Category: health-lifestyle

  • बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी ऐसे रहती है फिट, देखें वीडियो!

    नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं, जो अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। खानपान और योग से भी इनका खास लगाव रहा है। इनके फिटनेस वीडियो और किताब भी चर्चा में रहती हैं। बिजनेस के फंडे भी वह बाखूबी समझती हैं। लेकिन, फिटनेट पर उनकी अच्छी पकड़ है।

    shilpa-shetty-

    इस बारे में शिल्पा शेट्टी का कहना है कि कूल दिखने के लिए जरूरी नहीं है कि जिम में पसीना बहाया जाए। इसके लिए फिटनेस को लाइफ का एक हिस्सा बनाना भी जरूरी है।  42 वर्षीय शिल्पा ने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जो जिम जाते हैं। उनपर यह एक सनक की तरह सवार रहता है। लेकिन मेरे लिए यह हमेशा ही एक अनुशासित लाइफस्टाइल का पार्ट रहा है।

    shilpas1

    उन्होंने कहा, ‘फिटनेस मेरे लिए लाइफ है। यह मेरे लिए कुछ भी ऐसी चीज नहीं है, जो मैंने कूल नजर आने के लिए की हो। दरअसल, आज जिम जाना फैशन सा हो गया है।’ एक्ट्रेस ने कहा कि वह ऐसी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, जो हेल्थी लाइफ जीने में भरोसा रखता है। अपने स्कूली दिनों को याद करते शिल्पा ने कहा कि उस दौरान तो मैंने तरह-तरह के खेलों में भाग लिया था।

    शिल्पा ने कहा, ‘मैं स्टेटलेवल की वॉलीबॉल प्लेयर थी और अपने स्कूल में ताइकवोंडो की भी प्रैक्टिस करती थी। मेरे पेरेंट्स ने फिटनेस पर जोर दिया। मेरे लिए जिम जाना कोई लग्जरी नहीं, बल्कि एक जरूरत थी।’

  • 80 की उम्र में 30 साल की यंग लगती है यहां की महिलाएं, जानिये इनके लम्बे जीवन का रहस्य और इनका लाइफस्टाइल

    [object Promise]

    आपने अक्सर बच्चे के जन्म पर परिवार के बुजुर्गों को उन्हें सौ साल तक जीने का आर्शीवाद देते हुए सुना होगा, पर क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में एक जगह ऐसी है जहां हुंजा कम्युनिटी के लोग रहते हैं, वो ये सुन कर हंसते होंगे, क्योंकि उनकी औसत उम्र ही है 120 साल। इतना ही नहीं इस समुदाय की महिलायें 65 साल और पुरुष 90 साल की उम्र तक माता पिता बनने की क्षमता रखते हैं। आइये जाने इस समुदाय के लोगों के बारे कुछ और रोचक बातें।

    hunja-valley-women

    उत्तरी पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में करीब 87000 की आबादी वाला एक छोटा सा क्षेत्र है जिसमें हुंजा कम्युनिटी के लोग रहते हैं। ये लोग आज भी प्राकृतिक संसाधनों से अपना जीवन चलाते हैं। इस समुदाय के लोगों की होती है जबकि विशेष परिस्घ्थितियों में कोई कोई इंसान 160 साल तक भी जीवित रहता है। कहते हैं एक बार ब्रिटिश एयरवेज ने एक हुंजा समाज के व्यक्ति को वीजा देने में परेशानी जतायी क्योंकि पासपोर्ट पर उसकी जन्मतिथि 1832 लिखी हुई थी। एक ही परिवार में आपको 95 साल तक के पिता और 75 साल के बेटे का मिलना सामान्य बात है।

    [object Promise]
    hunja-valley-women

    दरसल हुंजा कम्युनिटी की इस लंबी आयु का राज उनकी जीवनशैली में ही छिपा है जो पूरी तरह प्राकृतिक साधनों पर निर्भर है। ये लोग पूरी तरह शुद्ध दूध, फल, मक्खन आदि का इस्तेमाल करते हैं। आज भी इनके समाज में कैमिकल बेस्घ्ड मॉर्डन पेस्टिसाइड को बगीचों और खेतों में छिड़कना प्रतिबंधित है। हुंजा लोग खास तौर पर जौ, बाजरा, कुट्टू और गेहूं का ही खाने में प्रयोग करते हैं।

