Category: health-lifestyle

  • इस तीज करे स्पेशल मेकअप और लुटे जमकर तारीफ

    लाइफस्टाइल: शादी के बाद महिला का पूरा जीवन बदल जाता है। उसके जीवन मे त्योहार को मनाने के तरीके से लेकर त्योहार पर तैयार होने के तरीके में काफी बदलाव आता है। हर महिला शादी के बाद अपने पहले त्योहार पर अच्छे से तैयार होकर अपने पति के साथ अन्य लोगो का दिल जीतना चाहती है। हर महिला की इच्छा होती है कि जब वह तैयार होकर अपने कमरे से बाहर निकले तो हर कोई उसकी तरीफ करें। 

    वही अगर आपकी अभी नई नई शादी हुई है और आपको यह चिंता परेशान कर रही है कि आने वाली हरियाली तीज के त्योहार पर आप किस तरह से तैयार हों कि हर किसी का ध्यान आपपर आकर टिक जाए और हर कोई आपकी जमकर तारीफ करे। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं मेकअप टिप्स जिससे आप अलग अंदाज में तैयार होकर सबको हैरान कर सकती है।
    अगर आप हरियाली तीज के लिये स्पेशल मेकअप करना चाहती है तो यह बेहद आसान होता है। आप कोशिश करे कि आप इस दिन हरी साड़ी पहने क्योंकि सावन में हरी साड़ी का अपना एक अनोखा अंदाज होता है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। वही इस त्योहार में बारिश के साथ उमस बढ़ जाती है जिससे चेहरे पर पसीना आता रहता है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप वॉटरप्रूफ मेकअप करें। 
    इसके साथ ही आप अपने फेस पर ज्यादा मेकअप न करे कोशिश करे हल्के ट्रेडिशनल मेकअप को करने की क्योंकि गर्मियों में ज्याद भारी मेकअप आपका लुक खराब करता है और आप अच्छे दिखने की जगह भद्दे दिखने लगते है। मेकअप से पहले चेहरे की क्लींजिंग जरूरी है। फेस पर कुछ देर के लिये बर्फ जरूर लगाएं यह आपके फेस पर मेकअप को लॉन्ग टाइम तक टिकाए रहता है। वही फाउंडेशन को अपनी स्किन टोन के मुताबिक इस्तेमाल करे यह आपकी स्किन में निखार लाता है।
    इसके अलावा आप आँखों को परफेक्ट मेकअप दे सकते हैं आंखों पर डार्क और मोटा आई लाइन लगाए अगर हो सके तो ओल्ड लुक अपनाते हुए लाइनर को नोक दें। कान में साड़ी के हिसाब से बड़े इयररिंग्स पहने जो लुक को बेहतरीन बनाते है।

  • अपनी त्वचा को अगर चाहते हैं गोरा करना तो फटाफट अपनाएं यह उपाय

    लाइफस्टाइल: आज के समय मे हर कोई चाहता है की उसकी स्किन दमकती रहे और वह आकर्षक और खूबसूरत दिखाई दे। क्योंकि कई बार आपकी स्किन के कलर की वजह से आपको कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है और आप अपनी सफलता को हासिल करने के लिये परेशान रहते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी स्किन को पहले की अपेक्षा अधिक ग्लोइंग बना देंगे और आपका चेहरा दमकने लगेगा। 

    वैसे तो मार्केट में स्किन को ग्लोइंग बनाने के कई प्रोडक्ट मिल जाते हैं लेकिन उन प्रोडक्ट में कैमिकल मिले होते हैं। वह हमारी स्किन को ग्लोइंग तो बना देते हैं लेकिन कुछ समय बाद वह हमारे चेहरे को हार्म करने लगते हैं और हमारी स्किन काली पड़ जाती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपाय जो आपकी स्किन को दमका देंगे और आपको इससे कोई नुकसान नहीं होगा। तो आइये जानते हैं कम समय मे स्किन को खूबसूरत बनाने का सरल तरीका…

    भाप के इस्तेमाल से स्किन को बनाए ग्लोइंग;

