Category: health-lifestyle

  • एक समाधान परिवार की इन सभी समस्याओं का

    [object Promise]

    हम सभी जानते हैं कि आजकल हमारे पास वक्त की कमी है। पैरंट्स और बच्चे सभी अपनी-अपनी लाइफ में व्यस्त हैं। उस पर टेक्नॉलजी हमारे जीवन पर इतनी हावी हो गई है कि एक कमरे में एक सोफे पर बैठकर भी सब चुप होते हैं और शरीर से कमरे में होते हुए भी दिमाग से सब वर्जुअल दुनिया में होते हैं। मतलब अपने-अपने फोन के साथ फेसबुक, यूट्यूब और वॉट्सऐप जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर व्यस्त।

    ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन अगर यह आपकी रोज की आदत बन गई है तो आप सोशल प्लेटफॉर्म पर भले ही कितने भी ऐक्टिव रहते हों आपकी फैमिली लाइफ और अपने परिवार से बॉन्डिंग टूटती जा रही है। इस पर वक्त रहते काम करने की जरूरत है। इससे पहले कि आपको लगने लगे कि आप अपने परिवार के साथ रहते हुए भी उससे बहुत दूर हो गए हैं।

    क्या पड़ता है असर?
    विशेषज्ञों के अनुसार, परिवार से बढ़ती दूरियां शुरुआत में समझ में नहीं आती हैं लेकिन इसका अहसास तब जरूर होता है, जब हमें किसी भावनात्मक सहारे की जरूरत होती है। क्योंकि तब हम अपने परिवार को अपनी भावनाओं से जुड़ा हुआ नहीं पाते हैं और उनसे अपनी बातें शेयर करने में हमें दिकक्त आती है। कई बार हम भीड़ में भी खुद को अकेला फील करने लगते हैं।

    क्या करें और कैसे करें?
    सायकाइट्रिस्ट्स का कहना है कि बुरा नहीं है फोन पर व्यस्त रहना और सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहना लेकिन अति हर चीज की बुरी होती है। जरूरत से ज्यादा फोन का इस्तेमाल हमें मानसिक रूप से भी थकानेवाला होता है। जिसका असर हमें काफी बाद में पता चलता है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग कई बार गलत लोगों के चंगुल में भी आ जाते हैं। हर टेक्नॉलजी के अपने फायदे और नुकसान हैं। यह हमें समझना होता है कि हमारे लिए क्या बेहतर है और क्या नहीं। हर प्लेटफॉर्म के यूज के लिए समय निर्धारित करें और परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें।

    ऐसे करें डील

    अपने सभी शौक जारी रखते हुए अपने परिवार के लिए भी वक्त निकालें। दिन में कम से कम एक बार पूरा परिवार कुछ वक्त के लिए साथ बैठकर बातें करें। अगर ऐसा लगे कि किस मुद्दे पर और क्या बात करें तो इसका भी समाधान है। बच्चों से उनके स्कूल, कॉलेज या ऑफिस के बारे में पूछें। दिन कैसा रहा उनका, क्या किया आज पूरा दिन साथ ही दिनभर की अपनी गतिविधियों के बारे में भी बताएं।

  • पार्टनर से हुआ है ब्रेकअप? दुखी होने के बजाय करें ये काम

    [object Promise]

    लंबे समय से चला आ रहा रिलेशनशिप अगर खत्‍म हो रहा हो तो यह किसी के लिए भी काफी दर्द भरा होता है। खासतौर पर ऐसा तब लगता है जब आप अपने पार्टनर को सच्‍चे दिल से चाहते हों। जब आपको पता चलता है कि रिश्ते को बचा पाने का कोई रास्ता नहीं है तो इसका दर्द किसी भी शारीरिक चोट के बराबर महसूस होता है। इस गैलरी के जरिए हम आपको यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि इस दर्द से कैसे उबरा जा सकता है…

