Category: health-lifestyle

  • सफेद बालों से हो गए परेशान, नेचुरल काला रंग पाना बेहद आसान

     

    डेस्क। वैसे सफेद बाल आना बुढ़ापे की निशानी है पर आज कई युवाओं को भी यह दिक्कत होती है। ऐसे में जब समय से पहले सफेद बाल आने लगते हैं, तो आप कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं? कुछ नैचुरल उपायों की मदद से ही सफेद बालों का इलाज किया जा सकता है और कम उम्र में बूढ़ा होने से खुद को आराम से बचाया भी जा सकता है।

    आज हम आपको बताएंगे कि सफेद बालों का नैचुरल इलाज क्या है। पर इससे पहले आप सफेद बालों का कारण जान लीजिए कि आखिर बाल सफेद होते क्यों हैं।

    सफेद बाल होने के पीछे का कारण

    जब आपके स्कैल्प और हेयर हेल्थ खराब होने लगती है, तो आम तौर पर सफेद बालों की समस्या हो जाती है। सफेद बालों का मुख्य कारण सिर में ब्लड सर्कुलेशन की कमी, केमिकल वाले हेयर केयर प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल, सर में पोषण की कमी या फिर प्रदूषण व गंदगी होती है। बता दें कि आपको सफेद बालों का इलाज करने वाले नैचुरल उपायों के साथ ही व्हाइट हेयर के इन कारणों से भी खुद को बचाना होता है।

     सफेद बालों को दूर करने के नैचुरल उपाय

    क्या आप सफेद बालों को दूर करके बालों का नैचुरल ब्लैक कलर वापस पाना चाहते हैं, तो इन नैचुरल उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

    1. त्रिफला पाउडर का इस्तेमाल

    त्रिफला पाउडर में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर से फ्री-रेडिकल को बाहर निकालने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं। त्रिफला चूर्ण में मौजूद आयरन और पोटैशियम बालों की जड़ों को हेल्दी रखकर हेयर ग्रोथ में भी कारगर साबित होते हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला पाउडर, आंवला पाउडर को एक साथ मिलाकर हर रात सोने से पहले इसका गर्म पानी के साथ सेवन करें।

    2. प्याज का रस 

    सफेद बालों का इलाज करने के लिए प्याज के रस को नैचुरल ट्रीटमेंट के रूप में यूज़ किया जाता है। कुछ शोधकर्ताओं की माने तो बालो की अच्छी ग्रोथ के पीछे प्याज में मौजूद catalase नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह बालों की जड़ों में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को कम करने में मदद करता है। इससे बालो का नेचुरल कॉलर वापस लौट आता है। 

    3. आंवला के साथ नींबू

    आंवला और नींबू दोनों ही चीजों में विटामिन-सी अधिक मात्रा में होता है, जो कि स्कैल्प का डैंड्रफ व इंफ्लामेशन को दूर करने में मदद करता है। जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। सफेद बालों से निजाद पाने के लिए और उनको काला बनाने के लिए 1 गिलास पानी में आंवला पाउडर और नींबू का रस मिलाकर हर मॉर्निंग में पीएं।

    4. करी पत्ता

    व्हाइट हेयर के नैचुरल ट्रीटमेंट के लिए करी पत्ता का इस्तेमाल भी लंबे समय से किया जाता रहा है। एक्सपर्ट्स भी बताते हैं कि करी पत्ता में मौजूद विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स के वजह से बालों की जड़ों के अंदर मेलानिन का उत्पादन बढ़ता है जिससे बाल अपने आप काले होने लगते हैं।

  • इन बियर में है ऐसा नशा की महंगी महंगी एल्कोहल है इसके सामने फेल

    लाइफस्टाइल:- आज के समय मे बियर के शौकीनों की कमी नहीं है युवा से लेकर बुजुर्ग तक बियर के शौकीन हैं और इसे अपने स्वैग के लिए खूब इस्तेमाल करते हैं। मार्केट के अलग अलग टाइप के बियर प्रोडक्ट उपलब्ध है जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं वही कई विदेशी बियर के प्रोडक्ट ऐसे हैं जिंसमे काफी मात्रा में एल्कोहल पाया जाता है और वह आज भी लोगो की पहली पसंद बन हुए हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बियर के कुछ अनोखे नाम जो की युवाओं की अब पहली पसंद बन गए हैं। 