    आपकी स्किन अगर काली पड़ रही है तो इसका मूल कारण आपकी स्किन की डेड सेल्स है। मृत कोशिकाओं के कारण चेहरा काला हो जाता है और आपकी स्किन खराब लगने लगती है। अब अगर आप अपनी स्किन में ग्लो चाहते हैं तो आप एक बॉक्स में पानी गर्म करें। पानी से जब भाप निकलने लगे तो आप अपने चेहरे को पानी के पास ले जाये और स्किन को भाप दें। इससे आपका चेहरा चमकने लगेगा और आपको इसके उपयोग से कोई नुकसान भी नही होगा।

    आइसोप्रोपिल अल्कोहल:

    यह चेहरे को ग्लो देने की दवा है। कई बार ऐसा होता है कि हमारा चेहरा धूल मिट्टी और तेल की वजह से काला हो जाता है। तो आप अपने चेहरे पर इस दवा को लगाकर अपनी स्किन की डेड सेल्स को जीवित कर सकते हैं। याद रहे यह दवा आपको अपनी स्किन पर रोज नही लगानी है कभी कभी इसका उपयोग करें यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाती है।

    हल्दी: 

    हल्दी एक देशी व घरेलू औषधि है। हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं यह हमारी कई बीमारियों के लिये राम बाण इलाज साबित होती है। वही अगर हम हल्दी में थोड़ा नींबू और नारियल का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाते है तो यह हमारे चेहरे को निखारती है और हमारा चेहरा पहले की अपेक्षा दमकने लगता है।

    दूध:

     चेहरे में निखार लाने के लिए दूध काफी उपयोगी माना जाता है। दूध में कई गुण पाए जाते हैं यह सिर्फ हमारी हड्डियों को मजबूत नही बनाता बल्कि इसके सही तरीके से उपयोग से हमारी स्किन भी ग्लोइंग बनती है। आप दूध को गर्म कर ले जब दूध ठंडा हो जाए तो आप उसकी मलाई को अपने हाथों से अपनी स्किन पर लगाए। ऐसा कुछ दिन नियमित रूप से करने से आपकी स्किन में निखार आएगा।

    चंदन:

    चंदन का इस्तेमाल पूजा पाठ में होता है। इसे ठंडा माना जाता है। वही यह हमारे चेहरे के लिये काफी फायदेमंद होता है। अगर आप चंदन में बेसन, हल्दी , दही मिलाकर लेप बनाते है और उस लेप को अपनी स्किन पर लगाते है तो यह आपकी स्किन में एक अनोखा ग्लो आता है। 

  • जाने सेक्स के बाद किन ख्यालों में डूब जाते हैं लड़के

    Relationship: सेक्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। लड़का हो या लड़की हर किसी के दिमाग मे सेक्स को लेकर तरह तरह के ख्याल आते रहते हैं। वही लड़कियां कई बार जब अपने पार्टनर के साथ सेक्स करती है और सेक्स के बाद जब दोनो आराम करते हैं तो यह सोचती हैं कि उनका पार्टनर सेक्स के बाद क्या सोचता है और उसके मन मे सेक्स के दौरान हुई बातों को लेकर क्या ख्याल आ रहे हैं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि सेक्स के बाद लड़को के मन मे क्या ख्याल आते हैं।

    1) सेक्स के बाद एक लड़का सबसे ज्यादा यह सोचता है कि क्या उसके पार्टनर को भी सेक्स के दौरन उतना ही मजा आया जितना उसको सेक्स के टाइम आया। क्या वह सेक्स से संतुष्ट हैं। वही अगर उसे उसका साथी सेक्स के बाद निराश दिखता है तो वह इसका अफसोस भी करता है कि उसने जिसके साथ अपना सबसे क्लोज टाइम गुजारा वह उसे खुश नहीं कर पाया।
    2) आपका मेल पार्टनर सेक्स के बाद इस बात को लेकर काफी कंफ्यू होता है कि वह आपके सामने किस तरह का व्यवहार करें। वह आपके चिपक कर सो जाना चाहता है और आपको देंखने की जगह आपके साथ सुकून के कुछ पल बिताना चाहता है।
    3) विशेषज्ञयों का मानना है कि सेक्स के बाद तुरंत उठकर जाना आपके पार्टनर को नाराज कर सकता है वही जब पार्टनर सेक्स करते हैं। तो मेल पार्टनर यह सोचता है कि वह अपने पार्टनर को छोड़कर कैसे दूर जाए क्या वह ऐसा करेगा तो यह सही रहेगा और इससे उसको अच्छा फील होगा या नहीं
    4) कई बार पार्टनर सेक्स करने के बाद शान्त हो जाते हैं। अगर आपका पार्टनर सेक्स करने के बाद शान्त लेट जाता है तो इसका मतलब होता है वह उन सभी पलो को याद कर रहा है जिन्हें उसने आपके साथ एन्जॉय किया है ओर कब आपको सेक्स के दौरान सबसे अच्छा फील हुआ।