    नकारात्मक भावनाओं को न दबाएं
    नकारात्मक भावनाओं को दबाने की कोशिश मत करें। अगर आपको गुस्‍सा आ रहा है, आप अपमानित और हताश महसूस कर रहे हैं तो ठीक है। इसमें ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसी भावनाएं आती हैं और फिर चली जाती हैं। आपके भीतर जो तूफान उठ रहा है, वह कुछ समय के बाद कम हो जाता है और समय घावों को ठीक करता है।

    पुरानी यादों को मिटाएं
    उन सभी चीजों को भुलाने की कोशिश करें जो आपको आपके एक्‍स की याद दिलाती हैं। सबसे पहले आप उसे सोशल मीडिया पर चेक करना बंद कर दें। हो सके तो उसके ब्‍लॉक कर दें।
    लोगों के बीच में रहें

    इस फेज में लोगों को दर्द से उबरने के लिए अकेला रहना ज्‍यादा बेहतर लगता है लेकिन कोशिश करें कि ऐसा न हो। आप अपने परिवार और करीबी दोस्‍तों के बीच रहें।

    ट्रिप प्‍लान करें
    ट्रैवल करने का प्‍लान करें। यह न सोचें कि आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जाते थे तो अब कैसे जाएं। दोस्‍तों के साथ घूमने की प्‍लानिंग करें। फन ट्रिप में खुद को शामिल करें, उस जगह को चुनें जहां आप न गए हों।
    खुद का ख्‍याल रखें

    दुखी और अकेले रहने से आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आप कितना भी सुस्त महसूस कर रहे हों, अपना ख्‍याल रखें। ठीक से और अच्‍छा खाएं और एक्सर्साइज करना न छोड़ें। जितना हो सके, खुद से प्‍यार करें। अपने लिए बिल्‍कुल भी लापरवाह न हों।

  • फैशनिस्ता Kareena Kapoor की बर्थडे पर देखें स्टाइलिश तस्वीरें

    [object Promise]

    बॉलिवुड की बेगम करीना कपूर खान का आज बर्थडे है। इसमें कोई शक नहीं कि करीना बॉलिवुड की सबसे फैशनेबल और स्टाइलिश ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं।

    [object Promise]
    kareenakapoor – Photo Credit Social Media

    हर लुक में गजब ढाती हैं बेबो

    करीना को बॉलिवुड की फैशनिस्ता कहा जाता है क्योंकि वे अपने हर लुक को बेहद सीरियसली लेती हैं। फिर चाहे वह उनका जिम लुक हो, एयरपोर्ट लुक हो, कैजुअलवेअर लुक हो या फिर रेड कार्पेट लुक…
    [object Promise]
    kareenakapoor – Photo Credit Social Media

    फैशन गोल्स देती करीना

    आज करीना के बर्थडे के मौके पर देखें उनकी कुछ बेहद स्टाइलिश तस्वीरें जो फैंस और फॉलोअर्स को फैशन गोल्स देती नजर आती हैं।

    प्लीटेड स्कर्ट लुक में करीना
    इस बेहद सिंपल लुक में भी खूबसूरत लग रही हैं करीना। इन दिनों प्लीटेड स्कर्ट लुक काफी ट्रेंड में है और करीना इस रेड कलर की प्लीटेड स्कर्ट और ब्लू ऐंड रेड कलर के सिंपल टॉप में बेहद स्मार्ट लग रही हैं।

    बेबो को है ब्लू से प्यार

    करीना कपूर ट्रेंड सेटर्स में से एक हैं। ब्लू कलर की ड्रेस को स्टाइल करना कोई करीना से सीखे। ब्लू और सिल्वर कलर की फुल स्लीव्स थाई हाई स्लिट गाउन हो या फिर ब्लू कलर की यह स्लीवलेस, नी लेंथ ड्रेस… दोनों ही लुक में गजब ढा रही हैं करीना।
    [object Promise]
    kareenakapoor – Photo Credit Social Media

