Category: entertainment

  • सिब्लिंग्स डे: अथिया ने भाई अहान शेट्टी के साथ अनदेखी तस्वीर की साझा

    सिब्लिंग्स डे के मौके पर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने भाई अहान शेट्टी के साथ अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। अथिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में अहान उनका हाथ पकड़ते हुए गलियारे में टहलाते हुए दिखाई दे रहे है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा: हमेशा मुझे रास्ता दिखाने वाला।

    अथिया और के.एल. राहुल की इस साल की शुरूआत में शादी हुई थी। अथिया ने 2015 में ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आई थीं।

  • क्यों फ़िल्म इंडस्ट्री से गायब हुईं आयशा टाकिया

    मनोरंजन- आयशा टाकिया हिंदी सिनेमा जगत की लोकप्रियता अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया। सलमान खान के साथ आई उनकी फिल्म वांन्डेड खूब लोकप्रिय हुई। हर तरफ आयशा टाकिया के किरदार की सराहना की गई। लेकिन अचानक से उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। कई सालों से वह किसी फिल्म में नहीं दिखीं। कारण कोई नहीं जानता लेकिन 10 अप्रैल को यह जब 37 वर्ष की हुई तो इनके फैन्स इनके बारे मे जानने को उत्सुक हो गए।

    आयशा टाकिया ने महज 13 साल की उम्र से सिनेमा जगत में कदम रखा। शुरुआत के समय यह मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने कॉम्प्लेन का विज्ञापन किया। विज्ञापन में आयशा आई एम ए कॉम्प्लेन गर्ल बोलते नजर आती थी। आयशा के करियर ने टार्जन द वंडर कार फ़िल्म से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2004 में जब यह फ़िल्म रिलीज हुई तो आयशा के करियर की गाड़ी दौड़ पड़ी। फ़िल्म में उम्दा काम के लिये आयशा को बेस्ट एक्टर का आवर्ड मिला।

    इसके बाद आयशा ने कई लोकप्रिय फिल्में दीं। आयशा ने वांन्डेड में सलमान खान के साथ काम किया और अम्बु आजमी के बेटे फरहान आजमी से विवाह कर लिया। उनका एक बच्चा भी है और विवाह पश्चात आयशा टाकिया ने फ़िल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

  • रात भर जागकर कामाख्या मंदिर पहुंची प्रीति जिटा, शेयर किया वीडियो

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फ्लाइट में देरी और पूरी रात जगने के बाद गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रवेश करते ही उन्हें सब कुछ सार्थक लगने लगा। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर मंदिर एरिया में ली गई तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट किया। वीडियो में प्रीति ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है और दुपट्टे से अपने सिर को ढका हुआ है, व फेस मास्क भी लगाया हुआ है। वीडियो में मंदिर और एक तालाब की झलक भी देखने को मिल रही है। उन्होंने कॉम्प्लेक्स के अंदर से कई सेल्फी लीं।

    एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा: गुवाहाटी जाने का मेरा एक कारण प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर जाना था। भ्मेरी फ्लाइट में भले ही कई घंटो की देरी हुई, मैं पूरी रात नहीं सोई, लेकिन जब मैंने मंदिर में प्रवेश की तो यह सब आसान लगने लगा. जब मैं वहां गई तो मुझे शांति महसूस हुई। प्रीति को हाल ही में चल रहे आईपीएल में देखा गया। वह अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए चीयर कर रही है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेल रही है।

  • अंगूरी मेरे जन्मदिन पर भगवान का दिया सबसे बड़ा तोहफा है : शुभांगी आत्रे

    टीवी अभिनेत्री शुभांगी आत्रे मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह और भी खास है क्योंकि इसी दिन उन्होंने सात साल पहले ‘भाबीजी घर पर हैं’ साइन किया था। उन्होंने कहा कि जश्न मनाने का कोई प्लान नहीं है क्योंकि वह शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने कहा कि मेरा जन्मदिन मेरे लिए कई कारणों से खास है। इसका एक कारण उस किरदार के लिए साइन अप करना था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी।

