Category: health-lifestyle

  • अब नवरात्र के व्रत में भी खाइये पकोड़े, जाने रेसिपी

    लाइफस्टाइल– आज यानी 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो गई है। लोग अपने अपने घरों में माता रानी की पूजा अर्चना करेंगे और कलश स्थापना कर माता की भक्ति में लीन हो जाएंगे। 

    वही अगर आप नवरात्र का व्रत रखते हैं तो आपको सबसे ज्यादा टेंशन रहती है कि आप व्रत में क्या खाएं की आपका पेट भी भर जाए और आपको वह टेस्टी भी लगे।
    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत में खाने योग्य पकोड़े बनाने की एक ऐसी रेसिपी जो आपको काफी टेस्टी भी लगेगी और इससे आपके स्वास्थ्य को भी काफी लाभ होगा। अब आपके मन में यह खयाल उपज रहा होगा की आप व्रत में पकोड़े कैसे खा सकते हैं तो आइये जानते हैं। 
    अगर आप व्रत है और आपका चटपटा खाने का मन है तो आप व्रत में पनीर के पकोड़े बनाकर खा सकते हैं। क्योंकि पनीर दूध से बना होता है और व्रत में दूध खाया जाता है। अगर आप पनीर के पकोड़े बनाना चाहते हैं। 
    तो इसके लिए आपको आवश्यकता होगी। पनीर, आलू, नमक , हरी मिर्च, धनिया और घी की।

    रेसिपी- 

    पनीर पकोड़े बनाने के लिए आप एक बाउल में पनीर मिस्क्स कर ले फिर उसमे उबले हुए आलू मिला ले। इसके बाद आप इसमे सेंधा नमक , हरी मिर्च और धनिया मिला कर। देशी घी में पकोड़े निकाल ले। 
    आप इसे चाय या दूध के साथ व्रत में खा सकते हैं। यह काफी टेस्टी होता है और यह आपके स्वास्थ्य के लिये काफी फायदेमंद होता है और इसके सेवन से आपके शरीर मे एनर्जी बनी रहती है।

  • नवरात्र में बनाए शानदार पुलाव खाने में स्वाद और एनर्जी दोनो मिलेगा

    नवरात्र– हिंदूओ का प्रमुख त्योहार नवरात्र चल रहा है। कई लोग बड़े श्रद्धा भाव से माता का उपवास करते हैं। वही अगर हम बात उपवास के दौरान खाने की करे तो लोगो समा के चावल को नवरात्र में बड़ी ही चाव के साथ खाते हैं। लोग सामान्य तौर पर सादा समा का चावल बनाकर खाते हैं।

    लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं समा के चावल का पुलाव बनाने की एक शानदार रेसिपी। जो न सिर्फ आपको पसन्द आएगी बल्कि आप इसे व्रत के दौरान खाकर अपने मन को तृप्ति कर सकते हैं और इससे आपको एनर्जी भी मिलेगी।

    जाने रेसिपी-

    अगर आप समा के चावल का पुलाव बनाकर व्रत में खाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको समा के चावल, जीरा, कसी हुई अदरक, सेंधा नमक, कटा हरा धनिया, आवश्यकता अनुसार पानी, आलू, काजू, हरी मिर्च, चम्मच नींबू का रस, करी पत्ते, घी की आवश्यकता होगी।

    बनाने का तरीका-

    सबसे पहले आप समा चावल को पानी मे कुछ देर भिगो कर रख दें। फिर चावल को उबाल लें। कढ़ाई में घी डाल कर जीरा अदरक मिर्च पका लें। फिर उसमें आलू और काजू डालकर थोड़ा फ्राई कर ले। फिर इस मिश्रण में समा चावल डालकर अच्छे से पकाए और धनिया व करी पत्ता से सजाकर परोसे।

  • व्रत में बनाए साबूदाना की टिक्की स्वाद है लाजवाब

    लाइफस्टाइल– हिंदूओ का प्रमुख त्योहार नवरात्रि चल रहा है। लोग श्रद्धा भाव से माता की आराधना कर रहे हैं। वही कुछ लोग माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नवरात्र में 9 दिन का व्रत रखते हैं। जब आप नवरात्र का व्रत रखते हैं तो आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान देना पड़ता है। 