    करीना का ब्लैक मैजिक
    रेड कार्पेट गाउन के लुक में तो करीना का कोई सानी नहीं है। अब ब्लैक कलर के इस लॉन्ग ट्रेल वाले ऑफ शोल्डर गाउन को देखिए जिसे करीना ने नो अक्सेसरीज, बोल्ड ब्राउन लिपस्टिक और वेट हेयर लुक के साथ टीमअप कर रखा है।

    रेड गाउन में हॉट और सेक्सी

    रेड कलर का यह वन शोल्डर सैटिन गाउन भी करीना पर काफी जंच रहा है और इस लुक में भी करीना ने किसी तरह की कोई अक्सेसरी कैरी नहीं की है और वह हर ऐंगल से ब्यूटीफुल लग रही हैं।

  • आपके Penis में उम्र के साथ आते हैं ये बदलाव, पता नहीं होगा

    [object Promise]

    पीनिस की हेल्थ के लिए इरेक्शन काफी जरूरी है। इरेक्शन सिर्फ सेक्शुअल स्टीम्यूलेशन के लिए जरूरी नहीं होता बल्कि हेल्दी ऐक्टिव मेल बॉडी होने के लिए भी जरूरी है। अगर आपको रेग्युलर्ली इरेक्शन नहीं होता तो चेक करने की जरूरत है। इसमें शर्मिंदगी की बात नहीं यह एक नैचरल प्रक्रिया है जो कि यह दर्शाती है कि आपकी बॉडी में सबकुछ ठीक है। यहां जानें उम्र के साथ इरेक्शन कैसे चेंज होता है।

    20-30 की उम्र में

    यह आपके जीवन का ऐसा वक्त होता है जब आप सबसे ज्यादा ऐक्टिव होते हैं। आपको उत्तेजित होने के लिए फीमेल टच की जरूरत भी नहीं पड़ती। इरेक्शन पाना जरा भी मुश्किल नहीं होता और अक्सर इस एज ग्रुप में अपने आप हो जाता है। सुबह के वक्त पुरुष इरेक्शन के साथ उठ सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ग्रोथ हॉर्मोन्स काम कर रहे होते हैं और मेटाबॉलिज्म हाई रहता है। लेकिन कई पुरुषों में प्रिमच्योर की समस्या होती है जिसका इलाज होना जरूरी है।

    30-40 की उम्र में

    इस उम्र में एक बार इजैक्युलेशन होने के बाद इरेक्शन पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि आपकी सेक्स की इच्छा (लिबिडो) 20 की उम्र जैसी ही रह सकती है लेकिन पहले जैसी सहजता नहीं रह जाती। पुरुषों को अभी भी इरेक्शन मिलता है लेकिन कभी-कभी टच की जरूरत पड़ती है। यह ऐसी उम्र होती है जब आप सेक्स ड्राइव के लिए उतने उतावले नहीं रहते। इस उम्र से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या शुरू हो सकती है।

    40-50 की उम्र में
    किसी भी पुरुष की सेक्शुअल लाइफ में यह असली परीक्षा का समय होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यही पुरुषों की ऐंड्रोपॉज की उम्र होती है जो कि महिलाओं के मेनॉपॉज की तरह होती है। इस उम्र में आपकी सेक्शुअल ड्राइव कम होनी शुरू हो जाती है। इसका मतलब यह नहीं कि आपको इरेक्शन नहीं होता लेकिन आपको स्टिम्युलेशन की जरूरत ज्यादा पड़ने लगती है। कई बार सेक्स पूरा होने से पहले भी आपका इरेक्शन खत्म हो सकता है। ज्यादातर लोगों में ऑर्गैज्म से मिलनी वाली खुशी की फीलिंग भी इस उम्र तक कम होने लगती है।