    BroCode;-

    अगर हम BroCode बियर की बात करे तो मार्केट में इसका खुब ट्रेंड है लोग इसे काफी पसंद करते हैं और इसमे 15 फीसदीं एल्कोहल पाया जाता है। 

    Kingfisher Strong:-

    आज के समय मे Kingfisher Strong ने मार्केट के अपनी बेहतरीन जगह बना ली है। यह व्यापारिक ग्रुप की पहली पसंद बनी हुई है इसमे 8 प्रतिशत एल्कोहल होती है।
    इसमे 1000 हेवर्ड्स है। हेवर्ड्स तीन दशकों से भारतीय बाजारों में राज कर रहा है। इस बियर में अल्कोहल की मात्रा 8 प्रतिशत है।

    Godfather:- 

    यह काफी स्ट्रॉग बियर है इसे यूथ खूब पसंद करता है। इसमे 8 फीसदीं एल्कोहल पाया जाता है। यह वैसे तो काफी सस्ती रहती है और यंग एज का यूथ इसे खूब पसंद करता है। 

    Knock Out:- 

    यह भारत का काफी लोकप्रिय ब्रांड है इसकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और लोग इसे काफी पसन्द करते हैं। इस बियर में 8 फीसदीं एल्कोहल होता है और यह लोगो के बजट के अनुसार है।

  • सिर्फ फिटकरी नहीं अपनी त्वचा के लिए इसे संजीवनी समझो

     

    डेस्क। फिटकरी के वैसे तो घर में कई सारे उपयोग होते हैं। आमतौर पर इसको बर्तनों से दाग धब्बे मिटाने के लिए उपयोग किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि यह आपके चेहरे से भी दाग मिटाने के लिए कारगर साबित होता है। साथ ही यह शरीर से बह रहे खून को भी बंद करने के काम में आता है। इसीलिए अक्सर आपने देखा होता कि पुरुषों की शेविंग किट में फिटकरी जरूर होती है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटकरी का इस्तेमाल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

    फिटकरी को दूसरे ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ इस्तेमाल करने से ना केवल दाग-धब्बे और झुर्रियां दूर होती हैं बल्कि आपकी स्किन चमचमाती और ग्लोइंग भी बनती है। फिटकरी से आंखों के नीचे के काले घेरे और सूजन भी कम हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि फिटकरी को किस तरह से इस्तेमाल करने से त्वचा को क्या फायदा पहुँचता है।

    आंखों के नीचे सूजन आ गई है या फिर काले घेरे हो गए हैं तो फिटकरी और गुलाब जल के मिश्रण से आपको इससे निजाद मिल जाएगा। सबसे खास बात यह है कि फिटकरी स्किन पर किसी तरह का इरिटेशन भी नहीं देती। बस आप फिटकरी के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे धूल लें। ऐसा करने के कुछ ही दिनों बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।

    अगर आपके चेहरे की त्वचा पर ढीलापन दिखने लगा है तो फिटकरी से बने टोनर का इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में काफी असरदार होता है। टोनर बनाने के लिए सबसे पहले फिटकरी को पानी में डाल लें इसके साथ में कुछ तुलसी के पत्ते भी डाल लें। अब पानी को उबाल लें। उबालने के तुरंत बाद ही फिटकरी पानी में घुल जाएगी। अब गैस को बंद कर पानी को छान लीजिए। फिर इसमे कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिलाकर किसी शीशी में स्टोर कर के रख लें। इसे टोनर के तौर पर चेहरे पर लगाएं। 

    आपके फेस पर अगर कील -मुंहासे के दाग रह गए हैं तो भी आप फिटकरी को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इस पैक को बनाने के लिए फिटकरी के पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर गढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल भी कर सकतें हैं। चेहरे पर लगा लें और फिर 15 मिनट बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें। 

