Category: health-lifestyle

  • इन 5 ज़रूरी बातों का धूप में निकलने से पहले सर्दी हो या गर्मी रखें ख्याल

    [object Promise]

    यकीनन UV रेज़ से स्किन को बचाकर रखने के लिए सनस्क्रीन काफी ज़रूरी होता है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल ना करें। ये भी सनस्क्रीन जितना ही ज़रूरी है। धूप में पसीने के साथ स्किन से नैचुरल ऑयल भी निकल आता है। अगर आप स्किन को मॉइश्चराइज़ नहीं करेंगी, तो ये अपना मॉइश्चर खोकर ड्राय हो जाएगा। इस मौसम में हमेशा एक ऑयल फ्री मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

    सिर्फ चेहरा नहीं, आपके होंठों को भी Uv रेज़ से प्रोटेक्शन की ज़रूरत होती है. अगर आप इसे प्रोटेक्ट नहीं करेंगी, तो ये ड्राय और डल हो जाएगा. इतना ही नहीं, ये धीरे-धीरे डार्क नज़र आने लगेगा. इसलिए धूप में जाने से पहले SPF वाला कोई अच्छा लिप बाम ज़रूर लगाएं. ये आपके होंठों को प्रोटेक्शन देने के साथ ही इसे सॉफ्ट-स्मूद भी रखेगा.

    होंठों की तरह आपके आंखों को भी प्रोटेक्शन की ज़रूरत होती है। अगर आप इसे धूप से बचाकर नहीं रखेंगी, तो डार्क सर्कल्स और झुर्रियों की परेशानी हो सकती हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले अपने साथ सनग्लासेज़ ज़रूर रखें और इसे पहनकर अपनी आंखों को प्रोटेक्शन दें।

    जब आप धूप में निकलती हैं, तो पसीने की वजह से आपकी बॉडी से काफी पानी निकल जाता है। अगर आप इसकी भरपाई नहीं करेंगी, तो स्किन डिहाईड्रेट हो जाएगी और डल नज़र आएगी। इसलिए सिर्फ घर पर नहीं, बाहर निकलने पर भी जितना पानी हो पिएं। इसके साथ ही फ्रेश फ्रूट जूस भी पिएं।

    कई ऐसे इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो धूप में रिएक्ट कर स्किन एलर्जी जैसी परेशानी की वजह बनते हैं। रेटिनॉएड और hydrocortisone इन्हीं में से एक है। अगर आपकी क्रीम या लोशन में ये मौजूद हो तो इन्हें अप्लाई करने के बाद धूप में ना निकलें।

  • ये आसान 5 उपाय आज़माएं, ज़िद्दी पिंपल्स से छुटकारा पाएं

    [object Promise]

    नई दिल्ली। टीन-ऐज उम्र का ऐसा पड़ाव होता है जिसमें कील-मुंहासों या कहें पिंपल्स की समस्या आम होती है। ये समस्या पुरुषों की तुलना महिलाओं और लड़कियों में ज़्यादा देखी जाती है, क्योंकि उनके शरीर में हॉर्मोन में बदलाव ज़्यादा होते हैं। जो लोग एक्ने के शिकार होते हैं उनके चेहरे पर लाल रंग के दाने जैसे हो जाते हैं जिन्हें कील कहते हैं। इन्हें दबाने पर सफेद रंग का पदार्थ निकलता है। वैसे इन्हें बिलकुल भी दबाना या फिर छेड़ना नहीं चाहिए, ऐसा करने से कील की जगह पर गहरे और स्थाई दाग़ रह जाते हैं, साथ ही इंफेक्शन फैल भी जाता है।

    ख़ैर, ये ज़िद्दी पिंपल एक बार आपकी ज़िंदगी में आ जाए, तो जाने का नाम नहीं लेते। मूड उस वक्त ख़राब हो जाता है जब ये किसी खास मौके के कुछ वक्त पहले आ धमकते हैं, लेकिन इस परेशानी को ख़त्म करने के लिए गुस्से में आकर इसे फोड़ने की ग़लती बिल्कुल ना करें।

