Category: entertainment
-
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन पर पत्नी ने लगाया हिंसा का आरोप, कहा बाथरूम जाने से रोका
मनोरंजन:- बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इनकी पत्नी आलिया ने इनपर घरेलू हिंसा और मारपीट के गम्भीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा, वह उन्हें टॉर्चर करते हैं। उनके परिवार के साथ भी हिंसा करते हैं। कोर्ट ने उन्हें इस संदर्भ में अब नोटिस भेजा है।उनकी पत्नी के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट(आलिया) ने घर ने निकलने की हर संभव कोशिश की है। लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्हें बाथरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है, कई दिनों तक उन्हें खाना नहीं दिया गया। बात-बात पर उनके साथ हिंसक वर्ताव होता है। वहीं बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी नहीं उठा रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां के बीच काफी समय से प्रॉप्रटी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच इसे लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने उनकी पत्नी आलिया के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। -
लियोनाडरे डिकैप्रियो 19 साल की इजरायली मॉडल के साथ ‘नहीं कर रहे डेट’
हॉलीवुड स्टार लियोनाडरे डिकैप्रियो 19 साल की एक इजराइली मॉडल ईडन पोलानी के साथ डेटिंग नहीं कर रहे हैं। हाल ही में उन दोनों को एक पार्टी में एक साथ देखा गया था। ऑस्कर विजेता अभिनेता के करीबी सूत्रों ने डेली मेल से पुष्टि की कि यह जोड़ी किसी भी तरह के रिश्ते में नहीं है।
शोबिज डॉट कॉम के अंदरूनी सूत्रों ने कहा, वे एक संगीत कार्यक्रम में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे। उस कार्यक्रम में कई लोग थे। हालांकि, उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि क्या दोनों के बीच कभी कोई रोमांटिक संबंध रहा है। लॉस एंजिल्स में 31 जनवरी को नए ईपी के लिए एबोनी रिले की रिलीज पार्टी में लियो डिकैप्रियो और ईडन पोलानी के एक साथ फोटो खिंचवाने के बाद डेटिंग अफवाहें सामने आईं थी। कुछ तस्वीरों में, ‘डोन्ट लुक अप’ अभिनेता को मॉडल के बगल में एक हल्की मुस्कान बिखेरते हुए देखा जा सकता है।
लियो और ईडन की तस्वीरों के ऑनलाइन होने के बाद, कुछ ट्विटर आलोचकों ने उनकी खिंचाई की। एक व्यक्ति ने लिखा, लियोनाडरे डिकैप्रियो की प्रेमिका इतनी कम उम्र की है कि उसका हाई स्कूल कोविड-19 के चलते बंद हो गया था। किसी और ने टिप्पणी की: लियोनाडरे डिकैप्रियो के लगभग 50 लड़कियों के साथ डेटिंग करने के बारे में मजाक करना बंद करें और उन्हें कुछ और नहीं बल्कि एक प्रीडेटर बुलाएं। दिसंबर 2022 में लॉस एंजिल्स सोशल क्लब छोड़ने के बाद लियो के लोरेंजो लामास की बेटी विक्टोरिया के साथ डेटिंग की अफवाह थी। हालांकि, लोरेंजो ने खुद स्पष्ट किया कि दोनों गंभीर रिश्ते में नहीं हैं हालांकि विक्टोरिया उन्हें बहुत पसंद करती हैं।
-
लियोनाडरे डिकैप्रियो के डेटिंग पैटर्न को ‘डरावना’ मानती हैं कैथरीन रयान
कॉमेडियन कैथरीन रयान ने लियोनाडरे डिकैप्रियो द्वारा कम उम्र की महिलाओं को डेट करने की आलोचना की है और इसे ‘डरावना’ बताया है। ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनाडरे (48) अपनी लॉन्ग टर्म मॉडल गलफ्रेंड कैमिला मोरोन से पिछली गर्मियों में अलग हो गए थे, जो करीब 25 साल की थी।
तब से, उन्हें 27 वर्षीय गीगी हदीद के साथ-साथ अन्य युवा मॉडलों के साथ देखा गया है। हॉलीवुड सुपरस्टार लियो ने कभी भी 25 साल से अधिक उम्र के किसी को सार्वजनिक रूप से डेट नहीं किया है।
‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में प्रशंसकों का मानना रहा है कि ‘टाइटैनिक’ अभिनेता महिलाओं के साथ तब संबंध तोड़ लेते हैं जब वह 20 वर्ष की आयु तक पहुंच जाती हैं। हाल ही में यह अफवाह फैलने के बाद कि वह 19 वर्षीय इजराइली मॉडल एडेन पोलानी के करीब आ रहे हैं, कॉमेडियन कैथरीन ने उनकी डेटिंग वरीयताओं पर टिप्पणी करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।
एक व्यक्ति ने उम्र और नए अफवाह रोमांस का जि़क्र करते हुए ट्वीट किया, कैथरीन ने कहा: सात साल से मैंने बस यही बात की है। लेखक केटलिन मोरन ने उत्तर दिया: मुझे लगता है कि उसे ‘टाइटैनिक’ आघात है। वह महिलाओं के साथ डेटिंग कर रहा है जैसे वह अभी भी उसी उम्र का है जब उसने इसे शूट किया था, और वह हमेशा एक नौका पर छुट्टी पर रहता है। दोस्त को कुछ ईएमडीआर चाहिए।