    क्योंकि नवरात्र के व्रत में नौ दिन तक सिर्फ फलाहार किया जाता है। लोग साधा खाना खा कर ऊब जाते हैं। कई लोग नवरात्र में साबुदाना की खिचड़ी बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम आपको साबूदाना की एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसको खाने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा और इससे आपको लम्बे समय तक भूख भी नही लगेगी।
    हम बात कर रहे हैं साबूदाना की टिक्की की। यह खाने में काफी टेस्टी होती है और इसको बनाने में भी काफी कम व्यक्त लगता है। अगर आप साबूदाना की टिक्की बनाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको साबूदाना , आलू , काजू , हरी मिर्च , जीरा पाउडर , अमचूर , हरा धनिया , घी, सेंधा नमक की आवश्यकता होगी।
    साबूदाना की टिक्की बनाने के लिए आपको सबसे पहले साबूदाना को 2 घण्टे के लिए पानी मे भिगोकर रखना होगा। फिर उबले आलू , में जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार सेंधा नमक और साबूदाना को अच्छे से एक मे मिलान होगा।
    इसके बाद तैयार स्टफिंग को थोड़ा-थोड़ा लेकर उसे टिक्की का आकार दें और एक प्लेट में अलग रखते जाएं. सारी स्टफिंग से साबूदाना टिक्की तैयार कर लें और घी कढ़ाई में डालकर इसको धीमी आंच में पकाए और बाद में धनिया की टमाटर वाली चटनी के साथ परोसें।

  • चुटकी मे चमकाए अपनी काली गर्दन

    लाइफस्टाइल– हम सभी ने देखा है गर्मी में पसीने से सबसे ज्यादा हमारा शरीर प्रभावित होता है। यह सिर्फ हमारे शरीर को चिपचिपा नही बनाता बल्कि इससे जगह जगह हमारी स्किन भी काली पड़ जाती है। वही अगर हम बात अपनी गर्दन की करे तो ज्यादा पसीना आने से हमारी गर्दन पर मैल जम जाती है और गर्दन काली पड़ जाती है।

    कई बार हमारी काली गर्दन हमे बिल्कुल नही पसन्द आती और हम इसे साफ करने के लिए तरह तरह के कैमिकल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह मैल साफ ही नही होता है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनको फॉलो करके आप घरेलू तरीके से अपनी गर्दन को साफ कर सकते हैं।

    जाने काली गर्दन साफ करने का तरीका-

    अगर आपकी गर्दन काली पड़ गई है तो आप इसे अपने घर पर आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में एक चम्मच फिटकरी, एक चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। फिर इस पेस्ट को आप अपनी गर्दन पर लगा ले। कम से कम 15 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगा रहने दे और बाद में इसे साफ कर ले। यह करने से आपको काफी आराम मिलता है।
    इस पेस्ट में आप बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। यह पेस्ट मैल साफ करने में काफी मददगार साबित होगा। वही इस पेस्ट में किसी प्रकार का कैमिकल नही होता है तो यह हमारी स्किन को किसी तरह से नुकसान नही पहुंचाता है।

  • अगर आप बार बार बदलते हैं जॉब , तो भविष्य में यह बन जाएगा आपके लिए खतरा

    जीवनशैली– आज के समय मे लोगो को अपने करियर की काफी चिंता रहती है। कुछ लोग इसलिए परेशान रहते हैं कि उनको एक अच्छी जॉब मिलेगी या नही। तो कुछ लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें प्रमोशन कैसे मिलेगा। वही कई लोग तो ऐसे होते हैं जो जल्दी ही सफलता हासिल करके के लिये अपनी नौकरी को जल्दी जल्दी बदलते हैं।
    ऐसे लोग जो जल्दी जल्दी अपनी नौकरी चेंज करते हैं उन्हें ऐसा लगता है कि नौकरी बदलने से उनकी सैलरी में इंक्रीमेंट होगा और उनकी पोजीशन भी इनक्रीज होगी। लेकिन वास्तविकता उनकी सोच से बिल्कुल भिन्न होती है। उनकी जल्दी जल्दी नौकरी बदलने की आदत किसी भी पहलू से उनके लिये सही साबित नही होती है।