    अगर आप इसे आसानी से ख़त्म करना चाहती हैं, तो हम आज आपको बताने जा रहे हैं ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद कुछ घंटों में ही आपकी समस्या काफी कम हो जाएगी।

    1. कई बार पिंपल आने से पहले उस जगह पर दर्द होना शुरू हो जाता है और आप उस दर्द को अच्छी तरह पहचानती होंगी। जैसे ही आपको पिंपल से पहले वाला दर्द हो या हल्का पिंपल नज़र आए सबसे पहले टी-ट्री ऑयल और एलो वेरा जेल मिलाकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगा लें। दोनों में एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टीज़ होती हैं। एंटी पिंपल फेसवॉश से चेहरा धोने के बाद इसका इस्तेमाल करें।

    2. अगर अचानक कहीं आपको जाना पड़े, तो इसे छिपाने के लिए आप कंसीलर लगा सकती हैं। कंसीलर पिंपल पर लगाएं और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इससे पिंपल छिप जाएगा और इससे होने वाली रेडनेस भी नज़र नहीं आएगी।

    3. रात में सोने से पहले चेहरे को धोएं और इस पर सफेद टूथपेस्ट लगा लें। ध्यान रखें हमेशा पिंपल के लिए व्हाइट टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। सुबह उठकर इसे धो लें।

    4. तेल, मसालेदार खाना और दूध वाली चीज़ों से दूर रहें। खासतौर पर जंक फूड न खाएं। इसके अलावा सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें। ऐसा न करने पर स्किन पोर्स बंद हो जातें हैं और इससे पिंपल्स होते हैं। चेहरे को दिन में दो बार धोएं करें।

     

  • 2,000-7,200 करोड़ रुपये का गोवा पर्यटन को नुकसान कोविड से: रिपोर्ट

    [object Promise]

    पणजी। गोवा के पर्यटन उद्योग को कोविड-19 महामारी के कारण 2,000 से 7,200 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है और 35 प्रतिशत से 58 प्रतिशत तक नौकरी जा सकती है। यह जानकारी एक रिपोर्ट से मिली है। गोवा पर्यटन मंत्रालय और कंसल्टेंसी फर्म केपीएमजी एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संकलित रिपोर्ट ‘कोपिंग विद कोविड-19 : सरवाइवल एंड रिवाइवल ऑफ गोवा टूरिज्म इंडस्ट्री’ ने यह भी कहा कि राज्य पर्यटन उद्योग राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ओर सीधे 16.43 प्रतिशत राजस्व का योगदान देता है और राज्य की लगभग 35 प्रतिशत आबादी सीधे पर्यटन क्षेत्र द्वारा नियोजित है।

    रिपोर्ट गोवा पर्यटन मंत्रालय और केपीएमजी द्वारा किए गए सर्वेक्षण पर आधारित थी, जिसमें 600 उत्तरदाताओं को शामिल किया गया था।

    सर्वेक्षण का उद्देश्य गोवा में पर्यटन उद्योग पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव की जांच करना था।

    गोवा सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “यह सर्वेक्षण वास्तव में अच्छी पहल थी, पहली बार इसने पर्यटन उद्योग को बहुत व्यापक तरीके से कवर किया, जिसमें अपकमिंग स्टार होटल से लेकर गेस्ट हाउस, शक्स से लेकर टैक्सी ड्राइवर, स्वतंत्र गाइड, फ्रीलांसर आदि शामिल हैं।”

    बयान में कहा गया है कि सर्वेक्षण से एकत्र किए गए आंकड़ों का उपयोग महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों को कम करने के लिए किया जाएगा।

    गोवा को देश के समुद्र तट और नाइटलाइफ शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है और पिछले साल यहां लगभग 80 लाख पर्यटक आए थे। कोविड-19 महामारी ने इस साल गोवा में पर्यटकों के आगमन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

  • ये कारगर उपाय सर्दियों में खिली और खूबसूरत त्वचा के लिए अपनाएं

    [object Promise]

