Category: entertainment

  • Pathaan Review: रिलीज के बाद सिनेमाघरों के बाहर लगी भीड़, लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

    Shah Rukh Khan Pathaan Review Live News Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फिल्म ‘पठान‘ के साथ 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी भी कर रहे हैं। वहीं फैंस इस फिल्म के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित भी हैं, क्योंकि किंग खान इस फिल्म में एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
    साथ ही इस फिल्म में शाहरुख खान सोल्जर के रोल में हैं। वहीं पहले दिन पहला शो देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भीड़ भी जुट गई है। तो आइए जानते हैं फैंस को कैसी लगी है ये फिल्म और ट्विटर पर फिल्म को लेकर फैंस कैसा रिएक्शन दे रहे हैं।

  • हिंदूवादी संगठन ने मॉल में घुसकर किया पठान का विरोध

    डेस्क । राष्ट्रवादी संगठनों की ओर से फिल्म पठान का विरोध लगातार जारी है। बुधवार को हिन्दूवादी संगठनों ने मॉल में पहुंच पठान फिल्म का विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया। पर इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।
    हिन्दूवादी संगठन हरिद्वार बाईपास पर स्थित मॉल में पहुंचे और उन्होंने वहां पर पठान फिल्म का विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि ऐसी फिल्मों में अक्सर हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता है और उनका यह कहना है कि फिल्म में बहुत सारे ऐसे दृश्य हैं, जिनसे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस भी पहुंचती है और निर्माताओं को इन बातों पर ध्यान भी रखना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि वह पूरे प्रदेश में इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे ताकि इस प्रकार की फिल्में जो हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है उन पर लगाम भी लगायी जा सके। वहीं साथ ही प्रदर्शन करने वालों में राधा सेमवाल धोनी, ललित शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। साथ ही वहीं विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के ठोस प्रबंध करे हैं।

  • जानें पहले ही दिन पठान ने कितनी की कमाई

    देश- शाहरुख खान की फ़िल्म पठान सुर्खियों में है। कल रिलीज के बाद सिनेमाघरों में कई शोज हाउसपुल दिखे। फ़िल्म की प्रशंसा करते हुए फैंस काफी उत्साहित दिखाई दिए। जब चार साल बाद शाहरूख बड़े पर्दे पर नज़र आए तो उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। 
    एक तरफ जहां बायकॉट गैंग ने शाहरुख खान की फ़िल्म पठान को खूब लताड़ लगाई। वहीं शाहरुख के समर्थकों ने फ़िल्म का भरपूर समर्थन किया। लेकिन कल फ़िल्म की हुई कमाई की बात करें तो फ़िल्म की कमाई ठीक हुई है।
    कल यह फ़िल्म 8000 स्क्रीन पर रिलीज की गई। वहीं फ़िल्म की कमाई को लेकर जाने-माने फ़िल्म ट्रेड समीक्षक कोमल नाहटा ने कहा कि पठान का भारत में पहले दिन का कारोबार 57 करोड़ रुपये रहा है। जो एक बेहतरीन संकेत है कि फ़िल्म काफी अच्छी इनकम के साथ ऊपर उठी है।

  • Birthday special में जानिए बॉबी देओल से जुड़ी ये बातें

    डेस्क।प्रसिद्ध एक्टर बॉबी देओल (Bobby deol) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं वहीं एक्टर आज अपना 54वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। वहीं बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को धर्मेंद्र (Darmendra) और प्रकाश कौर (Prakash Kaur) के घर में हुआ था। वहीं बॉबी सबसे पहले ‘धर्मवीर’ फिल्म में बतौर चाइल्ड एक्टर नजर आए थे। पर बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बरसात’ से करी थी। वहीं अपनी पहली फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था और इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘बिच्छू’, हमराज और ‘अजनबी’ जैसी कई हिट फिल्में भी दीं हैं।
    बॉबी देओल अपनी फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं वहीं बॉबी देओल ने तान्या देओल (Tanya Deol) से शादी भी की है। साथ ही कम ही लोग जानते हैं कि कभी बॉबी का अफेयर एक्ट्रेस नीलम कोठारी (Neelam Kothari) से भी रहा था। वहीं दोनों का अफेयर शादी तक नहीं पहुंच पाने की वजह बॉबी के पिता धर्मेंद्र भी माने जाते हैं। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बॉबी देओल और नीलम कोठारी की लव स्टोरी के बारे में काफी रोचक चीज़े बताने जा रहे हैं।
    नीलम कोठारी और बॉबी देओल ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट भी किया था। वहीं दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन धर्मेंद्र को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। वहीं धर्मेंद्र इस रिलेशनशिप के सख्त खिलाफ भी थे। वे यह नहीं चाहते थे कि उनका एक भी बेटा बॉलीवुड की किसी भी एक्ट्रेस से शादी करे। साथ ही नीलम ने स्टारडस्ट मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अपने और बॉबी देओल के रिश्ते पर बात करते हुए यह कहा था कि ” मैं कभी बॉबी के पेरेंट्स से नहीं मिली थी और न ही मुझे ये पता है कि बॉबी ने कभी अपने पापा धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर से इस बारे में बात भी की थी। क्योंकि इस बारे में उन्होंने मुझे कभी कुछ नहीं बताया था।”

