Category: health-lifestyle

  • रात को बिकनी पहनकर सोती है आप भी तो जान ले ये जरूरी बाते!

    [object Promise]

    आजकल की लड़कियों का सोने का अंदाज़ कुछ अलग होता है। लेकिन क्‍या आप भी रात को सोते हुए ब्रा पहनकर सोती हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाएं। क्‍यों‍कि रात में ब्रा पहनना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जी हां, ऐसा कहना है डॉ. सेथ रैनकिन का।

    डॉ. रैनकिन के मुताबिक, जब भी आप सोते हैं तो ब्रेस्‍ट के टिश्‍यू चेस्‍ट की और जाने लगते हैं। ऐसा ग्रेविटी के कारण होता है। डॉ. कहते हैं ऐसे में यदि आप रात में ब्रा पहनकर सोती हैं तो ये आपकी हेल्‍थ के लिए बुरा हो सकता है। इतना ही नहीं, रात में ब्रा पहनने से बॉडी रिलैक्‍स नहीं हो पाती। जबकि शरीर को रात में हवा की जरूरत होती है ताकि टिश्‍यूज रिलैक्‍स हो पाएं।

    डॉ. कहते हैं कि खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने के लिए लड़कियां अक्‍सर टाइट या फिर ऐसी ब्रा पहनती हैं जिसमें ब्रेस्‍ट पूरी तरह से कवर भी नहीं होते। ऐसी ब्रा पहनने से भी आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल, किसी भी समय टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्‍ट का डवलपमेंट ठीक से नहीं हो पाता। ऐसे में आपकी फीगर अट्रैक्टिव लगने के बजाय खराब दिखती है साथ ही ब्रेस्‍ट की सही शेप भी नहीं बन पाती।

    सिर्फ डॉ. रैनकिन ही नहीं बल्कि कई और डॉक्‍टर्स भी इस बात से सहमत है। एक अन्‍य डॉक्‍टर मोकबल के मुताबिक, गलत साइज की ब्रा पहनने से महिलाओं को कई तरह की समस्‍या हो सकता है। इससे ना सिर्फ ब्रेस्‍ट का सही डवलपमेंट रूकता है बल्कि इससे ब्‍लड सर्कुलेशन भी रूक जाता है।

  • कोरोना ‘स्पाइक्स’ हेयरस्टाइल बनी लोगों की पसंद, देखें तस्वीरें

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से दुनिया के करीब 200 देश प्रभावित हैं। भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इस बीच जहां लोगों की आम दिनचर्या, रहन-सहन, रोजगार, खानपान वगैरह प्रभावित हुआ है, वहीं लोगों के सामने एक समस्या बढ़ते बालों को लेकर भी है। सेविंग तो घर में संभव है, लेकिन हेयर कटिंग मुश्किल है। ज्यादातर नाई की दुकान, सैलून, ब्यूटी पार्लर वगैरह बंद हैं। अधिकतर देशों में ऐसी दिक्कत है। वहीं दूसरी ओर पूर्वी अफ्रीका में इन दिनों ‘कोरोना वायरस हेयरस्टाइल’ बहुत मशहूर हो रही है।

    कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगे प्रतिबंधों के कारण आर्थिक समस्याओं के बीच यह हेयरस्टाइल लोगों के लिए किफायती साबित हो रही है। इस हेयरस्टाइल में लोग अपने बालों में कोरोना वायरस के आकार की चोटियां बनवा रहे हैं। केन्या में बच्चों के बीच यह हेयरस्टाइल बहुत ही पसंद की जा रही है।

    [object Promise]
    कोरोना ‘स्पाइक्स’ हेयरस्टाइल बनी लोगों की पसंद, देखें तस्वीरें

    इस हेयरस्टाइल के माध्यम से लोग कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। लोग यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वायरस का खतरा वास्तव में गंभीर है। पिछले कुछ सालों में यह हेयरस्टाइल भारत, ब्राजील और चीन से आए सिंथेटिक बालों वाली स्टाइल की मांग के कारण फैशन में नहीं थी लेकिन अब फिर से इसकी मांग बढ़ गई है।

    विदेशी हेयरस्टाइल वाले बालों की तस्वीरें अफ्रीका के सैलूनों में छाई हुई हैं। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केन्या की राजधानी नैरोबी में 24 वर्षीय हेयरड्रेसर शेरोन रेफा ने एक झुग्गी बस्ती में बच्चों और युवाओं के बालों को एंटीना जैसे स्पाइक्स की तरह डिजाइन करते हैं। इसे कोरोना वायरस हेयरस्टाइल कहा गया। कुछ लोग कोरोना वायरस को गंभीर नहीं मान रहे, वहीं ज्यादातर छोटे बच्चे अपने हाथों को साफ करने और मास्क पहनने के प्रति जागरूक हैं।

  • महिलाओं में इस वजह से बढ़ती है सेक्स की भूख !