    hunja-valley-women

    यहाँ के लोग दिन में केवल दो बार ही खाना खाते हैं। पहली बार वो दिन में 12 बजे खाना खाते हैं और फिर रात को। इनका खाना पूरी तरह नेचुरल होता है। इसमें किसी तरह का कैमिकल नहीं मिलाया जाता। इनका दूध, फल, मक्खन सब चीजें प्योर होती हैं। गार्डन में पेस्टिसाइड स्प्रे करना इस घाटी में बैन है। इस घाटी के लोग खासकर खुद से उगाई हुई चीजें खाते हैं जिनमे जौ, बाजरा, कुट्टू और गेहूं प्रमुख है।

    हुंजा घाटीइनके अलावा आलू, मटर, गाजर, शलजम, दूध जैसी चीजें भी ये बहुत खाते हैं। यहाँ के लोग मांस खाना बहुत कम पसंद करते हैं। हुंजा के लोग शून्य के भी नीचे के तापमान पर बर्फ के ठंडे पानी में नहाते हैं। ये लोग वही खाना खाते हैं जो ये खुद उगाते हैं।

    hunja-valley-women

    आबादी की लिहाज से हुंजा समुदाय के लोग भले गिनती में कम हों, लेकिन इन्हें दुनिया के सबसे लम्बी उम्र वाले, खुश रहने वाले और स्वस्थ लोगों में गिना जाता है. हुंजा कम्युनिटी की एक और खासियत है कि यह दुनिया की अकेली के कैंसर फ्री पापुलेशन है . आजतक एक भी हुंजा शख्स कैंसर का शिकार नहीं हुआ है. इन लोगों ने अपनी जिन्दगी में कभी कैंसर का नाम तक नहीं सुना है. हैरानी वाली बात यह है कि हुंजा फीमेल्स 65 की उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकती हैं. ।

    hunja-valley-women

    इस समुदाय के लोग कैंसर और ट्यूमर जैसी बीमारियों के बारे में जानते ही नहीं हैं क्योंकि इनका भोजन और जीवन शैली इस का शिकार होने ही नहीं देती। ये लोग बहुत ज्यादा पैदल चलते हैं। एक दिन में लगभग 15 से 20 किलामीटर, जबकि अच्छे सा अच्छा जिम आपको 3 किलोमीटर से ज्घ्यादा कार्डियो नहीं करने देता। इसके अलावा साल के चार पांच महीनों में ये लोग पारंपरिक कारणों से खाना बिलकुल छोड़ कर सिर्फ लिक्वििड डाइट पर ही रहते हैं।

    [object Promise]
    hunja-valley-women

    पूरी तरह मुस्लिम परंपराओं का पालन करने वाले बेहद खूबसूरत हुंजा लोग खुद को सिकंदर महान का वशंज बताते हैं। ये लोग अपने ही समुदाय में शादियां करते हैं। यही वजह है कि सदियों से इनका समुदाय इस छोटे से इलाके में सीमित है।

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत दुरुस्त रहे, तो इन परेशानियों को न करें नजरअंदाज !

    कभी सिर दर्द, कभी पेट दर्द, तो कभी बदन दर्द। भागदौड़ भरी जीवनशैली में आए दिन लोगों को इस तरह की समस्याएं होती ही रहती हैं। जब इस तरह के शारीरिक संबंधी दर्द रोज-रोज आपको परेशान करने लगे, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं। रोजाना के जीवन में छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं हमें यह भी इशारा करती हैं कि आपका शरीर बीमार हो रहा है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत दुरुस्त रहे, तो छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं।

    जब हो पेट में गड़बड़
    अनियमित खानपान से अक्सर पेट में गैस बनने की समस्या होती है। इससे पेट दर्द भी होता है। लेकिन जब पेट में लगातार दर्द रहने लगे, तो यह पेट से संबंधित अन्य गंभीर रोग का लक्षण भी हो सकता है। अगर पेट दर्द लंबे समय से है, तो खुद से इसका इलाज करने की बजाय चिकित्सक से संपर्क करें। दूषित भोजन या पानी से आंतों में संक्रमण, लिवर का कमजोर होना, आंतों में जख्म (कोलाइटिस) गैस्ट्रिक अल्सर, दर्द निवारक दवाओं और अल्कोहल का अधिक सेवन, ओवेरियन कैंसर भी हो सकता है।

