Category: entertainment

  • पठान की शुरू हुई एडवांस बुकिंग सिनेमाघर लगभग फुल

    मनोरंजन- एक तरह भारत मे दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की आगमी फ़िल्म पठान का बॉयकॉट जारी है। लोग दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं जर्मनी में पठान फ़िल्म के टिकट की धड़ाके से एडवांस बुकिंग जारी है।
    फ़िल्म की रिलीज को अभी पूरे 2 महीने बाकी हैं। लेकर जर्मनी के लोग धड़ाके से फिल्म की एडवांस टिकट बुक कर रहे हैं। 28 दिसम्बर से फ़िल्म पठान की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हुई है और लोग बड़े मन से इस फ़िल्म को देखने का मूड बना रहे हैं।
    जर्मनी के मल्टीप्लेक्स चेन की वेबसाइट पर एक नजर डाली तो पता चला कि फिल्म की टिकट बिक्री शुरू कर दी गई है।बर्लिन, एसेन, डैमटोर, हार्बर, हनोवर, म्यूनिख और ऑफेन बैंक में 7 सिनेमाघरों में बुधवार, 25 जनवरी को पठान के शो लगभग फुल हैं।
    पठान फ़िल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से साफ है कि भारत मे फ़िल्म को भले ही बॉयकॉट गैंग का शिकार होना पड़ रहा है। लेकिन फ़िल्म को शाहरुख की लोकप्रियता अच्छी कमाई करवाएंगी।

     

  • इस शानदार होटल में होगी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी

    मनोरंजन– बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने साल 2022 में शादी की ओर अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी के काफी खुश हैं। वहीं अब खबर आई है कि आपके पसंदीदा स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के पवित्र बंधन में बंधने को तैयार हैं।
    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 6 फरवरी को होगी।कपल के प्री-वेडिंग फंक्शंस 4 और 5 फरवरी को होंगे, जिसमें मेहमानों के बीच मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी सेरेमनी की जाएगी। 
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा राजस्थान के जैसलमेर पैलेस होटल में सात फेरे लेंगे और एक दूसरे के हो जाएंगे।

  • तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) केस में शीजान का आया बड़ा बयान

    Tunisha Sharma :- तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या का मामला फेचिद होता जा रहा है क्योंकि तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के परिजन इस मामले के लिए उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर गम्भीर आरोप मढ़ रहे हैं।
     चाचा ने अपनी भतीजी की आकस्मिक मौत को लव जिहाद बताया है। वहीं तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मां ने शीजान पर आरोप लगाए हैं कि वह उनकी बेटी को इस्लाम कुबूल करने और हिजाब पहनने के लिए कहता था। 
    लेकिन इस दौरान शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि उनके मुवक्किल निर्दोष है। उन्हें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। शीजान ने यह भी कहा था कि मेरे साथ न्याय होगा। मैंने इस मामले में कुछ नहीं किया है। मैं जानता हूँ मुझे न्याय मिलेगा। सत्यमेव जयते।

  • बेशर्म रंग विवाद में जानबूझकर कूदी ऊर्फी जावेद

    डेस्क। Urfi Javed: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आगामी फिल्म ‘पठान (Pathan)’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) रिलीज होने के बाद से ही विवादित है।
    वहीं इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनकर बवाल भी मचा दिया है। साथ ही दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर खूब बवाल भी हुआ है। वहीं धार्मिक संगठनों के अलावा बॉलीवुड की कुछ हस्तियों और राजनीतिक रूप से भी गाने को लेकर काफी बवाल मचाया हुआ है। वहीं लोगों ने फिल्म के मेकर्स और दीपिका पर भगवा रंग का अपमान करने का भी आरोप लगाया है।
    इसी कड़ी में सेंसर बोर्ड ने बवाल बढ़ने के बाद गाने में बदलाव करने का निर्देश भी दिया है। वहीं इन सबके बीच बिग बॉस ओटीटी की फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने भगवा रंग के आउटफिट में अपना कातिलाना अंदाज शेयर कर तहलका भी मचा दिया है।
    जानिए उर्फी जावेद का ‘बेशर्म’ अंदाज
    सोशल मीडिया पर चल रहे ‘पठान विवाद’ (Pathaan Controversy) के बीच उर्फी ने अपने ‘बेशर्म रंग (Urfi Javed Besharam Rang)’ इस विवाद को और भी हवा देने का काम कर दिया है। आपको यह बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed Controversy) का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है। 
    इसी कड़ी में एक्ट्रेस अपनी अतरंगी ड्रेस को लेकर हमेशा विवादों में भी रहती है साथ ही उर्फी ने अपने नए वीडियो में भगवा रंग की मिनी स्कर्ट और रिवीलिंग क्रॉप टॉप भी पहना हुआ है, और वो मुंबई की सड़क पर चलती हुई भी दिखाई दे रही हैं। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में पठान फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ बजता हुए सुना भी जा सकता है। और अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने भगवा रंग की हिल भी पहनी है।

