Category: health-lifestyle

  • Smoking की लत छोडऩा चाहते हैं, केला खाएं होगा फायदा

    [object Promise]
    आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि खाने की जिस चीज का स्वाद अच्छा होता है यानी जो चीज खाने में टेस्टी होती है वह हेल्दी नहीं होती। लेकिन केले के साथ ऐसा नहीं है। केला खाने में भी टेस्टी होता है और सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। केले के फल के साथ-साथ उसका छिलका भी कई तरह से फायदेमंद है…
    अगर आपका पेट साफ नहीं हो पाता और लगातार कब्ज की दिक्कत रहती है तो आपको केला खाना चाहिए। केले में रेशा यानी फाइबर की प्रचूर मात्रा पायी जाती है जिस कारण यह पेट की सफाई के लिए मददगार साबित होता है।
    वजन कम करने में मददगार
    अगर आपने एक बार केला खा लिया तो आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। केले में एक खास तरीके का स्टार्च होता है जो आपकी भूख को काबू में रखता है। इसके साथ ही यह आपके शरीर के इंसुलिन लेवल को भी नियंत्रण में रखने में सहायक होता है।
    धूम्रपान छोडऩे में सहायक
    जो लोग धूम्रपान यानी स्मोकिंग की लत से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद केले का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को निकोटिन के प्रभाव से मुक्त करने में मदद मिल सके।
    अनीमिया की समस्या होगी दूर
    केले में आयरन की भी प्रचूर मात्रा पायी जाती है। इस कारण अनीमिया से पीडि़त मरीज अगर नियमित रूप से केले का सेवन करें तो उनकी परेशानी दूर हो सकती है। इसके अलावा खून में हीमॉग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है केला।

  • बांसी खाने से बिगड़ सकती है सेहत, हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां !

    [object Promise]
    गर्मियों में खान-पान को लेकर सावधानी बेहद जरूरी होती है। ज्यादा तापमान होने से इस मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में बासी यानी बचा हुआ खाना खाते हैं, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
    खाने के दौरान ही काटें फल और सलाद
    डॉक्टरों के मुताबिक गर्मियों में आपको 4-5 घंटे से ज्यादा समय का बना हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा सलाद और फलों को खाने के दौरान ही काटना चाहिए। अगर आप बासी खाना या सलाद खाते हैं, तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।
    फूड पॉयजनिंग
    इस मौसम में फूड पॉयजनिंग के मामले काफी बढ़ जाते हैं। इसका कारण यह है कि तापमान गर्म होने के कारण खाने में बैक्टीरिया जल्दी पनप जाते हैं। ये बैक्टीरिया 5 डिग्री सेल्सियस से 60 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच तेजी से बढ़ते हैं। एक-दो घंटे में ही ये बैक्टीरिया संख्या में 2-3 गुना तक वृद्धि कर सकते हैं, जिससे खाना जहरीला हो जाता है। ऐसा खाना खाने के बाद पेट में दर्द और उल्टी, फूड पॉयजनिंग के लक्षण हो सकते हैं।
    डायरिया
    डायरिया का शिकार ज्यादातर बच्चे होते हैं। बच्चों का पाचनतंत्र और प्रतिरक्षातंत्र व्यस्कों से कमजोर होता है। इसलिए बासी खाने से बच्चे जल्दी प्रभावित हो सकते हैं। डायरिया होने पर बार-बार पतले दस्त, उल्टी और बुखार हो सकता है। इस रोग में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो खतरनाक हो सकती है।
    दूध से बनीं चीजें
    कुछ लोग दूध को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक इस्तेमाल करते रहते हैं। अगर आप ताजा दूध लेते हैं, तो इसे एक बार उबालने के बाद उसी दिन खत्म कर दें। अगर आप पैकेट वाले दूध का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी एक्सपायरी डेट से पहले इसे इस्तेमाल कर लें। ध्यान दें पैकेट वाले दूध पर जो एक्सपायरी डेट लिखी होती है, वो तभी तक मान्य है जब तक दूध पैकेट के अंदर बंद है और हवा के संपर्क में नहीं आया है।

  • मां के दूध जितना पौष्टिक होता है गधी का दूध, दस दिन में ठीक करे पीलिया व टीबी

    [object Promise]