    त्वचा को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आपकी त्वचा में भरपूर मात्रा में नमी बनी रहें। जब आपकी त्वचा भरपूर मात्रा में नमी रहती है तो वो लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती है। इसलिए जब आप अपनी त्वचा की मसाज करते हैं तो ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपकी त्वचा में पर्याप्त मात्रा में नमी प्रदान करें। मसाज के साथ आपकी त्वचा में सही तरीके से खून का संचार होता है। जिसकी मदद से आपकी त्वचा में पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है।

    धूप आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती है, जिसके कारण आपकी त्वचा में अलग-अलग प्रकार की समस्याएं हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप धूप में कम से कम सीधा सामना करें और खुद को धूप से बचाव के लिए तरीके अपनाएं। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अगर आप रोजाना धूप का सामना कर रहे हैं तो आपको सनस्क्रीन को त्वचा पर लगाना चाहिए।

    त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी जाती है कि आप अपनी त्वचा को किसी भी मौसम में हाइड्रेट रखने से न चुकें। अगर आपकी त्वचा या शरीर में पानी की कमी होती है तो इससे न सिर्फ आपकी त्वचा पर बुरा असर देखने को मिलता है बल्कि आपके स्वास्थ्य को भी कई बीमारियों का खतरा होता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा या खुद को अच्छी तरीके से हाइड्रेड रखें। जिसे आपकी त्वचा किसी भी मौसम में खुद को स्वस्थ रखने में कामयाब रह सकें।

    त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में आहार को शामिल करें, एक्सपर्ट बताते हैं कि आपकी डाइट में भरपूर मात्रा में हरी सब्जियां, फल और अन्य पोषक तत्व मौजूद होने चाहिए जो आपकी त्वचा के साथ आपके स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखने में आपकी मदद करें। इसके साथ ही आपकी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड है की मात्रा भी होनी चाहिए। क्योंकि ओमेगा-3 फैटी एसिड आपकी त्वचा को ज्यादा स्वस्थ रखने में मददगार होती है।

    प्रदूषण आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है, इससे आपकी त्वचा में अलग-अलग तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है जो आपकी त्वचा को खराब कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को प्रदूषण से बचा कर रखें जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करे।

  • इन फलों और सब्जियों का जूस रोज पिएं तेजी से वजन घटाने के लिए

    [object Promise]

    संतरा सर्दियों में बहुत पसंद किया जाता है, ज्यादातर सभी लोग संतरे का सेवन करते हैं और खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं। संतरा आपके पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और ये विटामिन सी जैसे जरूरी पोषण से भरपूर होता है। संतरे में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है इसलिए ये वजन को तेजी से घटाने में असरदार होता है। अगर आप भी वजन तेजी से कम करना चाहते हैं तो रोजाना संतरे का जूस जरूर पिएं।

    अनार आपके वजन को कम करने के साथ आपकी त्वचा को सुधारने में असरदार होता है। अनार में भारी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं और कैलोरी में कम होते हैं। आप दिन में एक बार जरूर अनार का जूस पिएं अगर आप वजन कम करने के साथ अपने पूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं।

    चुकंदर में भारी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते हैं और वसा की मात्रा काफी कम होती है। जिससे आपके वजन पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके अलावा चुकंदर में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो आपके पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम करता है और वजन कम करने में तेजी लाता है। आप रोजाना सुबह चुकंदर का जूस पी सकते हैं, इसके साथ आप नींबू और नमक को शामिल कर इसे बेहतर स्वाद भी दे सकते हैं।

    गाजर में भारी मात्रा में फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा गाजर में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने के लिए एक बेहतर विकल्प है। आप गाजर के जूस को रोजाना सुबह नाश्ते से पहले ले सकते हैं, गाजर का जूस आपको भरा हुआ और एक्टिव रखने की कोशिश करता है। आप चाहें तो गाजर का जूस ऐसे ही पी सकते हैं, या फिर अगर आपको इसका स्वाद बढ़ाना है तो आप इसमें हल्का सा नमक और नींबू डाल सकते हैं।