    सांस लेने में तकलीफ
    ज्यादा भागदौड़, वर्कलोड या तनाव के कारण सांस लेने में परेशानी होती है, लेकिन बिना किसी कारण के सांस लेने में परेशानी हो, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। यह संकेत दिल संबंधी बीमारी, श्वास नली की सिकुड़न, फेफड़ों में सूजन, निमोनिया के लक्षण भी हो सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत पर सांस उखड़ना जैसे लक्षण शरीर में खून की कमी की तरफ इशारा करता है।
    गले में सूजन-खराश
    गले में सूजन और खराश होना आम बात है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो, तो इसे गंभीरता से लें। बैक्टीरिया और वायरस के कारण गले में इंफेक्शन भी हो सकता है, जिसे टॉन्सिल कहते हैं। इसमें खाना निगलने में परेशानी, गले में दर्द, गले के भीतर सफेद धब्बे पड़ना जैसे लक्षण सामने आते हैं। आहार नली का कैंसर और एसिडिटी के कारण भी खाना निगलने में दिक्कत होने लगती है।

    सीने में दर्द, समझें इशारा
    सीने में उठने वाले दर्द को अक्सर लोग सर्दी या एसिडिटी मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। यदि यह दर्द लंबे समय से बना हुआ है, तो इसे गंभीरता से लें। ज्यादातर मामलों में सीने का दर्द हार्ट अटैक की ओर इशारा करता है। शोध के मुताबिक, महिलाओं में हार्ट संबंधी समस्या होने पर दर्द काफी समय पहले शुरू हो जाता है। सीने में दर्द, फेफड़ों की समस्या, रक्त दबाव, नसों या हड्डियों की समस्या, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भी होता है। महिलाओं में यह दर्द स्तन कैंसर की ओर भी इशारा करता है।

    कहीं माइग्रेन तो नहीं
    काम का तनाव, घरेलू समस्या, वर्कलोड सिर दर्द का एक बड़ा कारण है, लेकिन बार-बार सिर दर्द हो या लंबे समय से यह दर्द आपको परेशान कर रहा है, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। सिर दर्द के अन्य कारणों में माइग्रेन, ब्रेन हैमरेज, दिमागी बुखार, साइनस, दिमाग में गांठ होना या इंफेक्शन भी है।

    खून आना
    मल के साथ खून आने को ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या समझते हैं। मल त्याग करते समय खून आने का एक कारण कब्ज तो है ही साथ ही यह लक्षण पेट के अल्सर, बवासीर, आंत और महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के भी हो सकते हैं।

    उफ! पैरों में कैसा खिंचाव
    रोजमर्रा के जीवन में पैरों में दर्द एक आम समस्या है, लेकिन पैरों का दर्द भी कई बीमारियों की ओर इशारा करता है। भागदौड़ करने से पैरों में दर्द होता है, लेकिन बिना किसी कारण के दर्द रहे, तो मांसपेशियों में सिकुड़न या खिंचाव, रक्तसंचार असामान्य, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, कोशिकाओं का क्षतिग्रस्त होना, दिल संबंधी रोग इसके कारण हो सकते हैं।
    पैरों में कैसा खिंचाव, पैरों में कैसा खिंचाव,खून आना,माइग्रेन ,जब हो पेट में गड़बड़,गले में सूजन-खराश,सीने में दर्द, समझें इशारा

  • इस चाय से करें दिन की शुरूआत, कैंसर से लेकर दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

    भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ लहसुन का इस्तेमाल हैल्दी रहने के लिए भी किया जाता है। औषधीय गुण, प्रोटीन , कार्बोज 21, विटामिन ए, बी, सी और सल्फ्यूरिक एसिड से भरपूर लहसुन का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाता है लेकिन आज हम आपको लहसुन की चाय पीने के फायदे बताने जा रहे हैं। एंटी-बायोटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के कारण इसकी चाय का सेवन आपको कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसके अलावा इससे शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं लहसुन की चाय पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

    लहसुन की चाय बनाने के लिए सामान
    लहसुन की चाय बनाने के लिए 1 लहसुन की कली (पिसी हुई), 1 गिलास पानी, 1 चुटकी कटा हुआ अदरक, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद चाहिए होगा।