    50-60 की उम्र में

    इस उम्र में अर्ली मॉर्निंग और मिड नाइट इरेक्शन बेहद मुश्किल से ही होता है। सेक्स जरूरत नहीं बल्कि टाइम पास ही बन जाता है क्योंकि इरेक्शन पाना बड़ी मुश्किल बन जाता है। इरेक्शन मिल भी जाता है तो इजैक्युलेशन निराश करता है क्योंकि सीमेन की क्वॉन्टिटी और क्वॉलिटी घट जाती है।

    60-70 की उम्र में
    इस उम्र तक इरेक्शन सबसे कम होता है। इसमें इरेक्शन पाना बहुत ही मुश्किल होता है और इजैक्युलेशन तो न के बराबर ही होता है। अगर कभी महसूस भी हो तो इसे मेनटेन करना काफी मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए होता है कि इस वक्त तक टेस्टोस्टेरॉन का लेवल काफी डाउन हो जाता है।

    70 और इससे ऊपर

    सेक्शुअल डिजाइयर लगभग खत्म हो जाती है और आपको वैसा फील नहीं होता जैसा की यंग एज में। 70 के बाद इरेक्शन बहुत ही रेयर होता है। इस एज ग्रुप में पेनिट्रेशन भी बहुत मुश्किल होता है। इसलिए 70 के बाद सेक्स आपकी प्रायॉरिटी लिस्ट में सबसे नीचे आ जाता है।

    पीनिस की हेल्थ के लिए क्या कर सकते हैं आप

    हेल्दी लाइफस्टाइल से अच्छा कुछ भी नहीं है। आप अगर हेल्दी सेक्शुअल ड्राइव बरकरार रखना चाहते हैं तो पीनिस की मसल्स को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। इरेक्टाइल फंक्शन के लिए पेल्विक मसल्स जिम्मेदार होती हैं इसलिए इनको इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

  • अब पुरुषों को भी मिलेगी बच्चे पालने के लिए खास छुट्टी

    [object Promise]

    मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने के कई मानकों में बदलाव किए हैं। इससे उन्हें कुछ और मौकों पर भी छुट्टी मिल सकेगी। सरकार ने छुट्टी में ये बदलाव सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर किए हैं। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ऐंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) की ओर से इसके लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत किसी तरह घायल हो जाने, चोट लगने या दूसरे अस्थायी घाव या शारीरिक कष्ट की स्थिति में सभी कर्मियों को खास छुट्टी मिलेगी। किसी तरह घायल हो जाने, चोट लगने या दूसरे अस्थायी घाव या शारीरिक कष्ट की स्थिति में सभी कर्मियों को खास छुट्टी मिलेगी। अब तक यह छुट्टी की सुविधा सिर्फ शारीरिक रूप से विकलांगों को ही मिलती रही है।

    चोट लगने, अस्पताल में भर्ती होने पर छुट्टी का फायदा
    नए नियम के तहत अगर कोई भी कर्मी किसी चोट या शरीर के अंग में आई गड़बड़ी के कारण अस्पताल में भर्ती होता है, तो जब तक वह वहां भर्ती रहेगा, तब तक इस खास छुट्टी का लाभ मिल सकेगा। इस दौरान उसे पूरा वेतन मिलेगा। अस्पताल से निकलने के बाद अगले 6 महीने तक पूरा वेतन और भत्ता मिलेगा। इसके बाद अगले 6 महीने तक आधा वेतन दिया जाएगा। इस दौरान अन्य छुट्टियां न काटी जाएंगी और न इनमें कुछ जुड़ेगा। इस मामले में सेंट्रल आर्म पुलिस फोर्स के कर्मियों को 24 महीने तक पूरा वेतन मिलेगा।