  • रोग हारक है तुलसी का पौधा उपयोग से मिटते है बड़े रोग

    स्वास्थ्य: हिन्दू धर्म मे घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं तुलसी का पौधा घर मे सुख और शांति का प्रतीक है। इसके घर मे होने से नकारात्मक ऊर्जा का घर मे वास नही होता है। 

    वही अगर हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखे तो यह सिर्फ एक पौधा नही है यह कई औषधीय गुणों का भंडार है। यह ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है और हमे स्वास्थ्य रखता है। तुलसी मुख्यतः दो प्रकार की होती है। श्वेत और कृष्ण। इन्हें भारत मे रामा और श्यामा के नाम से भी जाना जाता है।
    वही तुलसी की हमे कई प्रकार से रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। तुलसी की पत्नी को हम सींधे खा सकते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।बल्कि यह हमें कई प्रकार के रोगों से निजात दिलाता है। 
    तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं तुलसी से होने वाले फायदों के बारे में जो आपके लिये बड़े काम के साबित हो सकते हैं।

    सर्दी खांसी:

    अगर हम तुलसी का सेवन सर्दी खांसी के दौरान करते हैं तो यह सुखी और तेज खासी में राहत देती है। वही मुलेठी के साथ अदरक व तुलसी की चाय पीने से सर्दी व खांसी ठीक हो जाती है और हमे कमजोर नही महसूस होती है।

    मुह को रखे गन्ध रहित:

    कई लोग ऐसे होते हैं जो चाहे जितना भी ब्रश कर ले लेकिन उनके मुख से गन्ध आती रहती है। वही अगर आप इस गन्ध से निजात पाने के लिये तुलसी का सेवन करते हैं और तुलसी की पत्तियों को सुबह शाम खाते हैं तो आपको मुह से आने वाली गन्ध की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

    जूं लिख से निजात:

    कई बार लोगो के बालों में लिख लग जाती है या जू पड़ जाते हैं। लोग इससे छुटकारा पाने के लिये तरह तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन उन्हें आराम नही मिलता। अगर आप अपने बालो में तुलसी का तेल लगाते हैं तो आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है और आपके बाल सिल्की हो जाते हैं।

    कान दर्द से आराम: 

    अगर आपके कान में तेज दर्द हो रहा है आप इलाज करवाने के बाद भी इस दर्द से परेशान हैं। तो तुलसी का तेल हल्का गर्म करके कान में डालने से काम का दर्द कम होता है और कान की गंदगी भी निकल जाती है।

    दस्त की बीमारी से आराम:

    तुलसी को खाने से दस्त में भी आराम मिलता है। अगर आप 2 से 3 बार तुलसी का सेवन करते हैं और तुलसी वाला गर्म पानी पीते हैं तो आपको यह दस्त में काफी आराम देगा और दस्त रुक जायेगी।

  • पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से हो सकती है बड़ी बीमारी

    सेक्स: सेक्स हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। अब लोग रिलेशनशिप में आते हैं और अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिये फिजिकली एक दूसरे से जुड़ते हैं। सेक्स हमे भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब लाता है। लेकिन जब आप पहली बार सेक्स करते हैं तो आपके मन मे कई तरह के सवाल होते हैं। वही अगर आपकी महिला पार्टनर के सेक्स के दौरान पीरियड्स शुरू हो जाते हैं तो ज्यादातर लोग उस दौरान सेक्स करना ठीक नही समझते हैं।

    वही कई लोग ऐसे होते हैं जो की अपने पार्टनर की सहमति के मुताबिक पीरियड्स के दौरान सेक्स करते हैं। क्योंकि जब आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करते हैं तो इससे आपको फायदा व नुकसान दोनो होते हैं। तो आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से होने वाले फायदा व नुकसान के बारे में..

