Category: health-lifestyle

  • इन राज्‍यों में भी अलर्ट, भारत में कोरोना का खतरा बढ़ा, कई जगह लॉकडाउन

    [object Promise]

    नई दिल्‍ली। भारत में कोविड-19 के मामले एक बार फिर से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। आलम ये है कि महाराष्‍ट्र में नागपुर में इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां लॉकडाउन लगाया गया है वहीं पंजाब के कुछ इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की जा चुकी है। केंद्र और राज्‍य सरकारें दोनों ही स्थिति पर अपनी कड़ी निगाह रखे हुए हैं और लगातार रोकथाम के उपायों की समीक्षा भी की जा रही है। आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में कोरोना मामलों में आई तेजी के मद्देनजर पहले भी तीन जिलों में लगाया गया था। उस वक्‍त कहा गया था कि लोग इसको लेकर लापरवाह हो रहे हैं। वर्तमान में जिन राज्‍यों में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं उनमें महाराष्‍ट्र (7067), पंजाब (667), कर्नाटक (345), गुजरात (239), हरियाणा (259), छत्‍तीसगढ़ (192) और दिल्‍ली (120) हैं। इसके अलावा जहां पर कोरोना के मामलों में जबरदस्‍त गिरावट देखी गई है उनमें केरल शामिल है।

    भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्‍या 197237 है। इसमें बीते 24 घंटों में करीब 8011 मरीजों की वृद्धि हुई है। वहीं अब तक देश में 10953303 मरीज ठीक होकर अस्‍पताल से छुट्टी पा चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से मौतों की बात करें तो अब तक इसकी वजह से देश में 158306 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान 117 मौत हुई हैं। अकेले 85 फीसद मामले ही महाराष्‍ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से सामने आए हैं।

    एक तरफ जहां भारत में कोरोना के मामलों में तेजी आई है वहीं देश में वैक्‍सीनेशन का काम भी बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक26164920 लोगों का वैक्‍सीनेशन किया जा चुका है। बीते 24 घंटों की ही यदि बात करें तो 480740 लोगों को वैक्‍सीन की खुराक दी गई है। वैक्‍सीन के मामले में जहां राजस्‍थान (2511418) सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्‍ट्र (2398401), गुजरात (2173745), पश्चिम बंगाल (2092262), उत्‍तर प्रदेश (1961312), केरल (1346252), मध्‍य प्रदेश (1287974), तमिलनाडु (1205185), बिहार (1179290), आंध्र प्रदेश (981721) है। राजधानी दिल्‍ली की बात करें तेा यहां पर अब तक 690432 लोगों को वैक्‍सीन की खुराक दी जा चुकी है। रॉयटर्स के मुताबिक 119 देशों में वैक्‍सीनेशन का काम शुरू हो चुका है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर यदि वैक्‍सीनेशन के काम को देखें तो इसमें सबसे आगे इजरायल है जहां पर अब तक जनसंख्‍या के हिसाब से सबसे अधिक लोगों को वैक्‍सीन दी गई है। इसके बाद यूएई, यूके, बहरीन, चिली, अमेरिका, सर्बिया, हंगरी, मोरक्‍को, डेनमार्क, तुर्की, इस्‍तोनिया समेत अन्‍य देश हैं।

    आपको बता दें कि भारत में दिसंबर 2020 के बाद सबसे अधिक मामले बीते 24 घंटों में सामने आए हैं। वहीं दूसरे देशों की बात करें तो बुल्‍गारिया में लगातार सातवें दिन भी कोरोना के मामलों में तेजी आई है। फिलीस्‍तीन में बीते तीन सप्‍ताह के अंदर 45 फीसद मामले बढ़े हैं। रॉयटर्स के मुताबिक दुनिया के 59 देशों में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को आई है। ब्राजील, अमेरिका, फ्रांस, इटली समेत अन्‍य देशों में बड़ी संख्‍या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। इसी तरह से मौतों के मामले में भी ब्राजील, अमेरिका, मेक्सिको, रूस और इटली में तेजी देखने को मिली है।

