Category: health-lifestyle

  • अनुपम खेर ने दिया ब्लड कैंसर से पीड़ित पत्नी किरण का हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत

    [object Promise]

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की पत्नी और चंडीगढ़ सांसद एक्ट्रेस किरण खेर इन दिनों कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। किरण के कैंसर की बीमारी होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी निराश हो गए थे। किरण की सलामती की दुआएं उनके फैंस लगातार कर रहे हैं। साथ ही हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर अब उनकी फेवरेट एक्ट्रेस की तबियत कैसी है। इसी बीच अब किरण खेर के पति अनुपम खेर ने उनकी हेल्थ अपडेट जारी किया है जिसतें उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं।

    दरअसल, अनुपम खेर हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इस दौरान उन्होंने किरण के बारे में फैंस के पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा, ‘किरण की तबियत में अब पहले से ज्यादा सुधार है। वह ठीक हो रही हैं, लेकिन जो दवाइयां वह ले रही हैं उसके कई साइड इफेक्ट्स हैं। वह काफी स्ट्रॉन्ग हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगी। आपकी दुआएं उनके साथ हैंए वह जल्द ठीक होकर आएंगी।’

    आपको बता दें कि किरण खेर के कैंसर से जंग लड़ने की खबर उनके पति अनुपम खेर ने ही दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा था कि, ‘अफवाहों से किसी का भला नहीं होता, इसलिए सिकंदर और मैं आपको सूचित कर रहे हैं कि किरण को मल्टीपल माएलोमा हुआ है, जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। अभी उनका इलाज चल रहा है और हमें यकीन है कि वह पहले से ज्यादा मजबूत होकर बाहर आएंगी। हम खुशकिस्मत हैं कि उनका इलाज कुछ बेहतरीन डॉक्टर्स कर रहे हैं। वह हमेशा से जुझारू रही हैं और मुश्किलों से सीधे टकराती हैं। उन्हें कई लोग दिल से प्यार करते हैं। इसलिए प्यार भेजते रहिए। उन्हें दिल और दुआओं में रखिए। वो रिकवरी के रास्ते पर हैं। उन्हें प्यार और सहारा देने के लिए सभी का शुक्रिया।’

  • सिर्फ गालों की चर्बी बढ़ाने के एक्सरसाइज और टिप्स

    [object Promise]

    भरे हुए गाल चेहरे का आकर्षण बढ़ाने का काम करते हैं। बहुत ज्यादा वर्कआउट करने से बॉडी तो टोन हो जाती है लेकिन उसके साथ चेहरा भी सूखने लगता है। तो अगर आप बॉडी का फैट बढ़ाए बिना सिर्फ गालों का फैट बढ़ाना चाहती हैं तो इसके लिए हम आपके साथ कुछ ऐसी एक्सरसाइजेस और टिप्स बताएंगे, जो इसमें कारगर साबित हो सकते हैं।

    गुब्बारा फुलाने की एक्सरसाइज

    गालों को उभारने के लिए उसकी एक्सरसाइज करें। गुब्बारा फुलाना लंग्स के साथ ही गालों के लिए भी बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। गुब्बारे में मुंह से धीरे-धीरे हवा भरें, तकरीबन एक मिनट तक हवा भरते रहें। बहुत तेजी से न करें वहां आप थक जाएंगी। रोजाना 4 से 5 बार इसे करें। जल्द ही आपको इसका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।

    फेशियल एक्सरसाइज

    कई तरह के फेशियल योगा भी इसमें बहुत कारगर साबित हुए हैं। फिश फेस बनाकर मुस्कुराने की कोशिश करें। मुंह को खोलें और बंद करें। जीभ को नाक से टच करने की कोशिश करें। सीलिंग देखते हुए खाना चबाने की एक्टिंग करें। ये सारी ही एक्सरसाइज आपको पांच से छह बार करनी है। ये कोलेजन और इलास्टिन बनाने में मदद करते हैं।

    हेल्दी डाइट का है अहम रोल

    उभरे गालों के लिए हमारी डाइट का भी अहम रोल है। हेल्दी डाइट का सीधा और सबसे जल्द असर हमारे चेहरे पर ही नजर आता है। डाइट में जरूरी प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट से चीज़ें लें। अंडा, फ्रूट्स, दालें, बींस इसमें बेहद फायदेमंद हैं। नेचुरल तरीके से गालों को उभारने के लिए रोजाना ओट्स, पनीर, दूध, गाजर, सेब, एवोकैडो, बादाम और हेल्दी फैट का सेवन करना चाहिए। इन चीज़ों के दो से तीन हफ्ते के इस्तेमाल के बाद ही रिजल्ट नजर आने लगेगा।