    पीरियड्स के दौरान सेक्स के फायदे:-

    कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट मे भयंकर दर्द होता है। लेकिन अगर वह पीरियड्स के दौरान सेक्स करती है तो उन्हें मासिक धर्म मे होने वाली पीड़ा से आराम मिल जाता है। महिलाओं का चिड़चिड़ापन खत्म होता है और वह पीरियड्स के दौरान भी काफी अच्छा महसूस करती है।

    पीरियड्स के दौरान सेक्स से नुकसान:

    अगर आप पीरियड्स के दौरान अपने पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं तो महिलाओं में रक्त प्रवाह तेज हो जाता है। जिसके कारण महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यौन रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से एचआईवी भी हो सकता है।

  • अखरोट का छिलका देता है आपको चमचमाती और निखरी त्वचा

    डेस्क। क्या आप जानते हैं कि अखरोट का इस्तेमाल स्किन पर करने से कील-मुहांसों से आपको निजात मिलती है। अखरोट का पाउडर स्किन से मुंहासे और अतिरिक्त तेल (Extra Oil)  को कम करने में काफी मदद करता है। आज की भाग- दौड़ भरी जिंदगी में चेहरे का ख्याल रखना काफी मुश्किल और जरूरी हो गया है। 

    पॉल्यूशन, गर्मी, पसीना और सूरज की हानिकारक किरणें स्किन का सारा ग्लो छीन लेती हैं ऐसे में अगर आप चेहरे की केयर नहीं करते तो चेहरा फ्रेश नहीं दिखता और आप एनर्जेटिक भी महसूस नहीं करते। ऐसी परिस्तिथि में स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होगया है। आप भी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो स्किन पर अखरोट के छिलकों को बारीक पीसकर इसका इस्तेमाल करके चमचमाती हुई त्वचा पाई जा सकती है।

    बता दें कि अखरोट में विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मौजूद होता है जो स्किन को सॉफ्ट बनाते है। इसका इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन ग्लोइंग और यंग दिखती है। जानिए अखरोट के फायदे

    स्किन को सॉफ्ट करता है अखरोट के छिलका:

    अखरोट के छिलकों को लगाने से आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकते हैं। अखरोट का पेस्ट स्किन की ड्राईनेस को भी दूर करता है और स्किन में निखार भी लेकर आता है।

    स्किन चिकनी करता है:

    अखरोट के छिलके के पाउडर से मसाज करने से त्वचा धीरे धीरे एक्सफोलिएट भी होती है जिसका इस्तेमाल स्किन पर करने से स्किन चिकनी और टोन एक जैसा होता है। साथ ही आपकी त्वचा भी चिकनी होती है।

    कील मुहांसों से छुटकारा दिलाता है:

    अखरोट स्किन पर अप्लाई करने से कील-मुहांसों से भी निजात मिलती है। अखरोट का पाउडर स्किन से मुंहासे और एक्स्ट्रा ऑइल को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। 

    डेड स्किन सेल्स को हटाता है

    अखरोट के छिलकों का पाउडर डेड स्किन सेल्स से रिमूव कर देता है। यह स्किन से मृत और शुष्क त्वचा कोशिकाओं को हटाता है जिससे स्किन हेल्दी दिखती है। 

  • आसमान छूते सिलेंडर से बचने के केवल हैं ये उपाय

     

    डेस्क। आज सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुँच चुके हैं। ऐसे में रसोई गैस का प्रयोग संभल कर करने में ही आपकी भलाई है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिससे आप अपने रसोई गैस को ख़त्म होने से पहले ही बचा पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिससे आपका खाना भी सही तरीके से बनेगा और रसोई गैस की बचत भी होगी।

    नॉन स्टिक पैन

    गैस की बचत करने के लिए आपके पास एक तरीका ये है कि आप नॉन स्टिक पैन का प्रयोग खाना बनाने के लिए करें। यह आपकी गैस की बचत करने में बहुत कारगर साबित होगा। वहीं नॉन स्टिक पैन में खाना पकाने से खाना बिल्कुल परफेक्ट बनता है और जलता या चिपकता भी नहीं है।