    सात साल पहले, मेरे जन्मदिन पर, मैंने टीवी के सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक बनने के लिए अपने शो ‘भाबीजी घर पर है’ के लिए साइन अप किया था। अंगूरी का किरदार मेरे जन्मदिन पर भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा उपहार है, और मैं इसे हमेशा याद रखूंगी। शुभांगी ने साझा किया कि उनके पास अपने जन्मदिन के लिए कोई जश्न मनाने की योजना नहीं है। आगे कहा कि एक्टिंग से मुझे बेहद खुशी मिलती है और मुझे अपने जन्मदिन पर काम करने में मजा आता है। मैं अपने शो के लिए शूटिंग करूंगी और इस खास दिन को सेट पर अपने परिवार के साथ मनाऊंगी।

    वीकेंड के दौरान मैं अपनी बेटी और कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के पास के एक हिल स्टेशन की यात्रा करूंगी। हमने अभी वेन्यू तय नहीं किया है, लेकिन मैं अपने वीकेंड गेटअवे को लेकर पहले से ही उत्साहित हूं। प्रकृति की गोद में समय बिताने के अलावा ब्रह्मांड के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है। अभिनेत्री ने कहा, मैं पढ़ूंगी, ध्यान करूंगी और अपना पसंदीदा संगीत सुनूंगी। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने अपने सपनों को हासिल किया और मैं अपने अभिनय क्षमता को ओर निखारना चाहती हूं। मैं एक अभिनेत्री के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखूंगी।

  • फिरोज खान के सामने न्यूड हुई थी सेलिना जेटली’

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने एक सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले यूजर को करारा जवाब दिया है। दरअसल, यूजर ने दावा किया था कि वह पिता (फिरोज खान) और बेटे (फरदीन खान) दोनों के साथ सोई थी। बता दें, सेलिना ने 2003 में दिवंगत अभिनेता-फिल्म निर्माता फिरोज खान की फरदीन खान अभिनीत ‘जानशीन’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उमैर संधू नाम के यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, सेलिना जेटली बॉलीवुड की एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो पिता (फिरोज खान) और बेटे (फरदीन खान) के साथ सो चुकी हैं। यूजर अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज को लेकर विवादित ट्वीट करता रहता है।

    इस यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, डियर मिस्टर संधू, उम्मीद है कि इसे पोस्ट करने के बाद आप मर्द बन गए होंगे और आपके इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज हो गया होगा, लेकिन आपकी समस्या को ठीक करने के लिए और भी कई तरीके हैं, जैसे डॉक्टर के पास जाना। आपको ये जरूर ट्राई करना चाहिए। अपने इस ट्वीट में सेलिना ने ट्विटर सेफ्टी को भी टैग किया है।

    सेलिना को जवाब देते हुए ट्रोल करने वाले शख्स ने लिखा: ओह बस चुप रहो। तुम सी-ग्रेड एक्ट्रेस थीं। अपनी फिल्मोग्राफी देखो। तुमने हमेशा सॉफ्ट पोर्न फिल्में कीं। ठीक है, एक अमीर आदमी से शादी की और फिर घर बसा लिया! स्वार्थी औरत। उसने ट्विटर सेफ्टी को टैग करते हुए एक्शन लेने की मांग की और लिखा कि यह मनोरोगी मुझे परेशान कर रही है। ट्रोलर ने आगे लिखा, सच काफी ज्यादा कड़ावा लग गया!! बताओ सब को! आप 2003 में जानशीन ऑडिशन के दौरान अपने ऑफिस में निर्देशक फिरोज खान के सामने न्यूड थीं।

  • FMCG और एनर्जी स्टॉक्स में गिरावट

    [object Promise]
    FMCG और एनर्जी स्टॉक्स में गिरावट

    [object Promise]
    लाल निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

    [object Promise]
    निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ 17,660 अंकों पर बंद हुआ

    [object Promise]
    सेंसेक्स 184 अंकों की गिरावट के साथ 59,727 पर बंद हुआ

    [object Promise]
    मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी तेजी देखने को मिली

    [object Promise]
    बजाज फाइनैंस 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ

  • सेम सेक्स मैरिज  एक मानवीय जरूरत विवेक अग्निहोत्री

    [object Promise]
    सेम सेक्स मैरिज  एक मानवीय जरूरत विवेक अग्निहोत्री

    [object Promise]
    सेम सेक्स मैरिज यह एक अवधारणा नहीं

    [object Promise]
    सेम सेक्स मैरिज एक अधिकार है

    [object Promise]
    भारत जैसी प्रगतिशील, उदार और समावेशी सभ्यता में समलैंगिक विवाह सामान्य होना चाहिए