  • कम हाइट वाले पुरुषों की सेक्स लाइफ पर हुआ शोध , हुए चौकाने वाले खुलासे

    रिलेशनशिप:- आज के समय मे ज्यादातर लड़कियों को लंबी हाइट के लड़के पसन्द आते हैं। लेकिन कम हाइट के लड़कों को लेकर द जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन की एक रिपोर्ट आई है जिसमे इनको लेकर कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो पुरुष कम हाइट के होते हैं वह सेक्सुअ तौर पर ज्यादा एक्टिव होते हैं। 

    इस शोध में कई हाइट के पुरुषों पर शोध किया गया। जिसमे 175 सेंटीमीटर से कम हाईट वालो की सेक्स पावर बेहतरीन पाई गई। वही यह सेक्स को लेकर काफी एक्टिव थे। रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि कम हाइट वाले पार्टनर अपने सहयोगी पार्टनर को लेकर काफी सजग रहते हैं यह सेक्स को लेकर जितना एक्टिव होते हैं इनके तलाक की संभावनाएं भी उतनी कम होती है। 
    शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन पुरुषों की हाइट कम होती है यह हर काम मे निपुण होते हैं। यह घर के काम करने से लेकर अपने पार्टनर की केयर और पैसा कमाने में काफी माहिर होते हैं। जहाँ लम्बे पुरुष अपने लुक के चलते महिलाओं को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं और उनपर अपने लुक्स का जादू चलाते हैं। 
    वही कम हाइट वाले पुरुष अपने आकर्षक स्वाभव से लड़कियों को आकर्षित करते हैं और जिनके साथ यह जुड़ते हैं उनके साथ ईमानदारी के साथ लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप में रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें 531 पुरुषों पर की गई ये स्टडी न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (New York University) के शोधकर्ताओं ने की है।

  • गर्मियों में एक बार बनाओ Oreo Shake, सबका हो जाएगा पसंदीदा

     

    डेस्क। गर्मियों के मौसम में सबका कुछ ठंडा-ठंडा खाने का मन होता है। ऐसे में शेक्स से बढ़िया और क्या हो सकता है। वैसे भी गर्मियों में अपने शरीर को ताजगी और गले को ठंडक देने के लिए लोग आमतौर पर जूस, शेक, शिकंजी और ठंडी-ठंडी आइस्क्रीम का सेवन करना काफी पसंद करते हैं।

    ऐसे में आज हम आपको घर पर ही ओरियो कोकोनट मिल्कशेक बनाने की रेसिपी बताएंगे। कोकोनट एक बहुत ही पौष्टिक सुपरफूड है जो मैग्निशियम, कैलशियम, विटामिन सी, पोटेशियम, फॉस्फोरस और सोडियम जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं। वहीं ओरियो बिस्केट का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों को खूब पसंद आता है और फ्रूट शेक के मुक़ाबके डेलिशियस भी। इसके साथ ही इसे बनाना भी महज 5 मिनट का काम है। तो आइये जानते हैं ओरियो कोकोनट मिल्कशेक बनाने की रेसिपी-

    शेक बनाने की सामग्री (Ingredients for Oreo shake)

    -ओरियो बिस्कुट 7-8

    -कोकोनट शुगर 1/2 टेबल स्पून

    -चॉकलेट का पाउडर 1/2 टेबल स्पून

    -नारियल का दूध 1 1/2 कप

    -चॉकलेट चिप्स आवश्यकता के अनुसार

    -वनीला आइसक्रीम 2 बड़े चम्मच ले लें

    -बर्फ के टुकड़े 8-9

    रेसिपी (Recipe of oreo shake)

    इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सर जार में ओरियो बिस्कुट को डाल कर ग्राइंड कर लें।

    इसके बाद आप इसमें कोकोनट शुगर, चॉकलेट पाउडर और कोकोनट मिल्क भी डाल दें।

    फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर के स्मूद मिक्चर तैयार कर लें।

    इसके बाद आप इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े और वनीला आइसक्रीम भी डाल दीजिये। 

