देश- ऑस्कर 2023 में डायरेक्टर एसएस राजामौली की फ़िल्म आरआरआर के ‘नाटू-नाटू’ गाने ने धूम मचा दी। फ़िल्म के गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग’ कैटेगरी का ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवार्ड के साथ ‘नाटू-नाटू भारत का पहला गाना बन गया है जिसे ऑस्कर अवार्ड मिला है।
Category: entertainment
-
नाटू-नाटू’ बना पहला भारतीय ऑस्कर विजेता सॉन्ग
वहीं भारत की ‘द ऐलीफ़ेंट व्हिसपरर्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीता। इसके अलावा शौनक सेन की बनाई डॉक्यूमेंट्री ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर फ़िल्म कैटेगरी का अवॉर्ड पाने से चूक गई। -
ऑस्कर 2023: गुनीत मोंगा ने ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की ऐतिहासिक जीत पर दी प्रतिक्रिया
95वें एकेडमी अवॉर्ड में ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर मिला। फिल्म की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अपनी इस जीत पर प्रतिक्रिया दी। ‘एलिफेंट व्हिस्पर्स’ कार्तिकी गोंजाल्विस के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है।
फिल्म के निर्देशक की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, यह एक अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली और ऐतिहासिक क्षण है। हम, भारत की दो महिलाओं के रूप में इस ऐतिहासिक जीत के साथ वैश्विक मंच पर खड़ी हैं। मुझे इस फिल्म पर और टीम पर गर्व है कि उन्होंने इतिहास रचा। मेरा दिल इस पल में सभी खुशी, प्यार, उत्साह के साथ दौड़ रहा है। मैं कार्तिकी का बहुत आभारी हूं और वह अद्भुत दूरदर्शी हैं।
डॉक्यूमेंट्री में इंसान और जानवर की शानदार बॉन्डिंग दिखाई गई है। इसमें एक कपल रघु नाम के एक अनाथ हाथी के बच्चे की देखभाल करते हैं। गुनीत ने आगे कहा, नेटफ्लिक्स ने हमें दुनिया का सबसे बड़ा मंच दिया और हमें सपोर्ट किया और हर तरह से हम पर विश्वास किया। आज मैं कह सकती हूं कि भारतीय सिनेमा का भविष्य उज्जवल है।
-
मानवता और अमानवीयता के व्यापक मुद्दों से संबंधित है फिल्म ‘भीड़’: दीया मिर्जा
‘भीड़’ में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कहा कि फिल्म की कहानी विशेषाधिकार और अभाव, शक्ति और शक्तिहीनता, मानवता और अमानवीयता, सहानुभूति और उदासीनता के व्यापक मुद्दों के बारे में है। अनुभव सिन्हा की मल्टीस्टारर फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर 11 मार्च को रिलीज हुआ। ट्रेलर में मजबूत कहानी के साथ-साथ राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, पंकज कपूर और आशुतोष राणा जैसे शक्तिशाली कलाकारों को दिखाया गया है।
दीया ने कहा, यह ट्रेलर हमें लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों के दर्द की याद दिलाता है। लाचारी की अनगिनत मानवीय कहानियों को कैप्चर करता है, जिन्हें कभी भी पूरी तरह से डॉक्यूमेंट नहीं किया गया। लॉकडाउन के तीन साल बाद, यह ट्रेलर हमें यह भी याद दिलाता है कि कितनी जल्दी हम उन त्रासदियों को भूल जाते हैं जिन्होंने हमें सीधे प्रभावित नहीं किया है।
ट्रेलर में दीया एक ऐसी मां की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं, जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है। अचानक लॉकडाउन के कारण उनका अपने बच्चे तक पहुंचना असंभव हो जाता है।