    सिंगल मेल पैरंट को मिलेगी खास छुट्टी
    सबसे अहम बदलाव चाइल्ड केयर लीव यानी बच्चों की देखभाल के लिए छुट्टी के मामले में किया गया है। इसका दायरा बढ़ाया गया है। अभी तक यह अवकाश सिर्फ महिलाओं को मिलता रहा है। सातवें वेतन आयोग की अहम सिफारिश में पुरुषों को भी शामिल करने की बात कही गई। बच्चों की देखभाल के लिए ली गई छुट्टी के तहत 18 साल से छोटे बच्चे को पालने के लिए 2 साल तक की छुट्टी मिलती है। इस दौरान वेतन भी मिलता है। यह छुट्टी अलग-अलग चरणों में ली जा सकती है। सरकार का कहना है कि अब कई ऐसे पुरुष कर्मचारी हैं, जो अकेले बच्चे पालते हैं। इसलिए ऐसे सिंगल मेल पैरंट को भी इस छुट्टी का लाभ मिलना चाहिए। इस छुट्टी के तहत पहले साल छुट्टी लेने पर 100 फीसदी वेतन और दूसरे साल छुट्टी के दौरान 80 फीसदी वेतन मिलता है।

  • Happy Daughters day 2019: बेटियों को इस तरह कराये अहसास कि वे हैं आपके लिए खास

    [object Promise]

    डॉटर्स डे जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि बेटियों के होने की खुशी मनाने का दिन है। अलग-अलग देशों में यह अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है और भारत में सितंबर के आखिर रविवार को। इस साल यह दिन 22 सितंबर को पड़ रहा है।

    क्यों मनाते हैं डॉटर्स डे

    बच्चे ईश्वर का आशीर्वाद होते हैं चाहे वे मेल हों या फीमेल। उनके होने की खुशी हर दिन मनाई जानी चाहिए हालांकि उनके लिए किसी खास दिन का होना ज्यादा अच्छा होता है। ठीक उसी तरह जैसे कि मदर्स डे और फादर्स डे होते हैं।

    इस खास दिन आप उन्हें इन खास विशेज , कोट्स और वॉट्सऐप स्टेटस से विश कर सकते हैं…

    पिता और बेटी में एक बात कॉमन होती है
    दोनों को अपनी गुड़िया से बहुत प्यार होता है।

    बेटे भाग्य से होते हैं
    बेटियां सौभाग्य से होती हैं।

    यूं तो हर दिन खास है
    जो मेरा परिवार मेरे साथ है
    पर आज मुझे कुछ कहना है मेरी बेटी से
    मुझे गर्व है उस पर और उसके हर दर्द का अहसास है

    बेटियां सभी के नसीब में कहां होती हैं
    घर खुदा को जो पसंद आए वहां होती हैं।

    जरूरी नहीं रोशनी ‘चिरागों’ से हो बेटियां भी घर पर उजाला करती हैं।

    हर बेटी के भाग्य में पिता होता है पर हर पिता के भाग्य में बेटी नहीं होती।

    Daughters are loving, daughters are kind
    A beautiful heart, a thoughtful mind
    You are my star, I am proud to say
    Wish you a Happy Daughter’s Day.

  • दिखना है सिंपल और स्टाइलिश तो ट्राई करे आलिया का nude makeup look

    [object Promise]

    हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान आलिया भट्ट का रेड कार्पेट लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। आलिया ने न्यूड गाउन पहना था और इसके साथ उनका ब्रॉन्ज टच के साथ न्यूड मेकअप लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। अगर आप भी ऐसा लुक पाना चाहती हैं तो ये स्टेप्स फॉलो करें…

    -चेहरे पर हाइड्रेटिंग मास्क लगाएं और इसे 15 मिनट बाद हटा दें।

    -इसके बाद इस पर गोल्ड इन्फ्यूज्ड फेस सीरम लगाएं।
    -होठों पर लिप बाम लगाएं।
    -स्किन पर फेस प्राइमर लगाएं।
    -हाइलाइटर की कुछ बूंदे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
    -अब चेहरे और गर्दन पर हाइड्रेटिंग फाउंडेशन लगाएं।