    फिर आप इसको एक बार अच्छी तरह से लास्ट ब्लेंड दें। 

    इसके बाद आप इसे ग्लास में सर्व करें। और इसका मजा लें।

    आप इसको चॉकलेट पाउडर, चॉकलेट चिप्स और वनीला आइसक्रीम से भी ऊपर से गार्निश कर सकते हैं। 

  • गर्मियों की इन बेसिक स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए अभी अपनाएं यह उपाय

    लाइफस्टाइल:- गर्मी का सीजन चल रहा है और भीषण गर्मी के चलते लोगो को स्किन की समस्या बहुत अधिक हो रही है। हर कोई इस समय अपनी स्किन को प्रोटेक्शन देने में लगा हुआ है। कोई स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए उसे दुपट्टे से ढंक रहा है तो कोई सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग कर रहा है। लेकिन लोगो की स्किन को कोई न कोई प्रॉब्लम हो ही रही है। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ टिप्स जिससे आप अपनी स्किन को इस गर्मी के प्रकोप से बचा सकते है।

    जाने गर्मियों में होने वाली प्रॉब्लम्स से बचने का सॉल्यूशन:-

    सन एलर्जी:-

    तेज धूप और पसीने के कारण सन एलर्जी होना आम बात है। यह समस्या लोगो मे अल्ट्रावायलेट रेस के कारण बढ़ती है। वही डायबिटीज की कुछ दवाएं या एंटीबायोटिक्स फोटो सेंसिटिव होती हैं, इन्हें लेने वालों को धूप से परहेज करना चाहिए। लेकिन अगर नॉर्मल कंडीशन में आपको सन एलर्जी होती है तो कोशिश करे की अपनी स्किन को ठंडा रखे और थोड़ी थोड़ी देर में उसे बर्फ से सेंकते रहे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी स्किन पर सन का इफैक्ट कम पड़ता है और आपको सन एलर्जी से थोड़ी राहत मिलती है।

    पिम्पल्स:-

    गर्मियों में पिम्पल्स होना आम बात है। वही जब से कोरोना आया है मास्क लोगो के जीवन का हिस्सा बन गया है और मास्क लगातार पहने रहने की वजह से हमारे चेहरे पर नमी बनी रहती है और हमारे मुह से निकलने वाली भाप के कारण हमारे चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए लोगो को धूप में कम निकलना चाहिए और मास्क की जगह सूती कपड़े को मुह ढकने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

    झांइयां:- 

    गर्मियों में यह स्किन को काफी प्रभावित करती है और शक्ल को खराब कर देती है। अल्ट्रा वॉयलेट रेज कलर करने वाली कोशिकाओं के साइज को बढ़ा देती हैं। झांइयों की परेशानी हो, तो धूप में निकलने से बचें और हर दो घंटे में सनस्क्रीन लगाते रहें। 

    दाद:- 

    गर्मियों में चिलचिलाती धूप और पसीने के चलते दाद होना आम बात है। लेकिन जब दाद होता है तो यह न सिर्फ हमारी स्किन को खराब करता है बल5हमे काफी तकलीफ भी देता है। यह पसीने के जमने से होता है हमे हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि हम उन जगहों को सुखा रखे जहां पसीना इकट्ठा होता है।

  • रुको धर्म के ठेकेदारों: पत्थर आग और नफरत से चोटिल हो जाएगा आगामी पीढी का भविष्य

    सामाजिक :- भारत इस समय हिंसा और विरोध आंच में तप रहा है। हर ओर नफरत ने पैर पसार रखे हैं। हिन्दू मुस्लिम एकता अब सिर्फ सुनने की बात रह गई है और भाईचारे की मिशाल देने वाली स्टोरी कभी कभार मीडिया संस्थानों के माध्यम से हमारे सामने आ जाती है। अब धर्म के नाम पर पत्थर फेंकने से लेकर खून की नदियां बहाने तक धर्म के रक्षक बने लोग तैयार रहते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता की उनका उपद्रव समाज को किस दिशा में ले जा रहा है लेकिन उन्हें इस बात से फर्क पड़ता है कि उनके धर्म को लेकर टिप्पणी करने वाला व्यक्ति अभी तक अपने घर मे सुरक्षित कैसे है। 