    भारत में लोग पीलिया ठीक करने के लिए गधी का दूध पीते हैं। गांव निवासी पशुचरण ने चारा ढोने के लिए गधी को 3500 रुपए में खरीदा था, लेकिन जब उसे पता चला कि गधी का दूध पीने से काला पीलिया का इलाज होता है तो उस दिन से उसने इस दूध को बेचना शुरू कर दिया। उनका दूध बेचने में फायदा तब और अधिक बढ़ गया जब गांव वालों को पता चला कि टीबी जैसी घातक बीमारी भी दूर हो जाती है। हैरानी की बात है कि इसका दाम 700 रुपये प्रति 100 ml है। कोच्चि, पुणे और दिल्ली एनसीआर के कुछ कारोबारियों ने गधी के दूध के गुणों को पहचाना है।

    इसमें पोषक तत्वों के साथ चिकित्सीय गुण भी मौजूद होते हैं। इसके साथ ही इस दूध में ऐंटी एजिंग तत्व और ऐंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं। इसीलिए इसका उपयोग ब्यूटी क्रीम, साबुन और शैंपू बनाने के लिए किया जाता है। गधी के दूध से ब्यूटी प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी डॉल्फिन IBA संस्थापक ऐबी बेबी ने जानकारी देते हुए बताया है कि ‘इस दूध की काफी मांग है। अब लोग बीमारियों के उपचार के लिए भी वे तरीके अपना रहा हैं जो हमारे पूर्वज अपनाया करते थे। इसमें अद्भुत गुण हैं। बच्चों के लिए भी काफी लाभकारी होता है और पेट की बीमारियों के साथ त्वचा की बिमारियों के लिए भी काफी लाभदायी होता है।’

    उन्होंने कहा कि, ‘गधी का दूध इंसान के दूध के जितना ही लाभकारी होता है। इसमें विटामिन के साथ जरूरी फैटी एसिड रहते हैं। गाय के दूध के मुकाबले इसमें फैट कम होता है इसलिए यूएन के खाद्य एवं कृषि विभाग ने भी इसे बच्चों के लिए फायदेमंद बताया है और यह गाय के दूध के विकल्प में उपयोग हो सकता है। अमेरिका सहित कई देशों में इसे योग्य खाद्य के रूप में मन्यता दी गई है किन्तु भारत में अभी ऐसा नहीं हो पाया है।’

  • आप इस तरह रिप्ड जींस में और भी लगेंगी सेक्सी

    [object Promise]

    अक्सर लड़कियों को फैशन का शौक होता है। दुनिया भर में अजीबोगरीब तरह के फैशन आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं।फैशन नोवा नाम की कंपनी ने हाल ही में महलाओं के लिए ‘केज ट्राउजर’ लॉन्च किया है ।

    जो सिर्फ काली पट्टियों से बना हुआ है. वैसे तो बाजार में रिप्ड और डैमेज जींस के नाम पर कपड़ों को यहां-वहां से फाड़ कर बेच दिया जाता है।

    लेकिन फैशन नोवा नाम की कंपनी ने रिप्ड कपड़ों को पीछे छोड़ते हुए ऐसा कारनामा किया है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

    [object Promise]

    रिप्ड जींस अब क्लासिक वियर में जगह बना चुकी है। शायद ही कभी फैशन की दुनिया में वह दौर आए जब कोई अपैरल इस रिप्ड 
    जींस
    को रीप्लेस कर पाए।
    [object Promise]
    यहां जाने कि कैसे आप इस सेक्सी जींस में और भी आकर्षक लग सकती हैं.।
    यह बात सुनने में बेहद अटपटी लगती है।

    लेकिन महिलाओं ने यह ट्राउजर बहुत ही रास आ रहा है।इस हैरतअंगेज ट्राउसर्ज को की कीमत इसके लुक के हिसाब से काफी अलग है और आपको ये थोड़ी ज्यादा भी लग सकती है।

  • आम खाने के बाद इन चार चीजों का सेवन करने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

    आम खाने के बाद इन चार चीजों का सेवन करने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

    स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ सेहतमंद व पौष्टिक आहार लेना काफी नहीं है। जरूरत है उन आहार की सही जानकारी होना। हम दिन भर में जो कुछ खाते हैं उसका हमारी सेहत पर क्या असर होगा इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपने खान-पान के बारे में ज्यादा नहीं सोच पाते हैं। इसलिए आसानी से जो उपलब्ध होता है उसे ही खा लेते हैं। लेकिन आपकी यह आदत आपकी फिटनेस के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