    इसके अलावा हाई इंटेसिंटी इंटरवल (HIIT) एक्सरसाइजेस को भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। जिससे बॉडी ही नहीं चेहरे पर भी ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है।

  • माइग्रेन के दर्द से राहत द‍िलाएंगे ये योगासन, रोजाना करने से जल्द मिलेगा छुटकारा

    [object Promise]

    दिल्ली। आजकल खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते माइग्रेन की समस्या सामान्य हो गई है। इस बीमारी में सिर में तेज़ दर्द होता है। यह दर्द कई घंटों तक रहता है। इस स्थिति में पीड़ित को मितली और उल्टी भी हो सकती है। माइग्रेन आभासी और वास्तविक दो प्रकार होते हैं। जबकि माइग्रेन होने के कई कारण हैं। इनमें मानसिक तनाव, नसों में खिंचाव, थकान, कब्ज, नशा, खून की कमी, सर्दी जुकाम प्रमुख हैं। इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह खतरनाक साबित हो सकती है। जबकि योग विशेषज्ञ माइग्रेन को दूर करने के लिए सूर्य नमस्कार, योग मुद्रा, शशांकासन, पवनमुक्तासन, सर्वागासन, हलासन, मत्स्यासन करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी माइग्रेन की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना इन योगासन को रोजाना जरूर करें-

    मत्स्यासन करें

    मत्स्यासन दो शब्दों मत्स्य अर्थात मछली और आसन यानी मुद्रा से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो मछली की मुद्रा में रहना मत्स्यासन कहलाता है। इस योग को करने से माइग्रेन में आराम मिलता है।

    इसके लिए समतल जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों पैरों को बैठने की मुद्रा में समेटकर अपनी जांघों पर रखे लें। अब धीरे-धीरे अपने धड़ को ऊपर की ओर उठाएं। इस मुद्रा में कुछ पल के लिए रुकें। इसके बाद पहली अवस्था में आ जाएं।

    सेतु बंधासन करें

    इस योग को करने से रक्त चाप नियंत्रित रहता है। जबकि माइग्रेन में भी आराम मिलता है। साथ ही तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है। इससे रक्त प्रवाह मस्तिष्क में सही से होने लगता है, जिससे माइग्रेन की समस्या दूर होती है।

    इसके लिए समतल ज़मीन पर दरी बिछा लें। अब उस पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे अपने पैरों को ज़मीन पर टीकाकर कमर को ऊपर उठाएं और हाथों को ज़मीन पर टिका दें। ध्यान रहें कि इस मुद्रा में आपका आधा धड़ ज़मीन पर रहें। इस योग को रोजाना करें।

    बालासन करें

    इस योग को करने से संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है। मस्तिष्क में भी रक्त संचरण सही से होने लगता है, जिससे माइग्रेन में आराम मिलता है।

    इसके लिए सबसे पहले किसी स्वच्छ वातावरण में दरी अथवा चटाई बिछा लें। अब सूर्य की ओर मुखकर अपने पैरों को मोड़कर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद सांस लेते वक्त अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं। जबकि सांस छोड़ते समय आगे की तरफ झुकें। यह क्रम तब तक जारी रखें। जब तक आपकी हथेलियां ज़मीन को न छू जाएं। इसके बाद अपने सिर को ज़मीन पर टिका दें। इस मुद्रा में आने के बाद शरीर को अनवरत छोड़ दें और आराम महसूस करें। सांस लें और सांस छोड़ें। हालांकि, सांस आराम से लें। इसमें कोई जल्दबाजी न करें।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

  • संभावना सेठ के पिता को हुआ कोरोना संक्रमण, नहीं मिला अस्पताल में बेड

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर इन दिनों हर जगह देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था भी दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे में आम से लेकर खास तक हर कोई एक दूसरे से मदद की गुहार लगा रहा है। हाल ही में भोजपुरी और बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री संभावना सेठ ने भी अपने कोरोना पॉजिटिव पिता के लिए मदद की गुहार लगाई है।

    सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स जहां लोगों की मदद करने में लगे हैं। इसी बीच अभिनेत्री संभावना सेठ ने खुद अपने पिता के लिए मदद की गुहार लगाई है। संभावना के पिता कोरोना पॉजिटिव हैं और उन्हें कहीं बेड नहीं मिल रहा है। जिससे चिंतित अभिनेत्री ने ट्विटर के जरिए लोगों से कहा है कि अभिनेत्री की मदद की जाए ताकि जल्द से जल्द उनके पिता स्वस्थ हो सकें।

    संभावना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘दिल्ली के जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में बेड दिलाने में कोई मेरी मदद कर सकता है। यह मेरे घर के नजदीक है। मेरे पिता कोरोना पोजिटिव हैं और उन्हें बेड की जरूरत है। वो इस समय मेरे भाई के साथ हॉस्पिटल के बाहर बेड के लिए इंतजार कर रहे हैं।’

    इस पोस्ट के साथ संभावना ने डॉक्टर कुमार विश्वास और बीजेपी कार्यकर्ता कपिल शर्मा को भी टैग किया है और उनसे मदद मांगी है। वहीं संभावना की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी कमेंट कर उनके पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से अब कई लोगों ने अपनों को खो दिया है। तो कई लोग इस समय इस संक्रमण से जंग लड़ रहे हैं। आम लोगों को भी इस समय बेड ऑक्सीजन और दवाईयां नहीं मिल पा रही हैं। जिससे लोग खासा परेशान हैं।

  • गोरी निखरी और बेदाग स्‍किन के लिए घर पर बनाकर लगाएं आम से बने ये 2 Face Packs

    [object Promise]

    मैंगो का सीज़न हो चुका है शुरू। फलों का राजा होता है आम, क्योंकि इसे ऐसे खाने के अलावा आइसक्रीम, फ्रूट चाट, चटनी जैसे कई तरीकों से एंजॉय किया जा सकता है। सेहत बनाने के साथ ही आम स्किन केयर के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं घर पर आम से कैसे फेस पैक बनाया जाए। इस फेस मास्क से आप अपने चेहरे को जवां और मुलायम बना सकती हैं, और चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आता है।

    एंटी-टैन मैंगो पैक

    इन दिनों त्वचा में टैनिंग की समस्या आम है। इससे बचने के लिए आम और बादाम मिलाकर पैक तैयार करें। इसके बाद आप टैन हुई त्वचा से निजात पा सकेंगी। पैक के प्रयोग के तुरंत बाद धूप में न निकलें।

    एक्ने फ्री मैंगो पैक

    अगर स्किन ऑयली है और एक्ने भी हैं तो मैंगो पल्प में दही मिलाकर लगाएं। इससे एक्ने-फ्री स्किन मिलेगी। वहीं दही, क्लींजि़ंग एजेंट की तरह त्वचा पर काम करेगा, जिससे आपको दाग रहित त्वचा मिलेगी।

    पैक को बनाने का समय : 5 मिनट

    सामग्री

    1 टेबलस्पून मैंगो पल्प, 1 टेबलस्पून दही, 1 टीस्पून शहद

    विधि

    • बोल में मैंगो पल्प, दही और शहद लेकर एक साथ मिलाएं।

    • अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगभग 15 मिनट तक लगाकर अच्छी तरह से स्क्रबिंग करें।

    • पैक के सूख जाने पर इसे धो दें। इस पैक को आप हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं और फिर देखें कैसे आपकी त्वचा निखरने के साथ-साथ एक्ने-फ्री रहती है।

    फायदा: आम त्वचा को भी निखारने का काम करता है। दही में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ मौज़ूद होती हैं, जो त्वचा में ग्लो के साथ स्किन को बैक्टीरिया-फ्री रखती हैं।

    डिस्क्लेमर: त्वचा में जलन हो तो इसमें से शहद को अवॉइड कर दें। इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि आम ठीक से पका हुआ होना चाहिए। कच्चा होगा तो त्वचा में जलन करेगा।

  • बॉडी में क्या है ऑक्सीजन लेवल का रोल, कैसे करें इसे मेंटेन

    [object Promise]

    बिना ऑक्सीजन मानव जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षणों में से एक है बॉडी का ऑक्सीजन लेवल कम होना। तो हाल-फिलहाल की स्थिति को देखते हुए हर वो उपाय करें जिससे बॉडी में ऑक्सीजन का सही लेवल मेनटेन रहे।