    आज की नफरत भविष्य के लिए खतरा:- 

    यह धर्म के ठेकेदार अपने अपने धर्म का ठीकरा पीटते हुए लोगो को आपस में लड़वाते है। लेकिन क्या अपने कभी यह सोचा है कि इस नफरत का आपकी आने वाली पीढी पर क्या असर पड़ेगा। क्या वह आपके द्वारा फैलाई इस नफरत की आंच से बच पाएंगे और अपने भविष्य के बारे में कुछ बेहतर विकल्प खोज पाएंगे। क्योंकि आज जिस तरह से घृणा का सिद्धांत लोगो के मस्तिष्क पर हावी है उसके बाद यह आगामी पीढ़ी को काफी प्रभावित करेगा। 
    घृणा को लेकर ओशो ने कहा है कि यह जहां भी आती है वहां सिर्फ हिंसा होती है। स्वामी विवेकानंद का कहना है, हर एक चीज़ से प्यार करो । घृणा किसी से नहीं । जब हम किसी से घृणा करते हैं, तो हम या तो उस व्यक्ति से दूर रहने की कोशिश करते हैं या उस के बारे मैं बुरा सोचते रहतें है। वही बुरा सोचते ही नहीं करने के लिए तरह तरह के उपाय अपनाता है और समाज को एक खराब वातावरण देता है। 

    आज की हिंसा आगामी जनरेशन के लिए जहर :- 

    आज हम टीवी खोलते हैं तो हमें हर तरफ पत्थर , आग और विरोध देंखने को मिल रहा है। इस विरोध को देखकर हमारे घर मे मौजूद बच्चो के मन मे अनेको सवाल उठते हैं। लेकिन हम उन सावालो का सुचारू तरीके से उन्हें जवाब देने की जगह उनको उस हिंसा के तत्व इस तरह से बताते हैं मानो आगे चलकर उन्हें इस हिंसा का हिस्सा बनना हो। वही अगर हिंसा मुस्लिम और हिन्दू दो पक्षो के बीच हुई भिड़ते से भड़क गई तो कहना की क्या हम उन्हें बताते हैं कि हमारे प्रतिद्वंद्वी ने हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और यदि हमने उनको जवाब नहीं दिया तो वह हमारे धर्म पर अपने धर्म का ध्वज लहरायेंगे। 
    जब हम बच्चो को इस तरह की चीजें बताते हैं तो उनके मन मे अपने धर्म के प्रति सम्मान नहीं पैदा होता बल्कि किसी अन्य धर्म के लिए घृणा पैदा होती है। यह नफरत उम्र के साथ बढ़ती जाती है और वह अपनी संस्कृति को भूलकर नफरत को बढ़ावा देते हैं। आज के समय मे परिजनों को बच्चों को अपने धर्म का सही ज्ञान देना चाहिए और सही गलत का भेद सिखाना चाहिए। उन्हें हिंसा के रास्ते को गलत बताकर एक सकारात्मक मार्ग पर चलना सिखाना चाहिए और आज की हिंसा को बच्चो के मन मे जगह बनाने से पहले उनके मन मे प्रेम और भाईचारे को बैठाना चाहिए। जिससे उन्हें समझ आए की अगर वह अपने भविष्य में भीड़ का हिस्सा बन गए तो यह भीड़ उनके भविष्य को निगल जाएगी और अगर वह भाईचारे के मार्ग पर चले तो उन्हें न सिर्फ सफलता मिलेगी बल्कि वह जिस जगह रहेंगे वहां पत्थर , आग , और अभद्रता नहीं दिखेगी। बल्कि अपने पन का भाव दिखेगा।

  • Lips लगा देते हैं आपकी खूबसूरती में चार चांद, शेप के हिसाब से करें स्टाइल

    डेस्क। चहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में होंठों (Lips) की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं जो आपके चहरे को और भी आकर्षक बनने का काम करते हैं। जरूरी हैं कि होंठों पर ऐसे मेकअप किया जाए (Lips Makeup) की देखने वाले बस देखते ही रह जाएं।