  • सबसे पहला स्टेप है, किडनी को हेल्दी डाइट लेना और पानी पीना हेल्दी बनाए रखने का

    [object Promise]

    खराब लाइफस्टाइल, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या का सबसे पहला और आसान इलाज जो लोगों को नजर आता है वो है दवाओं का इस्तेमाल। जो बेशक आपको आराम तो देती है लेकिन कहीं न कहीं किडनी को डैमेज करने का भी काम करती है। इन बीमारियों में ज्यादातर लोगों की मौत किडनी फेल्योर के चलते हो जाती है इसलिए इनमें से किसी भी बीमारी को हल्के में न लें और इसके इलाज के लिए अपनी डाइट में बदलाव और वर्कआउट की शुरुआत करें। तो आइए जानते हैं वर्ल्ड किडनी डे के मौके पर और किन तरीकों से रख सकते हैं किडनी की सेहत का ख्याल।

    किडनी खराब होने की वजहें

    1. बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना खाना इसकी वजह हो सकती है।

    2. सिगरेट, शराब के ज्यादा इस्तेमाल से किडनी डैमेज होना शुरू हो जाती है।

    3. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम होने पर किडनी फेल्योर की पूरी संभावना रहती है।

    4. पेन किलर और एंटीबायोटिक दवाओं को बहुत ज्यादा इस्तेमाल का सीधा असर हमारी किडनी पर पड़ता है।

    बदलाव जो करते हैं किडनी खराब होने का इशारा

    1. यूरिन के दौरान जलन होना और बार-बार यूरिन आना

    2. ब्लड प्रेशर या तो बहुत ज्यादा रहना या कम रहना

    3. जल्दी थकान महसूस होना

    4. पैरों व आंखों में सूजन होना

    5. यूरिन में ब्लड आना

    6. यूरिन की मात्रा कम हो जाना

    ऐसे रखें किडनी को दुरुस्त

    – तीन से चार लीटर पानी रोजाना पीने की आदत डालें।

    – ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में रखें।

    – सिगरेट और ए्ल्कोहल से जितना पॉसिबल हो दूर रहें।

    – हेल्दी डाइट लें और फास्ट फूड के सेवन से बचें।

    – खाने में नमक के साथ चीनी की मात्रा कम से कम लें।

    – समय-समय पर हेल्थ चेकअप जरूर कराएं खासतौर से ब्लड और यूरिन की।

    – सप्लीमेंट्स दवाओं के सेवन से भी बचें।

    – रोज़ाना 30 मिनट योग या एक्सरसाइज जरूर करें।

    – खान-पान से लेकर सोने-उठने तक का एक शेड्यूल बनाएं।

  • बेहद कारगर हैं ये कुदरती उपाय वजन घटाने में

    [object Promise]

    बढ़ते वजन और मोटापे से आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान हैं क्योंकि ये बॉडी के साइज के साथ और भी कई दूसरी समस्याएं बढ़ा रहा है। लेकिन अगर आपकी हाल फिलहाल कोई सर्जरी हुई है या ऐसी कोई प्रॉब्लम है जिसमें एक्सरसाइज या योग कर पाना मुमकिन नहीं तो फिर नेचुरल उपाय ही बचते हैं जिनकी बदौलत आप मोटापे पर लगाम लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    1) सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी पीने के बाद एक से दो टमाटर खाने की आदत डालें।

    2) गुनगुने पानी में नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर और शहद मिलाकर पिएं। कुछ ही महीनों में आपको इसका असर नजर आने लगेगा।

    3) एक ग्लास गाजर का जूस बहुत ही असरदार है मोटापे को कंट्रोल करने में।

    4) खाने के साथ सलाद जरूर लें। इसमें ढेर सारी पत्तागोभी शामिल हो। जो आपकी बॉडी को बनाएगी स्लिम-ट्रीम। आसानी से डाइजेस्ट होने वाली पत्तागोभी खाने से देर तक पेट भरा होने का एहसास होता है।