    कितना होना चाहिए ऑक्सीजन लेवल

    वैसे तो ब्लड में 95 से 100 फीसदी के बीच का ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल माना जाता है। 95 फीसदी से कम ऑक्सीजन लेवल किसी परेशानी की ओर इशारा करता है। लेकिन अगर पल्स ऑक्सीमीटर में ऑक्सीजन का लेवल 93 या 90 से नीचे दिखा रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    दरअसल बॉडी में ऑक्सीजन की कमी से इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है वो कमजोर होते जाता है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तो आज हम कुछ ऐसे कारगर उपायों के बारे में बात करेंगे जो हैं बॉडी में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मददगार।

    आयरन से भरपूर चीज़ें खाएं

    हेल्दी और अनहेल्दी डाइट का बहुत ज्यादा और जल्द असर हमारी बॉडी पर दिखता है। इसलिए सेहतमंद बने रहने के लिए हमेशा खानपान सुधारने की सलाह दी जाती है। तो ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाने और उसे मेनटेन किए रहने के लिए आयरन रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां खासतौर से पालक, बीन्स, दालें, मीट, अंडा, मछली जैसी चीजें। ये शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं, जिससे ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल सुधरता है।

    नियमित रूप से करें एक्सरसाइज

    एक्सरसाइज हमेशा से ही सेहत के लिए जरूरी माना गया है लेकिन लोगों को कोरोना महामारी में खासतौर से इसकी अहमियत समझ आई। तो अगर आप ब्लड में ऑक्सीजन लेवल बढ़ना चाहते है तो रोजाना 25-30 मिनट जरूर निकालें एक्सरसाइज के लिए। एक्सरसाइज करने से श्वसन क्षमता बेहतर होती है क्योंकि उस दौरान आप तेज गति से सांंस लेते और छोड़ते हैं। जिसके फेफड़े ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन ले पाते हैं।

    इंडोर प्लांट्स लगाएं 

    इंडोर प्लांट्स का काम सिर्फ घर को खूबसूरत बनाना ही नहीं होता बल्कि ये पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेकर हमें  ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। तो अपने घर में स्पाइडर, स्नैक प्लांट, ऐलोवेरा, मनी प्लांट, गेरबेरा डेज़ी जैसे पौधे को जरूर जगह दें।

    लिक्विड्स का लें सहारा

    बॉडी में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिक्विड की क्वांटिटी बढ़ाएं खासतौर से पानी का। पानी का रासायनिक सूत्र H2O होता है, जिसमें हाइड्रोजन के दो और ऑक्सीजन का एक परमाणु होता हैं। इसलिए तो जब आप लिक्विड्स का सेवन करते है तो आप हाइड्रेटेड रहते हैं और अपने बॉडी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

  • बालों का वॉल्यूम बढ़ाने में मददगार हैं ये आसान घरेलू तरीके, सिर्फ 2 बार में दिखता है असर

    [object Promise]

    खूबसूरत चेहरे और घने बालों के लिए हर बार इंटरनेट पर जाकर घंटों समय बिताकर भी समझ नहीं आता कि कौन सा टिप्स पहले ट्राय करें और क्या नहीं करना चाहिए। तो आज हम आपके साथ कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे शेयर करेंगे जो हैं सिर से लेकर पैर के नाखूनों तक के लिए फायदेमंद।

    असरदार ब्यूटी टिप्स

    1. नहाते समय पानी में आधा नींबू निचोड़ कर नहाएं। ऐसा 7,8 दिन तक लगातार करें और फिर देखें आपकी त्वचा चिकनी और खूबसूरत दिखने लगेगी।

    2. हफ्ते में दो बार गर्म पानी में एलोवेरा जेल डालकर चेहरे पर भाप लेने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है और चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

    3. गुनगुने तेल से सिर की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बालों को पोषण मिलने के साथ सिर से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। दिनभर की थकान दूर होने के साथ दिमाग भी शांत रहता है।

    4. खीरे के टुकड़ों को अपनी आंखों पर रखें। थोड़ी देर बाद डार्क जगह पर हल्का-हल्का घुमाएं। इससे आंखों के आसपास का कालापन दूर हो जाता है।

    5. मूली या इसके पत्तों का रस स्कैल्प पर लगाएं और फिर मिनट बाद बाल धो लें। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वो मजबूत होते हैं। रोजाना ऐसा करने से बाल झड़ना भी बंद हो जाएगा।