  • जाने सबसे बड़े बजट में बनी 4 फिल्में जिन्हें देनी होगी अग्नि परीक्षा

    मनोरंजन- साल 2022 में कई फिल्में फ्लॉप हुईं। बड़े बजट में बनी लाल सिंह चड्डा को लोगों ने नकार दिया। वहीं अब साल 2023 में लोगों की नजर बड़े बजट में तैयार हुई फिल्मों पर टिकी हुई है। क्योंकि कई फिल्में ऐसे हैं जिन्हें रिलीज से पहले ही बायकॉट गैंग से जूझना पड़ा और लोग यह भी कह रहे हैं कि इन फिल्मों का फ्लॉप होना निश्चित है।
    इन फिल्मों की लिस्ट में आदिपुरुष, पठान, टाइगर3 है और एनिमल शामिल हैं। आदिपुरुष फ़िल्म 500 करोड़ से बनकर तैयार हुई है। पठान फ़िल्म में 250 करोड़, टाइगर3 350 करोड़, एनिमल 150 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से बनकर तैयार हुई है।
    वहीं अब इन फिल्मों के सामने खुद को साबित करना बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। लोगों का दावा है कि फ़िल्म एनिमल के आगे आदिपुरुष और पठान को ध्वस्त होना पड़ सकता है। इसके साथ ही बायकॉट गैंग की निगाह पर सलमान खान की फ़िल्म टाइगर3 भी चढ़ी हुई है।

  • पठान में आपको दिखेगी सलमान की झलक, कैमियो की खबर

    डेस्क। शाहरुख खान की ‘पठान’ रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में किंग खान और फिल्म निर्माता इसे हिट बनाने की पूरी कोशिश भीं कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज भी किया जाएगा।
    साथ ही प्रोडक्शन हाउस ने यह भी वादा किया था कि ट्रेलर में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम द्वारा एक्शन, थ्रिल और एक्शन से भरपूर परफॉर्मेंस भीं देखने को मिलेगी।
    वहीं पिछले साल ही ‘पठान’ को लेकर खबर आई थी कि इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। अब इसे लेकर कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या स्पाई यूनिवर्स के आयरन मैन सलमान खान भी ट्रेलर का हिस्सा होंगे। वहीं बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज फिल्म्स के एक सूत्र ने उन्हें बताया, ‘यही तो सस्पेंस है। आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्म का सस्पेंस बरकरार रखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने फिल्म के दो ट्रेलर एडिट भी किए हैं। एक सलमान खान के साथ और दूसरा उनके बिना ही।
    रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य चोपड़ा का आइडिया सिर्फ सलमान खान को दिखाने का है, वह अपने बारे में कुछ भी रिवील नहीं करना चाहते हैं। ऐसा करने से फिल्म की कहानी में लोगों की दिलचस्पी बनी हुई रहेगी साथ ही आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख और सलमान खान के बीच फिल्म के बेहतरीन सीन भी शूट किए हैं। फिलहाल दर्शक ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार करने में जुटे हैं।

  • फेमस लेखक संजय चौहान का हुआ निधन

    मनोरंजन- सिनेमा जगत से दुःखद खबर सामने आई है। क्योंकि इरफान पठान की लोकप्रिय फ़िल्म पान सिंह तोमर के रचयिता संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
    संजय चौहान बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल 12 जनवरी को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह बीते कई महीनों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे।