कैथरीन ने जवाब दिया, इस साल, लियोनाडरे डिकैप्रियो के लिए टाइटैनिक बहुत पुराना हो गया था। एक व्यक्ति ने उनके ट्वीट की आलोचना की और कैथरीन से पूछा कि ‘अपराध क्या है’ क्योंकि वह ‘दोनों वयस्क’ हैं। कॉमेडियन ने जवाब दिया- कोई अपराध नहीं, बस एक खौफनाक पैटर्न।
-
राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी पर एक्ट्रेस ने मारपीट का आरोप लगाया, गिरफ्तार
एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने टेलीविजन अभिनेत्री राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। राखी को हाल ही में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस के द्वारा आदिल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
राखी ने आदिल पर अपनी मां जया भेड़ा की देखभाल के लिए भुगतान करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। राखी ने यह भी दावा किया कि उसकी मां की मौत के लिए आदिल जिम्मेदार था। आदिल के खिलाफ राखी द्वारा लगाए गए अन्य आरोप प्रताड़ना, उससे पैसे चुराना और शोषण के हैं।
पापराजी वरिंदर चावला द्वारा एक्सेस किए गए ऑडियो बयान में राखी ने कहा, आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि मैंने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह कोई ड्रामा नहीं है। उसने मेरी लाइफ खराब की है। उसने मुझे पीटा। उसने मेरे पैसे ले लिए। अभिनेत्री ने आगे कहा कि आदिल ने उन्हें बताया कि वह उसके साथ संबंध तोड़ चुका है और अब अपनी कथित प्रेमिका तनु के साथ रह रहा है।
-
जाने टॉप 5 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों के नाम और पठान की स्थिति
Entertainment:- जब कोई फ़िल्म रिलीज होती है। तो उसकी कमाई पर सभी की नजरें टिकी होती हैं। क्योंकि फ़िल्म को बनाने में कितना भी पैसा लगाया जाए। लेकिन रिकॉर्ड फ़िल्म की कमाई से ही बनाया जा सकता है।
वहीं अभी जब हाल ही में शाहरुख खान की फ़िल्म पठान रिलीज हुई। तो शुरुआती वीक में इसने जबरदस्त कमाई की। लेकिन तीसरे सफ्ताह तक फ़िल्म की कमाई मद पड़ गई। शाहरुख खान की पठान फ़िल्म को दर्शकों का खूब साथ मिला और इसने बॉलीवुड में पुनः जान डाल दी।लेकिन यह फ़िल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म नहीं बन पाई। वहीं आज हम आपको उन लोकप्रिय फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं। जिन्होंने बीते कुछ सालों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और टॉप लिस्ट में बनी हुई हैं।जानें सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म-
सबसे पहले नम्बर पर आती है अमीर खान की फ़िल्म दंगल। यह फ़िल्म साल: 2016 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म ने 1924 करोड़ रुपये की कमाई की।दूसरे नम्बर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में बाहुबली-2 का नाम आता है। इस फ़िल्म ने 1749 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फ़िल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।तीसरे नम्बर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है केजीएफ़-2। यह फ़िल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म की कमाई 1207 करोड़ रुपये है।किचौथे नम्बर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है आरआरआर। यह फ़िल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म की कमाई 1190 करोड़ रुपये है।वहीं पांचवे नम्बर पर सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म पठान रही है। जो साल 2023 में रिलीज हुई। अब तक इस फ़िल्म ने 937 करोड़ की कमाई की है। इस फ़िल्म की यह कमाई 19 दिनों में हुई है। -
दुल्हन बनीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर..सपा नेता से की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है. जिससे उनके फैंस झूम उठे हैं तो वहीं कुछ लोग सरप्राइज्ड हैं कि आखिर ये कब, कहां और कैसे हो गया. दरअसल, इस शादी के बारे में किसी को कानों कान खबर नहीं थी. समाजवादी पार्टी के नेता और मुंबई TISS के पूर्व जनरल सेक्रेटरी फहद अहमद को उन्होंने अपना हमसफर चुना है. अब खुद स्वरा ने एक वीडियो शेयर कर अपनी वेडिंग न्यूज रिवील की और साथ ही अपनी लव स्टोरी के बारे में सभी को बता दिया है.
