Category: health-lifestyle

  • नेपाल ने चीन की जगह भारत पर भरोसा जताकर, कोविशील्ड को दी मंजूरी

    नेपाल ने भारत में निर्मित कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड को उपयोग की मंजूरी दे दी है। इसे ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है और भारतीय सीरम संस्थान ने इसका निर्माण किया है। हाल के दिनों में भारत के साथ संबंधों में आए तनाव और चीन से नजदीकी के बावजूद नेपाल ने चीन की वैक्सीन को अनुमति न देकर भारत की वैक्सीन पर भरोसा जताया है।

    मिली जानकारी के अनुसार नेपाल की ओर से वैक्सीन की 1.20 करोड़ खुराकों की मांग की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्प मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के साथ हुई फोन वार्ता में उन्हें आश्वस्त किया था कि भारत में वैक्सीन तैयार होने के साथ नेपाल के नागरिकों को प्राथमिकता से वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। भारत में कल यानी शनिवार से पूरे देश में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है।

    भारत ने अपने पड़ोसी देशों और अपने सहयोगी देशों को कोविड-19 की वैक्सीन की आपूर्ति करने की योजना तैयार की है। हाल ही में अमेरिका के वरिष्ठ सांसद ब्रैड शरमन ने भी इसे लेकर भारत की सराहना की थी। शरमन ने कहा, ‘भारत दुनिया में सबसे बड़े टीका निर्माता देशों में से एक है। ऐस वक्त में जब समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी सख्त जरूरत है तब भारत ने इस महामारी से निपटने में दुनिया की मदद के लिए कदम बढ़ाया है।’

     

    उल्लेखनीय है कि नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। वह 16 जनवरी तक यहां रहेंगे और शुक्रवार को नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की छठी बैठक में भाग लेंगे और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे।

     

  • कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक का एलान, वैक्सीन के दुष्प्रभाव सामने आने पर मुआवजा देगी कंपनी

    कोरोना वायरस के खिलाफ कोवैक्सीन विकसित करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने कहा है कि अगर खुराक लगने के बाद किसी को गंभीर दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ता है तो कंपनी इसके लिए मुआवजा देगी। भारत बायोटेक की भारत सरकार की ओर से कोवैक्सीन की 55 लाख खुराकों की खरीद का ऑर्डर मिला है।

     

    अपने पहले और दूसरे चरण के ट्रायलों में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ने कोविड-19 के खिलाफ एंटीडोट उत्पन्न करने की क्षमता का प्रदर्शन किया है। कोवैक्सीन की चिकित्सकीय प्रभावकारिता का निर्धारण किया जाना अभी बाकी है। इसकी प्रभावकारिता का अध्ययन अभी भी इसके तीसरे चरण के ट्रायलों के डाटा के आधार पर किया जा रहा है।

     

    फॉर्म में कहा गया है कि वैक्सीन की खुराक लगने का मतलब यह नहीं है कि इसके बाद कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित अन्य मानकों का पालन करना बंद कर दिया जाए। इसके साथ ही वैक्सीन प्राप्तकर्ताओं को एक फैक्टशीट भी दी गई और एक फॉर्म दिया गया जिसे पीड़ित को प्रतिकूल प्रभावों के सामने आने के सात दिन के अंदर जमा करना होगा।

    बता दे, स्वदेश में विकसित कोवैक्सीन को भारत के औषधि नियामक ने आपात उपयोग की अनुमति दी थी। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को वैक्सीन की खुराक देने का अभियान शुरू हुआ। इनमें से 75 केंद्रों पर ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और बाकी छह केंद्रों पर कोवैक्सीन की खुराक दी जा रही है।

     

  • ‘कोई खतरा नहीं ठीक से पका चिकेन, अंडे खाने से’

    [object Promise]

    नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने परामर्श जारी किया है कि अच्छी तरह पकाए हुए चिकेन, मांस और अंडों के अंदर मौजूद बर्डफ्लू के वायरस निष्क्रिय हो जाते हैं। इसलिए इसे खाने से इंसान को कोई खतरा नहीं रहता। देश में बर्ड फ्लू के डर को देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य व्यवसाय संचालकों (एफबीओ) और उपभोक्ताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए बर्ड फ्लू महामारी के दौरान पोल्ट्री मांस और अंडों की सुरक्षित हैंडलिंग, प्रसंस्करण और खपत पर एक मार्गदर्शन दस्तावेज जारी किया है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि पोल्ट्री मांस और अंडों का सेवन करना सुरक्षित है।

    सुझाव दिया गया है-आधा उबला हुआ अंडे मत खाएं, अधपका चिकन न खाएं, संक्रमित क्षेत्रों में पक्षियों के साथ सीधे संपर्क से बचें, नंगे हाथों से मृत पक्षियों को छूने से बचें, कच्चा मांस न रखें, कच्चे मांस से सीधा संपर्क न करें, कच्चे चिकन को छूते समय मास्क और दस्ताने का इस्तेमाल करें, हाथ बार-बार धोएं, आसपास की साफ-सफाई बनाए रखें।

  • कोरोना स्तरों के अबतक नए 165 मामले सामने आये, सर्कार ने जानकारी दी

    [object Promise]

    नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्र सरकार ने देश में ब्रिटेन के नए कोरोना स्ट्रेन की स्थिति को लेकर बयान जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि कि देश में ब्रिटेन के कोरोना वायरस वैरियंट के पॉजिटिव मामलों की संख्या 165 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि इन सभी व्यक्तियों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा नामित हेल्थ केयर सुविधाओं में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए कोरोना स्ट्रेन के संक्रमित लोगों के करीबी संबंधियों को भी क्वारंटाइन के तहत रखा गया है। इसके साथ ही उनके साथ यात्रा करने वाले सह-यात्रियों, पारिवारिक संपर्कों और अन्य लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग(Contact Tracing) भी शुरू कर दी गई है। मंत्रालय ने कहा देश में यूके में मिले कोरोना वायरस स्ट्रेन से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 165 है।

    देश में आए इन कुल 165 मामलों में दिल्ली में नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) में 42 लोगों के नमूने पॉजिटिव पाए गए। 51 लोग इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) दिल्ली में पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही बैंगलोर में नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

  • बालों के लिए नारियल का तेल है सबसे बेहतर

    [object Promise]

    नई दिल्ली । बालों की सेहत के लिए नारियल तेल से बढ़कर कुछ और नहीं है क्योंकि इसमें कई सारे ऐसे प्राकृतिक तत्व हैं, जो बालों का बखूबी ख्याल रखते हैं। बालों में नारियल तेल की मालिश के कई ऐसे लाभ हैं, जिनसे हम अंजान हैं, तो आज हम डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर व वेलनेस एक्सपर्ट अपर्णा संथानम के सुझाए गए कुछ ऐसे ही फायदों की बात करेंगे, जो नारियल के तेल को सर्वोत्तम बनाता है।

    1. सबसे बेहतरीन हेयर प्रोटेक्टर

    नारियल तेल बालों की सुरक्षा के लिए सबसे अच्छा है। धूप और गर्म वातावरण में रहने के चलते बालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धूप से बालों में पर्याप्त नमी की भी कमी होने लगती है, बाल रूखे हो जाते हैं, हालांकि नारियल के तेल से इनसे बचा जा सकता है। रिसर्चगेट के एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि नारियल तेल के मालिश से ये रिसकर बालों की तह तक पहुंच जाते हैं और सुरक्षा की एक परत बना लेते हैं, जो बालों में नमीं को बरकरार रखता है। इसमें एसपीएफ सहित कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो बालों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और साथ में कई तरह के केमिकल से भी बालों की रक्षा करते हैं।