    [object Promise]
    समलैंगिक विवाह क्राइम नहीं है

  • ‘आईबीडी3’ में प्रतियोगी का परफॉर्मेस देख सोनाली बेंद्रे हुई दंग

    2012 की फिल्म ‘शंघाई’ के गाने ‘जो भेजी थी दुआ’ पर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3’ के प्रतियोगी 24 साल के राम बिष्ट के मंत्रमुग्ध कर देने वाले डांस मूव्स देखकर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे दंग रह गईं। उन्होंने कहा: आपके स्टेप्स, आपकी फिनिशिंग, इस डांस शो के लिए अनुकूल है और मंच का सम्मान करती है। यहां तक कि बिना हिले-डुले भी आपकी मुद्रा ने बहुत कुछ कह दिया। आपने जो भावना दिखाई, वही मैं शो में दोहराती रहती हूं कि डांस भावनाओं को व्यक्त करने का एक तरीका है।

    बेंद्रे ने कहा, यह कितनी शानदार बात है कि आप अंतरंग पलों यानी अपने जीवन के उतार-चढ़ाव को कैद करने में सक्षम थे, आपने इसे अपनी ताकत और पॉजिटिविटी में बदल दिया। मंच पर आपने जो भावना व्यक्त की है, राम, आपका प्रदर्शन शानदार था।

    समकालीन शैली का प्रदर्शन करते हुए, राम ने जजों को अचंभित कर दिया। जज टेरेंस लुईस ने कहा: इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। विशेष रूप से जिस तरह से आपने प्रदर्शन किया, ऐसा लगा कि आप एक कहानी सुना रहे हैं, अपने नृत्य के माध्यम से, बिना कुछ कहे, आपने मुझे अचंभित कर दिया! आपकी कोरियोग्राफी उत्कृष्ट थी, बिल्कुल उत्कृष्ट।

    ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ को कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे जज कर रहे हैं। यह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

  • पति निक जोनास के साथ हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका

    [object Promise]
    पति निक जोनास के साथ हॉट अंदाज में नजर आईं प्रियंका

    [object Promise]
    रोमांस करते हुए प्रियंका ने साझा की तस्वीरें

    [object Promise]
    प्रियंका ने पहन रखी है लाल ड्रेस

    [object Promise]
    न्यूड मेकअप के प्रियंका लग रहीं हैं बेहद खूबसूरत

    [object Promise]
    फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा My Bond fantasy

  • वामिका ने ‘जुबली’ में जैज गाने के लिए रेखा और प्रियंका से ली प्रेरणा

    अभिनेत्री वामिका गब्बी ‘जुबली’ में नीलोफर कुरैशी नाम की अभिनेत्री की भूमिका निभा रहीं हैं। उन्होंने सीरीज के नंबर ‘बाबूजी भोले भाले’ के लिए रेखा और प्रियंका चोपड़ा जोनस से प्रेरणा ली थी। ‘जुबली’ एक पीरियड ड्रामा है। यह सीरीज 1940 और 1950 के दशक में हिंदी फिल्म उद्योग के सुनहरे दिनों पर आधारित है। उन्होंने फिल्म के लिए ‘बाबूजी भोले भाले’ गाने के साथ जैज में भी हाथ आजमाया।

    अभिनेत्री वामिका ने कहा, जैसा कि हमने फिल्मों में देखा है, एक पीरियड ड्रामा के लिए एक किरदार निभाना बेहद मुश्किल है क्योंकि हम लोगों का कैरिकेचर करते हैं। हालांकि, डांस सीक्वेंस अलग हैं, क्योंकि उनमें बहुत जटिल मूवमेंट और आंख और चेहरे के भाव होते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि इसे सही करने के लिए मैंने रेखा जी, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी अभिनेत्रियों को फॉलो किया। और प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के गीतों को बार-बार देखा ताकि जोशपूर्ण जैजी नंबर ‘बाबूजी भोले भाले’ की तैयारी की जा सके।

    विक्रमादित्य मोटवान द्वारा अभिनीत सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। सीरीज में अपारशक्ति खुराना, अदिति राव हैदरी, प्रोसेनजीत चटर्जी, सिद्धांत गुप्ता, नंदीश संधू और राम कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।