    [object Promise]

    आज आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे. यह एक बिमारी भी है जो सेक्स करने के लिए तड़पती है । सेक्स कभी-कभी जरूरत भी बन जाता है और जरुरी भी जिसके चलते महिला और पुरुष तड़प जाते हैं।

    दरअसल, सेक्स करने वाली भी एक बिमारी है जिसके चलते महिला सेक्स के लिए तड़पने लगती है और चाहती है उसका पार्टनर उसके साथ सेक्स करे । बता दें, कि रोज सेक्स करने से महिला का पति इंकार कर देता है तो वह अपने पति के सामने सेक्स करने के गिडगिडाना पड़ता है।

    इसके लिए डॉक्टर्स भी कहते हैं कि महिला जननांग उत्तेजना विकार (PGAD) नामक बीमारी से पीड़ित है। इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस पर रिसर्च जारी है। इसमें महिला रोज़ सेक्स करने के लिए गिड़गिड़ाती है।

    इस बिमारी पर शोधकर्ताओं ने बताया कि अभी तक इस बीमारी के कारण करीब 30 तरह की दवाएं दी जा चुकी हैं जिससे कोई फर्क नहीं पड़ा। यह बिमारी अमेरिका की 23 वर्षीय अमांडा को हुई है जिसके कारण वो जॉब भी नहीं कर पा रही है। वहीं उसका मंगेतर इस बिमारी के चलते उसका साथ दे रहा है और हर दिन सम्भोग के लिए तैयार रहता है।

  • 6th International Yoga Day 2020 : CM योगी आदित्यनाथ के साथ अपने घर पर रहकर योगाभ्यास करें और योगा डे चैलेंज को स्वीकार करें, जीतें पुरस्कार

    [object Promise]

    लखनऊ । 6th International Yoga Day 2020 : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोविड-19 को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन शारीरिक दूरी और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में लोगों को उनके घर पर परिवार के साथ योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। योग के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ तनाव से राहत मिलती है।मुख्य सचिव ने कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाये जाने के लिए किसी भी प्रकार का सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम न आयोजित किया जाए।

    [object Promise]
    6th International Yoga Day 2020 : CM योगी आदित्यनाथ के साथ अपने घर पर रहकर योगाभ्यास करें और योगा डे चैलेंज को स्वीकार करें, जीतें पुरस्कार

    मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को एक परिपत्र निर्गत कर सभी को अपने-अपने घरों पर परिवार के साथ सुबह सात बजे से सामान्य योग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास का वीडियो अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करें। सामान्य योग अभ्यास का वीडियो एवं पाठन सामग्री आयुष विभाग की वेबसाइट एवं आयुष कवच एप से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि योग दिवस के अवसर पर प्रदेश में योग पर आधारित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागियों को दो चरणों से गुजरना होगा। प्रथम चरण के अन्तर्गत प्रतिभागियों को योगाभ्यास करते हुए अपनी तीन से पांच मिनट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा।

    मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने यह भी बताया कि वीडियो को अपलोड एवं पोस्ट करते समय अपनी पोस्ट में अनिवार्य रूप से योगा विद सीएम योगी हैशटैग का उपयोग करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के सोशल मीडिया पेज एवं हैंडल को टैग करना होगा। दूसरे चरण के अन्तर्गत जिन प्रतिभागियों द्वारा आयुष कवच एप का प्रयोग किया जा रहा है, उनके द्वारा एप पर लॉगिन कर पंजीकरण कराने का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर समस्त श्रेणी के वर्गों में पहला पुरस्कार नकद 51 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 21 हजार रुपये व तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये दिए जाएंगे।

    घर पर रहकर ही मनाएं योग दिवस, लें चैलेंज : छठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घर पर ही रहकर मनाएं। आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह कोरोना महामारी के चलते 21 जून को योग दिवस पर अपने घर पर रहकर ही योग करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योगाभ्यास करें और योगा डे चैलेंज को स्वीकार करें। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कोई भी नागरिक पुरस्कार जीत सकता है। इसके लिए अपने घर पर योग करें और उसका वीडियो बनाकर फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर हैशटैग के साथ आयुष मिशन के सोशल मीडिया हैंडल्स को टैग करते हुए शेयर करें। आयुष कवच एप या आयुष मिशन की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा। प्रतियोगिता में सबसे अच्छी योगमुद्रा का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

    प्रतिभागियों का पंजीकरण अनिवार्य : प्रमुख सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये जीत सकते हैं। वहीं, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 2100 रुपये का प्रथम पुरस्कार, 1100 रुपये का द्वितीय और 501 रुपये का तृतीय पुरुस्कार दिया जाएगा। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में कम से कम एक हजार और जिला स्तर की प्रतियोगिता में सौ प्रतिभागियों का पंजीकरण अनिवार्य है, तभी यह प्रतियोगिता मान्य होगी।

  • Coronavirus के इन 11 लक्षणों से जानें आपको कोरोना है या नहीं !