एक्ट्रेस ने कहा: बड़े पैमाने पर मानवीय संकट के बीच अपने बच्चे से अलग होने की भयावहता की कल्पना करना मेरे लिए आसान था, लेकिन यह कहानी विशेषाधिकार और अभाव, शक्ति और शक्तिहीनता, मानवता और अमानवीयता, सहानुभूति और उदासीनता के व्यापक मुद्दों के बारे में भी है। ‘भीड़’ 24 मार्च, 2023 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। -
केरावनी ने 1996 में मलयालम फिल्मों में काम करना कर दिया था बंद
टॉलीवुड के सबसे महान संगीतकारों में से एक एमएम केरावनी ने के. बालाचंदर की 1991 की तमिल फिल्म ‘अजगन’ से अपना करियर शुरु किया। इस फिल्म में ममूटी और भानुप्रिया लीड रोल में थे। क्रेडिट लाइनों में, उन्हें मारगथमानी के नाम से जाना जाता है। उसी साल, केरावनी ने उसी पहचान का उपयोग करते हुए प्रसिद्ध फिल्म निर्माता आईवी ससी की हिट फिल्म ‘नीलागिरी’ के लिए संगीत तैयार किया, जिसमें ममूटी भी थीं। उसके बाद, उन्होंने सोवर जानकी-ममूटी फिल्म ‘सूर्य मानसम’ के लिए म्यूजिक दिया।
इस बीच, उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों के साथ कन्नड़ में काम करना जारी रखा, जहां उन्होंने अपना नाम नहीं बदला। उन्होंने ‘द फ्यूजिटिव’ पर आधारित महेश भट्ट की 1995 की तेलुगु-हिंदी द्विभाषी थ्रिलर ‘क्रिमिनल’ के लिए संगीत तैयार किया, जिसमें नागार्जुन, राम्या कृष्ण और मनीषा कोइराला ने अभिनय किया था।
हालांकि उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों को संगीत दिया, उनका अंतिम मलयालम प्रोडक्शन ‘देवरागन’ (1996) था। फिल्म को मुख्य रूप से इसके गीतों के लिए याद किया जाता है, जिन्हें एम.डी. राजेंद्रन ने लिखा था। और केवल केरावनी ही जानते है कि उन्होंने ‘देवरागन’ के बाद मलयालम फिल्मों में काम क्यों नहीं किया। दो मलयालम फिल्में, एक 1996 में और दूसरी 1999 में, जिनके लिए केरावनी ने संगीत तैयार किए थे, ये फिल्में कभी रिलीज नहीं हुई, लेकिन उनके संगीत वाली फिल्मों को मलयालम में डब किया गया है।
के.एस. चित्रा, जिन्होंने ‘देवरागन’ के गानों में अपनी आवाज दी थी, जब उन्होंने केरावनी को ऑस्कर मिलने के बारे में सुना तो वह बहुत खुश हुईं। उन्होंने कहा, यह बेहद जमीन से जुड़े व्यक्ति के लिए एक योग्य पुरस्कार है। तेलुगु सिनेमा, विशेष रूप से ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी, ने केरावनी की क्रेटिव एनर्जी को कंज्यूम किया है। वे साल में कम से कम एक बॉलीवुड प्रोडक्शन को संगीत देते रहे हैं, विशेष रूप से, सुधीर मिश्रा की ‘इस रात की सुबह नहीं’ से लेकर महेश भट्ट की ‘जख्म’, पूजा भट्ट के ‘जिस्म’ और ‘रोग’ और अक्षय कुमार-स्टारर ‘बेबी’ के लिए उन्होंने संगीत तैयार किया।
-
चित्रांगदा सिंह ने अपने ‘गैसलाइट’ किरदार के लिए वॉयस मॉड्यूलेशन पर ध्यान दिया
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह जो अपनी आगामी स्ट्रीमिंग फिल्म ‘गैसलाइट’ के लिए तैयार हैं। उन्होंने फिल्म में किरदार के लिए वॉयस मॉड्यूलेशन पर पैमाने पर काम किया है। सिंह ने एक अलग ²ष्टिकोण लेते हुए, ट्रेबल (उच्च स्वर) के बजाय अपनी आवाज (वॉयस) के बेस पर ध्यान केंद्रित किया। अभिनेत्री ने थ्रिलर को एक शैली के रूप में समझने और इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए अपने कैरेक्टर पर काम करने के लिए एक्टिंग कोच रूपेश के साथ काम किया
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने कहा, रुक्मिणी की तरह दिखने और उनकी तरह बोलने के लिए मैंने खुद को एक्टिंग कोच को सौंप दिया। मैंने अपनी आवाज पर काम किया ताकि यह खुशनुमा न लगे और इसका बेस और टोन कम हो।
एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म में सारा अली खान, विक्रांत मैसी, अक्षय ओबेरॉय और राहुल देव भी हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा, मैंने अपनी आवाज में प्रभाव और रहस्य लाने के लिए इस पर बहुत काम किया। मैंने इस तरह का विस्तृत कार्य कभी नहीं किया है। यह फिल्म 31 मार्च 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
-
रोहित शेट्टी ने ‘स्कूल कॉलेज एनी लाइफ’ से मराठी फिल्मों में रखा कदम
बॉलीवुड सुपरस्टार फिल्मकार रोहित शेट्टी विहान सूर्यवंशी द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘स्कूल कॉलेज एनी लाइफ’ के निर्माता बन गए हैं। फिल्म में ‘बिग बॉस 15’ विनर तेजस्वी प्रकाश और करण परब हैं, जो ‘मीरा’ और ‘द फाइनल कॉल’ सीरीज में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। ‘स्कूल कॉलेज एनी लाइफ’ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक नौजवान स्कूल और कॉलेज लाइफ की चुनौतियों और खुशियों का सामना करता है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट के सहयोग से रोहित शेट्टी, पवित्रा गांधी और विवेक शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म विहान सूर्यवंशी द्वारा निर्देशित है।
‘स्कूल कॉलेज एनी लाइफ’ 14 अप्रैल 2023 को स्क्रीन पर आएगी। -
शिल्पा शेट्टी ने 17 साल बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 17 साल बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शानदार वापसी कर रही हैं और एक्शन हीरो ध्रुव सरजा अभिनीत ‘केडी’ में नजर आएंगी। निर्देशक प्रेम ने कैप्शन के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया। प्रेम ने कैप्शन में लिखा, आप सभी को उगादी की शुभकामनाएं। इस शुभ दिन पर, एक पावरहाउस युद्ध में प्रवेश करता है! केडी युद्ध के मैदान में शक्तिशाली शिल्पा शेट्टी का स्वागत है!
विंटेज लुक वाले पोस्टर ने कर्नाटक में शिल्पा के प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिल्पा ने इससे पहले 1998 में वी. रविचंद्रन के साथ सुपरहिट कन्नड़ फिल्म प्रीथसोड थाप्पा में काम किया था। उन्होंने ओंडागोना बा (2003) में भी अभिनय किया और 2005 में, उन्होंने उपेंद्र के साथ ऑटो शंकर में एक भूमिका निभाई।
-
सोनू के पिता के चोरी हुए 72 लाख रुपये
मनोरंजन- सिंगर सोनू निगम के पिता अगम निगम के 72 लाख रुपये चुराने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति पर चोरी का इलजाम लगा है। वह सोनू निगम के पिता का पुराना ड्राइवर रहा है। सोनू के पिता मुंबई के अंधेरी इलाके में रहते हैं। चोरी की शिकायत सोनू निगम की बहन ने दर्ज करवाई है।ड्राइवर का नाम रेहान बताया जा रहा है। व्यक्ति ने तकरीबन 8 माह तक सोनू निगम के घर में काम किया। रेहान के व्यवहार से सोनू के पिता असंतुष्ट थे। उन्होंने उसे अभी हाल ही में नौकरी से निकाल दिया।सोनू के पिता ने बताया उनके डिजिटल लॉकर से 72 लाख रुपये गायब हुए हैं। यह रकम दो दिनों में चोरी हुई। पहले दिन लॉकर से 40 लाख और दूसरे दिन 32 लाख रुपये गायब हुए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में रेहान को दोनों दिनों फ्लैट से बैंग लेकर निकलते हुए देखा गया है। सोनू के पिता का कहना है कि रेहान में नकली चाबी की मदद से उनके फ्लैट में चोरी की है। -
Bigg Boss 16 के विनर Mc stan पर लगा अब्दू रोजिक की गाड़ी तोड़ने का आरोप