    -अब कंसीलर से दाग-धब्बे छिपा लें।
    -आइब्रो पेंसिल से आइब्रोज को शेप दें।
    -रोज और गोल्ड पाउडर हाइलाइटर से चीकबोन्स, टेंपल्स, ब्रो बोन और नोज ब्रिच को हाइलाइट करें।
    -अब पलकों पर मटैलिक सिल्वर आइशैडो लगाएं।
    -अपर और लोअर आईलैशेज पर मस्कारा लगाएं।
    -होठों पर लाइट कोरल कलर की लिपस्टिक लगाएं।
    -अब सेटिंग स्प्रे से मेकअप सेट कर लें।

  • Style Etiquette: स्लीव्स फोल्ड करने का सही तरीका लगा देगा आपके लुक्क में चार चाँद

    [object Promise]

    शर्ट की आस्तीनें मोड़ना एक नॉर्मल काम लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप स्लीव्स कैसे मोड़ते हैं यह आपके आउटफिट के लुक, इमेज पर काफी असर डालता है। अब ऐसा करने से पहले जान लें ये बातें…

    फोल्डेड स्लीव्स देती हैं कैजुअल लुक

    फोल्ड की हुई आस्तीनें आपके फॉर्मल आउटफिट का लुक बदलकर कैजुअल कर देती हैं और आपकी बाहें भी आकर्षक हो जाती हैं। आस्तीनें मोड़ने के कई तरीके हैं और आपको अपने ऊपर सूट करने वाला सही तरीका पता करने के लिए सबको ट्राई कर लेना चाहिए। आस्तीन मोड़ने से पहले सबसे पहले इसके बटन खोल लें।

    इसे बदलेगा स्टाइल

    आपको आस्तीन कोहनी से ऊपर तक मोड़नी है या नीचे यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका प्लान क्या है। अगर आप कुछ करने जा रहे है तो इसे ऊपर तक मोड़ सकते है। अगर रिलैक्सेशन के मूड में हैं तो कोहनी के नीचे तक। अगर ज्यादा स्टायलिश दिखना चाहते हैं तो इतना ऊपर तक मोड़ें कि आपकी आर्म दिखे जैसे आप जिम जा रहे हों।

    क्लीन लुक

    क्लीन लुक के लिए दोनों आस्तीन को बराबरी पर थोड़ा-थोड़ा मोड़ लें। आपकी आस्तीनों की लंबाई कितनी है यह भी बड़ा फैक्टर है।

    टाई के साथ रखें यह बात ध्यान

    अगर स्टाइल एटिकेट रूल की बात करें तो मुड़ी हुआ आस्तीनें और टाई एक साथ नहीं पहने जाते क्योंकि दोनों कॉन्ट्रास्टिंग स्टाइल्स हैं- कैजुअल और फॉर्मल। अगर आप फिर भी ऐसा करना चाहते हैं तो टाई ढीली कर लें।

    हिट एक्सपेरिमेंट
    सूट और स्पोर्ट्स जैकेट को सामान्य तौर पर नहीं रोल किया जाता लेकिन आजकल सब लुक पर डिपेंड करता है। फॉर्मल सूट की आस्तीन कभी नहीं फोल्ड करनी चाहिए लेकिन टीशर्ट के साथ है तो एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

  • हेल्थ के जादूगर सुपरसीड्स

    [object Promise]

    कुछ बीज ऐसे होते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये न केवल सेहत को दुरुस्त रखते हैं बल्कि विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं। इन बीजों को आप रोज के खाने में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, आपको बताते हैं ऐसे ही सुपर सीड्स के बारे में।

    सूजरमुखी के बीज

    सूरजमुखी के बीज शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये विटमिन-ई से भरपूर होते हैं। इसके बीज वर्कआउट के कारण होने वाले ऑक्सिडेटिव तनाव को भी कम करते हैं।

    तिल के बीज

    तिल के बीज कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत के रूप में जाने जाते हैं। इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। इतना ही नहीं तिल के बीज मांसपेशियों के सुचारू रूप से काम करने के लिए भी बेहद जरूरी हैं। इससे शरीर को भी ऊर्जा मिलती है।

