Category: health-lifestyle

  • प्रेम क्यों बनता जा रहा है पीडा

    Lifestyle:- कहते है प्रेम सुख की दूसरी अनुभूति है जहां हर व्यक्ति खुशी का अनुभव करता है। लेकिन जब हम आज कल के लोगों को देखते है तो यह प्रेम की परिभाषा के मूल पर एकदम खरे नही उतरते हैं। क्योंकि प्रेम जो की सुख का प्रतीक है। यह समपर्ण के भाव को दर्शाता है। यह जीवन को एक नया आधार प्रदान करता है। लेकिन वर्तमान में लोग इससे व्यथित और परेशान क्यों आजकल ये लोगों की पीड़ा का कारण क्यों बन रहा है.

    जहां 12 वर्ष के बच्चे का मन किताबों की दहलीज पर होना चाहिए वहीं उसका मन प्रेम से मिले दर्द को संभालने में लगा है बड़ी अजीब बात जहां इस उम्र में लोग खुद को नहीं संभाल पाते वहां बच्चे प्रेम को संभाल रहे हैं और उसको परिभाषित भी कर रहे हैं और उनकी परिभाषाओं को सुनकर मेरे कर्ण के पर्दे स्थिर से हो जा रहे हैं कि मैं आज तक इसका एक अंश न समझ पाई और मेरे पीछे ओर मेरे साथ की पीढ़ी इसको जी रही है पर उनके प्रेम का तरीका बड़ा अजीब है .
    जिसे देख कर मुझे बस यही लगता है वह उनके लिये भले ही प्रेम हो पर वास्तव में वह प्रेम नहीं बल्कि समय की बर्बादी करने वाला एक साधन हैं और जिस प्रेम को वो परिभाषित करते हैं वो शायद दर्द का कारण इसीलिए भी बन रहा है क्योंकि वह प्रेम को अनुभव नहीं कर रहे बल्कि एक संसाधन का उपयोग कर रहे हैं जिसका एक निश्चित मुकाम पर पंहुचने के बाद खराब होना जाहिर है। आज एक अजीब किस्सा आँखों के सामने था.
     जहां ये प्रेम रूपी वाहन पर एक व्यक्ति इस प्रकार सवार था मानो यह वाहन उसके लिये सर्व सुखदायी है इसकी चकाचौंध उसपर इस कदर हावी थी कि उसके आप पास का वातावरण उसके लिये शून्य था पर कुछ समय बाद उसके इस प्रेम रूपी वाहन की मशीन में शायद कुछ खराबी आ गई और वह अपने सर्व सुखदायी सुख से दुख की और बढ़ने लगा । 
    उसके इस बदलते स्वभाव ने कई सावल तो जहन में जगा दिये हैं पर इनके जवाब की अभिलाषा मैं किसी से नहीं करती क्योंकि इसका जवाब वहीं दे सकता है जो इस वाहन के स्पर्श में न होकर प्रेम को समझता हो और जो प्रेम को समझता होगा वो स्वयं इस वाहन की लोकप्रियता की वजह जरुर खोज रहा होगा ।।

  • ऐसे ही निकलते कुत्तों की आंखों से आंसू, जाने वजह

    Shocking news: जानवरों से सभी को बेहद प्यार होता है। वही अगर हम बात कुत्ते की करते हैं तो इसे सबसे वफादार जानवर माना जाता है। लोग कुत्ते को अपने परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं और उसको खूब प्यार और दुलार करते हैं। वही अगर आपने कुत्ते को कभी ध्यान से देखा होगा तो अपने उसकी आंखों से बहते आंसू को भी देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुत्तों की आंखों से आंसू क्यों बहते है और क्या इसके पीछे कोई रहस्य है।

    वही अब कुत्तों की आंख से निकलने वाले आंसू को लेकर एक रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई है। यह रिपोर्ट जर्मनी यूनिवर्सिटी से सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुत्तों की आंखों से निकलने वाले आंसू भवनात्मक होते हैं। जब कुत्ते अपने मालिक से मिलते हैं तो उनके नेत्रों से यह आंसू तेज बहने लगते हैं।
    डॉग्स अपना दर्द अपने इमोशन अपनी आंखों से बयां करते हैं। कुत्ते वफादार होते हैं। नॉर्मल टाइम ने इनकी आंखों से आंसू नही निकलते हैं। लेकिन जब यह अपने मालिक को तकलीफ में देखते है। तो उनके दुख के साथ स्वतः भी दुखी होकर पीड़ा महसूस करते हैं शोध में दावा किया गया है कि जो कुत्तों के सबसे करीब होता है यह जब उनसे दूर होते हैं तो इन्हें दुख होता है और यह खूब रोते हैं।