स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए फहद संग अपनी मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में काफी कुछ बताया है. दोनों पहली बार 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान मिले थे. जिसके बाद इनके बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा वहीं फहाद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी में बुलाया था लेकिन शूटिंग में बिजी होने के चलते स्वरा इस शादी को अटेंड नहीं कर पाई थीं लेकिन उन्होंने वादा किया था कि वो फहद की शादी में जरूरी शामिल होंगी. तब किसे पता था कि एक दिन वही फहद ही दुल्हनियां बनेंगीं.
-
सोहेल खान महामारी के बाद सीसीएल की वापसी से खुश
बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक सोहेल खान ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) का हिस्सा बनने के अपने अनुभव को साझा किया। इसमें आठ प्रमुख क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों के फिल्म कलाकार शामिल होते हैं। सोहेल ने कहा: सीसीएल के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह विभिन्न फिल्म उद्योगों के लोगों को एक समान लक्ष्य के लिए एक साथ लाता है। जब सीसीएल के संस्थापक विष्णु वर्धन इंदुरी ने पहली बार इस अवधारणा के बारे में सोचा, तो किसी के पास इसके बारे में कोई दूसरा विचार नहीं था और हर कोई चाहता था कि यह टूर्नामेंट हो।
सीसीएल के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह विभिन्न फिल्म उद्योगों के लोगों को एक समान लक्ष्य के लिए एक साथ लाता है। जब सीसीएल के संस्थापक विष्णु वर्धन इंदुरी ने पहली बार इस अवधारणा के बारे में सोचा था, तो किसी ने कभी इसके बारे में कोई दूसरा विचार नहीं किया और हर कोई चाहता था कि यह टूर्नामेंट हो।
52 वर्षीय अभिनेता को ‘डरना मना है’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और कई अन्य फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘औजार’, ‘हैलो ब्रदर’ और ‘प्यार किया तो डरना क्या’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था। वह मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, सोनू सूद, बीनू ढिल्लों, निंजा, राजीव पिल्लई, गणेश किशन, सुधीर बाबू और जीवा के साथ सीसीएल का प्रचार करने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ पर आ रहे हैं।
इस आयोजन के बारे में और अधिक बात करते हुए और महामारी के बाद सीसीएल की वापसी को लेकर अपनी उत्तेजना व्यक्त करते हुए सोहेल ने कहा: हम सभी एक ही उद्योग का हिस्सा हैं, और केवल हमारी भाषाएं और क्षेत्र अलग-अलग हैं। इसलिए, क्रिकेट के मैदान पर हम सभी को एक साथ लाना अपने अंदर के उस बच्चे को फिर से मैदान पर लाने जैसा है और यह सीसीएल के बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात है। यह हमारा 10वां सीजन है और कोविड की वजह से 3 सीजन छूटने के बावजूद हम धमाकेदार वापसी कर रहे हैं और हर कोई खुश है। ‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।
-
अजय देवगन का एनवाई फाउंडेशन ग्रामीण शिक्षा में बना रहा पैठ
बॉलीवुड अभिनेता-फिल्म निर्माता-उद्यमी अजय देवगन अपनी सोशल-वर्क विंग एनवाई फाउंडेशन के तत्वावधान में देश भर में विभिन्न सामाजिक-कार्यपहलों की अगुवाई कर रहे हैं। इन पहलों में वंचितो को खाना खिलाना, महामारी के दौरान टीकाकरण शिविर, चिकित्सा सहायता के लिए भुगतान करना, पढ़ाई करना और पंजाब में विधवाओं को आजीविका का साधन प्रदान करना शामिल है।
हाल ही में एनवाई फाउंडेशन ने रूरल रिलेशंस के प्रदीप लोखंडे के साथ करार किया, जो भारत भर के 200 से अधिक गांवों में ग्राउंड जीरो पर बहुत सक्रिय है। अजय की बेटी न्यासा देवगन ने डिजिटल लाइब्रेरी खोलने, किताबें वितरित करने और एक स्कूल के छात्रों को खेल किट वितरित करने की पहल की। न्यासा ने व्यक्तिगत रूप से 200 से अधिक छात्रों के साथ बातचीत की और पढ़ाई और खेल गतिविधियों के प्रति उनके झुकाव से प्रभावित हुई।
-
स्वरा भास्कर की शादी पर बवाल क्यों, हिन्दू-मुस्लिम विवाद क्यों