    आम खाने के बाद इन चार चीजों का सेवन करने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

    अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं खान-पान संबंधी ऐसी कुछ स्वस्थ व अच्छी टिप्स के बारे में जानें। गर्मियों का मौसम चल रहा है और गर्मी के मौसम की एक बहुत अच्छी खासियत है कि इस मौसम में सबसे स्वादिष्ट फल आम आता है। आम ज्यादातर लोगों का सबसे पसंदीदा फल होता है और यही वजह है कि आम को फलों का राजा कहा जाता है।

    Image result for आम को फलों का राजा

     

    आम खाने के बाद यह चीजें नहीं खानी चाहिए
    लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे आम के साथ या आम के बाद नहीं खाना चाहिए। अगर आप खाते हैं तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में फस सकते हैं। यह ऐसी चीजें होती हैं जिसे खाने के बाद वह शरीर में जहर का काम करता है। इससे हमें कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने ला रहें।

    1. कोल्ड्रिंक
    आम के साथ या आम के खाने के बाद कोल्ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए वर्ना यह हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। इसका पहले असर पेट में पता चलता है।

    आम खाने के बाद इन चार चीजों का सेवन करने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

    2. करेला
    करेला खाना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। करेला खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। करेले खाने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं, लेकिन करेला को आम के साथ या आम के बाद नहीं खाना चाहिए।घ्इन दोनों को साथ या आगे-पीछे खाने से आपको उलटी,जी मचलना और सांस ना ले पाना जैसी समस्या हो जाती है।

    आम खाने के बाद इन चार चीजों का सेवन करने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

    3. हरी मिर्च
    हरी मिर्च हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है इससे हमारी आँखों की नजर तेज हो जाती और बहुत से लोग हरी मिर्च को भोजन के साथ खाना भी पसंद करते हैं लेकिन हरी मिर्च का सेवन आम खाने के बाद या पहले करना हमारी आंतो के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं होता।

    आम खाने के बाद इन चार चीजों का सेवन करने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

    4. रायता
    ऐसा कई बार देखा गया है कि आम खाने के बाद या पहले अगर आप रायता का सेवन करते हैं तो आपको इसका बड़ा नुकसान भी हो सकता है,इसलिए भूल से भी रायता के बाद या पहले आम का सेवन ना करें।

    आम खाने के बाद इन चार चीजों का सेवन करने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

  • ऐसे लक्षणों वाली स्त्रियां पुरूषों का भाग्य बदल देती हैं एक पल में

    ऐसे लक्षणों वाली स्त्रियां पुरूषों का भाग्य बदल देती हैं एक पल में

    शास्त्रों में कहा जाता है कि घर की लक्ष्मी यानि घर की स्त्री किसी का भी व्यक्ति भाग्य बदल सकती है। हिन्दू धर्म में महिलाओं को लक्ष्मी की उपाधि मिली है। कहा जाता की जिस घर मे महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता उस घर मे लक्षमी का वास नहीं होता है। भगवान ने स्त्री को तो वैसे ही खूबसूरत बनाया है लेकिन शास्त्रो मे स्त्रियों के शारीरिक रचना से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य बताए गए हैं जिसके बारे मे आपको पता नहीं होगा।

    प्राचीन शास्त्रों के अनुसार स्त्रियों को लेकर कुछ खास तथ्य बताए गए हैं जिनसे ये पता चलता है कि कौनसी स्त्री बहुत ही भाग्यशाली होती है। हम आपको यहां महिलाओं के कुछ खास अंगों के बारे में बता रहे हैं जिनका लंबा होना शुभ माना जाता है, इसके बारे में आइए जातने हैं।

    ऐसे लक्षणों वाली स्त्रियां पुरूषों का भाग्य बदल देती हैं एक पल में

    जिन महिलाओं पैरों में कमल, चक्र और शंख का चिन्ह बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। यह स्वयं या इनका पति उच्चाधिकारी, बड़ा व्यापारी या बड़ा राजनेता होता है।

    जिन महिलाओं के दाहिने गाल पर काला तिल हो, वह स्त्री धनवान, वैभवशाली, एंव चरित्रवान होती है। ऐसी महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को नियंत्रण रखती हैं साथ ही इन्हें भौतिक जगत की तमाम वस्तुओं का सुख भी प्राप्त होता है।