    2. अंदर से बालों की सेहत की सुरक्षा

    बालों की देखभाल के लिए बाजार में कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स हैं, जिनका लंबे समय तक इस्तेमाल से बालों को नुकसान पहुंचता है। चूंकि नारियल तेल में रिस-रिसकर बालों की तह तक पहुंचने की क्षमता है इसलिए यह हेयर फॉसिल्स को पुर्नजीवित कर बालों की सेहत को अंदर से तंदरुस्त बनाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स और विटामिन्स बालों में नमीं को बनाए रखते हैं, जो रूखेपन से निजात दिलाने में कारगर है।

    3. स्कैल्प का रखे ख्याल

    अधिक गर्मी और नमीं वाले वातारण से हमारे बालों की जड़ों को काफी नुकसान पहुंचता है। चूंकि नारियल के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए यह स्कैल्प का बेहतर तरीके से ख्याल रखने और इसे तमाम समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर है जैसे कि डैंड्रफ, ड्रायनेस, कोई इंफेक्शन इत्यादि। यह स्कैल्प पर जमने वाले सीबम को भी हटाता है, जो बालों और जड़ों को तैलीय बनाने का मुख्य कारक है।

    4. बेजान बालों से मिले छुटकारा

    शैम्पू सहित बालों की देखभाल के लिए बने कई उत्पादों में मौजूद केमिकल से आखिरकार बालों को नुकसान ही पहुंचता है क्योंकि इनमें केमिकल्स की अधिकता होती है। इनके अधिक इस्तेमाल में बालों में प्राकृतिक नमीं की कमी होने लगती है और ये बेजान व उलझे हुए नजर आते हैं और ऐसा खासकर नमीं वाले वातावरणों में अधिक होता है। इससे निपटने के लिए धूले हुए हल्के भींगे बालों में नारियल तेल की कुछ बूंदे डालें, ऐसा करने से नमीं बालों में ही लॉक होकर रह जाता है और बाल मुलायम बन जाते हैं।

    5. नारियल तेल है प्रकृति का और प्रकृति के लिए वरदान

    नारियल तेल नैचुरल है, यह किफायती है, आसानी से मिल जाते हैं और बालों की कई समस्याओं के समाधान में कारगर है। ऐसे में अनावश्यक महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के स्थान पर इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे न केवल हमारे बालों को फायदा पहुंचेगा बल्कि पैसे की भी बचत होगी और पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

  • नाक के ब्लैकहेड्स हटाने के लिए कारगर सस्ते और घरेलू उपाय करें ट्राय

    [object Promise]

    ब्लैकहेड्स वाली जगह पर नमक के पानी से मालिश करें और 15 मिनट बाद दही लगाकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे ब्लैकहेड्स के साथ-साथ चेहरे पर होने वाली जलन भी दूर हो जाएगी।

    एक चम्मच शहद में 2 चम्मच काला नमक मिलाएं। इसे लगाने से ब्लैकहैड के साथ-साथ डेड स्किन की समस्या भी दूर होती है। साथ ही ये एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर पोर्स को खोलने में भी मदद करता है।

    [object Promise]

    ब्लैकहेड्स दूर करने में नींबू का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए नींबू के रस से नाक पर ब्‍लैकहेड एरिया की मसाज करें। फिर उसी गीले चेहरे पर नमक लगाकर गोलाई में हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट के बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

    [object Promise]

    चीनी का इस्तेमाल भी आप नाक से ब्लैक हेड्स दूर करने के लिए कर सकते हैं। बाउल में एक चम्मच चीनी और नमक डालें। हल्के हाथों से 15 मिनट तक नाक की मसाज करें। फिर इसे गीले कॉटन बॉल से पोंछ लें।

    नाक से ब्लैकहैड्स हटाने के टिप्स में आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगर आपको नाक पर ब्लैकहेड्स हैं, तो नाक पर टूथपेस्ट लगा लें और फिर उस पर नमक रगड़ें। इसे ऊपर के डायरेक्‍शन पर रगड़ें। ऐसा करने से यह ब्लैकहेड्स के साथ डेड स्किन को भी साफ करता है।