    फ्रिज से निकले खाने को ऐसे पकाएं

    दूध, सब्‍जी या फ्रिज से निकाला हुआ कोई भी सामान आपको सीधा गैस पर नहीं चढ़ाना है। उसे पहले बाहर 1 से 2 घंटे के लिए रख दें ऐसा करने से आपका खाना रूम टेम्परेचर पर आ जाएगा और इससे आपका खाना गैस पर अधिक समय नहीं लेगा।

    प्रेशर कुकर

    दाल, मीट, चिकन और कई सब्जियों को किसी और बर्तन में उबालने में अधिक समय जाता हैं, वहीं कुकर इसे किसी और बर्तन के मुकाबले कम समय में ही पकाने की क्षमता रखता है। इसके अलावा अगर आप कुकर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसे माइक्रोवेव में सेमी कुक भी कर सकते हैं। 

    ढक कर पकाएं

    आपको हमेशा खाना ढक कर ही पकाना चाहिए। इससे आपका खाना जल्दी ही पक जाएगा और गैस भी कम लगेगी। इसके साथ में हमें यह ध्यान रहे जब आप खाना पका रहे हों तो खाना पकाने वाला बर्तन एकदम सूखा हुआ होना चाहिए। 

  • बस डाइट में जोड़े ये 4 चार चीज़ें और पाए मोटापे की समस्या से निजात

    लाइफस्टाइल: आज के दौर में हमारी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल गई है। हम अब हेल्थी फूड से ज्यादा जंग फूड खाना पसंद करते हैं। वही इन सबको खाने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और हमारा फैट बढ़ने लगता है। हम अपने मिटापे से काफी परेशान हो जाते हैं। हम इरीटेशन होने लगती है और हम इस बढ़े हुए फैट को कम करने के लिए बेस्ट तरीका खोजते हैं।

    कई बार हम सुबह उठकर जिम जाना शुरू कर देते हैं। तो कई बार हम अपने खाने पीने में बदलाव करने अपना फैट कम करना चाहते हैं। वही आज हम आपको कुछ ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो लो कैलोरी फूड है और इनके सेवन से आपको जल्द ही भूंख नहीं लगेगी और आप अपनी डाइट को बेहतर करके अपने मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

    तो आइये जानते हैं लो कैलोरी फूड जो तेजी से घटाते है आपका वजन:-

    मखाना:-

    आप अगर अपनी डाइट में मखाना शामिल कर लेते हैं। तो इससे आपको काफी स्वास्थ्य लाभ होगा। इसमे काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। मखाने में कैलोरी कम होती है जिससे इसका सेवन फैट नही बढ़ाता। वही इसे खाने के बाद आपको जल्दी भूंख नहीं लगती है। आप मखाने को घी में तल कर रोजाना खा सकते हैं।

    भुना चना:

    आप अपनी डाइट में भुना चना शामिल कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। अगर आप चने को गुड़ के साथ खाते हैं तो यह आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाएगा और आपको स्वास्थ्य रखेगा। चना खाने से आपको भूंख नही लगेगी और आपका मोटापा कम होगा।

    मुरमुरा:

    अगर आप अपनी डाइट में मुरमुरा शामिल करती है तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मुरमुरा में भारी मात्रा में विटामिन, मिनरल और कैल्शिमय पाए जाते हैं। मुरमुरा खाने से आपको बार बार भूंख नही लगेगी और अपना स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

    काजू: 

    अगर आप काजू को घी में फ्राई करके रोजाना खाते हैं तो यह आपके बेवज़ह के बढ़ते मोटापा को कम करता है। काजू में कई प्रकार के पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। काजू खाने से आपका फैट नही बढ़ता और यह आपको एनर्जी प्रदान करता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है।

  • लड़को के ये झूठ फटाक से पकड़ लेती है लड़कियां

    Relationship tips: इस सम्पूर्ण संसार मे कुछ भी ऐसा नही है जो पूर्णतः सत्य हो। हर इंसान इस संसार मे कभी न कभी झूंठ बोलता है। आज के दौर में झूठ हमारी भावनाओं से जुड़ गया है। अब लोग अपने रिश्ते को बचाने के लिये आय दिन झूठ बोलते हैं। वही अगर स्त्री और पुरुष के रिश्ते की बात करें। तो इन दोनों के रिश्ते में पुरुष स्त्री से अधिक झूठ बोलता है। लेकिन उसे झूठ छुपाना नही आता जिसके कारण उनका झूठ महिलाएं आसानी से पकड़ लेती है।