    ऐसे लक्षणों वाली स्त्रियां पुरूषों का भाग्य बदल देती हैं एक पल में

    आपने देखा होगा कि कुछ महिलाओं के हाथ अन्य की अपेक्षा लंबे होते हैं, जिन महिलाओं के हाथ लंबे होते हैं वे खुद तो किस्मत की धनी होती ही हैं इसके साथ ही जिस घर में इनका विवाह होता है वहां भी धन-संपदा की कमी नहीं होती है।

     

    जिन महिलाओं की आंखें हिरणी के समान और सफेद भाग के अंत में लालिमा लिए होती है वह बड़ी भाग्यशाली और सुख भोगने वाली होती है। ऐसी महिलाएं जिस भी घर में जाती हैं वहां खुशियां ही खुशियां आ जाती है।

    समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के बाल लंबे और घने होते हैं उन्हें बहुत ही किस्मतवाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं अपने पति के लिए लकी होती हैं।

  • जल्दी से जान लीजिए चॉकलेट के यह 7 सेहत और ब्यूटी से जुड़े लाभ…!

    जल्दी से जान लीजिए चॉकलेट के यह 7 सेहत और ब्यूटी से जुड़े लाभ…!

    चॉकलेट में आपको क्या पसंद है? आप कहेंगे मजेदार स्वाद और क्या! लेकिन अब अगर कोई आपसे यही सवाल पूछे, तो आप स्वाद के अलावा इसके सेहत और ब्यूटी से जुड़े लाभ भी बता सकते हैं, और बेझिझक अपनी यह मनपसंद चीज खा सकते हैं। तो देर किस बात की! जल्दी से जान लीजिए चॉकलेट के यह 7 सेहत व सौंदर्य लाभ…

    बाजार में उपलब्ध कई तरह की चॉकलेट्स में से, सबसे बेहतर है डार्क चॉकलेट। इसमें शुगर की मात्रा बेहद कम या नहीं के बराबर होती है, और यह चॉकलेट आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक है ।

    तनाव हो या डिप्रेशन – जी हां, यदि आप किसी प्रकार के तनाव में हैं, तो चॉकलेट आपका वह साथी है, जो बिन कुछ कहे और सुने ही आपका तनाव कम कर सकता है। आप जब भी तनाव या डिप्रेशन में हों, चॉकलेट खाना न भूलें। इससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे ।

    जल्दी से जान लीजिए चॉकलेट के यह 7 सेहत और ब्यूटी से जुड़े लाभ…!

    Photo Credit- Social Media

    त्वचा को रखे जवां – चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षणों और झुर्रियों को कम करती है। इससे आपकी त्वचा जवां नजर आती है। इसके गुणों के कारण आजकल चॉकलेट बाथ, फेशियल, पैक और वैक्स का इस्तेमाल भी होने लगा है ।

    जल्दी से जान लीजिए चॉकलेट के यह 7 सेहत और ब्यूटी से जुड़े लाभ…!

    Photo Credit- Social Media

    जब कम हो ब्लडप्रेशर – जिन लोगों को लो- ब्लडप्रेशर की समस्या है, उनके लिए चॉकलेट बेहद लाभदायक है। ब्लडप्रेशर कम होने की स्थिति में चॉकलेट तुरंत राहत देती है। इसीलिए हमेशा अपने पास चॉकलेट जरूर रखें।

    जल्दी से जान लीजिए चॉकलेट के यह 7 सेहत और ब्यूटी से जुड़े लाभ…!

    Photo Credit- Social Media

  • आइस क्यूब के जरिए कायम रख सकती हैं आप अपनी खूबसूरती

    आइस क्यूब के जरिए कायम रख सकती हैं  आप अपनी खूबसूरती

    गर्मी के मौसम में face पर ताजगी बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि पसीना और जल्दी होनेवाली थकान चेहरे की रंगत छीन लेती है। अगर आपको ज्यादा समय खुले में रहना पड़ता है, तब तो यह और भी अधिक दिक्कत भरा होता है। लेकिन परेशान न हों। आपको जानकर खुशी होगी कि एक छोटी-सी आइस क्यूब आपकी इस बड़ी समस्या का समाधान कर सकती है। आप कई तरीकों से आइस क्यूब के जरिए अपनी खूबसूरती कायम रख सकती हैं…