    5) मोटापे के साथ ही ओवरईटिंग से भी बचना है तो एक ग्लास गरम पानी में अदरक और नींबू की स्लाइस को कुछ देर के लिए उबालें, फिर इसे छानकर पी लें।

    6) हरी पत्तेदार सब्जियों की ज्यादा से ज्यादा मात्रा खाएं। कुछ दिनों के लिए चावल और आलू छोड़ दें। इसका फर्क आपको बहुत जल्द देखने को मिलता है।

    7) मौसमी फलों के अलावा अंगूर, पपीता, पाइनेप्पल, सेब, फ्रेंच बीन्स, अंजीर, पीच, अमरूद आदि फलों को अपनी डायट में शामिल करें। जूस की जगह फ्रूट्स खाने पर फोकस करें।

    8) दोपहर और रात के खाने के बाद एक कप ग्रीन टी जरूर पिएं, जो मोटापा कम करने में मदद करती है।

    9) हफ्ते में एक बार या एक टाइम उपवास जरूर रखें। इससे पेट को आराम मिलता है और मोटापा तो कम होता ही है। भूख लगे तो स़िर्फ लिक्विड चीज़ें लें।

    10) ज़्यादा नमक और चीनी के सेवन से बचें, जो वज़न बढ़ाने का काम करती हैं।

  • इन ट्रिक्स के साथ कर सकती हैं उसे यूज़, ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान गलत लिप शेड की हो गई है डिलीवरी

    [object Promise]

    ऑनलाइन शॉपिंग में कुछ चीज़ों के ऊपर रिटर्न पॉलिसी अप्लाई नहीं होती जिसमें अंडर गॉर्मेंट्स के साथ कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स भी शामिल होते हैं खासतौर से लिपस्टिक और कई बार लिपस्टिक का जो शेड आपको पिक्चर में दिखाई देता है वो असल में डिलीवर होने के बाद वैसा नहीं होता। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं उस लिपस्टिक को या तो किसी को दे देती हैं या फिर इस्तेमाल ही नहीं करती।

    तो अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और लिपस्टिक अभी भी आपके पास है तो यहां बताए गए टिप्स एंड ट्रिक्स की बदौलत आप उस लिपस्टिक का बखूबी से इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इनके बारे में..

    1. वैसे तो लिपस्टिक का शेड स्किन टोन के अनुसार होना चाहिए लेकिन अगर आपने कोई डल शेड लिपस्टिक खरीद ली है तो उसे लगाने से पहले या बाद में लिप लाइनर का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करने से लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है।

    2. पुरानी डार्क शेड लिपस्टिक से नया शेड क्रिएट करने के लिए ब्रश से होंठों पर एक पतली लेयर लगाएं। फिर ऊपर से लाइट शेड की लिपस्टिक अप्लाई करें। जब दोनों शेड ब्लेंड होंगे तो इफेक्ट अच्छा आएगा।

    3. ऐसी मैट लिपस्टिक जिसे लगाने के बाद होंठ सूखने लगते हैं, उसे लगाने के बाद ग्लॉस की भी एक लेयर लगाएं। लिप ग्लॉस की जगह पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    4. लिपस्टिक का शेड बहुत ज्यादा डार्क है, तो उसे लगाने के बाद टिशू पेपर को होंठों के बीच या ऊपर रखकर प्रेस करें। ऐसा करने से कलर बैलेंस हो जाएगा।

    5. ग्लॉसी लिपस्टिक है बहुत ज्यादा, तो उसके ऊपर लिप लाइनर लगाने से मैट लुक दिया जा सकता है।

    8. डार्क लिपस्टिक को लाइट करने के लिए पिंक और पीच शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे लिपस्टिक का शेड बदल जाता है और वो पहले से ज्यादा अच्छी दिखती है।

  • जो रखते हैं स्किन से लेकर बालों तक, खूबसूरती को मेनटेन, कारगर घरेलू नुस्खे

    [object Promise]