    [object Promise]

    देश में कोरोना से रिकवरी की दर भी तेजी से बढ़ी है। भारत में राहत की बात ये है की कोरोना संक्रमण से ठीक होनेवाले मरीजों का प्रतिशत भी बढ़ रहा है।  वहीं दूसरी ओर समय के साथ कोरोना वायरस का म्यूटेशन भी होता रहा है यानी यह वायरस अपना रूप बदलता रहा है और इसी के साथ कोरोना संक्रमण के लक्षण भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी हो या ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसी एनएचएस, सभी ने समय के साथ कोरोना के नए लक्षणों को इसमें जोड़ा है। भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस के 11 लक्षणों की सूची जारी की है।

    कोरोना वायरस के लक्षण
    कोरोना संक्रमण की शुरूआत में इसके चार ही लक्षण सामने आए थे। ये चार लक्षण थे,
    तेज बुखार ,सूखी खांसी, गले में खराश होना ,सांस लेने में तकलीफ होना
    आइए, जानते हैं इसके नए लक्षणों में क्या-क्या शामिल किया गया है।

    डब्ल्यूएचओ समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और चिकित्सक कोरोना वायरस के अन्य लक्षणों की पहचान और अध्ययन करने में जुटे हुए हैं। कोरोना वायरस का म्यूटेशन यानी रूप बदलना भी वैज्ञानिकों और चिकित्सकों के लिए चुनौती बना हुआ है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के बारे में भी लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इन उपायों में 15 जरूरी टिप्स को शामिल किया गया है।

    बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
    उचित दूरी रखते हुए दूसरों का अभिवादन करें
    सार्वजनिक स्थानों पर दो गज (6 फीट) की दूरी रखें
    दोबारा प्रयोग होने वाला घर पर बना मास्क या फेस कवर प्रयोग करें
    बिना वजह आंख, नाक व मुंह को छूने से बचें
    श्वसन क्षमता बनाए रखें, बार-बार हाथ धोएं
    तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें
    अक्सर छूई जाने वाली सतहों को नियमित साफ करें, कीटाणु रहित रखें

    इन व्यवहारों को अपनी आदत में शामिल करें
    अनावश्यक यात्रा न करें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं
    आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर एक्टिव रखें
    सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें
    संक्रमित या देखभाल में जुटे लोगों से भेदभाव न करें
    विश्वसनीय सूचनाओं पर ही भरोसा करें

     

     

  • जानें मलाइका अरोरा ने ब्यूटी टिप्स

    जानें मलाइका अरोरा ने ब्यूटी टिप्स

    मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने ब्यूटी टिप्स साझा किया, जिसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कौन कहता है कॉफी सेहत के लिए हानिकारक होती है, यहां इस टिप के जरिए अपने विलेन को हीरो में बदलें।”

    मलाइका ने इसके उपयोग के बारे में बताते हुए लिखा, “बॉडी स्क्रब: बचे हुए कॉफी ग्राउंड को कुछ ब्राउन शुगर और नारियल तेल के साथ मिलाएं। इसको धीरे धीरे लगाएं, यह तुरंत और सुगंधित घरेलू स्क्रब के रूप में काम करता है। कॉफी में मौजूद कैफीन में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो त्वचा को सूरज की क्षति से बचाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा भी स्वस्थ रहती है।”

    हाल ही में मलाइका ने एलोवेरा के सही उपयोग के बारे में बताया था, उनका कहना है कि वह खुद एलोवेरा इस्तेमाल करती हैं।

  • जानें मलाइका अरोरा ने ब्यूटी टिप्स

    जानें मलाइका अरोरा ने ब्यूटी टिप्स

    मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने ब्यूटी टिप्स साझा किया, जिसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कौन कहता है कॉफी सेहत के लिए हानिकारक होती है, यहां इस टिप के जरिए अपने विलेन को हीरो में बदलें।”

    मलाइका ने इसके उपयोग के बारे में बताते हुए लिखा, “बॉडी स्क्रब: बचे हुए कॉफी ग्राउंड को कुछ ब्राउन शुगर और नारियल तेल के साथ मिलाएं। इसको धीरे धीरे लगाएं, यह तुरंत और सुगंधित घरेलू स्क्रब के रूप में काम करता है। कॉफी में मौजूद कैफीन में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो त्वचा को सूरज की क्षति से बचाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा भी स्वस्थ रहती है।”

    हाल ही में मलाइका ने एलोवेरा के सही उपयोग के बारे में बताया था, उनका कहना है कि वह खुद एलोवेरा इस्तेमाल करती हैं।