    जाने जल्दी जल्दी नौकरी बदलने से क्या होता है नुकसान-

    अगर आप जल्दी जल्दी नौकरी बदलते हैं। तो इससे आपकी आदतो का पता चलता है और जब आप किसी नई कम्पनी में अपना इंटरव्यू देने जाते हैं। तो आपकी सीवी का इम्पैट उस कम्पनी के अधिकारियों पर बुरा पड़ता है। कम्पनी के अधिकारियों को यह लगता है कि यह व्यक्ति अपने काम को लेकर सीरियस नही है और यह जल्दी जल्दी कम्पनी को छोड़ रहा है। इसलिए कई बार आपको नौकरी नही मिलती है।
    वही कम्पनी के सम्मुख आपकी एक निगेटिव इमेज बनती है। क्योंकि कोई भी कम्पनी अपने यहां ऐसे व्यक्ति को नौकरी नही देना चाहती। जो कुछ ही समय उनके यहां काम करे और जब उसकी जरूरत के मुताबिक उसे किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर मिले तो वहां चला जाए।

  • दिवाली से पहले आपको जरूर सीख लेने चाहिए ये क्लीनिंग हैक्स

    डेस्क। वैसे तो दिवाली और नवरात्रि की सफाई हर घर में शुरू हो गई है लेकिन आपका कमरा किचन और बाथरूम इन तीनों की सफाई और खूबसूरती आपको घर आए मेहमानों से वाहवाही दिला सकती है वहीं आपको शर्मिंदा भी कर सकती है।

    खाना बनाने से लेकर रात के बर्तन साफ करने और साफ सफाई करने तक महिलाओ का सबसे ज्यादा समय किचन में ही चला जाता है। दिन भर के खाना बनाने के चलते किचन में चिपचिपाहट भी रह जाती है।

     आप चाहे जितना भी साफ कर ले लेकिन रोज खाना बनाने के कारण तेल के छींटे मसाले और भाप के कारण इनमें चिपचिपाहट रह ही जाती है। चाहे वह गैस स्टोव हो किचन फ्लोर, टाइल्स हो या फिर फर्श हो इन में गंदगी धीरे-धीरे जमा होने लग जाती है।

    वहीं कुछ ही समय में आपका किचन काफी गंदा दिखने लगता है। ऐसे में आपको इसकी साफ सफाई के लिए महंगी चीजों का इस्तेमाल करने की जरूरत भी पड़ती है। पर आप ₹30 में ही गंदे किचन को आसानी से साफ कर सकते हैं।

     सब्जी काटने से लेकर आटा गुथने का काम स्लैब पर किया जाता है और इसका गंदा होना बहुत ही सामान है ऐसे में आप एक जग गर्म पानी में 2 बड़े चम्मच नींबू का रस डाल दें। अब बर्तन धोने वाला प्लास्टिक स्क्रबर के इस्तमाल से इसकी सफाई शुरू कर दें।

    इसके बाद साफ कपड़े और पानी की मदद से एक बार फिर से इसे साफ कर लें। अब बेकिंग सोडा को इस तरह सिंक में डालें कि वह अंदर पाइप तक पहुंचे, लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दे स्टील के बर्तन स्क्रबर से साफ करें और गर्म पानी डालकर इसे भी धो लें।

    इससे आपका सिंक एकदम चमकने लगेगा और ब्लॉकेज भी खुल जाएगी। फर्श के सफाई के लिए गर्म पानी ले उसमें सफेद सिरका डालें इस अच्छे से घोल को मिलाने के बाद इसे फर्श पर छिड़क कर 30 मिनट के लिए छोड़ दिजिए।

    अब आधा घंटे बाद सफाई करलें बाद में पोंछा लगाकर साफ करिए, अब आपका किचन एकदम नीट एंड क्लीन हो जाएगा।

  • घर पर बनाए लजीज छाछ

    जीवनशैली– आज हमारी लाइफ काफी व्यस्त हो गई है लेकिन इस व्यस्तता के बीच भी हम अपने खाने पीने के साथ कोई रिस्क नही लेते हैं। अच्छा और लजीज खाना हमें अपनी ओर खींच ही लेता है। वही अगर हम दही से बने प्रोडक्ट्स की बात करें तो ज्यादातर लोगों को पसन्द होते हैं।

