –
    क्या है जापानी टॉवल एक्सरसाइज ?
    जानकारी के अनुसार शरीर को सही आकार में लाने के लिए लगभग एक दशक पहले जापानी टॉवल एक्सरसाइज को विकसित किया गया था। साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि इस एक्सरसाइज की तकनीक पेट की चर्बी से छुटकारा पाने, सही मुद्रा, पीठ को मजबूत बनाने और कमर दर्द को कम करने में उपयोगी साबित होती है। विशेषज्ञों की माने तो इस एक्सरसाइज से पेट के आसपास जमे फैट को कम किया जा सकता है, जो पेल्विक मसल्स के मिसप्लेसमेंट का कारण भी बढ़ता है।
    कैसे की जाती है जापानी टॉवल एक्सरसाइज
    इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक चटाई और तौलिया की जरूरत पड़ती है। आप फर्श पर मैट बिछा लें और फिर इन स्टेप्स को फॉलो करें-
    स्टेप 1: सबसे पहले अपने हाथों और पैरों को शरीर से दूर फैलाकर अपनी पीठ के बल लेट जाएं।
    स्टेप 2: अब अपनी पीठ के निचले हिस्से के ठीक नीचे यानी जहां आपकी नाभि है, वहां एक तौलिया रख लें।
    स्टेप 3: अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें और पंजों को एक दूसरे से स्पर्श भी करें।
    स्टेप 4: अपनी भुजाओं को अपने सिर के ऊपर फैलाएँ और हथेलियाँ नीचे की ओर कर लें।
    स्टेप 5: अब कम से कम 5 मिनट तक ऐसे ही रहें और फिर धीरे-धीरे अपने शरीर को रिलैक्स करने दें।

  • रूखेपन से मिलेगा छुटकारा अपनाएं यह सिम्पल टिप्स

    लाइफस्टाइल– सर्दियों का मौसम आ गया है। अब अगर इस समय लोग किसी चीज से सबसे अधिक परेशान हैं। तो वह है उनकी रूखी स्किन। अपनी स्किन को बेहतर बनाने के लिए लोग तरह तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। 
    लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको अगर आप नहाने के पानी मे डालकर इस्तेमाल करते हैं तो आपको रूखी स्किन की समस्या से निजात मिल जाएगा। तो आइये जानते हैं…

    गुलाब जल:-

    अगर आप नहाने के पानी मे रोजाना गुलाब जल मिलाकर नहाते है। तो यह आपकी स्किन का रूखापन कम करने में मदद करेगा। साथ ही आपकी स्किन में ग्लो भी लाएगा। गुलाब जल को रोज फेस पर लगाने से स्किन में चमक भी आती है और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

    एप्पल साइडर विनेगर:- 

    इसके रोजाना इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए। लेकिन अगर आप हफ्ते में एक दिन इसे पानी मे मिलाकर नहाते है। तो यह आपकी स्किन की गंदगी दूर करता है और इसे ग्लोइंग बनाता है। 

    दूध:- 

    दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है। लेकिन यह स्किन के लिये भी काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर आप हफ्ते में दो दिन नहाने के पानी मे दूध मिलाकर नहाने के बाद दूसरे साफ पानी से नहाते हैं। तो इससे अपनी स्किन का रूखा पन दूर होता है।

  • सावधान आपका एक मैसेज कर देगा रिश्ते को बर्बाद

    लाइफस्टाइल– जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं। तो हमे लगता है कि हमे अपने पार्टनर को अधिक से अधिक समय देना चाहिए और उससे ज्यादा बात करनी चाहिए। अपनी इस आदत की वजह से हम अपने पार्टनर को कई बार दिन में कॉल और मैसेज भी कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पार्टनर को बार बार मैसेज करना आपके रिश्ते के लिए कितना खराब साबित हो सकता है। अगर नहीं तो आइये जानते हैं।
    1) अगर आप अपने पार्टनर को बार बार मैसेज करते हैं और उससे उसकी लाइफस्टाइल के बारे में ज्यादा पूंछते है। तो इससे आपके रिश्ते में खटास आती है और आपके पार्टनर को यह महसूस होने लगता है कि आप उसे प्राइवेट टाइम नहीं दे रहे हैं। आप उसकी निजी जिंदगी में इन्टरफेयर कर रहे हैं। जिसके चलते आपकी और आपके पार्टनर की बॉन्डिंग कमजोर होने लगती है।
    2) कई लोगों की आदत होती है कि अगर पार्टनर से झगड़ा हो गया है। तो वह उसे अनगिनत मैसेज कर देते हैं। और मैसेज में कुछ ऐसी बातें लिख देते हैं जो बात को बिगाड़ने के लिए काफी होती है। पार्टनर को यह ध्यान रखना चाहिए कि झगड़े के बाद वह अपने पार्टनर को मैसेज न करें। क्योंकि ऐसा करना रिश्ते पर बुरा प्रभाव डालता है।
    3) कई लोग अपनी लाइफस्टाइल को अपनी तरह जीने के शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर पार्टनर अपने साथी की व्यस्तता का ध्यान नहीं रखता है और बार बार उसे मैसेज करके परेशान करता है। तो इससे रिश्ते में खटास आती है और एक अच्छा खासा रिश्ता बिगड़ जाता है ।