    ऐसे बनाएं लहसुन की चाय
    लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी को उबाल लें। इसके बाद इसमें 1 चुटकी कटा हुआ अदरक और 1 पिसी हुई लहसुन की कली डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें। अब इसे छालकर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस चाय का सेवन रोजाना खाली पेट सुबह के समय करना फायदेमंद होता है।

    लहसुन की चाय के फायदे

    1. दिल की बीमारियां रहतीं हैं दूर
    लहसुन की चाय का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे आप लंबे समय तक दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

    2. कैंसर से बचाव
    एंटी-आक्सीडेंट गुणों से भरपूर यह चाय शरीर में फ्री रेडिकल को बनने से रोकता है। इससे कैंसर की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

    3. वजन करता है कम
    सुबह के समय इस चाय का सेवन शरीर में मौजूद विषैले टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता और आपका वजन कंट्रोल में रहता है। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो वह भी इससे कम हो जाएगा।

    4. दांतों के दर्द से राहत
    इसमें एंटी – बैक्टीरियल तत्व होते हैं। इसलिए दांतों में दर्द होने पर लहसुन की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित रूप से इसका सेवन दांतों में खून आना, दर्द, सड़न और कैविटी जैसी प्रॉब्लम को भी दूर रखता है।

    5. शुगर कंट्रोल
    अगर अप इस चाय का रोजाना सेवन करते हैं तो आपके शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल कम होता है। इससे न सिर्फ आपकी शुगर कंट्रोल में रहती है बल्कि यह आपको डायबिटीज से भी बचाता है।

    6. खून होता है साफ
    रोजाना इस चाय का सेवन करने पर आपके शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। इससे आपका खून साफ होता है और बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

    7. प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाना
    इसमें टी-सेल्स, फैगोसाइट्स और लिंफोसाइट्स जैसे तत्व पाएं जाते हैं, जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। इससे आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम रहता है।

    8. स्किन रहती है हैल्दी
    इसमें विटामिन ए, बी1, बी2 और सी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आपको ग्लोइंग और बेदाग तत्वा मिलती है।

    9. पाचन तंत्र रहता है सही
    सुबह इस चाय का सेवन करने से आपके शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता है, जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और आप स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा इस चाय का सेवन पेट से जुड़ी प्रॉब्लम को दूर करने में भी मदद करता है।

    10. हड्डियां होती है मजबूत
    लहसून में विटामिन के साथ साथ ढेर सारे मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि भी पाए जाते हैं, जिससे यह आपकी हड्डियों को मजबूती देता है।

  • जानिये मानसून में क्यों नहीं खाना चाहिए स्ट्रीट फूड ?

    [object Promise]

    मानसून सीजन में स्ट्रीट फूड खाना तो हर किसी को पसंद होता है। अक्सर लोग बारिश के मौसम में  सड़के किनारे बिकने वाला स्ट्रीट फूड खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यह आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है। भले ही सड़क किनारे मिलने वाले चाय-पकौड़ों या अन्य स्ट्रीट फूड्स की महक आपको अपनी ओर खींच लें लेकिन सेहत के लिहाज से इसका सेवन नहीं करना चाहिए। बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड्स का सेवन करने से इंफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

    [object Promise]
    eating-street-food-

    मानसून में क्यों नहीं खाना चाहिए स्ट्रीट फूड?
    भले ही बारिश का मौसम आपको गर्मी से राहत देता हो लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने के कारण इस मौसम में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इस मौसम में रोगाणुओं से पैदा होने वाली बीमारियां जैसे चिकनगुनिया, टाइफाइड, डेंगू और अपच का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं, स्ट्रीट फूड न तो ठीक से पकाया जाता है और न ही उसे बनाने के लिए साफ सामान, पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका सेवन आपको बीमार कर देता है। इसके अलावा ज्यादातर दुकानदार अपने फूड्स को बाहर खुले में रखते हैं, जिसपर कई तरह बैक्टीरिया होते हैं, जोकि आपको बीमार कर देते हैं। ऐसे में इस मौसम में इससे परहेज करना ही बेहतर है।

     

    इन बातों का रखें ध्यान
    1. ज्यादातर दुकानदार स्ट्रीट फूड को ठीक तरह से नहीं पकाते, जिसके कारण वह अच्छी तरह नहीं पकता। मगर मानसून के मौसम में हमेशा पके हुए भोजन का सेवन करना चाहिए। कच्चे या आधे पके हुए भोजन में रोगाणुओं और बैक्टीरिया होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में इनका सेवन आपको बीमार कर सकते हैं।
    2. कोशिश करें की आप हमेशा ताजा और फ्रैश चीजें ही खाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि भोजन सही तापमान और ढककर रखा गया हो।
    3. बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा तैलीए, मसालेदार या ज्यादा शुगर वाले भोजन से भी परहेज करें। क्योंकि इस तरह की चीजें खाने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे आपको एसिडिटी, गैस, कब्ज, दस्त और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
    4. इस मौसम में पानी वाले स्ट्रीट फूड्स जैसे गोलगप्पे, गन्ने का रस, बर्फ का गोला जैसी चीजों का सेवन भी न करें। क्योंकि दुकानदार इन चीजों को ढककर नहीं रखते और इन्हें बनाने के लिए गंदे हाथों का इस्तेमाल करते हैं। इससे बैक्टीरिया आपके शरीर में जाकर आपको बीमार कर देते हैं।
    5. इस मौसम में बोतलबंद पानी तथा प्योरिफायर्स वाले पानी के अलावा कहीं से पानी न पीएं। इससे आप कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।
    6. मानसून में गलती से भी खुले में रखे स्ट्रीट फूड का सेवन न करें। सड़क किनारे बिकने वाली पाव भाजी या छोले कुलचे में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जोकि फूड प्वाइजनिंग, इंफैक्शन के साथ कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

  • Video : यह एक्टर 2 करोड़ की लग्जरी घड़ी पहनता है , पूरी दुनिया में सिर्फ 15 लोगों के पास है ये बेशकीमती घड़ी

    हमारे फेवरेट बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी किसी से पीछे नहीं हैं। रोलेक्स से लेकर ओमेगा जैसी लग्जरी घड़ियों को पहनकर जब ये स्टार्स निकलते हैं तो वो अपने आप ट्रेंड में छा जाती हैं। बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स जिनके घड़ियों के शौक देखकर आप हैरान रह जायेंगे।

    बॉलीवुड के सीरियल किसर यानी इमरान हाशमी का। आपको बता दें इमरान घड़ियों के दीवाने हैं। वैसे तो इमरान के पास कई महंगे ब्रांड की घड़ियां हैं, लेकिन । AudemarsPiguet  उनका फेवरेट ब्रैंड है। इमरान के पास AudemarsPiguet की घड़ी है जिसकी कीमत 2.1 करोड़ है। आपको बता दें इस घड़ी के सिर्फ 32 पीसेज ही बने हैं। भारत में सिर्फ इमरान हाशमी के पास ये घड़ी है।

    [object Promise]
    किंग खान

    बॉलीवुड के किंग खान वैसे तो TAG Heuer ब्रांड को इंडोर्स करते थे, जिसके बाद यह ब्रांड काफी फेमस हो गया था। उनके पास TAG Heuer की बहुत सारी घड़ियां हैं, लेकिन फिलहाल उनकी फेवरेट घड़ी है RoleÛ Cosmograph अक्सर वह वाइट गोल्ड डायल वाली RoleÛ Cosmograph वॉच में नजर आते हैं जिसकी कीमत हैं 12 लाख रूपये।

    [object Promise]
    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण का फेवरेट वॉच ब्रांड है Tissot  दीपिका के पास  Tissot की घड़ियों का कलेक्शन है। अक्सर वह  Tissot की क्लासिक प्रिंस डायमंड रोज गोल्ड वॉच पहने नजर आती हैं। आपको बता दें दीपिका की इस घड़ी की कीमत 8 लाख रूपये है।

    [object Promise]
    जूनियर बच्चन

    जूनियर बच्चन के पास भी महंगी घड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है। इन दिनों वह जिस घड़ी को कैरी करते हैं, वो है Seamaster 300 omega master  आपको बचा दें, इस घड़ी की कीमत साढ़े सात लाख रुपये है।

    [object Promise]
    नवाब सैफ अली खान

    बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान को भी अपने महंगे शौक के लिए जाना जाता है। सैफ को घड़ियों का इस कदर शौक हैं कि वो हर तीसरे दिन घड़ी बदलते हैं। सैफ को Jaeger Le&CoultreReverso ब्रांड की घड़ियां पसंद है। सैफ की मौजूदा घड़ी की कीमत 7.1 लाख रुपये है।

  • फिल्मी दुनिया के ये स्टार्स जो अपनी वर्जिनिटी खो बैठे जवान होने से पहले ही 

    [object Promise]

    बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनों में ही स्टार्स सेक्स पर खुलकर बात करने में हिचकते नहीं हैं। ऐसे में जब बात होती है इन स्टार्स के संबंध और अफेयर की तो इस पर भी अपनी राय रखने में पीछे नहीं रहते हैं। दरअसल, बात करेंगे उन फिल्मी स्टार्स की जो जवान होने से पहले ही वर्जिनिटी खो बैठे थे।

    [object Promise]
    Shilpa Shetty

    इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे दुनिया में अपनी फिटनेस के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की। बता दें कि रियलिटी शो बिग ब्रदर में शिल्पा ने खुलासा किया था कि वह 22 साल की उम्र में ही वर्जिनिटी खो बैठी थीं।

    [object Promise]
    1ranbirkapoorhotbodypic

    एक्टर रणबीर कपूर के बॉलीवुड के शुरुआती करियर में कई अफेयर रहे। हालांकि रणबीर अपनी जिंदगी पर ज्यादा खुलकर बात नहीं करते हैं। लेकिन उन्होंने इस बात खुद खुलासा किया कि मात्र 15 साल की उम्र में ही उन्होंने वर्जिनिटी खो दी थी।

    [object Promise]
    Sunny-leone-hot-bikini

    सनी लियोनी से हर कोई वाकिफ है लेकिन उनके पीछे की हकीकत को बहुत कम लोग ही जानते हैं। हालांकि ये तो सब जानते हैं कि वह एक पोर्न स्टार थीं लेकिन बॉलीवुड में उन्हें अब नई पहचान मिली है। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी ने बताया था कि 13 साल की उम्र में उन्होंने पहला किस किया था और 16 साल की उम्र में वह संबंध बना बैठी थीं।

    [object Promise]
    khloe-kardashian-

    मॉडल और अमेरिकन टीवी पर्सनैलिटी कायले कार्दशियन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कायले ने इस बात से खुद स्वीकार किया कि उन्होंने महज 14 साल की उम्र में एक बड़ी उम्र के व्यक्ति से संबंध बनाए थे। जब कायले के पिता को इस बात का पता चला तो वह आगबबूला हो उठे।

    [object Promise]
    ranveer

    बॉलीवुड का खिलजी और नया सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रणवीर भी उन स्टार्स में शामिल हैं जो कुछ कहने से हिचकते नहीं हैं। जब पार्टी में एक रिपोर्टर ने उनसे उनकी वर्जिनिटी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि 12 साल की उम्र में उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उस वक्त उन्हें किसी से प्यार नहीं बल्कि इसका अनुभव लेने के लिए उनके अंदर उत्सुकता भरी हुई थी।

    [object Promise]
    Angelina-Jolie-

    हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस एंजिला जोली ने 14 साल की उम्र में ही सेक्स का अनुभव ले लिया था।

    [object Promise]
    HD-Daniel-Radcliffe

    डेनियल रेडक्लिफ दुनियाभर में फिल्म हैरी पोटर से फेमस हैं। बता दें कि वह 16 साल की उम्र में खुद से उम्र में बहुत बड़ी लेडी संग संबंध बना चुके थे।

    [object Promise]
    paris hiltan

    अमेरिकन टीवी पर्सनैलिटी, मॉडल पेरिस हिल्टन 15 साल की उम्र में अमेरिकन एक्टर रेंडी स्पेलिंग संग होटल में इसका अनुभव ले चुकी हैं।

    [object Promise]
    अमेरिकन सिंगर और गीतकार फेरेजी

    अमेरिकन सिंगर और गीतकार फेरेजी खुलकर बोलने वालों में से हैं। उन्होंने इस अनुभव के बारे में बताया कि वह 18 साल की उम्र में संबंध बना बैठी थीं। उन्होंने कहा था कि श् इसे लेकर मन में बहुत इच्छाशक्ति थी लेकिन मैं प्यार में भी थीं तो यह हो गया।

    [object Promise]
    maagnfox2_

    अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस मेगन फोक्स का नाम भी लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 17 साल की उम्र पर सेक्स करने के संदर्भ में कहा था कि श् यह बहुत ही अजीब सा पल था, मैं प्यार में थी और मुझे बहुत ही अच्छा लगा।

    [object Promise]
    Kim-kardashian

    अमेरिकन टीवी पर्सनैलिटी किम कार्दशियन ने अपनी वर्जिनिटी के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि 14 साल की उम्र में उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड टी जे जैक्सन संग संबंध थे। बता दें टी जे जैक्सन कोई और नहीं बल्कि दुनिया के नंबर वन डांसर माइकल जैक्सन के भतीजे हैं।

  • सर्दियों में रूखी और कटी-फटी हथेलियों से कैसे पाएं छुटकारा, आइए जानें

    [object Promise]

    ठंडी हवा, ज्यादा काम और नमी की कमी, ये सब मिलकर मुलायम हाथों को भी कई बार रूखा बना देते हैं. रूखी और कटी-फटी हथेलियों से कैसे पाएं छुटकारा,

    आइए जानें: 

    ऑलिव ऑयल में सेहतमंद फैटी एसिड्स और एंटी ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को नमी देने का काम करते हैं. रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल से हथेलियों की मालिश करें.

    एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद भी हाथों को मुलायम बनाने में आपकी मदद करेगा. शहद से हथेलियों की अच्छी तरह से मालिश करें. सूख जाने पर हाथों को धो लें.मिल्क क्रीम में प्रचुर मात्रा में लैक्टिक एसिड होता है,

    जो मृत त्वचा से छुटकारा दिलवाने और पीएच बैलेंस बनाने में मददगार साबित होता है. अपने हाथों को ताजे मिल्क क्रीम से मालिश करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. गुनगुने पानी से हाथों को धो लें. एक सप्ताह इस्तेमाल के बाद ही असर दिखने लगेगा.

    दही में भी मिल्क क्रीम वाले सारे गुण होते हैं. घर में अगर मिल्क क्रीम उपलब्ध नहीं है तो दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. दही से नियमित रूप से हथेलियों की मालिश करें. कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें.

  • मर्दो में मर्दो वाली बात आती है इस चीज के खाने से

    [object Promise]

    व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से ना समय पर खाना हो पाटा हैं ना ही पानी। जिस वजह से लोगों की हेल्थ से जुड़ी समस्याएं खाड़ी हो जाती है. काम से लौटने तक हर कोई इतना थक जाता है कि घर पहुंचते-पहुंचते हालत बुरी हो जाती है. ऐसे में अगर पुरुष रोजाना सुबह खालीपेट लहसुन की एक कली खाते हैं तो इससे कई बीमारियों के इलाज में मदद मिलेगी और दिनभर शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी।

    दरअसल लहसुन में एलिसिन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं. जो शरीर को कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचाते हैं, लहसुन में सेलेनियम भी पाई जाती है जो बॉडी में जाते ही अपना असर दिखाना शुरू कर देती है. सेलेनियम पुुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में काफी मदद करती है।

    साथ ही लहसुन में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के गुण भी पाए जाते हैं. इससे सांस और मुंह की बदबू दूर होती है. आयुर्वेद के अनुसार लहसुन खाने से पुरुषों को बहुत से फायदें होते है।

    लहसुन में मौजूद प्रोटीन से बॉडी टोंड होती है. लहसुन में कार्बोहाइड्रेट्स होत हैं। इससे कमजोरी दूर होती है. बॉडी को एनर्जी मिलती है. लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है. इससे हड्डियां मजबूत होती हैं. इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है. इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

    लहसुन में मौजूद फाइबर्स कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम दूर करते हैं. इससे कमजोरी दूर होती है. बॉडी को एनर्जी मिलती है. लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है. इससे हड्डियां मजबूत होती हैं. इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है।

  • रोम के संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है Valentines Day

    [object Promise]
     एक सप्ताह पहले से वैलेटाईन वीक की शुरूआत हो गयी है। इस हफ्ते के आने का इन्तेजार लोगो को हमेशा लगा रहता हैै। क्योकि इस हफ्ते में लोगो को नये हमसफर मिलते है तो वही पुराने हमसफरो के लिये यह हफ्ता काफी महत्व रखता है। इस हफ्ते के शुरू हाने से ही युवाओं पर प्रेम का खुमार साफ दिखने लगा है लेकिन दोस्तों बहुत कम लोग ही जानते होगे कि वैलेटाईन डे की शुरूआत कब और कहा से हुयी थी। अगर बात की जाये वैलेटाईन डे की तो इसके पीछे एक बहुत बडा राज है छिपा है।
    हाआॅरिया आॅफ जैकोबस डी वाॅराजिनह नाम की पुस्तक के मुताबिक रोम के एक पादरी थे संत वैलेटाइन वो दुनिया में प्यार को बढावा देने में मान्यता रखते थें उनके लिये प्रेम में ही जीवन था लेकिन इसी शहर के एक राजा क्लाॅडियस को उनकी ये बात पसन्द नही थी। राजा को लगता था कि प्रेम व विवाह से पुरूषो की बुद्धि और शक्ति दोनो ही खत्म होती हैं इसी वजह से उसके राज्य मे ंसैनिक और अधिकारी शादी नही कर सकते थें। लेकिन संत वैलेटाइन ने राजा क्लाॅडियस के इस आदेश का विरोध किया और रोम के लोगो को प्यार और विवाह के लिये प्रेरित किया। इतना ही नही उन्होने कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी कराई। इस बात से राजा भडका और उसने संत वैलेटाइन को 14 फरवरी 269 में फासी पर चढवा दिया। उस दिन से हर साल इसी दिन को प्यार के दिन के तौर पर मनाया जाता है।
    अगर बात की जाये कि कैसे मनाया जाता है वैलेटाईन डे प्यार का हफ्ता हर साल 7 फरवरी से शुरू होता है और हफ्ते के सातो दिन प्रेमी प्रेमिका को व प्रेमिका प्रेमी को अलग-अलग गिफ्टस देकर मनाते हैं। वह अपने पार्टनर को कार्ड, चाॅकलेट, गुलाब और गिफ्टस देकर इस दिन को सेलिब्रेट करते है लेकिन बढती टेक्नोलाॅजी ने कार्ड की प्रथा को खत्म सा कर दिया है। इसकी जगह अब ई-कार्ड ने ले ली है। अब लोग फोन पर ही कार्ड की फोटोज या मैसेज भेजकर एक दूसरे केा विश करते है। प्यार के हफ्ते का प्रथम दिन होता है रोज डे इस दिन पार्टनर को लाल गुलाब देकर प्यार का इजहार किया जाता है। सिर्फ पार्टनर ही नही बल्कि इस दिन दोस्त, मां-पिता, भाई, बहन, टीचर, बाॅस और कलीग को भी गुलाब दिया जा सकता है।
    प्रजोज डे हफ्ते के दूसरे दिन पार्टनर से अपनी फीलिंग्स और प्यार का इजहार किया जाता है इसके लिये अपने पार्टनर की आंखो मे आखे डालकर उनसे अपने मन की बात कही जाती है लेकिन आजकल लोग यह भी फोन पर करने लगे है फोन पर काॅल या मैसेज के जरिये ही उन्हे प्रपोज कर रहे है। चाॅकलेट डे हफ्ते के तीसरे दिन पार्टनर को चाॅकलेट दी जाती है या कहे कि उनका मुह मीठा करवाया जाता है। टेडी डे वैलेटाइन वीक का चैथा दिन है इस दिन कपल्स एक दूसरे को टेडी बीयर गिफ्ट में देते है। प्राॅमिस डे पांचवा दिन है इस दिन कपल्स एक दूसरे को हमेशा साथ निभाने का वादा करते है।
    इसके अलावा भी वो हमेशा प्यार करने, कभी ना धोखा देने और एक दूसरे के साथ जिन्दगी भर खुश रहने का प्रामिश करते है। हग डे वैलेटाइन वीक का छठा दिन है इस दिन एक दूसरे को गले लगाया जाता है बाकि सभी काम बेशक आप आॅनलान कर ले, लेकिन हग डे सेलिबे्रट करने के लिये आपकी खुद अपने पार्टनर के साथ मौजूद होना पडता हैं। लेकिन लाॅन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल इस दिन भी गले लगते हुये फोटोज और मैसेज से ही काम चलाते है। किस डे हग डे की ही तरह किस के लिये आपको आपके पार्टनर के साथ होना होता है। यह दिन वैलेटाइन वीक का सातवा दिन मनाया जाता है वैलेटाइन डे आखिरी दिन बाद सेलिब्रेट किया जाता है जो कि हर साल 14 फरवरी को मनाते है।