    वैसे तो महिलाएं होंठों पर मेकअप करती हैं पर वो यह भूल जाती हैं कि हर लिप का शेप अलग होता हैं और इसपर मेकअप करने का तरीका भी अलग होता हैं। होंठो के मेकअप की सही जानकारी ना होना आपके चेहरे को भद्दा बना सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मेकअप टिप्स लेकर आए हैं जो आपके लिप्स (Lips) को आकर्षक (Attractive Lips Makeup) बनाने में कारगर हैं। 

    आइये आपको बताते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में (Makeup Tips for Lips)

    अगर आपके ऊपरी और नीचे के होंठो (Lips) के आकार आपस में मेल नहीं खाते तो आपको लिप पेंसिल का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे दोनों होठ दिखने में बराबर नज़र आ सकें। इसके लिए आप हल्के हाथ से लिप लाइनर लगाएं। फिर उसे ब्लैंड कर लें।

    सब जानते हैं कि फ्लैट लिप्स खूबसूरत नहीं दिखते। इनमें न तो उभार होता है और ना ही इनका कोई आकार होते हैं। फ्लैट होंठ वालों को हल्के लिपस्टिक शेड का इस्तमाल करना चाहिए। क्योंकि गहरे रंग फ्लैट होंठो पर फैले हुए नज़र आते हैं। इससे आप अपने लिप्स को एक अच्छा शेप भी दे सकते हैं।

    पतले होंठ किसी भी महिला या लड़की को पसंद नहीं होते हैं न ही ये पुरुषों को आकर्षित करते हैं। होंठो को मोटा दिखाने के लिए आप लिप लाइनर को अपने होंठो के शेप से बाहर की ओर भी लगा सकती हैं। और फिर उसे ब्लैंड कर लीजिए। इस बात का ध्यान रहें कि होंठो को मोटा दिखाने के लिए डार्क कलर का इस्तेमाल करना चाहिए।

    अगर आपके होंठ मोटे और भारी होते हैं। आप खास टिप्स की मदद से अपने उपरी मोटे होंठ को सुंदर दिखा सकती हैं। अपने होठों पर पहले नैचुरल लिपस्टिक लगा लीजिए अब ऊपर की ओर थोड़ा हल्का टोन ब्राइट लिपस्टिक लगाइये। लिप्स को एक पतला लुक देने के लिए अंदर की ओर गहरा शेड लगाएं इससे आपके लिप्स बहुत सुंदर दिखने लगेंगे।

    होंठों का निचला हिस्सा हैवी यानि की थोड़ा मोटा हो तो अपने आप ही सुंदर और आकर्षित दिखता है। अगर फिर भी आप इसे छिपाना चाहती हैं तो इसका तरीका बहुत ही सरल है। आप अपने दोनों होंठों पर लिप कलर इस्तेमाल करें। फिर सही संतुलन के लिए ऊपरी होंठ के केंद्र को सफ़ेद पेंसिल या क्रीमी न्यूड मैट कलर के साथ इसे बराबर कर लें। आपके होंठ पतले नज़र आएंगे।

    कई लोगों पर छोटे होंठ काफी क्यूट और खूबसूरत नज़र आते हैं। आप इससे प्यारा सा पाउट लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।पर ऐसे होठों की परफेक्ट शेपिंग के लिए आप शाइन करने वाली लिपस्टिक जो बहुत गहरे रंग की ना हो लगा सकतीं हैं। इससे होठ और छोटे दिखते हैं। अपने होठों को निखारने के लिए ब्राइट और सॉफ्ट लिप कलर ही चुनें।

  • घर पर बनाइये Organic Sunscreen, बस इन इंग्रिडेंट्स से

     

    How To Make Sunscreen At Home । धूप, टैनिंग और प्रदूषण से बचाव के लिए लोग अपने फेस और हाथ-पैरों पर Sun Cream का इस्‍तेमाल करते हैं। Sunscreen आपकी त्‍वचा को UV Rays से होने वाले नुकसान से बचाता है और आपकी स्किन में मेलेलिन सिकरिशन को भी रोकता है।