  • अपना यह घरेलू उपाय और पाएं ब्लैकहेड्स से निजात

    लाइफस्टाइल: स्किन प्रॉब्लम होना आम बात है। वही अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको पिम्पल की समस्या से भी जूझना पड़ता है और ब्लैकहेड्स की समस्या हमारी स्किन को डल कर देती है। जब स्किन पर ब्लैकहेड्स की समस्या होती है तो यह हमारी खूबसूरती को कम कर देती है। 

    वही जब हमारी स्किन पर ब्लैकहेड्स होते हैं तो हम इसे छुपाने के कई तरीके खोजने लगते हैं। हमे हमेशा उस आइडिया की तलाश रहती है जो हमारी स्किन पर मौजूद इन ब्लैकहेड्स की समस्या को छुपा सके। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो आपके ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

    ब्लैकहेड्स से निजात पाने के घरेलू उपाय-

    अगर आपको ब्लैकहेड्स की समस्या है तो आप ओट्स का स्क्रब बना कर उसे त्वचा पर लगा सकते हैं। बाउल में ओट्स, दही और नींबू का रस मिलाएं और स्क्रब बनाकर चेहरे पर लगाए और फिर उसको पानी से धो लें।
    इसके अलावा आप अपनी स्किन पर ब्लैक हेड्स वाले स्थान पर दूध और शहद का मिश्रण रुई से लगाये और थोड़ी देर तक उसको मसाज करें। इसे 15 मिनट तक स्किन पर लगाए और बाद में पानी से स्किन को धो ले। यह ब्लैकहेड्स पर सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।
    ब्लैकहेड्स पर दालचीनी पाउडर भी काफी प्रभावी होता है। अगर आप दालचीनी पाउडर के नींबू का रस मिलाकर ब्लैकहेड्स पर लगाते है। तो इससे आपको ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात मिलता है।

  • जाने सच्चे दोस्त की क्या है पहचान

    लाइफस्टाइल: दोस्ती जो सबसे अजीज रिश्ता है। इस रिश्ते में हमारा हमारे पार्टनर के साथ कोई रक्त सम्बंध नही होता है। लेकिन हम उसके साथ बड़ी ही मजबूती के साथ जड़े होते हैं। वह समझता है हमारे दिल का पूरा हाल। वही कई बार हम अपने दोस्त को समझने में थोड़ी सी भूल कर देते हैं। यह भूल हमारे लिये नासूर बन जाती है और हम इसकी वजह से काफी तकलीफ झेलते है।

    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप आसानी से यह पता लगा सकते है। की जिसे आप अपना सच्चा दोस्त बता रहे हैं। उससे अपने सारे राज साझा कर रहे हैं। वह वास्तव में आपकी दोस्ती के लायक है भी या नही। क्या उसकी दोस्ती सच है या वह सिर्फ अपने स्वार्थ ले लिये आपके साथ जुड़ा है।
    अगर कोई सच मे आपका सच्चा मित्र होगा। तो वह हर परिस्थिति में आपका साथ देगा। वह आपसे सोशल मीडिया पर भले ही लंबी लंबी बाते नहीं करेगा। लेकिन वह आपकी कठिन समय मे आपके साथ खड़ा रहेगा। सच्चा दोस्त आपका मनोबल बनेगा जो हमेशा आपको टूटने से बचाएगा।
    वही आप अगर अपने दोस्त का टेस्ट करना चाहते हैं। तो आप उसे कुछ पैसे देखकर उसका टेस्ट कर सकते हैं। अगर आपका वह सच्चा मित्र होगा तो आपके पैसे वह आपको उचित समय पर लौटा देगा। वही अगर वह सिर्फ आपके साथ स्वार्थ हेतु खड़ा होता है तो वह आपके पैसे को देखकर आपके आगे पीछे घूमता रहेगा। 
    आपकी सक्सेस भी आपकी दोस्ती को साबित कर सकती है। अगर कोई आपका सच्चा मित्र होगा तो वह हमेशा आपकी सफलता चाहेगा। वह हमेशा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और अगर वह आपके साथ सिर्फ स्वार्थ के लिए खड़ा होगा। तो वह आपको आगे बढ़ने से रोकेगा। आपकी सफलता पर उसके चेहरे पर उतनी खुशी नही दिखेगी। जितनी वास्तव में दिखनी चाहिए।
    अगर आपको अपने दोस्त की सत्यता को समझना है। तो आपको सिर्फ अपने दोस्त की विश्वशनीयता को जांचना चाहिए। जो दोस्त आपका खास होगा। वह कभी भी आपके विश्वास के साथ खिलवाड़ नही करेगा और हमेशा आपका विश्वास बनाए रखेगा।