    6. कच्चे चावल को अच्छे से पीसकर तरबूज के रस में मिलाकर एक मास्क तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद सादे पाने से चेहरे को धो लें। यह बहुत ही कारगर नुस्खा है ब्लेमिश फ्री स्किन पाने का।

    7. अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो बिना देर किए चेहरे को भाप दीजिए। इससे रोमछिद्रों में जमी गंदगी और सीबम आसानी से निकल पाएगा और आपकी त्वचा साफ हो पाएगी।

    8. एक या दो बूंद अरंडी का तेल और जैतून के तेल को मिक्स करें। अब इसे अपनी पलकों पर सोने से पहले लगाएं। सुबह चेहरे को धो लें। इसे रोजाना रात को दोहराएं। ये उपाय आपकी पलकों को बढा़ने में मदद करेगा।

    9. टमाटर और दही में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर पेस्ट बनाएं। यह एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है जो कि आपके स्किन को और ज्यादा सुंदर और चमकदार बनाता है।

    10. थोड़ा सा नींबू का रस लेकर नाखूनों पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर थोड़ा सा पेस्ट लगाकर नाखूनों पर रगड़ें। ऐसा करने से आपके नाखून एकदम साफ हो जाएंगे।

  • भारत सरकार का ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर अहम फैसला

    [object Promise]

    सरकार ने 500 प्रेशर स्विंग ऐडसॉप्र्शन (पीएसए) इकाई या ऑन-साइट ऑक्सीजन जनरेटर इकाइयां विकसित करने का ऑर्डर दिया हैं।पीएसए की एक प्लांट को तैयार होने में 75 लाख रुपए समेत कुछ कर की लागत आ रही है। हालांकि कोविड 19 की इस दूसरी लहर में इन प्लांट का फायदा नहीं मिलेगा। क्योंकि इन्हें तैयार होने में करीब तीन माह का समय लग सकता है।

    ये पीएसए प्लांट वायुमंडलीय वायु से ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं जिसे बाद में शुद्ध किया जाता है। इसके बाद मरीजों को पाइप के जरिए इसकी आपूर्ति की जाती है। ऐसी ऑक्सीजन के लिए 99.5 प्रतिशत शुद्धता होना आवश्यक है। साधारण वायु में 21 प्रति ऑक्सीजन, 78 प्रतिशत नाइट्रोजन, 0.9 प्रतिशत आर्गन और 0.1 प्रतिशत अन्य गैसें होती हैं।

    केंद्र सरकार ने प्रेशर स्विंग ऐडसॉप्र्शन (पीएसए) इकाई लगाने का यह टेंडर टाटा एडवांस सिस्टम और ट्राइडेंट न्यूमेटिक्स को दिया है। इनमें से, 450 पीएसए तैयार करने का ऑर्डर टाटा समूह की कंपनी को मिला तो वहीं शेष प्लांट का निर्माण ट्राइडेंट द्वारा किया जाएगा।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 150 जिला अस्पतालों के लिए अक्टूबर 2020 में पीएसए इकाई बनाने के लिए निविदाएं मंगाई थी लेकिन इनमें से अधिकांश इकाइयां स्थापित नहीं की गई।

  • पति का भाग्य चमकता है पत्नी के इन अंगों से, जानकर होगे हैरान

    [object Promise]

    समुद्र शास्त्र में शरीर की इन बनावट और अंगों से मनुष्य के स्वभाव का पता चलता है। खासकर महिलाओं के शरीर की बनावट और उनके कुछ अंगों पर उनके पति का भाग्य जुड़ा होता है। किसी भी औरत के शरीर और उसके अंगों की बनावट का धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व होता हैं।

    वे महिलाएं भाग्यशाली होती है। जिनके अंग समुद्र शास्त्र की बनावट के अनुसार होते हैं। इसलिए जीवनसाथी की तलाश में अगर आप है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं।

    पति-पत्नी में प्रेम
    अगर आपकी शादी ऐसी लड़की से हुई है जिसकी कनिष्ठा उंगली अनामिका से बड़ी है तो समझ लीजिए आप भाग्यशाली पति की श्रेणी में आते हैं। लेकिन अनामिका अगर बीच की उंगली से छोटी है तो फिर पति-पत्नी में प्रेम का आभाव रहता है और रिश्तों में खींचतान बनी रहती है।