मनोरंजन;- लोकप्रियत एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की शादी पर बवाल जारी है। हिन्दू संगठन के लोग उनको लेकर विचित्र टिप्पणी कर रहे हैं। कोई उनकी शादी को लव जिहाद से जोड़ रहा है। तो कोई उन्हें श्रद्धा मर्डर केस की याद दिला रहा है।
लोगों की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि आज समाज मे शादी करना गुनाह नहीं है। लेकिन यदि कोई स्त्री किसी मुस्लिम पुरुष से शादी करले तो उसने मानो गुनाह कर दिया है। क्योंकि आज देश किसी को मानवता की नजर से नही देखता है। बल्कि देश लोगों को हिन्दू-मुस्लिम की नजर से देखता है।स्वरा भास्कर की शादी के सुर्खियों में होने का सबसे अमुख कारण यह है कि उनके पति समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है, दोनों काफी खुश हैं। लेकिन उनके विवाह से हिन्दू समाज खुश नहीं लग रहा है। हिन्दू रक्षक स्वरा भास्कर पर टिप्पणी करते वक़्त मानवता की सभी हदें लांघ गए हैं।सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर को लेकर जिस प्रकार के मत सामने आ रहे हैं। उसमें कहीं भी शांति, सद्भावना और मानवता का भाव नहीं दिख रहा। क्योंकि प्रत्येक टिप्पणी हिंसा और नफरत के धुएं से भरी हुई है। लोगों का दावा है स्वरा भास्कर की स्थिति आगामी समय मे श्रद्धा की तरह होगी।वहीं अब इस मामले में विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, स्वरा पहले ही हिंदू विरोधी बयान देती रही हैं। अब उन्होंने फहाद अहमद संग शादी करके यह साबित कर दिया है कि वह हिंदू विरोधी हैं। शायद उन्होंने श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज और सूटकेस में रखे हुए नहीं देखे।अगर स्वरा ये देख लेती तो शायद वो शादी नहीं करती। पता नहीं कब स्वरा के साथ भी ऐसी ही घटना हो जाए। साथ ही साध्वी प्राची ने यह भी कहा कि जल्द ही मीडिया को उनके तलाक की खबर मिलेगी।बयानों के क्या हैं मायने-
बयानों को अगर हम तार्किक रूप से देखें तो यह सभी बयान हिंदू मुस्लिम विवाद को हवा देते नजर आ रहे हैं। ऐसे बयान मनावता का परिचय न देकर विरोध का समर्थन करते हैं। वहीं बार-बार स्वरा भास्कर की शादी को श्रद्धा के केस से जोड़ना निंदनीय है। क्योंकि इससे आप एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करते हैं। जबकि समाज में कई केस ऐसे भी हुए हैं जिनमे अपराधी हिन्दू है। महिला के साथ हिंसा हिन्दू द्वारा की गई है। उसका बेरहमी से कत्ल हिन्दू ने किया है।केस जिनमे हिन्दू द्वारा हुआ महिला पर अत्याचार- निक्की यादव मर्डर केस- अपराधी साहिल गहलोत।
अब सवाल यह उठता है कि आप किसी के धर्म को देखकर उसे आतंकी और अपराधी कैसे कह सकते हैं। संविधान में आपको यह अधिकार दिया गया है कि आप धर्म के नाम पर लोगों के मन मे भय पैदा करें। -
एनबीए स्टार एंटेटोकोनम्पो को खुशी है कि रणवीर सिंह उनकी टीम के लिए खेले
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, जिन्होंने हाल ही में ड्वेन वेड की टीम के लिए 2023 एनबीए ऑल-स्टार सेलिब्रिटी गेम में खेला था, उन्हें ग्रीक-नाइजीरियाई बास्केटबॉल खिलाड़ी जियानिस एंटेटोकोनाम्पो से सराहना मिली, इन्होंने वेड की विजेता टीम को कोचिंग भी दी थी। रणवीर, जो 2021 से एनबीए इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं, उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2023 एनबीए ऑल-स्टार सेलिब्रिटी गेम में मार्वल सुपरहीरो सिमू लियू, पहलवान द मिज, फिल्म ‘ग्लास प्याज’ के स्टार जेनेल मोने, रैपर 21 सैवेज, और कई अन्य सेलेब्स और मनोरंजनकतार्ओं की पसंद में शामिल हो गए।
रणवीर के फैन क्लब द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, गियानिस को यह कहते हुए सुना जा सकता है, खेल से पहले आपने जो भाषण दिया उसने बहुत आकर्षित किया, आपने कहा कि निडर बनो, बहादुर बनो और मुझे वह पसंद आया। उन्होंने (रणवीर) कहा, ‘बी बोल्ड, बी द मोमेंट, बी करेजस। चलो जीत जाओ’। मुझे यह पसंद आया, मुझे यह पसंद आया।
उन्होंने कहा, आज हमारी टीम में जो ²ढ़ता थी, अगर यह लड़का (रणवीर) हमारी टीम में नहीं होता, तो हमारे पास नहीं होता। वह हमारी टीम में ऊर्जा लेकर आया। यह हमारी आत्मा थी, आप जानते हैं, वह आग है जो रात में हमारी इमारत को गर्म रखती है, वह उसकी आग थी।