  • ब्रेकअप के बाद ये काम करती है हर लड़की

    रिलेशनशिप: आज के समय मे किसी के साथ रिलेशनशिप में आना आम बात है। लेकिन उस रिलेशनशिप को निभा पाना बहुत मुश्किल। लोग रिलेशनशिप में आसानी से आ जाते हैं लेकिन कई बार छोटी छोटी बातों पर रिलेशनशिप टूट जाता है और पार्टनर का ब्रेकअप हो जाता है। 

    जब भी कोई पार्टनर एक दूसरे से अलग होता है तो उनकी लाइफ एकदम खराब होने लगती है। कई लोगो की जिंदगी बदल जाती है तो कई लोग अपनी लाइफ में काफी परिवर्तन करने लगते हैं। तो कई लोग ब्रेकअप के बाद खुद को बर्बाद कर देते हैं। 
    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं लड़कियों के कुछ ऐसे सच जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि आज हम बात करेंगे उन बातों की जो लड़कियां ब्रेकअप के बाद सोचती हैं।

    ब्लॉक करने का मूड ;- 

    लड़कियां अपने पार्टनर से इमोशनल जुड़ी होती है। वह ब्रेकअप के बाद चाहती है उनके बीच की सभी यादें खत्म हो जाए। इसके लिए वह अपने पार्टनर को सबसे पहले ब्लॉक करने का मूड बनाती है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर अपने एक्स से जुड़ी सभी यादों को खत्म करने की कोशिश करती है। उनकी कोशिश रहती है कि वह अपने एक्स से कभी भी कनेक्ट न हो पाए। क्योंकि वह उसकी यादों के दर्द से जल्द ही उभरना चाहती है।

    पार्टनर के बारे में जानने की कोशिश:-

    लड़कियों की आदत होती है कि जब भी वह अपने पार्टनर से लड़ती है। या उनका उनके पार्टनर के साथ ब्रेकअप होता है। तो वह सबसे पहले अपने पार्टनर के अतीत को खंगालना चाहती है। उन्हें हमेशा यह जानने की ललक रहती है कि आखिर वह लड़की थी कौन जिसकी वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है और उनके रिश्ते में दरार आई है।

    हमेशा मुस्कुराते रहना:-

    लड़कियां ब्रेकअप के बाद एक कोशिश हमेशा यह करती है कि वह खुद को खुश रख सके। उन्हें यह दिखाना रहता है कि उनके पार्टनर के जाने से उन्हें कोई फर्क नही पड़ा है। वह पहले की अपेक्षा अधिक खुश हैं। वह हमेशा ऐसी चीजो को खोजती है जो उनकी खुशी को बढ़ा देते हैं।

  • भारत की सबसे सुंदर घूमने वाली जगह जाने जाने के बाद मिलता है सुकून

    लाइफस्टाइल– आज के समय मे हर कोई घुमने का शौकीन हैं। सभी को लगता है कि वह अपने बलबूते पर पूरी दुनिया की सैर कर ले। लेकिन जब बात यूरोप की आती है तो सभी का दिल धड़कने लगता है हर किसी को यूरोप की खूबसूरती पसन्द आती है।

    लेकिन कई बार हमारा बजट नही होता है और हम यूरोप का टूर नही कर पाते हैं। लेकिन अगर आप अपने मन मे यूरोप जाने की सोच रहे हैं तो आप भारत मे भी यूरोप की यात्रा कर सकते हैं और आपको यूरोप के टूरिस्ट प्लेस का मजा मिल सकता है।

    कश्मीर-

    भारत का कश्मीर राज्य की अगर हम बात करे तो भारत का स्वर्ग कहा जाता है। भारत के लोग कश्मीर घुकने बड़ी चाहो से जाते हैं।यहां मौजूद डल झील और ट्यूलिप गार्डन, गुलमर्ग सबसे अट्रैक्टिव प्वाइंट हैं. इन्हें देखने के लिए भारतीय ही नहीं विदेशी भी यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

    गोवा- 

    अगर आप यूरोप जाने का मूड बना रहे हैं तो गोवा आपके लिए बेस्ट टूरिस्ट प्लेस साबित हो सकता है। गोवा के नजारे लोगो का खूब ध्यान आकर्षित करते हैं। यहां आज भी मकान यूरोपियन स्टाइल में बने हुए हैं. ये जगह गोवा हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर है और यहां आकर आपको फॉरेन लोकेशन वाली फील आएगी.