    गर्मियों में स्किन के साथ ही बाल भी ऑयली होने लगते हैं जिसके चलते बार-बार उन्हें वॉश करना पड़ता है और इसके चलते वो ड्राय होने लगते हैं। और उनकी रौनक खत्म होने लगती है। तो स्किन हो या बाल, उन पर किसी भी तरह का केमिकल ट्रीटमेंट लेने की जगह नेचुरल चीज़ें अपनाकर देखें। जिससे नुकसान होने के चांसेज कम होते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    1. विटामिन ई एक नेचुरल सनस्क्रीन होता है तो इसे दिन में एक बार जरूर लगाएं।

    2. अंगूर एक नेचुरल सीरम होता है। एक अंगूर का रस चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है और लगातार इस्तेमाल से बना भी रहता है।

    3. एलोवेरा जेल में दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों में लगाने से बाल चमकदार व लंबे होते हैं साथ ही उनके टूटने-गिरने की समस्या भी दूर होती है।

    4. मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से धूप में हुआ कालापन मिनटों में खत्म होता है।

    5. काले घुटने, कोहनी, गर्दन व अंडर आर्म्स का कालापन दूर करने के लिए 1 चम्मच दही में चम्मच नींबू का रस मिलाकर मले तुरंत कालापन उतर जाएगा।

    6. टॉवल को हल्के गरम पानी में भिगोकर अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए रखें। ऐसा करने से ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेडस् निकल जाते हैं। चेहरे की अंदरूनी सफाई हो जाती है।

    7. चेहरा धोने के लिए दिन में एक बार सादे पानी नहीं बल्कि चावल के पानी का इस्तेमाल करें, रंग तेजी से निखरता है।

    8. गुलाब जल से रोजाना चेहरा साफ करने से चेहरे पर कभी भी छोटे-छोटे दाने नहीं होते।

    9. हफ्ते में दो बार गरम पानी में एलोवेरा जेल डालकर चेहरे पर भाप लेने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग होती है और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

    10. चाय पत्ती के पानी में आंवला पाउडर मिलाकर बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और उनका झड़ना भी कम होता है।

    11. सुबह शाम गरम पानी पीने से न सिर्फ त्वचा पर होने वाली बीमारियों को दूर किया जा सकता है बल्कि इससे चेहरे की चमक भी बढ़ती है।

    12. चेहरे पर बर्फ के टुकड़े से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन हेल्दी, ग्लोइंग बनी रहती है।

  • इस तरह करें हनुमान जी की पूजा मंगलवार को, करें इस मंत्र का जाप

    [object Promise]

    आज मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित है। मान्यता है कि अगर इस दिन हनुमान जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही भक्तों की मनोकामनाओं भी पूर्ण हो जाती हैं। इन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है। हनुमान जी पुरुषोत्तम श्री राम के परम भक्त थे। अगर आज के दिन हनुमान जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी की कैसे करें पूजा।

    इस तरह मंगलवार को हनुमान जी की करें पूजा:

    • इस दिन हनुमान भक्त व्रत भी करते हैं। इससे व्यक्ति को हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। फिर स्नानादि कर पूजा शुरू करनी चाहिए।
    • पूजा करते समय स्वच्छता और नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
    • पूजा शुरू करते समय हनुमान जी के सामने चमेली के तले का दीपक जलाएं।
    • हनुमान चालीस का पाठ हनुमान जी तस्वीर के सामने करना चाहिए।
    • एक पात्र में जल लें और उसमें कुछ बूंदें गंगाजल की मिला लें।
    • हनुमान जी की पूजा करते समय उनकी आरती जरुर करें। साथ ही मंत्रोच्चारण भी करें।
    • पूजा के बाद इस जल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
    • अगर मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाया जाए तो वे बेहद प्रसन्न हो जाते हैं।
    • उन्हें गुड़ और चने का भोग लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है।
    • इस प्रसाद को खुद भी ग्रहण करें और दूसरों में भी वितरित करें।

    पूजा के दौरान इस मंत्र का करें जाप:

    ॐ श्री हनुमंते नम:

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’ 