    वही अगर आप कई लोग छाछ के काफी शौकीन होते हैं। कहते हैं छाछ हमारे पेट के लिये काफी फायदेमंद होती है और इसको पीने से एसिडिटी की समस्या से निजात मिलता है। 
    अब अगर आप छाछ के शौकीन हैं और बार बार बाजार जाकर छाछ खरीद कर लाते हैं। तो यह खबर आपके मतलब की साबित होगी। क्योंकि इस खबर में हम आपको बताने जा रहे छाछ बनाने का घरेलू उपाय…

    सामग्री-

    अगर आप अपने घर पर छाछ बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवश्यकता होगी, दही, जीरा, काला नमक, चाट मसाला और थोड़े पानी की।
    छाछ बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दही डाल लें। फिर उसमें उतना ही पानी डाले जितना उसमे आपने दही डाला है। उसके बाद उसे अच्छे से मठ ले। फिर उसमें आप जीरा, नमक और चाट मसाला अच्छे से मिला ले। इसके बाद आप इसे फ्रिज में ठंडा करके इसके स्वाद का लुफ्त उठा सकते हैं

  • अगर स्किन पर है गहरे दाग धब्बे तो अभी अपनाएं यह उपाय

    लाइफस्टाइल– हम अपनी स्किन को लेकर काफी सजग रहते हैं। हमे हमेशा इस बात की टेंशन रहती है कि आखिर हम क्या करे की हमारे फेस की स्किन ग्लोइंग बनी रहे। वही हम कई बार अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए तरह तरह के कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।
    लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं हल्दी के बारे में। क्योंकि हल्दी हमारे फेस के लिये काफी फायदेमंद साबित होती है। यह नेचुरल तरीके से हमारी स्किन को ग्लोइंग बनाती है और इससे हमें फेस से जुड़ी कई समस्याओं से निजात मिलता है। तो आइए जानते हैं हल्दी को फेस पर लगाने से होने वाले फायदों के बारे में…..
    अगर आपकी स्किन पर गहरे काले दाग धब्बे है तो हल्दी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो स्किन के दाग धब्बे मिटाने में मदद करते हैं।
    अगर आपकी स्किन पर अधिक तेल आता है और आप अपनी ऑयली स्किन से काफी परेशान हैं तो आपको अपने फेस पर हल्दी का फेस पैक लगाना चाहिए। इससे ऑयली स्किन की समस्या से निजात मिलता है।
    अगर आप हल्दी वाला फेस पैक अपने फेस पर लगाते है तो आपकी रुकी त्वचा सही हो जायेगी। आपकी बेजान स्किन में जान आएगी और आपको ग्लोइंग स्किन दिखेगी।
    हल्दी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. ये मुंहासों की समस्या से राहत दिलाने का काम करते हैं. ये त्वचा की सूजन और निशान को भी कम करते हैं।

  • आज से डाइट में शामिल करें यह चीजें तेजी से कम होगा वैली फैट

    जीवनशैली– आज के समय मे हम अगर किसी को समय नही दे पाते हैं। तो वह है हमारा शरीर और स्वास्थ्य। हमे हर वक्त काम की चिंता रहती है। हम काम मे खुद को इतना व्यस्त रखते हैं कि हमे अपनी हेल्थ के लिए वक्त निकालने का वक्त नही मिलता। 
    वही कई लोग कई घण्टो तक बैठकर काम करते हैं। जिसके कारण उनका वैली फैट बढ़ जाता है। ऐसे लोग अपना वैली फैट कम करने के लिए काफी कोशिश करते हैं लेकिन समय की किल्लत के कारण वह न तो एक्सरसाइज ठीक से कर पाते हैं और न ही सही खाना खाते हैं। जिससे उनका वैली फैट कम हो सके।
    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो आपके वैली फैट को कम करने में मदद करेंगे और अगर आपका वजन अधिक है तो इनके सेवन से आपका वजन भी कम होगा। 

    छोला, राजमा-

    अगर आप अपनी डाइट में छोला और राजमा शामिल करते हैं। तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और इसको खाने से आपको देर तक भूख नही लगती है।