  • क्या है कियारा आडवाणी और ईशा अम्बानी का रिश्ता

    मनोरंजन:- लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 8 फरवरी के दिन विवाह सूत्र में बंध जाएंगे। दोनों के घरों में विवाह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 5 से 8 फरवरी तक विवाह के सभी फंक्शन होंगे। इनकी शादी का काम मुंबई की एक वेडिंग प्लानर करेगी। वहीं इनकीं शादी के सभी फंक्शन जैसलमेर में होंगे।
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनकी शादी में 100 से 125 लोग शामिल होंगे। यह लोग इनके परिवार के करीबी हैं। यह दोनों जैसलमेर के पैलेस सूर्यगढ़ में परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। बताया जा रहा है इनकी शादी में ईशा अम्बानी भी शामिल होंगी। क्योंकि यह कियारा की बचपन की मित्र हैं।

  • क्या पठान से डर कर कार्तिक ने बढ़ा दी शहजादा की रिलीज़ डेट

    डेस्क। Shehzada New Release Date : बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) के प्रमोशन में काफी बिजी हैं।
    वह अपनी को-स्टार कृति सेनॉन के साथ फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। वहीं इसी बीच फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर अपडेट भी आया है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव भी किया है। वहीं मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन स्टारर ‘शहजादा’ की रिलीज डेट को एक सप्ताह के लिए आगे भी बढ़ा दिया है। 
    बता दें अब ये फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज ना होकर 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं लोगों का यह मानना है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की जबरदस्त कमाई को देखते हुए फिल्म ‘शहजादा’ के मेकर्स ने ये फैसला भी लिया है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट का यह मानना है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ अभी कुछ हफ्तों तक अच्छी कमाई भी करने वाली है।
    जानिए ‘शहजादा’ कब होगी रिलीज:
    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में यह बताया है कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म ‘शहजादा’ की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। ट्वीट में जानकारी दी गई है कि फिल्म ‘शहजादा’ अब 10 फरवरी को ना रिलीज होकर 17 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इस तरह से रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म एक सप्ताह के लिए आगे भी बढ़ा दी गई है। साथ ही इस फिल्म ‘शहजादा’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ने का मुख्य कारण शाहरुख खान की फिल्म ”पठान को ही माना भी जा रहा है।

  • फिल्म ‘पठान’ का जलवा बरकरार, 9 दिनों में दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

    बॉलीवुड की एक्शन फिल्म ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकार है। फिल्म पठान दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म केवल नौ दिनों में घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है। ‘पठान’ ने अपने नौवें दिन भारत में 15.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें फिल्म ने हिंदी में 15 करोड़ और सभी डब वर्जन में 0.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। जबिक नौ दिनों में फिल्म ने विदेशी क्षेत्रों में कुल 259.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और भारत में एक्शन फिल्म ने कुल 351 करोड़ रुपये कमाए हैं।
    फिल्म पठान का निर्देशन ‘वॉर’ फेम सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ एकमात्र ऐसे हिंदी फिल्म निर्देशक भी हैं, जिन्होंने ‘वॉर’ और ‘पठान’ के साथ कुल बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन में 50 करोड़ रुपये और दुनिया भर में कुल बॉक्स ऑफिस पर पांच 100 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिका में हैं।

  • किंग ऑफ कोठा’ के पोस्टर में दुलकर के 11 साल के फिल्मी करियर का जश्न

    फिल्म ‘सेकेंड शो’ से अभिनय जगत में कदम रखने वाले मलयालम स्टार दुलकर सलमान ने फिल्मी दुनिया में ग्यारह साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर दुलकर-अभिनीत बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ का दूसरा लुक पोस्टर रिलीज किया गया।

    एक गायक और निर्माता के रूप में अपनी छाप छोड़ने वाले दुलकर ने तमिल, तेलुगु और अब हिंदी सिनेमा में भी अपने लिए एक जगह बना ली है। ‘किंग ऑफ कोठा’ के दूसरे लुक पोस्टर में दुलकर पहले कभी नहीं देखे गए स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। दुलकर की ऑल टाइम हाई बजट फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ का निर्माण वेफेयरर फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने किया है। अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी ‘किंग ऑफ कोठा’ दो युगों की कहानी कहती है। यह जी स्टूडियोज की पहली मलयालम फिल्म भी है।

  • पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका वाणी जयराम का निधन, 19 भाषाओं में गाए थे गाने

    प्रसिद्ध गायिका वाणी जयराम शनिवार को चेन्नई में स्थित अपने घर में मृत पाई गई हैं। वह 78 साल की थीं। उनकी मौत का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। वाणी जयराम को राष्ट्रपति द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की अमर आवाजों में से एक, वाणी जयराम ने 19 भाषाओं में गाने गाए। वाणी के पति का साल 2018 में निधन हो गया था। निधन के बाद से ही वे चेन्नई में हैडोज रोड स्थित अपने घर में अकेली रह रही थीं।

    वाणी जयराम ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते और तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, गुजराती, ओडिया, मराठी, हरियाणवी, असमिया, तुलु और बंगाली सहित 19 भाषाओं में 10,000 से अधिक गाने गाए। उन्होंने ओडिशा, तमिलनाडु, गुजरात और आंध्र प्रदेश से राज्य सरकार के पुरस्कार जीते थे। वाणी भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत थीं और उन्होंने पटियाला घराने के उस्ताद अब्दुल रहमान खान के अधीन हिंदुस्तानी संगीत का प्रशिक्षण शुरू करने के बाद नौकरी छोड़ दी थी।

    जयराम को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का बहुत ज्ञान था और वे हिंदी, गुजराती और हरियाणवी गाने गाने में सहज थीं। उनका पहला संगीत एल्बम वसंत देसाई द्वारा रचित कुमार गंधर्व के साथ एक युगल (डूएट) गीत था। एक बेहद कुशल संगीतकार, वाणी जयराम पुराने संगीत निर्देशकों के साथ-साथ नई पीढ़ी के साथ सहज थीं। वह इलयाराजा और एआर रहमान दोनों की फेवरेट थीं।