    वही आज हम इस लेख में बात करने जा रहे हैं पुरुषों के उन झूठ की जिन्हें वह बहुत सफाई से नही बोल पाते और महिलाओं को यह पता चल जाता है की उनके सामने उनका पार्टनर झूठ बोल रहा है। कई बार महिलाएं अपने पार्टनर की खुशी के लिये यह जाहिर नही करती है कि उन्हें उनका झूठ पता चल गया है। तो कई रिलेशनशिप में पुरुषों के यह झूठ लड़ाई झगड़े का कारण बन जाते हैं। तो आइये जानते हैं पुरुषों के झूठ….

    मैं सिर्फ तुम्हारे बारे में सोचता हूँ:

    प्रत्येक पुरुष अपनी पार्टनर को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करता है की वह उसके अलावा अपने दिमाग मे किसी का विचार नही लाता। लेकिन महिलाएं जानती है कि पार्टनर झूठ बोल रहा है। क्योंकि पुरुषों का स्वभाव बहुत लचीला होता है। वह हर वक्त कुछ न कुछ सोचते रहते हैं। वही उनकी नजर हमेशा लड़कियों पर जाती रहती है।

    तुम मेरा पहला प्यार:

    पुरुष जब किसी स्त्री के साथ रिश्ता बनाता है। तो वह अपने पार्टनर को यह विश्वास दिलाता है कि वह उसका पहला प्यार है। लेकिन यह भी पुरुष का झूठ होता है। पुरुष हर उस स्त्री से यही कहता है कि वह उसका पहला प्यार है और इसी झूठ के सहारे पुरुष अपने प्रेम की गाड़ी को आगे बढ़ाता है।

    मैं कोई गलत काम नही करता:

    आज के समय मे ड्रिंक करना, स्मोकिंग करना आम बात हो गई है। लेकिन पुरुष अपने पार्टनर से इनको लेकिन झूठ बोलते हैं। वह अपने पार्टनर को यह विश्वास दिलाते हैं कि वह स्मोकिंग नही करते। लेकिन उनका यह झूठ महिलाएं आसानी से पकड़ लेती है। उनके चेहरे पर यह दिख जाता है कि वह अपनी आदतों को लेकर अपने पार्टनर से झूठ बोल रहे हैं।

    तुम्हारे बिना न रह पाना:-

    पुरुष अपनी महिला पार्टनर से झूठ बोलते हैं। कि मैं तुम्हारे बिना नही जी पाऊंगा। तुम्हारे बिना रहना मेरे लिए मुश्किल हो जाएगा। तुम मेरी आत्मा हो। लेकिन यह वह सिर्फ अपने पार्टनर का विश्वास जीतने के लिए करते हैं और जब उनकी पार्टनर उनके आसपास नही होती है। तो वह पहले की तुलना में अधिक मस्ती करते हैं।

  • सेक्स में बरते सावधानी नही तो हो सकता है कैंसर:- रिपोर्ट

    लाइफस्टाइल: कैंसर एक ऐसी भयंकर बीमारी है। जिसका नाम सुनते ही हमारी रूह कांप उठती है और हमारा मन घबराने लगता है। वही अब कैंसर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनियाभर में कैंसर ने हर साल 44.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है।

    रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से मरने वालों में 44 फीसदी लोग ऐसे है जिनकी मौत का कारण स्मोकिंग, सिगरेट और शराब है। वही 34 फीसदी लोगो मे कैंसर होने का अमुख कारण अनसेफ सेक्स है। रिपोर्ट में दवा किया गया है कि जब कपल्स असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं तो उनमें कैंसर जैसी बीमारी का होना नॉर्मल बात है।
    रिपोर्ट में यह भी कहा गया की वैसे तो कैंसर एक खतरनाक बीमारी है और इससे कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में प्रभावित हो सकता है। लेकिन इस समय कैंसर से सबसे ज्यादा मौत पुरूषों की हो रही है। एल्कोहल का सेवन करने वाले 33 फीसदी पुरुष कैंसर के कारण मर जाते हैं। वही अगर हम विश्व स्तर पर कैंसर के सबसे ज्यादा मरीजो की बात करे तो यह यूरोप में है।