  • जानिए कैसे, सेवन करेंगे तो बीमार हो जाएंगे खाली पेट इन 5 मसालों का

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कोरोनाकाल में लोगों ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्म मसालों के इस्तेमाल पर बेहद ज़ोर दिया है। गर्म मसाले ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन आप जानते हैं हर चीज को सीमित मिकदार में इस्तेमाल करने का तरीका और सही समय होता है। किसी भी चीज का कभी भी अत्याधिक इस्तेमाल सेहत के साथ खिलवाड़ भी साबित हो सकता है। पिछले एक सालों में लोगों ने वज़न को घटाने के लिए भी गर्म मसालों का बेहद इस्तेमाल किया है। लेकिन आप जानते हैं कि गर्म मसालों का सेवन कब करना चाहिए। कुछ लोग वजन घटान के लिए कुछ मसालों का खाली पेट सेवन करते हैं जो कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। ऐसा करने से शुरुआत में कुछ फायदा हो सकता है, लेकिन लगातार इनका सेवन आपके पाचन को पूरी तरह बिगाड़ देगा। आज हम आपको ऐसे 5 मसालों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाली पेट खाना खतरनाक हो सकता है

    दालचीनी का बासी मुंह सेवन

    औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि कई बीमारियों का उपचार भी करती है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। दालचीनी लीवर को नुकसान पहुंचा सकती है, इसके इस्तेमाल से मुंह में छाले, सफेद धब्बे और मुंह के अंदरूनी हिस्से में खुजली महसूस हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल सुबह-सुबह खाली पेट नहीं करें।

    काली मिर्च:

    कई अध्ययनों में पाया गया है कि काली मिर्च का खाली पेट ज्यादा सेवन करने से कुछ दवाओं का प्रभाव कम हो जाता है। खाली पेट इसका ज्यादा सेवन आंत के बायोम को बदल देता है, जिसकी वजह से दवाओं का असर बॉडी पर कम हो सकता है। काली मिर्च कुछ दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकती है, जिसकी वजह से एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है।

    लाल शिमला मिर्च:

    लाल शिमला मिर्च के पाउडर को खाली पेट उपयोग नहीं करना चाहिए। इसे पैपरिका कहते हैं, सूखी लाल शिमला मिर्च से इसे बनाया जाता है। इससे पेट में फ्लू, पेट में जलन की समस्या हो सकती है। सलाद में डालने से भी इसे बचे। अच्छे स्वाद के लिए इसमें लाल शिमला मिर्च के बजाय नींबू निचोड़ लें।

    सांस के मरीज मेथी से परहेज करें:

    जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है उनको खाली पेट मेथी खाने से बचना चाहिए। इसके अधिक सेवन से अस्थमा हो सकता है। इसके अलावा आप पेट के निचले हिस्से में दर्द भी महसूस कर सकते हैं।

    अजवाइन:

    पेट की बिमारियों के लिए अजवाइन रामबाण इलाज है, यह वजन घटाने में भी मददगार है। यह एक गर्म मसाला है, इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना बेहतर है। गर्मी के मौसम में खाली पेट लेने से आप हार्ट बर्न के शिकार हो सकते हैं।

  • जानिए रेसिपी,अदरक और हल्दी, तुलसी का ड्रिंक लंग्स की करेगा हिफ़ाज़त

    [object Promise]

    नई दिल्ली। एक तो साल भर से कोरोना ने दुनिया में कोहराम मचा रखा है, दूसरी ओर पॉल्यूशन ने जीना मुहाल कर रखा है। पॉल्यूशन के कारण सांस की तकलीफें बढ़ जाती है और खासकर उन लोगों के लिए यह जानलेवा साबित हो सकती है जिन्हें पहले से सांस की तकलीफें हैं। मौसम बदलने के कारण कई तरह से शरीर में बीमारियां घर कर रही हैं। सर्दी, बुखार, वायरल फ्लू जैसी कई बीमारियां इन दिनों हर किसी को परेशान करने लगी है। कोरोना और पॉल्यूशन की इस दोहरी मार में हमें अपने लंग की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में इम्यूनिटी की मजबूती बेहद महत्वपूर्ण है। इम्यून सिस्टम के लिए कोरोना काल में कई तरह के नुस्खे आजमाए गए हैं लेकिन अगर मामला लंग्स का हो तो इसकी एक्स्ट्रा केयर करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इस खतरनाक माहौल में लंग्स को तंदुरुस्त कैसे रखें।

