Category: health-lifestyle

  • रूसी से झटप पाएं निजात अपनाएं यह उपाय

    रूसी आज कल की आम समस्या हो गई है यह खासकर सर्दियों में जादा होती है अगर आपको भी मौसम के बदलाव से होती है ये परेशानी तो कुछ घरेलु नुस्खों से इनसे निजाद पाया जा सकता है ।

    हम वैसे तो अपने पूरे शरीर से प्यार करते हैं, लेकिन हमारे बाल हमारे लिए काफी खास होते हैं। लड़के हो या फिर लड़कियां सभी अपने बालों का खास ख्याल रखते हैं। शैंपू से लेकर कंडीशनर और फिर कौन सा तेल बालों पर लगेगा, इन सब बातों का खास ख्याल रखा जाता है। लेकिन बवाजूद इसके खासकर सर्दियों के मौसम में बालों का टूटना-गिरना और रूसी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

    क्यूँ होती है रूसी

    दरअसल, जब शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो जाती है तो हमारे सिर की कोशिकाएं बेजान होने लगती है, जिसके बाद ये मृत कोशिकाएं धीरे-धीरे रूसी के रूप में हमारे सिर के बालों पर नजर आने लगती है।

    तो चलिए जानते हैं रूसी से बचने के लिए कुछ नुस्खें

    बालों में रूसी से बचने के लिए आप लेमनग्रास तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं और ये रोगाणुरोधी भी होता है, और साथ ही ये रूसी को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकता है।

    बालों की इस समस्या में आपकी मदद टी ट्री तेल भी कर सकता है। इस तेल में टेरपिनेन 4 ओएल नाम का यौगिक होता है, जिसमें शक्तिशाली रोगाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं। टेरपिनेन 4 ओएल के उच्च मात्रा वाले टी ट्री तेल स्कैल्प पर फंगी बैक्टीरिया के विकास को दबाने और रूसी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जेल भी आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि इसकी पत्तियों के जेल में कई बायोएक्टिव कंपाउंड्स अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रूसी को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    बालों की रूसी खत्म करने के लिए बेकिंग सोडे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, क्योंकि ये बालों से रूसी निकालने में काफी मदद कर सकता है। बेकिंग सोडा लेकर सिर पर बालों की जड़ों पर लगाकर उसे रगड़ना है। इसके थोड़ी बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे अच्छे से धो लें। इसके अलावा बालों से रूसी निकालने के लिए अच्छे शैंपू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बाजार में मिलने वाले अच्छे शैंपू से हफ्ते में एक से दो बार सिर धो सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इनका ज्यादा इस्तेमाल न करें।

    इसके अलावा दही भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको बालों की जड़ों तक दही को हाथों की मदद से लगाना है और फिर वहां मालिश करनी है। इसके बाद इसे एक से दो घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर किसी अच्छे शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें। ऐसा करने  से आपकी रूसी खत्म होने में काफी मदद मिल सकती है।

  • आम खाने के बाद अगर गलती से भी खाई यह चीज तो गड़बड़ा जाएगा स्वास्थ्य

    लाइफस्टाइल:- आम का सीजन आ गया है लोगों को आम खाना खूब पसंद है वही आम एक ऐसा फल है जो हर किसी को खूब पसंद है। आपने आम के फायदे तो बहुत सुने होंगे, लेकिन हम आपको बताएंगे कि आम खाने के बाद हमें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि कुछ ऐसे पदार्थ हैं जो आम खाने के बाद खाने से आपके शरीर पर दुष्प्रभाव डाल सकते हैं।

    चलिए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन नहीं करना है:-

    1: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि करेला बीमारियों में रामबाण की तरह होता है। इसमें कई ऐसे औषधिय गुण पाए जाते हैं जिसके कारण शरीर में होने वाले त्वचा रोग, पेट फूलना या अन्य कई रोगो से यह आप को बचाता है। लेकिन अगर आप करेले का सेवन आम खाने के तुरंत बात करते हैं तो यह आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है क्योंकि इसका स्वाद आम के विपरीत होता है इससे आपको जी मतलाना, उल्टी आना जैसी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
    2: स्वाद में खट्टा और थोड़ा कड़वा “रायता” का सेवन अगर आप आम खाने के बाद तुरंत करते हैं तो यह कहीं ना कहीं आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
    3: बहुत से लोग सलाद के रूप में मिर्च का सेवन करते हैं क्योंकि मिर्च खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है लेकिन अगर यही मिर्च आम खाने के तुरंत बाद इस्तेमाल में ली जाए तो आपकी आंतो को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मिर्च जितनी कड़वी होती है आम उतना ही मीठा होता है।
    आपको बता दें कि इन चीजों का इस्तेमाल करने से आपको तुरंत कोई समस्या नहीं दिखेगी। लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर एक प्रकार से slow poison की तरह काम करेगी।