  • RRR’ ने मचाया धमाल, अमेरिका में मिला सम्मान

    मनोरंजन- एसएस राजामौली की फ़िल्म आरआर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। इस फ़िल्म को हर किसी से सराहना मिली। 
    वहीं अब एसएस राजामौली की फ़िल्म “आरआरआर” के “नाटू-नाटू” गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर का अवार्ड मिला है।
    जानकारी के लिए बता दें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समारोह अमेरिका में हो रहा है। यह 80 वां अवॉर्ड समारोह है। भारत के परिपेक्ष्य से यह अवार्ड इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस फ़िल्म को दो कैटेगरी में शामिल किया गया है। इस तेलुगु गाने को एमएम कीरावणी ने कंपोज़ किया है और चंद्रबोस ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।

  • करिश्मा कपूर ने नहीं मानी थी अभिषेक बच्चन की ये शर्त, टूट गई थी शादी

    डेस्क। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) 90 के दशक की सबसे टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से बताई जाती थीं। वहीं करिश्मा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम भी किया है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं।
    वहीं करिश्मा की शादी एक समय अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ होने भी वाली थीं वहीं दोनों की धूमधाम से सगाई भी हो गई थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों की सगाई टूट भी गई और ये शादी होते-होते रह गई। 
    जया बच्चन ने रखी थी ऐसी शर्त
    अभिषेक और करिश्मा ने इस सगाई के टूटने के बाद कभी इसके बारे में कोई बात नहीं की है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में सगाई टूटने के बारे में काफी कुछ कहा भी गया था। यह बताया जाता है कि करिश्मा को अपने घर की बहू बनाने से पहले अभिषेक की मां जया बच्चन ने एक शर्त रख दी थी वहीं जिसके बाद ये रिश्ता टूट भी गया।
    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जया यह चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम करना भी बंद कर दें। वहीं तब करिश्मा उस समय की टॉप स्टार्स में से एक थीं और उन्हें जया बच्चन की ये शर्त बिलकुल पसंद नहीं आई और नतीजतन ये रिश्ता भी टूट गया और अगर करिश्मा ये शर्त मान लेतीं तो वो अभिषेक की पत्नी भी बन सकती थीं लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं।
    क्यों टूट गई थी करिश्मा की शादी
    वहीं, अभिषेक-करिश्मा की सगाई टूटने की एक और वजह भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताई गई थी जिसमें करिश्मा की मां ने दोनों की शादी से पहले बच्चन परिवार के सामने ये डिमांड रख दी थी कि अमिताभ बच्चन प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा अभिषेक के नाम करें और उसके बाद ही शादी भी होगी जिसे बच्चन परिवार ने नहीं माना और नतीजा ये रहा कि ये शादी भी नहीं हो सकी। वहीं इसके बाद करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली वही ये शादी केवल 13 साल ही टिकी और दोनों का तलाक हो गया। वहीं, अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को अपना हमसफर बना लिया और अब एक बेटी आराध्या के पिता बन चुके हैं।

  • पठान में दिखेंगे अनोखे अंदाज

    मनोरंजन- शाहरुख खान की फ़िल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फ़िल्म का गाने पहले से सुर्खियां बटोर चुका है। वहीं फ़िल्म को भारत मे बॉयकॉट का सामना भी करना पड़ रहा है। 
    लेकिन फ़िल्म की बुकिंग रिलीज से पूर्व आरम्भ हो गई है। उम्मीद है फ़िल्म बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी। वहीं आज हम आपको पठान फ़िल्म कुछ अनोखी बातें बताने जा रहे हैं।
    पठान फ़िल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसका अंत बेहद यूनीक होगा।कहा जा रहा है कि यशराज फिल्म्स की यह स्पाय यूनिवर्स की कटेगरी की फिल्म है जिसका एंड मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (Marvel Cinematic Universe) की फिल्मों की तरह ही होगा, जिसमें 2 क्रेडिट सीन दिये जाएंगे।
    वहीं अगर हम इस फ़िल्म के एक्शन की बात करें। तो यह बिल्कुल हटकर होंगे। हिंदी फिल्म में अब तक इस तरह के दमदार एक्शन नहीं देंखने को मिले हैं। यशराज फिल्म्स के कर्ताधर्ता ‘पठान’ फिल्म में कुछ नया प्रयोग करने जा रहे हैं। 
    मसलन यशराज की पहले की फिल्मों मसलन वॉर (WAR) और टाइगर (TIGER) से भी इस फिल्म का कनेक्शन होगा. यह दर्शकों को एक अनोखा अहसास करायेगा।