    नींबू वजन कम करने के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप में से ज्यादातर लोग जानते होंगे, नींबू में भारी मात्रा में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। ये आपकी पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाने का काम करता है साथ ही आपके वजन को तेजी से घटाता है। आप रोजाना सुबह नींबू का जूस भी पी सकते हैं।

  • बैक्टीरिया से खोई त्वचा की चमक लौटाएगा वापस नीम जैल

    [object Promise]

    कानपुर । आयुर्वेद की दुनिया में नीम एक बेहद महत्वपूर्ण औषधि मानी जाती है। इसका प्रयोग त्वचा संबंधी काफी बीमारियों से निजात पाने में किया जाता है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय सीएसजेएमयू के फॉमेर्सी विभाग ने नीम के तेल से एक ऐसा ट्रांस एथोजोमल जैल विकसित करने का फार्मूला तैयार किया है, जो शरीर में पूरी तरह समा जाता है और साथ बैक्टीरिया (जीवाणु) से खोई त्वचा की चमक को लौटाने में सहायक है।

    सीएसजेएमयू के फॉमेर्सी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, “नीम के गुणों से सभी लोग परिचित हैं। नीम की निंबोली से मिलने वाले तेल में बहुत तीखी गंध होती है। इस कारण लोग इसे प्रयोग में नहीं लाते हैं। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि शरीर में पूरी तरह नहीं समाता है। इसके अलावा इसे शरीर में लगाने के बाद धोना भी मुश्किल होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नया ड्रग सिस्टम विकसित किया गया है। एथोसोमल ड्रग डिलिविरी सिस्टम अपने अंदर नीम के तेल को समाहित कर लेता है, जिससे बहुत छोटे-छोटे माइक्रो और नैनो सिस्टम के पार्टिकल बन जाते हैं। इसमें एक अल्कोहल होता है, जो त्वचा को साफ करता है। जो तेल समाहित होता है, वह रक्त के शुद्धीकरण में काफी सहायक होता है। यह त्वचा संबंधी चर्म और कुष्ठ रोग में लाभदायक है। यह त्वचा समेत कई रोगों का नाश करता है।”

    उन्होंने कहा, “नीम के तेल से भरे ट्रांसएथोसोमल जैल में ऐसी कोई गंध नहीं होती है, जबकि यह तुरंत साफ भी हो जाता है। ऐसा जहां लगाया जाता है, वहां धोने के बाद ऐसा लगता ही नहीं कि कोई चिकनी चीज लगाई गई थी। मरीज इसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक की तरह कर सकेंगे। इसमें मन चाही सुगंध भी डाल सकते हैं। हालांकि अभी इसका प्रयोग कोरोना खत्म करने में नहीं किया गया है। इस पर शोध हो रहा है। एथोसेम तैयार करके जैल बनाया गया है।”

    डॉ. गुप्ता ने कहा, “अभी इसे बाजार में आने में समय लगेगा। यह संस्थान के स्तर का नहीं, बल्कि उद्योग के स्तर का कार्य है। आयुर्वेद में अभी कम उद्योग हैं। इसके लंबे समय तक टिकने की व्यवस्था पर शोध हो रहा है। क्योंकि अभी सुनने में आ रहा है कि कोराना नाशक वैक्सीन बहुत जल्दी नष्ट हो सकती है। हालांकि आयुर्वेदिक उत्पाद की एक्सपाइरी लंबी होती है। फार्मूला तैयार होने के बाद अब इसे आम आदमी तक पहुंचाने के लिए फार्मूलेशन डवलपमेंट किया जाएगा। इसके बाद इंडस्ट्री के पास यह फार्मूला भेजा जाएगा। वहां पर इसे उत्पाद के रूप में विकसित करने के लिए उसकी स्टडी करके मरीजों की जरूरत के अनुसार बाजार में उतारने की योजना है।”