  • ऐसे दूर करें अपने रिश्ते में आई कड़वाहट

    डेस्क। शादीशुदा रिश्ते में दर्रार और तकरार तो आती ही है। उतार चढ़ाव तो रिश्तों में खट्टी मीठी यादे लेकर आते हैं। ऐसे में पति पत्नी का रिश्ता एक दो पहिया गाड़ी के समान होता है जिसमे अगर कोई उतार चढ़ाव आए तो बैलेंस बिगड़ने का डर होता है। इस रिश्ते में दोनों को एक दूसरे का खयाल रखना होता है; जितना ख्याल पत्नी की खुशी का रखा जाए, उतना ही पति की हैपीनेस पर भी ध्यान दिया जाए। 

    एक दूसरे को पर्सनल स्पेस देना

    जिस तरह पत्नी चाहती हैं कि पति उनकी पर्सनल स्पेस दे उसी तरह से पति भी उससे समान आशाएं रखता है। उन पर रोकटोक न लगाएं और उनके शेड्यूल को कंट्रोल करने की कभी कोशिश न करें। उनसे हर समय बच्चे की तरह अपडेट ले, बल्कि उन पर विश्वास रखें और उन्हें खुद के लिए भी समय निकालने दें। एक दूसरे के स्पाई न बनें विश्वास बनाए रखे।

    कुछ स्पेशल प्लान करें

    हमेशा एक ही व्यक्ति क्यों डेट या ट्रिप प्लान करे? दोनों लोग एक दूसरे के लिए समय निकले। कुछ समय साथ मे बिताने का प्लान करें। एक दूसरे को सरप्राइज दें। ये यकीनन उन्हें अच्छा फील करवाएगा। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा और इससे एक दूसरे को फील होगा कि आप उनके बारे में कितना सोचते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें एक दूसरे को जरूर खुश कर देंगीं।

    बाते करें और इमोशन्स को साझा करें

    कई पुरुष इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें पता नहीं कि उनकी पत्नी उनसे क्यों नाराज है या उनकी पत्नी उन्हें कुछ बताती ही नहीं। ऐसी उम्मीद लगाना की उनके पति हर चीज़ को आसानी से समझ जाए या उनको खुद ही पता चल जाएगा बेवकूफी है। अपनी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करें। अब चाहे आप पति हो या पत्नी एक दूसरे से अपनी सभी बातों को शेयर करें। इससे नजदीकिया बढ़ेंगी और म्यूचअल अंडरस्टैंडिंग भी।  क्या अच्छा लगा और क्या बुरा, ये आप साझा करेंगे तभी तो बातचीत आगे बढ़ेगी। 

  • मौत के 1 घण्टे बाद आत्मा गुजरती है इन पड़ाव से

    जीवन शैली:- मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा सत्य है मृत्यु कहते हैं जो भी इस संसार मे आया है उसे मृत्यु से अवश्य रूबरू होना पड़ेगा। क्योंकि इस प्राकृतिक में कोई भी ऐसी चीज नहीं जो युगों तक जीवित रह सके। वही हिन्दू धर्म मे कहा गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा जीवित रहती है उसकी कभी भी मृत्यु नहीं होती है वह सिर्फ एक शरीर को छोड़कर दूसरे शरीर मे प्रवेश करती है। लेकिन जब आत्मा एक शरीर से निकलती है तो यह बेहद जटिल प्रक्रिया होती है और आत्मा को कई पड़ाव से गुजरना पड़ता है। तो आइए जानते हैं जब मृत्यु होती है तो आत्मा को किन किन पड़ाव से गुजरना पड़ता है। 

    अचेत अवस्था:-

    [object Promise]
    जब आत्मा मनुष्य के शरीर से निकलती है तो कुछ वक्त के लिए वह अचेत अवस्था मे होती है बिना कुछ बोले बिना कुछ किए शान्त रहती है और कुछ समय के बाद पुनः कार्य करने लगती है। वही जब आत्मा मुनष्य के शरीर से बाहर निकलती है तो वह एकदम शांत होती है और ठीक उसी प्रकार शरीर से बाहर निकल जाती है जैसे एक ठीक मनुष्य के शरीर मे रहती है।