    अंडमान निकोबार द्वीप समूह:

    यह जगह भारत के लोग काफी पसंद करते हैं। यह चारो ओर से समुद्र से घिरी हुई है। हर तरफ पानी और हरियाली ही नजर आती है। आप यहाँ एडवेंचर एक्टिविटी जैसे सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा आप शांति और सुकून भरी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

    चित्रकोट फॉल्स: 

    इसे भारत के नियाग्रा फॉल्स के रूप में भी जाना जाता है और ये छत्तीसगढ़ में मौजूद है. झरने से गिरते हुए पानी का नजारा मन को मोह लेने वाला है. यहां करीब 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है. मॉनसून में यहां की ब्यूटी दोगुनी हो जाती है, इसलिए आपको यहां जुलाई से अक्टूबर के बीच में जाना चाहिए.

  • क्या आप भी हैं बाल झड़ने की समस्या से परेशान

    डेस्क। बालों का झड़ना पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी बहुत बड़ी समस्या होती है। हेयर फॉल के बारे में जितनी भी हमारे पास जानकारी है वो ना सिर्फ गलत है बल्कि भ्रम भी फैलती है। वहीं हेयर फॉल के बारे में अभी भी बहुत कुछ जानने की जरूरत है। सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि बाल झड़ने का सबसे सटीक कारण क्या है? आपको यह बता दें कि बाल कई कारणों की वजह से झड़ते हैं जिनके बारे में आपको पता होना बेहद जरूरी है। आज हम इसी बारे में बात करेंगे।

    आइए जानते हैं क्या होंगे बालों के गिरने के प्रमुख कारणों 

    तनाव:

    तनाव पूरे शरीर की कार्यप्रणाली में बाधा डाल देता है। तनाव की वजह से बॉडी में पोषक तत्वों की कमी भी होने लग जाती है। पोषक तत्वों में असंतुलन मूल रूप से बालों के झड़ने का मुख्य कारण है।

    डाइट:

    अच्छा या बुरी डाइट हमारे बालों की सेहत को प्रभावित करती है। हम जो भी खाते हैं उससे हमारी बॉडी को काफी पोषण मिलता है। हमारे बाल रोम यानी शरीर के अंदर से पोषण प्राप्त करते हैं। हमारी डाइट में पोषक तत्वों की कमी हमारे बालों की सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है। बायोटिन, जिंक और विटामिन डी की कमी वाली डाइट से बाल पतले हो जाते हैं और हेयर फॉल होने लगता है।

    वजन कम होना:

    जब हम अचानक से बहुत अधिक वजन लूज कर लेते हैं, तो हमारी बॉडी में कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जो बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं।

    उम्र:

    वहीं जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है बालों के रेशे प्राकृतिक टूट-फूट के कारण पतले होने लग जाते हैं। उम्र बढ़ने पर ये परेशानी महिलाओं और पुरुषों दोनों को होने लग जाती है।

    कैसे होता है हेयर फॉल?

    उपर दिए गए किसी भी कारण की वजह से बाल पतले होकर गिरने लग सकते हैं। इन कारणों की वजह से बालों के रोम सिकुड़ने लगते हैं और बालों के रेशे पतले हो जाते हैं। जब बालों के रेशे सिकुड़ने लगते हैं, तो बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं। एक बार जब बाल झड़ जाते हैं और फॉलिकल खाली हो जाते है, तो वो डेड हो जाते हैं। जिससे गंजापन होने लगता है। 

  • शिकायत करने से बेहतर होता है चीजो को समझना

    अगर हम मनुष्य की बात करे तो मनुष्य का जीवन घड़ी की तरह है जो निरंतर चलता रहता है और एक दिन ऐसा आता है जब इस मनुष्य के शरीर का सेल डाउन हो जाता है और यह गति रुक जाती है। लेकिन हम सत्य को जानते हुए भी अपने जीवन का उपयोग सही से नहीं करते हम पूरी जिंदगी दूसरो से उम्मीद लगाते है। हमे समय का सदुपयोग करने से ज्यादा जरूरी लगता है दूसरो से उनका समय मांगना और यह जानते हुए की वह अपने जीवन में व्यस्त है उनके लिए अपना समय बर्बाद करना।  