  • अपने बच्चों से बनाना है मजबूत रिश्ता तो अपनाएं यह टिप्स

    लाइफस्टाइल– आज समय काफी बदल गया है। बच्चे हों या बड़े किसी को भी अपनी निजी जिंदगी में दखल अंदाजी बिल्कुल नहीं पसन्द है। वही अगर आज के समय मे पैरेंट्स अपने बच्चों को अधिक टोकते हैं और उनकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हैं। तो इससे पैरेंट्स और बच्चों की लाइफस्टाइल काफी प्रभावित होती है।
    बच्चे अपने माता पिता से दूरी बनाने लगते हैं। वह उनसे अपनी बातें भी छुपाते हैं और उन्हें अपने जीवन से जुड़ी कोई भी बात बताने से बचते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनका अगर आप अनुसरण करते हैं तो आपकी और आपके बच्चे के बीच की दूरियां कम हो जाएगी।

    जाने कैसे कम होंगी आपके और आपके बच्चे के बीच की दूरी-

    आजादी- 

    आज के समय मे हर किसी को आजादी पसन्द है। अगर आप अपने बच्चे को आजादी देते हैं और उसे उसके जीवन से जुड़े निर्णय लेने को कहते हैं। तो आपका बच्चा आप पर अधिक विश्वास करेगा और आप दोनो के बीच एक मजबूत रिश्ता बनेगा।

    गर्व-

    कई माता पिता की आदत होती है कि वह अपने बच्चो पर गर्व नहीं करते और दूसरों के बच्चों की उनके सामने तारीफ करते हैं। पैरेंट्स की यह आदत बच्चों पर मानसिक प्रभाव डालती है और वह अपने पैरेंट्स से दूरी बनाने लगते हैं। पैरेंट्स को अपने बच्चों की छोटी छोटी सफलताओं की सराहना करनी चाहिए इससे उनका अपने पैरेंट्स पर विश्वास बढ़ता है।

    तुलना-

    कई पैरेंट्स अपने बच्चों की तुलना किसी अन्य के बच्चे के साथ करने लगते हैं। पैरेंट्स को कभी भी यह नहीं करना चाहिए और उनका बच्चा जैसा है जो कर रहा है उसमें उन्हें अपने बच्चों का साथ देना चाहिए। 

    दोस्त-

    पैरेंट्स को अपने बच्चों का दोस्त बनकर रहना चाहिए। क्योंकि अगर आप उनसे सख्त रहते हैं तो वह आपसे अपने दिल की बात नहीं करते हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चों के दोस्त बनकर रहते हैं तो वह आपसे अपने दिल की बात करते हैं और आपके रिश्ते में मजबूती आती है।

  • ये तेल आपको देता है सॉफ्ट और चमचमाती त्वचा

    डेस्क। Coconut Oil For Skin Care: स्किन की केयर करना काफी लोगों की प्रायोरिटी लिस्ट में शामिल होता है, पर ज्यादातर इंसान ये चाहते है कि उसकी त्वचा और चेहरा हमेशा ही जवां दिखे और दाग-धब्बे, कील मुहांसों का नामोनिशान न हो,पर तेज धूप, भीषण सर्दी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण हमारी फेशियल स्किन बेजान सी होने लग जाती है।
    इसके साथ ही अगर हम न्यूट्रीशनल डाइट की जगह ऑयली और मसालेदार भोजन ज्यादा करते हैं तो शरीर में गर्मी बढ़ने लग जाती है और इसका बुरा असर आपके फेस पर दिखाई देने लगता है। वहीं ऐसे में एक खास तेल आपके काफी काम आ सकता है।
    स्किन के लिए वरदान होता है ये ऑयल
    हम जिसकी बात कर रहे हैं वह नारियल तेल है। जिसका इस्तेमाल हम बालों में लगाने के लिए करते हैं साथ ही केरल समेत कुछ दक्षिण भारत के राज्यों में इसे कुकिंग ऑयल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि कोकोनट ऑयल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। वहीं नारियल तेल में पोषक तत्वों की कोई कमी भी नहीं होती, साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है और साथ ही ये त्वचा को काफी अच्छी तरह मॉइश्चराइज भी करता है।
    त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद होता है नारियल का तेल?
    -मार्केट में मौजूद तेल की जगह अगर आप वर्जिन कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो ये स्किल के लिए बहुत ही फायदेमंद भी साबित होगा।
    -चेहरे पर कील-मुहांसो, दाग-धब्बों को दूर करने के लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल काफी अच्छा साबित होता है, इसलिए इसको रेगुलर भी यूज कर सकतें हैं।
    -नारियल तेल चेहरे में अच्छी तरह से समा जाता है, क्योंकि ये पूरी तरह अब्जॉर्ब होने लग जाता है। जिससे ये अंदरूनी तौर पर पोषण और नमी भी प्रदान करता है।
    -नारियल तेल को ऑयली स्किन वाले लोग भी लगा सकते हैं, और ये उनकी त्वचा को काफी नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
    -नारियल तेल लगाने से स्किन बहुत ही सॉफ्ट हो जाती है, हालांकि ये इसपर भी डिपेंड करता है कि नेचुरली आपकी त्वचा कैसी है, वहीं इसलिए स्किन केयर एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर से लें।
    – बता दें नारियल तेल का फायदा तभी है जब आप इसे सीमित मात्रा में लगाएं, जरूरत से ज्यादा उपयोग करने पर स्किन पोर्स बंद भी हो सकते हैं।