    अंडा- 

    अगर आप अपनी डाइट में अंडा शामिल करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके सेवन से वैली फैट कम होता है और आपको देर तक भूंख नही लगती है।

    दही-

    अगर आप अपनी डाइट में दही शामिल करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन साबित होती है। ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिलाते हैं. दही में प्रोटीन होता है. यह वैली फैट को कम करने में मदद करता है। 

    खीरा- 

    अगर आप अपनी डाइट में खीरा शामिल करते हैं। तो यह आपके शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करता है। क्योंकि खीरा में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है और हमारे वैली फैट को कम करता है।

  • पहली डेट पर किया यह काम तो यह डेट होगी आपकी आख़िरी डेट

    रिश्ते – आज के समय में किसी के साथ रिलेशनशिप में आना आम बात है।  हर लड़का और लड़की अपनी लाइफ में किसी न किसी के साथ जुड़े होते है। वही एक दूसरे को जानने और समझने के लिए प्रत्येक कपल डेट पर जाता है. पहले डेट पर जाना काफी अलग होता था और कुछ ही लोग इस विषय में जानते थे। लेकिन आज जितना पॉपुलर किसी के साथ रिलेशनशिप में आना है उतना ही पॉपुलर किसी के साथ डेट पर जाना है। आज के समय में डेट पर जाना हर लड़के का सपना बन गया है। 
    वही जब कोई लड़का पहली बार अपनी दोस्त के साथ डेट पर जाता है तो उसके लिए यह काफी एक्ससाइटमेंट भरा होता है।  लड़का और लड़की दोनों ही अपनी पहली डेट को बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास करते है. दोनों यही चाहते है की उनकी यह पहली मुलाक़ात यादगार बन जाए। लेकिन कई बार लोगो से ऐसी गलतियां हो जाती है की उनकी पूरी डेट बर्बाद हो जाती है और उनकी फर्स्ट डेट का एक्सपीरिएंस बेहद खराब होता है।  वही आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे टिप्स जिन्हे अगर आपने फॉलो कर लिया तो आप अपनी फर्स्ट डेट को बेहतरीन बना सकते है। 

    सुनना –

    अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे है तो आप जल्दी जल्दी में कोई फैसला न ले।  अपने अंदर पेशेंस लाएं अपने पार्टनर को सुने और उसके मन की बात को जानने की कोशिश करें। पहली बार डेट पर जाए तो एक दूसरे को समझने के लिए अपने अंदर धर्य रखे और एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ने का हर संभव प्रयास करें। 

    एक्स से बनाये दूरी –

    अगर आप पहली दफा अपने पार्टनर के साथ डेट पर गए है तो आप अपने एक्स से दूरी बनाकर रखे। अपनी एक्स की बात अगर आप अपनी पहली डेट पर अपने पार्टनर के सामने करते है तो इसका आपके पार्टनर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आपकी डेट खराब हो जाती है। वही आपके पार्टनर को यह अनुभूति होने लगती है की आज भी आपके दिल में उससे ज्यादा इम्पोर्टेंस आपके एक्स की है। 

    कमियों को करें नजरअंदाज –

    आज के समय में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसमे कमियां न हो। आपको अपने पार्टनर की कमियों को नजरअंदाज करना चाहिए और अपनी पहली डेट पर उसकी अच्छाइयों की सरहाना करनी चाहिए।  अगर आप अपने पार्टनर की कमियों को नजरअंदाज करते है और उसकी अच्छाइयों को तराशते है और उन्ही के साथ खुश रहते है तो यह आपकी फर्स्ट डेट को अच्छा बनाता है। 

    तुलना करने से बचे –

    कुछ लोगो की आदत होती है की वह अपने पार्टनर की तुलना अन्य किसी व्यक्ति से करने लगते है। आपको डेट या अपनी लाइफ के फैसले लेते समय कभी भी अपने पार्टनर की तुलना किसी अन्य व्यक्ति से नहीं करनी चाहिए।  क्योंकि भगवान ने इस दुनिया में सभी को अलग अलग आदतों के साथ गढ़ा है तो जब आप किसी की तुलना किसी से कर देते है. तो यह आपके पार्टनर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और आपकी डेट भी इस तरह की हरकतों से बर्बाद हो जाती है।