    कैमिकलयुक्‍त सनस्‍क्रीन अगर स्किन पर अधिक देर तक रह जाए तो स्किन को काफी नुकसान भी हो सकता है। इसी कारण से कई लोग सनस्‍क्रीन लोशन के इस्‍तेमाल से कतराते हैं। पर क्‍या हो अगर आप नेचुरल चीजों से खुद ही अपना Sunscreen बनाना सीख लें? (Make Sunscreen At home) आप घर पर मौजूद कुछ नेचुरल चीजों से होममेड सनस्क्रीन बना सकते हैं और ये बाजार में मिलने वही Sunscreen से ज्यादा कारगर भी होगी। और इसकी सबसे खास बात ये है कि इनके इस्‍तेमाल से आपकी स्किन को थोड़ा भी नुकसान नहीं होगा उल्टा ये आपको एक्स्ट्रा व्हाइटिंग और ग्‍लोइंग स्किन देगा। आज हम आपको घर पर Sunscreen बनाने का पूरा प्रोसेस बताएंगे।

    होममेड सनस्क्रीन घर पर किस तरह बना सकते हैं(How to make Sunscreen at home)

    होममेड सनस्‍क्रीन बनाने की सामग्री (Ingredients to make Sunscreen at home) 

    कोकोनट ऑयल- 1 चौथाई कप

    रेस्पबेरी ऑयल- 1 टेबल स्पून

    जिंक डाइऑक्साइड- 2 टेबलस्पून

    कैरेट सीड ऑयल- तेल 1 टेबल स्पून

    शीया बटर- 2 टेबलस्पून

    ऑलिव ऑयल- आधा कप

    वैक्स- 1 चौथाई कप.

    कैसे बनाए सनस्क्रीन (How to make Sunscreen) 

    किसी बर्तन में ये सारी सामग्री निकल लें। इसे एक साथ किसी कटोरे में मिला ले मगर जिंक ऑक्साइड को अभी इसमें ना डालें। अब चम्मच की मदद से सभी चीज़ों को अच्‍छी तरह से फेटे। इसके बाद एक तवे को आंच पर रखें और उस तवे पर कटोरे को रख दीजिए। ऐसा करने के कुछ देर बाद सारी सामग्री पिघल जाएगी।

    इसी बीच बीच में चलते रहिए ताकि सभी चीज़े आपस में अच्‍छी तरह से मिल जाएं और नीचे से जले भी नहीं। जब सारी सामग्री पिघलकर मिक्‍स हो जाए तो इसे तवे पर से उतार लीजिए। अब इसमें जिंक ऑक्साइड डालें और अच्‍छी तरह से मिला दें। इसके कुछ देर बाद जब ये ठंडी हो जाए तो इसे किसी कांच के कंटेनर में रखकर फ्रिज में रख दीजिये। और अब जब भी आप बाहर जाएं तो इसे बिना किसी चिंता के चेहरे और हाथ पर लगा लें। घर पर बनी यह नेचुरल होममेड Sunscreen स्किन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    इन बातों को ध्यान में रखें

    –इस्‍तेमाल करने से पहले इस क्रीम का पैच टेस्‍ट जरूर कर लें।

    –अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका इस्‍तेमाल बिना एक्सपर्ट की सलाह के न करें।

    –जिंक ऑक्साइड स्किन पर एलर्जी कर सकता है, इसलिए ध्यान रखें।

    – थोड़ी मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें।

    -बता दें कि वाटरप्रूफ सनस्क्रीन नहीं है और पसीना आने पर ये हट सकता है।

  • क्या होती है Chicken Skin? कब और कैसे मिलेगा निजाद

     

    Chicken Skin problem । किसी बच्चे की खूबसूरत, मुलायम स्किन को देखकर हमेशा मन में एक ही ख्याल आता है कि काश मेरी त्वचा हमेशा के लिए ऐसी ही बनी रहे। लेकिन ऐसा होता कहां है। 