डेस्क। Bigg Boss winner Mc Stan: बिगबॉस 16 अपने कंटेंट से ज्यादा इसपर अपने कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में था, वो टीम जिसमें साजिद खान, शिव ठाकरे, निमृत कौर, सुंबुल तौकीर, शिव ठाकरे और तजाकिस्तान के अब्दू रोजिक शामिल थे। शो के अंदर तमाम कोशिशों के बाद भी ये मंडली नहीं टूटी लेकिन शो के खत्म होने के बाद आलम काफी बदला रहा है। शो के विनर रैपर एमसी स्टैन और अब्दू की दोस्ती में दरार पड़ गई है। पहले अब्दू ने मीडिया को बताया था कि एमसी उनके बारे में गलत अफवाह फैला रहे हैं और फिर अब उनका कहना है कि रैपर की टीम ने उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ भी की है।अब्दू को स्टैन के फैंस सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं। साथ ही अब्दू ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर यह भी कहा था कि स्टैन उनका फोन नहीं उठा रहे हैं और उन्हें लेकर गलत खबरें भी फैला रहे हैं। उन्हें स्टैन के फैंस परेशान कर रहे हैं और इसके बाद दोनों एक ही समय पर बेंगलुरु में थे, जहां अब्दू के साथ गलत बर्ताव भी हुआ।अब्दू की टीम ने मीडिया को यह बताया कि 11 मार्च को दोनों लोग बैंगलुरु में थे, जहां स्टैन का कॉन्सर्ट था। साथ ही अब्दू इसमें जाना चाहते थे लेकिन उन्हें वहां एंट्री नहीं मिली और स्टैन के मैनेजर ने अब्दू से कहा कि वह नहीं चाहते कि अब्दू शो पर आएं।यह भी कहा जा रहा है कि अब्दू टिकट लेकर शो में जाना चाहते थे, पर उन्हें स्टैन की टीम ने रोक दिया और इतना ही नहीं उन्हें बुरा भला तक बोला गया। अब्दू की टीम के मुताबिक उनकी गाड़ी को स्टैन की टीम ने तोड़ा है। अब्दू की मानें तो उन्हें स्टैन के साथ गाने के लिए दो बड़े ऑफर भी मिले हैं, लेकिन स्टैन ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहते।बिगबॉस के विनर बनने के बाद अक्सर एमसी स्टैन सुर्खियों में रहते हैं। पहले उनका इंदौर वाला कॉन्सर्ट कैंसिल हुआ और अब उनका मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एमसी एक प्रोग्राम से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं और उनके फैंस सेल्फी लेने की कोशिश भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका किसी के साथ झगड़ा हो जाता है और वह अपना आपा खो देते हैं और उसे मारने लग जाते हैं। -
हिंदुत्व पर टिप्पणी मामले में कन्नड़ अभिनेता गिरफ्तार
देश– आज देश में हिंदुत्व पर कुछ भी बोलना किसी जुर्म से कम नहीं है। अगर कोई हिंदुत्व को लेकर कोई टिप्पणी करता है तो उसका कानूनी झमेलों में फसना कोई नई बात नहीं है। वहीं अब हिंदुत्व विरोधी ट्वीट के मामले में कन्नड अभिनेता और जाति विरोधी कार्यकर्ता चेतन कुमार उर्फ़ चेतन कुमार अहिंसा को न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। चेतन ने अपने ट्वीट में हिंदुत्व को झूठ आधारित बताया था।
उन्होंने कहा, हिंदुत्व झूठ पर आधारित है। सावरकर ने कहा था कि हिन्दू राष्ट्र तब बना जब राम रावण को हराकर अयोध्या आए थे। यह झूठ है। चेतन कुमार ने लिखा था, “1992: बाबरी मस्जिद राम का जन्मस्थान है, ये झूठ है। 2023: उरी गौड़ा और नन्जे गौड़ा ने टीपू सुल्तान की हत्या की. ये भी झूठ है। हिंदुत्व को सच से हराया जा सकता है. बराबरी ही सच है।जानकारी के लिए बता दें भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 295ए के तहत वह कृत्य अपराध माने जाते हैं जहां कोई आरोपी व्यक्ति, भारत के नागरिकों के किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के विमर्शित और विद्वेषपूर्ण आशय से उस वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करता है या ऐसा करने की कोशिश करता है।जानकारी के लिए बता दें पिछले तीन सालों में उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में दर्ज हुआ ये तीसरा मामला है।