    चेहरे पर ग्लो
    रोज सुबह उठकर चेहरे पर बर्फ का एक टुकड़ा हल्के-हल्के हाथों से रब करें। इसे पूरे चेहरे पर सर्कुलर यानी घड़ी की चलने की दिशा में घुमाएं। चेहरे पर ग्लो लाने का यह सबसे सर्वोतम तरीका है।

    ब्लड सर्कुलेशन
    चेहरे पर बर्फ लगाने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इससे चेहरे की त्वचा से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती और चेहरा दिनभर ताजगीभरा लगता है। फेस पर निखार बढ़ता जाता है।

    सप्ताह में इतनी बार
    अगर आप हर रोज सुबह ऐसा करने में समर्थ नहीं है तो सप्ताह में तीन से चार पर हर दिन सुबह एक आइस क्यूब से चेहरे की मसाज जरूर करें। इससे आपको लंबे समय तक ताजगी मिलेगी।

    झुर्रियां घटाने में
    बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आना आम बात है। कई बार तनाव के लंबे दौर के कारण भी चेहरे पर लाइन्स उभर आती हैं। इनसे निजात पाने के लिए दिन में दो बार आइस क्यूब से चेहरे की मसाज करें। झुर्रियां दूर होंगी और स्किन में चमक आएगी।

    मेकअप करते समय
    गर्मी के मौसम में चेहरे पर मेकअप करने में काफी दिक्कत होती है। मेकअप करते समय ही चेहरे पर नमी आ जाती है या मेकअप ज्यादा देर नहीं टिक पाता है। इस परेशानी से बचने के लिए मेकअप करने से पहले चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ें। फिर मुलायम कपड़े से चेहरा साफ करें और फिर मेकअप करें। आपका मेकअप ज्यादा अच्छे तरीके से होगा और लंबा टिकेगा।

  • जानलेवा साबित हो सकता High Blood Pressure की दवा छोड़ना

    [object Promise]

    आज की भागम-भाग़ भरी लाइफस्टाइल के चलते लोगों को तरह-तरह की बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। जिनमें से एक है हाइपरटेंशन। यह लोगों में एक बहुत ही आम समस्या है। यह बिना किसी चेतावनी के होती है इसलिए इसे साइलंट किलर कहते हैं। अधिकतर लोगों को तो यह भी मालूम नहीं है कि उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत है। आप इस बीमारी से जुड़े कुछ लक्षण और सावधानियां यहां देख सकते हैं।

    [object Promise]
    Highpertension – Photo Credit- Social Media

    2 हाइपरटेंशन कई कारणों से होता है, जिनमें से कुछ कारण शारीरिक और कुछ मानसिक होते हैं। हाइपरटेंशन में हार्ट, किडनी व शरीर के अन्य अंग काम करना बंद कर सकते हैं। इसके अलावा हाई बीपी के कारण आंखों पर भी असर पड़ता है। हाइपरटेंशन में रक्तचाप 140 के पार पहुंच जाता है। इसलिए इस बीमारी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

    [object Promise]
    Highpertension – Photo Credit- Social Media

    3 हाइपरटेंशन की सबसे खतरनाक बात यह है कि इंसान को पता ही नहीं चल पाता कि उसे यह प्रॉब्लम है। एक-तिहाई लोग ऐसे हैं जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है और उन्हें पता भी नहीं होता।

    [object Promise]
    Highpertension – Photo Credit- Social Media

    4 कुछ लक्षण हैं जिनसे आप इस समस्या को पहचान सकते हैं जैसे- तेज सिरदर्द, थकान या कन्फ्यूजन, देखने में दिक्कत होना, छाती में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, दिल कभी तेज कभी धीरे धड़कना, पेशाब में खून आना, सीने में हल्कापन महसूस होना, सिर चकराना, आंखें लाल होना। यह कुछ लक्षण हैं जिन्हें इग्नोर न करें।

    [object Promise]
    Highpertension – Photo Credit- Social Media

    5 कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, मोटापा, आनुवांशिक, ज्यादा मांसाहार लेना, ज्यादा तैलीय भोजन करना, शराब पीना।

    [object Promise]
    Highpertension – Photo Credit- Social Media

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    हाइपरटेंशन के लक्षण

    -हाइपरटेंशन में चक्कर आना

    -धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाना।

    -सिर दर्द की शिकायत शुरू होती है।

    -ये सब हाइपरटेंशन के लक्षण हैं।

    -इसके अलावा बेचैनी, थकान, अनिंद्रा, आक्रोश आना शुरू हो जाता है।

    -हाइपरटेंशन के कारण व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो जाता है।