    कद्दू

    कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, जिंक और पौधे से मिलने वाला ओमेगा-3 फैटी ऐसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कद्दू के बीज टाइप 2 डायबीटीज से बचाने में भी मदद करते हैं और दिल, लीवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। यह अनिद्रा की समस्या को रोकने का भी काम करते हैं।

    अलसी

    अलसी के बीज फाइबर का एक समृद्ध स्रोत हैं। इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन की प्रक्रिया में मदद करता है। अलसी के बीज भूख और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं।

    चिया सीड्स
    चिया बीज कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से समृद्ध होते हैं। ये शरीर के ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इससे पाचन भी बेहतर रहता है। चिया बीज प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड के अच्छे स्रोत हैं। चिया बीज में ऐंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं।

  • पार्टनर का बनेगा मूड बस करने होंगे ये ट्रिक्स

    [object Promise]
    ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार उस हॉट सेशन के लिए मेल पार्टनर ही पहल करे। कभी-कभी फीमेल्स को भी चार्ज अपने हाथ में रखना चाहिए। आप अपनी सेक्सी लॉन्जरी से उसे उत्तेजित कर सकती हैं, यह तो आप जानती ही हैं। लेकिन और कौन-से तरीके हैं, उनके मूड को ऑन करने के लिए यहां जानें…

    वो मैजिकल टच

    सेशन की शुरुआत के लिए आप अपने पार्टनर को प्यार से टच करें, हग करें और गाल और नेक पर किस करें। इस दौरान अपना टच बहुत ही सॉफ्ट और स्मूद रखें।

    मसाज

    हेड मसाज, नेक मसाज, फुट मसाज या फुल बॉडी मसाज, जो भी आपका मन करे, अपने पार्टनर को दें। और फिर अपनी लिमिट्स को बढ़ाती चली जाएं…आगे भी कुछ कहना पड़ेगा क्या…समझदार को इशारा काफी है।

    सेक्सी ड्रेस के साथ-साथ

    पार्टनर का मूड-ऑन करने के लिए आप सेक्सी ड्रेस तो पहनें ही साथ ही आपके ऐक्ट उतने ही नॉटी भी होने चाहिए। फिर देखिए, आपके मिस्टर का मूड बनने में बस चंद सेकंड्स लगेंगे।

    उनके सेंसेटिव पार्ट्स

    महिलाओं की बॉडी में सेक्स ड्राइव का काम करने के लिए कौन-से पार्ट होते हैं, पुरुषों के पास इसकी जानकारी विस्तार से होती है। लेकिन क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है कि उनकी बॉडी के वो संवेदनशील हिस्से कौन-से हैं? तो जान लीजिए, उनके कान और इसके आस-पास का हिस्सा, उनकी नेक पर प्यारभरा लगातार स्पर्श और आपकी थोड़ी-सी नॉटीनेस…इतना काफी है। फिर देखिए आप सेशन कितना हॉट रहेगा।

    ब्लो जॉब आपकी पसंद है

    कुछ पार्टनर्स को ब्लो जॉब बहुत पसंद होती है जबकि कुछ इससे परहेज रखते हैं। यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। अगर आप इसके साथ ओके हैं तो डोमिनेट करना का मौका बिल्कुल ना चूकें। सेशन खुद लीड करें और बॉस बनें।

    अपने हाथ में रखें कमांड

    सेक्स की जब बात आती है तो महिलाएं अक्सर अपनी तरफ से पहल नहीं करती हैं। लेकिन अगर आप वाकई अपने पार्टनर का मूड बनाना चाहती हैं तो शुरुआत तो खुद करनी ही है, पूरे सेशन के दौरान कमांड भी अपने हाथ में रखें। यह चेंज ना केवल आपको अच्छा लगेगा बल्कि आपका पार्टनर भी इसे इंजॉय करेगा।