    डॉ. गुप्ता ने बताया कि नीम के तेल से जैल का फार्मूला तैयार करने में करीब एक वर्ष का समय लगा। जैल बनाने के लिए पहले नीम के तेल के इथोजोम बनाए गए। उसके बाद इसे जैल के रूप में तैयार किया गया। डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि एथोजोमज ड्रग डिलिवरी सिस्टम का एक भाग होता है। इसी से जेल बनाकर उसे इस प्रकार तैयार किया जा सकता है कि उसे दवा के रूप में ट्यूब में रखा जा सके। इसे बनाने में शोधकर्ता अनुप्रिया व रुपाली ने सहायता की है।

  • बेकिंग सोडे का ऐसे करें गोरी और निखरी त्वचा के लिए इस्तेमाल

    [object Promise]

    यह सबसे आसान तरीक़ा है स्किन वाइटेनिंग और अन इवन स्किन टोन के लिए। इसके लिए दो भाग बेकिंग सोडा को एक भाग गुलाबजल में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को त्वचा पर 5-10 मिनट तक रगड़ें और इसे सूखने के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को हर हफ्ते 2-3 बार लगाएं।

    इसके लिए दो टेबलस्पून बेकिंग सोडा में तीन टेबलस्पून विनेगर को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को फिर अपने चेहरे के डार्क एरिया पर लगाकर अच्छे से मसाज करे। यह स्किन को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है। जब यह पेस्ट सूख जाए, तो गुनगुने पानी से धो लें। स्किन वाइटेनिंग के लिए बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर के इस पेस्ट को हफ़्ते में दो बार लगाएं।

    नींबू का रस स्किन के लिए काफ़ी अच्छा होता है। नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी बेकिंग सोडा के साथ मिलकर स्किन वाइटेनिंग एजेंट की तरह काम करता है. यह ड्राई स्किन के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसके लिए एक टेबलस्पून बेकिंग सोडे में एक चौथाई टेबलस्पून नारियल तेल और तीन-चार बूंद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर आपकी स्किन थोड़ी सेंसटिव है, तो आप इसमें कुछ बूंद टी ट्री ऑयल भी मिला सकते है। फिर स्किन पर इस पेस्ट से अच्छी तरह से मसाज करें। 5-10 मिनट बाद धो लें। यह स्किन वाइटेनिंग के साथ-साथ पिगमेंटेशन और स्किन पोर्स के लिए काफ़ी अच्छा होता है।

    [object Promise]

    इसके लिए एक टेबलस्पून बेकिंग सोडा में एक टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर और हल्दी मिला लें, फिर इसमें चार टेबलस्पून रोज़ वॉटर और नींबू का रस मिला लें। इस फेस पैक को स्किन पर लगाएं और बीस से तीस मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तब धो लें। यह पेस्ट स्किन वाइटेनिंग के साथ-साथ एक्ने, स्कार्स और स्किन डलनेस के लिए भी उपयोगी है।

    टमाटर में अनेक प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट्स और नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते है, जो स्किन को चमकदार बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा होता है। इसके लिए एक टेबलस्पून बेकिंग सोडा में टमाटर का जूस मिला लें फिर इस पेस्ट को पूरे स्किन पर लगा लें, जब यह सूख जा, तो धो लें। यह स्किन वाइटेनिंग के साथ-साथ डेड सेल्स को भी रिमूव करने में मदद करता है।

  • ऐसे बनाएं होममेड मेकअप रिमूवर घर पर

    [object Promise]

    दही एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर है। इसके लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसमें कॉटन बॉल डुबोकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। जब मेकअप पूरी तरह निकल जाए तो चेहरा पानी से धो लें।

    ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इससे चेहरे की मालिश करने से चेहरे का रंग निखरता है। साथ ही आप इसे मेकअप उतारने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दो टेबलस्पून तेल में आधा टीस्पून पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। मेकअप उतारने के साथ ही ये स्किन को मॉइश्चराइज़ भी करता है।

    खीरे का उपयोग आप मेकअप रिमूवर के तौर पर भी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले खीरे को मिक्सर में पीसकर पतला पेस्ट बना लें, फिर इसे सीधे चेहरे पर लगाकर मालिश करें। मेकअप रिमूव करने के साथ ही ये स्किन को सॉफ्ट बनाता है और दाग़-धब्बों से भी निजात दिलाता है।

    नारियल का तेल चेहरे के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। मॉइश्चराइज़र, लिप बाम और मेकअप रिमूवर के तौर पर आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। हथेली पर थोड़ा-सा नारियल तेल लेकर इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करके टीशू पेपर से साफ़ कर लें और चेहरा धो लें। इसके बाद दोबारा थोड़ा तेल लेकर आंखों पर लगाएं और हल्के-से मसाज करें।

    कच्चा दूध स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। एक टेबलस्पून कच्चे दूध में बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मेकअप छुड़ाएं।

  • इन टिप्स की मदद से कम कर सकते हैं वजन बिना फिजिकल एक्टिविटी के

    [object Promise]

    घर से बाहर निकलने पर और सफर करने पर हमें प्यास ज़्यादा लगती है, वहीं आजकल ज़्यादा घर पर रहने से हम आमतौर की तुलना पानी भी कम पी रहे हैं। दिन में कम से कम दो लीटर पानी ज़रूर पिएं, इससे आप बेवजह स्नैक्स खाने से भी दूर रहेंगे।

    वज़न कम करना ग्रीन-टी के कई फायदों में से एक है। कई शोध में ये साबित हो चुका है कि ग्रीन-टी को रोज़ाना पीने से वज़न घटाने में काफी हद तक मदद मिलती है।

    रिफाइन्ड कार्ब्स और अतिरिक्त चीनी भी वज़न बढ़ाने में ज़िम्मेदार होते हैं। इसलिए ब्रेड, पास्ता, केक, कुकीज़ और डोनट्स जैसी चीज़ों से दूर रहें। ये सभी चीज़ें अचानक आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देती हैं।

    शराब न सिर्फ आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जोड़ती है, बल्कि एक समय में कितना खाना है इसका कंट्रोल भी आपसे छीन लेती है। इसके लिए शराब छोड़ना ज़रूरी नहीं है, लेकिन एक बार में कम पिएं।

    भोजन के साथ या भोजन करने से पहले अच्छी खासी मात्रा में सलाद खाएं। इससे पेट फुल हो जाता है जिससे आप भूख से थोड़ा कम ही खाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छी चीज़ है इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

  • नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई अपडेटेड Skoda Superb सेडान कार, कीमत 31.99 लाख रुपये से शुरू

    स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी सेडान कार Skoda Superb का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। 2021 Skoda Superb में कई नए फीचर्स दिए गए हैं और इसकी शुरुआत कीमत 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) रखी गई है। यह कीमत कार के Sport Line वेरिएंट की है। 

     

    क्या है नया

    2021 Skoda Superb में नए अडेप्टिव LED हेडलैंप्स, इल्यूमिनेटेड आइलैश एलईडी DRL’s, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, और कमिंग होम एंड लीविंग फंक्शन दिया गया है। कमिंग होम एंड लीविंग फंक्शन का काम है कि जब आप घर पहुंच जाएं तो कार के हेडलैंप्स थोड़ी देर तक ऑन रहते हैं, ताकि ड्राइवर और पैसेंजर्स के लिए थोड़ी देर तक रोशनी रहे। हेडलैंप्स में सिटी, इंटर सिटी, मोटरवे और रेन जैसे मोड्स दिए गए हैं।

     

    कार के इंजन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ही मिलता है, जो 190 एचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। मोटर के साथ 7 स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। स्पोर्ट लाइन वेरिएंट में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और टॉप मॉडल में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

     

     

    कार में ऑडी की तरह वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है जो नए यूजर इंटरफेस और इनबिल्ट नेविगेशन के साथ आता है। यह वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है। इसमें वॉइस कमांड और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट भी मिलता है। कार के टॉप मॉडल में पार्क असिस्ट के साथ 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।