    ऐसे कंट्रोल कर सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर

    • अपनी हाइट के हिसाब से अपना सही वजन बनाए रखें।

    • रोजाना फिजिकल ऐक्टिविटी करें।

    • फल और हरी सब्जियां खाएं।

    • सोडियम का सेवन प्रति दिन 5 ग्राम से कम करें और फलों व सब्जियों से पोटेशियम प्राप्त करें।

    • स्ट्रेस को कम करने के लिए योग का सहारा लें।

    • अपने ब्लड प्रेशर को नियमित रूप से मॉनिटर करें और इसे कंट्रोल में रखने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें।

     

  • पहचानें डाइजेशन सिस्टम खराब होने के 5 लक्षण, बचें गंभीर बीमारियों से !

    [object Promise]

    पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में बदल कर आपके शरीर को रोगों से लड़ने के सक्षम बनाता है। इसलिए बिना अच्छे डाइजेशन के स्वस्थ रहना भी मुश्किल है। पाचन क्रिया खराब होने पर आपको न तो खाना पचता है और न ही भरपूर पोषण मिलता है। वहीं, खराब डाइजेशन के कारण आपको मतली आना, पेट दर्द या सूजन, अपच और गैस जैसी प्रॉब्लम का सामना भी करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, खराब डाइजेशन यानि पाचन क्रिया में गड़बड़ी कई गंभीर बीमारीयों का कारण बन सकती हैं। ऐसे में इनसे संकेतों को पहचानकर समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी है। आज हम आपको खराब डाइडेशन के कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं, जिसे पहचानकर आप भी पाचन क्रिया में सुधार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं हाजमा खराब होने के 5 लक्षण।

    पाचन क्रिया खराब होने के संकेत
    1. शरीर की गंध
    शरीर से विषॉक्त पर्दाथ को न निकालने पर यह पूरे शरीर में गंध फैला देते हैं, जिसे आप डिओड्रेंड से दूर करने की कोशिश करते हैं। मगर पसीने, पैरों में से बदबू आना खराब हाजमे का संकेत है। शरीर से न निकलने वाले विषॉक्त रक्त धारा में जाकर आपकी स्किन में फसे रह जाते हैं, जिससे शरीर की गंध खराब हो सकती हैं। ऐसे में आपको डिटॉक्स करने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए।
    2. त्वचा की समस्या
    लंबे समय तक खराब हाजमे की समस्या होने पर आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में मुंहासे, सोरायसिस या एक्जिमा की समस्या होने पर आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। आप चाहे तो इस बारे में अपने गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।
    3. सांसों की दुर्गंध
    पाचन तंत्र खराब होने पर सांसो से भी बदबू आने लगती है। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितनी बार ब्रश करते हैं। इसलिए अगर ब्रश करने के बावजूद भी आपकी सांसो से बदबू आ रही तो आपको तुंरत चेकअप करवाना चाहिए।
    4. बालों का झड़ना
    आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन पाचन तंत्र खराब होने से बाल भी गिऱ सकते हैं। खराब डाइजेशन बालों को कमजोर बना देता है। डाइजेशन सिस्टम खराब होने के कारण आपके खाने की सहा पोषण बालों तक नहीं पहुच पाता, जिसके कारण बाल झड़ने, बालों का असमय सफेद होना और बाल पतले होना जैसे समस्या हो सकती है।
    5. कमजोर नाखून
    लंबे समय तक खराब हाजमे का असर शरीर के साथ-साथ नाखूनों पर भी पड़ता है। जब पाचन तंत्र खराब होता है तो शरीर के अपशिष्घ्ट पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते है, जिसके कारण आपको कई समस्याएं होती हैं, जिसमें नाखूनों का टूटना या खुरदुरापन भी शामिल है। इसलिए खराब या नाजुक नाखून बिगड़े पाचन तंत्र के संकेत हैं।
    कैसे करें हाजमा दुरुस्त
    पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए सही भोजन का सेवन करें और भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं। अगर आप जल्दी-जल्दी में खाना निगलते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया खराब हो जाती है। इसके अलावा पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए हैल्दी भोजन के साथ एक्सरसाइज भी करें।