  • अगर हर वक्त महसूस करते है थकान, आयरन से भरपूर फूड को करें अपनी डाइट में शामिल…

    [object Promise]

    नई दिल्ली। कहीं आपको थकान ज्यादा तो नहीं रहती?  सिर दर्द और चक्कर बार-बार तो नहीं आतें?  हर वक्त कमजोरी महसूस होती हैं, तो समझाइए आपकी बॉडी में आयरन की कमी हैं।

    आयरन एक तरह का खनीज होता है जो शरीर को मजबूती देता है। आयरन की कमी से विभिन्न रोगों के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन बेहद जरूरी है। आयरन की कमी सही भोजन नहीं करने की वजह से होती है।

    महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा होती है, क्योंकि वो अपने खान-पान का ख्याल नहीं रखती। महिलाओं में पीरियड्स के दौरान या गर्भावस्था के दौरान आयरन की कमी हो जाती है। आयरन आपके शरीर को मजबूत बनाता है। आयरन से ही शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हमें आयरन की कमी से बचना है तो कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। तो आइए जानते हैं आप कौन कौन से फूड अपनी डाइट में शामिल कर के इस परेशानी से महफूज रह सकते हैं।

    चुकंदर का करें इस्तेमाल

    आप चुकन्‍दर को अपनी डाइट में शामिल करें। चुकन्दर से हीमोग्लोबिन बढ़ता है, इसकी पत्तियों में भी काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है, ऐसे में चुकन्‍दर खाने से एनीमिया से काफी हद तक छुटकारा मिलता है।

    पालक को करें अपनी डाइट में शामिल

    पालक के अंदर काफी अधिक मात्रा में आयरन पाया होता है। आयरन आपका हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, खनिज लवण और प्रोटीन होता है जो शरीर के लिए बेहद जरुरी है।

    अनार का करें इस्तेमाल

    अनार एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। अनार बल्ड में आयरन की कमी को दूर करता है, साथ ही एनीमिया से आपको दूर रखता है। आप चाहें तो अनार का जूस भी पी सकते हैं।

    अमरुद का करें सेवन

    अमरुद ऐसा फल है जो आपके पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। अमरुद महिलाओं के लिए लाभदायक होता है और इससे खून की कमी पूरी हो जाती है।

    ड्राई फ्रूट्स

    ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए लाभदायक होते हैं, जिसे खाना ज्यादातर लोगों को पसंद है। ड्राई फ्रूट्स में खजूर, अखरोट, बादाम और किशमिश जैसे सूखे मेवों में आयरन की पर्य़ाप्त मात्रा होती है। ये तेजी से रेड ब्लड सेल बढ़ाते हैं। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली का सेवन भी फायदेमंद है।

  • आज नवरात्रि के पहले दिन इस प्रकार करें मां शैलपुत्री की पूजा

    [object Promise]

    आज से नवरात्रि शुरू हो गई है। आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज के दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है।

    मां शैलपुत्री, मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप हैं। ये पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। कहा जाता है कि पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या थीं। तब इनका नाम सती था। नवरात्रि के पहले दिन मां की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जानी चाहिए। आइए जानते हैं माता शैलपुत्री की पूजा विधि, मंत्र, आरती।

    माता शैलपुत्री की पूजा विधि:

    नवरात्रि प्रतिपदा के दिन कलश या घट स्थापना करें। इसके बाद दुर्गा पूजा का संकल्प लें। फिर माता दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा करें। मां को अक्षत्, सिंदूर, धूप, गंध, पुष्प आदि अर्पित करें। मां शैलपुत्री के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद कपूर या गाय के घी से दीपक जलाएं। मां की आरती करें। शंखनाद के साथ घंटी बजाएं। मां को प्रसाद अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद घर में सभी को प्रसाद दें।

    माता शैलपुत्री के मंत्र:

    1. शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी,

    पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी,

    रत्नयुक्त कल्याण कारीनी..

    2. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं शैलपुत्र्यै नम:

    बीज मंत्र: ह्रीं शिवायै नम:.

    3. वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्‌ .

    वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌ ॥

    4. प्रथम दुर्गा त्वंहि भवसागर: तारणीम्.

    धन ऐश्वर्य दायिनी शैलपुत्री प्रणमाभ्यम्॥

    त्रिलोजननी त्वंहि परमानंद प्रदीयमान्.

    सौभाग्यरोग्य दायनी शैलपुत्री प्रणमाभ्यहम्॥

    चराचरेश्वरी त्वंहि महामोह: विनाशिन.

    मुक्ति भुक्ति दायनीं शैलपुत्री प्रणमाम्यहम्॥

    माता शैलपुत्री की आरती:

    मां शैलपुत्री की आरती शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार।

    शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।

    पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।

    ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

    सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।

    उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

    घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।

    श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

    जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।

    मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।