  • आपकी कामकाजी याददाश्त को बढ़ा सकती है दोपहर की झपकी

    [object Promise]

    बीजिंग। एक नियमित दोपहर की झपकी लेने से आपके मस्तिष्क को तेज रखा जा सकता है, क्योंकि एक नए अध्ययन से पता चलता है कि दोपहर की झपकी लेना बेहतर मानसिक चपलता से जुड़ा है। चीन में शंघाई जिओ टोंग विश्वविद्यालय के वी ली शोधकर्ताओं का सुझाव है कि दोपहर की झपकी बेहतर स्थानीय जागरूकता, मौखिक प्रवाह और काम करने की स्मृति से जुड़ी हुई है।

    जनरल साइकियाट्री नामक पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने कम से कम 60 वर्ष की आयु के 2,214 स्वस्थ लोगों को शामिल किया और चीन के आसपास के कई बड़े शहरों के निवासियों को शामिल किया।

    कुल मिलाकर, 1,534 ने नियमित दोपहर की झपकी ली, जबकि 680 ने नहीं। सभी प्रतिभागियों को मनोभ्रंश की जांच के लिए मिनी मेंटल स्टेट एग्जाम में स्वास्थ्य जांच और संज्ञानात्मक आकलन की एक श्रृंखला से गुजरना पड़ा।

    दोनों समूहों में रात के समय की नींद की औसत लंबाई लगभग 6.5 घंटे थी। दोपहर की झपकी को कम से कम लगातार पांच मिनट की नींद की अवधि के रूप में परिभाषित किया गया था, लेकिन 2 घंटे से अधिक नहीं।

    डिमेंशिया स्क्रीनिंग परीक्षणों में 30 आइटम शामिल थे जो संज्ञानात्मक क्षमता के कई पहलुओं को मापते थे, और उच्च कार्य, जिसमें नेत्र संबंधी कौशल, कार्यशील मेमोरी, ध्यान अवधि, समस्या-समाधान, स्थानीय जागरूकता और मौखिक प्रवाह शामिल थे।

    यह एक अवलोकन अध्ययन है, और इसलिए इसका कारण स्थापित नहीं किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि झपकी की अवधि या समय के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जो महत्वपूर्ण हो सकती है।

    शोधकर्ताओं ने कहा कि टिप्पणियों के लिए कुछ संभावित स्पष्टीकरण हैं।

  • डॉक्टरों ने कहा: कोविड वैक्सीन कैंसर के मरीज भी ले सकते हैं

    [object Promise]

    हैदराबाद। विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को है और इससे पहले, कैंसर विशेषज्ञों ने कहा है कि कैंसर के मरीज भी कोविड-19 वैक्सीन ले सकते हैं, लेकिन चिकित्सकों की देखरेख में। उन्होंने कहा कि वैक्सीन परीक्षणों में कुछ कैंसर रोगियों को भी शामिल किया गया था। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, ये टीके कैंसर के रोगियों के लिए सुरक्षित हैं।

    ऐसे समय में, जब भारत सहित कई देशों ने कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया है, कैंसर के रोगी यह सुनने के लिए इंतजार में हैं कि क्या वे भी वैक्सीन लगवा सकते हैं?