    छटपटाहट:-

    [object Promise]
    धार्मिक ग्रंथों को मुताबिक जब आत्मा मनुष्य के शरीर से बाहर निकल जाती है तो वह अभौतिक अवस्था मे होती है। वह अपने सगे संबंधियों को देखकर खूब छटपटाती है और उनसे बात करने के लिए बिलखती है लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाती है और अपने सगे संबंधियों को बिलखता देख खुब तड़पती है।

    नही होता संचार:-

    [object Promise]
    आत्मा जब शरीर से बाहर निकलती है तो वह मौन अवस्था मे होती है और उसका किसी के साथ संचार नहीं होता है। वह अपने मृत शरीर के पास बैठे अपने सगे संबंधियों से बात करना चाहती है उनसे बहुत कुछ कहना चाहती है लेकिन वह कुछ नहीं कह पाती है और अंदर ही अंदर घुटती रहती है।

    शरीर में लौटने का प्रयास:-

    [object Promise]
    मृत्यु के बाद आत्मा अपने शरीर मे पुनः प्रवेश करने का हर सम्भव प्रयास करती है। वह चाहती है कि वह अपने शरीर मे पुनः प्रवेश कर अपने परिजनों का दुख दर्द कम कर दे। लेकिन कई बार प्रयास के बाद भी जब आत्मा शरीर मे प्रवेश नहीं कर पाती तो उसका मोह खत्म होने लगता है और वह यह स्वीकार कर लेती है कि अब वह अपनो से दूर हो चुकी है और उसे उसके अपने सगे संबंधियों के मोह को त्यागना चाहिए।

    दुख से रूबरू:- 

    [object Promise]
    जब व्यक्ति के शरीर से आत्मा निकलती है तो वह अपनो को देखकर बिलखती है दुखी होती है। जब उसका वश नहीं चलता तो वह अपने कर्मो को याद करती है और फिर आत्मा को लेने के लिए यम दूत आता है और उनके कर्मों के आधार पर उन्हें यम लोक तक का मार्ग तय करना होता है।

  • इस धर्म के लोग शादी से पहले करते हैं सबसे ज्यादा सेक्स

    रिलेशनशिप:- आज के समय मे सेक्स करना नॉर्मल हो गया है वही अगर हम भारत की बात करें तो यहाँ अभी भी लोग सेक्स पर खुलकर बात करना नहीं पसन्द करते हैं और इसे चोरी छुपे करते हैं। लेकिन अभी हाल ही में आई नेशनल हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट से सभी को चौका के रख दिया है क्योंकि इसमें इस बात का खुलासा किया गया है कि शादी से पहले कितने भारतीय सेक्स कर चुके हैं और कितने फीसदी लोग सेक्स करने के इच्छुक रहते हैं। 

    रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक भारत मे सेक्स करने की उम्र और उनकी शादी की उम्र बिल्कुल अलग है। वही अगर हम शादी से पहले सेक्स के मामले में पुरूषों के रेश्यो की बात करें तो वह बिल्कुल भिन्न है क्योंकि रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत मे औसतन 7.4 फीसदी पुरुषों ने और 1.5 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाए।
    [object Promise]
    वही अगर हम इसे धर्म के आधार पर समझे तो शादी से पहले सेक्स के मामले में सिख पुरुष सबसे आगे रहे हैं। 12 फीसदी सिख पुरुष शादी से पहले सेक्स करते हैं। वही सिख महिलाएं 0.5 फीसदी शादी से पहले सेक्स करती है। 
    [object Promise]
    इसके साथ ही हिंदू पुरुषों 7.9 फीसदी, मुस्लिम पुरुषों 5.4 फीसदी, ईसाई पुरुषों 5.9 फीसदी शादी से पहले सेक्स करते हैं। इसके अलावा अगर हम महिलाओं की बात करें तो हिन्दू महिलाएं1.5 फीसदी, मुस्लिम महिलाएं 1.4 फीसदी और ईसाइयों महिलाएं 1.5 फीसदी शादी से पहले सेक्स करती है।

  • वर्क फ्रॉम होंम करते हैं तो अपना ले यह उपाय नहीं तो झेलनी पड़ेगी बड़ी समस्या

    लाइफस्टाइल:- जब से कोरोना आया है तब से हर काम तकनीकी से जुड़ गया है और लोग अब ऑफिस जाने की जगह अपने काम घर से ही करने लगे हैं। वैसे तो लोगो का घर से काम करना बेहतर माना गया है लेकिन वर्क फ्रॉम होंम से हमारा शरीर काफी प्रभावित हुआ है इसने हमे आलसी बना दिया है। वही घण्टो सोफे या बिस्तर पर बैठ कर काम करने से हमारा बॉडी पोश्चर भी खराब होने लगा है। तो अगर घर पर काम करने से आपका बॉडी पोश्चर खराब हो रहा है तो इन टिप्स के माध्यम से आप इसमे सुधार कर सकते हैं।

    कुर्सी का रखें खयाल:-

    जब आप वर्क फ्रॉम होंम पर हो तो आपको काम के दौरान अपने बैठने के लिए उपयोग होने वाली कुर्सी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुर्सी ऐसी होनी चाहिए हो अर्जेस्टेबल हो और आपको उसमे बैठते वक्त हाँथो में तनाव न महसूस हो।

    लैपटॉप की पोजीशन:-

    घर पर काम करते वक्त आपको लैपटॉप की पोजीशन का खास खयाल रखना चाहिए। लैपटॉप आपकी आंखों से थोड़ा नीचे होना चाहिए और उसकी लाइट सीधे आपकी आंखों पर नहीं पड़नी चाहिए। वही गर्दन को ध्यान में रखते हुए लैपटॉप को एडजेस्ट करना चाहिए।

    कान में लीड लगाने से करें परहेज:- 

    वर्क फ्रॉम होंम में कई लोगों की आदत होती है कि वह कान में लीड लगाकर घण्टो बातें करते रहते हैं। लोगो को यह करने से बचना चाहिए और अपने क्लाइंट या ऑफिस में बात करते समय अपने फोन को स्पीकर पर करके बात करनी चाहिए। यह आप तब करें जब कॉल देर तक चले।

    रेस्ट:- 

    वर्क फ्रॉम होम में रेस्ट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमेशा काम करने के 2 से 3 घण्टे के बीच मे रेस्ट लेते रहना चाहिए और अपने दिमाग को रिफ्रेश रखना चाहिए। ज्यादा तर कोशिश करते रहना चाहिए की काम करते वक़्त आपको डिप्रेशन न फील हो।

  • पपीते का फेस पैक 20 मिनट में दमकायेगा चेहरा

    जीवनशैली;- इन दिनों जब हम सभी अपने-अपने घरों पर बंद हैं और घर से ही सारे काम कर रहे हैं, तो क्यों न हम इस मौके का फायदा अपनी त्वचा को बेहतर करने के लिए करें। बेशक जब आप काम करके घर लौटती हैं तब आपके पास स्किनकेयर करने की ताकत नहीं बचती है, लेकिन अब आप इन DIY (डू इट युर्सेल्फ) फेसपैक लगा कर काम कर सकती हैं….

    इन दिनों जब हम सभी अपने-अपने घरों पर बंद हैं और घर से ही सारे काम कर रहे हैं, तो क्यों न हम इस मौके का फायदा अपनी त्वचा को बेहतर करने के लिए करें। बेशक जब आप काम करके घर लौटती हैं तब आपके पास स्किनकेयर करने की ताकत नहीं बचती है, लेकिन अब आप इन DIY (डू इट युर्सेल्फ) फेसपैक लगा कर काम कर सकती हैं….

                  टमाटर फेस पैक

    सनटैन और खुले पोर्स के लिए

    टमाटर फेस पैक:- 

    सनटैन को हटाने के लिए टमाटर का गूदा सबसे अच्छा विकल्प होता है और इसका इस्तेमाल ओपन पोर्स के इलाज के लिए भी किया जा सकता है। जब भी आपको समय में, टमाटर के गूदे में उबले हुए आलू के गूदे को मैश करें और इसे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं और इसे सूखने दें। 
    आप इस पैक में एक बड़ा चम्मच दूध भी मिला सकती हैं। 10 मिनट से ज्यादा समय के लिए इसे न लगाएं और जैसे ही ये पैक सूख जाएगा, फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। अधिक फायदे और टैनिंग पूरी तरह से हटाने के लिए इस पैक को रेगुलारी लगाएं।

    पपीता का पैक

    गोरेपन के लिए

    पपीता और केले का पैक:- 

    यदि आप एक प्रभावी होममेड स्किनकेयर पैक की तलाश में हैं, तो त्वचा की चिंताओं से छुटकारा पाने के लिए ये सबसे अच्छा उपाय है। पपीता त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गोरी, मुंहासों से मुक्त और साफ त्वचा पाने के लिए पपीते के फेसपैक का इस्तेमाल करें। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है और ये सन टैन, पिंपल्स, असमान स्किन टोन और सुस्त त्वचा हटाने में मदद करता है। पैक में और गुण मिलाने के लिए इसमें केला भी मिलाएं। पैक बनाने के लिए सामान्य मात्रा में पपीता और केला लें, दोनों को मैश करें, जब तक ये पेस्ट जैसा न बन जाए। इस पेस्ट की सामान्य परत पुरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धोएं

  • रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बेडरूम में सेक्स को लेकर क्या सोचते हैं भारतीय पुरुष

    रिलेशनशिप:- भारतीय पुरूषों को लेकर नेशनल हेल्थ सर्वे की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमे यह खुलासा हुआ है कि जब भारतीय पुरुष अपने पार्टनर के साथ अकेले कमरे में होते हैं तो उनके मन मे उनको लेकर तरह तरह के विचार आते हैं और वह पत्नियों द्वारा सेक्स के लिए इनकार किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हैं। वर्ष 2019 से 2021 में आई रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि भारत की महिलाएं जब अपने कमरे में अपने पुरुष पार्टनर के साथ होती है और पुरुष पार्टनर द्वारा सेक्स के ऑफर पर इनकार करती है तो पुरुष उसपर कोई रिएक्ट नहीं करते और आसानी से उनकी बात मानते हैं।

    [object Promise]
    इस रिपोर्ट में यह खुलासा भी किया गया है कि यदि महिला पुरुष द्वारा दिए गए सेक्स के ऑफर को न बोलती है तो उसके पीछे पहला कारण पुरुष का किसी अन्य महिला के साथ सम्बंध। दूसरा महिला का थका होना और तीसरा पुरुषों का हठी स्वभाव होता है। हालाकि इस रिपोर्ट में बताए गए सेक्स के लिए इनकार के कारण को 8 फीसदी महिलाओं और पुरुषों ने नकार दिया है और कहा है कि बेडरूम में सेक्स के लिए न बोलने के पीछे यह कारण प्रमुख नहीं हो सकते हैं।
    [object Promise]
    वही रिपोर्ट में कहा गया की जब महिलाओं से सेक्स को लेकर सवाल किए गए तो भारत की 82 फीसदी महिलाओं ने कहा है कि वह अपने पति को सेक्स के लिए आसानी से नही बोल सकती है। इसमे उन्हें किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। वही गोवा की महिलाएं अपने पति को सेक्स के लिए सबसे अधिक न बोलती है( 92 फीसदी) इसके बाद अरुणाचल प्रदेश की महिलाएं और सबसे कम सेक्स के लिए न बोलने वाली महिलाएं कश्मीर की हैं।
    वही जब महिलाएं पुरुष को सेक्स के लिए न बोलती है तो बेडरूम में भारतीय पुरुष उनकी बात तो मान लेते हैं लेकिन उनके व्यवहार में काफी परिवर्तन देंखने को मिलता है वह चिढचिढा जाते हैं और उन्हें गुस्सा भी आता है। लेकिन वह इसे जाहिर नहीं करते वही कई पुरुष ऐसे होते हैं जो सेक्स के लिए महिलाओं द्वारा न बोलने पर उन्हें मारते पीटते भी है।

  • लड़के ऐसे कपड़ो में दिख सकते हैं कूल

    Lifestyle:- दोस्तों गर्मियों का मौसम चल रहा है तो इस समय कपड़ों का चयन करते वक्त आपको खास ख्याल रखना होगा। क्योंकि अगर मौसम के अनुसार कपड़े ना पहने जाएं तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