    हम कभी भी उन लोगो से सीखना नहीं चाहतें की वह ऐसा क्यों कर रहे है आखिर उनके जीवन में उन्होंने खुद को ऐसा क्या दिया है की वह हमेशा व्यस्त रहते है और किसी अन्य के लिए उनके पास समय नहीं है। अगर हम एक दिन का आकलन करे तो १ दिन में २४ घंटे होती है १४४० मिनट होते है और ८६४०० सेकेण्ड होते है। जिस व्यक्ति से आप यह शिकायत करते है की वह आपको समय नहीं दे रहा है उसे रिश्तो की परवाह नहीं है। कभी विचार करो उसकी लाइफस्टाइल पर कितनी व्यस्ता भरी है। 
    २४ घंटे में उसके 8 घंटे नौकरी में निकल जाते है। 2 घंटे रास्ता ले लेता है।1 घंटा वह खाने को देता है, आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई भी जरूरी है 3 घंटे उसके किताबो में निकल जाते है 1 घंटा बामश्कक्त वह अपने परिवार को देता है और फिर आता है सोशल मीडिया जिसपर मैसेजो की लाइन लगी होती है शिकायतों का ट्रक लदा खड़ा रहता है जिसे खोलते ही वह उसके बोझ से दबने लगता है और 2 से 3 लोगो की शिकायतों को सुनते सुनते उसके ३ घंटे निकल जाते है।
    इन तीन लोगो को सुनने के बीच कई लोग धड़ाके से उस इंसान को मैसेज करके तरह तरह के नामो से सम्बोधित करते है। लेकिन वह नहीं दे पाता है उन लोगो को जवाब क्योंकि तब तक हो चुकी होती है रात और टूटने लगता है थकावट से उसका शरीर। 
    लेकिन क्या कभी आपने सोचा है की आपका यह व्यवहार आपके रिश्ते पर क्या प्रभाव डालता है जो व्यक्ति अपनी व्यस्ता के बीच तुम्हारे लिए वक्त निकालता है और तुमसे बात करने आता है उससे तुम बात करने का पूरा समय शिकायतों में निकल देते हो और आपकी शिकायतों की वजह से आपका संवाद खत्म हो जाता है।

  • लड़को की इन हरकतों से लड़कियां करती है नफरत

    लाइफस्टाइल– आज समय काफी बदल गया है। अब लड़का हो या लड़की वह किसी न किसी के साथ इंगेज्ड अवश्य रहते है। दोनो ही एक दूसरे को खुश रखने का हर सम्भव प्रयास करते हैं। वही अगर लड़को की बात करे तो वह अपनी महिला मित्र को खुश करने के लिए ज्यादा सोचते हैं।

    वह उनके लिए बेहतरीन सरप्राईज प्लान करते हैं उनकी पसन्द के गिफ्ट उन्हें देते हैं और कई बार उन्हें लेकर उस जगह जाते हैं। जिसे वह खूब पसंद करती है। लेकिन फिर भी लड़को से लड़कियां गुस्सा हो जाती है। 
    वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं लड़को की उन आदतों के बारे में जिन्हें लड़कियां ज्यादातर नही पसन्द करती है और उनकी इन हरकतों के कारण ही उनके रिश्ते में दरार आती है।

    खुद के लिए टाइम-

    लड़कियां हमेशा यह चाहती है कि उन्हें खुद के साथ व्यक्त बिताने का मौका मिले। उन्हें हर समय किसी के साथ रहना नही पसन्द होता है। वही लड़को की यह आदत रहती है कि वह अपनी महिला मित्र से यह उपेक्षा करते हैं कि वह उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय दे और सिर्फ उन्हीं के साथ रहे। वह जब भी उसे फोन करे तो वह उठा ले और उनसे घण्टो बाते करे। लड़को की इस हरकत से लड़कियां काफी परेशान रहती है और वह एक समय ऐसा आता है जब उनसे दूर होने लगती है।