    डॉक्टरों ने कहा कि यह समन्वित वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रम के साथ सुरक्षित और प्रभावी टीके के साथ ही किया जा सकता है।

    दुनियाभर में विकसित किए जा रहे 200 से अधिक टीकों में से तीन का भारत में स्वदेशी उत्पादन किया जा रहा है। इन सभी टीकों का उद्देश्य एसएआरएस-कोवी2 संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रदान करना है।

    कोविड-19 टीकों की प्रभावकारिता भी घातक बीमारी (ट्यूमर प्रकार, रोग सीमा, आंतरिक या चिकित्सा-प्रेरित प्रतिरक्षा दमन) के अलग-अलग संदर्भो वाले रोगियों में भिन्न हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, टीकाकरण का लाभ यह है कि यह जोखिमों से उबार लेता है।

    कोविड-19 टीकों की प्रभावकारिता भी घातक बीमारी (ट्यूमर का प्रकार, रोग सीमा, आंतरिक या चिकित्सा-प्रेरित प्रतिरक्षा दमन) के अलग-अलग संदर्भो वाले रोगियों में अलग-अलग हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, टीकाकरण का लाभ यह है कि रोगी जोखिम से निकल जाता है।

    किम्स अस्पताल के सलाहकार सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और रोबोटिक सर्जन, अजय चाणक्य वल्लभानेनी ने आईएएनएस से कहा, “चूंकि कैंसर रोगियों में वैक्सीन की प्रभावकारिता और प्रतिरक्षा की अवधि अभी भी अज्ञात और अस्पष्ट है, इसलिए वैक्सीन लगने के बाद ऐसे रोगियों पर निगरानी रखने का सुझाव दिया जाता है।”

  • आईआरसीटीसी ने लॉन्च की ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा

    [object Promise]

    इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने अपनी ऑनलाइन बस बुकिंग सर्विस (Online Bus Booking Service) लॉन्च कर दी है। आईआरसीटीसी की यह सेवा 29 जनवरी से शुरू हो गई है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि रेलवे मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के नेतृत्व में आईआरसीटीसी धीरे-धीरे स्वयं को देश के पहले सरकारी ‘वन स्टॉप शॉप ट्रैवल पोर्टल के रूप में विकसित करने की ओर बढ़ रही है।

    आईआरसीटीसी ने आगे कहा, ‘ग्राहकों को अधिक समग्र यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए हालिया डेवलपमेंट में, IRCTC ने, जो पहले से ही ऑनलाइन रेल और फ्लाइट टिकट बुकिंग के व्यवसाय में है, अपनी ऑनलाइन बस बुकिंग सेवाओं की शुरुआत की है, जो 29 जनवरी 2021 को लाइव हुई है।’

    कंपनी के बयान के अनुसार, IRCTC ने ग्राहकों को ऑनलाइन बस बुकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए 22 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए 50,000 से अधिक राज्य सड़क परिवहन के साथ-साथ निजी बस ऑपरेटरों के साथ करार किया है।

    ऑनलाइन बस बुकिंग की इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक विभिन्न प्रकार की बसों को देख सकते हैं और मार्ग, सुविधाओं, समीक्षाओं, रेटिंग्स व बस की तस्वीरों को देखते हुए अपने लिए उपयुक्त बस का चयन कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक अपने पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट व टाइमिंग का चयन कर सकते हैं। इसके बाद ग्राहक मौजूदा बैंक और ई-वॉलेट डिस्काउंट के साथ उचित मूल्य पर अपनी यात्रा बुक कर सकते हैं।

  • करीना कपूर ने शेयर की Photo, तैमूर अली खान और इनाया खेमू डाइनिंग टेबल पर कर रहे थे नाश्ता

    [object Promise]

    करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन मे लिखा, “क्या ये अमेजिंग नहीं है? ठीक है, पीछे के लड़के भी बुरे नहीं हैं.” खरीना कपूर की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, तैमूर अली खान स्टारकिड की चर्चा में हमेशा आगे रहते हैं. एक बार फिर से उनका यह फोटो खूब वायरल हो रहा है.

    करीना कपूर (Kareena Kapoor) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं. इस फिल्म में करीना कपूर ने इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. फिल्म में करीना कपूर ने पुलिस अफसर का किरदार निभाया था. इससे पहले एक्ट्रेस गुड न्यूज में भी नजर आई थीं, जिसमें वह दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दी थीं. करीना कपूर जल्द ही ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म में वह आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी.