Category: entertainment

  • The Kerala Story Controversy: ‘द केरला स्टोरी’ एक्टर ने हो रहे विवाद पर तोड़ी चुप्पी

    The Kerala Story Controversy: फिल्म द केरला स्टोरी (The Kerala Story) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. ये फिल्म कुछ ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले और अब भी विवाद जारी है. कई लोगों ने इसे प्रोपगेंडा मूवी बताया. अब इस मामले में ‘द केरला स्टोरी’ के एक्टर विजय कृष्णा (Vijay Krishna) ने रिएक्शन दिया है.

    फिल्म देखने के बाद बदल गई लोगों की सोच

    DNA के साथ इंटरव्यू के दौरान विजय कृष्णा ने बताया कि शुरुआत में कई लोग फिल्म को एक प्रोपगेंडा बता रहे थे, लेकिन अब इसे देखने के बाद लोगों की सोच बदल गई है और उन्हें कई लोगों ने उन्हें मैसेज करते हुए माफी मांगी है. इस फिल्म में विजय कृष्णा ने आईएसआईएस आतंकवादी का रोल निभाया है.

    मैं बहुत डर गया था-विजय 

    विजय कृष्णा ने कहा, ‘रिलीज के पहले कुछ दिन पहले जब कमेंट्स आने शुरू हुए, तो मैं बहुत डर गया था. हमारी सोच ऐसी नहीं थी. हम एक ह्यूमन स्टोरी बनाने की कोशिश कर रहे थे और वास्तव में हमारा उद्देश्य था कि चारों लड़कियां, जिस सदमे से गुजरी हैं उसे उजागर करना है, लेकिन जब इस तरह की बातें शुरू हुईं, तो मैं परेशान हो गया था और कई दिनों तक सो नहीं सका. इसके बाद फिल्म रिलीज हुई और 2-3 दिन बाद हमने देखा कि लोग इसे सपोर्ट कर रहे हैं. मुझे लगता है कि जब मैंने लोगों को फिल्म से जुड़ते हुए देखा, तो मुझे बहुत सुकून मिला.’

    सोशल मीडिया पर मांग रहे माफी 

    विजय कृष्णा ने आगे कहा, ‘बहुत सारे लोग, जो इस फिल्म को शुरुआत में एक प्रोपगेंडा कह रहे थे. अब वे मुझसे सोशल मीडिया पर माफी मांग रहे हैं. उनका कहना है कि हमने नहीं सोचा था कि ये एक मार्मिक कहानी है, एक मानवीय कहानी है.’ मालूम हो कि द केरला स्टोरी फिल्म कुछ लड़कियों की कहानी है, जिनका ब्रेनवॉश करके पहले धर्म परिवर्तन कराया जाता है और फिर उन्हें आईएसआईएस संगठन जॉइन करने के लिए मजबूर किया जाता है. 

    ‘द केरला स्टोरी’ ने कर ली इतनी कमाई

    बताते चलें कि द केरला स्टोरी (The Kerala Story) फिल्म हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है. इस फिल्म ने बीते रविवार को 23.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं सोमवार को फिल्म ने 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह ये फिल्म भारत में अब तक 147.04 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है.

  • ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को हाल ही में न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के बाद स्टैंडिंग ओवेशन मिला। प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में मिले रिस्पॉन्स से मनोज विशेष रूप से खुश हैं। उन्होंने कहा, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दर्शकों से इस तरह का अद्भुत रिस्पॉन्स मिलना एक जबरदस्त अहसास है। जब हमारी फिल्म को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं सभी का शुक्रगुजार हूं।

    फिल्म में दिखाया गया है कि एक आम आदमी की इच्छाशक्ति और एक स्वयंभू संत की ताकत के बीच की लड़ाई में हमेशा इच्छाशक्ति की जीत होती है और कोई भी आदमी कानून से ऊपर नहीं होता। इसमें एक रेप सर्वाइवर की लड़ाई को दिखाया गया है। निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने कहा, दर्शकों को एक महत्वपूर्ण संदेश देने और सराहना पाने के लिए पूरे दिल से और कड़ी मेहनत के साथ बनाई गई फिल्म एक विनम्र भावना है। मुझे खुशी है कि हमारे प्रयासों को वह इनाम मिल रहा है जिसका वह हकदार है।

    जी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की प्रस्तुति, सुपर्ण एस. वर्मा का कोर्ट रूम ड्रामा ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, आसिफ शेख और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित और जूही पारेख मेहता द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 23 मई, 2023 को जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

  • सुपरनेचुलर थ्रिलर में एक साथ नजर आएंगे अजय देवगन व आर माधवन

    बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और ‘3 इडियट्स’ स्टार आर. माधवन अपकमिंग सुपरनेचुलर थ्रिलर में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे, जिन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘क्वीन’ का निर्देशन किया था। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और अगले महीने फ्लोर पर जाएगी। इसकी बड़े पैमाने पर शूटिंग मुंबई, मसूरी और लंदन में होगी।