     महिलाएं  की  मांग
    आजकल फैशन के चक्कर में महिलाएं सीधी की जगह टेढ़ी मांग निकालती है और उसी में सिंदूर लगाती है। जो धार्मिक दृष्टि से सही नहीं हैं। सीधी मांग से पति की आयु लंबी तो होती है। साथ ही संबंधों में प्यार व सम्मान भी रहता है। टेढ़ी मांग से शादीशुदा जीवन पर भी असर पड़ता है। बहुत सी स्थितियों मे तलाक तक की नौबत आ जाती है।

    लड़की की चाल पर पति का भाग्य
    पत्नी हो या कोई भी लड़की उसकी चाल पर पति का भाग्य टिका होता है। अक्सर आपने देखा होगा जो लड़कियां पैर उठाकर चलती है उन्हें मना किया जाता है। क्योंकि इससे लड़कियां अपना तो बुरा करती हैं अपने से जुड़े लोगों का भी जीवन तबाह कर देती है। इसलिए हर औरत को अपनी चाल पर खास तौर से ध्यान देना चाहिए। पति की किस्मत पत्नी की चाल पर टिकी होती है। जिस भी महिला की चाल सामान्य होती है वो परिवार के लिए खुशहाली लेकर आती है।

    पति रहते हैं गुलाम
    किसी भी महिला का सुंदर और सौम्य चेहरा सभी को आकर्षित करता है। समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि महिला का चेहरा चिकना होना चाहिए और चेहरे पर बाल नहीं होने चाहिए। जिस महिला के चेहरा पर बाल होते हैं वो गुस्सैल स्वभाव की होती है। घर में इनकी चलती है। पति को इनकी सुननी पड़ती है।

  • वैज्ञानिकों ने माना कि मोबाइल इस्तेमाल करने से बढ़ सकता है, कैंसर का खतरा

    बोकारो से संगीता की रिपोर्ट                  

    झारखंड:क्या आप भी स्मार्ट फोन चलाते हैं तो हो जाए खबरदार क्योंकि स्मार्टफोन कैंसर का खतरा बढ़ाता है अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि स्मार्ट फोन कैंसर का खतरा बढ़ता है अगर 10 साल तक हर रोज 17 मिनट तक मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो कैंसर की गांठ बनने का खतरा साक्षी सदी तक बढ़ जाता है यह दवा मोबाइल फोन और इंसान की सेहत से जुड़ी 64 तरह की रिसर्च की विशेष की बात किया गया है मोबाइल सिग्नल से निकलने वाला रेडीएशन शरीर में स्टेस   प्रोटीन को बढ़ाता है जो डीएनए को डैमेज करता है हालांकि अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन इस बात से इंकार करता है कि मोबाइल फोन से निकालने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी से  सेहत को खतरा है  

    आपको बताते जाएगी दुनिया भर में मोबाइल फोन यूजर बढ़ रहे हैं 2011 तक 87 फीसदी   घरों में एक मोबाइल फोन था  जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे यह आंकड़ा 95 फ़ीसदी हो गया जो शोधकर्ता का कहना है  की  लोगों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करना चाहिए  इसे अपने शरीर से दूर रखना चाहिए और जितना हो सके लेंड लाइन का इस्तेमाल करें फोन के अधिक इस्तेमाल और कैंसर का कनेक्शन विवादित है या एक सेंसेटिव पॉलिटिकल टॉपिक है।

    वायरलेस डिवाइस रेडिएशन इन जी को अधिक एक्टिव बनाती है ऐसा होने पर कोशिश कोशिकाओं की काम करने के रास्ते में बाधा पैदा होती है नतीजा शरीर में स्थित प्रोटीन और फ्री रेडिएशन बना बनते हैं इससे डीएनए डैमेज हो सकता है मौत भी हो सकती है इस पर अधिक रिसर्च नहीं हो पाई है क्योंकि अमेरिका सरकार ने 1990 में ही रिसर्च के लिए दी जाने वाली फंडिंग पर रोक लगा दी थी आपको बताते जाएं कि 2018 में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एनवायरमेंटल हेल्थ साइंस की रिसर्च में सबूत मिले थे जो बातें हैं यह मोबाइल फोन के रेडिएशन से कैंसर हो सकता है हालांकि ऐसे एफडीए ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसे इंसानो पर नहीं अप्लाई  किया जा सकता