    टीनएज, यानी 13 से 18 साल की उम्र में स्किन में ब्रेकआउट, पिंपल्स, एक्ने मार्क्स और मिडिल एज में ड्राई स्किन की समस्या होने लगती है जिसके बाद कई बार हम कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं। 

    वहीं 40 की उम्र तक पहुंचते हुए फेस पर झुर्रियां, काले घेरे और दाग-धब्बे भी हो जाते हैं। सरल भाषा में कहें तो स्किन के मैच्योर होने की भी एक प्रक्रिया होती है जिसमें जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वो त्वचा पर अपना प्रभाव डालती जाती है। इन्हीं स्किन प्रॉब्लम में से एक है आंखों के नीचे होने वाली त्वचा पर छोटे-छोटे सफेद रंग के बम्प्स या दाने होना। मेडिकल भाषा में इन्हें केराटॉसिस पिलैरिस (Keratosis pilaris) भी कहा जाता है। आमतौर पर अंग्रेजी में कुछ लोग इसे चिकन स्किन (Chicken Skin) भी कहते हैं।

    ज्यादातर लोग इस प्रॉब्लम पर ध्यान ही नहीं देते हैं, लेकिन थोड़े वक्त के बाद इन दानों में खुजली, जलन और हल्का दर्द महसूस होने पर लोगों का ध्यान इसपर जाता है। डॉक्टरों के अनुसार आमतौर पर चिकन स्किन की समस्या 30 से 35 साल की उम्र के बाद ज्यादा साफ तौर से नजर आती है। यह केवल आंखों के नीचे नहीं बल्कि हाथ और पैर पर भी होती हैं।

    क्या है चिकन स्किन के कारण? (Causes of Chicken Skin or Keratosis Pilaris?)

    – किसी फूड रिएक्शन से चिकन स्किन की समस्या हो सकती है।

    – स्किन पोर्स में केराटिन प्रोटीन ब्लॉक होने के कारण भी यह प्रॉब्लम हो सकती है और वक्त के साथ बढ़ भी जाती है।

    – कुछ मामलों में अधिक दवा का सेवन करने से भी यह समस्या लोगों में होती देखी गई है।

    चिकन स्किन के इलाज के घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Chicken Skin treatment)

    गुलाब जल का प्रयोग

    कई रिसर्च में यह बताया गया है कि गुलाब जल में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। जिस कारण से अगर आपको शुरुआत में चिकन स्किन की समस्या नजर आती है तो इस पर गुलाब जल लगाने से इससे आराम मिलता है। इस समस्या से पूर्णता निजात पाने के लिए आप दिन में दो बार गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

    मॉइस्चराइज करना है जरूरी

    ज्यादातर स्किन प्रॉब्लम का मुख्य कारण मॉइश्चर की कमी को माना जाता है। स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए क्रीम या बॉडी लोशन का इस्तेमाल नियमित तौर पर करते रहे। शरीर के जो हिस्से हमेशा (गर्दन, हाथ, पैर) खुले रहते हैं यानी डायरेक्ट एक्सपोज़ होते हैं उनको दिन में 3 से 4 बार मॉइश्चराइज जरूर करना चाहिए।

    नहाने के लिए करें गर्म पानी का इस्तेमाल

    गर्म पानी से नहाने से स्किन के डेड सेल्स आसानी से चली जाती हैं और पोर्स लंबे वक्त तक क्लीन भी रहते हैं। जिन लोगों को चिकन स्किन की प्रॉब्लम होती है उन्हें हल्के गुनगुने पानी से नहाने की सलाह भी दी जाती है। अब चाहें आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा गुलाब जल डालकर भी स्नान कर सकते हैं।

    क्या न करें

    अगर आपको चिकन स्किन की समस्या है तो माइल्ड और केमिकल फ्री साबुन का इस्तेमाल ही करें। किसी भी स्थिति में हार्ड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल न करें इससे आपको एक्सट्रीम कंडीशन का सामना करना पड़ सकता है। हार्ड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल चिकन स्किन की समस्या को भी बढ़ा सकता है। 

    स्किन में ज्यादा इरिटेशन होने पर आप उसे डॉक्टर को जरूर दिखाइए।