    शक की नजर-

    लड़कियां लड़को पर आंख मूंद कर विश्वास करती है। लेकिन लड़के उनपर हमेशा शक करते रहते हैं और बार बार उन्हें फोन करते हैं। कई बार कुछ लड़के अपनी महिला मित्र के सोशल मीडिया प्लेटफार्म को अपने फोन में एक्सेस करते हैं और देखते है वह किन लोगो से बात करती है। लड़को की इन हरकतों से लड़कियां सख्त नफरत करती है और इस हरकत की वजह से भी लड़कियों का रिश्ता टूट जाता है।

    एक्स से तुलना-

    कई लड़के ऐसे होते हैं जो अपनी महिला मित्र के साथ अपनी एक्स की जमकर तारीफ करते हैं। अपनी महिला मित्र की तुलना अपनी एक्स से करते हैं जो लड़कियों को बिल्कुल नही पसन्द आता है। लेकिन लड़के अपनी यह आदत नही छोड़ते और उनकी यह आदत रिश्ते में फूट डालने का काम करती है।

    चिल्लाना-

    कई लड़को की आदत होती है कि वह हर चीज में हां सुनना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि अगर वह चिल्लाएंगे तो लोग उनकी बता सुनेंगे और उन्हें अटेंशन मिलेगी। लेकिन सच तो यह है कि लड़कों की इस हरकत से महिलाएं सख्त नफरत करती है और वह किसी भी लड़के में यह आदत देखना बिल्कुल नही पसन्द करती है।

  • जीवनसाथी चुनते समय इन 3 बातों का रखे ध्यान तो पूरी लाइफ होगी बिंदास

    जीवन– कहते हैं आपकी एक गलती आपके लिए नासूर बन जाती है। उस गलती का खामियाजा आपको अपनी पूरी उम्र भरना पड़ता है। आप कई बार चाहते हैं कि आप इस दर्द को खत्म कर दे लेकिन यह दर्द तब आपको और जख्म देता है। ठीक ऐसा ही होता है जीवनसाथी चुनने में। 

    अगर अपने सही कदम उठाया और सोच समझकर एक अच्छा जीवन साथी चुन लिया। तो यह आपके लिए स्वर्ग सा होगा। लेकिन अगर अपने जीवन साथी चुनते समय गकती कर दी तो आपको पूरी जिंदगी पछताना पड़ सकता है।
    वैसे तो जीवनसाथी का चुनाव करते समय हर लड़की काफी सावधानी बरतती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर अगर आप अपना जीवन साथी चुनती है तो आपको काफी मदद मिल सकती है। तो आइए जानते हैं जीवन साथी चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें….

    खुशी-

    खुशी एक ऐसी अनुभूति है जो जीवन को कई रंगों से भर देती है। वही अगर आप अपना जीवनसाथी चुन रहे हैं तो आपको सबसे पहले अपनी खुशी देखनी चाहिए।
    परिवार वालो की ख़ुशी कई बार हमारे लिए नासूर बन जाती है। किसी और की खुशी के लिए अपनी खुशियों की भेंट चढ़ाना समझदारी नही बेवकूफी है और हर किसी को यह बेवकूफी करने से बचना चाहिए।

    दवाब-

    कई बार जब आप अपने लिए जीवनसाथी चुनते हैं तो आपको पूरे परिवार से खरी खोटी सुनाई जाती है। आप पर परिजनों का दवाब बनाया जाता है। वही अगर आपके परिजनों को कोई पसन्द होता है तो वह आपपर यह दवाब बनाते है की आप भी उसे पसन्द करे। 
    ज्यादातर लोग परिवार के दवाब में आकर रिश्ते को स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन किसी को भी दवाब में आकर अपना जीवनसाथी चुनने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपकी खुशियों की भेंट चढ़ा देता है।

    कैरेक्टर-

    ज्यादातर लोग पार्टनर चुनते समय लुक्स पर ध्यान देते हैं। लेकिन आपको लुक्स से बचना चाहिए। क्योंकि यह जरूरी नही है कि जिस व्यक्ति का लुक अच्छा हो उसका चरित्र भी अच्छा हो। अगर आप अच्छे चरित्र वाले व्यक्ति को अपना जीवनसाथी चुनते हैं तो यह आपकी पूरी जिंदगी के लिए एक अच्छा निर्णय होता है और आपका जीवन खुशहाल रहता है। 
    वही अगर आप सिर्फ लुक्स देखते है और व्यक्ति का चरित्र परखे बिना उसके साथ जन्मजन्मांतर तक के रिश्ते में रहना पसंद कर लेते हैं। तो आपको काफी समस्याओं को झेलना पड़ता है।