    कुछ इस तरह चुन सकते हैं गर्मियों के कपड़े:-

    1: आपको बता दें कि काला रंग व अन्य गाढ़े रंग ऊष्मा के अवशोषी होते हैं जिसके चलते यह सूर्य की किरणों को अपनी ओर आकर्षित कर गर्मी पैदा करते हैं। अगर आपने कभी कड़ी धूप में काले कपड़े पहने होगें, तो आपने इस चीज को जरूर महसूस किया होगा। 
    इसलिए हमें गर्मियों में इन रंगों के बजाय सफेद या अन्य हल्के रंगों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
    2: कपड़े की शॉपिंग करते वक्त आपको कपड़े की थोड़ी बहुत परख तो होनी ही चाहिए। गर्मियों में आपको ऐसे कपड़ों का चयन करना है जो पसीना सोख कर ठंडक का अहसास कराये जैसे शिफॉन, कॉटन मिक्स सिल्क या खादी से बने कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए।
    3: कुछ लोग गर्मियों में भी स्लिम फिट जींस पहनते हैं लेकिन गर्मियों में टाइप कपड़े पहनने से आपकी त्वचा में इचिंग जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं अगर आप गुड लुकिंग दिखना चाहते हैं तो आप कॉटन पैंट या फिर फॉर्मल पैंट पहनकर अपने लुक को और बढ़ा सकते हैं।
    4: एक अच्छे लुक के लिए आप जब भी घर में हो तो निकर या शॉर्ट्स पहन सकते हैं। गर्मियों में इस से आपको पैरों में पसीना कम आएगा।

  • आखिर क्यों 24 घण्टे महिलाएं पहनती हैं ब्रा

    लाइफस्टाइल:- ब्रा पहना आपकी अपनी च्वाइस है। आप इसे पहने या न पहनें इसके लिए आपको कोई नहीं टोकेगा। लेकिन क्या आपने कभी भी यह सोचा है कि हर एक महिला इसे क्यों पहनती हैं आखिर इसके पीछे ऐसी कौन सी कहानी छुपी हुई है कि महिलाएं इसे जरूर पहनती हैं।

    ब्रा पहनना आसान नहीं होता है यह महिलाओं के लिए किसी बन्धन से कम नहीं होता महिलाएं इसे पहनकर बाहर जाती है लेकिन इसमे कम्फर्टेबल कभी नहीं महसूस करती जिसके चलते वह घर आते ही इसे निकाल कर रख देती है। ब्रा पहनना महिलाओं का शौक़ नहीं उनकी मजबूरी होती है क्योंकि अगर वह ब्रा नहीं पहनती तो इससे उनके शरीर मे काफी परिवर्तन देंखने को मिलता है। तो आइये जानते हैं ब्रा न पहनने से क्या होता है नुकसान….

    गले मे दर्दे से पड़ सकता है जूझना:- 

    हमने अक्सर देखा है की कई महिलाओं के ब्रेस्ट काफी बड़े होते हैं। बड़े ब्रेस्ट को सपोर्ट की आवश्यकता होती है। वही अगर अपने ब्रेस्ट का कप साइज अधिक होता है तो यह गर्दन का दर्द पैदा करता है। इसलिए जिन महिलाओं का ब्रेस्ट बड़ा होता है वह स्पोर्ट के लिए ब्रा पहनती हैं। 

    बॉडी को करता है प्रभावित:-

    जो महिलाएं ब्रा नहीं पहनती उनके बॉडी पोश्चर में भी काफी परिवर्तन देंखने को मिलता है। यह समस्या छोटे और बड़े ब्रेस्ट की महिलाओं दोनो के साथ हो सकती है। अगर महिलाएं ब्रा पहनती हैं तो यह कंधों को सपोर्ट देती है और रीढ़ के दर्द से महिलाओं को कम जूझना पड़ता है।

    एक्सरसाइज पर इम्पैक्ट:-

    अगर आप बिना ब्रा पहने एक्सरसाइज करने जाती है तो यह आपके शरीर को काफी प्रभावित करता है और आपका मन सही तरीके से एक्सरसाइज में नहीं लगता इसके साथ ही इससे आपके चेस्ट में पेन भी होने लगता है और आपको हार्ट की समस्या भी हो सकती है।

    ब्रेस्ट सैगिंग की हो सकती है समस्या :-

    ग्रैविटी का असर ब्रेस्ट्स पर भी पड़ता है और बिना ब्रा के ज्यादा समय तक रहने पर ब्रेस्ट सैगिंग की समस्या हो सकती है। हैवी ब्रेस्ट वैसे भी सैगिंग का शिकार रहते हैं और ऐसे में ब्रा न पहन कर उन्हें सपोर्ट न देना उन्हें और भी ज्यादा खराब बना सकता है।