    अदरक और तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर है जो ना सिर्फ हमारी इम्यूनिटी बढ़ाते है बल्कि कई बीमारियों का उपचार भी करते हैं। तुलसी और अदरक का ड्रिंक हमारे लंग्स की केयर करने में बेहद असरदार है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक इंच के बराबर अदरक लें और उसे छील दें। इतनी ही मात्रा में साबुत हल्दी भी लें। थोड़े काली मिर्च के दानें । तुलसी के चार पत्ते।और 1.5 कप पानी।

    ड्रिंक को बनाने की विधि:

    इन सबको मिलाकर गर्म करें और फिर इसे पीने के स्तर तक ठंडा करें। इसके बाद इस ड्रिंक को सुबह शाम पीएं। यह लंग की सेहत के लिए सबसे उत्तम घरेलू नुस्खा है। तुलसी और अदरक पारंपरिक रूप से एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल है। इसके अलावा ये दोनों चीजें गले की सर्दी का भी जबर्दस्त घरेलू नुस्खा है।तुलसी और काली मिर्च शरीर के इंफलामेटरी को संतुलित रखते है।

  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, 19 मार्च 2021 का राशिफल:, कन्या राशि वालों के लिए मालव्य योग बिजनेस में लाभप्रद होगा

    [object Promise]

    12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    आज का पंचांग

    दिन: शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

    आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का पर्व एवं त्योहार: गोरूपणी षष्ठी।

    राशिफल

    मेष: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। परिवार के अतिरिक्त किसी महिला का हस्तक्षेप कष्टप्रद हो सकता है, बचें। कालसर्प योग तथा अंगारक योग कष्ट देगा। संयम बरतें।

    वृष: रिश्तों में सुधार होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई का सहयोग मिलेगा, फिर भी मन अशांत रहेगा। एक अज्ञात भय क्रोध में वृद्धि करा सकता है। संयम से काम लें।

    मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण लेने का प्रयास सार्थक हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

    कर्क: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। त्वचा या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

    सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संयम से काम लें।

    कन्या: मालव्य योग व्यावसायिक दृष्टि से लाभप्रद होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

    तुला: रोग या शत्रु तनाव का कारण हो सकते हैं। आर्थिक और व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। संयम से काम लें।

    वृश्चिक: महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

    धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

    मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी।

    कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

    मीन: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

  • जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल, पढ़ें 19 मार्च 2021 का पंचांग, गोरूपणी षष्ठी आज

    [object Promise]

    हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज 19 मार्च 2021 और दिन शुक्रवार है। आज गोरूपणी षष्ठी है। आज दोपहर से रवि योग लग रहा है। आज के दिन भगवान कार्तिकेय की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनको स्कंद कुमार भी कहा जाता है, इसलिए यह स्कंद षष्ठी भी कहलाती है। वैसे शुक्रवार के दिन आपको मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और शीतला माता की आराधना करनी चाहिए। इन तीन देवियों की कृपा से आपको धन, समृद्धि, आरोग्य और शक्ति प्राप्त हो सकती है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    आज का पंचांग

    दिन: शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: गोरूपणी षष्ठी।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, वसंत ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी 28 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् सप्तमी कृतिका नक्षत्र 13 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र विषकुंभ योग 10 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग वृष में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 26 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 50 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज देर रात 11 बजकर 51 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक।

    रवि योग: आज दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से 20 मार्च को सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक।

    अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक।

    आज फाल्गुन शुक्ल षष्ठी है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, देवी पुराण, दुर्गा मन्त्र और माता लक्ष्मी तथा शीतला माता के मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।