    फिल्म के लिए अजय, जो फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं, ने ‘²श्यम 2’ के निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक के साथ मिलकर काम किया है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन एफफिल्म और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले किया जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, अजय की आखिरी फिल्म ‘भोला’ ने दुनिया भर में 112 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले ‘²श्यम 2’ ने दुनिया भर में 345 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

  • एरिक गार्सेटी से मिले शाहरुख़ खान

    देश- भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने  बीते दिन भारतीय फिल्म अभिनेता शाहरुख खान से मुलाक़ात की। उनकी यह मुलाक़ात उनके बंगले मन्नत पर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों ने फिल्म जगत में आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा की है।मुलाक़ात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर एरिक गार्सेटी ने साझा करते हुए लिखा- मेरा हिंदी फिल्मों में डेब्यू का वक्त आ गया है। 

     

  • सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म ‘स्पाई’ का हिंदी टीजर रिलीज

    निखिल सिद्धार्थ की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर टाइटल ‘स्पाई’ के तेलुगु टीजर पर 10 मिलियन हिट बटोरने के बाद, निमार्ताओं ने हिंदी वर्जन में भी टीजर जारी कर दिया है। ‘स्पाई’ टीम ने सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर तेलुगु टीजर जारी किया। फिल्म एक राष्ट्रवादी नेता के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर है।

    गैरी बीएच द्वारा निर्देशित, जो ‘स्पाई’ के साथ अपने निर्देशन की शुरूआत कर रहे हैं, फिल्म में मकरंद देशपांडे, ईश्वर्या मेनन, सान्या ठाकुर और अभिनव गोमातम भी लीड रोल में हैं। केइको नाकाहारा और जूलियन अमारू एस्ट्राडा, दोनों सिनेमैटोग्राफर, जिन्होंने पहले अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तानाजी’ और कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए क्रमश: काम किया था, फिल्म की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा हैं। ‘स्पाई’ 29 जून को सभी दक्षिणी भाषाओं और हिंदी में भी रिलीज होने वाली है।

  • अलर्ट: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ पर से प्रतिबंध हटाया

    पश्चिम बंगाल में ‘द केरल स्टोरी’ पर लगी रोक के खिलाफ फिल्म निमार्ताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और फिल्म पर से प्रतिबंध हटा दिया।

  • नीतू कपूर ने बीकेसी में 17.4 करोड़ रुपये का 4 बीएचके फ्लैट खरीदा

    दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर को आखिरी बार थिएटर फिल्म ‘जुगजग जीयो’ में देखा गया था। वह अब मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में स्थित एक आलीशान संपत्ति की मालकिन बन गई हैं। नीतू का नया फ्लैट सनटेक रियल्टी के सिग्निया आइल की 7वीं मंजिल पर स्थित है, और इसका निर्माण क्षेत्र 3,387 वर्ग फुट है। 4 बीएचके फ्लैट मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में है। हाउसिंग डॉट कॉम के अनुसार, संपत्ति की कीमत 17.4 करोड़ रुपये है और इसे 10 मई 2023 को पंजीकृत किया गया था।

    लेनदेन के लिए 1.04 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया था। यह केवल कृष्ण नोहरिया से खरीदी गई पुनर्विक्रय खरीद है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में नीतू कपूर बांद्रा के पाली हिल में कृष्णा राज बंगले में रहती हैं, जिसे वह दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ साझा करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने नीतू की बहू आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने बांद्रा के पाली हिल में 37.80 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा था।

  • जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार पीड़िताओं पर बनीं फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जरुर देखें: अदा शर्मा

    विवादों के बावजूद एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार हुई पीड़ित महिलाओं के वास्तविक जीवन के पर बनी इस फिल्म को जरुर देखने जाएं। बुधवार शाम मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, आपने इतना प्यार और सराहना दी है, अब समय आ गया है कि आप इन लड़कियों की कहानियां सुनें और उनकी सराहना करें।

    अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इनानी और सोनिया बलानी की चौकड़ी सहित ‘द केरल स्टोरी’ की टीम, निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। निमार्ताओं ने केरल के एनार्कुलम में स्थित आर्ष विद्या समाज आश्रम से जबरन धर्म परिवर्तन की पीड़ित 26 युवतियों को आमंत्रित किया और उन्हें मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उत्थान के लिए आश्रम को फिल्म के मुनाफे से 51 लाख रुपये का दान भी दिया।

    विवादास्पद फिल्म, जो 27 देशों में रिलीज हुई है, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की तीन युवतियों की कहानी बताती है, जिन्हें शादी के लिए मजबूर किया जाता है, इस्लाम में परिवर्तित किया जाता है और जिहादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए ब्रेनवॉश किया जाता है। फिल्म केरल से उभरती वास्तविक जीवन की कहानियों से प्रेरित बतायी जाती है।

  • मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत अचानक बिगड़ी

    डेस्क। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती भी करवाया गया है। अपोलो हॉस्टिल के डॉक्टरों ने मुनव्वर राणा को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। उनकी हालत नाजुक है, पर वहीं पर स्थिर बनी हुई है। मुनव्वर राणा की तबीयत खराब होने की जानकारी उनकी बेटी सुमैया राणा ने साझा की है। 
    सुमैया राणा ने देर रात करीब 3 बजे एक वीडियो जारी करते हुए ये बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके पिता मुनव्वर राणा की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। लेकिन, आज उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती भी किया गया है। सुमैया राणा ने सोशल मीडिया पर जनता से पिता के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की अपील करी है। डॉक्टर लगातार मुनव्वर राणा की सेहत पर नजर भी बनाए हुए हैं।
    बेटी ने वीडियो शेयर कर दी बड़ी जानकारी
    मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने देर रात वीडियो जारी करते हुए उनकी हेल्थ की जानकारी दी है। सुमैया राणा ने कहा, ‘मेरे पिता मुनव्वर राणा की सेहत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी जिसके कारण आज उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया है। पापा की तबीयत पिछले दो-तीन दिनों से खराब है वहीं डायलिसिस के दौरान उनके पेट में दर्द था, जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें एडमिट कर लिया है। सीटी स्कैन में ये सामने आया है कि उनके गॉल ब्लैडर में कुछ दिक्कत है। इसके बाद उनकी सर्जरी भी की गई है। अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और पिता डॉक्टरों की देख रेख में हैं वहीं उनका बेहतर इलाज चल रहा है। डॉक्टर इन्फेक्शन कम करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। साथ ही डॉक्टर ने अगले 72 घंटे काफी क्रिटिकल बताए हैं और ये उम्मीद है कि पापा जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।’

  • IIFA Awards 2023: जाने क्या है आईफा अवॉर्ड्स

    आईफा अवॉर्ड्स 2023‘ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अवॉर्ड सेरेमनी 26 मई और 27 मई को होगा। पिछली साल की तरह इस बार भी आईफा अवॉर्ड्स अबू धाबी के यास आईलैंड में होगा। आईफा अवॉर्ड्स’ को बॉलीवुड एक्टर्स अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) होस्ट करेंगे। दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है, ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि इस बार का अवॉर्ड फंक्शन बहुत एंटरटेनिंग होने वाला है।

    जाने क्या है आईफा अवॉर्ड्स-

    आईएफए अवॉर्ड्स (IFA Awards) या इंडियन फिल्म अवॉर्ड्स एक भारतीय फिल्म पुरस्कार हैं जो भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त हैं। इन पुरस्कारों का आयोजन मार्च या अप्रैल माह में होता है और इन्हें फिल्म और टेलीविजन कला विभाग (Film and Television Arts Department) द्वारा आयोजित किया जाता है। ये पुरस्कार बालिवुड फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, और अभिनेत्रियों को मान्यता और प्रशंसा प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। आईएफए अवॉर्ड्स की स्थापना 2000 में की गई थी और संगठनात्मक ढांचे के तहत इन्हें हर साल आयोजित किया जाता है। ये पुरस्कारों का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों में होता है और उच्च स्थानांकित प्रशंसापत्रों की वितरण समारोह में किया जाता है।

    आईएफए अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए विभिन्न श्रेणियों में नॉमिनेशन प्राप्त करने वाले बालिवुड के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, और अभिनेत्रियों की गणना की जाती है। यहां कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियां दी गई हैं, जिनमें इन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का चयन किया जा सकता है:

    1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: इस श्रेणी में बेहतरीन पुरुष अभिनेता के उम्मीदवारों का चयन होता है। इसमें आपको प्रमुख बॉलीवुड अभिनेताओं जैसे शाहरुख़ ख़ान, आमिर ख़ान, सलमान ख़ान, रणबीर कपूर, हृथिक रोशन, और अक्षय कुमार के नाम सुनने का अवसर मिल सकता है।

    2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: इस श्रेणी में बेहतरीन महिला अभिनेत्री के उम्मीदवारों का चयन होता है। यहां आपको करीना कपूर ख़ान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, विद्या बालन, और कंगना रनौत जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियों के नाम सम्मिलित हो सकते हैं।

    आईएफए अवॉर्ड्स में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यहां कुछ महत्वपूर्ण पुरस्कारों की सूची दी गई है:

    1. सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म: यह पुरस्कार फ़िल्म की उत्कृष्टता को मान्यता देता है।

    2. सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: इस पुरस्कार से निर्देशकों की अद्वितीय कार्यशैली और निर्देशन कौशल को मान्यता मिलती है।

    3. सर्वश्रेष्ठ प्रमुख अभिनेता/अभिनेत्री: इन पुरस्कारों से उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले प्रमुख अभिनेता और अभिनेत्रियों को मान्यता मिलती है।

    4. सर्वश्रेष्ठ संगीत: यह पुरस्कार फ़िल्म की संगीतिक योगदान को मान्यता देता है।

    5. सर्वश्रेष्ठ गायक/गायिका: इस पुरस्कार से उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले गायक और गायिकाओं को मान्यता मिलती है।

    6. सर्वश्रेष्ठ चित्रपट लेखन: यह पुरस्कार चित्रपट लेखन की उत्कृष्टता को मान्यता देता है।